न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- अब तक 17 राज्यों में फैला ओमिक्रोन वैरियंट, किस राज्य में कितने केस, देखें सूची
- क्या आप जानते हैं श्री राम ने रावण का वध करने के लिए किस भगवान की थी पूजा
- सेना में अफसर बनना चाहते हैं तो इस तरह करें एनडीए परीक्षा की तैयारी, मिलेगी सफलता
- श्रीसंत की वापसी, 9 साल बाद लाल गेंद के साथ खेलता दिखेगा तेज गेंदबाज
- IND vs SA: केएल राहुल का शानदार शतक, पहले टेस्ट के पहले दिन मयंक ने जड़ा अर्धशतक
- बच्चों को कौन सी वैक्सीन लगेगी, रजिस्ट्रेशन कैसे होगा? जानिए हर सवाल का जवाब
- बार-बार पेशाब आना हो सकता है गंभीर रोग का संकेत, आइए जाने
- रात को सोने से पहले कुछ दिन तक चबाएं ये पत्तियां, जड़ से समाप्त हो जाएगा दाद, खाज, खुजली
- घर की सुख शांति के लिए पूजा करते समय जरूर कर लें ये काम, कभी नहीं आएंगे संकट और बनी रहेगी खूब सारी धन दौलत
- हिमाचल देवभूमि शर्मसार: 'भाई' ने 11 वर्षीय 'बहन' को भी नहीं बक्शा, मां पहुंची थाने
- कहीं मिल जाए ये फूल तो तुरंत करें ये काम, चमक उठेगी किस्मत और बन जाएंगे धनवान
- 101 साल बाद दुर्गा मां, 10 जनवरी से इन 4 राशियों को देंगी करोड़पति बनने का आशीर्वाद
- बिहार सरकार ने जारी किया 2022 का सरकारी कैलेंडर, सरकारी हाईस्कूल और प्लसटू में होंगी 60 छुट्टियां
- WhatsApp में जल्द आ सकते हैं ये 5 नए फीचर्स, बदल जाएगा आपका चैटिंग एक्सपीरिएंस
- 15 से 18 साल की आयु की बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन 3 जनवरी से होगा शुरू- पीएम मोदी ने किया ऐलान
- Ind vs SA 1st Test, Weather Report, Pitch: पहले टेस्ट को लेकर बुरी खबर, सेंचुरियन में हो रही है तेज बारिश
- दाद, खाज और खुजली को जड़ से खत्म कर देता है ये पत्ता, इस तरह करें प्रयोग
- 12वीं पास के लिए Head Constable के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 81100 रुपए तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन
- हिमाचल: सास पर लगा था बहू की जान लेने का आरोप; जेल लौटने से पहले लगाया फंदा
- हिमाचलः पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, फिर दोनों ने उसे ही पीट दिया, और फिर
- बिना बोले शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में चुपचाप रख आए इस चीज को, हर समस्या हो जाएगी दूर
- घर में ऐसी मूर्तियां बन सकती हैं आपकी बर्बादी का कारण, आज ही देखे और तुरंत हटाए
- जो लेते हैं दिल से शनिदेव का नाम उन राशियों की अब तकदीर बदल जाएगी
- भारतीय टीम के खिलाड़ी के एल राहुल का पूरा नाम क्या है?
- घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
| अब तक 17 राज्यों में फैला ओमिक्रोन वैरियंट, किस राज्य में कितने केस, देखें सूची Posted: 26 Dec 2021 05:50 PM PST देश में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के इस वैरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 422 हो गई। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली का नंबर है। इसी बीच, दिल्ली सरकार ने भी अब नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है जो कि 27 दिसंबर से लागू होगा। ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच कर्नाटक सरकार ने 28 दिसंबर से 10 दिनों के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने नए साल के उपलक्ष्य में पार्टियों पर भी कुछ प्रतिबंधों की घोषणा की है। इस बीच, रविवार को कोरोना के सक्रिय मामलों में 266 की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 76,766 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 6,987 मामले सामने आए। इस दौरान 162 मरीजों की मौत भी हुई है। कोविन पोर्टल के शाम साढ़े छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 141.70 करोड़ डोज लगाई गई हैं। इनमें 83.79 करोड़ पहली और 57.91 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28.11 लाख डोज लगाई गई हैं। किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मामले राज्य - कुल मामले - स्वस्थ हुए महाराष्ट्र - 108 - 42 दिल्ली - 79 - 23 गुजरात - 43 - 10 तेलंगाना - 41 - 10 केरल - 38 - 1 तमिलनाडु- 34 - 0 कर्नाटक - 31 - 15 राजस्थान - 22 - 19 बंगाल - 6 - 1 हरियाणा - 4 - 2 ओडिशा - 4 - 0 आंध्र प्रदेश- 4 - 1 जम्मू-कश्मीर - 3 - 3 उत्तर प्रदेश - 2 - 2 चंडीगढ़ - 1 - 0 लद्दाख - 1 - 1 उत्तराखंड - 1 - 0 |
| क्या आप जानते हैं श्री राम ने रावण का वध करने के लिए किस भगवान की थी पूजा Posted: 26 Dec 2021 05:46 PM PST रामायण (Ramayana) के बारे में हम जानते हैं। सीता मां के लिए भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) ने रावण का वध कर दिया था। यह कहानी सब जानते हैं लेकिन ये कोई नहीं जाता है कि राम ने रावण (Ravana) जैसे महान वेदों के ज्ञाता को एक तीर से कैसे मार गिराया। आपका भी यह सवाल है तो आज जानिए आखिर राम ने रावण को मारने के लिए क्या किया था। जैसे कि हम जानते हैं कि देवों के देव महादेव भगवान शिव (Mahadev) माने जाते हैं। महादेव को शास्त्रों में अत्यंत भोले है। कहा जाता है कि कोई भी भक्त सच्चे दिल से अगर उनकी भक्ति करे, तो महादेव उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए 'शिव रुद्राष्टक स्तोत्र (Shiv Rudrashtak Stotra)'ही काफी है। बता दें कि श्रीरामचरितमानस (Ramcharitmanas) में लिखी इस स्तोत्र को बेहद शक्तिशाली माना गया है। बताया जाता है कि भगवान श्रीराम (Shri Ram) ने भी रावण का वध करने से पहले रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना करके पूजन किया था और शिव रुद्राष्टक स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ किया था. इसके बाद ही रावण का अंत हुआ और श्रीराम विजयी हुए। शिव रुद्राष्टक स्तोत्र नमामीशमीशान निर्वाणरूपं विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम् निराकारमोङ्करमूलं तुरीयं गिराज्ञानगोतीतमीशं गिरीशम् करालं महाकालकालं कृपालं गुणागारसंसारपारं नतोऽहम् तुषाराद्रिसंकाशगौरं गभिरं मनोभूतकोटिप्रभाश्री शरीरम् स्फुरन्मौलिकल्लोलिनी चारुगङ्गा लसद्भालबालेन्दु कण्ठे भुजङ्गा चलत्कुण्डलं भ्रूसुनेत्रं विशालं प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं प्रियं शङ्करं सर्वनाथं भजामि प्रचण्डं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं अखण्डं अजं भानुकोटिप्रकाशं त्र्यःशूलनिर्मूलनं शूलपाणिं भजेऽहं भवानीपतिं भावगम्यम् कलातीतकल्याण कल्पान्तकारी सदा सज्जनानन्ददाता पुरारी चिदानन्दसंदोह मोहापहारी प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी न यावद् उमानाथपादारविन्दं भजन्तीह लोके परे वा नराणाम् न तावत्सुखं शान्ति सन्तापनाशं प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासं न जानामि योगं जपं नैव पूजां नतोऽहं सदा सर्वदा शम्भुतुभ्यम् जराजन्मदुःखौघ तातप्यमानं प्रभो पाहि आपन्नमामीश शंभो रुद्राष्टकमिदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये ये पठन्ति नरा भक्त्या तेषां शम्भुः प्रसीदति |
| सेना में अफसर बनना चाहते हैं तो इस तरह करें एनडीए परीक्षा की तैयारी, मिलेगी सफलता Posted: 26 Dec 2021 05:41 PM PST कई लोगों में देश सेवा को लेकर काफी जुनून होता है. ये लोग संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Exam) द्वारा आयोजिन होने वाली एनडीए परीक्षा में सफल होकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं (NDA Exam). इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में नौकरी करने का मौका हासिल होता है (Army Bharti). यह परीक्षा देने से पहले आपको एनडीए एग्जाम पैटर्न (NDA Exam Pattern) जरूर पता होना चाहिए. साल 2022 में 10 अप्रैल 2022 को एनडीए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा (NDA Exam 2022 Date). इस परीक्षा को क्रैक कर पाना आसान नहीं होता है. यह काफी कठिन होती है और इसकी तैयारी करने में युवाओं को कई सालों का वक्त भी लग जाता है (NDA Exam Preparation Tips). अगर आप साल 2022 की एनडीए परीक्षा या इसके बाद के सालों में आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी शुरू कर चुके हैं तो एनडीए एग्जाम पैटर्न भी समझ लीजिए (NDA Exam Pattern). इससे आपको काफी मदद मिल जाएगी. एनडीए की लिखित परीक्षा में 2 पेपर होते हैं (NDA Exam Pattern). लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. लिखित परीक्षा में पेपर-I गणित का होता है और पेपर-II जनरल एबिलिटी टेस्ट होता है. यह कुल 900 अंकों का पेपर होता है, जिसमें से पेपर- I 300 अंकों का और पेपर-II 600 अंकों का होता है. NDA की लिखित परीक्षा का सिलेबस CBSE 10+2 के सिलेबस के समान होता है. गणित के पेपर में 120 प्रश्न और जीएटी पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं. दोनों पेपर ढाई घंटे के होते हैं. जनरल एबिलिटी टेस्ट भी दो भागों में बंटा होता है- इंग्लिश और जनरल स्टडीज. एनडीए एग्जाम में सफल होने के लिए जानिए एनडीए मैथ पेपर फॉर्मेट (NDA Math Paper Format). इस पेपर के माध्यम से छात्रों के अंकों और गणनाओं की क्षमता का परीक्षण किया जाता है. कुल 300 अंकों के इस पेपर में 120 सवाल पूछे जाते हैं. प्रत्येक सही उत्तर के लिए ढाई अंक दिए जाते हैं और गलत जवाब के लिए 0.85 मार्क्स काटे जाते हैं. एनडीए जनरल पेपर भी ढाई घंटे का होता है (NDA Exam Pattern 2022). इसमें जनरल इंग्लिश के 50 प्रश्न पूछे जाते हैं, जोकि 200 अंकों के होते हैं. पेपर 2 में 100 अंकों के फिजिक्स के 25 प्रश्न, 60 अंकों के केमिस्ट्री के 15 प्रश्न, 40 अंकों के जनरल साइंस के 10 प्रश्न, 80 अंकों के हिस्ट्री के 20 प्रश्न, भूगोल के 80 अंकों के 20 प्रश्न और करंट अफेयर्स के 40 अंकों के 10 प्रश्न पूछे जाते हैं. |
| श्रीसंत की वापसी, 9 साल बाद लाल गेंद के साथ खेलता दिखेगा तेज गेंदबाज Posted: 26 Dec 2021 05:37 PM PST तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए केरल की 24 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 38 वर्षीय खिलाड़ी लगभग नौ साल के अंतराल के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। श्रीसंत ने आखिरी बार 2013 में प्रथम श्रेणी मैच खेला था जब उन्हें मुंबई के खिलाफ शेष भारत के लिए ईरानी कप में खेलते हुए देखा गया था। 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग घोटाले में अपनी कथित संलिप्तता के लिए सात साल के निलंबन रहने के बाद, अनुभवी तेज गेंदबाज केरल की टीम में जगह पाने के बाद खुशी जाहिर की है। श्रीसंत ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 9 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करके अच्छा लग रहा है। मेरे प्यारे राज्य के लिए वास्तव में आप सभी का आभारी हूं। 2013 में श्रीसंत कथित रूप से आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड में शामिल थे, जहां उन्हें अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रीसंत पर आईपीएल के सातवें सीजन के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। उनपर लगा प्रतिबंध 13 सितंबर, 2020 को समाप्त हो गया था। आपको बता दें कि एस श्रीसंत का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है और उन्होंने अब तक कुल 73 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 211 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट रहा है। वहीं उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। 27 टेस्ट मैचों में उन्होंने 87 विकेट लिए थे जबकि 53 वनडे मैचों में उनके नाम पर 75 विकेट दर्ज है। 10 टी20 मैचों में उन्होंने कुल 7 विकेट चटकाए थे। श्रीसंत का मानना है कि अच्छे प्रदर्शन के जरिए वो एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं। |
| IND vs SA: केएल राहुल का शानदार शतक, पहले टेस्ट के पहले दिन मयंक ने जड़ा अर्धशतक Posted: 26 Dec 2021 06:53 AM PST दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल ने शानदार शतक (KL Rahul century) बनाया. उन्होंने पहले मयंक अग्रवाल (Mayank Aggarwal) के साथ बेहतरीन साझेदारी निभाई. उसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मिलकर उन्होंने भारत को मजबूत किया. केएल राहुल ने शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की और उसके बाद सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. |
| बच्चों को कौन सी वैक्सीन लगेगी, रजिस्ट्रेशन कैसे होगा? जानिए हर सवाल का जवाब Posted: 26 Dec 2021 06:50 AM PST कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीन ड्राइव की घोषणा की है. पीएम के घोषणा के बाद हर माता-पिता के मन में कई सवाल हैं. जैसे कि बच्चों को कौन की वैक्सीन लगेगी? रजिस्ट्रेशन कैसे होगा? वैक्सीन में तीन महीने का अंतर होगा तो वे एग्जाम कैसे देंगे? इन सारे सवालों के जवाब हम आपको दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन के नाम का कोई जिक्र नहीं किया है. DCGI ने Covaxin की बच्चों को दी जाने वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. 12 से 18 साल के बच्चे को ये वैक्सीन आपातकाल स्थिति में दी जा सकेगी. जोर देकर कहा गया है कि सिर्फ 12 साल से ऊपर की उम्र वाले बच्चों को ही कोवैक्सीन दी जाए. जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार द्वारा भारत बायोटेक को बच्चों की वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिया जाएगा. लेकिन कितने चरणों में और किसे पहले किसे बाद में, इन पहलुओं पर अभी तक सरकार ने फैसला नहीं लिया है. ऐसे में केंद्र की रणनीति पर भी काफी कुछ निर्भर रहने वाला है. वैसे कोवैक्सीन से पहले बच्चों के लिए जायडस कैडिला वाली वैक्सीन पर भी मंथन हुआ है. उस वैक्सीन की तीन डोज लगनी जरूरी हैं. उस वैक्सीन में सिरिंज का इस्तेमाल नहीं होता है. अभी के लिए सरकार ने इमरजेंसी यूज के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी दी है. बच्चों का रजिस्ट्रेशन कैसे होगा? फिलहाल देश में जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है. इसके बाद स्लॉट मिलता है. बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं किया गया है. ऐप पर स्लॉट बुकिंग के दौरान आधार कार्ड नंबर देना होता है. कई बच्चे ऐसे हैं जिनका आधार कार्ड नहीं होता है. संभावना है कि बच्चों के लिए अलग से सेंटर बनाए जाएंगे. देश में कई फ्रंट लाइनर गांव, मोहल्ला और खेत में पहुंचकर वैक्सीन लगा रहे हैं. ऐसे में संभावना है कि बच्चों को उनके घर पर या फिर जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, उन्हें स्कूल में ही वैक्सीन लगाए जाएंगे, ताकि वे संक्रमण के खतरे से बचे रहें. वैक्सीनेशन में 90 दिन का अंतर हुआ तो एग्जाम कैसे देंगे बच्चे? 18 साल से ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन में 90 दिन तक का गैप रखा गया था. बीच में इसमें कमी की गई. तीन जनवरी से बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो रहे हैं. एक्सपर्ट्स की माने तो अगर बच्चे मार्च-अप्रैल में एग्जाम देते हैं तो उनके दूसरे डोज की तारीख नजदीक आ चुकी होगी और अगर एक डोज ले भी लिया तो संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं. बच्चों को लगने वाले वैक्सीन की कीमत क्या होगी? फिलहाल देश में फ्री और निश्चित अमाउंट देकर वैक्सीनेशन की व्यवस्था है. कुछ लोग सरकार की ओर से बनाए गए सेंटर्स पर जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं तो कुछ लोग प्राइवेट अस्पतालों में पेमेंट कर वैक्सीन ले रहे हैं. ऐसे में संभावना है कि बच्चों के लिए भी दोनों व्यवस्थाएं रहेंगी. बूस्टर डोज और प्रिकॉशन डोज क्या है? ओमिक्रॉन के बीच बूस्टर डोज पर गहन मंथन चल रहा है. 25 दिसंबर की शाम देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 'बूस्टर डोज' के बजाय 'प्रिकॉशन डोज' शब्द का इस्तेमाल किया. अब सवाल ये है कि ये दोनों एक हैं या अलग-अलग. पीएम के संबोधन के बाद देश के जाने-माने डॉक्टर नरेश त्रेहन ने बताया कि बूस्टर डोज को ही मोदी ने प्रिकॉशन डोज कहा है. इसका मूल मकसद इम्यूनिटी बढ़ाना है. पीएम ने बच्चों के वैक्सीन और बुजुर्गों के बूस्टर डोज को लेकर क्या कहा PM मोदी ने कहा कि 15 से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा. अगले साल 3 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी. वैक्सीन लगने के बाद स्कूल-कॉलेजों में जाने वाले सभी छात्रों को कोरोना के खिलाफ सुरक्षा मिलेगी. 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन से 10वीं-12वीं के छात्र बेफिक्र होकर एग्जाम दे सकेंगे. पीएम मोदी ने ये भी कहा कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रीकोशन डोज भी दी जाएगी. जिसकी शुरुआत अगले साल 10 जनवरी से की जाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने देश को सुरक्षित रखा है. उनका समर्पण बेजोड़ है. वे अभी भी कोविड रोगियों की मदद कर रहे हैं. हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10 जनवरी, 2022 से Precaution Dose दी जाएगी. |
| बार-बार पेशाब आना हो सकता है गंभीर रोग का संकेत, आइए जाने Posted: 25 Dec 2021 10:57 PM PST रात में अक्सर आपके साथ भी ये समस्या पैदा होती होगी कि आपको सोते समय पेशाब आ जाता होगा और आप पेशाब करने जाते होंगे। कई लोगों के साथ ये एक आम समस्या होती है जिसमें रात में एक या दो बार पेशाब जाना हो सकता है। लेकिन कई लोगों को रात में कई बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है, जो कि बिलकुल सामान्य नहीं है। सोते समय, आपका शरीर कम मूत्र का उत्पादन करता है। अगर आपको पेशाब करने के लिए रोज रात में दो या उससे ज्यादा बार जागने की जरूरत होती है, तो आपके लिए ये सामान्य बात नहीं हो सकती। रात में बार-बार पेशाब आने के कारण: मूत्राशय की अत्यधिक सक्रियता के कारण आता है रात में बार-बार पेशाब। जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है उन लोगों को रात में बार-बार पेशाब आने की शिकायत होती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्थिति में शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ती है और ये बार-बार पेशाब आने के रूप में दिखती है। यूरीनल ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण आ सकता है रात में बार-बार पेशाब और जलन महसूस हो सकती है। अगर आपकी किडनी में किसी तरह का इंफेक्शन होता है तो आपको बार-बार पेशाब आने की शिकायत हो सकती है। अगर आपकी किडनी में किसी तरह का इंफेक्शन होता है तो आपको बार-बार पेशाब आने की शिकायत हो सकती है। प्रोटेस्ट ग्रंथि के बढ़ने पर भी आता है थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब। अगर आपको कुछ संकोच होता हो और बार-बार पेशाब आती हो तो एक बार जरूर अपने घरेलू डॉक्टर या किसी अच्छे अस्पताल में जाकर डॉक्टर से सलाह लें। |
| रात को सोने से पहले कुछ दिन तक चबाएं ये पत्तियां, जड़ से समाप्त हो जाएगा दाद, खाज, खुजली Posted: 25 Dec 2021 10:56 PM PST आजकल दूषित और अनियमित खानपान के चलते लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियां हो रही हैं। जिन लोगों को उम्र से पहले ही एंटी एजिंग की समस्या हो जाती है या फिर जो लोग झुर्रियों के चलते ज्यादा उम्र के दिखते हैं उनके लिए अनार की पत्तियों का पेस्ट बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित लगाने से झुर्रियां खत्म होती हैं। मुंहासे से निजात अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो अनार के पत्तों का पेस्ट आपके लिए बेस्ट है। इसके अलावा अनार के दानों को पीसकर भी मुंहासों पर लगाया जा सकता है और अनार का जूस पीकर भी मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है। दाद, खाज खुजली और कोढ़ का इलाज अनार की पत्तियों को नियमित सोने से पहले चबाने से पहले दाद, खाज खुजली और कोढ़ की समस्या तक ख़त्म हो जाती है। शाम को सोने से पहले अनार की 5 पत्तियों को अच्छी तरह से चबा लें और सो जाएँ। |
| Posted: 25 Dec 2021 10:55 PM PST पूजा से संबंधित छोटी-छोटी बातें, ध्यान रखने से होते हैं भगवान प्रसन्न। इंसान के जीवन पर ग्रहों का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह स्थिर नहीं रहते हैं। ग्रह हमेशा अपनी गति परिवर्तित करते रहते हैं। इसी के अनुसार व्यक्ति के जीवन में सुख-दुःख आता है। कई बार व्यक्ति को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पूजा-पाठ करने से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। विधि-विधान से पूजन करने पर देवी-देवता शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मगर बहुत ही कम लोग पूजा से संबंधित जरूरी बातें जानते हैं। इन बातों के बारे में हमारे धर्म ग्रंथों में बताया गया है। पूजा से संबंधित ऐसी कई छोटी-छोटी जरूरी बातें होती हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए। *हल्दी मिले जल को चावल पर छिड़क कर पीला करें। उसके पश्चात पीले चावलों को चढ़ाएं। पीले चावल चढ़ाना शुभ होता है। ध्यान रखें पूजा के लिए खंड़ित चावलों का प्रयोग न करें। होगी संतान प्राप्ति और खूब आएगा पैसा। *प्रत्येक भगवान को अलग-अलग रंग का वस्त्र चढ़ाना चाहिए। भगवान विष्णु को पीले रंग का रेशमी वस्त्र चढ़ाना चाहिए। मां दुर्गा, सूर्य देव और श्री गणेश को लाल रंग का और भोलेनाथ को सफेद रंग का कपड़ा चढ़ाना चाहिए। |
| हिमाचल देवभूमि शर्मसार: 'भाई' ने 11 वर्षीय 'बहन' को भी नहीं बक्शा, मां पहुंची थाने Posted: 25 Dec 2021 11:10 PM PST हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से देवभूमि को शर्मसार करने वाले एक ताजा मामला रिपोर्ट किया गया है। जहां एक युवक ने 11 वर्षीय बच्ची को अपने घर में बुलाकर अश्लील हरकतें की। आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई बताया जा रहा है। यह वारदात महिला थाना ऊना के तहत उपमंडल अंब के एक गांव में हुई है। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। बच्ची की मां गई हुई थी घर से बाहर पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि गत दिवस अपने निजी कार्य से ऊना गई हुई थी। जबकि 11 वर्षीय बेटी घर पर थी। शिकायत में बताया कि युवक ने बेटी को अपने घर बुलाकर अश्लील हरकत की। Also Read: sound of text: ऐसे करें किसी भी Song में अपना नाम या नंबर Add WordPress Blog ko Old Hosting se New Hosting Server Par kaise Transfer karte hain एक दिन में सबसे ज़्यादा DP Change करने वाले को मिलेंगे 5 करोड़ एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। |
| कहीं मिल जाए ये फूल तो तुरंत करें ये काम, चमक उठेगी किस्मत और बन जाएंगे धनवान Posted: 25 Dec 2021 10:50 PM PST आप मानो या न मानो लेकिन अधिकतर लोग तो मानते हैं कि धन देने वाले पेड़ और पौधे भी होते हैं। क्या कोई पौधे धन और समृद्धि दे सकते हैं। देश और दुनिया में इस तरह की धारणा प्राचलित है कि कुछ खास किस्म के पौधों का आपके घर के आसपास या घर के आंगन में होने से घर में धन लक्ष्मी का प्रवेश सुगम हो जाता है। अब यह बात कितनी सही है या गलत यह तो हम नहीं जानते लेकिन भारतीय परंपरा में ऐसे कई पौधों के बारे में कहा गया है यदि वे आपके घर में है तो चमत्कारिक रूप से धनवर्षा होने लगती है। उनमें से कुछ पौधे तो सच में ही बहुत ही दुर्लभ हैं। फिर भी आओ जानते हैं कि ऐसे पौधे कौन से हैं और वे कहां मिलेंगे। हारसिंगार : जो भी मनुष्य 2 या अधिक हारसिंगार (पारिजात) के पौधों का रोपण श्री हनुमानजी के मंदिर में अथवा नदी के किनारे या किसी भी सामाजिक स्थल पर करता है तो उसे एक लक्ष्य तोला स्वर्णदान के जितना पुण्य प्राप्त होता है और उसे जीवन भर श्री हनुमान जी की कृपा मिलती रहती है। हरसिंगार के बांदे को पूजा करने के बाद लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे नाइट जेस्मिन और उर्दू में गुलजाफरी कहते हैं। पारिजात के फूल आपके जीवन से तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भर सकने की ताकत रखते हैं। हरिवंशपुराण में इस वृक्ष और फूलों का विस्तार से वर्णन मिलता है। इन फूलों को खासतौर पर लक्ष्मी पूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह वृक्ष जिसके भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास रहता है। |
| 101 साल बाद दुर्गा मां, 10 जनवरी से इन 4 राशियों को देंगी करोड़पति बनने का आशीर्वाद Posted: 25 Dec 2021 10:46 PM PST आज हम आपको उन 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, बहुत कष्ट सहने के बाद इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी। सिंह, धनु, कन्या और मिथुन राशियों का भाग्य बदलने वाला है, तो चलिए शुरू करते हैं।इन 4 राशियों को बहुत सारी खुशखबरी मिलने वाली है जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा, आपको व्यापार में अधिक लाभ होगा और व्यापार में उन्नति के नए रास्ते आएंगे, आपको रोजगार के नए मार्ग मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा मजबूत है। स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताएँ बढ़ सकती हैं, नौकरी करने वालों को कोई नया पद मिल सकता है। माँ दुर्गा की कृपा से आपको उन्नति मिलेगी, जैसे-जैसे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आपको एक नया मुकाम मिल सकता है, आपको अपना खोया हुआ प्यार वापस मिल जाएगा। आप सफलता के नए आयाम छूते जा रहे हैं, आपके परिवार में आपका प्यार पैदा होगा। इससे आपका व्यवहार मजबूत होगा। आपके परिवार में खुशहाली रहेगी। आपके परिवार में किसी के विवाह के बारे में चर्चा हो सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं, तो आप रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी नए दोस्त से संपर्क कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होगा। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो गई हैं। इन 4 राशियों पर माँ दुर्गा की कृपा बरसने वाली है। |
| बिहार सरकार ने जारी किया 2022 का सरकारी कैलेंडर, सरकारी हाईस्कूल और प्लसटू में होंगी 60 छुट्टियां Posted: 25 Dec 2021 06:51 PM PST PATNA- बिहार में स्कूलों का कैलेंडर जारी, सरकारी हाईस्कूल और प्लसटू में होंगी 60 छुट्टियां : बिहार के राजकीय, राजकीयकृत एवं प्रोजेक्ट उच्च तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2022 में कुल मिलाकर 60 दिन अवकाश रहेगा। अवकाश के पांच दिन और इसमें जुड़े हैं। हालांकि ये रविवार हैं। माध्यमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से निदेशक मनोज कुमार ने बुधवार को अवकाश कैलेंडर जारी किया। खास बात यह है कि अब तक इस कैलेंडर में राजकीय विद्यालयों को भी समाहित किया गया है। पांच रविवार को छोड़कर जो 60 दिन अवकाश के घोषित हुए हैं उनमें तीन दिन निरीक्षण अवकाश के भी शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी छुट्टियों में होली (17-18 मार्च) पर दो दिन, ग्रीष्मावकाश के 23 दिन ( 23 मई से 14 जून), छह दिन दुर्गापूजा (1 से 6 अक्टूबर) पर, दिवाली पर दो दिन (24-25 अक्टूबर), छठ पूजा पर चार दिन (28 से 31 अक्टूबर) की छुट्टी शामिल है। छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक नौवीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षा 4 मार्च को होगी। प्रथम सावधिक परीक्षा 26 जुलाई, द्वितीय टर्म परीक्षा 20 सितंबर एवं दसम वर्ग की जांच परीक्षा 15 नवम्बर 2022 से आयोजित होगी। 11वीं की जांच परीक्षा 11 मई 2022 से, जबकि 12वीं की जांच परीक्षा 11 अक्टूबर से होगी। प्रत्येक परीक्षा के 21वें दिन अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। विद्यालयों में नये पाठ्यक्रम के आलोक में नौवीं कक्षा में नामांकन 30 जून 2022 तक होगा। |
| WhatsApp में जल्द आ सकते हैं ये 5 नए फीचर्स, बदल जाएगा आपका चैटिंग एक्सपीरिएंस Posted: 25 Dec 2021 06:45 PM PST यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए ये नए-नए फीचर्स को जारी करता रहता है. कंपनी अभी कई नए फीचर्स पर काम कर रही है. इन फीचर्स से यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरिएंस और भी मजेदार हो जाएगा. ये फीचर्स जल्द हमें WhatsApp में देखने को मिल सकते हैं. मैसेज डिलीट करने के लिए टाइम लिमिट हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि WhatsApp यूजर्स के लिए मैसेज डिलीट करने का टाइम लिमिट को चेंज करने वाला है. अभी WhatsApp 1 घंटे, 8 मिनट और 16 सेकेंड तक भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का ऑप्शन देता है. WABetaInfo के अनुसार कंपनी इसे बढ़ाकर 7 दिन तक कर सकती है. ऑडियो मैसेज के लिए प्लेबैक कंट्रोल WhatsApp जल्द यूजर्स को ऑडियो प्लेबैक स्पीड कंट्रोल करने का फीचर दे सकता है. इससे यूजर्स ऑडियो मैसेज या वॉयस नोट्स की प्लेबैक स्पीड को कंट्रोल कर सकेंगे. लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो के लिए प्राइवेसी सेटिंग WhatsApp एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है. इस फीचर से यूजर्स किसी स्पेसिपिक कॉन्टैक्ट से अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन और स्टेटस को हाइड कर सकते हैं. इस फीचर को फिलहाल एंड्रॉयड और आईओएस के लिए टेस्ट किया जा रहा है. फोटो एडिटर WhatsApp इन-ऐप फोटो एडिटर ऐप लाने पर भी काम कर रहा है. कंपनी ने इस पीचर को ऑफिशियली अनाउंस भी किया है. कंपनी ने कहा है ये WhatsApp web के लिए फोटो एडिटर टूल लाने पर काम कर रही है. स्टिकर मेकर WhatsApp web के लिए कंपनी ने अभी स्टिकर मेकर टूल जारी किया है. अब रिपोर्ट आ रही है ये फीतर मोबाइल ऐप के लिए भी आने वाला है. अभी वॉट्सऐप पर स्टिकर सेंड करने के लिए प्री-लोडेड स्टिकर या किसी थर्ड पार्टी ऐप का यूज करना होगा. |
| 15 से 18 साल की आयु की बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन 3 जनवरी से होगा शुरू- पीएम मोदी ने किया ऐलान Posted: 25 Dec 2021 06:41 PM PST PM Modi Address Updates: पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश को क्रिसमस की बधाई दी. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पैनिक न करें, ये समय सचेत रहने का है. पीएम मोदी बोले आज पूरी दुनिया में ओमिक्रोन का संक्रमण बढ़ रहा है. ऐसे में मास्क का उपयोग करें और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना हमें भूलना नहीं है. पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 15 से 18 साल की आयु के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा, 3 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी. पीएम मोदी ने बूस्टर डोज की शुरुआत का ऐलान भी किया. देश में बूस्टर डोज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी, जिसमें 60 वर्ष से ऊपर के लोगों और हेल्थ कर्मियों को बूस्टर डोज लगेगी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था. ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि 1 लाख 40 हजार आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की वयस्क जनता में से 61 फीसदी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. वहीं इस एज ग्रुप के 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन ही इस समस्या से हमें बचा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि सुदूर गांवों से जब शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन की खबरें आती हैं तो हमें गर्व महसूस होता है. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि वैक्सीन पर देश एक्शन मोड में है. देश में 141 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं. स्वास्थ्यकर्मियों ने बेहतरीन काम किया है. पीएम मोदी ने कहा कि ओमिक्रोन की चर्चा बेहद तेजी चल रही है. भारत के वैज्ञानिक इस पर पूरी बारीकी से नजर रखे हुए और काम कर रहे हैं. ऐसे में कुछ अहम ऐलान हैं जो बेहद जरूरी हैं. बड़े ऐलान पीएम मोदी ने ऐलान किया कि 15-18 साल की आयु के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. 3 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. इस प्रकार सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि हम 10 जनवरी 2022 से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) की शुरुआत करेंगे. 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose (बूस्टर डोज) का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा. |
| Posted: 25 Dec 2021 06:38 PM PST IND vs SA 1st Test, Weather Report, Pitch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम (Supersport Park Cricket Stadium) में रविवार को पहला टेस्ट शुरू होना है। मौसम के लिहाज से खबर अच्छी नहीं है। सेंचुरियन में मैच से ठीक एक रात पहले तेज बारिश (Centurion Weather) हो रही है। बारिश के कारण मैच का पहला दिन प्रभावित हो सकता है। चलिए आपको टेस्ट के पांचों दिन के मौसम की संभावना बताते हैं, साथ में जानते हैं कि पिच किस तरह की तैयार की गई है। भारत साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के पहले टेस्ट में बारिश बाधा डाल सकती है। रविवार को (26 दिसंबर) मैच का पहला दिन है, और तेज बारिश होने की संभावना है। पहले दिन बारिश होने की संभावना 60 प्रतिशत है, 21 किलोमीटर घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेगी। लेकिन इससे भी चिंता करने की बात ये हैं कि मैच से पहले शनिवार को तेज बारिश हुई। टीम इंडिया के गेंदबाज आर आश्विन ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की। |
| दाद, खाज और खुजली को जड़ से खत्म कर देता है ये पत्ता, इस तरह करें प्रयोग Posted: 25 Dec 2021 04:25 AM PST दाद, खाज और खुजली इस बहुत तेजी से चल रही है। अगर इन समस्याओं को छोटा समझकर आपने ध्यान नहीं दिया, तो यही समस्या भयंकर रूप धारण कर कई त्वचा रोग पैदा कर देतीं हैं। इस लिए इन समस्याओं के शुरुआती दौर में इनका उपचार अति उत्तम रहता है। इसके शुरुआती लक्षणों में लाल रंग के हल्के दाने निकलते हैं और खुजलाने पर जलन पैदा करते हैं। अगर इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया तो यही एक्जिमा जैसे रोग पैदा कर देते हैं। दाद की समस्या भी इन्ही से उत्पन्न हो जाती है और आगे चलकर इसे ठीक करना बहुत मुश्किल हो जाता है। दाद एक तरह के फंगस से पैदा होता है। दोस्तों अनार के पत्तों को पीस कर लगाने से दाद, खुजली जड़ से ठीक हो जाता है और इसके बाद पुनः नहीं होती है। Also Read: sound of text: ऐसे करें किसी भी Song में अपना नाम या नंबर Add WordPress Blog ko Old Hosting se New Hosting Server Par kaise Transfer karte hain You CAn Also Visit : problemking.com |
| Posted: 25 Dec 2021 04:21 AM PST CISF Recruitment 2021 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि CISF में 200 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे करें अप्लाई: वहीं Offline Apply करने के लिए 31 March, 2022 तक का मौका दिया गया है। वहीं Offline Apply करने के लिए 31 March, 2022 तक का मौका दिया गया है। बताते चलें की Offline Apply का स्टेप्स CISF की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। इन उम्मीदवारों का मौका: CISF हेड कॉन्स्टेबल के इन पदों पर भर्ती के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार Offline Apply कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानि CISF की ओर से इस भर्ती के जरिए कुल 249 पदों पर भर्ती की जाएंगी। इनमें खाली पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए 68 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 181 पद हैं। योग्यता: इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त Board या Institute से 12th Pass होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स को राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल और एथलेटिक्स में प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए। आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 1 August, 2021 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तक होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया: बता दें की कैंडिडेट्स का चयन Physical, Medical Test और Documents Verification के बाद किया जाएगा। यहां होगी पोस्टिंग: आपको इन पदों पर चयनित कैंडिडेट्स की Posting देश या विदेश कहीं भी हो सकती है। सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स Level-4 के अनुसार 25500 रुपए से 81100 रुपए तक Sallery मिलेगी। इसके अलावा चयनित यानि सेलेक्ट कैंडिडेट्स को भत्तों का भी लाभ मिलेगा। Download Application Form: click here |
| हिमाचल: सास पर लगा था बहू की जान लेने का आरोप; जेल लौटने से पहले लगाया फंदा Posted: 25 Dec 2021 04:10 AM PST कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते थुरल उपमंडल की ग्राम पंचायत जांगल में एक 65 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया कि जान गंवाने वाली महिला निर्मला देवी पत्नी भाग सिंह पर कुछ साल पहले अपनी बहू पर मिट्टी का तेल छिड़क कर मारने का आरोप लगा था। दोबारा धर्मशाला जेल में हाजिर होना था ऐसे में उसे धर्मशाला जेल भेज दिया गया था, वहां से वह अपने घर जांगल आई हुई थी तथा उसने शनिवार को दोबारा धर्मशाला जेल में हाजिर होना था लेकिन घर के साथ लगते दूसरे कच्चे कमरे में उसने फंदा लगा लिया। इस बीच जब महिला की खोजबीन की गई तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी केसर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच तेज कर दी है। |
| हिमाचलः पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, फिर दोनों ने उसे ही पीट दिया, और फिर Posted: 25 Dec 2021 04:06 AM PST हिमाचल प्रदेश में एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई के चलते आत्महत्या कर ली। मामला प्रदेश के सोलन जिले स्थित बरोटीवाला थाना के अंतर्गत आते क्षेत्र का है। मृतक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति को पीटा मिली जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर देर शाम जब उत्तर प्रदेश निवासी एक मजदूर काम कर घर वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति ने जब इसका विरोध किया तो पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इससे परेशान होकर पीड़ित पति ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने बताया कि उसकी भाभी का किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विरोध उसका भाई बार-बार कर रहा था। Also Read: sound of text: ऐसे करें किसी भी Song में अपना नाम या नंबर Add WordPress Blog ko Old Hosting se New Hosting Server Par kaise Transfer karte hain Only 5000 रुपए लगाकर शुरू कीजिए LED बल्ब का कारोबार, लाखों की होगी कमाई एक दिन में सबसे ज़्यादा DP Change करने वाले को मिलेंगे 5 करोड़ मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के बाद भाई ने की आत्महत्या मृतक के भाई का कहना है कि भाभी व उसके प्रेमी द्वारा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के बाद ही उसके भाई ने 20 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी नवदीप सिंह ने की है। उन्होंने बातया कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। |
| बिना बोले शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में चुपचाप रख आए इस चीज को, हर समस्या हो जाएगी दूर Posted: 25 Dec 2021 03:57 AM PST हनुमान जी ही एकमात्र ऐसे भगवान हैं, जो जागृत अवस्था में आज के समय में उपस्थित हैं और किसी ना किसी रूप में अपने भक्तों को दर्शन देने आते रहते हैं.अपने भक्तों के छोटे-छोटे उपायों से बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और उनके दुखों का अंत कर देते हैं. दोस्तों यदि आप भी इसी तरह की समस्याओं से हर दिन घिरे रहते हैं। जैसे धन की कमी होना, नौकरी ना लगना, विवाह में अड़चन आना, ग्रह कलेश होना। तो दोस्तों मैं आपको हनुमान जी का एक छोटा सा उपाय बता रही हूं .यह छोटा सा उपाय आपकी सारी समस्याओं को दूर कर देगा. यह है उपाय हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आप मंगलवार या शनिवार के दिन आप एक नारियल खरीद ले और हनुमान मंदिर चले जाए. यहाँ आपको इस नारियल को दो भागो में विभाजित करना हैं. इसके बाद इस नारियल के अंदर का पानी निकाल दे और उसके अंदर एक सिक्का रख दे. अब इस नारियल के ऊपर नारंगी रंग वाला पपूजा का धागा लपेट दे. इससे ये फिर से एक पूरा नारियल बन जाएगा. अब इस सिक्के वाले नारियल को आप हनुमान जी के चरणों में रख दे. इसके बाद हनुमान जी के हाथ जोड़े और उन्हें अपनी समस्यां या मनोकामना बताए. ये समस्यां या मनोकामना धन, नौकरी या बिजनेस से सम्बंधित होनी चाहिए. इसके हनुमान जी को ढोक दे और वहां बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करे. जब आप हनुमान मंदिर से बाहर निकले तो किसी गरीब को कुछ पैसे भी दे देवे. इस उपाय को करने के पश्चात आपकी किस्मत के तारे चमकने लगेंगे. लेकिन दोस्तों इस उपाय को करने से पहले आपको अपने मन में हनुमान जी के प्रति पूर्ण विश्वास रखना होगा, तभी यह उपाय सिद्ध होगा. हनुमान जी के छोटे उपाय से दोस्तों आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं. |
| घर में ऐसी मूर्तियां बन सकती हैं आपकी बर्बादी का कारण, आज ही देखे और तुरंत हटाए Posted: 25 Dec 2021 03:54 AM PST वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ प्रकार की मूर्तियों को रखने से आपके जीवन में कई तरह के कष्ट और दुख आ सकते हैं। ऐसी मूर्तियों को तुरंत घर से हटा दें। आइये जानतें हैं किस प्रकार की मूर्तियों की पूजा घर या मंदिर में नहीं करनी चाहिए।वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा वाले मंदिर में एक ही देवता की दो तरह की मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा रखने से घर में कलेश व झगड़ा बढ़ता है और आपस में तनाव बना रहता है। यदि आपके घर में एक ही भगवान की दो मूर्तियां हैं तो दोनों को आमने सामने रखें। कई बार लोग घरों में टूटी हुई मूर्ति को रखते हैं। जिसके पीछे उनकी आस्था या किसी की गहरी भावना जुड़ी हुई होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार खंडित मूर्तियों के दर्शन और पूजा का कोई भी फल नहीं मिलता है। अपितु अपशकुन होने की संभावना भी रहती है। एैसी खंडित मूर्तियों को किसी पेड़ के नीच रख देना चाहिए। मंदिर में किसी भी ऐसी मूर्ति या देवता के दर्शन नहीं करने चाहिए जिसमें वे युद्ध कर रहे हों। वास्तु के अनुसार इससे इंसान का स्वभाव गुस्से वाला और हिंसका बनता है। मूर्तियों के मुख शांत और हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में होना चाहिए। उदास व गंभीर मुद्रा वाली मूर्तियां आपके उपर गलत असर डालती है। जिस वजह से आपके अंदर नकारात्मकता आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान की पीठ दिखना शुभ नहीं होता है। कई बार हम मंदिर में मूर्तियों को इस तरह से रखते हैं जिससे एक तरफ से उनकी पीठ दिख रही होती है। |
| जो लेते हैं दिल से शनिदेव का नाम उन राशियों की अब तकदीर बदल जाएगी Posted: 25 Dec 2021 03:53 AM PST शनि ग्रह के प्रति अनेक आखयान पुराणों में प्राप्त होते हैं।शनिदेव को सूर्य पुत्र एवं कर्मफल दाता माना जाता है। लेकिन साथ ही पितृ शत्रु भी.शनि ग्रह के सम्बन्ध मे अनेक भ्रान्तियां और इस लिये उसे मारक, अशुभ और दुख कारक माना जाता है। पाश्चात्य ज्योतिषी भी उसे दुख देने वाला मानते हैं। लेकिन शनि उतना अशुभ और मारक नही है, जितना उसे माना जाता है। इसलिये वह शत्रु नही मित्र है।मोक्ष को देने वाला एक मात्र शनि ग्रह ही है। सत्य तो यह ही है कि शनि प्रकृति में संतुलन पैदा करता है, और हर प्राणी के साथ उचित न्याय करता है। जो लोग अनुचित विषमता और अस्वाभाविक समता को आश्रय देते हैं, शनि केवल उन्ही को दण्डिंत (प्रताडित) करते हैं। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं।शनिदेव ने इन 3 राशि वालों को करोड़पति बनने का वरदान दे दिया है। जिससे अब इनके जीवन मे खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। 2 दिन बाद आप लोगों के जीवन में चल रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी। आप पर शनि देव की असीम कपा रहने वाली है। जीवन में नए मुकाम स्थापित कर सकते है। आपके जीवन में नए और अच्छे समय की शुरुआत के साथ ही नई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। हमेशा कुछ अलग करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। आप प्यार के मामले में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए नजर आएंगे। आपके घर में किसी नए मेहमान के आने के योग नजर आ रहे। जिससे आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। लव लाइफ में आपको अपार सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को अपने व्यापार में काफी अच्छाा मुनाफा मिल सकता है समय के साथ-साथ परिस्थितियां भी नियंत्रण में आ सकती है। आपको छप्पर फाड़ के पैसा प्राप्त होने वाला है आपका रुका हुआ धन आपको पुनःप्राप्त होने के योग दिखाई दे रहे हैं। वे 3 राशियाँ मेष, कन्या, और कुंभ हैं। |
| भारतीय टीम के खिलाड़ी के एल राहुल का पूरा नाम क्या है? Posted: 25 Dec 2021 03:49 AM PST सवाल : भारतीय टीम के खिलाड़ी के एल राहुल का पूरा नाम क्या है? जवाब : कन्नौर लोकेश राहुलसवाल : भारतीय टीम के किस स्पिनर गेंदबाज ने आईपीएल 2020 के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के घोषणा की है? जवाब : हरभजन सिंह सवाल : अमेरिका ने किस देश के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शावेंद्रा सिल्वा पर युद्ध अपराधों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है? जवाब: श्रीलंका सवाल : भारतीय क्रिकेट टीम के किस खिलाडी ने इंटरनेशनल वनडे में 50+ स्कोर में सर्वश्रेष्ठ प्रतिशत के मामले में इयान चैपल को पीछे छोड़ दिया है? जवाब : श्रेयस अय्यर सवाल : दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का कौन-सा खिलाडी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाला पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गया हैं? जवाब : क्विंटन डिकॉक सवाल : भारत का इंडिया नाम किसने रखा था? जवाब : यूनानी लोगो ने सवाल : यदि 6,9,12,15,? उत्तर: इसका जवाब आप कमेंट में लिखकर बताएं। तेज दिमाग के व्यक्ति ही इसका जवाब दे सकते हैं। |
| घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस Posted: 25 Dec 2021 03:44 AM PST पैन कार्ड और आधार कार्ड यह दोनों ही मौजूदा वक्त में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक हैं। पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य बना दिया गया है। पैन को आधार से जोड़ना करने की आखिरी तारीख को आगे भी बढ़ा दिया गया है। आधार कार्ड से पैन कार्ड को जोड़ने की अवधि 31 मार्च 2022 कर दी गई है। आपको बताते चलें कि इससे पहले आधार कार्ड से पैन को लिंक कराने की समय सीमा 30 सितंबर 2021 थी। अगर आपने अपने आधार कार्ड को अभी तक पैन कार्ड से नहीं लिंक किया है तो, इसे टालने की बजाय तुरंत ही कर लेना सही है। आधार को पैन से लिंक ना करने पर आपको परेशानियों का सामना करना भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं आधार से पैन को जोड़ने के स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के बारे में। स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स के इफाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इस वेबसाइट पर आपको लेफ्ट तरफ में 'लिंक आधार' का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया टैब खुल कर आएगा। उस नए टैब में आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर और आधार कार्ड में दर्ज नाम को भरना होगा। इसके बाद आपको टर्म्स एंड कंडीशन को ओके करना होगा और कैप्चा कोड को भरकर आप अपने आधार और पैन को लिंक करा सकते हैं। स्टेटस चेक करने का प्रॉसेस आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करने के स्टेटस को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको वेबसाइट पर जाकर आधार स्थिति पर जाना होगा और incometaxindiaefiling.gov.in/aadhaarstatus पर क्लिक करना होगा। इस स्टेप के बाद आपको अपनी पैन और आधार नंबर को दर्ज करना होगा। अब आपको 'लिंक आधार स्थिति देखें' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद स्क्रीन पर आपको, पैन-आधार लिकिंग का स्टेटस दिख जाएगा। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
