न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- हिमाचल में कोरोना ने ली एक और व्यक्ति की जान, जानिए कितने आए नए संक्रमित मरीज
- टॉप 5: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- ऐसा कौन सा इंसान है जिसके सिर पर दो-दो चेहरे थे?
- घंटों तक लिफ्ट में फंसे रहे स्टीव स्मिथ, लाइव आकर लोगों से पूछा सवाल
- इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में निकली 322 नाविक/यांत्रिक पदों की वेकेंसी, 4 जनवरी से करें आवेदन
- जीवन को सुखी बनाने के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय
- हिमाचल: वीडियो कॉल में बोली युवती, ‘मैं उससे प्यार करती हूं और उसके लिए मर कर दिखाऊंगी, और फिर
- हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी, पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो फरवरी से होगा आंदोलन
- नए साल पर कर लें ये अचूक उपाय, हर तरह की समस्याएं होंगी खत्म, बिगड़े काम भी बनेंगे
- गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान! हो सकते हैं गंभीर नुकसान
- ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण आए सामने, कोरोना के पुराने वैरिएंट से बिल्कुल अलग
- साल का आखिरी दिन इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें क्या कहते हैं आपके तारे
- New Year 2022: न्यू पार्टी के बाद जमकर हो रहा हैंगओवर, तो इन 7 ट्रिक्स से उतारे दारू का नशा
- Post Office की ये योजनाएं हैं हर उम्र के लोगों के लिए, बिना किसी रिस्क के पा सकते हैं लाखों रुपए
| हिमाचल में कोरोना ने ली एक और व्यक्ति की जान, जानिए कितने आए नए संक्रमित मरीज Posted: 30 Dec 2021 08:36 PM PST हिमाचल प्रदेश में वीरवार को कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। 55 वर्षीय उक्त व्यक्ति शिमला का रहने वाला था, वहीं कोरोना के 65 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर का 1, हमीरपुर के 3, कांगड़ा के 26, कुल्लू के 5, मंडी के 3, शिमला के 21, सिरमौर का 1, सोलन के 4 व ऊना का 1 मरीज शामिल है। इसके अलावा एक दिन में 35 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,28,770 पहुंच गया है। वर्तमान में 430 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। अभी तक 2,24,462 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 40,21,878 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 37,93,103 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 3,858 लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों सेे 5,882 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 5,825 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि 5 की रिपोर्ट आना बाकी है। |
| टॉप 5: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज Posted: 30 Dec 2021 08:30 PM PST क्रिकेट का सबसे तेज-तर्रार फॉर्मेट है टी20 क्रिकेट। आजकल इस टाइप के क्रिकेट को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसका कारण है इसमे लगने वाले चौके-छक्के और कम समय में खत्म हो जाना। वैसे तो क्रिकेट में हर रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बनते रहता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के बारे में। यहाँ हम बताना चाहेंगे कि इस पोस्ट में हमने टी20 अंतर्राष्ट्रीय, आईपीएल और दूसरे प्रीमियर लीग को मिला कर डाटा कलेक्ट किया है। आइए जानते हैं टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के बारे में। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 1 ड्वेन ब्रावो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में नम्बर 1 पर हैं। ब्रावो ने 2006 से लेकर 20 सितम्बर 2020 तक कुल 465 टी20 मैच खेले हैं जिसकी 445 पारियों में उन्होने बॉलिंग की है। ब्रावो ने 465 टी20 मैच में 24.56 के औसत से कुल 506 विकेट लिए हैं। उन्होने अपना 500वां विकेट कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल)-2020 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए अपने करियर के 459वे मैच में हासिल किया था। वह यह मुकाम हासिल करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। ब्रावो ने अपने टी20 करियर में 9 बार पारी में चार विकेट और 2 बार पारी में 5 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/23 है। 2 लसिथ मलिंगा अपनी तेज रफ्तार यॉर्कर के लिए मशहूर श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अपना खूब दम दिखाया है। हालांकि उनकी रफ्तार उम्र का असर दिखने लगा है लेकिन मलिंगा की सटीकता से बच पाना अब भी इतना आसान नहीं है। मलिंगा ने 295 टी20 मैचों में 390 विकेट लिए हैं। मलिंगा ने पारी में 10 बार चार विकेट लिए और 5 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। मलिंगा का गेंदबाजी औसत 19.69 है और इकॉनमी 7.08 है। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/7 यानि 7 रन देकर 6 विकेट है। 3 सुनील नरेन कैरेबियन गेंदबाज सुनील नरेन ने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को खूब छकाया है। उनकी उंगलियों से निकलने वाली गेंद किस दिशा में घूमेगी इसे पढ़ पाना बल्लेबाजों के लिए चुनौती रहा है। इस कैरेबियाई गेंदबाज ने 341 टी20 मैचों में 20.28 के औसत से 385 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/19 है। इस मिस्ट्री बोलर ने 11 बार मैच में चार विकेट और 1 बार पांच विकेट लिए हैं। नरेन ने वेस्टइंडीज और दुनियाभर की टी20 लीग में खेला है। इमरान ताहिर साउथ अफ्रीका के इस लेग स्पिनर ने 301 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम 380 विकेट हैं जो उन्होने 19.69 के औसत से चटकाए हैं। ताहिर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर पांच विकेट है। उन्होंने 10 बार पारी में चार विकेट और दो बार पांच विकेट भी लिए हैं। ताहिर आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले हैं। सोहेल तनवीर पाकिस्तान के बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। वह आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। तनवीर ने 341 मैचों में 24.64 के औसत से 356 विकेट लिए हैं। तनवीर का बेस्ट 14 रन देकर छह विकेट है। तनवीर ने सात बार पारी में चार विकेट और दो बार पांच विकेट लिए हैं। |
| ऐसा कौन सा इंसान है जिसके सिर पर दो-दो चेहरे थे? Posted: 30 Dec 2021 08:26 PM PST आज हम आपके लिए लाए हैं GK के कुछ बहुत ही सवाल। अगर यह पोस्ट अच्छा लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करिएगा। 1) भारतीय बैंक संघ के अध्यक्ष कौन हैं? जवाब – एके गोयल। 2) अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस कब मनाया जाता है? जवाब – 13 अक्टूबर को। 3) दुनिया की पहली सेल्फ-ड्राइविंग ट्रेन किस देश ने लॉन्च की है? जवाब – जर्मनी ने। 4) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन है? जवाब -प्रियंक कानूनगो। 5) भारत की पहली ई-वोटिंग प्रक्रिया कहां संपन्न होगी? जवाब – तेलंगाना में। 6) अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सर्वप्रथम कब मनाया गया था? जवाब – साल 2012 में। 7) ऐसा कौन सा इंसान है जिसके सिर पर दो-दो चेहरे थे? जवाब – 19वीं सदी में इंग्लैंड में जन्मे एडवर्ड मोरड्राके एक ऐसे शख्स थे जिनके दो चेहरे थे। उनका दूसरा चेहरा सिर के पीछे था। उस चेहरे में भी आँखे और मुँह था लेकिन न तो वो आँखों से देखा जा सकता था और न ही मुँह से खाया या बोला जा सकता था। 8) भारत में महारत्न कंपनियों की संख्या कितनी है? जवाब – 11 कंपनियां। 9) आयुध निदेशालय के पहले महानिदेशक कौन बने हैं? जवाब – ई. आर. शेख। 10) विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान कौन है? जवाब – अंशु मलिक। 11) IMPS से अधिकतम कितनी राशि ट्रांसफर कर सकते हैं? जवाब – पांच लाख रुपये तक। 12) शांति का नोबेल पुरस्कार कहां दिया जाता है? जवाब – नार्वे में। 13) 2021 का शांति का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है? जवाब – फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा और रूस के पत्रकार दिमित्री मुरातोव को। 14) IPL के एक सत्र में सबसे ज्यादा 29 विकेट लेने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी कौन है? जवाब – हर्षल पटेल। 15) भारत का पहला ई-फिश मार्केट एप्प 'फिशवाले' किस राज्य ने लॉन्च किया है? जवाब – असम ने। 16) जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का पुराना नाम क्या है? जवाब – हेली नेशनल पार्क। 17) भारत के न्यायालय में सबसे पुराना पेंडिंग केस कौनसा है और वह कितने साल पुराना केस है? जवाब – देश का सबसे पुराना पेंडिंग केस असल में उस कोर्ट से भी पुराना है। National Judicial Data Grid के मुताबिक कलकत्ता हाई कोर्ट का केस नंबर AST| 1 | 1800 संभवत: देश का सबसे पुराना पेंडिंग केस है। 221 साल पुराना यह केस सन 1800 साल में रजिस्टर्ड किया गया था। इस केस में आखिरी सुनवाई 20 नवम्बर 2018 को हुई थी। यहाँ हम आपको बताना चाहेंगे कि कलकत्ता हाई कोर्ट देश में बनाई गई पहली हाई कोर्ट थी, जिसकी स्थापना 1862 में हुई थी। एक मजेदार बात ये भी है कि वर्तमान दौर में कलकत्ता हाई कोर्ट को सबसे ज्यादा पेंडिंग केसों वाली अदालत माना जाता है। इसमें फिलहाल 2.44 लाख केस पेंडिंग हैं। इनमें 9,979 केस ऐसे हैं, जो 30 साल से ज्यादा समय से पेंडिंग हैं। 18) विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है? जवाब – 29 सितंबर को। 19) किस भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दूसरी बार एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप खिताब जीता? जवाब – पंकज आडवाणी ने। 20) किस संस्थान को लगातार तीसरी बार देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया है? जवाब – आईआईटी मद्रास को। 21) दुनिया का सबसे बड़ा हवा से कार्बन लेने वाला प्लांट किस देश में शुरू हुआ है? जवाब – आइसलैंड में। 22) बिटकॉइन को आधिकारिक करेंसी बनाने वाला विश्व का पहला देश कौन है? जवाब – अल सल्वाडोर। 23) कुश्ती खेल को किस राज्य ने वर्ष 2032 तक गोद लिया है? जवाब – उत्तर प्रदेश ने। 24) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला दूसरा राज्य कौन सा है? जवाब – मध्य प्रदेश। 25) किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को पीएम बनने के महज 12 घंटों के अन्दर ही इस्तीफा देना पड़ा है? जवाब – स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री को। 26) भारत का ऐसा कौन सा राज्य है जो कभी भी अंग्रेजों का गुलाम नहीं हुआ? जवाब – गोवा एकमात्र ऐसा भारतीय राज्य है जो कभी भी अंग्रेजों का गुलाम नहीं हुआ। दरअसल अंग्रेजों के आने के पहले से ही इस राज्य पर पुर्तगालियों का शासन था। 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भी ये राज्य पुर्तगालियों के ही कब्जे में रहा। तब भारत सरकार ने सैन्य कार्रवाई करके 19 दिसम्बर 1961 को गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से आजाद करा कर भारत में शामिल किया। इस तरह गोवा को 450 सालों के बाद विदेशी शासन से मुक्ति मिली। 27) गोल्डन पीकॉक पुरस्कार 2021 किस फिल्म को दिया गया है? जवाब – रिंग वांडरिंग फिल्म को। 28) विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज का निर्माण किस राज्य में हो रहा है? जवाब – मणिपुर में। 29) भारत की पहली साइबर तहसील बनाने का प्रस्ताव किस राज्य ने पास किया है? जवाब – मध्य प्रदेश ने। 30) ऐसा कौन सा फल है जिसमें कभी कीड़े नहीं पड़ते हैं? जवाब – केले के फल में कभी कीड़े नहीं पड़ते हैं। |
| घंटों तक लिफ्ट में फंसे रहे स्टीव स्मिथ, लाइव आकर लोगों से पूछा सवाल Posted: 30 Dec 2021 08:22 PM PST ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के उकप्तान स्टीव स्मिथ एक बड़ी मुसीबत में फंस गए। स्मिथ गुरुवार को मेलबर्न के पार्क हयात होटल की लिफ्ट में फंस गए। इसकी जानकारी उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया के द्वारा दी। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लोगों को बताया कि वह लिफ्ट में फंस गए हैं। स्मिथ के लिफ्ट से निकालने के लिए गए मार्नस लाबुशेन की सभी कोशिशें बेकार गईं। स्मिथ ने लाईव के दौरान कहा कि मैं अपने फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया हूं। मैंने दरवाजे खोलने की कोशिश की पर वह नहीं खुले। मेरे ख्याल से इसकी सर्विस नहीं हुई है। मैं दरवाजे खोलने की कोशिश कर रहा हूं। मैं इस तरफ से खोलने की कोशिश कर रहा हूं जबकि दूसरी तरफ से लाबुशेन इसे खोलने की कोशिश कर रहे हैं। पर इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। यह वैसी शाम नहीं है जिसका मैंने प्लान बनाया था। सच बताऊं तो मैंने आज की शाम के लिए कुछ प्लान बनाए थे। स्मिथ ने आगे कहा कि मैं लाबुशेन की मदद से ज्यादा आधिकारियों की मदद का इंतजार कर रहा हूं। स्मिथ ने इसके आगे अपने फैंस से पूछा कि मैं अब बैठने जा रहा हूं और आप मुझे बताईए कि अगर आप लिफ्ट में फंस जाते तो आप क्या करते हैं? मैं यहां कुछ देर बैठा हूं तो अपने सुझाव मुझे बता सकते हैं कि मैं क्या कर सकता हूं। आखिर में लाबुशेन लिफ्ट का थोड़ा-सा दरवाजा खोलने में कामयाब रहे और उन्होंने स्मिथ को कुछ खाने का सामान दिया। कुछ देर बाद लिफ्ट को ठीक कर दिया गया और स्मिथ को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। स्मिथ की यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। |
| इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में निकली 322 नाविक/यांत्रिक पदों की वेकेंसी, 4 जनवरी से करें आवेदन Posted: 30 Dec 2021 08:16 PM PST भारतीय तटरक्षक भर्ती 2022 अधिसूचना: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने नाविक (जनरल ड्यूटी), नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) और यांत्रिक के पदों पर 02/2022 बैच के अंतर्गत भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. उम्मीदवारों को भारतीय तटरक्षक भर्ती के लिए 04 जनवरी 2022 से joinindiancoastguard.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आईसीजी नाविक के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जनवरी 2022 को बंद कर दिया जाएगा. मार्च 2022 के मध्य या अंत में आवेदकों को स्टेज 1 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. जो स्टेज 1 में अर्हता प्राप्त करेंगे उन्हें स्टेज 2 और स्टेज 3 और 4 के लिए बुलाया जाएगा. भारतीय तट रक्षक रिक्ति विवरण: कुल पद - 322 नाविक (जनरल ड्यूटी) - 260 नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) - 35 यांत्रिक (यांत्रिक) - 13 यांत्रिक (विद्युत) - 9 यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 5 |
| जीवन को सुखी बनाने के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय Posted: 30 Dec 2021 08:05 PM PST आज साल 2021 का आखिरी दिन है। आज साल 2021 के दिसंबर महीने का आखिरी और पौष महीने का दूसरा शुक्रवार (Friday) है। सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन यदि आप मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत करते हैं, तो मां लक्ष्मी अपकी हर इच्छा को पूर्ण कर सकती है और आपको हर संकट से मुक्ति मिल सकता है। पैसों की किल्लत को दूर करने के लिए हम माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं। माता लक्ष्मी धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती है। कहा जाता है कि समुद्र से इनका जन्म हुआ था, और इन्होंने श्री विष्णु से विवाह किया था। इनकी पूजा से धन की प्राप्ति होती है साथ ही वैभव भी मिलता है। यदि लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं तो घोर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह से इनका सम्बन्ध जोड़ा जाता है।माता लक्ष्मी की पूजा से केवल पैसे ही नहीं बल्कि समाज में यश की भी प्राप्ति होती है। इनकी पूजा से दाम्पत्य जीवन बेहतर बनता है। आज के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपके पास बहुत सारा धन (Wealth) आ सकता है। शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay) - कहते हैं घर में किसी भी समय लक्ष्मी जी आ सकती है लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता है इसलिए शाम के समय सारे घर की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए। - कहा जाता है मां लक्ष्मी के समक्ष मोगरे का इत्र अर्पित करना चाहिए और रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए। इसी के साथ देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। - कहा जाता है शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर सदेव अपनी कृपा बनाये रखेंगी। - घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे क्योंकि इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है और साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है। - कहा जाता है शुक्रवार के दिन उस जगह जाए जहां मोर नृत्य करते है और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें धनलाभ होगा। इसके अलावा और क्या करें (Shukrawar Ke Totke) - घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें। - श्वेत चंदन का तिलक करें। - पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें। - चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें। - सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें। - संतान प्राप्ति के चाहवान दंपति हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं। |
| हिमाचल: वीडियो कॉल में बोली युवती, ‘मैं उससे प्यार करती हूं और उसके लिए मर कर दिखाऊंगी, और फिर Posted: 30 Dec 2021 08:02 PM PST बहन और जीजा को फौजी युवक का रिश्ता युवती से मंजूर नहीं था. बाद में युवती ने सुसाइड (Suicide) कर लिया. मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना (Una Suicide Case) जिले से है. वहीं, अब पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. युवती ने जान देने से पहले युवक से वीडियो कॉल (Video Calling) पर बात भी की थी. जानकारी के अनुसार, युवती और युवक पंजाब के रूपनगर जिले के रहने वाले हैं, लेकिन युवती ऊना में अपनी मौसी के घर मेहमान बनकर आई थी और इस दौरान आत्महत्या कर ली. युवती के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन आनंदपुर साहिब के खालसा कॉलेज से एमकॉम की पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई और दोनों में चार साल से प्रेम संबंध थे. दोनों शादी भी करना चाहते थे. लेकिन युवक की बहन और जीजा ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था. युवक ने बताया कि उसकी बहन 26 दिसंबर को अपनी मौसी के घर संतोषगढ़, ऊना में आई थी. युवक का आरोप है कि मेरी बहन को युवक की बहन और जीजा ने आत्महत्या के लिए उकसाया है, क्योंकि वीडियो कॉल में वह कह रही थी कि कोई किसी के लिए मरके नहीं दिखाता है. इस पर मेरी बहन ने कहा, 'मैं परमजीत से प्यार करती हूंं और मैं उसके लिए अब आपको मर कर दिखाऊंगी.' युवक का कहना है कि उसके पिता का निधन हो चुका है. वह 2 भाई-बहन थे. फौजी युवक हाल ही में छुट्टी आया है. महिला सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 306 तथा 34 आईपीसी के तहत 3 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं. एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और तथ्यों की जांच की जा रही है. |
| हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी, पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो फरवरी से होगा आंदोलन Posted: 30 Dec 2021 07:56 PM PST हिमाचल प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी सरकार से नाराज चल रहे हैं. पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) की बहाली की मांग कर रहे कर्मचारी सरकार के रवैए से खासे नाराज हैं. साल 2003 के बाद भर्ती हुए इन कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के नाम से एक संगठन बनाया है. इस संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार फरवरी 2022 तक पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं करती तो पूरे बजट सत्र (Budget Session) के दौरान शिमला में धरने पर बैठेंगे और तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे जब तक कि सरकार मांग मान नहीं लेती. शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने ये चेतावनी दी. बता दें कि बीते शीतकालीन सत्र के दौरान महासंघ ने धर्मशाला में विशाल रैली की थी, उस दौरान प्रदेश सरकार ने इनकी मांगों पर कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वो कमेटी अब तक गठित नही हुई है. प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार को कमेटी का गठन करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है और कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 31 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है. उन्होंने कहा कि एक जनवरी के बाद सभी विभागों के कर्मचारी अपने-अपने विभागों में गेट मीटिंग करेंगे. फरवरी माह में सरकार अगर पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती तो बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. इसके तहत बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा, उसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा. पेंशन पर कितना खर्च आर्थिक बोझ के सवाल पर प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होने पर सालाना 500 करोड़ रू. खर्च होगा, सरकार हर साल अपना और कर्मचारियों का 1200 करोड़ रुपये एनएसडीएल को देती है. ऐसे में सरकार के 700 करोड़ रुपये बचेंगे, जो फायदे का सौदा है. |
| नए साल पर कर लें ये अचूक उपाय, हर तरह की समस्याएं होंगी खत्म, बिगड़े काम भी बनेंगे Posted: 30 Dec 2021 07:52 PM PST साल 2022 को लेकर लोगों के मन में ढेर सारी आशाएं हैं. सभी चाहते हैं कि उन्हें इस साल वो सब मिले, जिससे वे अब तक महरूम रहे. उनके जीवन में यह साल बहुत सफलतादायक साबित हो. आर्थिक स्थिति, तरक्की, रिश्तों की बेहतरी के मामले में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएं. लाल किताब में इन सारी इच्छाओं को पूरी करने के अचूक तरीके बताए गए हैं. जिन्हें सही तरीके से करने पर हर इच्छा का पूरा होना तय है. हर तरह की समस्याएं खत्म करने के अचूक उपाय - साल के पहले दिन एक नारियल को खुद पर से 21 बार वार दें और फिर उसे अग्नि में डाल दें. यह उपाय जिंदगी से नकारात्मकता खत्म कर देगा. सारी पारिवारिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी. दुश्मन खत्म होंगे. - लगातार आने वाली मुसीबतों को खत्म करने के लिए साल के पहले सोमवार को एक नारियल पूजकर नदी में प्रवाहित कर दें. - आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए साल के पहले दिन कम से कम 150 ग्राम का चांदी का हाथी बनवा लें या फिर खरीद लें. नए साल पर मां लक्ष्मी के साथ इसकी पूजा करके उत्तर दिशा में स्थापित कर दें. पुराने से पुराना कर्ज खत्म होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. - साल के पहले दिन अपनी जेब में या जहां पैसा रखते हैं वहां चांदी का टुकड़ा रख दें. ऐसा करते ही पैसे से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. - तनाव के शिकार हैं तो 43 दिनों तक चंदन का तिलक लगाने से जीवन की समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी और आपका तनाव भी खत्म हो जाएगा. - जिंदगी में आ रही तमाम मुश्किलों को दूर करने के लिए हर रोज तांबे के लोटे में पानी भरकर अपने सिरहाने रख लें और फिर अगली सुबह उसे कीकर के पेड़ में डाल दें. कम से कम 43 दिनों तक यह उपाय करने से आपकी हर तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी और हर काम में सफलता मिलने लगेगी. बस याद रखें कि इस काम को लगातार करें. - आर्थिक समस्याएं दूर करने के लिए 21 शुक्रवार तक मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और उसका प्रसाद बांटें. - शनि दोष के कारण जिंदगी में मुश्किलें हैं तो 1 जनवरी को कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को कटोरी सहित दान कर दें या शनि मंदिर में रख दें. यह छाया दान आपको बहुत राहत देगा. इसके बाद 11 शनिवार तक मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. |
| गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान! हो सकते हैं गंभीर नुकसान Posted: 30 Dec 2021 07:49 PM PST अगर आप भी सर्दियों में नहाने के लिए अधिकतर गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हॉट वॉटर बाथ (Hot water bath) लेने पर आपको कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं. आइए, इस आर्टिकल में गर्म पानी से नहाने के नुकसानों (Hot Bath Disadvantage) के बारे में विस्तार से जानते हैं. Hot Bath Disadvantage: गर्म पानी से नहाने के अनजाने नुकसान नहाना एक रोजमर्रा का काम है, लेकिन आप नहाने के लिए कौन-सा पानी इस्तेमाल करते हैं. यह काफी ध्यान देने वाली बात है. क्योंकि, ठंड में ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर इन नुकसानों (Side effect of Hot Water Bath in Winter) को झेलना पड़ सकता है. 1. पुरुषों में बांझपन की समस्या कई शोध बताते हैं कि ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है और उनमें बांझपन की समस्या पैदा कर सकता है. ऐसा टेस्टिकल्स के तापमान बढ़ने के कारण स्पर्म क्वालिटी को नुकसान पहुंचने से हो सकता है. हालांकि, अभी इस पर और शोध होने की जरूरत है. 2. गर्म पानी से नहाने के नुकसान: बाल झड़ना या हेयर लॉस बालों में केराटीन प्रोटीन होता है, जो बालों को कमजोर होने व टूटने से बचाता है. लेकिन गर्म पानी से नहाने पर बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं. इसके कारण बालों का झड़ना या हेयर लॉस की समस्या हो सकती है. पुरुषों में यह गंजेपन का भी कारण बन सकता है. 3. Side effect of Hot Water Bath in Winter: ड्राई स्किन और खुजली गर्म पानी से नहाने के नुकसान में ड्राई स्किन और त्वचा पर खुजली होना भी शामिल है. क्योंकि, गर्म पानी गंदगी और धूल-मिट्टी के साथ त्वचा की सुरक्षात्मक नमी को भी छीन लेता है. जिससे स्किन ड्राई होने लगती है और उस पर खुजली हो सकती है. 4. सूखी आंखें गर्म पानी सिर्फ स्किन ही नहीं, आंखों की नमी भी कम कर सकता है. जिससे आंखों में सूखापन आ जाता है और आंखों में खुजली की समस्या हो सकती है. इसके अलावा, गर्म पानी से नहाने पर आंखें लाल होने की दिक्कत भी हो सकती है. 5. Hot Bath Disadvantage: मुंहासे सर्दी में गर्म पानी से नहाना सिर्फ त्वचा को रूखा ही नहीं बनाता, बल्कि मुंहासों की समस्या भी बढ़ा सकता है. ज्यादा गर्म पानी से बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जो कि मुंहासों की समस्याओं को बढ़ा सकता है. Health TIPS: कैसे पानी से नहाना चाहिए? सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के नुकसानों (Side effect of Hot Water Bath in Winter) से बचने के लिए आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए. इससे आप इन नुकसानों से बचाव कर सकते हैं. |
| ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण आए सामने, कोरोना के पुराने वैरिएंट से बिल्कुल अलग Posted: 30 Dec 2021 07:45 PM PST कोरोना वायरस (Corona virus) का खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) दुनिया के साथ भारत में भी तबाही मचा रहा है. अभी तक देश में ओमिक्रॉन के 976 केस सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इससे कोरोना के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं, जिसमें दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस सामने आए हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की तरफ से ओमिक्रॉन के लक्षणों (Omicron symptoms) के बारे में भी समय-समय पर जानकारी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि अगर किसी में ये लक्षण दिखते हैं तो तुरंत किसी एक्सपर्ट की सलाह लें और खुद को आइसोलेट करें. कोरोना महामारी की पिछली दोनों लहरों में बुखार, सर्दी-खांसी जैसे आम लक्षण थे. लेकिन ओमिक्रॉन से बुरी तरह प्रभावित यूनाइटेड किंगडम के एक शोधकर्ता ने 2 नए लक्षणों की पहचान की है. ये लक्षण आमतौर पर कोरोना वायरस से संबंधित नहीं हैं. क्या हैं ओमिक्रॉन के नए लक्षण किंग्स कॉलेज लंदन में जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार, ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण मितली (Nausea) और भूख न लगना (Loss of appetite) हैं. उनके मुताबिक, ये लक्षण उन लोगों में भी पाए जा रहे हैं, जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन लग चुकी है और उन लोगो में भी मिल रहे हैं जिन्हें वैक्सीन का बूस्टर डोज भी लग चुका है. प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार, "लोगों में मितली (Nausea), हल्का बुखार (Slight temperature), गले में खराश (Sore throat) और सिरदर्द (Headache) जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं." वहीं अमेरिका में रोग नियंत्रण केंद्र (CDC) के मुताबिक, ओमिक्रॉन से जुड़े कुछ सामान्य लक्षण खांसी (Cough), थकान (Fatigue), कफ (Congestion) और नाक बहना (Runny nose) हैं. कुछ हफ्ते पहले सिंगल सेल डायग्नोस्टिक कंपनी IncellDx के लिए काम करने वाले डॉ. ब्रूस पैटरसन (Dr Bruce Patterson) ने दावा किया कि पिछले वैरिएंट की तरह इस वैरिएंट में स्वाद और गंध की क्षमता खत्म नहीं हो रही है. ओमिक्रॉन, पैरैनफ्लुएंजा (Parainfluenza) नामक वायरस के समान दिखता है. दक्षिण अफ्रीका से हुई थी शुरुआत ओमिक्रॉन वैरिएंट की शुरुआत 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से हुई थी. उसके बाद से कोविड-19 का यह वैरिएंट दुनिया के 90 से अधिक देशों में फैल गया है. इसने दुनिया के कई प्रमुख देश जैसे अमेरिका और यूके में भी काफी तबाही मचा दी है. भारत की बात करें तो लगभग 976 ओमिक्रॉन के केस सामने आ चुके हैं. बुधवार को देश में कुल 13,000 केस और मंगलवार को 9,195 कोरोना केस सामने आए थे. |
| साल का आखिरी दिन इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें क्या कहते हैं आपके तारे Posted: 30 Dec 2021 07:43 PM PST मेष- करियर-कारोबार बेहतर बना रहेगा. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. देर तक जागने से और अव्यवस्थित खानपान से बचें वृषभ- साझा-सहयोग की भावना विकसित होगी. भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएंगे. घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा. मिथुन- प्रत्येक कार्य तैयारी और सतर्कता से करें. नियमों का पालन बनाए रखें. अनुशासन और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. पेशेवरता में वृद्धि होगी. कामकाज में स्पष्टता रखेंगे. कर्क- बुद्धिमत्ता से राह बनाएंगे. मित्र सहयोग देंगे. शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रभावशाली रहेंगे. कार्यक्षमता बढ़ेगी. विषय विशेष में रुझान बढ़ेगा. सिंह- सुख सुविधाओं पर फोकस रहेगा. परिवार के साथ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. करीबियों की कमजोरियों को अनदेखा करेंगे. स्थिति अनुरूप व्यवहार रखेंगे. कन्या- सुखद सूचना मिल सकती है. संवाद संवाद बेहतर रहेगा. साहस पराक्रम बढ़त पर रहेगा. वाणिज्यिक कार्यां में सक्रियता दिखाएं. तुला- सभ्यता और भव्यता को बल मिलेगा. परिवार में हर्ष आनंद रहेगा. खुशियों को साझा करेंगे. इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. वृश्चिक- हर क्षेत्र में बेहतर प्रयास बनेंगे. उत्तरोत्तर सफलता की सीढ़़ी चढ़ते रहेंगे. लोगों का भरोसा जीतेंगे. संस्कारों को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य करेंगे. धनु- रिश्तों के प्रति समर्पित रहेंगे. अपनों के लिए बजट से ज्यादा खर्च करेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. सफलता सामान्य से बेहतर रहेगी. मकर- आर्थिक उन्नति के मौके बनेंगे. लाभ के साथ कार्य विस्तार में सफल होंगे. अनुकूलन बना रहेगा. व्यापार व्यवसाय में उम्मीद से अच्छा करेंगे. मित्र संबंधों को बल मिलेगा. कुंभ- अवसरों को भुनाएंगे. संतुलित व्यवहार रहेगा. महत्वपूर्ण बात कह पाएंगे. लंबित कार्य गति लेंगे. सभी का सहयोग समर्थन मिलेगा. मीन- भाग्य की प्रबलता से महत्वपूर्ण प्रयासों में सफल होंगे. कार्य व्यापार में अच्छा करेंगे. पेशेवरों का साथ मिलेगा. करियर संवरेगा. आस्था और विश्वास को मिलेगा. |
| New Year 2022: न्यू पार्टी के बाद जमकर हो रहा हैंगओवर, तो इन 7 ट्रिक्स से उतारे दारू का नशा Posted: 30 Dec 2021 07:39 PM PST पूरी दुनिया इस समय नए साल (New Year 2022) के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। 31 दिसंबर को जोरदार पार्टी की जाती है। नए साल पर घरों के अलावा होटल, रेस्टोरेंट्स और बार में लोग जमकर पार्टी करते हैं और नए साल की पार्टी में अल्कोहल (alcohol) का सेवन भी खूब करते हैं। शराब पीने से पार्टी के दौरान तो हमें इंजॉयमेंट होता है, लेकिन अगले दिन सुबह हमारा सिर चढ़ जाता है और चक्कर आने के साथ ही उल्टी भी होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यह शराब का हैंगओवर (hangover) होता है, जो आसानी से नहीं जाता है और हमारा अगला दिन पूरा खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी के बाद हैंगओवर से बचना चाहते हैं तो यह टिप्स जरूर अपनाएं... क्यों होता है हैंगओवर कई बार पार्टी में ज्यादा अल्कोहल का सेवन करने से अगले दिन हमारा सिर दर्द होने लगता है और उल्टी होती हैं। इसमें चक्कर आना, मतली और सर भारी लगना आम होता है। ऐसे दूर करें हैंगओवरअगर पार्टी के बाद आपको खूब हैंगओवर हो रहा है, तो आप नींबू, संतरा या अंगूर के जूस का सेवन करें। इसमें विटामिन, न्यूट्रियंट और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ ही हैंगओवर उतार देते हैं। दही करेगा हैंगओवर कम दही शराब के नशे और हैंगओवर कम करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। न्यू ईयर पार्टी के बाद हैंगओवर होने पर खट्टा दही खाएं। लेकिन याद रखें की हमें मीठा दही नहीं खाना है, इससे नशा और बढ़ता है। हाइड्रेटेड रहे शराब पीने से डीहाइड्रेशन होता है, जिससे आपको घबराहाट और उल्टी हो सकती है। ऐसे में पार्टी के अगले दिन आप भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ जैसे- पानी, जूस, नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें। इससे हाइड्रेट रहने के साथ ही आपको हैंगओवर भी नहीं होगा। ब्रेकफास्ट जरूर करें न्यू ईयर पार्टी के बाद 1 जनवरी की सुबह हैंगओवर होने पर आप नाश्ता जरूर करें। इसमें आप अंडा खा सकते हैं, क्योंकि इसमें एमिनो एसिड होता है, जिसे सिस्टीन कहते हैं। इससे आपको हैंगओवर से राहत मिलेगी। इसके अलावा आप दूध कॉर्नफ्लैक्स भी खा सकते हैं। हैंगओवर के बाद जरूर नहाएं हैंगओवर से भले ही आपको कमजोरी हो रही हो, लेकिन आप इस दौरान गर्म पानी से जरूर नहाएं। इससे नहाने पर पसीना आएगा जिससे शरीर में जमा अल्कोहल उतर जाता है। अगर आप नहाने की हालत में न हो तो भाप भी ले सकते हैं। ऐसे बचे हैंगओवर से अगर आप हैंगओवर से बचना चाहते है और साल का पहले दिन बीमार नहीं होना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर को न्यू ईयर पार्टी से पहले अच्छे से खाना खाएं, खाली पेट शराब पीने से ये ज्यादा चढ़ती है। इसके साथ ही आप रात का खाना स्किप ना करें, दारू पीने के बाद कुछ भी हल्का जरूर खाएं, इससे हैंगओवर नहीं होता है। डार्क कलर की अल्कोहल जैसे- रम, विस्की का सेवन ना करें। |
| Post Office की ये योजनाएं हैं हर उम्र के लोगों के लिए, बिना किसी रिस्क के पा सकते हैं लाखों रुपए Posted: 30 Dec 2021 07:35 PM PST वे सोचते हैं कि जब उनके पास ज्यादा पैसे आएंगे, तो वे उसका निवेश कर ज्यादा फायदा लेंगे। लेकिन इसमें वक्त बीत जाता है और परेशानी का समय आने पर कोई बचत नहीं रहती है। छोटी बचत पर बढ़िया मुनाफा हासिल करने के लिए पोस्ट ऑफिस ( Post Office) की योजनाएं सबसे बेहतर मानी जाती हैं। पोस्ट ऑफिस की ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनमें छोटी रकम का सुरक्षित निवेश किया जा सकता है। किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं निवेश पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में किसी भी उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें बच्चों से लेकर युवाओं और सीनियर सिटिजन्स के लिए भी बेहतरीन योजनाएं हैं, जिन पर गांरटीड रिटर्न मिलता है। हर लिहाज से सुरक्षित है निवेशपोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। इसमें पैसा डूब नहीं सकता। इसमें किए जाने वाले निवेश को सरकार की तरफ से सॉवरेन गारंटी मिली होती है। ऑनलाइन डिपॉजिट की सुविधा अब पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में ऑनलाइन निवेश भी किया जा सकता है। यह सुविधा इंडिया पेमेंट पोस्ट बैंक (IPPB) के जरिए ली जा सकती है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश कर भविष्य के लिए लाखों रुपए का फंड बनाया जा सकता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ अकाउंट वयस्कों के अलावा बच्चों भी खोल सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट कम से कम 500 रुपए से खोला जा सकता है। इस अकाउंट पर अभी सालाना ब्याज दर 7.1 फीसदी है। अकाउंट में एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा करना जरूरी है। मेच्योरिटी पीरियड पीपीएफ अकाउंट का मेच्योरिटी पीरियड 15 साल है। इससे पहले इसे बंद नहीं किया जा सकता। हालांकि, कुछ खास मामलों जैसे पति, पत्नी और बच्चों की गंभीर बीमारी, बच्चों की उच्च शिक्षा या विदेश में बसने की स्थिति में 5 साल की अवधि पूरा होने के बाद इसे बंद कराया जा सकता है। लोन लेने की सुविधा पीपीएप अकांउट के एक साल पूरा होने के बाद और 5 साल पूरे होने से पहले इस पर लोन भी लिया जा सकता है। इसके अलावा अकाउंट के 5 साल पूरे होने के बाद इससे विदड्रॉल भी किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस पीपीएफ पर इंट्रा ऑपरेबल नेटबैंकिंग-मोबाइल बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन डिपॉजिट सुविधा और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सेविंग्स अकाउंट से ऑनलाइन डिपॉजिट की सुविधा उपलब्ध है। सुकन्या समृद्धि स्कीम (SSY) पोस्ट ऑफिस की यह योजना कास कर लड़कियों को ध्यान में रख कर तैयार की गई है। यह बेहद पॉपुलर स्कीम है। इस स्कीम के तहत बेटी के नाम पर अकाउंट खुलवाया जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि स्कीम में माता-पिता 10 वर्ष तक की आयु की बच्ची के नाम पर खाता खोल सकते हैं। एक बच्ची के नाम पर एक ही खाता खुल सकता है। इस काउंट को न्यूनतम 250 रुपए की राशि से खोला जा सकता है। इस स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड सुकन्या समृद्धि अकाउंट को लड़की के 21 साल का होने के बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि, लड़की के 18 साल की होने पर या उसकी शादी होने पर नॉर्मल प्रीमेच्योर क्लोजर की व्यवस्था है। 18 साल की उम्र के बाद बच्ची SSY अकाउंट से आंशिक तौर पर कैश की निकासी की जा सकती है। निकासी की सीमा पिछला वित्त वर्ष खत्म होने पर अकाउंट में मौजूद बैलेंस का 50 फीसदी तक है। मिलती है टैक्स में छूट सुकन्या समृद्धि योजना में किए जाने निवेश पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स में कटौती का क्लेम किया जा सकता है। इसके अलावा जमा रकम पर आने वाला ब्याज और मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर मिलने वाला पैसा भी टैक्स फ्री है। सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम रिटायर्ड लोगों की नियमित आमदनी का बेहतरीन विकल्प है। इस स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। इस पर मौजूदा ब्याज दर 7.4 फीसदी सालाना है। इस अकाउंट में केवल एक ही बार निवेश किया जा सकता है, जो कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 15 लाक रुपए तक है। इस स्कीम के तहत 60 साल या उससे ज्यादा की उम्र के व्यक्ति का अकाउंट खुल सकता है। 55 साल की उम्र में भी खुल सकता है खाता सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम में अगर कोई 55 साल या उससे ज्यादा का, लेकिन 60 साल से कम का है और वीआरएस ले चुका है तो वह भी अकाउंट खोल सकता है। ऐसे व्यक्ति को रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलने के एक महीने के भीतर यह खाता खुलवाना होगा। साथ ही, इसमें डिपॉजिट किया जाने वाला अमाउंट रिटायरमेंट बेनिफिट्स के अमांउट से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इस स्कीम में पत्नी-पति एक साथ जॉइंट अकाउंट भी रख सकते हैं, लेकिन अधिकतम निवेश 15 लाख से ज्यादा नहीं हो सकता। प्रीमेच्योर क्लोजर सीनियर सिटिजन सेविंग्स अकाउंट पर प्रीमेच्योर क्लोजर की अनुमति है, लेकिन अकाउंट को एक साल पूरा होने से पहले बंद कराने पर कोई ब्याज नहीं मिलता है। वहीं, अकाउंट खोलने के 1 साल बाद उसे बंद करने पर जमा राशि का 1.5 फीसदी कट जाता है। अगर खाता 2 साल बाद बंद कराया जाए तो जमा राशि का 1 फीसदी काटा जाता है। तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है अकाउंट सीनियर सिटिजन सेविंग्स अकाउंट को मेच्योरिटी के बाद भी 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस अकाउंट में ब्याज राशि 50,000 रुपए सालाना से ज्यादा होने पर TDS कटने लगता है। हालांकि, इस स्कीम में निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत छूट मिलती है। इसमें नॉमिनेशन की सुविधा, अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर कराने की सुविधा और एक ही ऑफिस में कई सीनियर सिटिजन सेविंग्स अकाउंट खुलवाने की सुविधा भी है। 100 फीसदी सुरक्षित निवेश छोटी बचत जमा करने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस की योजनाएं ज्यादा सुरक्षित हैं। पोस्ट ऑफिस में जमा पैसों पर सरकार सॉवरेन गारंटी देती है। यहां किसी भी स्थिति में पैसा फंस नहीं सकता है। दूसरी तरफ, बैंकों में जमा आपका पैसा 100 फीसदी सुरक्षित नहीं होता। अगर कोई बैंक डिफॉल्ट कर जाता है तो उस स्थिति में डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) बैंक में कस्टमर्स के सिर्फ 5 लाख रुपए की सुरक्षा की गारंटी देता है। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |