न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 6, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


अगर रात को सोने से पहले करते हैं इस चौपाई का पाठ, तो होगी हर मनोकामना पूरी

Posted: 06 Dec 2021 03:09 AM PST


मित्रों कितना ही घोर अंधेरा हो या फिर घोर संकट, सच्चे मन से जब श्रीराम का नाम लिया जाता है संकटों के बाद अपने आप ही छठ जाते हैं। ऐसे तो वाल्मीकि रामायण की हर एक चौपाई अपने में विशेष है किंतु आज हम आपको एक ऐसी शक्तिशाली चौपाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पाठ करने से पल भर में संकट समाप्त हो जाता है।

पाठ करने से पहले इस बात का रखें ध्यान जब आप इस चौपाई का जाप करने जा रहे हो तब इस बात का ध्यान रखें कि वह स्थान पूरी तरह से स्वच्छ हो। अपने मन को सकारात्मक भाव के साथ शुद्ध रखें। अपने मन में किसी के भी प्रति आदेश ईर्ष्या द्वेष और कपट जैसी भावनाओं को ना उत्पन्न होने दें। क्योंकि अगर आपका अंतर्मन ही शुद्ध नहीं होगा तो चौपाई का लाभ कैसे मिलेगा।

जो प्रभु दीनदयाला कहावा। आरति हरन बेद जस गाबा।।
जपहिं नामु जन आरत भारी। मिटहिं कुसंकट होहिं सुखारी।।
दीनदयाल बिरद संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।।

इस चौपाई का रोज सोने से पूर्व जाप करने से व्यक्ति के अंदर भगवान के प्रति श्रद्धा और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही आसपास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

क्यों फड़कती है आंख? शुभ- अशुभ होने के हो सकते हैं संकेत, यहां जानें विस्तार से

Posted: 06 Dec 2021 03:06 AM PST

क्यों फड़कती है आंख? शुभ- अशुभ होने के हो सकते हैं संकेत, यहां जानें विस्तार से

अक्सर हमने किसी न किसी के मुंह से यह कहते सुना होगा कि मेरी आंख फड़क रही है. अगर किसी की आंख फड़कती है तो इसे शगुन या अपशगुन से जोड़कर देखा जाता है. लोगों का यह भी मानना है कि आंख का फड़कने का मतलब आगे होने वाली घटना के बारे में सूचित होना. सामुद्रिक शास्त्र (मुखमण्डल तथा सम्पूर्ण शरीर के अध्ययन की विद्या ) के अनुसार महिला और पुरुष दोनों में अलग-अलग आंख के फड़कने का अलग अर्थ होता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दाएं आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ माना जाता है जबकि बाएं आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है.

Right Eye का फड़कना सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी पुरुष की दाईं आंख आई फड़कती है तो ये उसके लिए शुभ होती है. कहा जाता है कि उनकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं. साथ ही उन्हें पदोन्नति व धन लाभ होता है. लेकिन अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है तो ये उसके लिए ये अशुभ संकेत होता है. माना जाता है कि उस महिला के काम बिगड़ने वाले हैं.

Left Eye का फड़कना 
बाईं आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है. कहा जाता है बाईं आंख फड़कने का मतलब महिलाओं को सोने-चांदी गहने मिल सकते हैं. वहीं अगर पुरुषों की बाईं आंख फड़के तो उन्हें नुकसान होने वाला है. उनका कोई शत्रु उन्हें तकलीफ पहुंचा सकता है.

ये भी हैं वजह
1. आंखों की समस्या आंखों में मांस पेशियों से संबंधित समस्या होने पर भी आंख फड़क सकती है. अगर लंबे समय से आपकी आंख फड़क रही है, तो एक बार आंखों की जांच जरूर करवा लें. हो सकता है आपको चश्मा लगाने की जरूरत हो या आपके चश्मे का नंबर बदलने वाला हो.

2. तनाव तनाव के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है. खास तौर से जब तनाव के कारण आप चैन से सो नहीं पाते और आपकी नींद पूरी नहीं होती, तब आंख फड़कने की समस्या हो सकती है.

3. थकान ज्यादा थकान होने पर आंखों में भी समस्याएं होती हैं. इसके अलावा आंखों में थकान या कम्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहने से भी यह समस्या हो सकती है. इसके लिए आंखों को आराम देना जरूरी है.

4. सूखापन आंखों में सूखापन होने पर भी आंख फड़कने की समस्या होती है. इसके अलावा आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली आदि समस्या होने पर भी ऐसा हो सकता है.

5. पोषण शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है. इसके अलावा ज्यादा कैफीन या शराब का सेवन भी इस समस्या को जन्म देता है.

असल में कैसा है भगवान का चेहरा-वैज्ञानिकों ने उठाया रहस्य पर से पर्दा

Posted: 06 Dec 2021 03:02 AM PST

असल में कैसा है भगवान का चेहरा-वैज्ञानिकों ने उठाया रहस्य पर से पर्दा

क्या आपने ईश्वर को देखा है. क्या आपको पता है कि ईश्वर कैसे दिखते हैं? क्या कोई व्यक्ति ईश्वर का चेहरा बना सकता है? जी हां, अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ही शोध किया है. वैज्ञानिकों और मनोवैज्ञानिकों ने 511 अमरीकी ईसाईयों की मदद से यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ कैलिफोर्निया के चेपल हिल पर ये चित्र बनाया.

सभी चयनित चेहरों को संयोजित करके शोधकर्ताओं ने एक समग्र 'ईश्वर का चेहरा' इकट्ठा किया जो दर्शाता था कि प्रत्येक व्यक्ति ने भगवान को कैसे प्रकट किया. उनके परिणाम आश्चर्यजनक थे. शोधकर्ताओं ने पाया कि कई ईसाईयों ने भगवान को छोटी, अधिक स्त्री और कम कोकेशियान के रूप में देखा.

दरअसल इस शोध में भाग लेने वालों ने आंशिक रूप से अपने राजनीतिक विचारधारा पर भरोसा किया. लिबरल ने ईश्वर को अधिक स्त्री, छोटे और अधिक प्यार भरे रूप में देखा.

कंज़रवेटिव ने भगवान को कोकेशियान और उदारवादियों से अधिक शक्तिशाली दिखाया. लोगों की धारणाएं भी अपनी जनसांख्यिकीय विशेषताओं से संबंधित हैं. छोटे कद काठी के लोग एक छोटे से दिखने वाले भगवान में विश्वास करते थे.

जो लोग शारीरिक रूप से आकर्षक थे वे अधिक शारीरिक रूप से आकर्षक भगवान में विश्वास करते हैं.

अफ्रीकी अमेरिकियों ने एक ऐसे भगवान में विश्वास किया जो काकेशियन लोगों की तुलना में अधिक अफ्रीकी अमेरिकी दिखता हो. ये पूरी रिसर्च पत्रिका पीएलओएस वन में प्रकाशित कि गयी.

महीने तक ये खाएं मर्द, चार गुना होगा स्टैमिना, महसूस होगी घोड़े जैसी ताकत

Posted: 06 Dec 2021 02:57 AM PST

महीने तक ये खाएं मर्द, चार गुना होगा स्टैमिना, महसूस होगी घोड़े जैसी ताकत

भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर पुरुष अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से शरीर कमजोर हो जाता है। कमजोरी आने से पुरुष ठीक ढंग से अपना काम नहीं कर पाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जिसके सेवन से आप मजबूत और ताकतवर बन जाएगा। हमारे शरीर में इन तीन चीजों का सेवन करने से सिर्फ 1 महीने में ही पुरुष अपने आप को ताकतवर महसूस करने लगता है।

अगर रोजाना सुबह दूध के साथ नाश्ते में खजूर का सेवन किया जाये तो इससे हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के जैसे पोषक तत्व मिलते है जिससे हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है।

वही अगर रोजाना आंवला का सेवन किया जाये तो हमारे शरीर को एंटी इन्फ्लेमेटरी, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मिलते है। आंवला के इस्तेमाल के और भी कई फायदे है जैसे हमारे शरीर को लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करता है। लंबे समय तक बाल भी काले रहेंगे इसके अलावा चेहरे पर झुर्रिया नहीं आने देता है।

अगर हम रोजाना किशमिश के सेवन की बात करे तो इससे हमारे शरीर को मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते है। वही आप इसका सेवन रोज करे तो यह कब्ज की परेशानी को भी दूर कर सकता है। इसके अलावा शरीर में कई तरह की कमजोरी को भी दूर करने में सहायक है।

अगर जोश में खो बैठे होश तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, नहीं लेनी पड़ेगी कोई गोली

Posted: 06 Dec 2021 02:52 AM PST

अगर जोश में खो बैठे होश तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, नहीं लेनी पड़ेगी कोई गोली

माँ बनना हर महिला के लिए सबसे सुखद एहसास होता है। लेकिन आजकल महिलाएँ अपने करियर में सेटल होने के बाद ही माँ बनना पसंद करती हैं। कई बार शारीरिक, पारिवारिक, आर्थिक या किसी अन्य समस्या के कारण भी महिलाएं देर से माँ बनने के बारे में फैसला लेती हैं। लेकिन कई बार सावधानी ना बरतने के कारण महिलाऐं गर्भधारण कर लेती हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएँ गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स होते हैं। ऐसे में आप अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकती हैं-

आयुर्वेद के अनुसार अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए अंजीर बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हॉर्मोन्स कंट्रोल होते हैं जिससे अनचाहे गर्भ से सुरक्षा मिलती है। इसके लिए दिन में दो से तीन बार अंजीर खाएँ। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अनचाहे गर्भ से बचने के लिए अदरक भी फायदेमंद माना जाता है। इसके दिन पानी में कद्दूकस किए हुए अदरक को उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर इसका सेवन करें। इससे अनचाहा गर्भ नहीं ठहरता।

अनचाहे गर्भ से सुरक्षा पाने के लिए पपीता खाना भी लाभकारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें पेपाइन नामक एसिड होता है जो गर्भ को ठहरने से रोकता है। इसके लिए दिन में दो से तीन बार पपीते का सेवन करें या कच्चे पपीते का जूस पिएँ। अगर आप अनचाहे गर्भ से बचना चाहती हैं तो एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हींग मिलाकर पिएँ। इससे गर्भ नहीं ठहर पाता और अनचाही प्रेगनेंसी से सुरक्षा मिलती है।

अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए इलायची भी फायदेमंद है। इसके लिए एक गिलास पानी में इलायची को रातभर भिगोकर रखें। अगले दिन इसका छिलका उतार कर इसका पानी पी लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रचुर मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने से भी अनचाहा गर्भ नहीं ठहरता है। इससे शुक्राणु नष्ट हो जाते हैं और अनचाही प्रेगनेंसी से बचाव होता है। इसके लिए अनानास, संतरा और खट्टे फलों का सेवन करें।

अगर आप अनचाही प्रेगनेंसी से बचना चाहती हैं तो कटहल का सेवन करें। दरअसल, कटहल की तासीर गर्म होती है जिसके कारण यह गर्भ को ठहरने से रोकता है। इसके लिए आप कटहल की सब्जी का सेवन कर सकती हैं। पुराने गुड़ से भी अनचाही प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है और यह गर्भ को ठहरने से रोकता है। इसके लिए आप दिन में दो से तीन बार गुड़ का सेवन करें।

एड़ी से लेकर चोटी तक शरीर की सभी ब्लॉक नसों को खोल देता है ये नुस्खा

Posted: 06 Dec 2021 02:46 AM PST

एड़ी से लेकर चोटी तक शरीर की सभी ब्लॉक नसों को खोल देता है ये नुस्खा

नसें शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होतीं हैं। नसों का मुख्य कार्य खून को समस्त शरीर में दौड़ाना होता है। नसे हृदय से शुद्ध खून लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचातीं हैं। अगर नसों के अन्दर ब्लॉकेज हो जाता है तो ये खून को सही ढंग से शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं पहुंचा पातीं हैं। नसों में ब्लॉकेज का मुख्य कारण फैट होती है। जब नसों के अन्दर फैट जमा हो जाती है तो परस्पर खून का संचार नहीं हो पाता है। 

इसके परिणाम स्वरूप हार्ट अटैक सहित कई अन्य बीमारियां भी हो जातीं हैं। आज मैं आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहा हूँ जो एड़ी से लेकर चोटी तक शरीर की सभी ब्लॉक नसों को खोल देता है। आइये जानते हैं उस नुस्खे के बारे में।

नुस्खे हेतु आवश्य सामग्री 1 ग्राम दाल चीनी, 10 ग्राम अलसी, 10 ग्राम साबुत काली मिर्च, 10 ग्राम अखरोट गिरी, 10 ग्राम तेज पत्ता, 10 ग्राम मिश्री और 10 ग्राम मगज।

नुस्खा तैयार और सेवन करने की विधि समस्त सामग्री को आपस में मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। पीसने के बाद इस सामग्री से तैयार बारीक पाउडर को किसी कपड़े या छन्नी से छान लें। इसके बाद इस पाउडर से 5-6 ग्राम की पुड़िया बना कर तैयार कर लें। अब इस में से रोजाना सुबह खाली पेट एक पुड़िया गुनगुने पानी के साथ लेनी हैं। इस पुड़िया को लेने के लगभग आपको आधे घंटे तक किसी चीज का सेवन नहीं करना है। ऐसा करने से इंसान की एड़ी से लेकर चोटी तक शरीर की सभी ब्लॉक नसे खुल जातीं हैं। इससे कुछ ही दिनों में रोगी रोग मुक्त हो जाता है।

इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया

Posted: 05 Dec 2021 09:19 PM PST

इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया

भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा कर लिया है. रनों के हिसाब से भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 540 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 167 रनों पर ऑलआउट हो गई.

हाइलाइट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में हराया
टीम इंडिया ने 372 रनों से दर्ज की जीत
मैच के साथ सीरीज पर भी भारत का कब्जा
रनों के हिसाब से सबसे बड़ी टेस्ट जीत

भारत ने अपनी पहली पारी में 325 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था, टीम इंडिया की तरफ से मयंक अग्रवाल ने शानदार 150 रन बनाए थे. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में ही 62 रनों पर सिमट गई थी. दूसरी पारी में भारत ने 276 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी थी. दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड सिर्फ 167 रन बना पाई.

अश्विन और जयंत की फिरकी के आगे घूमी न्यूजीलैंड 
रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर जयंत यादव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. दूसरी पारी में अश्विन को चार विकेट मिले और जयंत यादव को भी चार विकेट मिले. खास बात ये रही कि जयंत यादव के चारों विकेट मुंबई टेस्ट के चौथे दिन आए, जो मैच का आखिरी दिन साबित हुआ.

मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा कर लिया है. रनों के हिसाब से भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 540 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 167 रनों पर ऑलआउट हो गई.

टेस्ट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत...
न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया (2021)
साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया (2015)
न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराया (2016)

जयंत यादव बने चौथे दिन के हीरो मुंबई टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के लिए जयंत यादव ने कमाल कर दिया है. जयंत ने न्यूजीलैंड को लगातार झटके पर झटके दिए, आज न्यूजीलैंड के चार विकेट गिरे हैं और सभी जयंत यादव ने ही लिए हैं.

टिम साउदी भी लौटे पवेलियन जयंत यादव का कमाल रुक नहीं रहा है, काइल जैमिसन के बाद अब टिम साउदी को भी उन्होंने पवेलियन भेज दिया है. टिम साउदी भी अपना खाता नहीं खोल पाए और बोल्ड आउट हो गए.

हार के करीब पहुंची न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन की शुरुआत से ही जयंत यादव का जलवा देखने को मिल रहा है. जयंत ने न्यूजीलैंड को एक और झटका दे दिया है. जयंत यादव ने काइल जैमिसन को LBW आउट किया है, जैमिसन अपना खाता भी नहीं खोल सके. न्यूजीलैंड के सात विकेट गिर चुके हैं और अब टीम इंडिया मैच-सीरीज जीतने से तीन विकेट दूर है.

जयंत यादव को मिला एक और विकेट भारत को जयंत यादव ने एक और सफलता दिलाई है. रचिन रवींद्र ने जयंत की बॉल पर लगातार दो चौके मारे और उसके तुरंत बाद जयंत ने उनका विकेट ले लिया. रचिन रवींद्र को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट करवाया गया.

मैच जीत से पांच विकेट दूर भारत मुंबई टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. टीम इंडिया इस मैच को जीतने से सिर्फ 5 विकेट दूर है. न्यूजीलैंड के सामने भारत ने 540 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम तीसरे दिन ही आखिरी सेशन में लड़खड़ा गई थी.

बच्चों को भूल से भी ना कहें ये पांच बातें, उनके मनोबल पर डालती हैं बुरा प्रभाव

Posted: 05 Dec 2021 09:13 PM PST

बच्चों को भूल से भी ना कहें ये पांच बातें, उनके मनोबल पर डालती हैं बुरा प्रभाव

छोटे बच्चे कुम्भार के उस घड़े की तरह होते हैं, जिसे चाहे मर्जी वैसे ढाल लो। लेकिन कभी ऐसा नहीं हो सकता है कि बच्चे रूपी उस घड़े को हम बिना आकार दिए ही छोड़ दें। जिस तरह कुम्भार मिट्टी के घड़े को यदि आकार ना दे, तो मिट्टी किसी काम नहीं रहती। सिवाय बारिश, आंधी तूफान में लोगों की परेशानी बढ़ाने के। ठीक इसी तरह बच्चे भी होते हैं। यदि हम बच्चों को बचपन से ही कोई सही सीख और रास्ता ना दिखाएँ तो स्वयं वह समाज की ग़लत बातों और माहौल में ढलते चले जाते हैं। इसका नतीजा हमें तब दिखाई देता है जब वह बड़े हो जाते हैं। उनमें संस्कारों और गुणों की कमी दिखाई पड़ती है। समाज में फैली कुरीतियाँ उनके जीवन का अंग बन जाती हैं।

लेकिन जो माता-पिता अपने बच्चों के प्रति बचपन से ही सजग होते हैं, उनके बच्चे बड़े होकर हमेशा संस्कार और गुणों से भरपूर होते हैं। वह इस समाज पर बोझ नहीं, बाल्कि समाज के मार्गदर्शक के रूप में होते हैं। आज हम आपको पांच ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जो आपको कभी भी अपने बच्चों के सामने नहीं कहनी चाहिए। भले ही उन्होंने कोई गलती क्यों ना कर दी हो, या आप किसी गुस्से में ही क्यों ना हों। गुस्सा या गलती तो क्षणिक भर होती है। इसमें सुधार किया जा सकता है। लेकिन आपकी कही इन पांच बातों से आपके बच्चों के मनोबल पर जो बुरा प्रभाव पड़ेगा उसमें सुधार करना संभव नहीं है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वह पांच बातें जो आपको बच्चों के सामने कभी नहीं करनी…

1- घर से निकल जा कई बार माता-पिता जब बहुत गुस्से में होते हैं। या बच्चे उनका कहना नहीं मानते तो उन्हें कह देते हैं कि 'तू मेरे घर से बाहर निकल जा' या 'तू इस घर पर कभी मत आइयो' ये शब्द किसी के भी मन को भी ठेस पहुँचा सकते हैं। संभव है कि इसको सुनकर छोटी उम्र में बच्चे आस-पड़ोस में कहीं जाकर बैठ जाएँ और कुछ घंटों बाद वह फिर से घर वापिस आ जाएँ और माहौल शांत हो जाए। लेकिन वह घर वापिस तभी तक आते हैं जब तक वह सक्षम ना हों या चीजों को भूल जाते हो।

लेकिन यदि यही बातें किसी बड़ी उम्र के बच्चे को कह दी जाएँ जो कि पूरी तरह समझदार हो तो उसके मन को बहुत बड़ा धक्का लगेगा। सुबह कहीं गई बातें वह बच्चा शाम तक भूलने वाला नहीं है। कई बार तो बड़े बच्चे ऐसी बातें सुनकर आत्महत्या या हमेशा-हमेशा के लिए घर छोड़कर जाने तक का मन बना लेते हैं। जो कि बाद में परिवार के लिए बेहद घातक साबित होता है। इसलिए जब भी बच्चे से गलती हो जाए या गुस्सा आ जाए तो उस बच्चे के मन में ये बात कभी ना डालें कि वह इस घर के काबिल ही नहीं है। उसे प्यार से समझाएँ। ताकि उसे गलती का अहसास भी हो जाए और उस पर ग़लत प्रभाव भो ना पडे।

2- काश! तुम पैदा होते ही मर गए होते कई बार जब बच्चा लगातार कई गलतियाँ कर देता है या कोई बड़ा नुक़सान कर देता है। तो हम उसे देखकर हम आग बबूला हो जाते हैं और कहते हैं 'तू पैदा होते ही क्यों नहीं मर गया' या 'तू इस धरती पर बोझ आ गया है' ऐसी बातें बच्चा क्या किसी के भी मन के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचा सकती है। बच्चे ऐसी बातें सुनने के बाद अपने आपको बेहद लज्जित महसूस करने लगते हैं। वह सोचते हैं कि दुनिया में मैं किसी काम का नहीं हूँ। इससे बेहतर हो कि क्यों ना मैं मर ही जाऊँ।

कई बार बच्चे लगातार ऐसी घटनाओं से बेहद आहत हो जाते हैं और उनके मन-मास्तिष्क में बुरे विचार आने लगते हैं। इन बातों को सुनने के बाद बच्चा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव भी खो देता है। इसलिए कभी भी हंसी-मजाक के दौरान भी ऐसी बात ना कहें। कहते भी हैं शरीर के घाव भर जाते हैं, पर बातों के घाव कभी नहीं भरते। ये बातें भी उसी घाव को देने का काम करती हैं।

3- तुमसे अच्छा तो वह है कई बार हम बोर्ड के नतीजों या कोई और बात हो तो हम अपने बच्चों की तुलना दूसरों से करने में लग जाते हैं। ऐसी तुलना बेहद घा/तक सिद्ध हो सकती है। ऐसा ज्यादातर तब देखा जाता है जब बोर्ड के नतीजे का समय हो फिर एक ही काम को आपका बच्चा ना कर पाए और दूसरा बच्चा कर जाए। तो हम कहते हैं कि तुमसे अच्छा तो तुम्हारा भाई है, या वह पडोसी का लड़का है। मज़ाक में तो ये बात कुछ हद तक चल जाएगी। लेकिन जब बात किसी गंभीर बात की आ जाए तो ज़रूरत हौसले की होती है। क्योंकि बच्चे उस समय ख़ुद भी शर्मिदा महसूस कर रहे होते हैं कि मैं नहीं कर पाया और वह कर गया।

ऐसी परिस्थिति में मां-बाप को चाहिए कि उसका हौसला बढ़ाएँ। ना कि उसकी तुलना कर उसका अपमान करें। कभी भी कोई दो आदमी एक जैसे नहीं हो सकते हैं। सचिन तेंदुलकर जैसे लोग दसवीं फेल होकर भी दुनिया में नाम कमा रहे हैं। एपीजे अब्दुल कलाम अख़बार बेचने के बाद भी देश के रास्ट्रपति बने थे। ऐसे में हम कभी भी दो लोगों की तुलना कर समझदारी नहीं दिखाते। बाल्कि ज़रूरत इस बात की है कि आपका बच्चा किस क्षेत्र में बेहतर कर सकता है वह बताएँ और देखें। उससे गलती हुई क्यों उसका समाधान बताएँ। ना कि उस पर नाकाबिल होने का ठप्पा लगाएँ।

4- तुम्हारी उम्र में तो मैंने ये कर डाला था आप हो सकता है अपने बच्चे से बेहतर हो। आपमें उससे बेहतर हुनर हो। लेकिन समय, परिस्थितियाँ हमेशा सब एक जैसी नहीं होती। यदि आप डाॅक्टर बने हो तो ज़रूरी नहीं आपका बच्चा भी डाॅक्टर बनना पंसद करें। उसकी इच्छा और रूचि अलग हो सकती है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आपने जो काम किया आप उसकी तुलना अपने बच्चे से ना करें। ये बच्चे के मनोबल पर तो बुरा प्रभाव डालेगा ही, साथ ही वह ख़ुद को कमजोर भी महसूस करने लगेगा। ऐसे में संभव है कि वह अपने लक्ष्य को बदलकर कोई दूसरा लक्ष्य चुन ले। जबकि कहते हैं कि सफलता लक्ष्य बदलने से नहीं, निरंतर अभ्यास से मिलती है। इसलिए कभी भी अपनी तुलना अपने बच्चे से ना करें। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला।

5- तुम हमेशा धीरे काम करते हो कई बार हम बच्चों को अपना काम सौप देते हैं और कहते हैं कि तुम हमेशा धीरे काम करते हो। या काम से जी चुराते हो। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए यदि आप हर रोज़ सब्जी काटते हैं और एक दिन अपने बच्चे को सब्जी काटने को कह दिया तो समय ज़्यादा लगना स्वभाविक है। ऐसे में उसे ये कहना कि तुम बहुत धीरे हाथ चलाते हो। ये कोई अच्छी बात नहीं होगी। आप उसी काम में माहिर है तो काम जल्दी होगा ही। पर इस बात को कहकर अपने बच्चों को अपमानित ना करें। हमेशा बच्चों पर चिल्लाने की बजाय आप इसी बात को सही तरीके से भी कह सकते हैं। कि देखते हैं आज कौन पहले काम करता है। या जो पहले काम करेगा उसे इनाम मिलेगा।

HRTC बस और ट्राले के बीच हुई टक्कर: 40 यात्री थे सवार- बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

Posted: 05 Dec 2021 08:45 PM PST

HRTC बस और ट्राले के बीच हुई टक्कर: 40 यात्री थे सवार- बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस और ट्राले (ट्रक) के बीच टक्कर हो गई। बताया गया कि यह हादसा देर रात समूर खुर्द के पास पेश आया। हादसे के वक्त बस में कुल 40 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की ड्राइवर साइड काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। इस दौरान बस की खिड़कियां और इमरजेंसी डोर तक टूट गया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ गनीमत इस बात की रही कि ट्राला चालक अपने वाहन पर काबू नहीं रख सका और बस की चालक साइड को रगड़ते हुए निकल गया। अन्यथा अगर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भिडंत हो जाती तो अंजाम बुरा हो सकता था। बताया गया है कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिवहन निगम ऊना डिपो के अधिकारियों ने यात्रियों को रवाना करने के लिए एक और बस भेजी। जबकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि हादसे का शिकार हुई बस अमृतसर से मनाली जा रही थी।

बस के चालक सुनील कुमार द्वारा इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि समूर खुर्द पहुंचने पर सामने से आ रहे बेकाबू ट्राले को देखकर उन्होंने पहले ही बस को काफी हद तक साइड में कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद ट्राला चालक अपने वाहन पर काबू नहीं रख सका। बकौल ड्राइवर, दोनों वाहनों के बीच हुई इस टक्कर के बाद आनन-फानन में यात्रियों को बस से नीचे उतार कर एक ढाबे पर बिठाया गया।

वहीं, इस बीच बस चालक ने एक अन्य वाहन चालक की मदद से बेकाबू ट्राला चालक को जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव डंगोली में आकर दबोचा। इस दौरान हादसे की सूचना निगम के अधिकारियों समेत पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद एचआरटीसी और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।

हिमाचल: भाई की बारात से पहले निकली बहन की अर्थी, 10 को थी शादी- पसरा मातम

Posted: 05 Dec 2021 08:29 PM PST

हिमाचल: भाई की बारात से पहले निकली बहन की अर्थी, 10 को थी शादी- पसरा मातम

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के अंतर्गत आते जंद्राह के समीप आज पेश आए ताजा हादसे में रंजू देवी (26) निवासी गांव वांगल तहसील सलूणी की मौत हो गई। इसके साथ ही कार में सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि मृतक युवती रंजू देवी के भाई की 10 दिसंबर को शादी है। शादी में शामिल होने के लिए रंजू देवी अपने घर से कार में आ रही थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

100 फीट नीचे जा गिरी थी कार इस दर्दनाक हादसे की वजह से जिस घर से चंद दिनों के बाद खुशियों की बारात निकलनी थी, उस घर से युवती की शव यात्रा निकली तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य दो की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. घायल हुए दोनों युवकों की पहचान कार चालक उमेश सिंह निवासी नालागढ़ के अलावा शिव कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी फतेहगढ़ (पंजाब) के रूप में की गई है.

बताया गया कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय कार चंडीगढ़ से भांगल (सलूणी) की तरफ जा रही थी कि इसी बीच कटोरी बंगला से कुछ ही दूर जंद्राह के मोड़ पर पहुंची तो चालक उमेश ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार लगभग 100 फुट नीचे खेतों में जा गिरी। बताया गया कि इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा इतना भयानक था की युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसकी देह भी गाड़ी से दूर मिली।

हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमोर्टम के लिए तो घायल युवकों को इलाज के लिए नूरपुर भेजा गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कला अध्यापक के बैच के आधार पर भरें जाएगें 22 पद, 15 से 18 दिसंबर को होगी काउंसलिंग

Posted: 05 Dec 2021 08:25 PM PST

कला अध्यापक के बैच के आधार पर भरें जाएगें 22 पद, 15 से 18 दिसंबर को होगी काउंसलिंग

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कला अध्यापक के बैच वाइज 22 रिक्त पदों को भरने के लिए काउंसलिंग 15 से 18 दिसंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंबा के कार्यालय में निर्धारित की गई है।

जिसमें अनारक्षित श्रेणी के 06 पद 2004, ईडब्ल्यूएस के 3 पद 2005,अनारक्षित (डब्ल्यू एफ एफ )का 01 पद 2016,अनुसूचित जाति के 05 पद 2004, अनुसूचित जनजाति का 01 पद 2004, अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 पद 2006,अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल का 01 पद 2007 तथा एससी/ डब्लू ई एक्स एस एम का 01 पद 2009 तक निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने काउंसलिंग की तिथि निर्धारित करते हुए बताया कि 15 दिसंबर को जिला चंबा के अभ्यर्थी,16 दिसंबर को जिला कांगड़ा,हमीरपुर,सोलन के अभ्यर्थी, 17 दिसंबर को जिला शिमला,उना,बिलासपुर,कुल्लू के अभ्यर्थी और 18 दिसंबर को जिला मंडी,सिरमौर,किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

योग्य अभ्यर्थी जो उपरोक्त पद बारे भर्ती एवं पदोन्नति नियमों, निर्धारित बैच अनुसार योग्यता पूर्ण करते हैं और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है वे निर्धारित दिनांक को अपने समस्त दस्तावेज सहित काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की प्रतिलिपि और अभ्यार्थी के लिए बायोडाटा फॉर्म इस कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि जो योग्य अभ्यर्थी निर्धारित दिनांक को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होंगे उनकी दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी और समस्त अभ्यर्थी काउंसलिंग के दौरान कोविड-19 बारे सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूर्णयता पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

68 साल पहले की 28 रुपए उधारी चुकाने अमेरिका से हरियाणा आया शख्स, रोचक हैं ये कहानी

Posted: 05 Dec 2021 08:19 PM PST

68 साल पहले की 28 रुपए उधारी चुकाने अमेरिका से हरियाणा आया शख्स, रोचक हैं ये कहानी

हरियाणा के हिसार जिलें से एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई तारीफ करते नही थक रहा है. बता दें कि शुक्रवार को एक शख्स यहां अपनी वर्षों पुरानी 28 रुपए की उधारी चुकाने के लिए अमेरिका से हिसार वापस आया. वह शख्स कौन और नहीं बल्कि हरियाणा में प्रथम नौसेना बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले नौसेना कमांडर बीएस उप्पल है. बीएस उप्पल नौसेना से रिटायर होने के बाद अपने बेटे के पास अमेरिका जाकर रहने लगे थे जिसके बाद उन्हें हिसार आने का समय ही नहीं मिल रहा था लेकिन आज वो स्पेशल समय निकालकर अपने यें उधारी के 28 रुपए चुकाने के लिए हिसार पहुंचे.

बीएस उप्पल सालों बाद हिसार के मोती बाजार स्थित दिल्ली वाला हलवाई के पास पहुंचे और दुकान के मालिक विनय बंसल को बताया कि तुम्हारे दादा शम्भू दयाल बंसल को मुझे साल 1954 में 28 रुपए देने थे , लेकिन मुझे अचानक शहर से बाहर जाना पड़ गया और फिर नौसेना में भर्ती हो गया. आपकी दुकान पर मैं दही की लस्सी में पेड़े डालकर पीता था, जिसके 28 रुपए मुझे चुकता करने हैं.

बीएस उप्पल ने बताया कि अमेरिका में मुझे हिसार की दो बातें हमेशा याद रहती थी. एक तो आपके दादा जी के 28 रुपए की उधारी और दूसरा, मैं हरजीराम हिन्दू हाई स्कूल में 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नहीं जा सका था. आप की उधारी चुकाने और अपनी शिक्षण संस्था को देखने के लिए आज मैं विशेष रूप से हिसार आया हूं.

बीएस उप्पल ने दुकान मालिक विनय बंसल के हाथ में ब्याज सहित दस हजार रुपए की राशि रखी तो उन्होंने लेने से मना कर दिया. तब उप्पल ने विन्रम निवेदन किया कि मेरे सिर पर आपकी दुकान का ऋण बकाया है, इसे चुकता करने के लिए प्लीज यह राशि स्वीकार करें. मैं अमेरिका से विशेष रूप से इस काम के लिए आया हूं. तब विनय बंसल ने मुश्किल से उस राशि को स्वीकार किया और बीएस उप्पल ने राहत की सांस ली. उसके बाद अपने स्कूल में गए लेकिन बंद पड़े स्कूल को देखकर उन्हें काफी निराशा हुई.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएस उप्पल उस पनडुब्बी के कमांडर थे जिसने भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान के जहाज को डूबो दिया था और अपनी पनडुब्बी तथा नौसैनिकों को सुरक्षित ले आए थे. इस बहादुरी के लिए भारतीय सेना ने उन्हें बहादुरी के नौसेना पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Jio ने पेश किया 152 रुपए की कीमत वाला धाकड़ प्लान, Airtel-Vi-BSNL के तगड़े प्लान फेल

Posted: 05 Dec 2021 08:16 PM PST

Jio ने पेश किया 152 रुपए की कीमत वाला धाकड़ प्लान, Airtel-Vi-BSNL के तगड़े प्लान फेल

Jio के अनलिमिटेड (Unlimited) रिचार्ज (Recharge) प्लान्स (Plans) के लिए टैरिफ (tariff) बढ़ोतरी की घोषणा के कुछ दिनों बाद, टेल्को ने JioPhone प्लान्स (Plans) को भी चेंज किया है। Jio ने तीन मौजूदा JioPhone प्लान्स (Plans) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। हालांकि 200 रुपये से कम कीमत वाला एक नया प्लान (Plan) (Plan) भी अपनी इस श्रेणी में शामिल किया है। JioPhone अब यूजर्स को अलग से डेटा (data) वाउचर नहीं देगा। इसके अलावा आपको बता देते है कि JioPhone प्लान (Plan) (Plan) केवल JioPhone में ही काम करते हैं, किसी भी अन्य रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) (Plan) की तरह इन्हें इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

Jio ने एक नया ऑल-इन-वन (All in one) प्लान (Plan) (Plan) भी पेश किया है जिसकी कीमत 152 रुपये है। यह 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ 0.5GB डेली (Daily) डेटा (data), अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) प्रदान करता है। इसके अलावा प्लान (Plan) (Plan) में आपको 300 SMS भी फ्री दिए गए हैं, हालांकि इस प्लान (Plan) (Plan) में आपको Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।

JIOPHONE के तीन प्लांस (PLANS) जो नई कीमत में मिलेंगे

तीन JioPhone ऑल-इन-वन (All in one) प्लान्स (Plans) को रिवाइज किया गया है। JioPhone ऑल-इन-वन (All in one) प्लान (Plan) (Plan) जिसकी कीमत पहले 155 रुपये थी अब 186 रुपये में आपको मिलने वाला है। यह प्लान (Plan) (Plan) 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ 1GB डेली (Daily) डेटा (data) मिलता है। इसके अलावा इस प्लान (Plan) (Plan) में डेली (Daily) 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान (Plan) (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस (Voice) कॉल (Call) और Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

अगला प्लान (Plan) (Plan) जिसकी कीमत 186 रुपये थी, उसे अब बढ़ाकर 222 रुपये कर दिया गया है। यह प्लान (Plan) (Plan) 28 दिनों के लिए 2GB डेली (Daily) डेटा (data) प्रदान करता है और इस प्लान (Plan) (Plan) में अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call), 100 SMS और Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

अगला ऑल-इन-वन (All in one) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) (Plan) जिसकी कीमत 749 रुपये थी, अब 899 रुपये हो गई है। यह प्लान (Plan) (Plan) भी 28 दिनों के लिए 2GB डेटा (data) की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि यह प्लान (Plan) (Plan) 336 दिनों के लिए 24GB डेटा (data) का एक्सेस देगा। यह प्लान (Plan) (Plan) अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस (Voice) कॉल (Call), प्रति दिन 50 SMS और Jio ऐप्स का एक्सेस भी फ्री में देता है।
JIOPHONE के अन्य रिचार्ज (RECHARGE) प्लांस (PLANS)

Jio की वेबसाइट अपने एंट्री-लेवल प्लान (Plan) (Plan) दिखाती है जिनकी कीमत 75 रुपये और 125 रुपये है। 75 रुपये का प्लान (Plan) (Plan) 200MB अतिरिक्त डेटा (data) के साथ 100MB डेटा (data) भी प्रदान करता है। यह 23 दिनों की वैलिडिटी (Validity), 50 SMS के साथ अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस (Voice) कॉल (Call) और Jio ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।

अगले प्लान (Plan) (Plan) की कीमत 125 रुपये है और इसमें 23 दिनों की वैलिडिटी (Validity), अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल्स (Calls) और 300 SMS के साथ रोजाना 0.5GB डेटा (data) मिलता है। जब Jio ने अपनी प्रीपेड (Prepaid) प्लांस (Plans) के लिए टैरिफ (tariff) वृद्धि की घोषणा की, तो उसने नोट किया कि उसकी 75 रुपये की प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) को बढ़ाकर 91 रुपये कर दिया जाएगा। अब, यह प्लान (Plan) 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity), अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling), 3GB डेटा (data) और 50 SMS प्रदान करती है।

5 दिसंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Posted: 04 Dec 2021 08:55 PM PST

5 दिसंबर: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2013 - यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।

2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया। काँग्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

2007 - अमेरिका में लड़ाकू विमान एफ़-16 मिसाइलरोधी प्रणाली से लैस किया गया। पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने आपातकाल तक मीडिया पर लगे प्रतिबन्धों को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज किया।

2005 - एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

2003 - चेचेन्या में ट्रेन में आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल। राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2000 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की। भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।

1998 - रूस 2002 में भारतीय नौसेना को 'क्रिवाक श्रेणी' के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।

1993 - मुलायम सिंह यादव पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।

1992 - भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।

1990 - विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।

1989 - मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने

1974 - माल्टा गणराज्य घोषित।

1971 - भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1960 - अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1950 - सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

1943 - जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

1657 - शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Posted: 04 Dec 2021 08:48 PM PST

10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Recruitment Notification कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है। 

Sarkari Naukri: यह है निर्धारित आयु सीमा

मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार, ऊपरी आयु में छूट ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष होगी।

Govt Jobs: यह है निर्धारित योग्यता

असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन का पद - उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.
मल्टी टास्किंग स्टाफ का पद - उम्मीदवारों को कक्षा 10 पास होना चाहिए और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी भर्ती
पोस्टल असिस्टेंट - 31 पद
सॉर्टिंग असिस्टेंट - 11 पद
पोस्टमैन - 5 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 13 पद

Sarkari Naukri-Result 2021: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
इंडिया पोस्ट ने अपने बिहार सर्कल में विभिन्न पदों के लिए युवा उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का लक्ष्य कुल 60 रिक्तियों को नियुक्त करना है। इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना की जांच करें।

एक बार खाइए ये चीज, जिंदगी में कभी नहीं होगी लिवर और पेट की कोई भी बीमारी

Posted: 04 Dec 2021 08:44 PM PST

एक बार खाइए ये चीज, जिंदगी में कभी नहीं होगी लिवर और पेट की कोई भी बीमारी

मूली का सेवन सभी घरों में किया जाता है। ज्यादातर लोग इसे सलाद, सब्जी या पराठे के रूप में खाना पसंद करते हैं। मूली सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यह सेहत के लिए रामबाण औषधि के रूप में काम करती है। आयुर्वेद में मूली को लीवर और पेट के लिए प्राकृतिक प्यूरीफायर माना जाता है।

इसके अलावा इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। मूली में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। मूली में कैलोरी, फैट, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं।

1- मूली में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिसके कारण ही यह एक नेचुरल क्लींजर के रूप में काम करती है। नियमित रूप से मूली का रस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। 2- पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मूली के रस में अदरक और नींबू का रस मिलाकर पिए। ऐसा करने से पेट से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

3- अगर आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो मूली के रस में नमक मिलाकर पिए। ऐसा करने से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं। 4- लीवर के लिए भी मूली बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना मूली का सेवन करने से लीवर स्वस्थ रहता है।

दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़ेगी बच्चों की हाइट, अपनाएं ये टिप्स

Posted: 04 Dec 2021 08:43 PM PST

दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़ेगी बच्चों की हाइट, अपनाएं ये टिप्स

बच्चों की लम्बाई बचपन में ही बढ़ती है। सभी माता पिता चाहते हैं उनका बच्चा लंबा हो। लंबी हाइट अच्छी पर्सनलिटी की निशानी होती है। वैसे तो 18 साल तक लंबाई बढ़ती है, पर कई बार इस शरीर में हार्मोन चेंजेज के कारण हाइट छोटी उम्र में ही रुक जाती है। जिसकी वजह बच्चे को सही खानपान ना मिलना भी हो सकता है।

अपनाएं ये टिप्स:

1 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण में एक चम्मच काले तिल और 3 खजूर डाल कर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें गाय का घी मिलाकर अपने बच्चे को खिलाएं। एक महीने तक इसका सेवन करने से बच्चे की हाइट बढ़ जाएगी।

बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए दो काली मिर्च के साथ 20 ग्राम मक्खन का सेवन अपने बच्चे को कराएं। बच्चे को दिन में कम से कम 2 बार गाय का दूध पिलाएं। ऐसा करने से हाइट बढ़ने लगती है।

अश्वगंधा और मिश्री का पाउडर बनाकर सुबह-शाम अपने बच्चे को दूध के साथ खिलाएं। ऐसा करने से आपका बच्चा लंबा हो जाएगा।

गाजर और चुकंदर जूस बनाकर अपने बच्चे को पिलायें। इसे पीने से आपके बच्चे की हाइट जल्दी बढ़ जाएगी।

विदेशों में लाखों में बिकता है भारत के गांवों में उगने वाला पौधा, 7 बीमारियों को करता है ठीक

Posted: 04 Dec 2021 08:41 PM PST

विदेशों में लाखों में बिकता है भारत के गांवों में उगने वाला पौधा, 7 बीमारियों को करता है ठीक

जो पौधा भारत के गांव-गांव में मिलता है वो विदेशों में लाखों रुपए में बिक रहा है। यह पौधाशुरुआत से भारत में पाया जाता था लेकिन इसकी मांग विदेशों में होने लगी और फिर धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया में फ़ैल गया। ये पौधा बहुत ही फायदेमंद होता है,इसके पत्ते,जड़ और इसके बीज बहुत ही लाभकारी होते हैं तो चलिए जान लेते हैं इस पौधे के बारे में।

इस पौधे का नाम है आरंडी। आपने इसे गाँव में जरुर देखा होगा इसके बीजों से निकलने वाले तेल को आरंडी का तेल कहते हैं और इस तेल को अंग्रेजी में कास्टर आयल के नाम से जाना जाता है। इसका तेल कई बीमारी में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होता है तो चलिए जान लेते हैं इसके फायदे।

अगर आपके सिर में बाल नहीं आ रहें हैं तो आप इस तेल का प्रयोग करिए आपके बाल बहुत ही जल्द आना शुर हो जायेंगे,इस तेल से आप दिन में कम से कम दो बार अपने सिर की मालिश जरुर करिए। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो आप इसके तेल से अपने पैर के तलुओं की मालिश करिए ये समस्या बहुत ही जल्द दूर हो जाएगी। आरंडी के तेल से जोड़ो का दर्द बहुत ही जल्द ठीक हो जाता है।

अगर आपको चोट लगी है तो इसके कोमल पत्ते को उबालकर उसमे हल्दी डालें और उसे अपने चोट के स्थान पर बाधें,आपकी चोट बहुत ही जल्द दूर हो जाएगी। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप सुबह के समय इस तेल का एक चम्मच सेवन करें आपको कब्ज से बहुत ही जल्द राहत मिल जाएगी। अगर आपको जन्म से ही तिल है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आरंडी के पत्ते की डंडी में चुना लगाकर तिल वाले स्थान पर घिसने से आपका तिल गायब हो जाएगा

मां के इस मंदिर में माथा नहीं टेका तो शायद कभी वापस न जा पाएंगे

Posted: 04 Dec 2021 08:38 PM PST

 मां के इस मंदिर में माथा नहीं टेका तो शायद कभी वापस न जा पाएंगे

रामपुर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे नंबर 5 के किनारे पर स्थित ये मंदिर अपने आप मे बेहद रोमांचक इतिहास और मान्यता संजोए हुए है। जी हां यह बिल्कुल सच है। यहां से गुजरने वाली हर गाड़ी यहां रुकती है। तरंण्डा देवी का यह मंदिर हिमाचल के किन्नौर जिले में पड़ता है।

1962 में जब भारत का चीन से युद्घ हुआ। तब युद्घ खत्म होने पर सेना ने यहां के रास्ते से रोड बनाने की योजना बनाई थी ताकि बॉर्डर तक सेना को गोला बारूद और अन्य सामान पहुंचाया जा सके। पहले रोडसिर्फ रामपुर तक ही था। 1963 में सेना के GREF विंग (अब इस विंग को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन कहा जाता है) ने यहां सड़क बनाने का काम शुरू किया। 

जिस जगह आज तरंडा देवी मंदिर स्थापित है जब रोड़ बनाने का कार्य यहां तक पहुंचा तो रोड आगे बनाना बहुत मुश्किल हो गया। रोज चट्टानें गिरने से आए दिन किसी न किसी मजदूर की मौत हो जाती थी। सेना के लोग भी काफी परेशान हो गए।


इस बीच तरंण्डा गांव के लोग गांव में बने मंदिर मां चंद्रलेखा के पास पहुंचे। देवी ने बताया कि यहां पर किसी शक्ति का प्रकोप है। मैं इस जगह स्थापित होना चाहती हूं। यहां मेरे नाम से मंदिर बनाओ सब कुछ ठीक हो जाएगा। बस फिर क्या था सेना के लोगों ने यहां मंदिर का निर्माण करवाया और फिर सब कुछ ठीक हो गया। 1965 में मां तरंडा देवी का मंदिर यहां स्थापित कर दिया गया।

 मंदिर की देखरेख अब सेना ही करती है। सेना के जवान ही यहां पूजा पाठ का काम संभालते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इस जगह से आगे जाने वाले लोग गाड़ी रोककर तरंडा माता के दर्शन जरूर करते हैं ताकि रास्ते में कोई बाधा ना आये। 

माना जाता है कि माता को बिन बताए या बिन हा

संतान प्राप्ति के लिए विदेशी महिला को सात संमदर पार से खींच लाई पहुंची सिमसा माता मंदिर

Posted: 04 Dec 2021 08:36 PM PST

संतान प्राप्ति के लिए विदेशी महिला को सात संमदर पार से खींच लाई पहुंची सिमसा माता मंदिर




हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लड़भड़ोल क्षेत्र का प्रसिद्ध सिमसा माता मंदिर का चमत्कार अब विदेशों तक पहुंच गया है। नैट से मिली जानकारी के बाद एक विदेशी महिला संतान सुख के लिए सिमसा माता की शरण में पहुंच गई हैं और उसने भी स्थानीय नि:संतान महिलाओं की तर्ज पर मां के दरबार में अपना धरना शुरू कर दिया है। गौर रहे कि इस मंदिर में नि:संतान महिलाएं फर्श पर लेट कर एक कंबल लेकर धरना देती है।


परिसर में यह नजारा देखा जा सकता हैं लेकिन अब एक विदेशी महिला भी इसमें शामिल हो चुकी हैं। उसे भी आस्था सात संमदर पार से खींच लाई है। शरद नवरात्रों के मौके पर पुरे भारत की नि:संतान महिलाएं मंदिर में पहुंची है। वहीं सिमसा माता मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए एक विदेशी महिला भी माता की भक्ति में लीन है। मूल रूप से फिलिपीन देश की सोकी अपने पति के साथ मंदिर में आई हुई है और पिछले लगभग 3 दिन से मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए पूजा अर्चना कर रही है।

सोकी ने बताया की शादी के कई साल बाद जब उन्हें संतान सुख नहीं मिला तब उन्हें किसी जानकार ने सिमसा माता मंदिर के बारे में बताया। इसलिए वह मंदिर पहुंची है। उन्होंने कहा की अभी तक उन्हें माता ने स्वप्न में दर्शन नहीं दिए हैं। इसलिए वह आने वाले दिनों में भी माता की भक्ति में लीन रहेंगी।

इन 5 राशियों के लिए रविवार का दिन रहेगा बहुत शुभ, मिलेंगे अच्छे मौके

Posted: 04 Dec 2021 08:31 PM PST

इन 5 राशियों के लिए रविवार का दिन रहेगा बहुत शुभ, मिलेंगे अच्छे मौके

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। 

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने बुद्धि व ज्ञान का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के सभी दरवाजे खोल लेंगे, जिसके कारण आप अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपने सभी मुद्दों को आसानी से हल कर लेंगे। आज आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो उसमें भी आज राहत होगी।

राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी अपने कार्यों के प्रति सक्रियता बढेगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने काम और सामान दोनों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता हैं। आज आप अपने परिवार में किसी जमीन संबंधी मुद्दे पर अपने पिताजी और अपने अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए को कुछ सामाजिक सम्मेलनों में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने किसी परिजन के घर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है यदि उन्होंने विदेश में पढ़ाई करने के लिए किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने घर परिवार में किसी से भी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी है, क्योंकि आपको उन उम्मीदों के पूरा ना होने पर परेशानी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन आज आपका मन कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी करेगा, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही करें।

राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जिसमें आपको अपने साथी कर्मचारियों के साथ की आवश्यकता होगी, जिनकी मदद से आप सायंकाल तक उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज आप जिस काम को अपने हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही हटेंगे, जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आज आप यदि अपने धन को बढ़ाने के लिए कहीं पर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपकी पुत्र व पुत्री की शिक्षा संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज वह भी सुलझ सकती है।

चुटकियों में जानें अपना Jio Mobile Number, ये रहे 5 सबसे आसान तरीके

Posted: 04 Dec 2021 08:17 PM PST

चुटकियों में जानें अपना Jio Mobile Number, ये रहे 5 सबसे आसान तरीके

इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि रिलायंस जियो ने 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से दूरसंचार इंडस्ट्री का चेहरा पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। यूजर्स के पास Jio को पसंद करने के कई कारण हैं। 

इसके अतिरिक्त लगातार अपने बढ़ते नेटवर्क को और बढ़ाने के लिए जियो काफी समय से 4जी डाटा और वॉयस कॉलिंग वाले सस्ते प्लान ऑफर कर रहे हैं। वहीं, Jio द्वारा पेश किए जाने वाले लाभों को देखते हुए, कई लोगों ने या तो एक नया मोबाइल नंबर लेकर या अपने मौजूदा नंबर को पोर्ट करके स्विच किया है। लेकिन नए मोबाइल नंबर के साथ एक परेशानी आती है कि हमें नंबर याद रखने में समय लगता है। यदि आप एक नए Jio ग्राहक हैं और अपना Reliance Jio सिम मोबाइल नंबर जानना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपना खुद का Jio नंबर पता कर सकते हैं। यहां हम आपको यूएसएसडी कोड, एसएमएस, माई जियो ऐप, सिम कार्ड और रिलायंस जियो कस्टमर केयर के माध्यम से अपना Jio मोबाइल नंबर जानने के तरीके बताने वाले हैं।

ऐसे चेक करें अपनी जियो नंबर नया मोबाइल नंबर लेने के शुरुआती दिनों में याद रखना मुश्किल हो सकता है। मोबाइल रिचार्ज, साइनअप या किसी को बताने के लिए हमेशा अपना नंबर याद होना चाहिए। इसलिए यदि आप भी मोबाइल नंबर याद नहीं रख पा रहे हैं तो हम आगे आपको इसे चेक करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

1. Jio number check using USSD code

यह आपके रिचार्ज प्लान की जानकारी के साथ Jio नंबर को जांचने और जानने का सबसे आसान तरीका है। वहीं, इसके लिए इंटरनेट का होना भी जरूरी नहीं है।

सबसे पहले अपने फोन को ओपन कर 'dialer' ऐप को खोलें।
इसके बाद *1# for SIM1 और *2# for SIM2 के लिए डायल करें।
इसके कुछ सेकेंड बाद एक SMS आपके फोन पर आएगा।
इस मैसेज की पहली लाइन में आपका Jio mobile number होगा।
वैकल्पिक रूप से आप अपने Jio नंबर की जांच के लिए 1299 डायल और कॉल भी कर सकते हैं।
2. Jio number check online using MyJio app

MyJio ऐप में आप Jio और उसकी सेवाओं से जुड़ी हर चीज के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, जैसे मोबाइल और ब्रॉडबैंड रिचार्ज करना, JioCinema के माध्यम से फिल्में देखना और अपने Jio मोबाइल नंबर को जानना जो ऐप के मेनू में दिखाई देता है। लेकिन, अगर आपने अभी-अभी एक नया नंबर लिया है तो आगे हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप MyJio ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन नंबर चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने एंडरॉयड या iOS फोन पर MyJio app डाउनलोड करें।
इसके बाद ऐप ओपन कर 'Sign in with SIM' पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको जियो नंबर स्क्रीन के टॉप पर दिखाई देगा।

नोट: ध्यान दें नंबर जानने के लिए आपके फोन में सक्रिय जियो सिम डालना होगा।
3. Jio number check using SMS

इसके अलावा मोबाइल नंबर जांचने और याद करने के लिए एक एसएमएस भी भेजा जा सकता है। इस मैसेज से आप Jio प्लान की जानकारी जैसे शेष इंटरनेट डाटा, अप्रयुक्त एसएमएस कोटा और प्लान की वैधता की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

सबसे पहले मैसेज को ओपन कर न्यू chat/conversation पर जाएं।
इसके बाद 199 पर 'MYPLAN' लिखकर सेंड करें।
एक सेकेंड से भी कम समय में आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें नंबर के साथ रिचार्ज की डिटेल होंगी।
4. Jio mobile number check using customer care

अपने मोबाइल नंबर की जांच करने के लिए Jio कस्टमर केयर पर कॉल करना भी एक वैकल्पिक ऑफलाइन तरीका है।
अपना फोन या कॉल ऐप ओपन करें।
इसके बाद Jio customer care पर बात करने के लिए 198 डायल करें।
कॉल कनेक्ट होने पर आपको अपने डाटा प्लान की जानकारी मिल जाएगी।
इसके बाद यह आपको एक भाषा चुनने के लिए प्रेरित करेगा। वह चुनें जिसमें आप सहज हों।
अब कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के साथ कॉल को कनेक्ट करने के लिए संबंधित नंबर का चयन करें
इसके बाद आप डायरेक्ट कस्टमर से अपने नंबर पुछ सकते हैं।

5. Jio mobile number check by calling another number

आप किसी और के मोबाइल फोन (दोस्त या रिश्तेदार) को कॉल करके आसानी से अपना जियो नंबर जान सकते हैं। इसके बाद आप अपना नंबर कहीं नोट कर लें

हिमाचल: सोने की तरह चमकी भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि की तपोस्थली ‘तपे का टीला’

Posted: 04 Dec 2021 08:09 PM PST

सोने की तरह चमकी भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि की तपोस्थली 'तपे का टीला'

वैसे तो शनिवार को सूर्य की किरणों में अलग ही चमक कई जगह महसूस की जा रही थी, मगर भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि की तपोस्थली 'तपे का टीला' तो सोने की तरह चमक रहा था। ददाहू व समीपवर्ती इलाके के लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। शुक्रवार शाम को भी तपे का टीले की चमक अलग थी।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक आर्यव्रत शासक से तंग आकर महर्षि जमदग्नि अपनी पत्नी रेणुका के साथ इस टीले पर आकर रहने लगे थे। यहां आकर दोनों ने भगवान विष्णु की घोर तपस्या की थी। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने ऋषि को पुत्र के रूप में जन्म लेने का वरदान दिया। इसी स्थान को भगवान परशुराम की जन्मस्थली भी माना गया है।

मां के गर्भ से भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार के रूप में जन्में थे। इसी स्थान से मां रेणुका ने छलांग लगाई थी, जो आज भी एक लेटी हुई नारी की आकार की झील के रूप में नजर आती है। तपे का टीला से इसे महसूस भी किया जा सकता है। यहां से देखने पर श्री रेणुका जी झील सोई हुई नारी की आकृति की लगती है।

ऐसी धारणा है कि माता रेणुका की चीख सुनकर महेंद्र पर्वत पर तपस्यारत भगवान परशुराम का ध्यान भंग हो गया था। वो तुरंत ही चीख की दिशा में दौड़ पड़े थे। जब वो यहां पहुंचे तो मां ने वृतांत सुनाया, फिर झील में समा गई। पिता के वध की बात सुनते ही महा दयालु भगवान परशुराम महा क्रोधित हो गए थे। उन्होंने सेना सहित सहस्त्रबाहु को मार गिराया।

IND vs NZ Test: मुंबई में जन्मे एजाज पटेल ने रचा इतिहास; एक पारी में 10 विकेट लेने वाले बने तीसरे गेंदबाज

Posted: 04 Dec 2021 08:02 PM PST

मुंबई में जन्मे एजाज पटेल ने रचा इतिहास; एक पारी में 10 विकेट लेने वाले बने तीसरे गेंदबाज

मुंबई में जन्मे न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ चल रहे टेस्ट में इतिहास रच दिया। बाएं हाथ के स्पिनर किसी टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए। एजाज ने शनिवार को मोहम्मद सिराज को आउट कर ये शानदार उपलब्धि अपने नाम की।

बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारतीय महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था। दिलचस्प बात ये है कि एजाज पटेल का जन्म मुंबई में ही हुआ था और अब न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हुए उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही इतिहास बना दिया। इसके साथ ही एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के महान बॉलर रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पूर्व गेंदबाज ने 1985 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट हासिल किए थे।
 
भारत में एक विदेशी स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ पारी गेंदबाजी के आंकड़े:

10/119 एजाज पटेल 2021*

8/50 नाथन लियोन 2017

8/215 जेसन क्रेजा 2008

बता दें कि एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ जो दस विकेट हासिल किए हैं उसमें से चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अश्विन और उमेश यादव बिना कोई स्कोर किए पवेलियन लौट गए। भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक जड़ा और 150 रनों की पारी खेलकर टीम को एक अच्छी टोटल त पहुंचाने में मदद की।

सरसों के तेल ने फिर बिगाड़ा रसोई का बजट, दामों ने मारी डबल सेंचुरी

Posted: 03 Dec 2021 11:55 PM PST

सरसों के तेल ने फिर बिगाड़ा रसोई का बजट, दामों ने मारी डबल सेंचुरी

सब्जियों के बाद अब सरसों के तेल ने रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है। चंद दिनों में ही दामों में फिर से इजाफे के साथ ब्रांडेड सरसों के तेल ने डबल सेंचुरी मार दी है। यही स्थिति नॉन ब्रांडेड सरसों के तेल की भी है, जो इन दिनों रिटेल मार्केट में 180 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है।

दरअसल, जून में 200 रुपए प्रति किलो चल रहे ब्रांडेड सरसों के तेल के दाम अक्टूबर में कम होकर 160 प्रति किलो तक रह गए थे। फेस्टिवल के बाद शुरू हुए वेडिंग सीजन के बीच भारी मांग के चलते दाम फिर से पुरानी दरों पर आ पहुंच गए हैं। इससे लोगों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। जानकारों की मानें तो दामों में इजाफे का सिलसिला नववर्ष यानी जनवरी के मध्यांतर तक यथावत रहेगा। इसके बाद राजस्थान से सरसों की फसल की आमद शुरू हो जाएगी। देश भर में सरसों की सप्लाई की सबसे बड़ी मंडी होने के चलते बाजार में सरसों की आमद के साथ फिर दामों में कुछ गिरावट हो सकती है।

क्या कहते हैं व्यापारी इस बारे में तेल के थोक कारोबारी राजेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि सरसों के दामों में आए उछाल का असर तेल के दामों पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि नामी ब्रांडेड सरसों के तेल के रेट इन दिनों थोक में 190 रुपये तक पहुंच चुके हैं, जिसे रिटेल में 200 रुपये बेचा जा रहा है। इसी तरह नान ब्रांडेड सरसों के तेल का दाम थोक में 170 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका हैं, जो रिटेल में 180 रुपए प्रति किलो बेचे जा रहे हैं।

पांच किलो की मांग करने वाले ले रहे दो किलो तेल टमाटर प्याज तथा सब्जियों में भारी इजाफे के बाद सरसों के तेल में आए उछाल का असर बिक्री पर भी पड़ा है। रिटेल करियाना कारोबारी सुरिंदर पाल बताते हैं कि राशन में 5 किलो सरसों का तेल लेने वाले लोग अब दो से 3 किलो तक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दामों में इजाफे के बाद सरसों के तेल पर निवेश भी अधिक करना पड़ रहा है।

Post Bottom Ad

Pages