Uttarakhand News |
- उत्तराखंड : अब इस जिले में हुए दरोगाओं के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- हरिद्वार में कई चौकी प्रभारियों के बंपर तबादले
- खटीमा : गंगा स्नान मेले के दौरान नहर में डूबे युवक का शव 6 दिन बाद बरामद
- आसान नहीं था देवस्थानम बोर्ड का फैसला, युवा CM ने सरलता और सूझबूझ से सुलझाया मुद्दा
- हरीश रावत ने की अपील, कहा- मेरे साथ सेल्फी ना लें, हाथ मिलाना मेरा स्वभाव
- सरसों और रिफाइंड तेल के दाम में आई गिरवट, इतने रुपये हुआ लीटर
- उत्तराखंड ब्रेकिंग: चर्चित IAS दीपक रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कुमाऊं कमिश्नर
- उत्तराखंड से बड़ी खबर : वन विभाग में कई अधिकारियों के तबादले निरस्त, इन पर उठे थे सवाल
- उत्तराखंड से बड़ी खबर : वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने वालों को ही मिलेगी यहां एंट्री
- विश्व AIDS दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी।
- उत्तराखंड ब्रेकिंग : 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के कोरोना टेस्ट, इतने निकले पॉजिटिव
- उत्तराखंड: 2022 की बिसात, क्या महिला और युवाओं पर भरोसा करेंगे राजनीतिक दल
- यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें
- उत्तराखंड दौरे पर केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री, कई लोग थामेंगे AAP का हाथ
- उत्तराखंड: आज से लागू हो गए ये नियम, सख्ती से कराया जाएगा पालन
- देहरादून : शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के घर पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, ली आंगन की मिट्टी
- उत्तराखंड: इस जिले के SSP ने किए 1 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- सिलेंडर सस्ता होने की उम्मीद रखने वालों को बड़ा झटका, 100 रुपये हुआ महंगा
- उत्तराखंड: इस इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्जी नियुक्तियां, ओवरएज को भी दे दी नौकरी
- सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का कमांडर ढेर
- उत्तराखंड से बड़ी खबर, देर रात 35 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
- हल्द्वानी : 10 रुपये की सिगरेट के चक्कर में फोड़ा दुकानदार का सिर, आए 12 टांके
- गजब! CM सिक्योरिटी इंचार्ज की गाड़ी सहारनपुर में, और चालान कटा मुजफ्फरनगर में
- गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर कैबिनेट मंत्री और किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने जताया CM धामी का आभार
- देहरादून में होगा सत्र, विधानसभा अध्यक्ष बोले- नेता प्रतिपक्ष की सहमति के बाद लिया फैसला
उत्तराखंड : अब इस जिले में हुए दरोगाओं के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट Posted: 01 Dec 2021 01:40 AM PST हल्द्वानी: चुनावी तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर दरोगाओं के तबाले किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में चौकी प्रभारियों को बदला जा रहा है। साथ ही दफ्तरों में लंबे समय से तैनात कई दरोगाओं को भी फील्ड में भेजा गया है। जबकि कुछ को जिला पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बड़े स्तर पर दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं। इनको यहां मिली पोस्टिंग उप निरीक्षक रमेश |
हरिद्वार में कई चौकी प्रभारियों के बंपर तबादले Posted: 01 Dec 2021 01:40 AM PST हरिद्वार : देहरादून अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी के बाद हरिद्वार में दारोगाओं के तबादले किए गए हैं. हरिद्वार में कई चौकी प्रभारियों के बंपर तबादले हुए हैं। हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जिले की 15 चौकियों के प्रभारियों समेत 32 दारोगाओं को इधर से उधर किया है। मंगलवार देर रात यह सूची जारी की गई है। बता दें कि गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा को काली नदी चौकी प्रभारी भगवानपुर, |
खटीमा : गंगा स्नान मेले के दौरान नहर में डूबे युवक का शव 6 दिन बाद बरामद Posted: 01 Dec 2021 01:40 AM PST खटीमा – जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में 6 दिन पहले झनकईया पर गंगा स्नान मेले के दौरान नहर में डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगा स्नान पर्व पर शारदा नहर के किनारे लगने वाले झनकईया मेले में बीते 25 नवंबर को मेला देखने गया एक 18 वर्षीय युवक मोहित सिंह थापा पुत्र त्रिभुवन सिंह थापा नहर में नहाते समय लापता |
आसान नहीं था देवस्थानम बोर्ड का फैसला, युवा CM ने सरलता और सूझबूझ से सुलझाया मुद्दा Posted: 01 Dec 2021 01:40 AM PST यूं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने साढ़े चार महीने के कार्यकाल में 500 से अधिक फैसले ले चुके हैं पर 'देवस्थानम बोर्ड' पर फैसला लेना उनके लिए आसान काम नहीं था। तमाम वजहों से यह मुद्दा धामी सरकार के लिए पेचीदा बना हुआ था। एक तो अपनी ही पार्टी की पूर्व सरकार के फैसले पर उन्हें पुनर्निर्णय करना था। दूसरा, यह निर्णय इतने सलीके से लिया जाना था, जिससे पार्टी पर उसका नकारात्मक प्रभाव ना पड़े और |
हरीश रावत ने की अपील, कहा- मेरे साथ सेल्फी ना लें, हाथ मिलाना मेरा स्वभाव Posted: 01 Dec 2021 01:40 AM PST देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए नियम सख्त कर दिए गए हैं। नई एडवाइजरी भी शासन द्वारा जारी कर दी गई है। पर्यटक स्थलों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। साथ ही बॉर्डरों पर भी चेकिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है। एक बार फिर से नियम सख्त कर दिए गए हैं। इस बीच कोरोना से संक्रमित हो चुके पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने प्रशंसकों से खास अपील की है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया के |
सरसों और रिफाइंड तेल के दाम में आई गिरवट, इतने रुपये हुआ लीटर Posted: 01 Dec 2021 12:40 AM PST देहरादून : लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल और सब्जियां महंगी हो गई है। पिछले कई महीनों से लगातार खाद्य तेलो की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी. सरसों के तेल का दाम आसमान छू गया था। लेकिन बता दें कि जो सरसों का तेल कुछ दिनों पहले 190 से 120 रुपये लीटर बिक रहा है. अब तेल की कीमतों में बदलाव हुआ है. इस समय खुदरा बाजारों में 1 लीटर सरसों तेल की कीमत 175 |
उत्तराखंड ब्रेकिंग: चर्चित IAS दीपक रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कुमाऊं कमिश्नर Posted: 01 Dec 2021 12:40 AM PST देहरादून: चर्चित आईएएस दीपक रावत को पिटकुल के एमडी और उरेडा के निदेशक के पद से हटा दिया गया है। दीपक रावत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं। दीपक रावत पूर्व में नैनीताल जिले के डीएम रह चुके हैं। ऐसे में उनको एक बार फिर से कुमाऊं में तैनाती मिल गई है। दीपक रावत को कुमाऊं कमीश्नर के साथ ही नैनीताल प्रशासन अकादमी का निर्देशक भी बनाया गया है। दीपक रावत की गिनती तेजतर्रार |
उत्तराखंड से बड़ी खबर : वन विभाग में कई अधिकारियों के तबादले निरस्त, इन पर उठे थे सवाल Posted: 01 Dec 2021 12:40 AM PST देहरादून: पिछले दिनों वन विभाग में बड़े स्तर पर आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इन पर सवाल खड़े किए गए थे। सवाल था कि कई अच्छे अधिकारियों को बदल दिया गया था। जबकि कुछ दागी अफसरों को एक जगह से हटाकर दूसरी भी अच्छी पोस्टिंग दी गई थी। अब कई अधिकारियों के पिछले दिनों किए गए तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। जबकि, कुछ अन्य अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। The post उत्तराखंड से बड़ी खबर : वन |
उत्तराखंड से बड़ी खबर : वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने वालों को ही मिलेगी यहां एंट्री Posted: 01 Dec 2021 12:40 AM PST उत्तराखंड : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ गया है। नए वैरिएंट ने दुनिया भर में दहशत फैला दी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार ने नई एडवाइजरी जारी कर दी है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए भी सख्ती बढ़ा दी गई है। अब उत्तराखंड में आने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी होनी जरुरी है। साथ ही कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य कर दी गई है। वहीं बता दें कि बड़ी खबर राजाजी |
विश्व AIDS दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी। Posted: 01 Dec 2021 12:40 AM PST विश्व AIDS दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी। The post विश्व AIDS दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी। first appeared on Khabar Uttarakhand News. |
उत्तराखंड ब्रेकिंग : 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के कोरोना टेस्ट, इतने निकले पॉजिटिव Posted: 30 Nov 2021 11:40 PM PST देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर फिर से बढ़ने लगा है। बीते दिन 28 मामले सामने आए। वहीं बता दें कि डीजीपी अशोक कुमार ने बीते दिन आदेश जारी किए थे कि प्रदेश भर में पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच होगी। डीजीपी के आदेश के बाद प्रदेश भर में मंगलवार को टेस्ट हुए। जिसमे से 18 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को आईसोलेशन में रखा गया है. आपको बता दें कि बीते दिनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद |
उत्तराखंड: 2022 की बिसात, क्या महिला और युवाओं पर भरोसा करेंगे राजनीतिक दल Posted: 30 Nov 2021 11:40 PM PST देहरादून: 2022 की बिसात बिछने के बाद अब सियासी दलों में टिकट की दावेदारी को लेकर रस्साकशी का दौर शुरु हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस में कई दावेदार अपनी दावेदारी को आगे कर चुके हैं। हालांकि दोनों ही सियासी दलों की रणनीति जिताऊ कैंडिडेट को मैदान में उतारने की है। इसके लिए दोनों ही दल उम्मीदवारों की दावेदारी को विभिन्न तरह से परखने में जुट हैं। चुनाव का वक्त करीब आने के साथ ही दावेदारी को लेकर भी |
यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें Posted: 30 Nov 2021 11:40 PM PST The post यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें first appeared on Khabar Uttarakhand News. |
उत्तराखंड दौरे पर केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री, कई लोग थामेंगे AAP का हाथ Posted: 30 Nov 2021 11:40 PM PST रुड़की : दिल्ली के बल्लीमारान विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक और केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन आगामी 3 दिसम्बर को रुड़की के पिरान कलियर विधनसभा में पहुँचेंगे जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय नेता ज़ोरशोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी के पिरान कलियर विधानसभा के प्रभारी इंजीनियर शादाब आलम ने आज एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिसम्बर |
उत्तराखंड: आज से लागू हो गए ये नियम, सख्ती से कराया जाएगा पालन Posted: 30 Nov 2021 11:40 PM PST देहरादून: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है। भारत सरकार भी पिछली बार की स्थिति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर आज से कड़े प्रतिबंध लागू कर कर दिए हैं। नए नियमों के तहत यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा। राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट एयपोर्ट पर भी नए नियमों लागू कर दिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को ढिलाई नहीं करने और |
देहरादून : शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के घर पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, ली आंगन की मिट्टी Posted: 30 Nov 2021 10:40 PM PST देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का शहीद के पिता पूर्व पुलिस अधिकारी एसएस बिष्ट ने स्वागत किया। सीएम धामी शहीद सैनिक सम्मान यात्रा के तहत शहीद के आंगन की मिट्टी लेने पहुंचे। शहीद के पिता ने सीएम का स्वागत किया और सैन्य धाम बनाने के लिए आंगन की मिट्टी दी। The post देहरादून : शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के घर पहुंचे सीएम पुष्कर |
उत्तराखंड: इस जिले के SSP ने किए 1 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट Posted: 30 Nov 2021 10:40 PM PST ऊधमसिंह नगर: चुनाव से पहले प्रदेश में एक ही क्षेत्र या जिले में लंबे समय से जमे अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। पुलिस महकमे में भी लगातार निरीक्षकों और उप निरीक्षकों तबादले किए जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर एसएस दलीप सिंह कुंवर ने कई निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। 1-निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, पुलिस लाइन से निरीक्षक प्रभारी थाना पन्तनगर। 2-उप निरीक्षक विनोद जोशी, |
सिलेंडर सस्ता होने की उम्मीद रखने वालों को बड़ा झटका, 100 रुपये हुआ महंगा Posted: 30 Nov 2021 10:40 PM PST एलपीजी सिलेंडर के सस्ता होने की उम्मीद रखने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है। जी हां बता दें कि गैस सिलेंडर आज से 100 रुपये महंगा हो गया है। इससे लोगों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल की तरह सरकार गैसे सिलेंडर भी सस्ता करेंगी लेकिन उनको झटका लगा है। लेकिन राहत की खबर ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है। वहीं बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम |
उत्तराखंड: इस इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्जी नियुक्तियां, ओवरएज को भी दे दी नौकरी Posted: 30 Nov 2021 10:40 PM PST टिहरी: टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में नियुक्तियों को लेकर सूचना अधिकार में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज हमेशा से विवादों में रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता संदीप कुमार ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथी पुरम टिहरी से सूचना अधिकारी में जानकारी मांगी थी। सूचना में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूचना में जानकारी दी गई कि जितेंद्र पाल सिंह पुंडीर ग्राम बड़ा स्यूटा, |
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का कमांडर ढेर Posted: 30 Nov 2021 10:40 PM PST सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि पुलवामा के कस्बायार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का कमांडर यासिर परे जबकि दूसरा पाकिस्तानी आतंकी फरकान शामिल था। उन्होंने दोनों आतंकियों के मारे जाने |
उत्तराखंड से बड़ी खबर, देर रात 35 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले Posted: 30 Nov 2021 06:40 PM PST देहरादून : उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर है। बता दें कि देर रात शासन ने 35 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। उधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को हटाया गया है। उनकी जगह युगल किशोर पंत को उधम सिंह नगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। साथ ही शासन से लेकर फील्ड में तैनात पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं देखिए पूरी लिस्ट. The post उत्तराखंड से बड़ी खबर, देर रात 35 |
हल्द्वानी : 10 रुपये की सिगरेट के चक्कर में फोड़ा दुकानदार का सिर, आए 12 टांके Posted: 30 Nov 2021 03:40 AM PST हल्द्वानी: हल्द्वानी से बीते दिन एक गजब का मामला सामने आया। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब चंद सौ रुपयों के लिए रिश्ते ने रिश्ते का खून किया। लेकिन हल्द्वानी में तो 10 रुपये की एक सिगरेट के चक्कर में एक शख्स ने दुकानदार पर जानलेवा हमला किया।मामला भोटियापड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र का है। आपको बता दें कि भोटियापड़ाव क्षेत्र में देवेंद्र गुप्ता का अपना जनरल स्टोर है। बीते दिन क्षेत्र में ही निवास |
गजब! CM सिक्योरिटी इंचार्ज की गाड़ी सहारनपुर में, और चालान कटा मुजफ्फरनगर में Posted: 30 Nov 2021 03:40 AM PST सोमवार को सहारनपुर कोर्ट में तारीख पर आए सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज की गाड़ी का चालान कटा।ये चालान किसी ओर ने नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर आरटीओ विभाग ने काटा। लेकिन चालान का मैसेज देख सिक्योरिटी इंचार्ज हैरान रह गए क्योंकि उनका कहना है कि वो कभी मुजफ्फरनगर गए ही नहीं। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उनकी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोई शातिर चला रहा है। इसकी जांच की जा रही है। बता दें की सीएम योगी |
गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर कैबिनेट मंत्री और किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने जताया CM धामी का आभार Posted: 30 Nov 2021 02:40 AM PST देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गन्ने की अगेती प्रजाती का मूल्य 355 रूपये प्रति कुन्तल तथा |
देहरादून में होगा सत्र, विधानसभा अध्यक्ष बोले- नेता प्रतिपक्ष की सहमति के बाद लिया फैसला Posted: 30 Nov 2021 02:40 AM PST ऋषिकेश : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया है कि आगामी शीतकालीन सत्र 9 और 10 दिसंबर को देहरादून में आहुत किया जाएगा। उन्होंने प्रेस को दिए एक बयान में कहा है कि शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार और नेता प्रतिपक्ष से बातचीत करने के उपरांत यह तय किया गया है कि सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 9 व 10 दिसंबर को देहरादून में होगा। प्रेमचंद अग्रवाल |
You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States |