Uttarakhand News |
- शर्मनाक : पैसों के लिए भाई-बहन ने की फर्जी शादी, ऐसे हुआ खुलासा
- उत्तराखंड: महिला ने कथित बाबा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
- ‘रावण’ ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा-बाबा साहब के बच्चों के बिना अब नहीं चलेगी उत्तराखंड की सरकार
- उत्तरखंड : होम स्टे कॉन्सेप्ट पर राज्यों की नजर, देशभर में बनेगा रोजगार का जरिया
- बहुमत पाने से 1 सीट से चूकी BJP, कांग्रेस ने दी बराबरी की टक्कर…जानिए कहां?
- उत्तराखंड : 2022 की बिसात, चार दिन कुमाऊं में डेरा जमाएंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- जनरल रावत के उत्तराखंड को लेकर बहुत सपने थे जिसे हमारी सरकार पूरा करेगी : सीएम धामी
- VIDEO : आतंकी हमले में शहीद हुआ भाई, तो बहन की शादी में फर्ज निभाने पहुंचे कई साथी जवान
- उत्तराखंड: रक्षा मंत्री ने कहा: विरोधियों को क्लीन बोल्ड कर रहे हैं सीएम धामी, बताया ऑलराउंडर
- शहीद कैप्टन के पिता के बोल- मेरा बेटा बहादुर, वो हर हर परिस्थिति में लड़ना जानता है
- उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की धामी सरकार की तारीफ, पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
- उत्तराखंड: इन IPS अधिकारियों को केंद्र भेजने की थी तैयारी, फिर अचानक बदल गया फैसला
- उत्तराखंड: बंदूक और कारतूस लेकर घूम रहा था शख्स, इनको मारने का था प्लान
- रुड़की एक्सक्लुसिव VIDEO : आत्मदाह के लिए पेड़ पर चढ़ा भाजपा नेता
- उत्तराखंड: पुलिस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, दी जाएगी खास ट्रेनिंग
| शर्मनाक : पैसों के लिए भाई-बहन ने की फर्जी शादी, ऐसे हुआ खुलासा Posted: 15 Dec 2021 06:41 AM PST UP में फिरोजाबाद के टूंडला में एक युवक ने रुपयों के लालच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बहन से शादी कर ली। जांच में जब मामला खुला तो अधिकारी हैरान रह गए। युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। वहीं अन्य मामलों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शादी के लिए जोड़ों का सत्यापन करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। टूंडला खंड विकास कार्यालय परिसर में गत शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक |
| उत्तराखंड: महिला ने कथित बाबा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप Posted: 15 Dec 2021 06:41 AM PST देहरादून: राजधानी देहरादून में महिला ने एक कथित बाबा और उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया कि वो अपने अपने माता-पिता के साथ हरिद्वार में रहती थी। बाबा भी आसपास ही रहता था। उसका आरोप है कि जब मां बीमार होती थी तो बाबा झाड़-फूंक करता था। महिला ने आरोप लगाया कि बाबा की मुझ पर बुरी नजर पड़ने लगी और माता-पिता से कहने लगा कि बेटी को आशीर्वाद दिलाने के लिए |
| ‘रावण’ ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा-बाबा साहब के बच्चों के बिना अब नहीं चलेगी उत्तराखंड की सरकार Posted: 15 Dec 2021 06:41 AM PST रुड़की: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके चलते राजनीतिक दल चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे हैं। शीर्ष नेताओं की रैलियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) की ओर से रुड़की में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्रशेखर आजाद रावण ने शिरकत की। इस दौरान चुनाव में किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों की भीड़ भी |
| उत्तरखंड : होम स्टे कॉन्सेप्ट पर राज्यों की नजर, देशभर में बनेगा रोजगार का जरिया Posted: 15 Dec 2021 05:40 AM PST देहरादून: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों (12 राज्यों के मुख्यमंत्री और दो राज्यों के उपमुख्यमंत्री) के सुशासन सम्मेलन में उत्तराखण्ड सरकार की ओर से तकरीबन आधा दर्जन योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें से श्होम स्टे कॉन्सेप्टश् ने खूब तालियां बटोरी। ये धामी सरकार की वो योजना है, जो पहाड़ी क्षेत्रों से स्वरोजगार के अवसर मुहैया |
| बहुमत पाने से 1 सीट से चूकी BJP, कांग्रेस ने दी बराबरी की टक्कर…जानिए कहां? Posted: 15 Dec 2021 04:40 AM PST सत्तारूढ़ भाजपा कर्नाटक राज्य विधानमंडल के उच्च सदन के रूप में माने जाने वाले विधान परिषद के चुनावों में साधारण बहुमत हासिल करने में विफल रही है। पार्टी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही और कांग्रेस को भी इतनी ही सीटों पर जीत मिली।क्षेत्रीय पार्टी जद (एस) चुनाव में सबसे बड़ी हारने वाली पार्टी बनी। पार्टी केवल दो सीटें जीतने में सफल रही। भाजपा के पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली के भाई लखन |
| उत्तराखंड : 2022 की बिसात, चार दिन कुमाऊं में डेरा जमाएंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया Posted: 15 Dec 2021 03:40 AM PST हल्द्वानी: 2022 की सियासी जंग अब और तेज होने लगी है। भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों के साथ ही आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भी लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं। सभी राजनीतिक दल जनता को अपने दावों से लुभाने में जुटे हैं। जैसे-जैस चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने भी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चार बड़ी घोषाणाएं कर चुके हैं। उनकी रैलियां भी |
| जनरल रावत के उत्तराखंड को लेकर बहुत सपने थे जिसे हमारी सरकार पूरा करेगी : सीएम धामी Posted: 15 Dec 2021 03:40 AM PST देहरादून : उत्तराखंड में पांचवें धाम सैन्य धाम के शिलान्यास के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुनियाल गांव पहुंचे और उन्हंने सैन्यधाम की नींव रखी। इसके बाद अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें भारत और नेपाल के रिश्ते बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन हम कभी ये रिश्ते टूटने, बिखरने नहीं देंगे। सीएम धामी सिर्फ धाकड़ बल्लेबाज ही नहीं बल्कि अच्छे गेंदबाज भी-राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह ने |
| VIDEO : आतंकी हमले में शहीद हुआ भाई, तो बहन की शादी में फर्ज निभाने पहुंचे कई साथी जवान Posted: 15 Dec 2021 03:40 AM PST यूपी के रायबरेली में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शहीद की बहन की शादी में जब उसके दर्जनों सीआरपीएफ जवान शामिल हुए तो सबकी आंखें नम हो गई। एक बहन ने एक भाई खोय़ा लेकिन उसके दर्जनों भाई उसकी शादी में उसे आशीर्वाद देने और डोली में विदा करने पहुंचे। 5 अक्टूबर 2020 को आतंकियों से लोहा लेते हुए थे शहीद आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के आतंकी प्रभावित |
| उत्तराखंड: रक्षा मंत्री ने कहा: विरोधियों को क्लीन बोल्ड कर रहे हैं सीएम धामी, बताया ऑलराउंडर Posted: 15 Dec 2021 03:40 AM PST देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई देश हमारी तरफ आंख उठाकर देखेगा, तो हम चुप नहीं रहने वाले। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। उन्होंने नेपाल के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा कि नेपाल के साथ हमारे रोटी और बेटी के संबंध हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा सामान में हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना के आधुनिकीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। |
| शहीद कैप्टन के पिता के बोल- मेरा बेटा बहादुर, वो हर हर परिस्थिति में लड़ना जानता है Posted: 15 Dec 2021 03:40 AM PST कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में गंभीर रूप से घायल हुए गैलेंट्री अवॉर्ड विनर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदगी की जंग हार गए। बता दें कि वरुण सैन्य परिवार से आते हैं। परिवार तीनों सेनाओं से जुड़ा है। वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह आर्मी एयर डिफेंस की रेजिमेंट में थे। कर्नल केपी सिंह के दूसरे बेटे और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में हैं। मेरा |
| उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की धामी सरकार की तारीफ, पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी Posted: 15 Dec 2021 02:40 AM PST देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य धाम पांचवां धाम बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से चाहता हूं कि सैन्य धाम काम तेजी से पूरा हो, इसमें रुकावट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में जहां भी जाओ वीरों की गाथाओं की कहानियां सुनाई जाती हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य दिया था। शहीदों के आंगन की मिट्टी लाकर सैन्य धाम बनाना कोई छोटी बात |
| उत्तराखंड: इन IPS अधिकारियों को केंद्र भेजने की थी तैयारी, फिर अचानक बदल गया फैसला Posted: 15 Dec 2021 01:40 AM PST देहरादून: राज्य सरकार ने प्रदेश के कुछ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजने की तैयारी थी। बताया जा रहा है कि इसके आदेश भी तैयार हो चुके थे। लेकिन, फिर अचानक शासन ने अपना फैसला बदल दिया ओर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रोक लगा दी। प्रतिनियुक्ति में राज्य के आठ आईपीएस अधिकारी शामिल थे, जो खूब चर्चाओं में भी रहे हैं। शासन ने गृह मंत्रालय से प्रतिनियुक्ति के लिए भेजे गए नाम वापस मांग |
| उत्तराखंड: बंदूक और कारतूस लेकर घूम रहा था शख्स, इनको मारने का था प्लान Posted: 15 Dec 2021 12:40 AM PST रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा मे डीएफओ पूर्वी तराई वन विभाग संदीप कुमार और एसडीओ खटीमा शिवराज चंद के निर्देश पर गश्त के दौरान रेंज अधिकारी आरस मनराल की टीम को एक बड़ी सफलता मिली। उन्होंने एक लोडेड सिंगल बोर की बंदूक और दो अन्य कारतूस के साथ चंचल सिंह नाम के एक शिकारी को संदिग्ध अवस्था में धर दबोचा। घोसी कुआं बीट उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या 5 में रात को 9 बजे वन विभाग की गस्ती टीम ने घेराबंदी |
| रुड़की एक्सक्लुसिव VIDEO : आत्मदाह के लिए पेड़ पर चढ़ा भाजपा नेता Posted: 14 Dec 2021 11:40 PM PST रुड़की : बड़ी खबर रुड़की से है, जहां तहसील में एसओसी कार्यलय के बार भाजपा नेता ने आत्मदाह की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम बैग में आत्मदाह की सामग्री लेकर पेड़ पर चढ़ गया। दरअसल भाजपा नेता जगजीवन राम चकबन्दी अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज हैं और अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वो पेड़ पर चढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार जगजीवन राम ने |
| उत्तराखंड: पुलिस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, दी जाएगी खास ट्रेनिंग Posted: 14 Dec 2021 10:40 PM PST देहरादून: पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के पाठ्क्रम में बदलाव कर कुछ नई चीजें जोड़ी जाएंगी। जनता की शिकायतों के समाधान के लिए जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया। डायल 112 की इमरजेंसी कॉल पर रिस्पांस टाइम में सुधार किया जाएगा। ये हैं महत्वपूर्ण फैसले 1.प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम को रि-मॉड्यूल करने का निर्णय लिया गया। महिलाओं एवं |
| You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |