Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 20, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: मसूरी को मिली मल्टी लेवल पार्किंग, इन योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास

Posted: 20 Dec 2021 05:41 AM PST

मसूरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 200 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा 18.20 करोड़ की लागत के मसूरी टाऊन हॉल का लोकार्पण, 31.95 करोड़ की लागत के मसूरी में किंग्रेग में मल्टी लेवल पार्किंग का लोकार्पण, 144.46 करोड़ रुपए की लागत के मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास, 5.24 करोड़ की लागत से मसूरी के

उत्तराखंड : मंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, चुनाव से पहले बढ़ी मुश्किल

Posted: 20 Dec 2021 04:40 AM PST

हल्द्वानी : सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत अपनी ही विधानसभा कालाढूंगी में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से कालाढूंगी में कैबिनेट मंत्री बंशीधर घर के निवास स्थान के पास बड़ी संख्या में कांग्रेसी आंदोलन कर रहे हैं। दरअसल, मुद्दा है क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण और उनके विकास का जिसे लेकर कांग्रेसी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि

यहां गुस्साएं लोगों ने रोका कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का काफिला, जमकर किया विरोध

Posted: 20 Dec 2021 03:40 AM PST

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के हल्दूखाता क्षेत्र में ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए नगर निगम को वन भूमि मुहैया कराने के विरोध में आज सोमवार को स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का काफिला रोक लिया और मंत्री का घेराव किया। आपको बता दें कि वन मंत्री हल्दूखाता में ऊर्जा निगम के 32 केवी नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज

बस एक बार चुनाव जीत जाओ फिर चांदी ही चांदी, 5 साल में बढ़ी विधायकों की कई गुना संपत्ति, टॉप पर हैं ये

Posted: 20 Dec 2021 02:40 AM PST

देहरादून : उत्तराखंड में विधायकों की संपत्ति बढ़ती जा रही है जिससे कहा जा सकता है कि राजनीति में आने फायदे का सौदा है, घाटे का नहीं। जी हां क्योंकि विधायकों की बढ़ती संपत्ति बता रही है कि राजनीति में कितना फायदा होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में भी चुनाव लड़के की लालसा जाग गई जाती है और जागी भी है। हर कोई आम इंसान राजनीति में जा रहा है औऱ मन में चुनाव लड़ने की इच्छा लिए हैं। बस एक बार विधायक

भारत में तेजी से बढ़ रहा कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का कहर, दिल्ली में फिर आए इतने मामले

Posted: 20 Dec 2021 01:40 AM PST

देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बात करें देश के दिल दिल्ली की वहां तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के दो और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देशभर में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 150 को पार कर गया है। लगातार आ रहे कोरोना के मामले से देश में सनसनी फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। आपको बता दे कि कोरोना के नए वैरिएंट

गजब : पति हुआ बीमार तो बीवी ने कर ली दूसरी शादी, फिर पहले पति को भी नहीं छोड़ पाई

Posted: 20 Dec 2021 12:40 AM PST

उधमसिंह नगर में एक गजब का मामला सामने आया है। बता दें कि गदरपुर में एक महिला ने एक युवक के साथ शादी की। वो बीमार हुआ और बच्चों को पाल नहीं पाया तो उसने मंदिर में दूसरी शादी करली।। इस दौरान वह न तो दोनों पतियों को छोड़ सकी और न बच्चों का मोह त्याग सकी। दोनों पति जहां अपने-अपने बच्चों को छोडऩे को तैयार नहीं थे, वहीं महिला के सामने असमंजस की स्थि‍ति खड़ी हो गई। फिर उसे पुलिस का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड: प्रेरणा का काम करता है समाज को दिशा देने वालों का सम्मान: सीएम धामी

Posted: 19 Dec 2021 09:41 PM PST

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपनी मजबूत जिजीविषा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में समाज को दिशा देने वाले इतिहास बनाने का कार्य करते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान प्रेरणा का भी कार्य करता हैं। यदि व्यक्ति में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। ताकतवर व्यक्ति भी मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर ही हर कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज को प्रेरणा देने वालों को समाज की

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिया भरोसा, हर समस्या का होगा समाधान

Posted: 19 Dec 2021 09:41 PM PST

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने पर बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी की समस्याओं के

उत्तराखंड : ऋषभ पंत बने राज्य के ब्रांड एंबेसडर, सीएम धामी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Posted: 19 Dec 2021 09:40 PM PST

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के क्रिकेटर और टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत  को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखंड के लाल ऋषभ पंत को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद और जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित

जहां हुआ था शिव-पार्वती का शुभ विवाह, वहां पहुंचे पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल

Posted: 19 Dec 2021 04:41 AM PST

रुद्रप्रयाग : इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता पवनदीप राजन और अरुणिता शो से लेकर अब तक चर्चाओं में रहते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कुछ ना कुछ खबरें आती रहती है। दोनों की कैमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया और अब भी पसंद कर रहे हैं। दोनों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर खबरें आती रहती है। हाल ही में दोनों के शादी करने की खबरें वायरल की गई, जिसमे दोनों दूल्हा दुल्हन के जोड़े में हैं।

उत्तराखंड: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का मंथन, इन 15 विधानसभा सीटों के लिए परखी दावेदारी

Posted: 19 Dec 2021 04:41 AM PST

हल्द्वानी: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर कांग्रेस लगातार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें कर रही हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले की 15 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। हालांकि, अब तक कांग्रेस ने किसी का नाम तय नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी। कांग्रेस

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किए बाबा भारामल के दर्शन, राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना

Posted: 19 Dec 2021 04:40 AM PST

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर में सर्वप्रथम जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुंखी विकास के लिए पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय

उत्तराखंड से बड़ी खबर, यहां 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, जेल से छूटे आरोपी के खिलाफ मुकदमा

Posted: 19 Dec 2021 04:40 AM PST

देवभूमि उत्तराखंड में रेप और दुष्कर्म की घटनाएं अब आम हो गई है। आए दिन रेप औऱ दुष्कर्म के मामले प्रदेश के अलग अलग इलाके से सामने आते रहते हैं। अधिकतर हवस का शिकार बच्चियों को बनाया जा रहा है। परिचित ही आऱोपी निकल रहे है। ताजा मामला उधमसिंह नगर के सितारगंज से हैं जहां 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि आरोप एक 20 साल के युवक पर लगा है। मिली जानकारी के

उत्तराखंड: BJP की विजय संकल्प यात्रा, चुनाव में जीत हासिल करने का सफर

Posted: 19 Dec 2021 04:40 AM PST

हरिद्वार: कहते हैं कि आगाज अच्छा हो तो अंजाम भी अच्छा ही होता है। धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प रैली का आगाज जबरदस्त रहा। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद रैली में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। भाजपाई सड़कों पर उतरे तो समूची धर्मनगरी भगवा रंग में रंग गई। कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण को देखकर भाजपा हाईकमान की बाछें खिली हुई

उत्तराखंड : BJP को बड़ा झटका, सुबोध राकेश BSP में शामिल, देवर-भाभी के बीच होगी टक्कर ?

Posted: 19 Dec 2021 03:40 AM PST

रुड़की: भाजपा नेता सुबोध राकेश पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। भाजपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। सुबोध राकेश दिवंगत केबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के छोटे भाई और मौजूदा भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के देवर हैं। माना जा रहा है कि 2022 में देवर भाभी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन, कुछ राजनीति जानकारों का यह भी कहना है कि इस सीट पर अब भाजपा-कांग्रेस और बसपा के

हरिद्वार : रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने से सनसनी

Posted: 19 Dec 2021 02:40 AM PST

हरिद्वार। लक्सर में थाना पथरी क्षेत्र के ऐथल रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने मे जुटी हुई है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने

क्या होता है जब मस्तिष्क में जाता है कोरोना वायरस, जानिए कैसे आपके दिमाग़ को पहुंचा सकता है नुकसान?

Posted: 19 Dec 2021 01:40 AM PST

कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने दुनियाभर में कहर बरपाया। कई जानें ली. वहीं कोरोना से जूझने के बाद लाखों लोग इससे उबर तो गए हैं, लेकिन हाल ​के दिनों में सामने आई लॉन्ग कोविड की स्थिति ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है. लॉन्ग कोविड एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कोविड-19 का सामना करने वाले बहुत से लोगों को लंबे समय तक इस बीमारी के लक्षणों को झेलना पड़ता है. अध्ययनों से पता

उत्तराखंड: फिर चलेगा दल-बदल का खेल, अब ये नेता बदलने वाला है पाला

Posted: 19 Dec 2021 12:40 AM PST

रुड़की: 2022 विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि जनवरी माह में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। चुनाव नजदीक आते ही दल-बदल का खेल भी तेजी पकड़ सकता है। इसकी शुरूआत रुड़की से हो सकती है। माना जा रहा हे कि भाजपा में शामिल हुए सुबोध रोकेश अब बसपा में शामिल हो सकते हैं। इस बाद की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही हैं। सुबोध राकेश के बसपा में जाने की खबरें कई दिनों से सियासी

Post Bottom Ad

Pages