Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 21, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


SSC STENO RESULT- 17000 उम्मीदवारों का चयन, लिस्ट अपलोड

Posted: 21 Jan 2022 07:35 AM PST

SSC- Staff Selection Commission
(कर्मचारी चयन आयोग) ने दिनांक 21 जनवरी 2022 को Stenographer Grade C&D Examination -2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 

गौरतलब है कि स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जामिनेशन 2020, दिनांक 11 नवंबर 2021,12 नवंबर 2021 और 15 नवंबर 2021 को देश के विभिन्न केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए 30%, ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 25% तथा SC, ST,PWDs, ESM आदि अन्य श्रेणियों के लिए 20% नंबर क्वालीफाइंग मार्क्स निर्धारित हैं। 

स्टेनोग्राफर ग्रेड C की परीक्षा में 3608 उम्मीदवारों को जबकि ग्रेड D के लिए 13445 कैंडीडेट्स को सिलेक्ट किया गया है। जिनका की स्किल टेस्ट बाद में आयोजित किया जायेगा। जिसकी जानकारी ssc की ऑफिशियल वेबसाइट पर से प्राप्त की जा सकेगी।कैंडिडेट्स की फाइनल आंसर की 28 जनवरी 2022 से 27 फरवरी 2022 तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

INDORE के दो अस्पताल जहां इलाज होता है, धंधा नहीं - LOCAL NEWS

Posted: 21 Jan 2022 07:32 AM PST

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर कारोबार के लिए जाना जाता है। यहां सदियों से बड़े पैमाने पर व्यापार होता है परंतु शर्मनाक बात यह है कि पिछले कुछ सालों में इस शहर में चिकित्सा सेवा भी धंधा बन गई है। हाल ही में एक विज्ञापन पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एजेंटों को ऑफर किया गया है कि यदि 26 जनवरी तक 5 मरीजों को भर्ती करवाते हैं तो उन्हें इनाम में एक्टिवा दी जाएगी। इन गंदे विचारों के बीच इंदौर शहर में दो अस्पताल ऐसे हैं जहां आज भी चिकित्सा एक सेवा है और मरीज के इलाज को प्राथमिकता दी जाती है।

पत्रकार श्री कुलदीप भावसार की एक रिपोर्ट के अनुसार 105 साल पहले स्थापित हुआ राबर्ट नर्सिंग होम और 100 साल पहले स्थापित मिशनरी अस्पताल में न्यूनतम शुल्क पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन दोनों अस्पतालों का संचालन बिना किसी सरकारी मदद की किया जा रहा है। बताया गया है कि इंदौर शहर में 1902 से 1911 के बीच महामारी का प्रकोप हुआ था। उस समय इलाज के लिए मुंबई से डॉक्टरों को बुलाया गया था जिन्होंने अस्थाई कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया था। इसी संकटकाल में सन 1906 में राबर्ट नर्सिंग होम की स्थापना की गई। इस अस्पताल का संचालन करने वाली कमेटी में 14 सदस्य हैं। सभी गणमान्य और सम्मानित डॉक्टर, वकील और उद्योगपति हैं।

1891 में स्थापित मिशनरी अस्पताल की बिल्डिंग भले ही पुरानी हो गई लेकिन सेवा का जज्बा आज भी कायम है। यह अस्पताल जीपीओ चौराहे पर स्थापित हुआ था लेकिन होलकर शासन द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के बाद यह छावनी क्षेत्र में शिफ्ट हो गया। करीब 130 साल से अस्पताल न्यूनतम शुल्क में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है।अस्पताल में जनरल मेडिसीन और सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- मुख्यमंत्री किसानों से मिलेंगे दिग्विजय सिंह से नहीं!

Posted: 21 Jan 2022 06:50 AM PST

भोपाल
। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का धरना मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी के एक फोन कॉल के बाद समाप्त हो गया। आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिनांक 23 जनवरी को किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बताया गया है कि दिनांक 23 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 23 जनवरी 2022 को पूर्वान्ह 11:45 बजे डूब प्रभावित क्षेत्र के किसानों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। स्पष्ट नहीं किया गया है कि दिग्विजय सिंह से मिलेगी। 

दिग्विजय सिंह को 4 घंटे तक सड़क पर बिठाए रखा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 20 जनवरी को ऐलान किया था कि वह 21 जनवरी को सुबह 11:00 बजे सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जाएंगे और यदि मुलाकात नहीं हुई तो वहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे लेकिन अचानक प्रोग्राम बदल गया। जब मुख्यमंत्री का काफिला दिग्विजय सिंह के दरवाजे से गुजरा तो उसे रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ सीएम हाउस की तरफ बढ़े। उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। पुलिस ने 4 घंटे तक दिग्विजय सिंह को सड़क पर बिठाए रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से आईएएस रस्तोगी ने फोन किया और धरना समाप्त हो गया। 

दिग्विजय सिंह भी ऐसा ही करते थे 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को इस तरह से बार-बार अपमानित करने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने याद दिलाया कि दिग्विजय सिंह जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब वह भी ऐसा ही करते थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को मिलने का समय दे दिया जाता था और दिग्विजय सिंह दौरे पर निकल जाते थे। 

मुख्यमंत्री किसानों से मिलने जा सकते हैं 

टेम व सुठालिया सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डूब प्रभावित क्षेत्र किसानों को लेकर राजनीति हो रही है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की हर समस्या में उनके साथ खड़े होते हैं। वह कमलनाथ की तरह सीएम हाउस और वल्लभ भवन में प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बात नहीं करते। मौके पर जाकर खुद परिस्थितियों का अवलोकन करते हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री को किसानों से मिलने के लिए दौरे पर निकल जाएं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

MP BOARD EXAM- प्रवेश पत्र की तारीख घोषित, स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Posted: 21 Jan 2022 07:37 AM PST

Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा 2022 (MP BOARD EXAM 2022) हेतु प्रवेश पत्र की तारीख घोषित कर दी गई है एवं इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म में सबमिट की गई जानकारी को संशोधित करने का आखरी मौका भी दिया गया है। 

MP BOARD EXAM ADMIT CARD कब जारी होंगे

सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की ओर से सभी स्कूलों के प्राचार्य को संबोधित पत्र क्रमांक 2249 के अनुसार एमपी एजुकेशन बोर्ड द्वारा वर्ष 2000 परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड दिनांक 25 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। 

MP Board of Secondary Education के सचिव ने सभी संबंधित सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्य से कहा है कि यदि किसी भी रेगुलर अथवा प्राइवेट स्टूडेंट के प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसे दिनांक 31 जनवरी 2022 तक संशोधित किया जा सकता है। निर्धारित तारीख के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

GWALIOR NEWS- 8 दिन, 301 मरीजों में से 39 की मौत, ठंड है या यमराज

Posted: 21 Jan 2022 06:08 AM PST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पिछले 8 दिनों में ठंड के कारण 301 नागरिकों को शहर के 4 बड़े अस्पतालों में भर्ती किया गया और इनमें से 39 की मौत हो गई। यानी मृत्यु दर 10% से अधिक है। इन सभी को सीवियर कोल्ड के कारण या तो हार्टअटैक आया या फिर ब्रेन अटैक। सनद रहे कि यह केवल 4 बड़े अस्पतालों के आंकड़े हैं, पूरे ग्वालियर के नहीं। 

ग्वालियर शहर के 4 बड़े अस्पताल- जयारोग्य चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग, रतन ज्योति डालमिया हार्ट इंस्टीट्यूट, कल्याण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और बिड़ला अस्पताल में ब्रेन अटैक और हृदय रोग से संबंधित 301 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इनमें से 39 की मौत हो गई। शहर में कोरोनावायरस की तीसरी लहर चल रही है परंतु सीवियर कोल्ड के कारण बीमार होने वाले नागरिकों की संख्या कोरोनावायरस से संक्रमित नागरिकों की संख्या से बहुत ज्यादा है। 

नगर निगम का फोकस इवेंट्स पर, संवैधानिक दायित्व भूले

उल्लेखनीय है कि शीतलहर नागरिकों की रक्षा करना नगर निगम का संवैधानिक दायित्व है। पूरे शहर का तापमान सामान्य करने के लिए शहर के चौराहों पर अलाव जलाने का दशकों पुराना प्रावधान है। ग्वालियर में इस समय ऐतिहासिक ठंड पड़ रही है। नगर निगम की जिम्मेदारी है कि हर रात बड़ी संख्या में अलाव जलाए जाएं। आम जनता नगर निगम को ओवरब्रिज, पाक और चौपाटी बनाने के लिए टैक्स नहीं देती। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- मंत्री सारंग और ACP अतुलकर के बीच तनाव

Posted: 21 Jan 2022 05:51 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक विश्वास सारंग और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सचिन अतुलकर के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। मंत्री विश्वास सारंग ने सबके सामने एसीपी अतुलकर को फटकार लगा दी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 जनवरी 2022 को सुभाष नगर ROB का लोकार्पण करेंगे। इसी सिलसिले में स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण करने गए थे। उनके साथ एसीपी सचिन अतुलकर भी मौजूद थे। मंत्री सारंग जब आयोजन के संबंध में चर्चा कर रहे थे, ठीक उसी समय एसीपी अतुलकर अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे। इसी बात पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग नाराज हो गए।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सबके सामने एसीपी सचिन अतुलकर को फटकार लगा दी।उन्होंने कहा कि यहां मेरा दौरा है और आप गाड़ी में बैठे हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएस सचिन अतुलकर मध्य प्रदेश के लोकप्रिय पुलिस अधिकारियों में से एक हैं। उनकी उत्कृष्टता एवं कार्यकाल की सफलताओं को देखते हुए हाल ही में उन्हें भोपाल का असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस बनाया गया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

RDVV NEWS- परीक्षा फॉर्म के लिए स्टूडेंट्स को सिर्फ 3 दिन दिए

Posted: 21 Jan 2022 05:36 AM PST

RDVV- Rani Durgavati Vishwavidyalaya
(रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर) की ओर से दिनांक 21 जनवरी 2022 को परीक्षा नियंत्रक के आदेशानुसार अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार नियमित / भूतपूर्व / एटीकेटी एवं CBCS पाठ्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं दिसंबर 2021 के परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भर सकते हैं।

एम.ए.डब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर/ एम.एस.सी कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर एवं एवं मनोविज्ञान तृतीय सेमेस्टर नियमित/ भूतपूर्व/ एटीकेटी दिसंबर 2021 के परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भरे जाने की तिथि 22 जनवरी 2022 से 25 जनवरी 2022 तक है। ₹100 विलंब शुल्क के साथ 27 जनवरी 2022 तक  फॉर्म भरे जा सकते हैं ,जबकि विलंब शुल्क ₹750 के साथ 27 जनवरी 2022 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। एक से अधिक विषय में एटीकेटी होने पर संपूर्ण परीक्षा शुल्क होगा। 

विश्वविद्यालय के ही शिक्षण विभाग में जिन अभ्यर्थियों ने सीबीसीएस (CBCS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। ऐसे विद्यार्थी दिसंबर 2021 का परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते हैं जो कि 25 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक जमा किए जा सकते हैं तथा ₹100 विलंब शुल्क के साथ 2 फरवरी 2022 तक तथा ₹750 विलंब शुल्क के साथ 4 फरवरी 2022 तक जमा किए जा सकते हैं। समस्त विभाग अध्यक्ष छात्र - छात्राओं को सूचित कर निर्धारित तिथि पर परीक्षा आवेदन पत्र भरवाएं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा में खुली खिलाफत शुरू - GWALIOR NEWS

Posted: 21 Jan 2022 05:26 AM PST

ग्वालियर।
ग्वालियर चंबल संभाग में एक बार फिर जयविलास पैलेस (ग्वालियर महल) सत्ता का केंद्र बन गया है और एक बार फिर महल के विरुद्ध भाजपा में खुली खिलाफत शुरू हो गई है। 80-90 के दशक में सरदार आंग्रे के कारण राजमाता विजयाराजे की खिलाफत होती थी, 21वीं सदी में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेताओं की लंबी लिस्ट है।

अबकी बार सिंधिया सरकार वाले यादव को संगठन की जनता

किसी जमाने में अपने गांव की दीवारों पर 'अबकी बार सिंधिया सरकार' के नारे लिखवाने वाले कृष्ण पाल सिंह यादव ने सांसद बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर बताया है कि भाजपा में संगठन के बजाय व्यक्ति के प्रति निष्ठा बढ़ती जा रही है जो संगठन के लिए हानिकारक हो सकती है। सांसद केपी यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से तंग आ गए हैं।

भाजपा सांसद को प्रताड़ित कर रहे हैं संध्या समर्थक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी को सार्वजनिक किया गया ताकि मामला सुर्खियों में आ जाए। सांसद केपी सिंह यादव ने खुलकर बताया है कि माननीय संसद का सदस्य होने के बावजूद उन्हें संगठन और प्रशासन में कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। सिंधिया समर्थकों ने पूरी व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बना ली है। यहां तक कि सरकारी कार्यक्रमों में भी उन्हें आमंत्रित तक नहीं किया जाता। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश के 19 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी- MP WEATHER FORECAST

Posted: 21 Jan 2022 06:50 AM PST

भोपाल।
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 19 जिलों में ओलावृष्टि एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से इससे पूर्व घोषित किया गया था कि 25 जनवरी तक मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश एवं ओलावृष्टि हो सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान - 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, आगर मालवा, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, दमोह एवं सागर जिलों में वज्रपात एवं ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका तात्पर्य होता है स्थिति चिंताजनक बन सकती है। मौसम के कारण आम आदमी का जनजीवन प्रभावित होगा। 

मध्य प्रदेश में ठंड एवं कोहरा का येलो अलर्ट 

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में घना कोहरा पड़ने का अनुमान लगाया गया है। नागरिकों को सावधान करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका तात्पर्य होता है मौसम के प्रति सावधान रहें एवं मौसम के अनुकूल होने पर ही घर से बाहर निकले। यदि अत्यावश्यक ना हो तो शहर एवं बस्ती के बाहर ना जाएं। रात्रि के समय यात्रा स्थगित कर दें क्योंकि कोहरे के कारण विजिबिलिटी खत्म हो जाएगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

MPPSC NEWS- इंजीनियरिंग सर्विस का रिजल्ट संशोधित नियम के अनुसार घोषित होगा

Posted: 21 Jan 2022 05:10 AM PST

MP Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) Indore द्वारा घोषित किया गया है कि एमपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2020 का आयोजन पुराने नियमों के अनुसार किया गया था परंतु रिजल्ट संशोधित नियमों के अनुसार घोषित किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 9873 दिनांक 21 जनवरी 2022 के अनुसार राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 की आंसर शीट दिनांक 9 दिसंबर 2021 को जारी की गई थी। इसके बाद दिनांक 20 दिसंबर 2021 को राज्य सेवा परीक्षा नियम 2015 में संशोधन किया गया।

एमपीपीएससी द्वारा उपरोक्त विज्ञप्ति के माध्यम से घोषित किया गया है कि राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 (जिसका विज्ञापन प्रकाशन 29 दिसंबर 2020 को और परीक्षा 14 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी) का रिजल्ट परीक्षा की पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद राज्य सेवा परीक्षा नियम 2015 में किए गए संशोधन के अनुसार घोषित किया जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

कॉलेज में एडमिशन लेने वाली लाडली लक्ष्मी बेटियों को 25000 रुपए देंगे: मुख्यमंत्री - DEWAS MP NEWS

Posted: 21 Jan 2022 05:16 AM PST

भोपाल
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि इस साल लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र जितनी भी बेटियां कक्षा 12 पास करके कॉलेज में एडमिशन लेंगे उन्हें सरकार की तरफ से ₹25000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे यह कहते हुए खुशी है कि 40 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मध्यप्रदेश की धरती पर हैं। इस साल मैंने तय किया है कि जो लाड़ली लक्ष्मी बेटियां कॉलेज में जाएंगी उन्हें 25 हजार रुपए अलग से देंगे। सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले में महिला स्व सहायता समूहों को बांस रोपण के द्वारा आर्थिक उन्नयन एवं सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा हमें बहनों की जिंदगी बदलनी है इसके लिए कई तरह के कार्य करने पड़ेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी कोशिश है कि एक बहन की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए प्रति महीना हो जाए। ताकि वो अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार को चलाने में भी मदद करे। हमने तय किया है कि बांस रोपण का काम भी स्व-सहायता समूह की बहनों को दिया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

BHOPAL NEWS- सुभाष नगर ROB के लोकार्पण की तारीख घोषित, जनता को राहत

Posted: 21 Jan 2022 04:34 AM PST

भोपाल।
अशोका गार्डन से लेकर पटेल नगर तक भोपाल की 18% आबादी को एमपी नगर से जोड़ने वाला सुभाष नगर ROB अब शुरू होने वाला है। इसके लोकार्पण की तारीख घोषित कर दी गई है। दिनांक 23 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करेंगे और 24 तारीख 2022 से यह आम नागरिकों के यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रभात चौराहा पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और आजाद हिन्द फौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमि-पूजन भी करेंगे। मंत्री श्री सारंग ने आज प्रभात चौराहा पहुँचकर वहाँ की तमाम व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के मौके पर सुभाष चन्द्र बोस को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुये देश भक्तिमय वातावरण निर्मित कर आरओबी को सजाया जायेगा। साथ ही गणतंत्र दिवस तक आरओबी पर रोशनी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री सारंग ने 30 दिसम्बर को सुभाष नगर रेलवे ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया था। उस दौरान दिखी खामियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। आवागमन और ट्रेफिक की व्यवस्था सुगम बनाने के लिये 5 से 12 जनवरी के बीच ट्रॉयल रन भी करवाया गया।

मंत्री श्री सारंग ने 5 जनवरी को मौके पर पहुँचकर स्वंय गाड़ी चलाकर ट्रॉयल रन किया। ब्रिज पर कई बार भारी वाहन, हल्के मोटरयान सहित टू-व्हीलर वाहनों की आवाजाही कर तकनीकी दृष्टि से परीक्षण किया गया। ट्रॉयल रन में मिक्स ट्रेफिक का आवागमन कर वास्तविकता का आंकलन कर यातायात के समय आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों को जाना और उपयुक्त तकनीकी सुधार करवाये गये।

ओव्हर ब्रिज से नगर की लगभग 5 लाख जनता को सहुलियत मिलगी। राशि 28 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित ब्रिज की लंबाई रिटर्न वॉल सहित 641.800 मीटर है। चौड़ाई 15 मीटर और रेल्वे पोर्शन 64 मीटर है। लोक निर्माण विभाग का पोर्शन 318 मीटर और रिटर्न वॉल 259 मीटर है।

मंत्री श्री सारंग के साथ निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

IAS और बड़े अफसरों का महंगाई भत्ता बंद होना चाहिए- Khula Khat

Posted: 21 Jan 2022 06:50 AM PST

राजकुमार अहिरवार।
शासन के लिए काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पद एवं योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता भी दिया जाता है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता एक संवेदनशील और राहत कार्य निर्णय कहा जा सकता है लेकिन जिन अधिकारियों का मूल वेतन उनके परिवार की जरूरत से ज्यादा है उन्हें महंगाई भत्ता देने की क्या आवश्यकता है। अनावश्यक खर्चा बंद किया जाना चाहिए।

पुलिस डिपार्टमेंट में सिपाही को गेस्ट करने के लिए साइकिल भत्ता दिया जाता है लेकिन इंस्पेक्टर को कष्ट करने के लिए सरकारी वाहन दिया जाता है। इसलिए उसे साइकिल भत्ता नहीं दिया जाता। यह व्यवस्था सभी विभागों में लागू होना चाहिए। तिथि एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मूल वेतन इतना कम होता है कि बढ़ती हुई महंगाई के सामने परिवार का गुजर-बसर मुश्किल हो जाता है। ऐसे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देना एक संवेदनशील और राहत कार्य कदम है। 

लेकिन बड़े अधिकारी जिनका मूल वेतन आयकर की निर्धारित न्यूनतम सीमा से अधिक है, उन्हें महंगाई भत्ता देने की क्या आवश्यकता है। यह सरकारी खजाने से किया जाने वाला अनावश्यक खर्चा है। आईएएस-आईपीएस और राज्य प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारियों को सरकारी आवास, सरकारी वाहन और सरकारी नौकर चाकर उपलब्ध कराए जाते हैं। तृतीय श्रेणी कर्मचारी को बर्तन वाली घरेलू सहायक का वेतन अपनी जेब से देना होता है जबकि आईएएस-आईपीएस के बर्तन मांजने वालों को सरकार की तरफ से वेतन मिलता है। 

जब सरकार की तरफ से इतनी सुविधाएं दी जा रही हैं तो फिर इन बड़े अफसरों को महंगाई भत्ता क्यों दिया जाता है। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। गरीबों से जीएसटी वसूल कर बड़े अफसरों पर बेवजह के खर्चे अब सहन नहीं किए जा सकते, क्योंकि पिछले 2 सालों में लोगों की इनकम नहीं बढ़ी है जबकि खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं। 

इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. खुला खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

दिग्विजय सिंह के दरवाजे पर मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश, प्रदर्शन- BHOPAL NEWS

Posted: 20 Jan 2022 09:47 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने उनके दरवाजे से निकल रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को रोकने की कोशिश की। दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया था कि आज वह सीएम हाउस के सामने धरना देंगे। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सुबह जब अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दौरे पर जा रहे थे तभी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास के सामने उनके समर्थकों ने अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके काफिले को रोकने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दिग्विजय सिंह के समर्थकों को काबू किया। 

उल्लेखनीय है कि किसानों की समस्याओं को लेकर दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय मांगा था। मुख्यमंत्री के कार्यालय ने आज सुबह 11:00 बजे मिलने का समय दिया था लेकिन 1 दिन पहले गुरुवार को उनका अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया गया। दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया था कि वह निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। यदि मुलाकात नहीं हुई तो वहीं पर धरना देंगे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- लव स्टोरी वाली लेडी कॉन्स्टेबल ने शिकायत वापस ली, शपथ पत्र दिया

Posted: 21 Jan 2022 05:46 AM PST

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में टीआई संदीप अयाची की लव स्टोरी पिछले 2 दिनों से सुर्खियों में है। कल जिस लेडी कॉन्स्टेबल ने एसपी को फोन लगाकर आत्महत्या की धमकी दी थी। अब उसने अपनी शिकायत वापस ले ली है। शपथ पत्र में लिख कर दिया है कि डिप्रेशन के कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। (इस कहानी का पार्ट वन चूक गया है तो यहां क्लिक करके पढ़ें)

टीआई को लोकल गार्जियन बताया 

महिला आरक्षक ने टीआई संदीप अयाची को अपना लोकल गार्जियन बताया है। कहां है कि मैं इनके साथ रहना चाहती हूं। इससे पहले महिला आरक्षक में टीआई को अपना बॉयफ्रेंड बताया था और दावा किया था कि दोनों के बीच 3 साल से पति पत्नी जैसे संबंध हैं। महिला आरक्षण ने यह भी कहा था कि वह गर्भवती है। 

टीआई अस्पताल में भर्ती, वाइफ ने मोर्चा संभाला

इस केस में टीआई संदीप अयाची हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू होते ही अस्पताल में जाकर भर्ती हो गए। उनकी पत्नी ने मोर्चा संभाला। टीआई की वाइफ ने उनकी गर्लफ्रेंड पर घर में पथराव करने का आरोप लगाया। कई दौर की बातचीत चली और अंत में सब कुछ शांत हो गया। 

प्लीज, पेरेंट्स को मत बताओ

विवाद के दौरान जब पेरेंट्स को बताने की बात आई तो महिला आरक्षक ने अपने कदम पीछे खींच लिए। उसने कहा कि मेरे माता-पिता को इसके बारे में कुछ मत बताना। मेरे पिता इंडियन आर्मी में है, लेकिन पुलिस ने रिस्क नहीं ली। उसके माता-पिता को बुला लिया गया है। महिला आरक्षक को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वह स्वीकृत अवकाश पर है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

OBC आरक्षण- प्रतियोगी परीक्षा में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27 प्रतिशत के आदेश

Posted: 21 Jan 2022 06:51 AM PST

भारत के उच्चतम न्यायालय ने प्रतियोगी परीक्षा (NEET PG-UG) में पिछड़ा वर्ग को 27% एवं सामान्य जाति वर्ग के निर्धन उम्मीदवारों को 10% आरक्षण के आदेश जारी कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि योग्यता का मापदंड केवल परीक्षा परिणाम नहीं होता। 

OBC-EWS आरक्षण विवाद के कारण NEET PG-UG की काउंसलिंग रुकी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया किसी भी स्थिति में रुकनी नहीं चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि काउंसलिंग के आदेश जारी हो जाने के बाद आरक्षण को दी जाने वाली चुनौती की सुनवाई नहीं की जा सकती। 

सुप्रीम कोर्ट ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(4) और 15(5) के तहत पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य निर्धन वर्ग को आरक्षण की स्वीकृति प्रदान की है। सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि आरक्षण और मेरिट एक दूसरे के विपरीत नहीं है। सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। केंद्र सरकार को आरक्षण का निर्धारण करने से पहले सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। यह फैसला जस्टिस DY चंद्रचूड़ और AS बोपन्ना की विशेष पीठ ने सुनाया।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MANIT Bhopal की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Posted: 21 Jan 2022 05:47 AM PST

Maulana Azad National Institute of Technology Bhopal (मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल) की संपत्ति कुर्क करने के आदेश एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा जारी कर दिए गए हैं। 

दिनांक 17 जनवरी 2022 को भोपाल जिला न्यायालय द्वारा जारी संपत्ति कुर्की के आदेश के पालन के लिए जब कुर्की दल मैनिट भोपाल पहुंचा तो मैनेजमेंट ने उन्हें कुछ समय देने का निवेदन किया। बताया गया है कि यह मामला लगभग 5 साल पुराना है। साहेब इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2016 में MANIT के अंदर 3 बिल्डिंग बनाने का काम लिया था। 

इनमें से दो इमारत बनाने का काम पूरा हो गया है, लेकिन मैनिट भोपाल मैनेजमेंट द्वारा पेमेंट नहीं किया गया। अपना पैसा मांगने के लिए ठेकेदार कंपनी कोर्ट चली गई। कोर्ट ने मैनिट भोपाल मैनेजमेंट को पेमेंट करने के आदेश दिए परंतु मैनेजमेंट ने पेमेंट नहीं किया। जिला न्यायालय ने मैनिट भोपाल मैनेजमेंट को आदेशित किया है कि या तो 9 करोड़ 79 लाख 18 हजार 486 रुपए ब्याज समेत भुगतान करें अन्यथा संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। इसी आदेश के तहत कुर्की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP KISAN NEWS- प्रधानमंत्री किसान योजना का डॉक्यूमेंटेशन बदला

Posted: 20 Jan 2022 02:05 PM PST

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। योजना में आवेदन के लिए डॉक्यूमेंटेशन बदल दिया गया है। यह जानकारी उनके स्थानों के लिए महत्वपूर्ण है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करने वाले हैं। 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे

अब से पहले तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में  खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की कॉपी करना होती थी परंतु अब इनमें से एक भी दस्तावेज जमा नहीं करना होगा। किसान को केवल अपना राशन कार्ड नंबर देना होगा और इसके आधार पर उसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। सत्यापन के लिए eKYC होगी। 

कैसे पता करें रजिस्ट्रेशन हो गया है या नहीं 

1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2. Farmers Corner Section पर क्लिक करें।
3. यहां 'लाभार्थी सूची' के विकल्प पर क्लिक करें।
4. अब एक नया पेज खुलेगा। अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।
5. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें। यहां आपको लाभार्थियों की पूरी लिस्ट मिल जाएगी।
भारत के महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया Hindi Samachar पर क्लिक करें

पत्तों की सरसराहट को इंग्लिश में क्या कहते हैं, पढ़िए मजेदार जानकारी- GK in Hindi

Posted: 20 Jan 2022 01:52 PM PST

पत्तों की सरसराहट तो सभी ने सुनी होगी। एक ऐसी आवाज जो कभी आनंद तो कभी दहशत पैदा करती है। यदि अपन किसी सुहावने मौसम में बगीचे में बैठे हैं तो पत्तों की सरसराहट कानों में मधुर संगीत पैदा करती है, लेकिन यदि हम किसी सुनसान इलाके में हैं तो वही पत्तों की सरसराहट डर पैदा करती है। सवाल यह है कि पत्तों की इस सरसराहट को इंग्लिश में क्या कहते हैं। 

rustle of leaves को हिंदी में क्या कहते हैं

अपन सभी जानते हैं कि पेड़ों के पत्ते हवा के कारण हिलते हैं और एक विशेष प्रकार की ध्वनि उत्पन्न करते हैं। जंगल में इसी आवाज से पता चलता है कि हवा की गति कितनी है। हवा को इंग्लिश में Air और पेड़ों के पत्तों को leaves कहा जाता है। इस आधार पर यदि कोई एक शब्द बनाने की कोशिश करेंगे तो मुश्किल होगी। यदि ऑनलाइन ट्रांसलेटर का उपयोग करेंगे तब भी गड़बड़ हो जाएगी। ट्रांसलेटर, पत्तों की सरसराहट को rustle of leaves बताएगा लेकिन यह तो एक से अधिक शब्द हो गए। यदि 1 शब्दों में बताना हो तो क्या कहा जाएगा।

PSITHURISM (सिथ्यूरिज़्म) का मतलब क्या होता है

हवा के साथ पेड़ों पर लगे हुए हरे पत्तों से निकलने वाली मधुर ध्वनि, जिसमें संगीत का एहसास होता है। इस प्रकार के पत्तों की सरसराहट को PSITHURISM (सिथ्यूरिज़्म) कहा जाता है। यदि आप ट्रांसलेटर से पूछेंगे तो वह आपको आंसर नहीं कर पाएगा, लेकिन यदि थोड़ी और रिसर्च करेंगे तो पता चलेगा कि अंग्रेजी साहित्य में Psithurism यानी the sound of rustling leaves बताया गया है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

सरकारी नौकरी के लिए फर्जी डिप्लोमा, रोजगार सहायक को 5 साल की जेल- MP NEWS

Posted: 20 Jan 2022 08:38 PM PST

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश एसएस परमार ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय का फर्जी कंप्यूटर डिप्लोमा लगाकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले रोजगार सहायक को 5 साल जेल की सजा सुनाई।

जनपद पंचायत छतरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिड़पा में पदस्थ रोजगार सहायक बृजेश राजपूत के बारे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत मिली थी कि उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त की है। डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के दौरान पाया गया कि DCA- डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस जो माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जारी होना बताया गया था, फर्जी है।

विभागीय जांच के आधार पर दिनांक 14 जून 2011 को गढ़ी मलहरा थाने में रोजगार सहायक बृजेश राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 10 साल से अधिक अवधि तक कोर्ट में चले ट्रायल के बाद विशेष न्यायाधीश एसएस परमार ने बृजेश राजपूत द्वारा अपराध किया जाना पाया और धारा 468 में 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 10000 रुपए अर्थदंड से दंडित करने का आदेश पारित किया। धारा 420 में अपराध सिद्ध न होने से दोषमुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP TET VARG 3- प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा

Posted: 20 Jan 2022 12:28 PM PST

Concept Of Progressive Education

पहले के समय में बच्चे के दिमाग को एक खाली स्लेट (Tabula Rasa) या खाली बर्तन (Empty Vessel) की तरह माना जाता था और शिक्षक का काम होता था कि वह ज्ञान को बच्चे के दिमाग में भरता जाए परंतु प्रगतिशील शिक्षा के आने से बच्चे के बारे में सोच बदली इसके अनुसार बच्चे जिज्ञासु होते हैं और वे सीखने की क्षमता के साथ पैदा होते हैं। 

जैसे- किसी बीज को जब मिट्टी में बोया जाता है तो उसमें से पौधा निकलने की क्षमता तो उसमें मौजूद होती है परंतु उसे उचित मिट्टी, हवा, पानी देकर पोषित किया जाता है। इसी तरह बच्चे भी एक छोटे पौधे (Little plant और Sapling) की तरह होते हैं जिन्हें उचित वातावरण देकर उन्हें फलने-फूलने के अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। यही शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिये। 

जॉन डीवी प्रगतिशील शिक्षा के जनक / John Dewey father of Progressive Education

जॉन डीवी (John Dewey) जिन्हें की प्रगतिशील शिक्षा का जनक कहा जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक थे। इन्होंने करके सीखने (Learning By Doing) के सिद्धांत पर काम किया और शिकागो (Chicago) में लैब स्कूल की स्थापना की। उन्होंने ही शिक्षा की, शिक्षक केंद्रित अवधारणा (Teacher Centered Concept) को बाल केंद्रित अवधारणा (Child Centered Concept) की ओर अग्रसर किया। 

फ्रेडरिक फ्रोबेल का किंडरगार्टन / Friedrich Frobel' s Kindergarten

इसके बाद फ्रेडरिक फ्रोबेल (Friedrich Frobel) ने जर्मनी में किंडरगार्टन (Kindergarten) यानी "बच्चों का बगीचे" नाम के स्कूल खोले। जहां बच्चों को एक "नन्हे पौधे" या  Little Plant की तरह से फलने फूलने के अवसर दिए जाते थे। इन्होंने खेल के माध्यम से बच्चों को सिखाने पर जोर दिया। इन्हीं के अनुसार किंडरगार्डन शिक्षकों को बाल विकास की सभी अवस्थाओं के बारे के बारे में ज्ञान होना आवश्यक है। इसीलिए टीचर्स के लिए D.Ed, B.Ed करना अनिवार्य शर्त मानी जाती है क्योंकि D.Ed, B.Ed. में बाल विकास (Child Development) एक अनिवार्य विषय के रूप में शामिल है।

मारिया मांटेसरी के अनुसार बच्चे का ब्रेन स्पंज की तरह है / According to Maria Montessori Child's Brain is like a Sponge 

मारिया मांटेसरी (Mariya Montessori) जो कि एक इटालियन डॉक्टर एवं शिक्षाविद थीं, उनके अनुसार" कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं सिखा सकता" 
"No Human being is Educated by Another Person"  इन्होंने बच्चों की तुलना एक फोम (Sponge) से की। 

जैसे स्पंज अपने आसपास के पानी या धूल मिट्टी को सोख लेता है। ठीक उसी तरह  बच्चों का मस्तिष्क या ब्रेन भी भी अपने आसपास के वातावरण से इनफॉरमेशंस को  सोख  लेता है। इन्होंने हाथ(Hand) को बच्चे का मुख्य शिक्षक बताया। 

प्रगतिशील शिक्षा के प्रकार / Types Of Progressive Education

1) मांटेसरी शिक्षा (Montessori Education) -
इस शिक्षा प्रणाली की नींव डॉक्टर मारिया मोंटेसरी द्वारा रखी गई। जिसमें कि विश्लेषण और पर्यवेक्षण पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे स्वयं ही सीखते हैं, शिक्षक केवल सीखने की प्रक्रिया बताते हैं तथा बच्चों के लिए स्वस्थ वातावरण का निर्माण करते हैं। 

2) मानवतावादी शिक्षा (Humanistic Education) -
मानवतावादी शिक्षा सामाजिक अंतर क्रिया के माध्यम से सीखने पर जोर देती है इस तरीके की शिक्षा का केंद्र बिंदु कला एवं सामाजिक विज्ञान होता है यह बच्चों में आलोचनात्मक सोच (Critical Thinking) एवं तार्किक कौशल (Reasoning Skill) विकसित करती है। 

3) संरचनावादी शिक्षा (Structuristic Education) -
यह शिक्षा बच्चों की विकास की अवस्थाओं पर आधारित होती है। यह बच्चों के सृजनात्मकता (Creativity)पर आधारित होती है। इसमें अधिगम तकनीक (Learning Technique) और प्रायोगिक अधिगम (Experimental Learning) के माध्यम से करके सीखने पर जोर दिया जाता है। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

यदि कोर्ट में पुलिस इन्वेस्टिगेशन 90 प्रतिशत गलत साबित हो जाए तो क्या आरोपी को दोषमुक्त कर दिया जाएगा- CrPC section 222

Posted: 20 Jan 2022 12:10 PM PST

किसी भी अपराध के बाद पुलिस FIR दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन करती है और फिर चालान पेश करती है। आरोप पत्र में पुलिस दावा करती है कि उसकी जांच में अपराध होना और उसमें आरोपी की संलिप्तता पाई गई है। यदि FIR में एक से अधिक धाराएं लगाई गई हैं और कोर्ट में ट्रायल के दौरान साबित होता है कि पुलिस ने 10 में से 9 धाराएं गलत लगा दी है, तब क्या पुलिस की पूरी इन्वेस्टिगेशन को गलत मानते हुए खारिज कर दिया जाएगा। आरोपी को दोषमुक्त कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं:-

उदाहरण से समझिए 

पुलिस ने किसी व्यक्ति को पकड़कर कोर्ट के सामने पेश किया और अपने आरोपपत्र में दावा किया कि संबंधित व्यक्ति ने चोरी की है। रात्रि गृह भेदन (धारा 445) और गृह अतिचार (धारा 442) किया है। कोर्ट में ट्रायल के दौरान यह साबित हो जाता है कि आरोपी ने चोरी नहीं की लेकिन रात्रि के समय बिना आधिकारिक अनुमति के घर में प्रवेश किया था। तब क्या आरोपी को दोषमुक्त कर दिया जाएगा, क्योंकि उस पर चोरी का आरोप साबित नहीं हो पाया या फिर बिना आधिकारिक अनुमति के घर में प्रवेश करने पर दंडित किया जाएगा।

 दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 222 की परिभाषा (संक्षिप्त एवं सरल शब्दों में):-

• जब किसी व्यक्ति पर भारतीय दण्ड संहिता या अन्य विधि के अंतर्गत एक से अधिक धाराओं पर अपराध का आरोप लगाया गया हो एवं न्यायालय द्वारा या साक्ष्यों के अभाव में यह साबित नहीं हो पा रहा हैं कि आरोपी ने कोई बड़ा अपराध किया है एवं ऐसे में आरोपी व्यक्ति यह साबित कर दे कि उसने बड़े नहीं छोटे अपराध को अंजाम दिया है एवं बड़ा अपराध उस पर जबरदस्ती लगाया गया है तब न्यायालय आरोपित आरोपों में से आरोपी को छोटे अपराध के दण्ड से दण्डित करेगा।

नोट:- ध्यान रहे यहाँ पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 221 आरोप में नहीं लगाई गई धारा के लिए आरोपी व्यक्ति को दण्डित करती है एवं धारा 222 आरोपित(लगे हुए) आरोपो के अपराध के छोटे अपराध से दण्डित करती है।  :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

कोरोना काल में अकेलापन दूर करने के लिए हक्कुनामटाटा - to overcome loneliness

Posted: 20 Jan 2022 11:36 AM PST

शक्तिरावत
। कोरोना महामारी के दौरान अकेलापन भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में तनाव एंजाइटी और अवसाद के साथ मानसिक रोगों में बदल रहा है। अकेलापन इंसान को कमजार तो करता ही है, उसे गलत रास्तों पर भी ले जाता है। इसलिये आज लाइफ मैनेजमेंट के इस अध्याय में बात हिकिकोमोरी यानि अकेलेपन की समस्या और हक्कुनामटाटा यानि चिंता मत कीजिये। इसमें एक तीसरी बात है, वह है मिशन। तो आईये करते हैं, शुरूआत।

1- हिकिकोमोरी क्या होता है-

पिछली यानि 20 वीं सदी की शुरूआत में जापान में अकेलेपन की समस्या उभरी थी, जिसे वहां की स्थानीय भाषा में हिकिकोमोरी कहा गया। साल बीतने के साथ यह खत्म हो गई। लेकिन कोरोना महामारी के बीच इक्कीसवीं सदी में जापान के समाज में यह समस्या फिर विकराल रूप धारण कर रही है। मनोवैज्ञानिकों को मुताबिक इस समय जापान में 8 प्रतिशत यानि 1 करोड़ लोग हिकिकोमोरी के शिकार है। इसके शिकार समाज, दोस्तों और परिवार से कटकर महीनों तक अलग रहते हैं, वे या तो आत्महत्या के बारे में सोचते हैं, या फिर किसी पर हमला करने के बारे में। लेकिन यह अकेले जापान की समस्या नहीं है, भारत समेत पूरी दुनिया के समाज इससे जूझ रहे हैं, हमारे देश में यह आकंडा और भी बड़ा है। लगातार निराशा का माहौल लोगों को अकेलेपन की तरफ धकेल रहा है। इसलिये इस मामले में बहुत सर्तक रहने की जरूरत है, इस समय बहुत जरूरी है, कि नियमित दिनचर्या और व्यायाम के साथ ही समाज और परिवार से जुउ़े रहें।

2- कोरोना से उपजा अकेलापन दूर करने के लिए क्या करें

दरअसल अकेलेपन की समस्या उन लोगों के जीवन में ज्यादा पैदा होती है, जिनके पास जीवन में कोई मिशन नहीं है। मिशन यानि उदेश्य। आप अपने आसपास के उन लोगों को देखें जो किसी काम में जुटे वे कभी बोर नहीं होते, जिनके पास उद्देश्य है, वे कभी बोर और अकेले नहीं होते, क्योंकि उनके पास हमेशा कुछ करते रहने का कारण मौजूद होता है। इसलिये अकेलेपन से बचने का सरल तरीका है, किसी ना किसी मिशन से जुड़ जाना। वह या तो आपका हो या फिर कोई दूसरा बड़ा मिशन हो। वैज्ञानिक भी मानते हैं, कि खुद के बारे में निरर्थक सोचने से अकेलपन की समस्या बढ़ती है, जबकि जिनके पास मिशन होता है, ऐसे लोगों को कभी भी वोरियत या कुंठा जैसी समस्याएं नहीं होती।

3- हक्कुनामटाटा क्या होता है

 यह स्वाहिली भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है, चिंता मत कीजिये। यानि डोंट वरी। आप जितने चिंता से घिरेंगे, उतना तनाव आपको अपनी पकड़ में लेता जाएगा। जितना तनाव बढ़ेगा, उतनी अकेले रहने की इच्छा बढ़ेगी। इसलिये तनाव या चिंता के बारे में नहीं बल्कि समाधानों के बारे में सोचिये। महामारी ने आपके जीवन के सिर्फ 2-3 साल ही खराब किए हैं, पूरा जीवन नहीं। माना कि इस माहौल में कई बड़े नुकसान भी हुए। लेकिन जिंदगी की सारी चिंता ईश्वर पर छोडक़र जीवन में आगे बढऩे में ही समझदारी है। -लेखक मोटीवेशनल एंव लाइफ मैनेजमेंट स्पीकर हैं।

CM Sir, कर्मचारियों के साथ MPPSC-PEB कैंडीडेट्स को भी लिफ्ट करा दो- Khula Khat

Posted: 21 Jan 2022 03:50 AM PST

महोदय
, हम सभी बेरोजगार पीड़ित प्रार्थी MPPSC / PEB भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थी है। हम सभी परीक्षार्थी पिछले 2 वर्षों से MPPSC/PEB प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। महोदय, हम आपको अवगत कराना चाहेंगे कि MPPSC की पहली परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से 2 बार कैंसिल होकर 25 जुलाई को आयोजित हुई जबकि दूसरी भर्ती परीक्षा जिसका विज्ञापन जून 2021 में आना था एवं परीक्षा अगस्त 2021 में आयोजित होनी थी, वह आयोग के द्वारा सही समय पर जारी नहीं किया गया। वह विज्ञापन दिनांक 22 दिसम्बर 2021 को जारी किया गया एवं उसमें आयु सीमा 01 जनवरी 2021 की जगह 01 जनवरी 2022 कर दी गई। जिसकी वजह से हम सभी बेरोजगार अभ्यर्थी जो पिछले 2 वर्षों से तैयारी कर रहे थे, परीक्षा में आवेदन करने से बाहर हो गए।

महोदय, हम सभी अभ्यर्थियों द्वारा GAD में पिछले 2-3 माह मे 3–4 बार इस हेतु आवेदन दिया गया तथा विभिन्न स्तरों पर शासन के कई मंत्रीगणों को भी ज्ञापन दिया गया, परंतु शासन स्तर पर हमारे आवेदन पर निर्णय नहीं किया गया जबकि पिछले 2 दिन पहले 18 जनवरी 2022 को पहले से ही शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को प्रमोशन हेतु MPPSC / PEB भर्ती परीक्षाओं में आयु सीमा में 55 वर्ष तक कि छूट दी गई एवं इंटरव्यू स्तरपर 5 अतिरिक्त नंबरों का प्रावधान किया गया।

महोदय, शासन हम 40 वर्ष की आयु सीमा के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट नहीं दे रहा है, उलटे पहले से ही रोजगार प्राप्त शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को MPPSC/PEB भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए 55 वर्ष तक की छूट दे रहा है महोदय हमें शासन के इस निर्णय पर आपत्ति नहीं है। हमारा बस यह निवेदन है कि हम सभी 40 वर्ष की आयु सीमा वाले अभ्यर्थियों को भी MPPSC/PEB भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने केलिए आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी जाए।

महोदय हम सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन के पक्ष में कुछ तथ्य आपके समक्ष रखना चाहेंगे:-
1). महोदय पिछले 1 वर्ष कि सभी भर्ती परीक्षाओं मे समस्त राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, ऑडिशा मे अभ्यर्थीयों कि आयु सीमा मे 2 वर्ष कि अतिरिक्त छूट दी गई एवं आयुसीमा बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी गई जबकि मध्य प्रदेश मे सरकार के द्वारा कोई छूट नहीं दी गई।
2). महोदय मध्यप्रदेश शासन में शासकीय कर्मचारी की रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष है जबकि सीधी भर्ती से सिलेक्ट होने अभ्यर्थियों को 42 वर्ष कि उम्र तक भी परीक्षा देने के लिए पात्र नहीं माना जा रहा है।
(3). महोदय काँग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2018 के चुनावी घोषणा पत्र मे प्रदेश के समस्त अभ्यर्थियों से वादा किया गया था कि मध्य प्रदेश मे काँग्रेस कि सरकार बनने पर MPPSC और PEB कि भर्ती परीक्षों मे आयुसीमा मे 2 वर्ष कि बढ़ोतरी करते हुए 40 से बड़ाकर 42 वर्ष कि जाएगी। 

महोदय, मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा MPPSC/PEB भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने में हम 40 वर्ष कि आयुसीमा के अभ्यर्थियों को आयुसीमा मे 2 वर्ष कि छूट ना देने से हम सभी का पिछले 2 वर्ष का कीमती समय, पैसा, पढ़ाई सब व्यर्थ जा रहा है जबकि हम सरकार से ना तो कोई आर्थिक मदत, बेरोजगारी भत्ता, शासकीय पद हेतु अनिवार्य मेडिकल फिट्नस नियमों मे छूट, नहीं मांग रहे है। हम सभी केवल भर्ती परीक्षा मे आवेदन करने हेतु कोरोना महामारी कि वजह से आयु सीमा मे 2 वर्ष कि छूट मांग रहे है। प्रार्थी, MPPSC द्वारा बेवजह ओवर एज कर दिए गए सभी अभ्यर्थी

इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. खुला खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

GWALIOR NEWS- बच्चों को 1 करोड़ से ज्यादा के सोने के सिक्के मिले, खेल खेल में मिला सिक्कों से भरा कलश

Posted: 20 Jan 2022 10:44 AM PST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बच्चों को खेल खेल के दौरान एक कलश मिला जिसके अंदर सोने के 200 सिक्के भरे हुए थे। सोने के सिक्कों को पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने समाचार लिखे जाने तक नहीं बताया कि सिक्के किस जमाने के हैं। यदि वर्तमान मूल्य के अनुसार भी कीमत लगाई जाए तो 200 सिक्कों का न्यूनतम मूल्य 10000000 रुपए है और यदि यह सिक्के मुगल काल के हैं तो इनकी कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

ग्वालियर जिले के भितरवार में यह घटनाक्रम हुआ। बिजकपुर गांव में स्थित रेत खदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी ब्राह्मण परिवार की एक लड़की को पुराना कलश दिखाई दिया। उसमें भरी हुई रेत को हटाया तो उसमें से प्राचीन सोने के सिक्के निकले। उसके साथ बघेल परिवार की एक लड़की भी खेल रही थी। ब्राह्मण परिवार की लड़की ने तत्काल इसकी सूचना अपने परिवार को दी। परिवार जनों ने कलश अपने पास रख लिया। 

थोड़ी ही देर बाद बघेल परिवार के लोग आ गए और रेत की खदान में मिले सिक्कों में से अपने हिस्से की मांग करने लगे। कलश में कुल 200 सोने के सिक्के भरे हुए हैं। दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने रेत की खदान में से मिले कलश और 200 सोने के सिक्कों को जप्त कर लिया है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है ताकि सोने के सिक्कों की सही जानकारी मिल सके। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages