Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- BHOPAL NEWS- फल व्यापारी पर प्यार में धोखे का आरोप, FIR दर्ज
- BHOPAL NEWS- 2 गोलियां चलीं थीं, एक छत में घुसी दूसरा कनपटी चीरते निकल गई
- MP SCHOOL OPEN- पढ़िए मीटिंग में मुख्यमंत्री ने क्या कहा
- दतिया की तीनों सीटों पर कांग्रेस ना जीती तो अपने हाथ से मुंह काला कर लूंगा: फूल सिंह बरैया
- कलेक्टर हो तो ऐसा- यूनिवर्सिटी परीक्षा की तारीख बढ़वाई, नेतागिरी भी खत्म करवा दी- GWALIOR NEWS
- मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी- MP NEWS
- 12वीं पास एवं ITI के लिए सरकारी नौकरियां- iOCL GOVERNMENT JOBS
- MP NEWS- गरीब पिता की सभी संतानों को सरकार की तरफ से प्लॉट मिलेंगे: मुख्यमंत्री
- PAYTM में हजारों बिजली बिलों का पेमेंट अटका, उपभोक्ता परेशान
- MP BOARD- वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू, नकल रोकने नोडल अधिकारी नियुक्त 10th-12th EXAM NEWS
- MP IPS TRANSFER LIST JAN 2022- मध्य प्रदेश आईपीएस अफसरों की तबादला सूची
- MP NEWS- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में 289 प्रतिशत की वृद्धि, मुखर हो रहा है मध्य प्रदेश
- Central Government jobs- प्रोजेक्ट इंजीनियर, ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर
- BHOPAL-INDORE कलेक्टरों से वापस लिया जाएगा NSA का अधिकार, अधिसूचना तैयार
- मुख्यमंत्री उद्यम योजना प्रकरण तैयार कराने शिविर का आमंत्रण- JABALPUR NEWS
- GWALIOR LOCAL HOLIDAY 2022- ग्वालियर के 3 स्थानीय अवकाश घोषित
- कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग हल्के में लेना सरकारों को मंहगा पड़ सकता है - Khula Khat
- MPPSC NEWS- स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
- कोल्ड ड्रिंक बोतल की कैप में कट क्यों लगे होते हैं, सीधी चूड़ियां क्यों नहीं होती- GK in Hindi
- मध्य प्रदेश में सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज की मांग- MP karmchari news
- सफलता के लिए मेंटल वेलनेस पाने का सबसे आसान तरीका- mental wellness tips
- MP TET VARG 3 TOPIC- प्रश्न उत्तर बुद्धि क्या है, बुद्धि के प्रकार part- 1
- किस प्रकार के मामलों में सरकारी वकील नियुक्त होता है, जानिए - CrPC section 223
- INDORE NEWS- अंबेडकर यूनिवर्सिटी कुलपति के पद से शुक्ला को हटाया शर्मा नियुक्त
- SSC NEWS - स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल answer key जारी, टैक्सटाइल डिजाइनर निरस्त
| BHOPAL NEWS- फल व्यापारी पर प्यार में धोखे का आरोप, FIR दर्ज Posted: 29 Jan 2022 07:57 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 37 साल की महिला डेंटिस्ट में फल व्यापारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला ने व्यापारी पर प्यार में धोखे का आरोप लगाया है। बताया है कि दोनों 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। अब शादी से मुकर गया है। यह मामला जहांगीराबाद थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह तलैया इलाके में रहती है। 2014 में उसकी शादी हुई थी। 1 साल के अंदर दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ गई और दोनों अलग हो गए। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि पति से अलग होने के बाद वह फल खरीदने के लिए मोहम्मद जावेद की दुकान पर नियमित रूप से जाती थी। इसी दौरान मोहम्मद जावेद ने उसे प्रभावित करना शुरू किया। पहले दोस्ती की और फिर शादी के लिए प्रपोज किया। सन 2018 में पहली बार मोहम्मद जावेद ने शादी का वादा करके उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं। तलाक का मामला खत्म होने के बाद शादी करने का वचन दिया था। इसके बाद दोनों 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में पति-पत्नी की तरह रहे। अब मोहम्मद जावेद ने शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस ने का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद मोहम्मद जावेद को पूछताछ के लिए बुलाया और शिकायत सही पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- 2 गोलियां चलीं थीं, एक छत में घुसी दूसरा कनपटी चीरते निकल गई Posted: 29 Jan 2022 07:34 AM PST भोपाल। रायसेन जिले के गल्ला मंडी व्यापारी पंकज जैन के बेटे जलज जैन की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। लाइसेंसी रिवाल्वर से 2 गोलियां चलीं थीं। एक गोली कमरे की छत में घुसी हुई मिली है। दूसरी गोली जलज जैन की कनपटी में घुसी और खोपड़ी को चीरते हुए निकल गई। जिससे उसकी मौत हुई। परिवार की तरफ से जब पुलिस को सूचना दी गई तब घर के दरवाजे खुले हुए थे। परिवार वालों ने बताया कि 21 साल का जलज जैन घटना के समय सिद्धार्थ लेक सिटी, आनंद नगर स्थित घर में अकेला था। माता पिता डॉक्टर से मिलने गए थे। छोटा भाई अक्षय जैन दुकान पर था। परिवार वालों के बयान के अनुसार सबसे पहले अक्षय घर पर आया। उसे घर का दरवाजा बंद मिला। उसने पड़ोस के डुप्लेक्स से अपने घर में प्रवेश किया और अपने भाई की डेड बॉडी देखी। परिवार और पुलिस इस मामले को आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जलज जैन के दोस्तों का कहना है कि 4 दिन पहले ही उसने इलेक्ट्रिक बाइक का शोरूम खोला था। वह बहुत खुश था। सिद्धार्थ लेक सिटी में अपनी मां और भाई के साथ रहता था। शोरूम के शुभारंभ पर पिता रायसेन से भोपाल आए थे। परिवार वालों का कहना है कि एक्सीलेंस कॉलेज से बीकॉम ऑनर फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा जलज जैन डिप्रेशन का शिकार था और आश्चर्यजनक बात यह है कि उसके पिता पंकज जैन अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर घर पर छोड़ कर गए थे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| MP SCHOOL OPEN- पढ़िए मीटिंग में मुख्यमंत्री ने क्या कहा Posted: 29 Jan 2022 07:22 AM PST भोपाल। कई विशेषज्ञों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा था कि दिनांक 1 फरवरी से मध्यप्रदेश में सभी स्कूल सामान्य स्थिति में खोल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस की समीक्षा के दौरान इस विषय पर अपना आधिकारिक बयान जारी करके स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के एक्टिव केस तीन दिन से लगातार घट रहे हैं। प्रदेश के बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में कोरोना के केस कम होने लगे हैं। स्कूल खोलने के संबंध में विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्कूलों को खोलने पर चर्चा करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में कोरोना की स्थिति देखते हुए आगे निर्णय लिया जायेगा। विशेषज्ञों से भी सलाह ली जायेगी। पूरा विचार-विमर्श करने के बाद ही स्कूल खोले जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी 67 हजार 945 एक्टिव केस हैं। देश में भी कोरोना के केस कम होने लगे हैं। प्रदेश में कोरोना की टेस्टिंग अच्छी चल रही है। कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है। अस्पतालों से मरीज लगातार डिस्चार्ज हो रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| दतिया की तीनों सीटों पर कांग्रेस ना जीती तो अपने हाथ से मुंह काला कर लूंगा: फूल सिंह बरैया Posted: 29 Jan 2022 07:38 AM PST भोपाल। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए बसपा मूल के नेता फूल सिंह बरैया ने ऐलान किया है कि यदि दतिया जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नहीं जीते तो वह खुद अपने हाथ से अपना मुंह काला कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा से विधायक हैं। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो 1 सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन सभा का आयोजन किया गया था। फूल सिंह बरैया इसी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विवादित बयान भी दिए। यहां तक कह दिया कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद फूल सिंह बरैया कलेक्टर एसपी की चमड़ी काटकर भूसा भरने का काम करेगा। उन्होंने दावा किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में डॉ नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार जाएंगे। दतिया जिले की 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहूंगा कि अगर दतिया में एक भी विधानसभा सीट भाजपा जीती तो मैं अपने हाथों से अपना मुंह काला कर लूंगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| कलेक्टर हो तो ऐसा- यूनिवर्सिटी परीक्षा की तारीख बढ़वाई, नेतागिरी भी खत्म करवा दी- GWALIOR NEWS Posted: 29 Jan 2022 07:12 AM PST ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद जो कुछ हुआ, पूरा मध्य प्रदेश इसी की उम्मीद करता है। कोरोनावायरस की तीसरी लहर के कारण स्टूडेंट्स परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे परंतु यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट मानने को तैयार नहीं था। हालात तनावपूर्ण हो गए थे और राजनीति शुरू हो गई थी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक तरफ परीक्षा की तारीख बढ़वाई तो दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी कैंपस में राजनीति करने वालों को सबक भी सिखा दिया। कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बीच उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जीवाजी यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं शुरू हो रही थी। स्टूडेंट्स इसका विरोध कर रहे थे। स्टूडेंट्स का कहना था कि हमें ऑफलाइन परीक्षाओं से कोई आपत्ति नहीं है परंतु कोरोनावायरस की तीसरी लहर के तनाव के कारण पढ़ाई और परीक्षा पर फोकस संभव नहीं है। इसलिए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी जाए। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इसके लिए तैयार नहीं था। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स उग्र होते जा रहे थे। हमेशा की तरह यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने पुलिस बुला ली। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश की परंतु बात नहीं बनी। इसी बीच कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। नेतागिरी कर रहे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कलेक्टर ने छात्रों से उनकी परेशानी समझी। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से बात की और परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी- MP NEWS Posted: 29 Jan 2022 06:20 AM PST भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा एवं प्रभारी महामंत्री डॉ. ओनिका मेहरोत्रा द्वारा मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला शहर अध्यक्षों की नवीन सूची जारी की गई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है, प्रदेश भर की लगभग 200 महिला कांग्रेस की नेताओं को स्थान मिला है, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सहसचिव, कार्यकारिणी सदस्य और जिला/ शहर महिला अध्यक्ष शामिल है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस- प्रदेश उपाध्यक्षविधायक कल्पना वर्मा रैगाव, विधायक सुनिता पटेल गाडरवाड़ा, पूर्व विधायक उषा चौधरी सतना, रेखा वर्मा पूर्व मेयर, यास्मिन शेरानी, गीता शरद तिवारी, सीमा समाधिया ग्वालियर, प्रतिभा तोमर भोपाल, अणिमा उबेजा खंडवा, अंजना चतुर्वेदी छतरपुर, प्रीतिसिंह राठौर बुरहानपुर इत्यादी को महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस- प्रदेश महामंत्रीवहीं रूबीना खान इन्दौर, रूपा उरेती डिण्डोरी, मनीषा राय नरसिंहपुर, रूचि राय ग्वालियर, रविमाला चित्रकूट, सोनिया शुक्ला इन्दौर, सेना पटेल अलीराजपुर, पुष्पा शर्मा धार, मीनासिंह पन्ना, अंबिका पाठक भोपाल, राशिदा मुस्तफा, रशिदा खानम विदिशा, संध्या भूता भिण्ड इत्यादि को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस- प्रदेश सचिवखुर्शिद अंसारी जबलपुर, प्रमिला धुर्वे बैतुल, संजु जाटव भिण्ड, शशी यादव इन्दौर, शशी राय सागर, जहॉआरा कटनी, सईदा खान खरगोन, गंगा मोहन राजगढ, शोभा उपाध्याय जबलपुर, राशिदा मुस्तफा भोपाल, सावित्रीसिंह उमरिया, सीमा बोयत इन्दौर, आरिफा खान नरसिंहपुर इत्यादी को प्रदेश सचिव बनाया गया। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस- प्रदेश सह सचिव एवं सदस्यवहीं निकितासिंह सिवनी, संध्या नायक दमोह, कुसुम चहार रतलाम, निशा शुक्ला इन्दौर, संगीता हरदा, अरूणा पांडे महू, शाहजहां खान भोपाल इत्यादि को सह सचिव बनाया गया। इसके अलावा प्रिती वर्मा रीवा, रीटा डागरे इन्दौर एवं सीमा गुर्जर टिमरनी इत्यादी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस- जिला अध्यक्षों की लिस्टवहीं महिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिसमें उज्जैन शहर में श्रीमती अनिता गोसर एवं ग्रामीण श्रीमती रीता बड़गुजर, ग्वालियर से श्रीमती मीनू परिहार को शहर एवं गुंजा जाटव को ग्रामीण अध्यक्ष, इन्दौर में श्रीमती साधना भंडारी एवं श्रीमती जया तिवारी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है, इन्दौर ग्रामीण श्रीमती रीना बोरासी, अनुभा शर्मा को जबलपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भिण्ड-रेखा भदोरिया, रतलाम ग्रामीण-अध्यक्ष वंदना पुरोहित, बुरहानपुर ग्रामीण-बबीता वास्केल, दमोह-रजनी ठाकुर, बालाघाट-रचना लिल्हारे, हरदा-प्रमिला ठाकुर, मुरैना ग्रामीण-संजु शर्मा, टीकमगढ-पूनम जायसवाल, रायसेन-प्रिती ठाुकर, होशंगाबाद-स्वाति गौर, सागर शहर-महज़बीन अली इत्यादि अध्यक्ष बदले गये। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस- लीगल सेललीगल सेल की प्रदेश प्रभारी सुश्री विनिता पाठक, अल्पसंख्यक सेल की प्रदेश प्रभारी श्रीमती शबिस्ता ज़की एवं प्रमुख प्रवक्ता श्रीमती अंजुसिंह बघेल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती प्रतिभा विक्टर बनाये गये है। |
| 12वीं पास एवं ITI के लिए सरकारी नौकरियां- iOCL GOVERNMENT JOBS Posted: 29 Jan 2022 06:03 AM PST भारत सरकार की इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड में वैकेंसी फुलफिल करने रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू कर दी गई है। जॉब नोटिफिकेशन पूर्व में जारी हो चुका है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 15 फरवरी 2022 घोषित की गई है। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर विजिट करके सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। HOW TO APPLY iOCL JOBSसबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट iocl.com ओपन करें। HOME PAGE पर IndianOil For You के ऊपर माउस लेकर जाएं। ड्रॉप डाउन खुलेगा जिसमें सबसे नीचे IndianOil for Careers पर माउस लेकर जाएं। एक और ड्रॉप डाउन खुलेगा जिसमें सबसे नीचे apprenticeships पर क्लिक करें। यहीं पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे Notification for Engagement of Technical and Non-Technical Apprentices under the Apprentices Act, 1961at Indian Oil Corporation Limited - Northern Region (MD) pdf File (Click Here for Direct link) Advertisement for Apprenticeship Engagement in Western Region (MD) for 2022 pdf File (Click Here for Direct link) दोनों विकल्पों में भारत के जितने भी राज्यों में अप्रेंटिसशिप के लिए वैकेंसी उपलब्ध है, प्रदर्शित की गई हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रोसीजर भी यहीं से पूरा किया जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- गरीब पिता की सभी संतानों को सरकार की तरफ से प्लॉट मिलेंगे: मुख्यमंत्री Posted: 29 Jan 2022 05:55 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि जिन छोटे घरों में एक से ज्यादा परिवार रह रहे हैं, कौन है मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के तहत प्लॉट दिए जाएंगे। सरल शब्दों में समझें तो गरीब पिता के यदि तीन बच्चे हैं तो तीनों को सरकार की तरफ से प्लॉट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के सतना जिले में सरकारी समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन घरों में एक से ज्यादा परिवार रह रहे हैं या वहां रहने की जगह नहीं है। ऐसे परिवार को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के अंतर्गत जमीन दी जाएगी। दुर्गापुर ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना में जो लोग छूट गए हैं उनको भी जल्द आवास देंगे। उन्होंने कहा कि बाणसागर परियोजना से पूरे सतना जिले में पानी पहुंचाया जाएगा।मैहर,उचेहरा,अमरपाटन,रामपुर बघेलान और रामनगर विकासखंड के 1OOO गांवों को जोड़ेंगे।वहीं फेस-टू परियोजना में 785 गांवों को जोड़ेंगे,जिसमें दुर्गापुर और आसपास के गांव में घर-घर नल कनेक्शन दिया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें
|
| PAYTM में हजारों बिजली बिलों का पेमेंट अटका, उपभोक्ता परेशान Posted: 29 Jan 2022 05:49 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन पेटीएम ने भोपाल के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के साथ छल कर डाला। दिनांक 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी 2022 तक हजारों बिजली उपभोक्ताओं का पैसा अटक गया। बैंक से पेमेंट कट गया लेकिन बिजली बिल जमा नहीं हुआ। उपभोक्ता आज भी परेशान हो रहे हैं। गड़बड़ी क्यों हुई, बैंक से पैसा कटा तो बिजली बिल क्यों नहीं जमा हुआदरअसल, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और पेमेंट एप्लीकेशन कंपनी पेटीएम के बीच दिनांक 21 जनवरी 2022 को अनुबंध खत्म हो गया था। इसलिए पेटीएम के माध्यम से जमा किए गए बिजली बिल की राशि बिजली कंपनी के सॉफ्टवेयर में दर्ज ही नहीं हुई। उपभोक्ताओं के बैंक से पैसा कट गया परंतु बिजली बिल के खाते में जमा नहीं हुआ। यह गड़बड़ी 22 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक लगातार चलती रही, और उपभोक्ता लगातार परेशान होते रहे। सनद रहे कि पेटीएम के माध्यम से हर रोज एक करोड रुपए का राजस्व जमा होता है। गड़बड़ी के लिए कौन जिम्मेदार हैयह उपभोक्ताओं के साथ छल करने का मामला है। इसके लिए बिजली कंपनी और पेटीएम दोनों जिम्मेदार हैं। बिजली कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को अनुबंध खत्म होने की जानकारी नहीं दी। पेटीएम ने भी अपने उपभोक्ताओं से पैसा लेना बंद नहीं किया। यह सब कुछ उस सरकारी रवैया के कारण हुआ है, जिससे आम जनता हमेशा परेशान रहती है। यह गड़बड़ी, एक आरोप लगाने के लिए पर्याप्त कारण प्रदान करती है कि बिजली कंपनी के अधिकारी और पेटीएम के बीच पर्दे के पीछे वाली डील नहीं हो पाई थी। इसके कारण बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ना केवल हजारों उपभोक्ताओं को परेशान किया बल्कि अपनी कंपनी में जमा होने वाले 8 करोड़ रुपए की रकम को समय पर जमा करने से बाधित किया। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| MP BOARD- वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू, नकल रोकने नोडल अधिकारी नियुक्त 10th-12th EXAM NEWS Posted: 29 Jan 2022 04:52 AM PST भोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा आयोजित कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा नकल रोकने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 31 दिसंबर 2021 की तारीख में जारी आदेश (जो दिनांक 29 जनवरी 2022 को माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया गया) के अनुसार एमपी एजुकेशन बोर्ड द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2022 से निर्धारित कक्षा 10वीं हाई स्कूल एवं कक्षा 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। परीक्षाओं के दौरान नकल पर प्रभावी नियंत्रण तथा परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु परीक्षा कार्य के निरीक्षण के उद्देश्य से मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित पदेन अपर संचालक शिक्षा को नोडल नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| MP IPS TRANSFER LIST JAN 2022- मध्य प्रदेश आईपीएस अफसरों की तबादला सूची Posted: 29 Jan 2022 04:55 AM PST मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारियों की स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कुल 6 आईपीएस अधिकारियों के नाम है जिनमें से 3 पुलिस अधीक्षक हैं। एमपी आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट- नवीन पदस्थापनाश्री ललित शाक्यवार- पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना से उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव- सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस अधीक्षक जिला सीधी। श्री गौरव कुमार तिवारी- एसपी रतलाम से एसपी एटीएस पुलिस हैडक्वाटर भोपाल। श्री अभिषेक तिवारी- एसपी बालाघाट से एसपी रतलाम। श्री आशुतोष बागरी- सेनानी 27 वी वाहिनी भिंड से एसपी मुरैना। श्री समीर सौरभ सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट से एसपी बालाघाट। उल्लेखनीय है कि बीस जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कांफ्रेंस में चिह्नित अपराध के मामलों में सबसे कम 11.11 प्रतिशत सजा मुरैना में होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। माना जा रहा है कि श्री ललित शाक्यवार को मुरैना एसपी के पद से इसी के कारण हटाया गया है। |
| MP NEWS- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में 289 प्रतिशत की वृद्धि, मुखर हो रहा है मध्य प्रदेश Posted: 29 Jan 2022 04:32 AM PST भोपाल। सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ उठ खड़ी हुई है। लोग अब केवल दुखी नहीं होते बल्कि संघर्ष करते हैं। पिछले 1 साल में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी शिकायतों में 289% की वृद्धि हुई है। जिन पर कार्रवाई हुई और भ्रष्ट अधिकारी या फिर कर्मचारी गिरफ्तार किया गया। घूसखोरी के खिलाफ मध्य प्रदेश की जनता के सरकारी आंकड़ेमध्यप्रदेश शासन की विभागीय जांच और उनके परिणामों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली केवल दो एजेंसी लोकायुक्त पुलिस और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के आंकड़ों का अध्ययन किया गया है। सन 2020 में सिर्फ 118 लोगों ने रिश्वतखोर अधिकारी अथवा कर्मचारी की ऐसी शिकायत की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शासकीय सेवक को गिरफ्तार किया गया। सन 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 341 हो गया है। यानी पुख्ता सबूत के साथ की गई शिकायतों में 289 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा 250 सरकारी कर्मचारी अथवा अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया जबकि EOW द्वारा 91 लोक सेवकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। जिला स्तर पर शिकायत केंद्र हो तो क्रांति आ जाएगीयह सब कुछ तब हुआ है जबकि लोकायुक्त पुलिस अथवा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत करना एक मुश्किल प्रक्रिया है। मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आम जनता को लोकायुक्त पुलिस अथवा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के ऑफिसों का पता नहीं है। यदि सरकार कोरोनावायरस या फिर स्वच्छता अभियान की तरह घूसखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चला दे तो जितने मामले पूरे 1 साल में मध्यप्रदेश में सामने आए हैं, उतने मामले 1 जिले में आ जाएंगे। 2021 साल में मध्यप्रदेश के किस विभाग में कितने घूसखोर पकड़ेराजस्व विभाग 53 मामले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 32 मामले नगरिया निकाय विभाग (नगर निगम एवं नगर पालिका) 21 मामले पुलिस विभाग 16 मामले (जबकि लोग इस डिपार्टमेंट के अधिकारियों से डरते भी हैं) वन विभाग 9 मामले स्वास्थ्य विभाग 8 मामले शिक्षा विभाग 8 मामले सहकारिता विभाग 8 मामले मध्य प्रदेश- किस जिले की जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे जागरूक इंदौर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर, भोपाल, उज्जैन |
| Central Government jobs- प्रोजेक्ट इंजीनियर, ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर Posted: 28 Jan 2022 09:12 PM PST Indian Government-owned company Bharat Electronics Limited द्वारा प्रोजेक्ट इंजीनियर, ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर की वैकेंसी फुल करने हेतु जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके माध्यम से 247 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना साकार हो जाएगा। BEL recruitment- project engineer, trainee engineer, trainee finance officerभारत सरकार की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 4 फरवरी 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 67 प्रोजेक्ट इंजीनियर, 169 ट्रेनी इंजीनियर और 11 ट्रेनी फाइनेंस ऑफिसर नियुक्त किए जाएंगे। उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। How to apply for BEL vacancy- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in ओपन करें। - Careers ऑप्शन के ड्रॉपडाउन में RECRUITMENT - ADVERTISEMENTS ओपन करें। - इसी वेब पेज पर आपको आपका विज्ञापन, एप्लीकेशन और जॉब से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी। BEL Government of India vacancy listRecruitment of Senior Engineer (E-III) for MR SBU Bangalore Recruitment for the post of Senior Engineer (E-III) for SC&US SBU Bangalore. Selection for the post of Director (Finance), Bharat Electronics Limited (BEL) Recruitment of Project Engineers-I, Trainee Engineers-I, Officers (Finance)-I for Bangalore Complex Recruitment of Assistant Company Secretary - E-III Grade and Assistant Manager (Legal) - E-III Grade for Bengaluru and Ghaziabad Units. Selection for the post of Director (Research & Development), Bharat Electronics Limited (BEL) उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| BHOPAL-INDORE कलेक्टरों से वापस लिया जाएगा NSA का अधिकार, अधिसूचना तैयार Posted: 29 Jan 2022 05:56 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और सबसे बड़े शहर इंदौर में कलेक्टर अब किसी भी व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही नहीं कर पाएंगे क्योंकि एनएसए का अधिकार कलेक्टर से वापस लेकर पुलिस कमिश्नर को दिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि फरवरी के महीने में गृह विभाग एनएसए के अधिकारों में बदलाव वाली अधिसूचना फरवरी में जारी कर देगा और जबकि महानगरों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पिछले 9 दिसंबर से लागू है। शासन ने सिस्टम लागू होने के दौरान गुंडों को जिला बदर करने के अधिकार तो पुलिस को दे ही दिए थे लेकिन NSA पर फैसला नहीं लिया था। गृह विभाग के नए प्रस्ताव के अनुसार सिर्फ एक सिर्फ इन दो जिलों इंदौर और भोपाल में NSA के अधिकार पुलिस कमिश्नर को होंगे। जबकि बाकी 50 जिलों में यह अधिकार कलेक्टर के पास ही रहेंगे। अभी तक राज्यों को एनएसए के अधिकार केंद्र सरकार देती है। राज्य हर 3 महीने के लिए यह अधिकार कलेक्टरों को देते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें |
| मुख्यमंत्री उद्यम योजना प्रकरण तैयार कराने शिविर का आमंत्रण- JABALPUR NEWS Posted: 28 Jan 2022 01:28 PM PST जबलपुर। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी प्रदान करने एवं पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कराने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वितीय तल उद्योग भवन कटंगा में सोमवार 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे से 5 बजे तक विशिष्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना में लाभ लेने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के शिक्षित युवा व युवतियॉं स्वयं का उद्योग सेवा और व्यवसाय की स्थापना हेतु ऋण आवेदन कर सकते है। योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को 50 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय अर्थात रिटेल ट्रेड के लिये 25 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र के द्वारा इच्छुक आवेदकों से मूल दस्तावेज के साथ शिविर में आकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR LOCAL HOLIDAY 2022- ग्वालियर के 3 स्थानीय अवकाश घोषित Posted: 28 Jan 2022 01:20 PM PST ग्वालियर। मौजूदा वर्ष 2022 के दौरान जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। ग्वालियर जिले में 3 स्थानीय सरकारी छुट्टियांगणेश चतुर्थी बुधवार 31 अगस्त, महानवमी (दशहरा) मंगलवार 4 अक्टूबर भाईदूज (दीपावली) मंगलवार 27 अक्टूबर उपरोक्त तीनों दिनों को कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किया है। स्थानीय अवकाशों से संबंधित यह आदेश बैंक, कोषालय व उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग हल्के में लेना सरकारों को मंहगा पड़ सकता है - Khula Khat Posted: 29 Jan 2022 05:56 AM PST रमेश पाटिल (वरिष्ठ अध्यापक)। सत्ता के नशे में चूर सरकारें जनभावना का खुला उल्लंघन करने लगती हैं। इससे जनता की भावनाए आहत होते रहती है और एक बडे वर्ग में असंतोष की लहर दौडने लगती है। यहा सरकारें लोकतांत्रिक तरीके से चुनावों के माध्यम से बनती है। जनता के बडे वर्ग का असंतोष जब चुनावो में सत्ताधारी दल पर कहर बनकर टूटता है तो सत्ता का नशा टूटने में देर नही लगती। सत्ता हाथ से निकल चुकी होती है। सरकारों को सत्ता से बेदखल करने में बहुत से फैक्टर एक साथ काम करते हैं। जिसमे सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर कर्मचारी संवर्ग का होता है। सरकारों के लिए कर्मचारी संवर्ग की नाराजगी भांपना आसान नही होता। सरकारी कर्मचारी नियमों में बंधा होने के कारण अपने असंतोष को खुलकर जाहिर नही करता लेकिन उसको भी सबके समान एक वोट देने का अधिकार होता है और अपने असंतोष को वह सत्ताधारी दल के खिलाफ वोट डालकर व्यक्त कर देता है। हाल-फिलहाल में ऐसे कई उदाहरण हमने देखे है जिसमें जनता के साथ कर्मचारियो के असंतोष के योग से प्रदेशो की सरकारे बदली है। कर्मचारियों की मांगो का सिलसिला हमेशा चलते रहता है क्योंकि सरकारें उनको बिन मांगे और बगैर संघर्ष के कुछ देना ही भूल गई है। कर्मचारियों में बिल्कुल एक नई मांग ने पूरे देश में जोर पकडा है जो उनके सेवानिवृत्ति भविष्य की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा है। कर्मचारियों की मांग में यह शायद सबसे गंभीर और भावनात्मक मांग है जिससे वह लेशमात्र भी पीछे हटना नही चाहता है। बात हो रही है कर्मचारियों के पुरानी पेंशन बहाली की जो देश के में कर्मचारियों का सबसे बडा मुद्दा बनके उभरा है। जिसके दायरे में केन्द्र और राज्य सरकारो के लगभग 70 लाख कर्मचारी आते है। पुरानी पेंशन बनाम देशप्रेम को मुद्दा बनाकर सबसे पहले केन्द्र सरकार ने और बाद में केन्द्र सरकार का अनुसरण करते हुए राज्य सरकारो ने पुरानी पेंशन बंद कर कर्मचारियो के सेवानिवृत्त सुरक्षित भविष्य का गला घोट दिया और कर्मचारियो के सेवानिवृत्त भविष्य को नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के माध्यम से शेयर बाजार के हवाले कर दिया।जिसके दुष्परिणाम आना चालु हो गये है।कर्मचारियो के सेवानिवृत्त भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बरसो से जमा की जा रही जमापूंजी शेयर बाजार के माध्यम से पूंजीपतियो के भेंट चढ रही है और कर्मचारियो के दामन में अपने सेवानिवृत्त भविष्य को सुरक्षित करने के नाम कौडिया आ रही है जो कर्मचारी का उपहास उडाते प्रतीत होती है कि हिम्मत हो तो अपने सेवानिवृत्त जीवन की सुरक्षा कर लो। जिसने जीवन के अधिकांश समय तक सरकारी नौकरी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से की हो और सम्मानपूर्वक जीवन जिया हो सेवानिवृत्त होते ही NPS से मिलने वाली अत्यंत अल्प राशि से जीवन की दुश्वारियो की शुरुआत हो जाती है।सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा तो न जाने कहा विलुप्त हो जाती है पता ही नही चलता ऊपर से जीवन जीने के लाले पड जाते है। देश का 70 लाख पुरानी पेंशन विहीन कर्मचारी केन्द्र और राज्य सरकारो से NPS के दुष्परिणाम से बार-बार अवगत करा रहा है।इसके पीछे कर्मचारी की प्रबल ईच्छा यही है कि पुरानी पेंशन बहाल कर सेवानिवृत्त जीवन में सरकारे उसकी सामाजिक सुरक्षा करे जैसा की इसका संविधान में उल्लेख है और सरकारो का दायित्व भी है। पुरानी पेंशन बंद कर नेशनल पेंशन स्कीम लागू करने के केन्द्र सरकार के निर्णय का अंधानुकरण राज्य सरकारो ने अलग-अलग समय पर किया।लेकिन आज भी पश्चिम बंगाल की सरकार इससे अछुती है।उन्हे अपने कर्मचारियो के सेवानिवृत्ति पश्चात सामाजिक सुरक्षा और संवैधानिक मर्यादाओ का भान है इसलिए उन्होंने पुरानी पेंशन को बंद करने का कभी विचार ही नही किया। इसमें कोई शक नही की कर्मचारी संवर्ग एक बहुत बड़ा वर्ग है।वह सत्ता के समीकरण बनाने-बिगाडने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कर्मचारी संवर्ग को खूश कर सत्ता में काबिज होने के लिए कई राजनीतिक दलो के नेताओ ने चुनावी समर में पुरानी पेंशन बहाली का वादा भी किया और सत्ता भी हासिल कर ली लेकिन वे अपने वादे पर खरे नही उतरे।वादा खिलाफियो और सरकारो की असंवेदनशीलता से कर्मचारी संवर्ग में पुरानी पेंशन बहाली की चिंगारी अब आग बन चुकी है जिसकी लपटे कई राजनीतिक दलो के सत्तासीन होने के सपने को चकनाचूर कर सकती है। इसमें दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार अपवाद है जिन्होंने पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन तो किया ही साथ ही इसे विधानसभा में पारित भी किया। चूंकि दिल्ली सरकार को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त नही है इसलिए विधानसभा में पारित निर्णय को लागू करने में उपराज्यपाल की भूमिका होती है जो केन्द्र सरकार का संवैधानिक प्रतिनिधि होता है अतः उनके द्वारा इसे आज तक लागू नही किया गया।चूँकि पुरानी पेंशन बहाल करना राज्य सरकारो का स्वतंत्र विषय है लेकिन दिल्ली को छोड़कर किसी राज्य की विभिन्न राजनीतिक दलो की सरकारो ने अरविंद केजरीवाल की तरह साहस का परिचय नही दिया।पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त सरकारो ने यदि पुरानी पेंशन बहाली का फैसला अपनी विधानसभा में लिया होता तो उसे लागू होने से कोई रोक नही सकता था। अभी तक तो केन्द्र और राज्यो में पक्ष-विपक्ष के कई संवेदनशील राजनेता कर्मचारियो के पक्ष में अपने-अपने सदनो में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उठा चुके है लेकिन केन्द्र और राज्यो में सरकारी स्तर पर सामूहिक सहमति नही बन पाई है।सरकारो को कर्मचारियो की सेवानिवृत्ति पश्चात सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन की मांग को गंभीरता से लेना होगा अन्यथा फर्क इतना पडेगा की कर्मचारियो की नाराजगी के बावजूद सरकारे तो बनते रहेगी यही लोकतंत्र है लेकिन सरकार बनाने वाले राजनीतिक दल जरूर बदले-बदले नजर आयेगे। अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MPPSC NEWS- स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम का रिजल्ट घोषित, यहां देखें Posted: 28 Jan 2022 08:21 PM PST MP Public Service Commission, Indore (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) द्वारा MP SES EXAM 2020 RESULT घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं। यहां क्लिक करके परीक्षा परिणाम की घोषणा PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। MP SES EXAM 2020 RESULTउल्लेखनीय है कि राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के अंतर्गत सहायक यंत्री सिविल, सहायक यंत्री विद्युत एवं उप पुलिस अधीक्षक एमटी के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा परिणाम में मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 15 दिसंबर 2020 को जारी आरक्षण फार्मूले का उपयोग किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 40% पद मान्य किए गए हैं। राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 का परिणामरिक्त पदों की तुलना में 3 गुना उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। यानी एक पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी। परीक्षा परिणाम के साथ ही अभिलेख प्रेषित करने हेतु निर्देश एवं महत्वपूर्ण टीप भी प्रकाशित किए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं पालन करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| कोल्ड ड्रिंक बोतल की कैप में कट क्यों लगे होते हैं, सीधी चूड़ियां क्यों नहीं होती- GK in Hindi Posted: 28 Jan 2022 08:25 PM PST वाटर बोतल से लेकर ऑयल तक आप किसी भी बोतल को लीजिए। जब आप उसे ओपन करेंगे तो उसके कैप के अंदर आपको सीधी चूड़ियां दिखाई देंगी लेकिन यदि आप किसी सोडा वाटर या कोल्ड ड्रिंक की बोतल को ओपन करेंगे तो उसके कैप के अंदर चूड़ियों में कट लगे हुए दिखाई देंगे। सवाल यह है कि कोल्ड ड्रिंक बोतल की कैप के अंदर चूड़ियों में कट क्यों लगे होते हैं। आइए पता लगाते हैं:- कोल्ड ड्रिंक बोतल की कैप में वर्टिकल कट दुर्घटनाओं को रोकते हैंबाजार में जितने भी कार्बोनेटेड ड्रिंक मिलते हैं, फिर चाहे वह कोल्ड ड्रिंक की बोतल हो, सोडा वाटर या फिर कोई और, सभी कार्बोनेटेड ड्रिंक की बोतल में एक खास प्रकार के कैप लगाए जाते हैं। कैप के अंदर जो चूड़ियां होती हैं उसमें विशेष प्रकार के कट लगे होते हैं। यह खास प्रकार के वर्टिकल कट कई बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में कामयाब होते हैं। दरअसल कार्बोनेटेड ड्रिंक की बोतल में, उसके हिलने डुलने पर गैस बनने लगती है। जैसे ही आप कैप को खोलते हैं, सबसे पहले गैस बाहर निकलती है। यह टेक्नोलॉजी बड़े ही चुपके से आप की सुरक्षा कर लेती है और आपको पता भी नहीं चलता। यदि कैप में वर्टिकल कट नहीं लगाएंगे तो गैस बाहर नहीं निकल पाएगी और अंदर एक प्रेशर क्रिएट हो जाएगा। प्लास्टिक से पहले भी इसी तरह के कैप बनाए जाते थेजब आप कैप को बोतल से अलग करने की प्रक्रिया पर होंगे तभी अचानक गैस के प्रेशर के कारण कैप किसी बंदूक की गोली की तरह आपके हाथ से छूटकर निकल जाएगी। सोडा वाटर बोतल में इस तरह का खतरा ज्यादा रहेगा। ऐसी स्थिति में कैप आपको चोट पहुंचा सकती है और आपके हाथ में जो कोल्ड ड्रिंक है वह अचानक बोतल से बाहर निकलकर फ्लश कर जाएगी। कुल मिलाकर सब गड़बड़ हो जाएगी। फर्श खराब हो जाएगा। सफाई करनी पड़ेगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| मध्य प्रदेश में सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज की मांग- MP karmchari news Posted: 28 Jan 2022 11:48 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कोविड–19 संक्रमण को देखते हुए एवं संक्रमण के नये वेरीएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए जिले के शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, कृषि, पीएचई, निगम मंडलों, बैंक आदि समस्त विभागों में कर्मचारियों को कोविड–19 टीके की बूस्टर डोज लगाई जाये। क्योंकि लोक सेवक प्रतिदिन शासकीय कार्य कर रहे हैं व जनता से सीधा संपर्क होता है और उन्हें फील्ड में भी जाकर कार्य करना पडता है। लोक सेवकों में बढ़ते संक्रमण के कारण भयव्याप्त है क्योंकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से कर रहे हैं और जनता से सीधा जुडाव होने के कारण संक्रमण का खतरा अत्यधिक मंडरा रहा है। लोक सेवक शासन एवं जनसमुदाय के हितार्थ हेतु प्रतिदिन संमर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं ऐसे में लोक सेवक एवं उसके परिवार को बढते संक्रमण से बचाव हेतु कोविड -19 का बूस्टर डोज देना अति आवश्यक हो गया। संघ के अर्वेन्द्र राजपूत , अटल उपाध्याय , आलोक अग्निहोत्री , मुकेश सिंह , मंसूर बेग , ब्रजेश मिश्रा , दुर्गेश पाण्डेय , आशुतोष तिवारी , सुरेन्द्र जैन मुन्नालाल पटेल , मनोज सिंह , वीरेन्द्र चंदेल , एस पी बाथरे , परशुराम तिवारी , तुषरेन्द्र सिंह सेंगर , नीरज कौरव , निशांक तिवारी , शैलेन्द्र दुबे , संदीप चौबे , दिलराज झारिया , जवाहर लोधी , सतीश देशमुख , रमेश काम्बले , श्याम नारायण तिवारी , नितिन शर्मा , संतोष तिवारी , प्रियांशु शुक्ला , मो तारिक , धीरेन्द्र सोनी आदि ने कलेक्टर जबलपुर मांग की है कि समस्त लोक सेवकों को कोविड -19 बूस्टर डोज प्राथमिकता से लगाया जाये , जिससे लोक सेवक एवं उनका परिवार कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बच सकें। |
| सफलता के लिए मेंटल वेलनेस पाने का सबसे आसान तरीका- mental wellness tips Posted: 28 Jan 2022 11:44 AM PST शक्ति रावत। आमतौर पर मेडीटेशन या ध्यान को बहुत कठिन और खास लोगों द्वारा किया जाने वाला काम माना जाता है। बहुत कुछ हद तक ठीक भी है, लेकिन सच्चाई यह है कि मेंटल वेलनेस के लिए मेडीटेशन या ध्यान सबसे आसान लेकिन सबसे मजबूत रास्ता है। कोरोनाकाल में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए मेंटल वेलनेस बहुत बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। अमेरिका में यह हाल है, कि लोग मनोचिकित्सकों से मिलने के लिए तीन-तीन महीने की वेटिंग पर हैं, तो जापान और कोरिया के साथ ही यूरोपीय देशों में अवसाद और तनाव की समस्याएं बढ़ रहीं है। ऐसे में अब पूरी दुनिया का ध्यान मेडीटेशन की तरफ गया है, जिसकी बात सदियों से हमारी संस्कृति करती रही है। आम लोगों के लिए ध्यान थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। इसलिये आज बात मेडीटेशन की जिसकी इस समय सभी को सबसे ज्यादा जरूरत है। 1- मेडिटेशन क्या होता हैज्यादातर लोगों को लगता है, कि मेडीटेशन या ध्यान का मतलब कोई बहुत कठिन प्रक्रिया है, जबकि वास्तव में यहां ध्यान का मतलब उसी ध्यान से हैं, जिसका उपयोग हम आम बोलचाल की भाषा में करते हैं, फिर जब यह साधना से गहरा होता जाता है, तब आध्यात्मिक स्तर तक पहुंचता है। लेकिन आमतौर पर आपका काम थोड़ अभ्यास से चल सकता है। मेडीटेशन का सरल अर्थ है शांति से बैठकर अपनी सांस को और अपने विचारों को आते जाते देखना। शुरू में एकदम नहीं होगा। जैसे रात होने पर धीरे-धीरे शांति होती है, ऐसे ही मेडीटेशन में भी धीरे-धीरे आप अंदर उतरेंगें। 2- मेडीटेशन कब और कैसे करेंजानकारों के मुताबिक मेडीटेशन के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना गया है, क्योंकि उस समय सबकुछ शांत होता है, वातावरण में ऑक्सीजन बहुत पर्याप्त मात्रा में होती है, बंद की अपेक्षा खुली जगह में मेडीटेशन करना ज्यादा अच्छा है। पालथी मारकर आराम से बैठें, रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और गहरी सांस लेना शुरू करें। अपने अंदर से जितनी कार्बनडाइऑक्साइड बाहर निकाल सकें धीरे-धीरे बाहर निकाल दें। फिर अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें। उसे आते-जाते महसूस करें। मन भटकेगा उसे फिर सांस पर लेकर आएं। शुरूआत 2 मिनिट से करें, फिर टाइम बढ़ाएं। 3- मेडिटेशन से क्या फायदा होगापूरी दुनिया में ध्यान करने की कोई 112 विधियां हैं, और हमारे लिए गर्व की बात है, कि विज्ञान ने भी मेडीटेशन की ताकत का लोहा माना है। मेडीटेशन करने वाले को एक साथ कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि मेडीटेशन करने वाला इंसान कभी मानसिक रोगों, तनाव, अवसाद या एंजायटी का शिकार नहीं होता, तो कीजिये शुरूआत। - लेखक मोटीवेशनल और लाइफ मैनेजमेंट स्पीकर हैं। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें |
| MP TET VARG 3 TOPIC- प्रश्न उत्तर बुद्धि क्या है, बुद्धि के प्रकार part- 1 Posted: 28 Jan 2022 11:27 AM PST Question answers based on what is intelligence ,Types of Intelligence part- 1Q1-बुद्धि क्या है- What is intelligence? Ans- a)सीखने की क्षमता तथा अमूर्त चिंतन की योग्यता b)तार्किक सोच और वातावरण के साथ अनुकूलित होने की क्षमता c) वंशानुक्रम तथा वातावरण के बीच अंतः क्रिया d) उपरोक्त सभी Correct Answer- d) उपरोक्त सभी Q2-सबसे पहले किस मनोवैज्ञानिक ने इंटेलिजेंस पर काम किया? Ans a) अल्फ्रेड बिने और साइमन b) सर फ्रांसिस गाल्टन c) विलियम स्टर्न d) लूइस् टर्मन Correct Ans-b)सर फ्रांसिस गाल्टन Q3-सूजननिकी या यूजिनिक्स का का क्या अर्थ है? Ans-सिर्फ अच्छे जींस(गुणसूत्र , Chomosome) को ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ले जाना. Q4-बुद्धि परीक्षण का जनक किसे कहा जाता है? Ans- अल्फ्रेड बिने Q5. बुद्धि लब्धि का उपयोग सबसे पहले किसने किया? Ans- विलियम स्टर्न Q6. बुद्धि लब्धि का मोडीफाइड सूत्र किसने दिया? Ans- लूइस् टर्मन Q7. E. L. Thorndike के अनुसार बुद्धि कितने प्रकार की होती है? Ans- 3 ( सामाजिक बुद्धि, अमूर्त बुद्धि और मूर्त बुद्धि) Q8. पत्रकार या मीडिया पर्सनस् में किस प्रकार की बुद्धि पाई जाती पाई जाती है? Ans- मुख्यतःसामाजिक बुद्धि (social intelligence) Q9.एक गणितज्ञ में किस प्रकार की विधि पाई जाती है? Ans- अमूर्त बुद्धि (Abstract intelligence) Q10. एक बच्चा जो कि अपने आसपास की चीजों को देख कर जल्दी से सीख जाता है परंतु उन्हें बिना देखे नहीं सीख पाता उसमें किस प्रकार की बुद्धि है? Ans- मूर्त बुद्धि (Concrete intelligence) बुद्धि से संबंधित मनोवैज्ञानिकों को याद रखने की ट्रिक/ Trick to memorize the Psychologist related with intelligence1. इंटेलिजेंस पर काम किया- Fransis Galton( F.G.) याद रखने की ट्रिक FB नहीं FG 2. फर्स्ट इंटेलिजेंस टेस्ट एंड फादर ऑफ़ इंटेलिजेंस टेस्ट- Alfred Binet (A.B) अल्फाबेटिकल ऑर्डर में A. B. तो सबसे पहले आता ही है तो बस इसी से याद हो जायेगा -अल्फ्रेड बिने 3. बुद्धि लब्धि या intelligence Quotient की बात सबसे पहले -William Stern(W.S.)ने की यानी दिन भर व्हाट्सएप नहीं चलाना व्हाट्सएप नहीं चलाना थोड़ा iQ भी बढ़ाना है तो W. S. को को भी याद कर लें. 4. अपडेटेड फार्मूला ऑफ आई क्यू - Louis Termon(L.T.) अगर यह सब याद हो गया तो लास्ट (L.T.) में iQ fofmule से iQ निकाल लें. 5. E.L. Thorndike के अनुसार बुद्धि के 3 प्रकार ACS ( Abstract, Concrete, Social)अमूर्त बुद्धि, मूर्त बुद्धि और सामाजिक बुद्धि हैं. मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें. |
| किस प्रकार के मामलों में सरकारी वकील नियुक्त होता है, जानिए - CrPC section 223 Posted: 28 Jan 2022 11:18 AM PST पुलिस जब किसी अपराध के आरोप का इन्वेस्टिगेशन करती है तब पूरी रिपोर्ट अर्थात पुलिस चार्जशीट को वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास भेज देती है एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को लगता है कि मामला सत्र न्यायालय में विचारण योग्य है तब मामले को वह सत्र न्यायालय भेज देता है। ऐसे में सत्र न्यायालय की कार्यवाही कब एवं किसके द्वारा प्रारंभ की जाएगी जानते हैं। दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 225 की परिभाषा:-जब कोई मामला किसी अन्य छोटे न्यायालय द्वारा सत्र (सेशन) न्यायालय में सौपा जाता है तब प्रत्येक विचारण में अभियोजन का संचालन लोक-अभियोजक (सरकारी वकील) द्वारा प्रारम्भ किया जाएगा। अर्थात पीड़ित व्यक्ति को सरकार की तरफ से जो शासकीय वकील मिलेगा वह सरकार का पक्षकार होगा या किसी व्यक्ति ने सरकार के विरुद्ध कोई मामला सत्र न्यायालय भेजा है तब इसका संचालन हमेशा लोक-अभियोजक द्वारा विचारण का संचालन प्रारंभ होगा। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| INDORE NEWS- अंबेडकर यूनिवर्सिटी कुलपति के पद से शुक्ला को हटाया शर्मा नियुक्त Posted: 28 Jan 2022 11:06 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा Dr. BR Ambedkar University of Social Sciences Mhow Indore (डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू) में अनियमितताओं के कारण कुलपति डॉ. आशा शुक्ला को हटाते हुए धारा 44 लागू कर दी गई है। जाँच में पंचायत राज प्रशिक्षण के दौरान बिना विधिवत प्रक्रिया अपनाए व्यय, परामर्श एवं अतिथि विद्वानों की नियुक्ति में भी विधिवत प्रक्रियाओं का पालन न करना, बिना सक्षम स्वीकृति के विश्वविद्यालय में अध्ययन शालाओं का गठन किया। जाँच के दौरान शिकायतों के संबंध में मूल दस्तावेज़ जाँच समिति को उपलब्ध नहीं कराने आदि शिकायतें सही पाई गयी थी। अंबेडकर यूनिवर्सिटी महू के नए कुलपति डॉ. डीके शर्माराज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्राध्यापक शासकीय होल्कर साइंस कॉलेज डॉ. डी.के. शर्मा को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू जिला इंदौर का कुलपति नियुक्त किया है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| SSC NEWS - स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल answer key जारी, टैक्सटाइल डिजाइनर निरस्त Posted: 28 Jan 2022 07:20 AM PST SSC- Staff Selection Commission (कर्मचारी चयन आयोग) ने दिनांक 28 जनवरी 2022 को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जामिनेशन 2020 (Stenographer Grade 'C' and 'D' Examination-2020 final answer key) की फाइनल आंसर-की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही SSC ने टैक्सटाइल डिजाइनर (Textile Designer) की पोस्ट को निरस्त करने का नोटिस जारी कर दिया है। SSC Stenographer Examination-2020 final answer keyगौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी एग्जामिनेशन- 2020 जो कि 21 जनवरी 2022 को सीबीटी मोड में आयोजित हुआ था, उसकी फाइनल आंसर-की और क्वेश्चन पेपर्स अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कैंडीडेट्स अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर ऑफिशल वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने फाइनल आंसर-की का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं, जो कि 28 जनवरी 2022 से 27 फरवरी 2022 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। SSC NEWS TODAY- टैक्सटाइल डिजाइनर की पोस्ट को निरस्तइसके साथ ही एसएससी ने टैक्सटाइल डिजाइनर की पोस्ट को निरस्त एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों की वजह से निरस्त कर दिया है। गौरतलब है कि यह विज्ञापन क्रमांक phase- viii/ 2020 द्वारा जारी किया गया था। जो की Post Cat.No.CRI नंबर 12320 पोस्ट नेम -टैक्सटाइल डिजाइनर के लिए सीबीटी मोड में एग्जाम आयोजित किया गया था परंतु अब यह पोस्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों की वजह से निरस्त कर दी गई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |