Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP CORONA NEWS- दतिया कलेक्टर सहित परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव
- क्या कानूनी शब्दों के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग अर्थ निकाल सकते हैं, जानिए- CrPC section 214
- MP TET VARG 3 प्रश्नोत्तर: जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास पर आधारित
- पूड़ी-पापड़ तेल में क्यों तले जाते हैं, पानी में क्यों नहीं, पढ़िए मजेदार जानकारी- GK in Hindi
- MP karmchari news- केन्द्र के समान DA न मिलने से प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों में आक्रोश
- पंजाब में आप की ही सरकार बनेगी, 4 राज्यों में हम फाइट में हैं: अरविंद केजरीवाल- Hindi News
- बेचारे मंत्री जी, सीवर भी खुद साफ करना पड़ता है- GWALIOR NEWS
- MP CORONA NEWS- 18 जिलों में संक्रमित नागरिक मिले, इंदौर 110, मप्र 221
- MP NEWS- स्कूलों में कोरोना की छुट्टी के लिए हाई कोर्ट जाएगा उपभोक्ता मंच
- 2022 जनवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे, पढ़िए- INDORE NEWS
- MP karmchari news- मुख्यमंत्री ने कर्मचारी आयोग के गठन के निर्देश दिए
- BHOPAL NEWS- बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज की रोड 12 दिन के लिए बंद
- GWALIOR NEWS- विवाहित महिला 5 साल तक ब्लैकमेल होती रही, वीडियो बन गया था
- CrPC के तहत संज्ञान क्या होता है एवं क्या इसे रद्द किया जा सकता है- Legal General Knowledge
- अधिकारियों की जांच और रिक्त पदों की भर्ती में देरी नहीं चलेगी: मुख्यमंत्री- MP NEWS
- MP Panchayat Chunav news- ओबीसी आरक्षण खटाई में, पढ़िए सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ
- MP WEATHER FORECAST- पाकिस्तानी बादल आ रहे हैं, आधे मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि का खतरा
- जो करना हो करो, आवारा कुत्ते सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए: मुख्यमंत्री - BHOPAL NEWS
- MP karmchari news- उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 7वें वेतनमान एरियर की घोषणा
MP CORONA NEWS- दतिया कलेक्टर सहित परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव Posted: 03 Jan 2022 12:42 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। यह कोरोनावायरस का कौन सा वेरिएंट है अभी तक पता नहीं चल पाया है परंतु जो भी है एक साथ पूरे परिवार को संक्रमित कर रहा है। दतिया में कलेक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सोमवार को आई रिपोर्ट में दतिया कलेक्टर संजय कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। उनकी बेटी दिल्ली से लौट कर आई थी। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरे परिवार के सैंपल कलेक्ट किए गए। कलेक्टर के परिवार में 4 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। तीसरी लहर में कोरोनावायरस का नया ट्रेंड दिखाई दे रहा है। इस बार का वायरस पूरे परिवार को शिकार बना रहा है। मध्य प्रदेश के 16 परिवारों के 66 सदस्य पॉजिटिवमध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के 16 परिवारों में 66 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इंदौर के 9 परिवारों में 39 लोग और भोपाल के 7 परिवार 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजधानी भोपाल में एक परिवार में सभी 11 सदस्य कोरोनावायरस से पीड़ित मिले। इनमें 4 महीने का बालक भी शामिल है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
क्या कानूनी शब्दों के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग अर्थ निकाल सकते हैं, जानिए- CrPC section 214 Posted: 03 Jan 2022 12:13 PM PST वर्तमान में भारत में 29 राज्य एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं एवं सभी राज्य में अलग-अलग प्रकार की भाषा बोली जाती है। भारतीय संविधान के अनुसार 22 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है एवं देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी हैं लेकिन हिन्दी की बात करे तो हिन्दी मे एक शब्दों के अनेक अर्थ निकलते हैं। जैसे आकाश को गगन, अम्बर, नभ बोल सकते हैं मगर विधि (कानूनी) भाषा में ऐसा नहीं होता है। विधि अर्थात भारतीय दण्ड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता आदि में शब्दों का वही अर्थ समझा जाएगा जो विधि में लिखा गया है। जैसे चोरी अगर पैसों, समान आदि की हुई है तो उसके लिए चोरी के दण्ड का अपराध होगा न कि उसका अर्थ लूट, डकैती, या बच्चों की चोरी आदि निकाला जाएगा। दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 214 की परिभाषा:-प्रत्येक आरोप में अपराध का वर्णन करने में उपयोग में लाए गए शब्दों को उसी अर्थ में उपयोग में लाया गया समझा जाएगा जो अर्थ उन्हें उस विधि द्वारा दिया गया है एवं जिसके अधीन ऐसा अपराध दण्डनीय हैं। इस धारा में यह स्पष्ट कर दिया हैं कि कानूनी या विधि भाषा में प्रयुक्त शब्दों का अलग अलग अर्थ नहीं निकला जा सकता हैं, क्योंकि पूरे भर में एक ही दण्ड विधान संहिता एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता हैं। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
MP TET VARG 3 प्रश्नोत्तर: जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास पर आधारित Posted: 03 Jan 2022 12:01 PM PST Question Answers based on cognitive development of Jean Piaget Mainly based on Stage 1and 2Q1. बाल मनोविज्ञान का जनक किसे कहा जाता है- Who is known as father of Child Psychology? Ans- जीन प्याजे( Jean Piaget) Q2. जीन पियाजे ने बच्चों को क्या कहा- What said Jean Piaget to the children? Ans- नन्हें वैज्ञानिक (Little Scientist) Q3. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं को कितने भागों में बांटा है -How many stages of Cognitive Development according to Jean Piaget? Ans- चार ( four) Q4. संज्ञानत्मक विकास की पहली अवस्था कौन सी सी है- Which is the first stage of of Cognitive Development? Ans-इंद्रिय जनित गामक अवस्था(Sensorymotor Stage) Q5. इंद्रिय जनित गामक अवस्था कब से कब तक होती है- what is the time period of sensory motor motor period of sensory motor motor stage? ANS- जन्म से 2 वर्ष तक( Birth to 2 years) Q6. बच्चे में भाषा का विकास कौन सी अवस्था में होता है-In which stage language development take place? Ans इंद्रिय जनित गामक अवस्था( sensorimotor stage) Q7. बच्चे में वस्तु स्थायित्व का गुण कब आ जाता है- When does object permanence take place? Ans-9 से 15 महीने में(From 9 to 15 months) Q8. किस उम्र के बच्चों को जीन पियाजे ने नन्हे नन्हे वैज्ञानिक कहा-At which age Jean piaget called children as little little scientist? Ans- 2 से 6 वर्ष ( 2 to 6 years) Q9. जब किसी बच्चे को निर्जीव चीजें भी सजीव लगती हैं तो वह क्या कहलाता है- when children fined lifeless thing alive then what it is called? Ans जीववाद(Animismor Bioism) Q10. जब एक बच्चा अपने खिलौने को तोड़कर या खोलकर देखना चाहता है, तब क्या कर रहा होता है- When a child wants to break or open his or her toy, what he or she wants to do? Ans - वह अपनी समझ का निर्माण करना चाहता है (He or she wants to make his understanding) Q11. बच्चा कौन सी अवस्था में अहमकेंद्रित होता है - At which stage of child is Egocentric? Ans-पूर्व संक्रियात्मक अवस्था( Pre-operational stage) Q12. बच्चों में परिवर्तनशीलता का गुण कब तक नहीं आता- irreversibility of thoughts do not come at which age? Ans- 2 से 6 वर्ष तक (2 to 6 years) मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें. |
पूड़ी-पापड़ तेल में क्यों तले जाते हैं, पानी में क्यों नहीं, पढ़िए मजेदार जानकारी- GK in Hindi Posted: 03 Jan 2022 11:52 AM PST पूड़ी और पापड़ लगभग हर भारतीय परिवार में बनाए जाते हैं। पूड़ी-पापड़ को तलने के लिए तेल का उपयोग किया जाता है। सवाल यह है कि जब तेल और पानी दोनों ही तरल (लिक्विड) हैं, तो फिर पूड़ी-पापड़ को पकाने के लिए तेल का उपयोग क्यों किया जाता है पानी का क्यों नहीं। आइए पता लगाते हैं:- बॉयलिंग पॉइंट क्या होता है- अपने जवाब तक पहुंचने के लिए जानना होगाBoiling Point को फिजिक्स की लैंग्वेज में क्वथनांक कहा जाता है। लिक्विड यानी तरल पदार्थों के मामले में इसका बड़ा महत्व होता है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी द्रव्य पदार्थों का अपना बॉयलिंग पॉइंट होता है। इसका तात्पर्य होता है वह तापमान जिस पर लिक्विड अर्थात द्रव्य पदार्थ उबलने लगे। यानी उसका वाष्पीकरण शुरू हो जाए। पूड़ी-पापड़ पानी में क्यों नहीं पकाए जातेपूरी अथवा पापड़ को पत्नी के लिए 150 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की जरूरत होती है जबकि पानी का बॉयलिंग प्वाइंट। केवल 100 डिग्री सेल्सियस होता है। यदि हम पानी में पापड़ अथवा पूरी को डाल देंगे तो वह कच्चे रह जाएंगे और पूरे पानी का वाष्पीकरण हो जाएगा। यदि पानी की मात्रा बढ़ा देंगे तब भीपूड़ी-पापड़ उबलकर खराब हो जाएंगे लेकिन पक नहीं पाएंगे। खाद्य तेल का बॉयलिंग प्वाइंट 350 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इसलिए उसमें आसानी से पूड़ी-पापड़ को पकाया जा सकता है। आपने ध्यान दिया होगा यदि तेल ज्यादा गर्म हो जाता है तो पूड़ी-पापड़ को पकने के लिए नहीं डालते, तेल का तापमान कम होने का इंतजार करते हैं। - (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
MP karmchari news- केन्द्र के समान DA न मिलने से प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों में आक्रोश Posted: 03 Jan 2022 10:43 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 01 जुलाई 2021 से मंहगाई भत्ते बढोतरी करते हुए 31 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं राज्य के कर्मचारियों को अभी भी 20 प्रतिशत ही मंहगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जो केन्द्र के कर्मचारियों से 11 प्रतिशत कम है। धनतेरस, दीपावली, प्रदेश का स्थापना दिवस, देव उठनी ग्यारस और नव वर्ष जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार निकलने के बाद भी सरकार द्वारा कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते दिये जाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों में भारी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। कोरोनाकाल के बाद स्थितियां बहुत तेजी से सामान हो रही हैं राज्य सरकार के पास पर्याप्त मुद्रा कोष भी जिससे राज्य के कर्मचारी नववर्ष में मंहगाई भत्ता मिलने की आश लगाये हुए थे। वहीं दूसरी तरफ विगत 18 माहों में मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, दालें, अन्य खाद्य सामग्री, बच्चों की फीस, दबाईयां, मोबाईल रिचार्ज बिल आदि में बेतहाशा बढोतरी हुई जिससे घर खर्च चलना मुशकिल हो गया है। संघ के योगेन्द्र दुबे , अर्वेन्द्र राजपूत , अवधेश तिवारी अटल उपाध्याय , नरेन्द्र दुबे , मिर्जा मन्सूर बेग , मुकेश सिंह , आशुतोष तिवारी , प्रकाश सेन , मनीष शुक्ला , मनीष लोहिया , नितिन अग्रवाल , गगन चौबे , मनोज सेन , विनय नामदेव , गणेश उपाध्याय , महेश कोरी , सुदेश पाण्डे , श्यामनारायण तिवारी , सोनल दुबे , देवदत्त शुक्ला , मो ० तारिख , धीरेन्द्र सोनी , संतोष तिवारी , नितिन शर्मा आदि ने माननीय मुख्यमंत्री मंत्री महोदय से के मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा एरियर्स राशि का भुगतान किया जावे । मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
पंजाब में आप की ही सरकार बनेगी, 4 राज्यों में हम फाइट में हैं: अरविंद केजरीवाल- Hindi News Posted: 03 Jan 2022 11:05 AM PST नई दिल्ली | एजेंडा आज तक के मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम जनता के लिए यदि ईमानदारी से काम करेंगे तो हमें पक्का वोट मिलेगा. सभी राज्यों में जनता विकल्प तलाश रही है, हमें जहां बहुमत मिलेगा वहां ईमानदार सरकार देंगे. पूरा देश अपना है और सभी लोग भी अपने हैं. हम जनता को ध्यान में रखकर ही फैसले लेंगे जैसा कि दिल्ली में लिया है. जनता की भलाई के लिए करप्शन रोक देंगे: सीएम केजरीवालआने वाले समय में आने वाले समय में राज्यों में होने वाले चुनाव के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग सभी राज्यों में मेहनत कर रहे हैं. गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी फाइट में है. पंजाब में सरकार आप की ही बनेगी. इस सवाल पर पंजाब में जितने वादे किए हैं वह कैसे पूरा करेंगे, इस पर केजरीवाल ने कहा कि हम करप्शन रोक देंगे और जो पैसा बचेगा, उसे जनता की भलाई में लगा देंगे. अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है. हर चीज मुमकिन है बस जरूरत है एक ईमानदार सरकार की. कोरोना की तीसरी लहर के लिए दिल्ली सरकार तैयार: मुख्यमंत्रीकोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर केजरीवाल ने कहा कि इस पर दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है. ऑक्सीजन, बेड और दवाइयों को लेकर हमने बैठक की है. हमारे पास सब कुछ स्टॉक में है ,लोगों से लगातार कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को फ्लाइट बैन कर देना चाहिए था. ओमिक्रोन जो 2 नए केस आए हैं,वे साउथ अफ्रीका से आए हैं, केंद्र सरकार को इस पर ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. दिल्ली में प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है: सीएम केजरीवालदिल्ली में पॉल्यूशन के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि यह गंभीर समस्या है हमें मिलकर किसानों को समझाना होगा यदि सभी सरकार मिलकर इसका समाधान निकालेंगे तो आसानी से निकल जाएगा. हमें यह भी सोचना चाहिए की जो किसान पराली जला रहे हैं, वह अपने अंदर भी कितना धुआँ ले रहे हैं. हमें उनकी भी चिंता करनी होगी. 30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक तब तक एयर पॉल्यूशन इंडेक्स 100 के नीचे रहता है, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे पोलूशन का लेवल बढ़ने लगता है, इसे रोकना होगा. यूपी में हमें मौका मिला तो हम स्कूल और अस्पताल बनवाएंगे: अरविंद केजरीवालउत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की महारैली के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है. रविवार को लखनऊ में आयोजित AAP की दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और चुनावी वादों की झड़ी लगा दी. सीएम केजरीवाल ने तंज कसते हुए यूपी में बीजेपी के सबसे बड़े नेता ने आकर कहा था कि अगर यूपी में कब्रिस्तान बनेंगे तो श्मशान घाट बनना चाहिए. पुरानी सरकार ने सिर्फ कब्रिस्तान और योगी सरकार ने सिर्फ शमशान घाट बनवाये, हमें मौका मिलने पर हम बच्चों के लिए स्कूल और सबके लिए अस्पताल बनवाएंगे.
|
बेचारे मंत्री जी, सीवर भी खुद साफ करना पड़ता है- GWALIOR NEWS Posted: 03 Jan 2022 07:33 AM PST ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भले ही मंत्रालय में माननीय हो परंतु ग्वालियर नगर निगम में उनकी हालत एक आम आदमी से ज्यादा नहीं है। मंत्री जी नगर निगम वालों से एक सीवर भी साफ नहीं करवा पाते। खुद सफाई के लिए उतरना पड़ता है। सन 2018 जबसे प्रद्युम्न सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री बने हैं तब से लेकर अब तक उनके कहने पर पूरे ग्वालियर शहर में कहीं सफाई नहीं हो पाई। हर बार खुद सफाई करने उतर जाते हैं। सोमवार को वे वार्ड क्रमांक सात में सीवर साफ करते नजर आए। क्योंकि वार्ड क्रमांक सात में सीवर जाम था। जब ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर दौरा करने पहुंचे तो लोगों ने इसकी शिकायत कर दी। लाचार ऊर्जा मंत्री, नगर निगम की टीम को बुलवा नहीं पाते इसलिए खुद ही सफाई करने उतर गए। इससे दो दिन पूर्व अपने समर्थक पार्षद की न सुने जाने पर वे नाले की सफाई करने के लिए उतरे थे। तब उन्होंने कहा था कि ऐसे सफाई नहीं होगी, स्वयं ही करनी होगी। पिछले 3 सालों से यही हालात बने हुए हैं। लगभग हर सप्ताह ऊर्जा मंत्री को किसी नाले या सीवर के चेंबर में उतरना पड़ता है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें |
MP CORONA NEWS- 18 जिलों में संक्रमित नागरिक मिले, इंदौर 110, मप्र 221 Posted: 03 Jan 2022 10:36 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 03.01.2022 समय सायं 06:00 बजे तक के अनुसार पिछले 24 घंटे में एमपी के 18 जिला में संक्रमित नागरिक में रहे हैं। पूरे मध्यप्रदेश में कुल 221 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं जिनमें से इंदौर में 110 और भोपाल में 54 शामिल है। प्रदेश में आज दिनांक तक कोविड-19 जाँच हेतु लिये गये कुल सैम्पलों की संख्या 23865695 हैं। कुल 794461 पॉजीटिव प्रकरण पाये गये जिनमें से 783155 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हुए हैं तथा 10533 की मृत्यु हुई है। वर्तमान में एक्टिव प्रकरणों की संख्या 773 है। आज दिनांक 03.01.2022 को 110 इंदौर, 54 भोपाल, 9 ग्वालियर, 8 उज्जैन, 6 रीवा, 5 खरगौन, 5 शहडोल, 4 जबलपुर, 4 खण्डवा, 4 सागर 3 झाबुआ, 2 दतिया एवं 2 रतलाम तथा बुरहानपूर, बड़वानी, दमोह, देवास एवं सतना में एक-एक नवीन पॉजिटिव प्रकरण पाए गए हैं, जिनकी कुल संख्या 221 है, तथा पॉजीटिविटी दर 0.35 प्रतिशत है। आज प्रदेश में 56 रोगी स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए। आज 61474 जाँचें की गई हैं। प्रदेश में 1564 फीवर क्लिनिक एक्टिव है। 104 तथा 181 हेल्पलाईन नम्बर पर कुल रोगियों का टेलीकंसल्टेशन गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
MP NEWS- स्कूलों में कोरोना की छुट्टी के लिए हाई कोर्ट जाएगा उपभोक्ता मंच Posted: 03 Jan 2022 07:26 AM PST जबलपुर। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने मांग की है कि कोविड के खतरे के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए। कोविड का नया वेरिएंट खतरनाक है। इससे बच्चों को नुकसान हो सकता है। इसलिए समय रहते सावधानी आवश्यक है। डा. पीजी नाजपांडे ने इस सिलसिले में हाई कोर्ट का ध्यान आकृष्ट कराने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। नयागांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रजत भार्गव ने अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने चर्चा की है। अधिवक्ता प्रभात यादव दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं। शीघ्र ही एक अर्जेंट हियरिंग का आवेदन दायर कर दिया जाएगा। इससे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, एनएसयूआई की ओर से भी ऐसी मांग की जा चुकी है। आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने की अपेक्षा पुरानी तरह से आनलाइन क्लासेस पर बल दिया गया था। अभिभावक भी भयग्रस्त हैं। वे बच्चों को खतरे में नहीं डालना चाहते। ऐसे में कोई उपाय आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो खतरा बढ़ता चला जाएगा। जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह ठोस निर्णय ले। बच्चों का वैक्सीनेशन अधिक आवश्यक है। इसकी दिशा में ध्यान दिया जाना चाहिए। जो बच्चा वैक्सीनेट हो, उसे ही स्कूल भेजा जा सकता है। इस तरह खतरा मोल नहीं लिया जा सकता। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच अन्य राज्यों के हालात की समीक्षा कर रहा है। इसी आधार पर हाई कोर्ट का ध्यान खींचा जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट तैयार हाे रही है। हाई कोर्ट जाने से पहले सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। यदि उसका नतीजा नहीं निकला ताे सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई की पूरी तैयारी है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें. |
2022 जनवरी में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे, पढ़िए- INDORE NEWS Posted: 03 Jan 2022 07:04 AM PST इंदौर। जनवरी 2022 महीने में पूरे देश में गणतंत्र दिवस और मकर संक्रांति के अलावा कोई बैंक छुट्टी नहीं है लेकिन विभिन्न राज्यों के आधार पर अलग-अलग अवकाश घोषित किए गए हैं। बैंक से संबंधित कामकाज प्लान करने से पहले बैंक की छुट्टी का कैलेंडर ध्यान में रखना जरूरी है। जनवरी 2022 बैंक की छुट्टी का कैलेंडर1 जनवरी 2022: नए साल का दिन- आइजोल, चेन्नई, शिलांग, गंगटोक और इंफाल 3 जनवरी, 2022: नए साल का जश्न/लोसूंग--आइज़वाल और गंगटोक 4 जनवरी 2022: लोसूंग-- गंगटोक 11 जनवरी, 2022: मिशनरी दिवस--आइज़ोल 12 जनवरी, 2022: स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन--कोलकाता 14 जनवरी, 2022: मकर संक्रांति/पोंगल- अहमदाबाद, चेन्नई और इंफाल 15 जनवरी, 2022: उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस/गण-नगई/माघ बिहू-बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल और हैदराबाद 18 जनवरी, 2022: थाई पूसम-चेन्नई 26 जनवरी, 2022: गणतंत्र दिवस--देश भर में जनवरी 2022 में वीकली ऑफ2 जनवरी 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार) 8 जनवरी 2022: दूसरा शनिवार 9 जनवरी, 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार) 16 जनवरी, 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार) 22 जनवरी 2022: चौथा शनिवार 23 जनवरी, 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार) 30 जनवरी, 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार) |
MP karmchari news- मुख्यमंत्री ने कर्मचारी आयोग के गठन के निर्देश दिए Posted: 03 Jan 2022 10:36 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द से जल्द कर्मचारी आयोग के गठन के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों की टालने, फाइल लटकाने और आलस भरी मानसिकता बदलने की जरूरत है। सीएम शिवराज सिंह चौहान सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच की अधिकतम समय सीमा तय करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्मचारियों में नैतिक उन्नयन के साथ ही कौशल उन्नयन और सेल्फ लर्निंग की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है। इसके लिए आनंद मंत्रालय के अल्पविराम कार्यक्रम के साथ अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के साथ प्रेरणास्पद गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्रालय में कार्य-क्षमता बढ़ाने के लिए निरीक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। मंत्री सहित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों का आवश्यक रूप से निरीक्षण करें। साथ ही राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी भी जिलों और विकास खंड का दौरा करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों में पदस्थ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे दौरों की राज्य स्तर से मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिला स्तरीय अधिकारियों के दौरे का रिकॉर्ड रखें: सीएम शिवराज सिंहजिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे दौरों का रिकॉर्ड निश्चित समय-सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग को प्राप्त हो और उनका ऑनलाइन सुपरविजन हो, यह व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। दौरा डायरी के डिजिटल स्वरूप का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कर्मचारी आयोग का गठन तत्काल किए जाने के निर्देश दिए। विभागीय जांच की अधिकतम समय सीमा तय करेंमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभागीय जाँच की अधिकतम समय-सीमा तय की जाए। विभागीय जाँचों में हो रहे विलंब को रोकने के लिए आईटी का उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि शासकीय कार्य केलिए शासकीय ई-मेल का ही उपयोग हो। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
BHOPAL NEWS- बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज की रोड 12 दिन के लिए बंद Posted: 03 Jan 2022 06:43 AM PST भोपाल। दिनांक 4 जनवरी से 15 जनवरी तक बोर्ड ऑफिस चौराहे से लेकर 6 तक 20 तक की रोड बंद रहेगी। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। कहा गया है कि 15 जनवरी के बाद इस रास्ते पर यातायात सामान्य हो जाएगा। बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज कैसे जाएंगेपुलिस कमिश्नर भोपाल की ओर से बताया गया है कि मध्यम एवं भारी वाहनों, यात्री बसों के लिए ज्योति टाकीज ब्रिज से बोर्ड ऑफिस चौराहा तक एवं बोर्ड ऑफिस चौराहा से ज्योति टाकीज की ओर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दु-पहिया एवं हल्के वाहन ज्योति चौराहा एमपी नगर जोन-1, होटल रेसीडेंसी तिराहा से डीबी माॅल चौराहा तक आ सकेगा। इसी तरह बोर्ड ऑफिस से ज्योति टाॅकीज, चेतक ब्रिज की ओर जाने वाला दु-पहिया एवं हल्के वाहन डायवर्ट होकर बोर्ड ऑफिस से डीबी माॅल चौराहा से रेसीडेसी होटल तिराहा होकर ज्योति, चेतक ब्रिज की ओर जा सकेगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. इसी तरह प्रगति चौराहा से जोन-2 होकर स्टेट बैंक तिराहे से सिटी अस्पताल रोड होकर बेरछा मावा के सामने से ज्योति टाकीज चौराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेंगे । बोर्ड ऑफिस चौराहा से आईएसबीटी होशगाबाद रोड़ की ओर जाने वाला यातायात प्रगति चौराहा, वीरसावरकर सेतु की ओर परिवर्तित मार्ग से जा सकेंगे । इसी प्रकार मध्यम एवं भारी वाहन पुल बोगदा से जिंसी धर्म कांटे होकर मैदा मिल रोड, बोर्ड ऑफिस चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे ऐसे वाहन पुल बोगदा से प्रभात चौराहा, सांवतिका पेट्रोल पंप तिराहे से गौतम नगर होकर आईएसबीटी बस स्टैण्ड की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार मध्यम एवं भारी माल वाहक वाहन जिनमें अनुमति प्राप्त एवं अत्यावष्यक सेवा में लगे वाहन शामिल हैं आईएसबीटी मार्ग, चैतक ब्रिज से ज्योति टाॅकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ऐसे वाहन पुल बोगदा, भारत टाॅकीज जाने के लिए आईएसबीटी से चैतक ब्रिज, गौतम नगर, सांवतिका पंप तिराहा, प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर भारत टाॅकीज की ओर जा सकेंगे। केरीयर काॅलेज तिराहा, अन्नानगर की ओर से आने वाले मध्यम एवं बडे मालवाहक, यात्री वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन गोविंदपुरा टर्निंग से चेतक ब्रिज होकर ज्योति टाॅकिज चौराहे की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनो को गोविंदपुरा टर्निंग, आईएसबीटी से हबीबगंज, टीटीनगर की ओर आवागमन करने के लिए आईएसबीटी, हबीबगंज नाका, आरआरएल तिराहा, वीर सावरकर ब्रिज, मानसरोवर तिराहे से सात नंबर रोटरी, नूतन काॅलेज होकर आवागमन कर सकेंगे। मध्यम एवं बडे यात्री वाहन जिसमें बीसीएलएल की बसें भी शामिल हैं । मंत्रालय की ओर से आने वाले तथा पुल बोगदा से जिन्सी धर्म कांटा से मैदामिल रोड से आने वाली बसें प्रेस काम्पलेक्स प्रगति भवन चौराहे से पर्यावास भवन होकर वल्लभ भवन रोटरी से डीबी माॅल तिराहे की ओर नही जा सकेंगे। ये वाहन वल्लभ भवन रोटरी से व्यापम चैराहा, 6 नंबर स्टाॅप, नूतन काॅलेज, सुभाष स्कूल 7 नंबर रोटरी, मानसरोवर तिराहा, वीरसावरकर ब्रिज से आरएलएल तिराहा आईएसबीटी, भेल गोविंदपुरा की ओर आवागमन कर सकेंगे। आम जनता से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नंबर-0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें। |
GWALIOR NEWS- विवाहित महिला 5 साल तक ब्लैकमेल होती रही, वीडियो बन गया था Posted: 03 Jan 2022 06:17 AM PST ग्वालियर। माधव गंज थाना क्षेत्र में 35 साल की एक विवाहित महिला 2017 से 2022, 5 साल तक ब्लैकमेल होती रही। बिजली ठीक करने आए राजस्थान के एक युवक ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह लगातार बदनामी का डर दिखाकर मनमानी करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कमाठी पुरा में निवास कर रही विवाहित महिला ने बताया कि आरोपी शुभम कुमार मूल रूप से जिला अलवर राजस्थान की रहने वाला है। यहां अपने मामा के पास आया था। घर में बिजली सप्लाई ठीक करने के लिए उसे बुलाया था। जब वह काम कर रहा था तभी नहाने चली गई। उसने चुपके से नहाते समय का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। विवाहित महिला ने बताया कि दिनांक 2 फरवरी 2017 को पहली बार आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ संबंध बनाएं। तब से लगातार ब्लैकमेल करता है और मनमानी करते हुए उसे प्रताड़ित करता है। लगातार 5 साल तक ब्लैकमेल होने के बाद जब यह सिलसिला बंद नहीं हुआ तो 35 साल की विवाहित महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें |
CrPC के तहत संज्ञान क्या होता है एवं क्या इसे रद्द किया जा सकता है- Legal General Knowledge Posted: 03 Jan 2022 05:33 AM PST दंड प्रक्रिया संहिता में कहीं भी संज्ञान शब्द को परिभाषित नही किया गया है लेकिन हम विभिन्न उपबंधों के आधार पर "संज्ञान" को समझ सकते हैं। दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के धारा- 2 (ग) में "संगेय अपराध" को परिभाषित किया गया है - इस अपराध के अंतर्गत पुलिस अधिकारी बिना किसी वारंट के गिरफ्तार कर सकती है और अनुसंधान प्रारम्भ कर सकता है। वहीं दूसरी ओर धारा- 2 (ठ) "असंगेय अपराध" को परिभाषित करती है जिसमें पुलिस अधिकारी बिना वारंट गिरफ्तार नही कर सकती है। दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 कि धारा- 190- के अनुसार कोई प्रथम वर्गीय दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) और द्वितीय वर्ग के दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) उपधारा (2) में उल्लेखित दशाओं के अधीन संज्ञान ले सकता है- (क) उन तथ्यों के अधीन जिसमें ऐसा अपराध बनता हो, परिवाद पत्र प्राप्त होने पर; (ख) पुलिस रिपोर्ट के आधार पर; (ग) पुलिस अधिकारी से भिन्न किसी व्यक्ति से प्राप्त इत्तिला पर या स्वयं अपनी जानकारी पर कि ऐसा अपराध कारित किया गया है। "संज्ञान" को विभिन्न मामलों के अधीन न्यायालय द्वारा परिभाषित किया गया है- नूपुर तलवार बनाम सीबीआई, 2012उच्चतम न्यायालय के अनुसार- "जब भी मजिस्ट्रेट किसी अपराध का संज्ञान लेता है, तो अभियुक्त के अपराध पर कोई घोषणा नहीं होती है। यह माना गया कि संज्ञान केवल मन का निर्धारण है कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत हैं कि वह मामले में शामिल हो सकता है, इसका आरोपी के अपराध की घोषणा से कोई लेना-देना नहीं है।" "संज्ञान" का मतलब है कि मजिस्ट्रेट अपना "न्यायिक विवके का इस्तमाल करता है तथा वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है। वही दूसरी ओर दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 धारा 482 के अंतर्गत किसी भी पीड़ित व्यक्ति को स्वतंत्रता दी गयी है कि वह उच्च न्यायालय के समक्ष संज्ञान को रद्द करने हेतु आवेदन दे सकता है। ✒ लेखक Keshav Jha, Advocate, Hon'ble High Court Patna में प्रैक्टिस करते हैं। संपर्क 9473070074 |
अधिकारियों की जांच और रिक्त पदों की भर्ती में देरी नहीं चलेगी: मुख्यमंत्री- MP NEWS Posted: 03 Jan 2022 06:48 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सामान्य प्रशासन विभाग के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि बैकलॉग के पदों पर भर्ती और अधिकारियों के खिलाफ जांच में देरी नहीं होनी चाहिए। अगले महीने फिर से समीक्षा की जाएगी। सीएम शिवराज सिंह मंत्रालय में राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग श्री इंदर सिंह प्रजापति के साथ सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैकलॉग के सभी पदों पर तत्काल भर्ती शुरू करें: सीएम शिवराज सिंह चौहानसीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्मयोगी भारत अभियान से हम प्रेरणा लें। इस अभियान से आनंद विभाग और कौशल उन्नयन को जोड़ सकते हैं। जितने भी बैकलॉग के पद हैं, उनकी भर्ती शुरू करें। भर्तियां हर साल लगातार होती रहना चाहिए। अधिकारियों के खिलाफ जांच समय सीमा में पूरी की जाए: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारियों पर चल रही जांच में देरी ठीक नहीं है। कई अधिकारी तो इसी में लगे रहते हैं कि जांच टल जाए, रुक जाए, देरी हो जाए, अधिकारी रिटायर हो जाए, इसके बाद कर लेना। ये सब नहीं चलेगा, सभी जांचें समय पर हों, उचित कार्रवाई हो। सामान्य प्रशासन विभाग के काम से मुख्यमंत्री नाराजउन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग का डिजिटाइजेशन जल्दी हो। आईटी विभाग प्रस्ताव बनाए, सामान्य प्रशासन विभाग के काम में देरी हो रही है। बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं, एक माह में इसकी दोबारा समीक्षा की जाएगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
MP Panchayat Chunav news- ओबीसी आरक्षण खटाई में, पढ़िए सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ Posted: 03 Jan 2022 06:54 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 27% ओबीसी आरक्षण खटाई में पड़ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार की अर्जेंट हियरिंग की याचिका को अस्वीकार कर दिया है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि यह अर्जेंट मैटर नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे उपस्थित हुए थे। ट्रिपल टेस्ट के बिना 27% आरक्षण का आदेश असंभव: सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ट्रिपल टेस्ट के बिना आरक्षण के सरकारी फैसले को स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत सरकार की तरफ से सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ओबीसी आरक्षण के लिए सभी राज्यों से ट्रिपल टेस्ट अनिवार्य करने की बात कह रही है। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होंगेबड़ा सवाल यह है कि मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। यानी मामले में जल्द ही कोई फैसला आने की उम्मीद नहीं है जबकि मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में 27% ओबीसी आरक्षण के लिए संकल्प पारित किया है। शिवराज सिंह सरकार द्वारा पूर्व की कमलनाथ सरकार द्वारा किए गए परिसीमन को एक्सपायर घोषित कर दिया है। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को स्थगित करते हुए कहा था कि जल्द ही नया कार्यक्रम घोषित करेंगे। शाम का अपडेट: पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम स्थगितसचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस. जामोद ने बताया है कि पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम वर्ष-2022 आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पुनरीक्षण का कार्यक्रम 29 दिसम्बर 2021 को जारी किया गया था। श्री जामोद ने बताया कि मध्यप्रदेश अध्यादेश क्रमांक 15 सन् 2021 दिनांक 30 दिसम्बर 2021 को मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित हुआ है। अध्यादेश के प्रवर्तित होने के फलस्वरूप ग्राम पंचायतों में वर्तमान प्रभावशील परिसीमन की जानकारी राज्य शासन से चाही गई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
MP WEATHER FORECAST- पाकिस्तानी बादल आ रहे हैं, आधे मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि का खतरा Posted: 03 Jan 2022 10:37 AM PST भोपाल। पाकिस्तान की ठंडी हवाएं पहले ही मध्य प्रदेश में शीतलहर का कारण बनी हुई है। अब पाकिस्तान से बादल भी आ रहे हैं। दिनांक 6 जनवरी 2022 तक इनके मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है। लगभग आधे मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि का खतरा बताया गया है। मध्य प्रदेश मौसम- 5 संभागों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमानमौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार 5 जनवरी को पाकिस्तान की तरफ से आने वाली नमी (पश्चिमी विक्षोभ) के बादल मध्यप्रदेश के आसमान में घेराबंदी शुरू कर देंगे। दिनांक 6 जनवरी 2022 से बारिश एवं ओले गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और होशंगाबाद संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उपरोक्त पांचों संभागों के अलावा चंबल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस प्रकार का मौसम दिनांक 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक रहेगा। आसमान में बादलों के जमा हो जाने के बाद स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि कहां-कहां ओलावृष्टि एवं बारिश की अधिक संभावना है। मध्य प्रदेश के इन जिलों में 5 जनवरी को वर्षा और वज्रपात की संभावनानीमच, मंदसौर, आगर मालवा, राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के इन जिलों में 6-7 जनवरी को ओलावृष्टि का पूर्वानुमानउज्जैन, आगर, मालवा, शाजापुर, देवास, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना। मध्य प्रदेश के इन जिलों में 7 जनवरी को वर्षा और वज्रपात की संभावनाभिंड, मुरैना, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, इंदौर, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, रीवा, सतना, दमोह, छिंदवाड़ा, नरसिंगपुर, जबलपुर, कटनी। मध्य प्रदेश के इन जिलों में 8 जनवरी को वर्षा और वज्रपात की संभावनाखंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, देवास, आगर, शाजापुर और ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग। मध्य प्रदेश के इन जिलों में 9-10 जनवरी को वर्षा और वज्रपात की संभावनाबैतूल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह और जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिले। |
जो करना हो करो, आवारा कुत्ते सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए: मुख्यमंत्री - BHOPAL NEWS Posted: 03 Jan 2022 06:18 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए नगर निगम को आदेशित किया है कि जो भी कदम उठाना आवश्यक हो उठाए जाएं, लेकिन सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक नहीं होना चाहिए। मुझे करवाई चाहिए कारण नहीं चाहिए: सीएम शिवराज सिंह ने कहामासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने तेवर तीखे कर दिए। उन्होंने भोपाल कलेक्टर, कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर के साथ हमीदिया अस्पताल के प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को मंत्रालय बुलाया और घटना पर नाराजगी जताई। सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुझे करवाई चाहिए कारण नहीं चाहिए क्योंकि यह सब बिल्कुल भी नहीं चलेगा। सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो करना हो कीजिए लेकिन मुझे यह आतंक नहीं चाहिए। मानव अधिकार आयोग ने भी जवाब मांगा हैभोपाल के बागसेवनियां इलाके के अंजलि विहार में शनिवार शाम में एक बच्ची पर 5 आवारा कुत्ते झपट पड़े थे। कुत्तों ने किसी शिकारी की तरह चारों तरफ से बच्ची को घेर लिया और हमला कर दिया था। सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हुआ और वह वीडियो वायरल हो गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने निगमायुक्त भोपाल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कुछ जवाब मांगे हैं और को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.
|
MP karmchari news- उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 7वें वेतनमान एरियर की घोषणा Posted: 03 Jan 2022 06:18 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने The University Grants Commission (UGC) के सातवें वेतनमान के एरियर की शेष दूसरी किस्त अदा करने की घोषणा कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक अधिकारियों और कर्मचारियों को यूजीसी के 7वें वेतनमान के एरियर की शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जायेगा। इस संदर्भ में Department of Higher Education द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एरियर की राशि नियमानुसार आयकर की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि खाते में स्थानान्तरित की जायेगी। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States |