Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 4, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


पानी की भाप में मौजूद हाइड्रोजन गैस में आग क्यों नहीं लगती- GK in Hindi

Posted: 04 Jan 2022 01:27 PM PST

कदम कुमार प्रजापति
ने प्रश्न किया है कि जब पानी (H2O) को जब गर्म किया जाता है तो यह गैसीय अवस्था में पहुंच जाता है जिसे भाप कहते हैं। भाप में (गैसीय अवस्था में) हाइड्रोजन और ऑक्सीजन होती। हम जानते हैं कि हाइड्रोजन गैस तुरंत आग पकड़ती है लेकिन जब इस गैस (भाप) में आग को ले जाते है तो इसमें उपस्थित हाइड्रोजन जलती नही है। ऐसा क्यों क्यों ?, आइए इस प्रश्न का उत्तर तलाश करते हैं:- 

सबसे पहले समझिए, पानी कैसे बनता है 

हमारे वैज्ञानिकों ने यह तो पता लगा लिया कि पानी का फार्मूला H2O है यानी, पानी के अंदर Hydrogen और Oxygen का अनुपात 2:1 होता है, परंतु इस फार्मूले के आधार पर आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक किसी भी प्रयोगशाला में पानी नहीं बना पाया। पानी को आज भी नेचुरल सोर्स से ही प्राप्त किया जाता है। यदि अपन इस सवाल (Hydrogen और Oxygen को मिलाकर प्रयोगशाला में पानी क्यों नहीं बनाया जा सकता) का जवाब तलाश करेंगे तो अपन को अपने प्रश्न (पानी की भाप में मौजूद हाइड्रोजन गैस में आग क्यों नहीं लगती) का उत्तर मिल जाएगा। 

वैज्ञानिकों द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है कि पानी में हाइड्रोजन अपने मूल स्वरूप में नहीं होती बल्कि ऑक्सीजन के साथ एक विशेष प्रक्रिया से गुजरने के बाद केवल उसके अवशेष (राख) होते हैं, और अपन यह तो जानते ही हैं कि राख में आग नहीं लगती। यही कारण है कि आग को बुझाने के लिए पानी (राख) का उपयोग किया जाता है। अब यदि पानी को उबालेंगे तो उससे जो भाप उत्पन्न होगी। उसमें भी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन अपने मूल स्वरूप में नहीं होंगे बल्कि उनके अवशेष (राख) होंगे, और यह बताने की जरूरत ही नहीं कि जो चीज पहले से ही जल कर राख बन चुकी हो, वह दोबारा कैसे जल सकती है।

अपने प्रश्न को इस प्रकार भी समझ सकते हैं 

इसे हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी से भी जोड़कर देखते हैं। उदाहरण के तौर पर जब हम गुड़ और घी को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर उसका सेवन करते हैं तो उसकी तासीर बदल जाती है। यानी कि उसमें एक नया गुण उत्पन्न हो जाता है और गुड़ और घी के  जो अलग-अलग गुण होते हैं वो उसमे नहीं बचते।

इसी प्रकार जल या पानी में हाइड्रोजन के दो परमाणु और ऑक्सीजन का एक परमाणु होता है। जो कि एक निश्चित अनुपात में होते हैं। क्योंकि हाइड्रोजन और ऑक्सीजन एक निश्चित अनुपात में मिक्स हो चुके होते हैं इसलिए इस मिक्सचर का एक नया गुण, योगिक जल बन जाता है और हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के स्वतंत्र व्यक्तिगत गुण समाप्त हो जाते हैं। 

इसलिए पानी में अथवा पानी की भाप में कभी आग नहीं लगती। ना ही पानी में से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को निकाल कर उसका अलग अलग उपयोग किया जा सकता है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP TET VARG 3 प्रश्नोत्तर: जीन पियाजे संज्ञानात्मक विकास स्टेज 3 और 4 पर आधारित

Posted: 04 Jan 2022 12:42 PM PST

Question Answer based on Jean piaget's cognitive development stage 3 and 4

Q1 जीन पियाजे के अनुसार 7 से 11 वर्ष की अवस्था क्या कहलाती है-
Ans-मूर्त संक्रियात्मक अवस्था(Concrete - Operational Stage) 
Q2. जब बच्चे अपने समूह में रहना अधिक पसंद करते हैं तो उस अवस्था को क्या कहा जाता है? 
Ans- उत्तर बाल्यावस्था या गैंग उम्र (Later Childhood or Gang Age) 

Q3 जीन पियाजे के अनुसार बच्चे मूर्तियों में लॉजिक लगाना कब शुरु कर देते हैं? 
Ans- 7 से 11 वर्ष की अवस्था में (from 7 to 11 years) 

Q4. बच्चों में भाषा का विकास पूर्ण रूप से कब हो जाता है? 
Ans-7 से 11 वर्ष की उम्र में (From 7 to 11 years) 
Q5. Stanley Hall के अनुसार संघर्ष एवं तूफान की अवस्था कौन सी है? 
Ans किशोरावस्था (Adolscence) 

Q6. जीन पियाजे के अनुसार बच्चों में अमूर्त चिंतन कब विकसित होने लगता है? 
Ans-अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था में (Fformal Operational Stage) 

Q7. टीनएजर्स के अलावा ऐसी कौन सी अवस्था है जिसमें बच्चों को लगता है कि वह ही दुनिया का आकर्षण केंद्र हैं? 
Ans- शैशवावस्था(Childhood) 

Q8. Age of problems किस अवस्था को कहा जाता है? 
Ans- किशोरावस्था( Adolscence) 

Q9.  मुश्किल चीजों की समझ बच्चों में कब आने लगती है? 
Ans- अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था में(Formal Operational Stage) 

Q10 बौद्धिक विकास की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण अवस्था कौन सी है? 
Ans- किशोरावस्था या अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था (Adolescence Or formal operational stage)
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

रमेश की हत्या के आरोप में यदि सुरेश के हत्यारे को कोर्ट में पेश कर दें तो क्या उसे सजा होगी- CrPC section 215

Posted: 04 Jan 2022 12:31 PM PST

कभी-कभी पुलिस संदेह के दायरे में आए व्यक्ति को गिरफ्तार करके, उसे अपराध के लिए दोषी मानते हुए कोर्ट में चार्जशीट पेश कर देती है। ऐसे मामलों में ज्यादातर आरोपी दोषमुक्त हो जाती है लेकिन यदि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान पता चलता है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति चार्ज शीट में दर्ज व्यक्ति की हत्या का दोषी नहीं है लेकिन उसने किसी अन्य व्यक्ति की हत्या की है, अब न्यायालय क्या करेगा। क्या अपराधी को चार्जशीट के अभाव में रिहा कर दिया जाएगा या फिर उस अपराध के लिए दंडित किया जाएगा जिसे पुलिस द्वारा इन्वेस्टिगेट ही नहीं किया गया। आइए जानते हैं:-

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 215 की परिभाषा:-

अगर कोई अपराध का आरोप ऐसे कथन में लिखा गया है जिसका वर्णन आरोप पत्र में नहीं दिया गया है तब ऐसे कथन जो नहीं लिखा गया वह उचित माना जा सकता है। यदि आरोपी किसी अपराध को स्वयं स्वीकार करता है तब उसका बयान पर्याप्त एवं उचित माना जाएगा फिर चाहे, उस अपराध का विवरण आरोपपत्र में दर्द ना किया गया हो।

सरल उदाहरण से समझिए 

27 मार्च को गांधी मार्केट में हुई सुरेश की हत्या के मामले में पुलिस क्रूर सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करती है परंतु न्यायिक प्रक्रिया के दौरान यह स्पष्ट होता है कि क्रूर सिंह ने गांधी मार्केट में में सुरेश की हत्या नहीं की है लेकिन 27 मार्च को सदर बाजार में रमेश की हत्या की थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया है। ऐसी स्थिति में क्रूर सिंह को केवल इसलिए रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि पुलिस ने रमेश की हत्या की चार्ज शीट दाखिल नहीं की है। पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा की गई गलती का न्यायिक प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

कोर्ट, क्रूर सिंह की स्वीकृति को पर्याप्त मानते हुए उसे दंडित कर सकता है एवं सुरेश की हत्या के मामले की नए सिरे से जांच के आदेश दे सकता है। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

INDORE CORONA NEWS- कलेक्टर पर पॉलीटिकल प्रेशर, कोई कड़ा निर्णय नहीं

Posted: 04 Jan 2022 12:04 PM PST

इंदौर
। आंकड़े चीख-चीख कर बोल रहे हैं कि इंदौर में मौजूद कोरोनावायरस की वेरिएंट काफी खतरनाक है और बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। इंदौर शहर हॉटस्पॉट से बढ़कर CORONA एपिक सेंटर बन गया है। कलेक्टर मनीष सिंह तत्काल कड़े प्रतिबंध लगाना चाहते थे परंतु पॉलीटिकल प्रेशर के आगे उनकी एक नहीं चली। इंदौर क्राइसिस कमेटी की बैठक में संक्रमण की रोकथाम के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं हुआ। सिर्फ संक्रमित नागरिकों के इलाज के लिए डिसीजन लिए गए।

इंदौर का एसएस कमेटी की बैठक में सिर्फ एक डिसीजन हुआ

कलेक्टर मनीष सिंह ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए मीटिंग से पहले ही बयान जारी कर दिया था लेकिन उनके बयान का कोई असर नहीं हुआ। रेजीडेंसी कोठी में इंदौर क्राइसिस कमेटी की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए होम आइसोलेशन सिस्टम डेवलप किया जाएगा। इसके तहत कोरोना पेशेंट को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम से उसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर उन्हें सलाह देंगे। इसके साथ ही कोविड से निपटने के तरीकों पर मांगे गए सुझावों पर चर्चा की गई।

इंदौर शहर में हाहाकार को कैसे रोके, सिर्फ इस पर फोकस

मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बता चुके हैं कि इंदौर में 50% मामले खतरनाक और जानलेवा डेल्टा वेरिएंट की आ रहे हैं इसके बावजूद क्राइसिस कमेटी की बैठक में कोई डिसीजन नहीं हुआ। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बैठक में निर्णय नहीं हुए हैं। इसमें प्रशासन की ओमिक्रॉन को लेकर तैयारियों की जानकारी ली है। प्रशासन से कहा गया है कि ऐसा न हो कि लोग अस्पताल भागने लगें और बेड कम पड़ जाएं, इसलिए होम आइसोलेशन, मेडिकल किट तैयार करके उनके घर तक पहुंचाना और उनकी मॉनिटरिंग करना, वीडियो से उन्हें सलाह देना ये सब बातों पर विचार किया जाए।

आपातकाल में तत्काल निर्णय के बजाय, प्रस्ताव की लंबी प्रक्रिया

इंदौर शहर में कोरोनावायरस का संक्रमण रोकने के लिए शादियों में मेहमानों की संख्या घटाने, स्कूल-कॉलेज और नाइट कर्फ्यू की समय सीमा के बारे में डिसीजन नहीं लिया गया। शादियों में 200 की संख्या, शवयात्रा में 50 और उठावना पर प्रतिबंध को लेकर सुझाव आए लेकिन कमेटी ने मंजूर नहीं किया। धरना, जुलूस, रैली, धार्मिक कार्यक्रम, भंडारा, सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन निर्णय नहीं हुआ। आपातकाल की स्थिति में तत्काल फैसला लेने के बजाय प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा गया।

जनप्रतिनिधि गाइडलाइन के पक्ष में लेकिन फिर भी मामला टल गया

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जोर दिया कि अगर विवाह समारोह में संख्या सीमित करनी है, तो यह निर्णय जल्दी होना चाहिए, नहीं तो लोग तैयारियां कर लेंगे। यह ठीक नहीं होगा। गौरव रणदिवे ने कहा कि उठावना कार्यक्रम में भीड़ को लेकर निर्णय लिया जाना चाहिए। बैठक में बताया गया कि शहर में बाहर के भी कई स्टूडेंट्स हैं। इन कोचिंग सेंटरों में भी ऑनलाइन व ऑफलाइन करने पर विचार किया जाना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द प्राप्त होना चाहिए। कोविड प्रोटोकॉल का प्रभावी पालन कराए जाने की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मलमास में लोग शादी की तैयारियों में जुटे हैं। अभी से उन्हें गाइड लाइन के बारे में बता देंगे, तो वे तैयारियां नहीं करेंगे। चलित उठावना कार्यक्रम हो या कुछ समय के लिए बंद हो, इस पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

MPPSC ने यह क्या कर डाला! आरक्षण तालिका में बड़ी गड़बड़ है- Khula Khat

Posted: 04 Jan 2022 11:39 AM PST

प्रति, मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन
। मान्यवर, मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2021 विज्ञापन दिनांक 22.12.2021 को कुल 283 पदों के लिए जारी किया गया है लेकिन आयोग ने अपनी सीट टेबल में प्रतिशतता को दरकिनार करते हुए मनमाने तरीके से सीटों का विभाजन कर दिया है। जिसकी वजह से अनारक्षित श्रेणी को कुल 283 पदों में से मात्र 68 पद प्राप्त हुए हैं जो कि कुल पदों का मात्र 24.30% है। 

MPPSC EXAM 2021 NEWS- 76 प्रतिशत पदों को आरक्षित कर दिया

जबकि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कराई जाने वाली प्रत्येक भर्ती परीक्षाओ में अनारक्षित श्रेणी को 40% पद प्राप्त होते है। हम आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहते हैं कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित इंद्रा साहनी जजमेंट 1992 में यह स्पष्ट आदेश जारी किया गया है कि जातिगत आरक्षण की अधिकतम सीमा किसी भी स्थित में 50% से अधिक नही हो सकती है। फिर भी समस्त नियमों व न्यायालयीन आदेशो को अनदेखा करते हुए उपरोक्त जारी भर्ती अधिसूचना में कुल 283 पदों में से 76% पदों को आरक्षित कर दिया गया है। 

MPPSC NEWS- स्वयं द्वारा घोषित आरक्षण नियम का उल्लंघन कर दिया

महोदय विज्ञापन के पेज क्रमांक 2 में यह स्पष्ट उल्लेखित है कि भर्ती में आरक्षण प्रक्रिया मध्यप्रदेश लोक सेवा SC-ST, OBC आरक्षण नियम 1994 के उपबंधो तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार होगी लेकिन आयोग द्वारा जारी की गई पद तालिका में वर्गवार पदों के आवंटन के क्रम में आरक्षण नियमों का उल्लंघन करते हुए पद तालिका तैयार की गई है। 

मध्यप्रदेश के भर्ती आरक्षण नियमों के मुताबिक मध्यप्रदेश के विभिन्न वर्गों को निम्न प्रकार से आरक्षण प्रतिशत प्राप्त है:-  OBC 14% (नवीन संशोधित 27% OBC वर्ग का  27% आरक्षण माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन है जिसके परिपेक्ष्य में याचिका क्रमांक WP 5901 / 2019 में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किए हैं तथा 14% से अधिक आरक्षण दिए जाने पे रोक लगाई है) SC 16%, ST 20% एवं EWS 10% लेकिन आयोग ने अपनी सीट टेबल में प्रतिशतता को दरकिनार करते हुए मनमाने तरीके से सीटों का विभाजन कर दिया है। जिसकी वजह से अनारक्षित वर्ग को कुल 283 पदों में से मात्र 68 पद प्राप्त हुए हैं जो कुल पदों का मात्र 24.30% है। 

जबकि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कराई जाने वाली प्रत्येक भर्ती परीक्षाओं में अनारक्षित श्रेणी को 40% पद प्राप्त होते है तथा इन पदों में प्रत्येक आरक्षित वर्ग के अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी चयनित होते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 सीट तालिका सम्पूर्ण विवरण निम्नानुसार है -:  
कुल पद 283 
श्रेणी - पद - प्रतिशत  
UR - 68 - 24.30 %       
OBC - 89 - 31.44 %
SC - 32 - 11.30 %
ST - 65 - 22.96 % 
EWS - 29 - 10%
महायोग - 283- 100%

अस्तु आपसे विनम्र अनुरोध है कि संवैधानिक प्रावधानों व उच्चतम न्यायालयीन आदेशों का पालन करते हुए अनारक्षित श्रेणी में कुल 40% पदों को विज्ञापित कराते हुए  मध्यप्रदेश राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2021 की संशोधित पद तालिका को तत्काल जारी करवाने का सहयोग प्रदान करें। प्रार्थी रावेंद्र पांडेय

इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. खुला खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

अध्यापकों को पुरानी पेंशन चाहिए, अंशदान का झलावा बंद करे सरकार: कर्मचारी संघ- MP karmchari news

Posted: 04 Jan 2022 11:21 AM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अध्यापक प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अध्यापक संवर्ग तथा नवीन अंशदायी पेंशन योजना (NPS) के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के लगभग 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को नवीन अंशदायी पेंशन योजना में संबंधित लोक सेवक का अंशदान 10 प्रतिशत एवं शासन का अंशदान 14 प्रतिशत जमा किया जा रहा है।

जबकि केन्द्र सरकार द्वारा अपने नवीन अंशदायी पेंशन योजना के कर्मचारियों को 14 प्रतिशत का शासकीय अंशदान कई वर्ष पूर्व से ही दिया जा रहा है। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना स्वीकृत करने से बचने के लिए प्रदेश के एनपीएस धारी कर्मचारियों / अध्यापकों को 4 प्रतिशन अंशदन बढ़ोत्तरी का झुनझुना पकड़ाया गया था। एक ही कार्य पर लगे लोक सेवकों को अलग-अलग पेंशन क्यों दी जा रही है समझ से परे है। 

एक दिन के लिए चुने गये माननीय विधायकों / सांसदों को पुरानी पेंशन के तहत लाभ प्रदान किये जा रहे है जबकि 35 से 40 वर्ष शासकीय कार्य निष्ठा व ईमानदारी से करने वाले लोक सेवकों से यह दोहरा मापदण्ड क्यों ? सरकार द्वारा OPS (पुरानी पेंशन योजना) चालू न किये जाने से कर्मचारियों में भारी आकोश व्याप्त है। जब एक राष्ट्र एक सविधान का सिद्धांत लागू है तो एक राष्ट्र में दो अलग-अलग पेंशन योजनायें क्यों ? 

संघ के मुकेश सिंह , आलोक अग्निहोत्री , सुनील राय , अजय सिंह ठाकुर , तरूण पंचौली , मनीष चौबे , नितिन अग्रवाल , गगन चौबे , श्यामनारायण तिवारी , प्रणव साहू , राकेश उपाध्याय , मनोज सेन , राकेश दुबे , गणेश उपाध्याय , धीरेन्द्र सोनी , मो . तारिक , प्रियांशु शुक्ला , मनीष लोहिया , सुदेश पाण्डेय , मनीष शुक्ला , राकेश पाण्डेय विनय नामदेव , देवदत्त शुक्ला , सोनल दुबे , ब्रजेश गोस्वामी , विजय कोष्टी , अब्दुल्ला चिस्ती , पवन ताम्रकार , संजय श्रीवास्तव , आदित्य दीक्षित , संतोष कावेरिया , जय प्रकाश गुप्ता , आनंद रैकवार , वीरेन्द्र धुर्वे , मनोज पाठकर , सतीश पटेल आदि ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मॉग की है कि नवीन अंशदायी पेंशन योजना को बंद कर सभी लोक सेवकों के लिए एक समान पुरानी पेंशन योजना लागू की जावें। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

INDORE ITI JOBS- टाटा मोटर्स में नौकरियां, इंदौर में walk-in-interview कैंपस

Posted: 04 Jan 2022 11:03 AM PST

इंदौर।
आईटीआई पास बेरोजगार युवाओं के लिए इंदौर में जॉब कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया है। टाटा मोटर्स लिमिटेड के लिए वॉक इन इंटरव्यू लिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर नौकरी। ट्रेनिंग के दौरान 12500 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। 

MP ITI VACANCY- JOB CAMPUS DATE AND ADDRESS

दिनांक 6 जनवरी 2022 को शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर में प्रातः 10:30 बजे से कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस केम्पस ड्राइव में टाटा मोटर्स लिमिटेड सानंद अहमदाबाद में प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए युवकों का चयन करेगी। इस कैम्पस में मशिनिष्ट, टर्नर, डीजल मेकेनिंक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटर, ऑटो बॉडी रिपेयरिंग ट्रेड से संबंधित युवक शामिल हो सकते है। 

इसके लिये उन्हें उक्त ट्रेड में आईटीआई वर्ष 2016 से 2021 के बीच उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के लिए 40 से अधिक पद उपलब्ध है तथा ट्रेनिंग के दौरान चयनित युवकों को 11550 से 12500 रूपये तक का प्रतिमाह स्टायपेंड दिया जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP CORONA NEWS- एक मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव सहित मप्र में 308 और भारत में 50 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

Posted: 04 Jan 2022 11:25 AM PST

भोपाल
। किसी भी गाइडलाइन का इंतजार किए बिना क्वारंटाइन हो जाने का वक्त आ गया है। मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित 308 नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दतिया कलेक्टर संजय कुमार सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव श्री पाराशर, एसडीएम श्री अक्षय मरकाम सहित कुछ डॉक्टर, सरकारी कर्मचारी एवं शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। आज पूरे देश में नये कोविड मामलों की संख्या 50 हजार पार कर गयी है।

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री कोरोनावायरस पॉजिटिव

मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। श्री राजपूत ने बताया कि कोरोना के लक्षण महसूस होने पर मेरे द्वारा अपनी जाँच करवायी गयी जो कोरोना पॉज़िटिव आयी है। अतः मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपनी जाँच जल्द से जल्द करवाएँ। बताया गया है कि श्री राजपूत की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने कंफर्म करने के लिए दूसरी बात सैंपल दिया था। दूसरी बार भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मीटिंग में शामिल एसीएस CORONA पॉजिटिव

इसके अलावा पशुपालन विभाग की अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया संक्रमित पाए गए हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि जांच के लिए सैंपल देने के बाद आइसोलेशन मिलाने के बजाय श्री कंसोटिया सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुलाई गई मीटिंग में शामिल हुए। संक्रमण की स्थिति में उन्होंने प्रेजेंटेशन दिया। श्री कंसोटिया के बिल्कुल नजदीक मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस एवं एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह बैठे हुए थे। श्री कंसोटिया का पूरा परिवार संक्रमित हो गया है। उनकी पत्नी एवं बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

70 रुपए का घोटाला- हाईकोर्ट ने परिवहन विभाग से स्पष्ट जवाब मांगा - MP NEWS

Posted: 04 Jan 2022 07:13 AM PST

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन विभाग द्वारा किए गए ₹70 के कथित घोटाले के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने परिवहन विभाग से स्पष्ट जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि प्रति व्यक्ति ₹70 के हिसाब से यह हजारों करोड़ का घोटाला है। 

शिवपुरी निवासी विजय शर्मा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। बताया है कि जो सेवाएं भारत के सभी राज्यों में फ्री दी जा रही हैं, उसके लिए मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा स्मार्ट चिप नाम की कंपनी को अनुबंधित किया गया और प्रति व्यक्ति ₹70 सर्विस चार्ज वसूल किया गया। यह पूरा पैसा परिवहन विभाग के अनुबंध के कारण प्राइवेट कंपनी के खाते में गया। जबकि शासकीय सेवा के लिए सर्विस चार्ज नहीं लिया जाता।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने जब परिवहन विभाग से जवाब मांगा तो ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया कि स्मार्ट चिप कंपनी से अनुबंध समाप्त कर दिया गया है और NIC (नेशनल इन्फोरमेशन सेंटर) काम दे दिया गया है। इसी के साथ NIC की रसीद भी पेश की गई। याचिकाकर्ता की ओर से आपत्ति जताते हुए बताया कि जो सेवाएं पूरे देश में फ्री हैं, उनके लिए मध्यप्रदेश में सर्विस चार्ज क्यों लिया जा रहा है। परिवहन विभाग ने सेवा प्रदाता संस्थान को बदलकर, कंफ्यूज करने का प्रयास किया है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देशित किया कि वह इस मामले में NIC (नेशनल इन्फोरमेशन सेंटर) को भी प्रतिवादी बनाए। ताकि उनसे भी सवाल किया जा सके। हाईकोर्ट में परिवहन विभाग से पूछा है कि स्पष्ट रूप से बताएं, आम नागरिकों से वसूले जाने वाले ₹70 किस के खाते में जमा हो रहे हैं।

GWALIOR NEWS- सिटी सेंटर और समाधिया कॉलोनी में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस

Posted: 04 Jan 2022 07:02 AM PST

ग्वालियर।
भारत की राजधानी दिल्ली के सीधे संपर्क में रहने वाले मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में सिटी सेंटर और जनक गंज स्थित समाधिया कॉलोनी में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। आम नागरिक सावधान रहें। 

मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार नए साल 2022 के पहले 3 दिनों में ग्वालियर जिले में 37 नागरिक कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए हैं इनमें से 12 नागरिक सिटी सेंटर ग्वालियर के हैं, जबकि छह नागरिक जनक गंज समाधिया कॉलोनी में रहते हैं। बताने की जरूरत नहीं कि संक्रमित होने के बाद और रिपोर्ट आने के पहले तक यह सभी लोग आम जीवन व्यतीत कर रहे थे। निश्चित रूप से लोगों के संपर्क में आए होंगे।

SP ऑफिस में महिला हेड कांस्टेबल पॉजिटिव 

ग्वालियर के एसपी ऑफिस की एक 44 वर्षीय महिला प्रधान आरक्षक भी संक्रमित निकली। जिसके बाद वहां दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को यहां करीब 15 से 20 लोगों के सैंपल लिए हैं जो महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में आए थे। एसपी ऑफिस में बिना मास्क के एंट्री बंद कर दी गई है। आम नागरिकों से अपील है कि एसपी ऑफिस के कर्मचारियों की रिपोर्ट आने तक एसपी ऑफिस जाने से बचें। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें

BHOPAL NEWS- कुत्तों के कारण कलेक्टर-कमिश्नर को हाईकोर्ट का नोटिस

Posted: 04 Jan 2022 07:06 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया को आवारा कुत्तों के कारण हाई कोर्ट का नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के अलावा मुख्य सचिव एवं नगर निगम कमिश्नर को भी नोटिस भेजा गया है। 

भोपाल में आवारा कुत्तों 4 साल की बच्ची का शिकार कर रहे थे 

यदि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग का वीडियो वायरल नहीं होता तो सरकारी स्तर पर कोई यह स्वीकार नहीं करता कि भोपाल में आवारा कुत्ते आदमखोर हो गए हैं और मासूम बच्चों का चारों तरफ से घेर कर शिकार करने लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को दबाने के लिए घायल बच्ची का इलाज शुरू करवाया गया एवं उसके पिता को ₹25000 का चेक दिया गया, परंतु शहर में शिकारी आवारा कुत्तों के खिलाफ कोई अभियान शुरू नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री, मानव अधिकार आयोग के बाद अब हाईकोर्ट 

इस घटना के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर को तलब कर लिया था। प्रेस को जारी सरकारी सूचना में बताया गया था कि मुख्यमंत्री काफी गुस्से में है। मानवाधिकार आयोग ने भी इस घटना पर नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। इसके बाद जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा है कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आप की क्या तैयारी कर रहे हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जबलपुर कोर्ट में केस फाइल- MP NEWS

Posted: 04 Jan 2022 10:49 AM PST

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जबलपुर के जिला न्यायालय में मानहानि का केस फाइल किया गया है। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा न्यायालय से निवेदन किया है कि शिवराज सिंह चौहान को दंडित किया जाए। 

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी आरोपी 

उपरोक्त मामले में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आम जनता के बीच भ्रम फैलाया और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा को बदनाम किया। 

OBC आरक्षण का मामला- 3 दिन की मोहलत दी थी 

विवेक तन्खा की तरफ से पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने केस फाइल किया है। इससे पहले सांसद विवेक तंखा की तरफ से लीगल नोटिस भेजकर तीनों नेताओं से अपने बयान का खंडन करने के लिए कहा गया था। तीनों की तरफ से खंडन नहीं किए जाने पर मानहानि का केस फाइल कर दिया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

INDORE CORONA NEWS- कलेक्टर को और गंभीर स्थिति का इंतजार, भीड़ पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया

Posted: 04 Jan 2022 06:31 AM PST

इंदौर।
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के जितने भी मामले सामने आते हैं उनमें से लगभग 50% इंदौर के होते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान इसे संकट की शुरुआत बता चुके हैं। कलेक्टर मनीष सिंह भी प्रतिबंध लगाने का बयान दे चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। हालात यह हैं कि जहां सबसे ज्यादा संक्रमण (महालक्ष्मी नगर) पाया गया है वहीं पर मेला लगा कर भीड़ जमा की जा रही है।

इंदौर की हॉटस्पॉट कॉलोनी महालक्ष्मी नगर के A-सेक्टर क्षेत्र में 35 से ज्यादा नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। इसके बावजूद इस इलाके में ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसके कारण लोग सावधान हो जाएं। बैरिकेडिंग तो बड़ी बात है, होम आइसोलेशन वाले घरों के बाहर स्टीकर तक नहीं लगाया। इस इलाके में वर्क इन डिस्टेंस पर मेला लगा हुआ है जिसमें भीड़ जमा हो रही है। प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कोई सरकारी कर्मचारी तैनात नहीं है।

सनद रहे कि गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मान चुके हैं कि इंदौर में विस्फोटक स्थिति है। उन्होंने कहा है कि इंदौर में मिलने वाले केस में आधे डेल्टा तो आधे ओमिक्रॉन के हैं। डेल्टा वैरिएंट वही है जिसने दूसरी लहर के समय डॉक्टरों को इलाज का मौका तक नहीं दिया था। श्मशान घाट में चिताएं रखने के लिए जगह नहीं थी।

वर्तमान में इंदौर में 550 एक्टिव केस हैं। लसूड़िया इलाके की महालक्ष्मी नगर कॉलोनी में ज्यादा मरीज हैं। महालक्ष्मी नगर कॉलोनी में 8 सेक्टर हैं। 48 घंटे में ही यहां 12 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक परिवार के 6 लोग शामिल हैं। 6 दूसरे लोग हैं। कॉलोनी के पास ही मेला लगा है। हजारों की भीड़ जुट रही है। हमने मेले में आए कुछ लोगों से बात की। उन्हें पता तक नहीं था कि वे हॉटस्पॉट इलाके में खड़े हैं। इलाके में कोरोना खतरनाक तरीके से फैल चुका है।

CORONA NEWS- छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज बंद, मध्यप्रदेश में खतरनाक डेल्टा वायरस

Posted: 04 Jan 2022 06:59 AM PST

भोपाल।
छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस का रौद्र रूप शुरू हो गया है। कई जिलों में संक्रमण की दर 4% एवं उससे अधिक हो गई है। यानी संक्रमण, नियंत्रण के बाहर हो गया है। मध्यप्रदेश में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आधे लोग दूसरी लहर के समय जानलेवा डेल्टा वायरस से पीड़ित पाए गए हैं। सनद रहे कि दूसरी लहर के समय डेल्टा वायरस ने डॉक्टरों को इलाज तक का मौका नहीं दिया था। मृत्यु दर इतनी अधिक बढ़ गई थी कि सरकार को दस्तावेजों में झूठे आंकड़े दर्ज करने पड़े।

CG CORONA NEWS- छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज बंद, दर्जनों प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि 4% या उससे अधिक की प़ॉजिटिविटी दर वाले ज़िलों में सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, स्विमिंग पूल, मॉल, सिनेमा, मैरिज पैलेस, होटल, रेस्तरां, सभागार बंद कर दिए जाएं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया जाएं। 

छत्तीसगढ़ में नई कोरोना गाइड लाइन

CMO छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नई कोरोना गाइड लाइन में हर ज़िले में जुलूस, रैलियों, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रेलवे स्टेशनों और सीमाओं पर COVID-19 के लिए रैंडम परीक्षण होगा। अस्पताल के बिस्तरों, दवाओं के स्टॉक और ऑक्सीजन की उपलब्धता की दैनिक रिपोर्ट देनी होगी। 

मुंबई महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 10,860 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। मुंबई में संक्रमित नागरिकों की संख्या 47,476 हो गई है।
केरल में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,640 नए मामले आए और 30 लोगों की मृत्यु दर्ज़ हुई। इस दौरान 2,363 लोग डिस्चार्ज हुए। 
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 310 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मृत्यु दर्ज़ की गई। इस दौरन 111 लोग डिस्चार्ज हुए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्री केजरीवाल एवं उनका पूरा परिवार आइसोलेशन में चला गया है। 
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने बताया कि राज्य में कोविड प़ॉजिटिविटी दर 2.59% है। आज 2,479 नए मामले आए औऱ 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। आज ओमिक्रोन का कोई नया मामला नहीं आया, अब तक 77 ओमिक्रोन मामले दर्ज़ हुए हैं। आज 95,391 टेस्ट किए गए। बेंगलुरु में 2,053 नए मामले सामने आए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- कोरोना भगाने हजारों घरों में गायत्री यज्ञ, शक्तिपीठ में हरिहरात्मक महायज्ञ

Posted: 04 Jan 2022 05:30 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों परिवारों की मान्यता है कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर के समय गायत्री यज्ञ के कारण वह सुरक्षित रहे थे। तीसरी लहर की शुरुआत होते ही एक बार फिर सभी घरों में गायत्री यज्ञ शुरू हो गए हैं। इसके अलावा गायत्री परिवार द्वारा भी गायत्री यज्ञ अभियान तेज कर दिया गया है। 

गायत्री परिवार कॉलोनियों में जाकर बड़े गायत्री यज्ञ आयोजित कर रहा है

मेट्रो सिटी भोपाल में अखिल विश्व गायत्री परिवार पर्यावरण शुद्धि के लिए घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान चलाया जा रहा है। यह नियमित रूप से चलता है परंतु तीसरी लहर के कारण इस अभियान को तेज कर दिया गया है। गायत्री परिवार के रमेश नागर ने बताया कि रविवार को यज्ञ की संख्या बढ़ जाती है। आयुर्वेदिक औषधि जड़ी-बूटी युक्त समिधा से यज्ञ कराने गायत्री परिवार के प्रशिक्षित पुरोहित जाते हैं। काेरोना के चलते अधिक घरों में हवन की योजना बनाई गई है। 

CORONA की तीसरी लहर से मुक्ति के लिए मां दुर्गा धाम शक्तिपीठ में हरिहरात्मक शक्ति महायज्ञ 

मां दुर्गाधाम शक्तिपीठ मंदिर अशोका गार्डन में 8 जनवरी से 9 कुंडीय हरिहरात्मक शक्ति महायज्ञ होगा। भगवान विष्णु को हरि और भगवान शिव को हर कहते हैं। इन्हेें समर्पित इस यज्ञ का उद्देश्य है कि भगवान सभी की पीड़ा हर लें। खास बात यह है कि एक क्विंटल समिधा से 9 कुंडों में 9 दिन में 2 लाख 51 हजार आहुतियां दी जाएंगी। समिधा तिल, जौ, शकर, चावल, गूगल, कपूर, घी और जड़ी-बूटियों के मिश्रण से तैयार होगी। यज्ञ दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP NEWS- ग्रामीण बेरोजगारों को बिजली कंपनी में नौकरी दी जाए: मुख्यमंत्री के निर्देश

Posted: 04 Jan 2022 07:00 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को बिजली कंपनी में नौकरी देने के निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय में मध्य प्रदेश की बिजली व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे युवा जिन्होंने आईटीआई पास किया है उन्हें इलेक्ट्रिक लाइनों के मेंटेनेंस का काम दिया जाए। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग देकर जॉब पर रखा जा सकता है। इसके अलावा जो युवा आईटीआई पास नहीं है उन्हें बिजली कंपनी के दूसरे कामों में नौकरी दी जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बिजली कंपनी को कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली ह्यूमन रिसोर्स आउटसोर्स कंपनियों को दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश को ज्यादा सक्षम बनाने की दिशा में प्रयत्न बढ़ाए जाएँ। प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि हुई है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि बेहतर संधारण और श्रेष्ठ सेवाओं के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित करने पर निरंतर ध्यान दिया जाए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

RDVV JABALPUR NEWS- एटीकेटी और CBCS स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा संबंधी सूचना

Posted: 04 Jan 2022 05:02 AM PST

जबलपुर
 Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur MP (रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर) द्वारा अधिसूचना जारी की गई हैयह अधिसूचना Botany Zoology थर्ड सेमेस्टर Reg ATKT Exam 2021 एवं सीबीसीएस थर्ड सेमेस्ट Exam Reg Repeat Ex 2021 के लिए जारी की गई है 

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने  पत्र क्रमांक 1120 द्वारा अधिसूचित किया है कि विषय वनस्पति विज्ञान (Botany) व जंतु विज्ञान (Zoology) तृतीय सेमेस्टर (नियमित /एटीकेटी /भूतपूर्व छात्र) दिसंबर 2022 के परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भरे जाना है जिनकी तिथि एवं शुल्क निम्न प्रकार है, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 6 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक है तथा  ₹100 लेट फीस के साथ 13 जनवरी 2022 तथा ₹750 विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी 2022 तक है. गौरतलब है  एक  से अधिक विषय में एटीकेटी होने पर संपूर्ण परीक्षा शुल्क दे होगा

इसके बाद महाविद्यालय समस्त ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्रों को अपने स्तर पर अप्रूवल कर सूची के साथ हार्ड कॉपी एवं मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ विश्वविद्यालय में दिनांक 17 जनवरी 2022 तक आवश्यक रूप से संबंधित कार्य सहायकों के पास जमा करेंगे अंतिम तिथि के पश्चात ₹100 विलंब शुल्क देय होगा

CBCS पाठ्यक्रम थर्ड सेमेस्टर स्टूडेंट्स के लिए सूचना

इसी के साथ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में पत्र क्रमांक 1119 द्वारा अधिसूचित किया है कि विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में जिन विद्यार्थियों ने सीबीसीएस (CBCS) पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश लिया है,ऐसे छात्र-छात्राएं दिसंबर 2021 में तृतीय सेमेस्टर (नियमित/ रिपीट एग्जाम/ भूतपूर्व) विद्यार्थी अपना परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जमा करेंगे जिसकी तिथि 6 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक है तथा ₹100 विलंब शुल्क के साथ 13 जनवरी 2022 एवं ₹750 विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी 2022 है

इसके बाद विश्व विद्यालय शिक्षण विभाग परीक्षा आवेदन पत्रों को अपने स्तर पर अप्रूवल करेंगे परीक्षा आवेदन पत्र की कॉपी एवं पूर्व अंकसूची सूची तथा मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ शिक्षण विभाग में दिनांक 17 जनवरी 2022 तक आवश्यक रूप से अपने स्तर पर विभाग में जमा करेंगे समस्त विभागअध्यक्ष छात्र -छात्राओं को सूचित कर, निर्धारित समय पर परीक्षा आवेदन पत्र भरवायेंजबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 04 JAN 2022

Posted: 04 Jan 2022 04:49 AM PST

मध्यप्रदेश में आनंद विभाग का गठन, अध्यात्म विभाग का नाम बदला

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक में "आनंद विभाग" का गठन एवं "अध्यात्म विभाग" का नाम परिवर्तित कर "धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग" करने के लिये कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करने का अनुमोदन किया।

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा के लिए STARS कार्यक्रम को सैद्धांतिक स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने Strengthening Teaching-Learning and Results for States (STARS)- स्ट्रेंग्थेनिंग टीचिंग- लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेटस (स्टार्स) कार्यक्रम के क्रियान्वयन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी। स्टार्स भारत शासन का कार्यक्रम है, जिसे 6 राज्यों-मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और केरल में स्वीकृत किया गया है। स्टार्स कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और शासन-विधि (गवर्नेंस) का सुधार है। स्टार्स परियोजना में ऐसी गतिविधियाँ तथा नवाचार प्रस्तावित हैं, जो समग्र शिक्षा अभियान में प्रावधानित नहीं किये जा सकते हैं। स्टार्स परियोजना में सबके लिये शिक्षा, समग्र शिक्षा अभियान, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्ज़ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, सम्पूर्ण विद्यालय दृष्टिकोण (होल स्कूल अप्रोच) रहेंगे।

एमपी में 4665 करोड़ की ताप विद्युत विस्तार इकाई के लिए सहमति

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में अमरकंटक ताप विदयुत गृह, चचाई में 1x660 मेगावाट क्षमता की सुपर क्रिटिकल तकनीक आधारित ताप विद्युत विस्तार इकाई, जिसका क्रियान्वयन मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड एवं कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कम्पनी एस.ई.सी.एल के मध्य गठित संयुक्त उपक्रम द्वारा किया जाना प्रस्तावित है, के लिये नीतिगत/सैद्धांतिक स्वीकृति दी। प्रस्तावित परियोजना की अनुमानित लागत 4665 करोड़ 87 लाख रूपये है। परियोजना के लिये राज्य शासन द्वारा 15 प्रतिशत राशि अंशपूंजी के माध्यम से दी जाएगी।

नगर तथा ग्राम निेवेश के विभागीय सेटअप में संशोधन

मंत्रि- परिषद ने संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश के नये सेटअप में कार्यालयों के  विस्तार/पुनर्गठन के लिये कुल 941 पद (नियमित 693, संविदा-201, आउटसोर्स 47) एवं 140 प्रतिनियुक्ति के पद, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के 5 पद तथा इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट की स्थापना, 25 इन्टर्न्स को रखने का अनुमोदन तथा 13 करोड़ 45 लाख रूपये के वार्षिक व्यय की स्वीकृति दी गई। संचालनालय के सेटअप में सहायक संचालक स्तर के 5 नये जिला कार्यालय (मुरैना, टीकमगढ़, धार, बालाघाट, सीहोर) स्वीकृत किये गये हैं। सहायक संचालक, जिला कार्यालय कटनी का उन्नयन उप संचालक स्तरीय कार्यालय में किया गया है। इससे इन जिलों में जन-सामान्य को सुविधा होगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना

मंत्रि-परिषद ने राज्य शासन में राज्य एजेंसियों की हानि की प्रतिपूर्ति करने तथा कृषकों की उपज नियमित रूप से समर्थन मूल्य पर क्रय हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए दो योजना  (मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन को खाद्यान्न उपार्जन में हुई हानि की प्रतिपूर्ति तथा मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ को खाद्यान्न उपार्जन में हुई हानि की प्रतिपूर्ति) के स्थान पर वर्ष 2020- 21 से नवीन योजना मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना लागू करने का निर्णय लिया। योजना में उपार्जन कार्य में संलग्न राज्य की विभिन्न एजेंसियों की हानि तथा प्रतिपूर्ति के संबंध में मापदण्ड नियत करने के लिये कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। इसमें खाद्य, सहकारिता, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं वित्त विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

नवीन राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी विभाग में भारत सरकार की नवीन राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना का क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया। योजना का उददेश्य मुख्यत: पशु नस्ल विकास, रोजगार सृजन, पशुओं की उत्पादकता बढ़ाना, अनुसंधान कर मैदानी स्तर पर लाना तथा उद्यमिता विकास करना है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन में उक्त गतिविधियों को शामिल कर तीन उप मिशन बनाए गए हैं। पहला पशुधन एवं कुक्कुट के नस्ल विकास पर उप मिशन, दूसरा चरी- चारा विकास उप मिशन और तीसरा इनोवेशन तथा विस्तार उप मिशन है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के क्रियान्वयन से राज्य में पशुओं की नस्ल में सुधार होगा। पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि होगी। नवीन तकनीक विकसित होकर जमीनी स्तर पर पहुँचेगी। इससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।

इंदौर और रीवा में कैंसर के इलाज के लिए लीनियर एक्सीलेटर

मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में कैंसर मरीजों को सुगम उपचार उपलब्ध कराने के लिये चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल, इंदौर तथा रीवा में लीनियर एक्सीलेटर उपकरण का क्रय, संधारण एवं संचालन PPP योजना में करने के लिये निविदा प्रपत्रों का अनुमोदन किया। निविदा के प्री.बिड. कान्फ्रेंस में प्राप्त सुझावों के अनुसार परिवर्तन करने के लिये चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकार दिये गये।

मध्य प्रदेश के 4 जिलों में सरकारी संपत्ति का निर्वर्तन

मंत्रि-परिषद ने वाणिज्यिक कर विभाग की वार्ड नं. 22. अम्बेडकर चौक जिला बालाघाट स्थित परिसम्पत्ति, परिवहन विभाग की जिला राजगढ़ स्थित ब्यावरा बस डिपो परिसम्पत्ति, मध्यप्रदेश सड़क परिवहन विभाग की मुरैना शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग वार्ड क्र. 13 डॉ. राम मनोहर लोहिया वार्ड ग्राम जौरा खुर्द, जिला मुरैना, मुरैना बस डिपो एवं बस स्टैंड की ब्लॉक-ए' भूमि परिसम्पत्ति तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की भारत कॉलोनी न्यू मदन महल वार्ड नं. 15 जबलपुर,  स्थित भूमि पुराना इंडस्ट्रियल शेड, कार्यालय भवन एवं गोदाम परिसम्पत्तियों के निर्वर्तन के लिये आमंत्रित निविदा में H-1 निविदाकार को उच्चतम निविदा बोली मूल्य पर देने का अनुमोदन एवं निविदाकार द्वारा निविदा बोली मूल्य का 100% जमा करने के बाद परिसम्पत्ति के निर्वर्तन के लिये अनुमोदन दिया। ✒ राजेश दाहिमा/दुर्गेश रायकवार
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- महिला डॉक्टर के साथ आधी रात को होटल में अभद्रता

Posted: 04 Jan 2022 04:46 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस लगातार होटल संचालकों को आपराधिक प्रवृत्ति के यात्रियों की निगरानी के लिए सतर्क करते रहते हैं परंतु रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल ज्योति में टीकमगढ़ के सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक महिला डॉक्टर के साथ 1 घंटे से ज्यादा तक अभद्रता होती रही। होटल स्टाफ की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। महिला डॉक्टर को अपनी लाज बचाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। 

भोपाल स्थित हनुमानगंज थाने से मिली जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर उम्र 48 साल, टीकमगढ़ के सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ है। सोमवार 3 जनवरी 2022 की रात वह अपने भाई-भाभी और बेटी के साथ भोपाल आईं थी। मंगलवार की सुबह मुंबई के लिए उनकी फ्लाइट थी। रात्रि विश्राम के लिए उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल ज्योति में रूम बुक कर लिया। जैसे ही उन्होंने अपने रूम में चेक इन किया पास के रूम में ठहरे दो युवकों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। महिला डॉक्टर ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया।

दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे फ्लाइट पकड़नी थी इसलिए महिला डॉक्टर रूम के अंदर चली गई और किसी से शिकायत नहीं की। इसी बात से बदमाशों की हिम्मत बढ़ गई। उन्होंने आधी रात के बाद दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनकी अभद्रता बढ़ गई एवं दरवाजे पर जोर-जोर से हाथ पटकने लगे। शायद दरवाजा तोड़ना चाहते थे। अपनी जान बचाने के लिए महिला डॉक्टर ने डायल 100 को फोन करके सहायता मांगी।

डायल -100 मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इसके बाद महिला डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने नवीन शर्मा, अनिल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के समय शराब पी रखी थी। दोनों दोस्त हैं। पुलिस ने बताया कि नवीन शर्मा जबलपुर और अनिल तिवारी देवास का रहने वाला है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

SDOP बंगले के पास हवाई फायरिंग, 475000 की लूटे- JABALPUR NEWS

Posted: 04 Jan 2022 04:14 AM PST

सिहोरा/जबलपुर।
सिहोरा एसडीओपी के बंगले से चंद कदम की दूरी पर शिव मंदिर बाबा ताल के सामने मंगलवार करीब 11:00 बजे के लगभग मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों ने हवाई फायर करते हुए मोटरसाइकिल से बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे एक कर्मचारी से करीब ₹475000 लूट लिए। लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हासिल जानकारी के मुताबिक सिहोरा निवासी पियूष बिलैया का कर्मचारी मंजू यादव (30) मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे के लगभग अपनी मोटरसाइकिल से बैग में ₹475000 लेकर बाबा ताल के थोड़ा सा आगे आईसीआईसीआई बैंक में रुपए जमा कराने जा रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने मंजू के पीछे टंगे बैग को काटना चाहा। लेकिन बैग मंजू के हाथ से छिटक कर रोड पर गिर गया।

रुपयों से भरा बैग लूटा, हवाई फायर करते हुए भाग गए

जमीन पर बैग गिरते ही मंजू कुछ संभल पाता इसके पहले ही पीछे मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने बैग उठा लिया। मोटरसाइकिल से तेजी से भागते हुए लुटेरों ने हवाई फायर कर दिया जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लुटेरे तेजी से मोटरसाइकिल से भाग निकले। मंजू ने तुरंत घटना की सूचना अपने सेठ पीयूष बिलैया को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस शुरू कि मामले की जांच

दूध और हवाई फायर की खबर लगते ही सिहोरा पुलिस का अमला घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से फायर की गई गोली बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है इसके अलावा गोसलपुर, मझगवा और स्लीमनाबाद बाद पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

चंद कदम की दूरी पर है एसडीओपी का बंगला लुटेरों के हौसले बुलंद

लूट और हवाई फायर की जिस जगह पूरी है वारदात हुई वह जगह सिहोरा एसडीओपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के बंगले से सिर्फ चंद कदम की दूरी पर ही है। ऐसे में लूट और हवाई फायर की वारदात सिहोरा कि पुलिस और एसडीओपी के लिए बड़ा प्रश्न चिन्ह। वैसे भी पिछले डेढ़ माह के अंदर सिहोरा पुलिस संभाग के अंतर्गत हत्या की 4 वारदातें हो चुकी हैं। जिसको लेकर भी लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

MP NEWS- पंचायत मंत्री ने इंजीनियर को सस्पेंड करवाया था, हाईकोर्ट ने कॉस्ट ठोक दी

Posted: 04 Jan 2022 05:55 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री ने दबाव डालकर जिस इंजीनियर को बिना वजह सस्पेंड करा दिया था, हाईकोर्ट ने उस के पक्ष में प्रदेश सरकार पर ₹500000 की कॉस्ट लगा दी है। 

मामला इंजीनियर अशोक कुमार संतोषी का है। अशोक कुमार को उनके रिटायरमेंट के ठीक पहले अचानक सस्पेंड कर दिया गया था। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया गया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री ने एक शिकायत के आधार पर इंजीनियर इन चीफ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जांच के दौरान पाया कि छगनलाल के नाम से किसी ने झूठी शिकायत की है। शिकायतकर्ता अपने पते पर नहीं मिला था। 

जांच कमेटी ने इंजीनियर अशोक कुमार संतोषी को क्लीन चिट दे दी थी। विभागीय मंत्री ने जांच में निर्दोष घोषित किए जाने के बावजूद इंजीनियर अशोक कुमार संतोषी को सस्पेंड करवा दिया था। याचिका में इंजीनियर ने बताया कि 30 साल की सेवा में उन्हें एक भी नोटिस नहीं मिला। सस्पेंड करने से पहले भी ना तो नोटिस दिया गया और ना ही सुनवाई का अवसर दिया गया।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में जस्टिस विवेक रुसिया की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करने के बाद मध्य प्रदेश राज्य सरकार पर ₹500000 की कॉस्ट लगा दी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP CORONA NEWS- सिंधिया के पीए, कलेक्टर, डॉक्टर और एसडीएम सहित 308 पॉजिटिव

Posted: 04 Jan 2022 05:55 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव पाराशर, दतिया कलेक्टर संजय कुमार सिंह, डॉक्टर और एसडीएम अक्षय मर्काम सहित कई ऐसे नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिनके बारे में आम धारणा है कि वह निश्चित रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते होंगे। 

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 308 नागरिक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले दिनों की तरह इस बार भी इंदौर में संक्रमित नागरिकों की संख्या लगभग 50% (137) है। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कुल संक्रमित नागरिकों की संख्या 1029 हो गई है। इंदौर में एक संक्रमित नागरिक की मृत्यु हो गई है। 

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, उज्जैन, सागर खंडवा एवं शिवपुरी में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आम नागरिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। ताजा रिपोर्ट में कई नेता, प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP NEWS- 500 शिक्षकों को नौकरी से निकालने की तैयारी, हाई कोर्ट से स्टे लेकर आए थे

Posted: 03 Jan 2022 11:27 PM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने हाईकोर्ट के आदेशों का पालन ना करने की परंपरा शुरु कर दी। उच्च न्यायालय से मिले स्थगन आदेश के आधार पर नौकरी कर रहे 500 व्यवसायिक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का नया तरीका खोज लिया है। इस तरीके से आत्म निर्भर मध्य प्रदेश पर नेगेटिव असर पड़ेगा लेकिन इसकी परवाह किसी को नहीं है। 

मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में अब पढ़ाई नहीं, पॉलिटिक्स होती है। राजधानी के अफसर शिक्षकों पर दबाव बनाने की नई-नई योजनाएं बनाते रहते हैं और स्कूलों के शिक्षक संगठन ज्यादा वेतन कम से कम काम की पॉलिसी के तहत राजनीति करते हैं। वोकेशनल टीचर्स के मामले में ऐसा ही कुछ हुआ है। 

आउटसोर्सिंग एजेंसी को फायदा पहुंचाने के लिए व्यवसायिक शिक्षकों की बिना किसी कारण के सेवाएं समाप्त कर दी गई थी। इस कार्रवाई के खिलाफ शिक्षक हाई कोर्ट चले गए। उच्च न्यायालय ने याचिका को सुनवाई के योग्य समझा और फैसला होने तक सेवाएं समाप्ति वाले आदेश को स्थगित कर दिया। डिपार्टमेंट ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सभी शिक्षकों को सेवा में वापस तो ले लिया लेकिन इसके साथ एक खतरनाक साजिश रची गई। 

बैंकिंग एंड फाइनेंस, फिजिकल एजुकेशन और ट्रैवल एंड टूरिज्म ट्रेड में एडमिशन बंद कर दिए। इस साल परीक्षा के बाद मध्य प्रदेश के किसी भी स्कूल में उपरोक्त 3 कोर्स में पढ़ने के लिए एक भी विद्यार्थी नहीं होगा। ऐसी स्थिति में शिक्षकों की सेवाएं आसानी से समाप्त कर दी जाएगी। हाई कोर्ट में दलील दी जाएगी की विद्यार्थी ही नहीं है इसलिए शिक्षकों की आवश्यकता समाप्त हो गई है। 

सभी शिक्षकों की नियुक्ति राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत की गई। पिछले 3 साल से तीनों कोर्स में एडमिशन बंद है लेकिन व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ ने एडमिशन के लिए कोई अभियान नहीं चलाया। अब जब नौकरी खतरे में पड़ गई तब बयानबाजी शुरू की जा रही है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

Small business ideas- सरकारी चार्टर्ड अकाउंटेंट LOAN दिलाएगा, प्राजेक्ट भी वही बनाएगा

Posted: 03 Jan 2022 09:12 PM PST

भोपाल। भोपाल का अमरूद इंदौर-ग्वालियर का आलू, जबलपुर की हरी मटर और उज्जैन- विदिशा की प्याज अब जरूरतमंदों के कारोबार-रोजगार का जरिया बनेंगे. गौरतलब है की आत्मनिर्भर भारत योजना के मद्देनजर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएम स्कीम) लॉन्च की है.

PMFM SCHEME- एक जिला- एक उत्पाद स्कीम

केंद्र सरकार द्वारा इस स्कीम को एक जिला- एक उत्पाद नाम दिया गया है. इसका मतलब यह है कि जिस जिले में जो उत्पाद सबसे ज्यादा होता है, उससे जुड़े प्रोडक्ट(जैसे- जैम, अचार) बनाने के लिए सरकार द्वारा लोन दिया जाएगा. इसके लिए हर जिले में सर्वे करने के बाद वहां हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से रिपोर्ट बुलाई गई थी. इसके तहत मध्य प्रदेश के 52 जिलों को उत्पाद के नाम से चिन्हित किया गया है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. इसका लाभ छोटे व्यापारियों, एक किसान, किसान के संगठन, स्व सहायता समूह, सहकारी समितियों सहित उन लोगों को मिलेगा जिनके पास छोटी मोटी मशीनें स्थापित करने के लिए थोड़ी बहुत जमीन उपलब्ध है.

सीनियर हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर रघुवंशी ने बताया कि इस योजना में तय प्रावधानों के तहत जो लोग लोन लेना चाहेंगे उन्हें रिसोर्स पर्सन के तौर पर नियुक्त किए गए चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा फ्री में प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना कर रिपोर्ट दी जाएगी. रिसोर्स पर्सन की जिम्मेदारी होगी कि वह संबंधित व्यक्ति की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बैंक में पेश करके उन्हें लोन दिलायें. जीएस रघुवंशी ने बताया कि फल अनुसंधान ईटखेड़ी भोपाल के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉक्टर आरके जायसवाल को योजना के तहत MT (Master Trainer) नियुक्त किया गया है. मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages