Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 27, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


मच्छर पानी में डूबता क्यों नहीं, जबकि उसे तो तैरना भी नहीं आता- GK in Hindi

Posted: 27 Jan 2022 12:55 PM PST

मच्छर को तैरना नहीं आता लेकिन फिर भी वह पानी में डूबता नहीं है। बड़े आराम से पानी की सतह पर न केवल बैठा रहता है। यदि किसी चीज का आधार सपाट हो तो वह चीज भी पानी में नहीं डूबती लेकिन मच्छर की टांगे तो नुकीली होती हैं। सवाल यह है कि इन तमाम परिस्थितियों के बावजूद मच्छर पानी में डूबता क्यों नहीं है। आइए मच्छर की इस चमत्कारी शक्ति के बारे में पता करते हैं। 

सरफेस टेंशन क्या होता है, पानी पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है

मच्छर की चमत्कारी शक्ति का पता लगाने से पहले अपन को फिजिक्स के 1 सिद्धांत 'सरफेस टेंशन' को समझना पड़ेगा। यह बिल्कुल सरल है जब आप किसी धागे को दोनों तरफ से खींचते हैं तो वह धागा एकदम सीधा हो जाता है और जब छोड़ देते हैं तो वही धागा मुड़कर और सिकुड़ कर किसी एक जगह पर जमा हो जाता है। धागे को दोनों तरफ से खींचने के बाद जो तनाव पैदा होता है उसी को सरफेस टेंशन कहते हैं। 

पानी में जब कचरा जमा होने लगता है तो पानी की थिकनेस बढ़ने लगती है। पानी गाढ़ा होने लगता है। इसी को सरफेस टेंशन कहते हैं और इस सरफेस टेंशन के चमत्कार के कारण मच्छर पानी में डूबता नहीं है बल्कि बड़े मजे से पानी की सतह पर बैठा रहता है। यहां ध्यान देना होगा कि मच्छर हमेशा गंदे और ठहरे हुए पानी पर बैठता है, साफ और बहते हुए पानी पर नहीं। क्योंकि एक स्थान पर जमा गंदे पानी का सरफेस टेंशन ज्यादा होता है। 

सरफेस टेंशन को सरल शब्दों में समझें 

और अधिक सरल समझना हो तो यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा दूध और उसके गर्म करने के बाद दूध की सतह पर जमी हुई मलाई। ताजा दूध तरल होता है लेकिन जब उसे गर्म किया जाता है तो वह गाढ़ा होने लगता है और मलाई जम जाती है। यह गाढ़ा पन ही सरफेस टेंशन है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

प्रयोगशाला शिक्षक की अनुकंपा नियुक्ति निरस्त करने वाला आदेश हाई कोर्ट से स्थगित- MP karmchari news

Posted: 27 Jan 2022 12:10 PM PST

जबलपुर
। श्री शिवम श्रीवास्तव को उनके पिता श्री मंगलेश श्रीवास्तव की मृत्यु के पश्चात, प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर दिनांक 11/02/2021 को जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई थी। दिनाँक 23/09/2021 को यह कहते हुए नियुक्ति निरस्त कर दी गई थी कि, श्री शिवम श्रीवास्तव को प्रयोग शाला शिक्षक के पद पर नियुक्ति की पात्रता नही है। लिपिक एवं भृत्य संवर्ग की मृत्यु पर उनके आश्रित को, प्रयोग शाला शिक्षक के पद पर नियुक्ति की पात्रता नही है।

श्री शिवम श्रीवास्तव द्वारा, उच्च न्यायालय जबलपुर के समक्ष रिट याचिका दायर कर, जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल के आदेश दिनाँक 29/09/21 को चुनौती दी गई थी। शिवम श्रीवास्तव की ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर के वकील श्री अमित चतुर्वेदी ने दलील दी कि याचिकाकर्ता अनुकम्पा नियुक्ति की मास्टर पालिसी दिनाँक 29/09/14 के अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति के पात्र है। उसके अतिक्रमण अन्य कोई भी निर्देश वैध नही हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा 2018 (शैक्षणिक संवर्ग) के अनुसार, याचिका कर्ता प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर नियुक्ति के पात्र है। 

अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी की दलील से सहमत होकर, उच्च न्यायालय जबलपुर ने राज्य शासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल को नोटिस जारी कर, नियुक्ति निरस्त करने वाले आदेश दिनाँक 23/09/2021 को स्टे कर दिया है। अर्थात श्री शिवम श्रीवास्तव प्रयोग शाला शिक्षक के पद पर कार्य करते रहेंगे। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

न्यायालय शेष आरोपों को कब वापस ले सकता है जानिए- CrPC section 223

Posted: 27 Jan 2022 11:58 AM PST

जब किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई आरोप पत्र बनता है तब उस आरोपी व्यक्ति पर कई विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध का आरोप लगा दिया जाता है जैसे हमने पिछले लेख में आपको बताया था कि अगर कोई व्यक्ति हत्या कर देता है तब उस पर गंभीर उपहति, धमकी देना, हत्या का दुष्प्रेरण आदि संबंधित धाराओं पर आरोप लगाया जाता है अगर आरोपी व्यक्ति यह साबित कर देता है कि किसी के बहकावे (दुष्प्रेरण) में उसने हत्या की है तब वह व्यक्ति दुष्प्रेरण के हत्या का दोषी होगा न कि हत्या का। तब आरोपी या आरोपी व्यक्ति का वकील किस कानून के अंतर्गत अन्य अपराध के आरोप को वापस करवाएगा जानते हैं।

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 224 की परिभाषा:-

• जब एक व्यक्ति के विरुद्ध एक से अधिक शीर्ष के अपराध का आरोप लगाया गया है एवं एक अपराध में उसे दोषसिद्धि कर दिया गया है तब परिवादी या आरोपी का वकील न्यायालय की सम्मति से शेष आरोप या आरोपों को वापस ले सकता है, एवं न्यायालय भी ऐसे आरोपों की जाँच या विचारण को रोक सकता है, ऐसे आरोपों से आरोपी को दोषमुक्ति कर देगा।

• लेकिन किसी न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि अपास्त कर दी जाती हैं तब उक्त न्यायालय(जिसने आरोपी को अपराध के आरोपों से दोषमुक्ति दी थी) ऐसे वापस आरोपो की जाँच या विचारण में आगे दोबारा कार्यवाही कर सकता है। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP TET VARG 3 TOPIC- मानसिक आयु एवं बुद्धि परीक्षण

Posted: 27 Jan 2022 11:48 AM PST

VYAPAM VARG-3: Mental Age and Intelligence Test

सामान्य भाषा में मानसिक आयु का अर्थ है, जिस लेवल पर आपका दिमाग काम करता है उसे मानसिक आयु (Mental Age)कहा जाता है। मनोविज्ञान की भाषा में "मानसिक आयु किसी व्यक्ति के द्वारा विकास की सीमा की वह अभिव्यक्ति है जो उसके कार्यों द्वारा कार्यों द्वारा कार्यों द्वारा जानी जाती है तथा आयु विशेष में उससे उसकी अपेक्षा होती है।"

मानसिक आयु की अवधारणा के बारे में सबसे पहले फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक अल्फ्रेड बिने (Alfred Binet) ने बताया था। अल्फ्रेड बिनेट एक फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक थे जिन्होंने पहले आइक्यू टेस्ट (iQ)की खोज की। उन्होंने अपने सहयोगी, थेओडेर साइमन के साथ मिलकर पहला आई क्यू टेस्ट बनाया था, जिसे बिन-साइमन आईक्यू टेस्ट (Binet- Simon iQ Test) के नाम से जाना जाता है। इसी कारण अल्फ्रेड बिने  को बुद्धि परीक्षणों का जनक भी कहा जाता है। 

1904 में फ्रांस के शिक्षा मंत्री ने अल्फ्रेड बिने से एक ऐसी प्रणाली विकसित करने के लिए कहा जिससे यह पता चल सके कि कौन सा छात्र सही से कक्षा के पाठ याद नहीं कर पा रहा है और जिससे उन्हें आवश्यक सहायता दी जा सके। 

मनोवैज्ञानिकों ने बुद्धि की माप के परीक्षण को दो कसौटी के आधार पर वर्गीकृत किया है। 
1) क्रियान्वयन के तरीकों के आधार पर (On the basis of Administration Mode) 
इसमें दो प्रकार के टेस्ट आते हैं, वयक्तिक और सामूहिक

वैयक्तिक परीक्षण (Individual Test) - (Binet- Simon Intelligence Test) 

इस टेस्ट को बिने और साइमन ने 1905 में बनाया, यह टेस्ट वैयक्तिक टेस्ट ही था। इन्होंने बुद्धि के मापन का आधार बच्चों के निर्णय, स्मृति, तर्क, आंकिक ज्ञान आदि मानसिक कार्य को माना। उन्होंने इन कार्यों से संबंधित अनेक प्रश्न तैयार किये और उन्हें अनेक बच्चों पर आजमाया। इस परीक्षण के अनुसार जो बालक अपनी आयु के अनुरूप निर्धारित सभी प्रश्नों के सही उत्तर देता है तो वह सामान्य बुद्धि वाला कहलाता है। जबकि यदि वह अपनी आयु के ऊपर के आयु के बच्चों के लिए निर्धारित प्रश्नों के उत्तर देता है, तो वह उच्च बुद्धिवाला कहलाता है  जबकि यदि बालक अपनी आयु के अनुरूप निर्धारित प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाता वह निम्न बुद्धि वाला कहलाता है। परंतु वैयक्तिक परीक्षण होने के कारण इस परीक्षण में समय अधिक लगता था  इसलिए सामूहिक परीक्षण विधि को अपनाया गया। 

सामूहिक बुद्धि परीक्षण (Group Intelligence Test) -

यह परीक्षण पूरे समूह पर किए गए जिसमें आर्मी अल्फा परीक्षण और आर्मी बीटा परीक्षण प्रमुख हैं। इन परीक्षणों में समय  तथा पैसा  दोनों कम खर्च  होते हैं। 

वैश्लर बुद्धि परीक्षण (Wechsler's Intelligence Test) 

वैश्लर ने बुद्धि मापने के दो नियम दिए। वयस्कों की बुद्धि मापने के लिए 1939 में एक मापक तैयार किया, जिसे वेश्लर - वेलबयू नाम रखा गया। इसमें दो Forms थे।  दोनों फॉर्मस् में 10-10 उपपरीक्षण(Subtest) थे। 10 उपपरीक्षण में से 05 क्रियात्मक मापनि (Performance Scale) वाले और 05 शाब्दिक मापनी (Verbal Scale) वाले थे। समय के साथ-साथ इसमें बहुत से परिवर्तन किए गए। 

2) एकांशों के स्वरूप के आधार पर (on the basis of items Mode)- 
इन बुद्धि परीक्षणों को शाब्दिक, अशाब्दिक और अभाषाई समूहों में बांटा गया। 

शाब्दिक बुद्धि परीक्षण( Verbal Intelligence Test) -
ऐसी ऐसा बुद्धि परीक्षण जिसमें लिखित शब्दों अर्थात लिखित भाषा का प्रयोग निर्देश देने तथा परीक्षण के एकांशों या प्रश्नों में किया जाता है। यह भी वैयक्तिक और सामूहिक दोनों प्रकार के होते हैं। 

अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण (Nonverbal Intelligence Test) -
ऐसे बुद्धि परीक्षण जिसमें भाषा अर्थात शब्दों,वाक्यों, संख्या का प्रयोग निर्देश में निश्चित रूप से होता है परंतु  एकांशों में प्रयोग नहीं होता। इसलिए इसका प्रयोग छोटे बच्चों, कम पढ़े-लिखे व्यक्तियों तथा मानसिक रूप से मंदित बच्चों के लिए किया जाता है। 

क्रियात्मक बुद्धि परीक्षण (Performance Intelligence Test) -
ऐसा बुद्धि परीक्षण जिसमें भाषा का प्रयोग निर्देश, चित्रा भिनय (Pantomine)तथा हावभाव(Gesture) के रूप में किया जाता है। इस परीक्षण में व्यक्ति के सामने वस्तुओं को उनके वास्तविक रूप में उपस्थित किया जाता है और उसमें जोड़-तोड़ करना पड़ता है। 

अभाषाई बुद्धि परीक्षण (Non-Language Intelligence Test) -
अभाषाई बुद्धि परीक्षण में भाषा का प्रयोग नहीं होता। यह केवल निर्देश, हावभाव, चित्राअभिनय द्वारा किया जाता है। 

इस प्रकार उपरोक्त सभी बुद्धि परीक्षणों के द्वारा मानसिक आयु की गणना विभिन्न तरीकों से की जाती है और फिर वास्तविक आयु  के साथ बुद्धि लब्धि के सूत्र द्वारा बुद्धि लब्धि की गणना की जाती है। 
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

CM Sir, MPPSC-2021 की लास्ट डेट पास आ गई अब तो आयु सीमा में संशोधन करवा दीजिए- Khula Khat

Posted: 27 Jan 2022 11:26 AM PST

महोदय,
मैं बेरोजगार युवक हूं और पिछले 2 वर्षों से MPPSC/PEB प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं। महोदय, में  आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि MPPSC की पहली परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से 2 बार कैंसिल होकर 25 जुलाई को आयोजित हुई जबकि दूसरी भर्ती परीक्षा जिसका विज्ञापन जून 2021 में आना था एवं परीक्षा अगस्त 2021 में आयोजित होनी थी, वह आयोग के द्वारा सही समय पर जारी नहीं किया गया। 

वह विज्ञापन दिनांक 22 दिसम्बर 2021 को जारी किया गया एवं उसमें आयु सीमा 01 जनवरी 2021 की जगह 01 जनवरी 2022 कर दी गई। जिसकी वजह से अधिकांश  बेरोजगार अभ्यर्थी जो पिछले 2 वर्षों से तैयारी कर रहे थे, परीक्षा में आवेदन करने से बाहर हो गए। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पिछड़ा वर्ग आरक्षण, के विवाद के कारण, कोरोना काल के कारण 2021 की परीक्षा का विज्ञापन सही समय पर नहीं निकाल पाया जिसके कारण मेरे जेसे बेरोजगार लोग 1 जनवरी 2022 से आयु गणना के कारण वर्तमान मे प्रकाशित विज्ञापन मे आवेदन नहीं कर पा रहे है। 

महोदय, हमारी क्या गलती है MPPSC भर्ती परीक्षा जिसका विज्ञापन जून 2021 में आना था एवं परीक्षा अगस्त 2021 में आयोजित होनी थी, वह आयोग के द्वारा सही समय पर जारी नहीं किया सही समय पर विज्ञापन जारी होने पर भी क्या आयोग आयु की गणना 1जनवरी  20 22 करता ?नहीं करता तो फिर मध्य प्रदेश के उन बेरोजगारो की क्या गलती जो भर्ती परीक्षा पश्चात  अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लगातार पदाई  कर मेहनत कर रहे थे। 

कुछ अभ्यर्थी तो ऐसे ही जो मात्र 2 या 3 माह ऊपर होने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे है । मेरे जेसे हजारों साथी आपका ध्यान MPPSC परीक्षा 2021 के विज्ञापन मे आयु सीमा मे संशोधन करने हेतु बार बार आपसे निवेदन कर रहे है विज्ञापन को प्रकाशित होने के पश्चात से लगातार 1 महीने से  आग्रह  किया जा रहा है ।

महोदय पुनः निवेदन है कि  आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2022 के पूर्व हमारे पक्ष मे MPPSC परीक्षा 2021 के विज्ञापन मे आयु सीमा मे संशोधन करने का कष्ट करें। इस पत्र के लेखक हैं: नीरज कुमार (nk7353161@gmail.com)। 

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com

ई-बाइक और ई-साइकिल के बाजार पर कब्जा करेगी TVS, स्विट्जरलैंड की सबसे बड़ी कंपनी से पार्टनरशिप

Posted: 27 Jan 2022 07:43 AM PST

जिस प्रकार स्मार्टफोन आते ही सैमसंग ने नोकिया मोबाइल को बाजार से गायब कर दिया था। टीवीएस मोटर कंपनी की प्लानिंग कुछ ऐसी ही नजर आती है। स्वीटजरलैंड की सबसे बड़े ई-मोबिलिटी ग्रुप (SEMG) की 75% हिस्सेदारी टीवीएस ने खरीद ली है। यानी अब टीवीएस मोटर्स के पास ई-बाइक की सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी होगी और एक सफल एवं एक्सपीरियंस होल्डर पार्टनर भी। 

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल के दामों के कारण भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि अभी इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट शेयर 10% भी नहीं है लेकिन सभी विशेषज्ञों का मानना है कि निकट भविष्य में पूरा बाजार इलेक्ट्रिक वाहनों से भर जाएगा। टीवीएस मोटर्स के रणनीतिकार इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। 

SEMG, DACH क्षेत्र के भीतर ई-मोबिलिटी सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली एक बड़ी कंपनी है। यह कंपनी स्विट्जरलैंड में सबसे बड़ी प्योर-प्ले ई-बाइक रिटेल चेन M-वे को चलाती है, जिसका रेवेन्यू लगभग 100 मिलियन अमरीकी डॉलर(753 करोड़ रुपए) है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कंपनी की टेक्नोलॉजी और एक्सपीरियंस का फायदा उठाकर टीवीएस मोटर्स भारतीय बाजार पर कब्जा करने के लिए आक्रमक अभियान शुरू करेगी।

MP government jobs- राज्य सहकारी बैंक में सरकारी नौकरी, आयु सीमा 50 वर्ष

Posted: 27 Jan 2022 11:19 AM PST

मध्य प्रदेश शासन के राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) द्वारा जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सरकारी नौकरी के इंतजार में ओवरएज हो गए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं क्योंकि आयु सीमा 18 से 50 वर्ष है।

Apex Bank vacancy- important dates

भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ – 25 जनवरी 2022
ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट– 25 फरवरी 2022
अपेक्स बैंक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड- परीक्षा से 1 सप्ताह पहले
अपेक्स बैंक भर्ती परीक्षा की तारीख- अभी घोषित नहीं की
अपेक्स बैंक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट- परीक्षा के 10 दिन बाद

अपेक्स बैंक भोपाल में रिक्त पदों के नाम एवं संख्या

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (महाप्रबंधक) – 13 पद
प्रबंधक (लेखा) – 34 पद
मैनेजर (प्रशासन) – 34 पद
नोडल ऑफिसर – 12 पद
उप महाप्रबंधक (एसएम- I) - 03 पद
सहायक महाप्रबंधक (एसएम-द्वितीय) - 04 पद
मैनेजर – 2 पद
वित्त/लेखा (एमएम-I) – 02 पद
प्रबंधक कानून (MM-I) 01 पद
प्रबंधक आईटी (MM-I) 01 पद
उप प्रबंधक वित्त / लेखा (एमएम-द्वितीय) 01 पद
डिप्टी मैनेजर आईटी (एमएम-द्वितीय) – 01 पद
उप प्रबंधक कृषि (एमएम-द्वितीय) – 01 पद
उप प्रबंधक कानून (एमएम-द्वितीय) – 01 पद
उप प्रबंधक (एमएम-द्वितीय) 01 पद
उप महाप्रबंधक (एमएम-द्वितीय) 03 पद
सहायक प्रबंधक कृषि (जेएम-आई) 01 पद
सहायक मैनेजर आईटी (जेएम-आई) – 01 पद
सहायक मैनेजर पीआरओ (जेएम-आई) – 01 पद
सहायक प्रबंधक कांस्ट./रखरखाव (जेएम-I) – 01 पद
सहायक प्रबंधक सुरक्षा (जेएम-आई) – 01 पद
सहायक मैनेजर जनरल (जेएम-I) – 12 पद

अपेक्स बैंक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें

एपेक्स बैंक की वेबसाइट apexbank.in पर जाएं।
"ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें। अब "नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें" टैब चुनें।
इसके बाद अपना नाम, संपर्क विवरण और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
ऑनलाइन आवेदन में भरे गए डिटेल्स को स्वयं भरें और वेरिफाई करें।
इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फॉर्म प्रीव्यू पर क्लिक कर एक बार फिर फॉर्म को अच्छे से जांच लें। 'भुगतान' टैब पर क्लिक करें। अब 'कंप्लीट रजिस्ट्रेशन बटन' पर क्लिक करें।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

जबलपुर में नर्मदा नदी पर कुल कितने घाट हैं, यहां पढ़िए - Jabalpur famous tourist place

Posted: 27 Jan 2022 07:26 AM PST

जबलपुर।
मध्यप्रदेश का जबलपुर शहर केवल एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर नहीं है बल्कि महर्षि जबालि के कारण भारत की संस्कारधानी भी है। इस शहर का अपना गौरव है और विशेष धार्मिक महत्व भी। नर्मदा नदी के किनारे बसा यह शहर धार्मिक पर्यटन के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है। 

जबलपुर में भेड़ाघाट के बारे में तो सभी जानते हैं। जबलपुर शहर से 25 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के किनारे भेड़ाघाट की संगमरमर की चट्टानें दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर लेती हैं। इन चट्टानों का जादू कुछ ऐसा है कि कई लोग घाट के नीचे वाले इलाकों में पानी में डूबी चट्टानों के साथ सेल्फी लेने के लालच में हादसों का शिकार तक हो जाते हैं। यह एक विशेष संयोग ही है कि धार्मिक पर्यटन महत्व के इस शहर में नर्मदा नदी के किनारे कुल 11 घाट हैं। 

जबलपुर में नर्मदा घाटों के नाम 

भेड़ाघाट
तिलवारा घाट
जिलहरी घाट
ग्वारीघाट
उमा घाट
खारी घाट
लम्हेटा घाट
सिध्दघाट
दरोगा घाट
सरस्वती घाट
झांसीघाट
गौरैयाघाट
घाट पिंडरई
भि‍टौली घाट इसे भटौलीघाट के नाम से भी जानते हैं
जमतरा घाट
नन्द‍िकेश्वर घाट
जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.

मध्यप्रदेश कर्मचारियों के प्रमोशन- मंत्री समूह के चेयरमैन का बयान- MP NEWS

Posted: 27 Jan 2022 06:23 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रतानुसार पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए गठित मंत्री-समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार मौजूद रहे। वहीं जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट और वन मंत्री डॉ. विजय शाह वर्चुअली शामिल हुए। 

बैठक में गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि समिति शीघ्र ही कर्मचारियों के हित में निर्णय लेगी। बैठक में मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2002 और नवीन पदोन्नति नियम-2021 के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 2 फरवरी को पूर्वान्ह में पुन: मंत्री-समूह की बैठक आयोजित होगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव जल-संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. अशोक अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव विधि श्री गोपाल श्रीवास्तव,सचिव वित्त श्री अजीत कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

दर्जा मंत्री इमरती देवी को कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी, महाराजा सिंधिया ने टोका - GWALIOR NEWS

Posted: 27 Jan 2022 07:21 AM PST

ग्वालियर।
कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बीच फेस मास्क के लिए पहले भी ट्रोल हो चुकी मध्यप्रदेश शासन की दर्जा मंत्री इमरती देवी को आज उनके आराध्य महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी टोक दिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें कपड़े का फैशनेबल नहीं बल्कि क्लीनिकल मास्क लगाने का आदेश दिया है। 

मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहते हुए विधानसभा का उपचुनाव हार चुकी इमरती देवी को ज्योतिरादित्य सिंधिया की कृपा से लघु उद्योग विकास निगम के चेयरमैन का पद प्राप्त हो गया है। यह कैबिनेट मंत्री स्तर का पद है। पिछले दिनों राजधानी भोपाल में जब इमरती देवी बिना मास्क के जा रही थी तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पहनने के लिए क्लीनिकल फेस मास्क कर दिया लेकिन इमरती देवी ने मास्क पहनने के बजाय उसे जमीन पर फेंक दिया था। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी निंदा हुई थी। 

आज मोतीमहल स्थित मान सभागार में कोविड समीक्षा बैठक लेने के बाद सिंधिया बाहर निकले तो उन्होंने देखा इमरती देवी भगवा रंग के कपड़े का मास्क लगाए हुए थीं। उन्होंने सभी के सामने उन्हें टोका और कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। कपड़े के मास्क से वायरस से बचाव संभव नहीं है। इसलिए आप क्लीनिकल मास्क लगाओ। सिंधिया की हिदायत सुनने के बाद इमरती देवी ने कान पकड़कर कहा- गलती हो गई महाराज। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC- मेडिकल ऑफिसर परीक्षा 2021 का शुद्धि पत्र

Posted: 27 Jan 2022 05:47 AM PST

M.P. Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2021 का शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इस शुद्धि पत्र में आयु सीमा में संशोधन किया गया है। 

एमपीपीएससी द्वारा जारी शुद्धि पत्र दिनांक 27 जनवरी 2022 के अनुसार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, शाखा अधिकारी/ संपदा प्रबंधक परीक्षा 2021, यूनानी चिकित्सा अधिकारी, पदों के लिए 28 दिसंबर एवं 30 दिसंबर को जॉब नोटिफिकेशन जारी किए गए थे। उपरोक्त चारों पदों के लिए आयु सीमा की छूट में संशोधन किया गया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 4 जुलाई 2019 के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, शासकीय निगम, मंडल, स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारी, नगर सैनिक, दिव्यांगजन, महिलाएं, आदि के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। अतः उपरोक्त श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रहेगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- राज्य वन सेवा एवं ADPO के पदों में वृद्धि

Posted: 27 Jan 2022 05:59 AM PST

M.P. Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2022 के रिक्त पदों की संख्या में संशोधन किया गया है। दोनों परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छी खबर है। 

MPPSC राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 शुद्धि पत्र दिनांक 27 जनवरी 2022 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र क्रमांक 1/11/2021 के अनुसार मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रपाल के रिक्त पदों में निम्नानुसार संशोधन किया गया है। 
वन क्षेत्रपाल कुल पदों की संख्या 40 
अनारक्षित पदों की संख्या 00 
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 6 
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 7 
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 23 
सामान्य जाति वर्ग के निर्धन उम्मीदवारों के लिए 04 

पदनाम- परियोजना क्षेत्रपाल
विभाग का नाम- मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड 
श्रेणी- द्वितीय श्रेणी 
पद स्थिति- स्थाई 
चयनित अधिकारी यदि प्रशिक्षण के बीच में छोड़कर जाता है तो समस्त खर्चे अदा करने होंगे। ट्रेनिंग के बाद कम से कम 5 साल सेवा करना अनिवार्य है। 

MPPSC ADPO शुद्धि पत्र

इसी प्रकार सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 में कुल 72 नवीन पदों को संयोजित किया गया है। आरक्षण की स्थिति विस्तार पूर्वक शुद्धि पत्र में प्रदर्शित की गई है। क्लिक करके शुद्धि पत्र पढ़ सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें

CSIR UGC Net june 2021 Admit Card- जॉइंट सीएसआइआर यूजीसी नेट के प्रवेश पत्र जारी

Posted: 27 Jan 2022 05:37 AM PST

(NTA- National Tessting Agency) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर जॉइंट सीएसआइआर यूजीसी नेट जून -2021 (joint CSIR-UGC NET JUNE- 2021) परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं। ये admit card, Earth; Atmospheric;Ocean and Planetary Sciences" सुब्जेक्टस् के लिये हैं। 

गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीएसआइआर (CSIR - Council For Scientific and Industrial Research) यूजीसी नेट जून -2021 एग्जामिनेशन फॉर जूनियर रिसर्च फैलोशिप(JRF)एंड फॉर लेक्चरशिप (LS)/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 29 जनवरी2022  और 15 फरवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 के बीच सीबीटी मोड(CBT MODE) में आयोजित किए जाना है।

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड https://csirnet.nta nic.in से  अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। अर्थ ,एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंस सब्जेक्ट का एग्जाम 29 जनवरी 2022 को शिफ्ट 2 में आयोजित होगा। जिसका की सब्जेक्ट कोड 702 है। 

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे NTA की वेबसाइटwww.nta.ac.in और csir की website, https://csirnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। किसी भी प्रकार की क्वेरी  के लिए NTA के  हेल्पडेस्क नंबर 1140759000 पर कॉल करें या csirnet@nta.ac.in पर ई मेल करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Government jobs- ग्रैजुएट्स, डिप्लोमा इंजीनियर और ITI के लिए सरकारी नौकरियां

Posted: 27 Jan 2022 07:21 AM PST

केंद्र सरकार के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की रिसर्च सेंटर इमारत लेबोरेटरी में ट्रेड, टेक्निशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी ओपन की गई। सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 7 फरवरी 2022 है। उम्मीदवार DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट www.rac.gov.in पर विजिट करके जॉब नोटिफिकेशन और ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइल कर सकते हैं।

बीई/बीटेक/बीकॉम/बीएससी/ डिप्लोमा इंजीनियर और ITI के लिए सरकारी नौकरियां

ग्रेजुएट अप्रेंटिस : उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक या बीकॉम या बीएससी डिग्री होनी चाहिए।
टेक्नीशियन अप्रेंटिस या डिप्लोमा अप्रेंटिस : उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
ट्रेड अप्रेंटिस : संबंधित ट्रेड में ITI किया होना चाहिए। हालांकि ऐसे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं, जिन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर ली है।

आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI तीनों ही लेवल के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शैक्षणिक योग्यता के अंकों, रिटर्न एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी।

DRDO वैकेंसी के लिए आवेदन कैसे करें 

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर What's New लिंक पर जाएं।
अब DRDO GTRE Apprentice Degree/Diploma/ITI Trainee Recruitment 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर Apply Here के ऑप्शन पर जाएं।
मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

BU BHOPAL NEWS- बीएड एवं एमएड परीक्षा फॉर्म की तारीख घोषित

Posted: 27 Jan 2022 04:50 AM PST

Barkatullah University- B.Ed M.Ed exam form date

Barkatullah Vishwavidyalaya,Bhopal द्वारा बैचलर ऑफ एजुकेशन एवं मास्टर ऑफ एजुकेशन हेतु परीक्षा आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाने की तिथियां घोषित कर दी है। 

BU B.ed M.ed exam form date 

सामान्य शुल्क के साथ 28 जनवरी से 7 फरवरी 2022 तक। 
कॉलेज द्वारा यूनिवर्सिटी में जमा कराने की तारीख- 8 फरवरी 2022 
लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख- 8 फरवरी से 11 फरवरी 2022 तक। 
कॉलेज द्वारा यूनिवर्सिटी में जमा कराने की तारीख- 12 फरवरी 2022 
विशेष विलंब शुल्क के साथ- 12 फरवरी 2022 से परीक्षा प्रारंभ होने के 3 दिन पहले तक। 

BU BHOPAL वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म कैसे भरें 

सबसे पहले  Barkatullah University की ऑफिशल वेबसाइट bubhopal.ac.in ओपन करें। 
ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें। 
सभी कॉलेजों को उनकी लॉगइन पासवर्ड पहले से दिए जा चुके हैं। 
डैशबोर्ड में जाकर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

SSC RESULT- जूनियर इंजीनियर 2019 की फाइनल लिस्ट जारी

Posted: 27 Jan 2022 04:40 AM PST

STAFF SELECTION COMMISSION द्वारा Junior Engineer (Civil, Mechanical, Electrical and Quantity Surveying & Contracts) Examination, 2019) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बताया गया कि निर्धारित कटऑफ के आधार पर दिनांक 23 नवंबर 2021 को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। दस्तावेज सत्यापन के बाद 1152 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट घोषित की जा रही है। इस प्रक्रिया के लिए कुल 2532 उम्मीदवारों को मौका दिया गया था। 

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बताया गया है कि चयनित उम्मीदवारों को पदों और विभागों का आवंटन, शासकीय विभागों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति की प्रक्रिया में 1008 सिविल इंजीनियर और 144 मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर चयनित किए गए हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Posted: 27 Jan 2022 04:22 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र खुरई में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। दरअसल पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी बिना भेदभाव के लाठियां बरसा दी थीं। हालांकि बाद में बताया गया कि मंत्री जी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। 

खुरई के सेल्फी प्वाइंट में तोड़फोड़ होने के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया एवं मामले की जांच की मांग की। इसी दौरान अचानक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन का विरोध करना शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तभी अचानक मंत्री भूपेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उनके आते ही स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई। 

भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भूल गए। जिसके हाथ में जो लगा विरोधी में दे मारा। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने बिना भेदभाव की है भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा दीं। इस घटनाक्रम के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP PEB Group 05 RESULT - ग्रुप 5 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Posted: 27 Jan 2022 02:59 AM PST

MPPEB Group 05 Recruitment Test - 2020 paper "K" Re - Exam Result

MPPEB- Madhya Pradesh Proffessional Examination Board (मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल) ने आज ग्रुप फाइव रिक्रूटमेंट टेस्ट - 2020 पेपर K एग्जाम (Group 05 Recruitment Test - 2020 paper "K" Re - Exam Result) रिजल्ट घोषित कर दिया है।

MPPEB रिजल्ट कैसे चेक करें /  How to check MPPEB result
Step 1- MPPEB की ऑफिशल वेबसाइट https://peb.mp.gov.in ओपन करें।
Step 2- भाषा चयन करें हिंदी या इंग्लिश।
Step 3- इसके बाद होम पेज ओपन होगा।
Step 4 - Result/ परिणाम पर क्लिक करें।
Step 5 - Group 05 Recruitment Test - 2020 paper "K" Re - Exam Result पर क्लिक करें।

Step 6- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें।
Step 7 - दिए गए आसान से सम को सॉल्व करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
Step 8 - आपका रिजल्ट आपके सामने हैं, download करें, एवं प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।

Post Bottom Ad

Pages