सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


आटे पर थूक कर बनाई तंदूरी रोटी,कारीगर समेत 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Posted: 11 Jan 2022 09:25 PM PST


लखनऊ एक होटल का कर्मचारी आटे में थूककर तंदूर पर रोटी बना रहा था। मंगलवार को उसकी इस हरकत का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में होटल मालिक समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को रात में गिरफ्तार भी कर लिया।मामला लखनऊ के काकोरी के हौदा तालाब वार्ड का है। यहां रोड के किनारे अली होटल है। यहां पर आटे पर थूक कर रोटी बनाने का वीडियो एक राहगीर ने बनाया है। वीडियो में कारीगर भट्ठी पर खड़े होकर हाथों से रोटी बना रहा है। वह रोटी को पकाने के लिए तंदूर में रोटी को पकने के लिए डालने से पहले उस पर थूकते हुए दिखाई पड़ रहा है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो शेयर होने पर पुलिस को पता चला। इसके बाद पुलिस ने होटल के बारे में पता लगाया। पता लगते ही पुलिस ने होटल मालिक याकूब के अलावा कर्मचारी दानिश, हफीज, मुख्तार, फिरोज और अनवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।काकोरी इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो की सत्यता और उसके शेयर करने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। सबूतों के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या

Posted: 11 Jan 2022 09:24 PM PST

 


लखनऊ रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बैंक कर्मी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह जब आसपास के लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।जयप्रकाश पाल (34) भवानी नगर सुजानपुर, थाना चकेरी कानपुर नगर के रहने वाले थे। यहां जयप्रकाश पाल मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिक मऊ चौराहे के पास सारस होटल के पीछे किराए के कमरे में रहते थे और पीओ के पद पर बैंक ऑफ बड़ौदा डीह में तैनात थे।आसपास के लोगों ने बताया, बुधवार सुबह करीब 8 बजे उन लोगों घर के बाहर रोड पर शव पड़ा देखा। आनन-फानन में उन लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक  सहित उच्चाधिकारीगण फॉरेंसिक/पुलिस टीम के साथ मौके पर उपस्थित हैं। घटनास्थल का निरीक्षण/साक्ष्य संकलन करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

पुलिस व लेखपाल समेत इन 7 बड़ी भर्तियों के निकले फॉर्म

Posted: 11 Jan 2022 08:36 PM PST


लखनऊ यूपी में जनवरी के पहले सप्ताह में छह बड़ी भर्तियां निकली हैं। इनमें यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तीन, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की दो, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड और यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एक-एक भर्ती शामिल है। इन 7 भर्तियों में हजारों पदों पर रिक्तियां निकली हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अपना ख्वाब हकीकत में बदलने का यह शानदार मौका है। यहां जानें किस-किस विभाग में किस पद पर कितनी वैकेंसी निकली हुई है और उसके लिए क्या योग्यता है। साथ ही जानें कि उसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) ने रेडियो संवर्ग में युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली हैं। यूपी पुलिस के रेडियो  विभाग में करीब 2500 वैकेंसी निकाली गई हैं। कर्मशाला कर्मचारी में 120, सहायक परिचालक (असिस्टेंट ऑपरेटर) के 1374 और प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक (हेड ऑपरेटर यांत्रिक) के 936 पद हैं। तीनों तरह के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि भी 28 फरवरी 2022 ही है। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने लेखपाल की 8085 वैकेंसी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया है। ऐसे युवा जो 12वीं पास हैं और जिन्होंने यूपीएसएसएससी की पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) दी थी, वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेखपाल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। 

Post Bottom Ad

Pages