सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 16, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


दुल्हन ने हाथ की नस काटकर किया वीडियो कॉल, पति ने लगाई फांसी

Posted: 15 Jan 2022 11:37 PM PST


लखनऊ  के पारा इलाके में घरेलू विवाद में पत्नी ने हाथ की नस काटकर पति को वीडियो कॉल किया तो पति ने फांसी से लटकर सुसाइड  कर लिया।बताया जा रहा है कि युवक की 
45 दिन पहले ही शादी हुई थी और फोन पर मामूली विवाद हुआ था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर, घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पारा इलाके में रहने वाले विवेक प्रसाद की शादी 29 नवंबर को डूडा कॉलोनी निवासी रितु के साथ हुई थी। विवेक के पिता गोकर्ण ने बताया कि वह ड्यूटी पर गए थे और घर पर उसकी पत्नी संगीता मौजूद थी।संगीता छत पर बैठी थी। वहीं दो जनवरी को बहू रितु अपने मामा के घर चली गई थी और तब से वहीं ही थी।उनका कहना है कि शुक्रवार दोपहर रितु ने विवेक को फोन किया था और इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।इसके बाद रितु ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली और विवेक को वीडियो कॉल कर दिया।वहीं विवेक वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी की हालत देखकर परेशान हो गया और अपने कमरे में चला गया। जहां उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।पुलिस ने बताया कि विवेक ने फांसी से लटककर अपनी जान दे दी।इसकी जानकारी घर वालों तब पता चली जब विवेक की मां छत से नीचे आई।उन्होंने देखा कि उनका बेटा कमरे में फंदे से लटका हुआ है और उसके बाद उन्होंने लोगों को बुलाया।परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से विवेक को नीचे उतारा और उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए और जहां डॉक्टरों ने विवेक को अस्पताल में मृत लाया घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

चुनाव ड्यूटी में पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी नौकरी में, तो एक की ही लगेगी ड्यूटी

Posted: 15 Jan 2022 10:04 PM PST


लखनऊ विधानसभा चुनाव के समय उन लोगों के लिए राहत की खबर है जिनके परिवार में पति-पत्नी दोनों लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहत भरा आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सरकारी नौकरी करने वालों की ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन दंपति को होती है जो दोनों सरकारी सेवा में होते हैं। दोनों की चुनाव में ड्यूटी आने पर उन्हें परेशानी होती है। बाद में उन्हें एक की ड्यूटी कटवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस परेशानी को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहत भरा आदेश जारी किया है। अब सरकारी नौकरी वाले दंपति में एक की ही लोग की चुनाव में ड्यूटी लगेगी।विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसको लेकर शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन  के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था कि यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में है तो किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर की तरफ से प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि यदि पति पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं और किसी एक के द्वारा चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया जाता है, तो उनके बच्चों की देखभाल को दृष्टिगत दोनों में से किसी एक को ड्यूटी से मुक्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

जीनत से ज्योति बन गई युवती

Posted: 15 Jan 2022 09:09 PM PST


लखनऊ एक युवक ने गैर समुदाय की लड़की को भगाकर शादी कर ली। 10 जनवरी को आरोपी नाबालिग को लेकर फरार हुआ था। 12 जनवरी को मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बुधवार को मंदिर में शादी के बाद उसका वीडियो वायरल हो गया। छानबीन के बाद शुक्रवार को बरेली कैंट पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है। आरोपी युवक फरार है।कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित परिवार ने 12 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि गांव का ही रहने वाला दूसरे समुदाय का आरोपी युवक सचिन शर्मा उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर शादी की नियत से ले गया है।इस मामले में अनमोल, मंगेश पर भी उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। बुधवार को शादी करने के बाद नाबालिग ने वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने इस्लाम धर्म को त्याग कर खुद का नाम ज्योति रखने की बात कही थी। शुक्रवार को कैंट पुलिस ने लाल फाटक के पास से नाबालिग को बरामद कर लिया। कैंट पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। कैंट पुलिस ने नाबालिग को महिला थाने में रखा है।वहीं, कैंट के गांव में दो समुदायों का मामला होने के बाद से आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुये कैंट पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है। कैंट के इंस्पेक्टर  का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद पुलिस कानून के आधार पर कार्रवाई करेगी।

दस्ताने पहन कर ही वोटर दबाएंगे ईवीएम का बटन

Posted: 15 Jan 2022 09:08 PM PST

 


लखनऊ कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मतदान के रोज मतदाताओं को इस बार दस्ताने पहन कर ईवीएम का बटन दबाना होगा। इसके लिए बूथ पर दस्ताने उपलब्ध कराए जाएंगे। बिना मास्क के आने वालों को मास्क भी दिए जाएंगे। प्रत्येक वोटर का मतदान केन्द्र के प्रवेश द्वार पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए प्रशासन ने 38 लाख दस्तानों का टेंडर किया है। कोरोना के नए ओमीक्रॉन वेरियंट के संक्रमण फैलने की कई गुना गति को देखते हुए आयोग ने मतदान के दिन वोटरों को संक्रमण से बचाने के लिए कई तरह के बदलाव किए हैं। मतदान केन्द्र पर वोट डालने के दौरान मतदाता को दो जगह अपने हाथों का इस्तेमाल करना पड़ता है। पहला पर्ची मिलान के बाद मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के दौरान और दूसरा ईवीएम का बटन दबाने के समय। यहां संक्रमण के खतरे को देखते हुए आयोग ने दस्ताने उपलब्ध कराने को कहा है। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

दूसरा टीका नहीं लगवाने वालों को नहीं मिलेगा राशन

Posted: 15 Jan 2022 02:36 AM PST


लखनऊ जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा ने कोरोना रोधी टीका के दोनों डोज नहीं लगवाने वालों को राशन नहीं देने का निर्देश दिया है। कोटेदारों से कहा है कि दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने वालों को ही राशन दें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लगभग 10 लाख लोगों ने टीके की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। जबकि तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। ऐसे लोग टीके को लेकर गंभीर नहीं है। बताया कि सूचना मिली है कि कुछ लोग वाराणसी से बाहर चले गए हैं। कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि सभी कार्ड होल्डर परिवार के सदस्यों के दोनों टीकों के सर्टिफिकेट लेना शुरू करें। जो दोनों टीकों के प्रमाण ना दिखा पाएं उनका राशन ना बाटें। लोगों को 18 वर्ष से ऊपर के अपने बच्चे का भी दोनों टीकों का सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।

Post Bottom Ad

Pages