सुल्तानपुर टाइम्स |
- डीएम व एसपी ने अतिसंवेदनशील/संवेदनशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
- स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका वजूद नहीं रहता
- टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोया बसपा नेता
- डीएम ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का किया निरीक्षण
- अखिलेश यादव ने बागी विधायकों से की मुलाकात, आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
- पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए आज से होगा नामांकन
- पति से अलग रह रही महिला से दुष्कर्म
| डीएम व एसपी ने अतिसंवेदनशील/संवेदनशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण Posted: 14 Jan 2022 06:19 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2022 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु शुक्रवार को थाना बंधुआकला क्षेत्र अन्तर्गत अतिसंवेदनशील/संवेदनशील केन्द्रों, प्राथमिक विद्यालय हसनपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर का भारी पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शंतिपूर्वक सम्पन्न कराने की अपील की और कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह की अफवाह फैलाता है, किसी को डराता धमकाता है, तो उसकी सूचना अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को अवश्य दें भयमुक्त होकर मतदान करें, प्रशासन/पुलिस आपके साथ है। उन्होंने सभी सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करायें।जिलाधिकारी द्वारा समस्त ग्रामवासियों को विस्तार पूर्वक C-VIGIL एप्पलीकेशन के सम्बन्ध में बताया गया। उन्होंने कहा कि C-VIGIL एप्पलीकेशन के माध्यम से आम नागरिक भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेंगे। शिकायत का निराकरण 100 मिनट में अंदर किया जाएगा। इस एप्प पर कोई भी व्यक्ति गोपनीय तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने वाली गतिविधियों, आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना फोटो एवं वीडियो के साथ बिना अपनी पहचान गोपनीय दे सकेगें। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रसरण के दृष्टिगत अपील की कि सभी मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। |
| स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका वजूद नहीं रहता Posted: 14 Jan 2022 03:01 AM PST
लखनऊ यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं इस वक्त दल-बदल की मार से सभी पार्टियां जूझ रही हैं। इस बीच भाजपा का साथ छोड़कर साइकिल की सवारी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है।योगी कैबिनेट में मंत्री रहे मौर्य ने कहा मैंने सोचा था कि इतने समय तक वनवास झेलने के बाद भाजपा अच्छा काम करेगी।लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि 14 जनवरी को जो ये कार्यक्रम हो रहा है इससे एक ऐसा तूफान चलेगा जिससे भाजपा के परखच्चे उड़ जाएंगे।इसके साथ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिसका मैं साथ छोड़ता हूं उसका कोई वजूद नहीं रहता है।बहनजी इसका जीता जागता सबूत हैं। उन्होंने कांशीराम का नारा बदल दिया तो मैंने उसकी विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी और आज उनका कोई वजूद नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पढ़े लिखे नौजवान हैं और प्रदेश के लाखों लोगों का साथ है।हम उनके साथ मिलकर बीजेपी को नेस्तनाबूद कर देंगे। |
| टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोया बसपा नेता Posted: 14 Jan 2022 02:38 AM PST लखनऊ मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट से टिकट कटने पर बसपा नेता अरशद राणा शहर कोतवाली में फूट-फूटकर रो पड़े। आरोप लगाया कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को दो वर्ष पहले टिकट के लिए 67 लाख रुपए दिए थे। लेकिन उन्हे विश्वास में लिए बगैर उनका टिकट काट दिया गया। उनके रुपए भी वापस नहीं किए गए। चेतावनी दी कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह करेंगे।चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव दधेड़ु निवासी अरशद राणा काफी दिनों से बसपा में सक्रिय हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर उनकी पत्नी ने बसपा के सिंबल पर चुनाव भी लड़ा था। अरशद राणा गौड़ काफी दिनों से बसपा से चरथावल सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। एक दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चरथावल विधानसभा सीट से पार्टी ने सलमान सईद को प्रत्याशी बनाया है।सलमान सईद प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां के बेटे तथा कांग्रेस नेता हैं। सलमान सईद को चरथावल से बसपा का टिकट दिए जाने की घोषणा से आहत अरशद राणा ने पहले फेसबुक पर अपनी व्यथा लिखी। इसमें उन्होंने टिकट न मिलने से आहत होने की बात कहते बसपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही आत्मदाह करने तक की धमकी तक दी।व्यथित अरशद राणा यहीं नहीं रुके और अपने समर्थकों के साथ शहर कोतवाली जा पहुंचे। शहर कोतवाली में उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक वरिष्ठ बसपा नेता चरथावल सीट से पार्टी का टिकट दिलाने के एवज में उनसे 67 लाख रुपए लिए थे। अरशद राणा ने बसपा नेता से 67 लाख रुपए वापस दिलाने और उन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने उनका तमाशा बना दिया। बंद कमरे मे बैठकर उन्हें विश्वास में लेकर टिकट दूसरे को दे देते तो उन्हें इतनी तकलीफ न होती। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। |
| डीएम ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का किया निरीक्षण Posted: 14 Jan 2022 12:44 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेेट परिसर में निर्मित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण/बैठक किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कमाण्ड सेन्टर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों/जन सामान्य के आने वाले फोन काल को रिसीव कर उनकी समस्त समस्याएं का निराकरण करें तथा आने वाले प्रत्येक फोन काल को रजिस्टर में दर्ज किया जाय। उन्होंने सम्बन्धित प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों से वार्ता कर उन्हें सभी सुविधाएं जैसे- दवा किट, आईसोलेशन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। ज्ञात हो कि जनपद सुलतानपुर में 109 पाॅजिटिव केस दर्ज किये गये है।जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड कमाण्ड सेन्टर की विद्युत व्यवस्था, दूरभाष/लैंडलाइन, साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन आदि व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कमाण्ड सेन्टर के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एल-2 हास्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की माॅनीटरिंग कोविड कमाण्ड सेन्टर से किया जाये, ताकि कोविड संक्रमित मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। कोविड कमाण्ड सेन्टर में आने वाले फोन को रजिस्टर में अंकन किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी ढंग से करें। |
| अखिलेश यादव ने बागी विधायकों से की मुलाकात, आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस Posted: 13 Jan 2022 10:47 PM PST
लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव पास आते ही दल-बदल की राजनीति भी जोरों पर है। विधायकों और नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा से बगावत कर मंत्री पद छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार शाम को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। उनके संग भाजपा छोड़ चुके अन्य विधायक भी साथ थे। अब शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य औपचारिक रूप से ऐलान करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि अब कुछ और विधायक व मंत्री भाजपा छोड़ने की तैयारी में हैं और यह सब स्वामी प्रसाद मौर्य के संपर्क में हैं।मकर संक्रांति के दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव व स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।यह सभी पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर एकत्र हुए बाद में सभी अखिलेश से मिलने जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन पहुंचे 1. स्वामी प्रसाद मौर्य 2. भगवती सागर 3. रोशनलाल वर्मा 4. विनय शाक्य 5.अवतार सिंह भड़ाना 6.दारा सिंह चौहान 7.बृजेश प्रजापति 8.मुकेश वर्मा 9.राकेश राठौर 10.जय चौबे 11.माधुरी वर्मा 12.आर के शर्मा 13. बाला प्रसाद अवस्थी 14.डॉ. धर्म सिंह सैनी 15- चौधरी अमर सिंह। यूपी में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। |
| पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए आज से होगा नामांकन Posted: 13 Jan 2022 09:35 PM PST
लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।पहली बार चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए ऑनलाइन की सुविधा दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण की 58 विधान सभा सीटों में 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा की 403 सीटों के लिये 7 चरणों में चुनाव संपन्न होगा। मतदान 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है।नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी और 27 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण की सीटों पर मतदान 10 फरवरी को होगा।उनमें शामली की कैराना, थानाभवन व शामली, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी सुरक्षित, मुजफ्फरनगर, खतौली व मीरापुर, मेरठ की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ व मेरठ दक्षिण, बागपत की छपरौली, बड़ौत व बागपत, गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद व मोदीनगर, हापुड़ की धौलाना, हापुड सुरक्षित, व गढ़मुक्तेश्वर, गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी व जेवर, बुलंदशहर की सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर व खुर्जा सुरक्षित, अलीगढ़ की खैर सुरक्षित, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ व इगलास सुरक्षित, मथुरा की छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा व बलदेव सुरक्षित और आगरा की एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट सुरक्षित, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण सुरक्षित, फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद व बाह विधान सभा सीटें शामिल हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो व्यक्ति निर्वाचन अधिकारी के कक्ष तक जा सकेंगे।प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर उसकी प्रति निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 संक्रमण के चलते नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्याशी द्वारा नामांकन के समय केवल दो गाड़ियों का ही प्रयोग किया जा सकेगा। |
| पति से अलग रह रही महिला से दुष्कर्म Posted: 13 Jan 2022 09:47 PM PST
लखनऊ सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पति से अलग रह रही महिला से एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाया। जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।दुद्धी क्षेत्र की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है। बच्चों के साथ उसने दुद्धी नगर क्षेत्र के एक कॉलोनी स्थित आवास को अपना ठिकाना बनाया हुआ है। आरोप है कि दुद्धी क्षेत्र के रहने वाले जय प्रकाश नामक युवक ने शादी का भरोसा देकर महिला को अपने झांसे में ले लिया। महिला का आरोप है कि लगभग एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पूर्व महिला ने जब शादी के लिए उस पर दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया।आरोप है कि युवक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मामले की सच्चाई जानने के बाद देर शाम आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई।प्रभारी निरीक्षक दुद्धी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |