सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 22, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


BSP ने 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की

Posted: 22 Jan 2022 12:26 AM PST


लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को दूसरे चरण के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। साथ ही BSP चीफ मायावती ने चुनाव के लिए नारा दिया।

'हर पोलिंग बूथ को जिताना है बीएसपी को सत्ता में लाना है' का नारा देकर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और 2007 की तरह बसपा सरकार बनाएंगे। मायावती ने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करें।
मुझे पूरी उम्मीद है कि कोरोना के विकट समय में भी कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेंगे। इससे पहले 15 जनवरी को मायावती ने पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। हालांकि मायावती ने ये नहीं बताया कि इस बार चुनाव में बसपा किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग 2022 में बसपा सरकार बनाने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नया नारा भी दिया। कहा- हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है।

स्टाफ नर्स के 558 पदों पर फिर शुरू हुई भर्ती, 21 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

Posted: 21 Jan 2022 09:36 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग  ने स्टाफ नर्स (पुरुष) के 558 पदों के लिए शुक्रवार को पुनर्विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बैंक में ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है।लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने से छूट प्रदान की गई है। 20 मार्च 2017 तक अर्हता पूरी करने वाले उन अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया है जो पूर्व में आवेदन से वंचित रह गए थे।

2 दिन और पड़ेगी ठंड

Posted: 21 Jan 2022 08:57 PM PST

 


लखनऊ 4 दिन तक राजधानी लखनऊ को सीवियर कोल्ड डे से कंपाने के बाद मौसम थोड़ा सामान्य हुआ है। शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में सुबह से हल्की बूंदाबांदी हुई थी। राजधानी लखनऊ में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई है। इसी तरह आज और कल बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लखनऊ समेत कई आसपास के जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में गलन और बढ़ने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में पहले से अधिक गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, रात का तापमान सामान्य रहेगा।दिन के आखिरी हिस्से में बीते दो दिनों से धूप निकली तो लखनऊ में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। इससे लखनऊ कोल्ड डे के कहर से बाहर आ गया। पूरे यूपी में 5 दिनों से लगातार चल रहीं सर्द हवाओं ने लोगों को जमकर कंपाया है। दिन का तापमान 21.5 तक आ गया। यह सामान्य से अभी भी 1.2 डिग्री कम है। इसी तरह से न्यूनतम तापमान 9.5 तक पहुंच गया है।मौसम विभाग ने शनिवार को 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बिजली की गरज- चमक के बीच बारिश होने की संभावना जताई है। यूपी के बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, बरेली, फर्रुखाबाद, इटावा औरैया, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, लखनऊ, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, फतेहपुर, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, कन्नौज, गोंडा, बहराइच के जिलों में बारिश होने के अलर्ट जारी किए गए हैं।

विधानसभा चुनाव-यूपी की इस सीट पर अब बाप-बेटी के बीच होगी जंग

Posted: 21 Jan 2022 08:54 PM PST


लखनऊ यूपी
में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी समीकरण दिलचस्प होते जा रहे हैं।यूपी  में न केवल पार्टियों के बीच सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। बल्कि बाप-बेटी भी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में कूद पड़े हैं।भाजपा ने शुक्रवार को यूपी  के लिए अपनी चौथी कैंडिडेट लिस्ट  जारी कर दी। इस चौथी लिस्ट में भाजपा ने बिधूना विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विनय शाक्य  के पाला बदलकर समाजवादी पार्टी में जाने के बाद उनकी बेटी रिया शाक्य को ही पिता के खिलाफ मैदान में उतार दिया है। भाजपा के इस दांव से बिधूना विधानसभा सीट  पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।क्योंकि अब यहां भाजपा-सपा के नाम से टक्कर नहीं। बल्कि बाप-बेटी में ही टक्कर होगी।दरअसल जब से बिधूना से मौजूदा विधायक विनय शाक्य भाजपा से नाता तोड़कर सपा में गए हैं। तब से ही उनकी बेटी हमलावर रही है। बेटी रिया शाक्य एक वीडियो में अपने चाचा और दादी पर आरोप लगाकर सुर्खियों में आईं थीं।उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पिता अपनी मर्जी से सपा में नहीं गए।बल्कि उनके चाचा ने जबरन उनसे पाला बदलवाया। अब जबकि भाजपा ने रिया शाक्य को टिकट दे दिया है तो अब इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है। बता दें कि भजपा ने शुक्रवार की शाम को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपन चौथी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसमें 85 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसमें कांग्रेस की बागी अदिति सिंह को रायबरेली सदर, पूर्व आईपीएस असीम अरुण को कन्नौज, बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को सादाबाद और हरिओम यादव को सिरसागंज से टिकट दिया गया है। इसके अलावा सपा छोड़कर बीजेपी में आये नितिन अग्रवाल को हरदोई से टिकट मिला है। अब तक बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की

Posted: 21 Jan 2022 06:53 AM PST


लखनऊ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  को लेकर अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट  जारी कर दी है।

हाल ही में पुलिस की नौकरी से वीआरएस लेकर आए चर्चित असीम अरुण  को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया गया है।

तो वहीं अदिति सिंह को रायबरेली से उम्मेदवार बनाया गया।

वहीं तीसरी लिस्ट में पार्टी ने हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद और समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भारतीय जनता पार्टी(BJP) में आने वाले नितिन अग्रवाल  को हरदोई सदर से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

वहीं बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया है। जारी की गई लिस्ट में 85 टिकटों में 15 महिलाओं के नाम पर मुहर लगी है।

सीएम योगी ने भाजपा का थीम सांग ‘सोच ईमानदार, काम दमदार’ को किया लॉन्च

Posted: 21 Jan 2022 03:37 AM PST

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बीजेपी अपने कामों को लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम से भी जुड़ रही है। इसी क्रम में बीजेपी ने एक कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया है। सीएम  योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ भाजपा का थीम सांग 'सोच ईमानदार, काम दमदार' को किया लॉन्च। लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम योगी आदित्‍यनाथ, डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।इस दौरान सीएम  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो दंगाई कभी प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बने हुए थे, आज उन्हीं दंगाइयों के पोस्टर सड़क व चौराहों पर लगे हुए हैं


कचहरी में रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या

Posted: 21 Jan 2022 03:05 AM PST

 


 लखनऊ गोरखपुर जिले में  शुक्रवार  दोपहर करीब 2 बजे दीवानी कचहरी में मुकदमें की तारीख देखने पहुंचे युवक की गेट के अंदर साइकिल स्टैंड के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।पूरा ​दीवानी परिसर में गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। लोग इधर उधर भागने लगे। दीवानी कचहरी  पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर हुई इस हत्या के बाद भी पुलिस आधे घण्टे बाद पहुची। लेकिन वहां मौजूद स्टैंड संचालक  व सिपाही अमित यादव और सूर्यप्रकाश ने जान की परवाह न करते हुए दौड़ा कर एक आरोपित को पकड़ लिया। घटना स्थल एडीजी कार्यालय से 200 मीटर, कैंट थाने से आधे किलोमीटर दूर है फिर भी पुलिसकर्मियों को पहुचने में आधा घण्टे लग गए। जिससे अधिवक्ता आक्रोशित होकर सड़क पर आ गए। जिसके बाद एडीजी , एसएसपी , सीओ कैंट  सीओ गोरखनाथ फोरेंसिक के साथ पहुचे और जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।पुलिस के मुताबिक मूल रुप से बिहार का रहने वाला 25 वर्षीय दिलशाद बड़हलगंज के पटना चौराहे पर पंचर की दुकान चलाता था। इस दौरान वंहा मकान बनवाकर रह रहे बड़हलगंज के महराजगंज गांव निवासी भागवत निषाद की नाबालिग बेटी से प्यार हो गया।हत्या के बाद पकड़े गए आरोपित लड़की के पिता भगवत निषाद सेना से रिटायर्ड हैं। मृतक के अधिवक्ता शंकर शरण सिंह ने बताया कि दो साल पहले दिलशाद लड़की को लेकर हैदराबाद भाग गया था। इसके बाद ही उसपर दुष्कर्म, पास्को व अपहरण का केस दर्ज हुआ था। 15 दिन पहले ही वह गोरखपुर आया था।मृतक दिलशाद शुक्रवार को अधिवक्ता के पास तारीख पता करने आया था। गेट पे आंकर वह जूनियर अधिवक्ता  को फोन किया की गेट से गार्ड अंदर नही आने दे रहे। अधिवक्ता उसके पास आ रहे थे इतने में बाइक से दो लोग पहुचे और ताबड़ तोड़ 4 राउंड गोली चलाई। युवक के कनपटी, पेटके 3 गोली लग गयी। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उधर, घटना के बाद स्टैंड के कनहैया व वंहा मौजूद 3 गार्डों ने दौड़ा कर एक आरोपित को पकड़ लिया।बदमाशों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद अधिवक्ता पूरी तरह आक्रोशित हो गए और सड़क पर आ गए। वकीलों ने घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भानू पांडेय ने इस घटना को पुलिस की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि अगर तत्काल सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड नहीं हुए तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का यंग मेनिफेस्टो

Posted: 20 Jan 2022 11:50 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी कर रही हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। हम उत्तर प्रदेश में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। 12 लाख पद तो अभी भी खाली है।युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही है। युवा दुखी है। हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो। विधान में हमने ये भी बताया है कि युवा कैसे अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं। युवाओं की समस्याओं को हमने इसमें एड्रेस किया है। उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है।प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। पुलिस के 1 लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 12 हजार उर्दू शिक्षक, संस्कृत शिक्षक 2 हजार और फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक, 6 हजार डॉक्टर भर्ती करेंगे।विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल होगी। सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी। स्कॉलरशिप टाइम पर मिलेगी। दायरा भी बढ़ेगा और राशि भी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाईकर्मियों के परिवारों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देंगे।अतिपिछड़े युवाओं को 5 लाख तक लोन एक फीसदी ब्याज पर देंगे।युवाओं में नशा रोकने के लिए एक ऐसा संस्थान बनाएंगे, जिसका सेंटर लखनऊ में होगा। इसके 4 हब होंगे। यहां काउंसलिंग के कैंप लगेंगे।हम एक यूथ फेस्टिवल कराना चाहते हैं। युवाओं के लिए ये बड़ा फेस्टिवल होगा।क्रिकेट के लिए विश्वतस्तरीय एकेडमी बनाएंगे।राहुल ने कहा कि ये नया विजन है। भारत को नए विजन की जरूरत है। हम यूपी से नया विजन शुरू करना चाहते हैं। हम यूपी के लिए नई कल्पना ला रहे हैं।प्रियंका ने कहा कि मैंने चुनाव लड़ना तय नहीं किया है। हालांकि प्रियंका ने माना कि वह खुद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा है।यूपीए की सरकार में रोजगार का रिकॉर्ड भाजपा सरकार से बहुत अच्छा रहा है।बीजेपी की स्ट्रेटजी छोटे व्यापारयों को खत्म करने की है। नोटबंदी, गलत जीएसटी का लक्ष्य छोटे और मध्यम व्यापारियों को खत्म करने और देश को चंद व्यापारियों के हाथ में देने का है। हम ये नहीं करते। हम समन्वय बनाकर चलते हैं।हम ध्रुवीकरण में शामिल नहीं है। इस देश के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है कि जनता जागरूक हो। जनता जब तक जवाबदेही नहीं मांगेगी, जब तक वे नहीं पूछेंगे कि हमारे बच्चों को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा, नल क्यों नहीं लगा। तब तक बदलाव नहीं होगा।उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में 880 लोग रोजगार खोते हैं। यहां 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है।

चाची को ही भगा ले गया भतीजा

Posted: 20 Jan 2022 09:37 PM PST

 


लखनऊ वाराणसी जिले  में प्रेम का एक ऐसा मामला सामने आया है।जिसके बारे में सुन हर कोई हैरान हो जा रहा है।वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां अपने ही सगे भतीजे के साथ फरार हो गई और अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई।महिला का भतीजे के साथ प्रेम संबंध था और उसका पति मुंबई में रहता था।जैसे ही पत्नी के भतीजे के साथ भागने की खबर पति को लगी। तुरंत वह बनारस लौटा और भतीजे के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करा दी।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जब शख्स को फोन पर बताया गया कि उसकी पत्नी, भतीजे के साथ बच्चों को लेकर फरार हो गई है और काफी समय से उन दोनों का चक्कर चल रहा था तब वह घर लौटा। घर लौटते ही देखा कि उसके बच्चे और पत्नी घर से गायब हैं। आस-पास के लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी भतीजे के साथ ही भाग गई है और उसकी पड़ताल भी की गई मगर अब तक उसके ठिकाने का पता नहीं लगा है।बताया जा रहा है कि पीड़ित पति ने पुलिस में भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भतीजा पत्नी को भगाकर ले गया है। पत्नी दोनों बच्चों को भी साथ ले गई है।पीड़ित पति मुंबई में काम करता है। वह घर पर पर्व-त्योहार में ही आता जाता है।महिला और उसके भतीजे के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

Posted: 20 Jan 2022 09:34 PM PST

  


लखनऊ पुलिस  ने अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।  मथुरा जिले में पुलिस ने गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में छापा मारा तथा आठ तमंचे, चार बंदूकें, भारी मात्रा कारतूस एवं उपकरण बरामद कर एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।गोवर्धन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवर्धन क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक दरोगा की शह पर लंबे समय से अवैध तमंचे आदि हथियार बनाए जाने की फैक्टरी चलाई जा रही है।इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी साहुन को दबोच लिया लेकिन उसका साथी ताहिर भाग गया। पुलिस को मौके से आठ तमंचे, चार बंदूक, 17 कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण, बरमा, आरी, ब्लेड, हथौड़ी, रेती, स्प्रिंग, कैंची, पेचकस, वेल्डिंग मशीन आदि सामान बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब फरार अभियुक्त के साथ-साथ दरोगा की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

3 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी जेवर लेकर प्रेमी संग फरार

Posted: 20 Jan 2022 09:33 PM PST


लखनऊ मेरठ जिले के कंकरखेड़ा में एक महिला अपनी ससुराल से जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। शुक्रवार सुबह युवक अपनी पत्नी की बरामदगी की लेकर पुलिस के पास पहुंचा। जहां पुलिस ने युवक से तहरीर देने के लिए कहा। युवक ने पुलिस को बताया की कई बार पत्नी को मोबाइल पर बात करने से रोका था। पूरे मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्ववासन दिया है।कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी युवक एक मोबाइल कंपनी के ऑफिस में प्राइवेट नौकरी करता है। युवक की शादी तीन फरवरी 2018 में गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी महिला के साथ हुई थी। युवक का आरोप है की एक माह पहले मैंने अपनी पत्नी को मोबाइल पर बात करते हुए देख लिया। जिसके बाद पत्नी को समझाया। उसके बाद भी पत्नी चोरी छिपकर अपने प्रेमी से बात करती थी। बृहस्पतिवार देरशाम महिला घर में रखे दो लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। महिला मोबाइल भी अपने घर में छोड़ गई।युवक ने बताया की तीन साल पहले शादी हुई है। पत्नी के कहने पर अपने परिवार से अलग किराए पर कमरा लेकर रहता हूं। युवक ने बताया की अभी कोई बच्चा भी नहीं है। युवक ने बताया की एक सप्ताह पहले पत्नी से विवाद हो गया। जिस पर पत्नी ने कहा था की मैं साथ नहीं रह सकती। पत्नी अपने मायके भी नहीं पहुंची।

Post Bottom Ad

Pages