सुल्तानपुर टाइम्स |
- छात्रा प्रेमी से मिलने गई, मिली लाश
- जज आवास पर तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारी
- दूल्हे का घर डाकुओं के गांव में,दुल्हन ने वरमाला के बाद ही तोड़ दी शादी
| छात्रा प्रेमी से मिलने गई, मिली लाश Posted: 24 Jan 2022 11:18 PM PST
लखनऊ प्रयागराज में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बीए की छात्रा की पीट-पीटकर हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। जानकारी पर पुलिस और समर्पित आपदा प्रतिक्रिया बल ने करीब सोमवार रात 10 बजे आईईआरटी के पीछे सदियाबाद में सर्च ऑपरेशन चलाया। तब जाकर करीब 5 घंटे बाद उसका शव 80 फीट गहरे कुएं में मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि छात्रा 22 जनवरी को अपने छात्रावास से निकली थी।उसके बाद से गायब थी। पिता ने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके प्रेमी और दोस्त को उठाकर पूछताछ की तो सच हैरान करने वाला सच सामने आया। पुलिस के अनुसार, जिस हालात में छात्रा का शव मिला है, उसे देख कर गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका लग रही है। छात्रा कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक छात्रावास मे रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं है, लेकिन पुलिस ने जब प्रेमी और उसके दोस्त को उठाया तो उसने बताया कि दोनों 22 जनवरी को सदियाबाद के जंगल में मिलने गए थे। इसके बाद वहां 4 नकाबपोश युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई की। दोनों वहां से भाग निकले। छात्रा इसके बाद कहां गई उसे नहीं पता। फिलहाल, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।प्रेमी का नाम सामने आने पर जब गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तरमीम किया गया तो पुलिस ने छात्रावास पहुंचकर छानबीन शुरू की। गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि उसकी अमन सिंह नाम के छात्र से बातचीत होती थी। वह उसके साथ घूमने-फिरने भी जाती थी। 22 जनवरी की रात वह अमन से मिलने गई थी। पिता के शक जताने पर पुलिस ने अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी प्रेमी ने बताया कि दोनों सदियाबाद में मिलने गए थे। इतने में चार लोग आए और उन दोनों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह से वह जान बचाकर भाग निकला लेकिन छात्रा वहीं रह गई। अमन के बयान के आधार पर उसके दोस्त को भी हिरासत में ले लिया गया। दोनों की निशानदेही पर सदियाबाद में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ कुंआं 80 फीट गहरा था और उसमें जहरीली गैस भी भरी थी। ऐसे में पुलिस जब कड़ी मशक्कत के बाद भी शव नहीं निकाल सकी तो समर्पित आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद शव को रात करीब 10 बजे निकाला जा सका।कर्नलगंज थाने में पिता द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी एक दिन पहले से गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। उसकी रूम पार्टनर ने बताया कि 8.30 बजे के करीब वह दवा लेने की बात कहकर हॉस्टल से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। उसका फोन भी बंद था।उसकी रूम पार्टनर ने छात्रा के घर न लौटने पर 23 जनवरी की दोपहर परिजनों को सूचना दी। दिनभर तलाश के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पिता ने शाम को कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में प्रेमी अमन सिंह का किरदार सामने आने पर उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस आईईआरटी के पीछे सदियाबाद मोहल्ले में बबूल के पेड़ों के पीछे झाड़ियों में पहुंची। वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सूखे कुएं में जब टार्च मारकर देखा गया तो युवती की लाश पड़ी मिली। छत्रा के कपड़ों और बैग के आधार पर उसकी पहचान मां--बाप ने किया। उस वक्त 7 बच चुके थे। पुलिस ने समर्पित आपदा प्रतिक्रिया बलकी टीम के साथ कड़ी मशक्कत कर युवती की लाश निकाली |
| जज आवास पर तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारी Posted: 24 Jan 2022 11:16 PM PST लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को सिपाही ने खुद को गोली मार ली। दरअसल, सिपाही जज राकेश श्रीवास्तव के आवास पर तैनात था। थोड़ी देर बाद पता चला कि उसने खुद को गोली मार ली। फिलहाल, अभी ये पता नहीं चल सका है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। सिपाही मनोज कुमार मौर्य सिपाही पीएसी 30 बटालियन का था, जो गोंडा का रहने वाला था। जानकारी पर पुलिस अस्पताल लेकर गई है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। |
| दूल्हे का घर डाकुओं के गांव में,दुल्हन ने वरमाला के बाद ही तोड़ दी शादी Posted: 24 Jan 2022 11:16 PM PST लखनऊ इटावा जिले के चंबल में एक दुल्हन ने वरमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने के पीछे जो वजह बताई गई वह बड़ी ही हैरत भरी इसलिए मानी जा रही है। क्योंकि दूल्हे का गांव खूंखार डाकुओं का गांव रहा है।इटावा के एसएसपी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीहड़ी इलाके के चकरनगर में हुई वरमाला के बाद दूल्हन ने शादी से इनकार दिया। इसके बाद दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों के बीच कुछ मामूली विवाद भी हुआ।जिसकी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षो से जानकारी ली।दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर शादी को रद्द कर दिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुमार दुल्हन की जिद के आगे किसी की एक न चली और आखिरकार बारात को वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि बात सिर्फ इतनी सी थी कि दूल्हे का घर गांव में था और दुल्हन को वरमाला के बाद किसी ने बता दिया था कि उसे गांव में ही रहना होगा।इटावा के बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव के विपिन कुमार की शादी जालौन की डॉली के साथ होनी थी।पूरा आयोजन चकरनगर के एक निजी गेस्ट हाउस में होने वाला था। विपिन कुमार की बारात 22 जनवरी की शाम को धूमधाम से गेस्ट हाउस पहुंची।बारातियों के स्वागत के बाद वरमाला का कार्यक्रम पूरा हुआ। इसके बाद बराती-घरातियों का भोजन शुरू हो गया।शादी के अन्य संस्कार आधी रात को शुरू होने थे। दूल्हा-दुल्हन को मंडप के नीचे बैठाया गया और मांग भराई की रस्म शुरू हुई।सात फेरे होने ही वाले थे कि इसी दौरान दुल्हन को पता चल गया कि विदाई के बाद उसे बंसरी गांव जाकर रहना होगा।बताते हैं कि यह पता चलते ही उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। लोगों ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।दुल्हन के इस इनकार के चलते थोड़ी देर में वहां विवाद होने लगा। जैसे घराती-बराती आपस में भिड़ जाएंगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह टस से मस नहीं हुई और आखिरकार बारात को वापस लौटना पड़ा। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।जिस बंसरी गांव के दूल्हे से शादी करने से दुल्हन ने इनकार किया है वो गांव कभी चंबल में आंतक का पर्याय रहे जगजीवन परिहार गैंग के सदस्यों का अड्डा हुआ करता था। ठाकुर बाहुल्य इस गांव में डाकुओं की खासी आवाजाही बनी रही है।इसी कारण से स्थानीय लोग अपने परिवार के बेटे-बेटियों की शादी करने में कठिनाई पाते हैं।यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब चंबल में इस तरह से कोई शादी इस तरह से टली हो।इससे पहले भी कइयों शादियं टली हैं। चंबल के गांव वाले अपने परिवार के बेटे-बेटियों की शादी के लिए गांव के बजाय शहरी इलाके का सहारा लेते हैं। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |