आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 24, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़:  पीएम मोदी के हाथों सम्मानित होंगी जिले की बेटी जिया राय

Posted: 23 Jan 2022 11:14 PM PST


तैराकी में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड बना चुकी 12 वर्षीय दिव्यांग तैराक

राष्ट्रीय बाल खेल पुरस्कार मिलने पर जीयनपुर के कटाई अलीमुद्दीन पुर में हर्ष

आजमगढ़: तैराकी में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड बना चुकी दिव्यांग 12 साल की जिया राय की प्रतिभा की चमक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंच गई है। गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री जिया को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: दूसरे के स्‍थान पर टेट परीक्षा देते पकड़ाया बिहार निवासी मुन्ना भाई

Posted: 23 Jan 2022 07:27 AM PST

अभ्यर्थी व मुन्ना भाई

15 हजार में तय हुआ था सौदा,श्री शिवाजी पीजी कालेज तेरही में पकड़ा गया

आजमगढ़: रविवार को टेट परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक व्यक्ति पकड़ा गया। श्री शिवाजी पीजी कालेज तेरही कप्तानगंज में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 में एक मुन्ना भाई दूसरे की जगह

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 66 और कोरोना पॉजिटिव मिले,अब 506 एक्टिव केस

Posted: 23 Jan 2022 06:48 AM PST


रविवार को सर्वाधिक 10 पॉजिटिव मरीज कोयलसा ब्लाक में पाए गए

आज़मगढ़: जिले में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगता नहीं नजर आ रहा है। रविवार को नए पॉजिटिव मिलने की संख्या में मामूली कमी जरूर दर्ज की गई है लेकिन तीसरी लहर में एक और मौत हो गई है। रविवार को कुल 66 नए संक्रमित जिले में

आगे पढ़ें …

आजमगढ़ निवासी सेना के जवान की भटिंडा में हुई मौत,मचा कोहराम

Posted: 23 Jan 2022 06:15 AM PST


रानी की सराय के शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी थे नागेन्द्र यादव,तबियत खराब होने पर भर्ती थे

आजमगढ़: जिले के रहने वाले सेना के जवान की भटिंडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को तबियत खराब होने पर इलाज के लिए पंजाब के भटिंडा में सेना के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना सेना ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नागेन्द्र यादव (32 ) पुत्र गोरख यादव सेना में पंजाब की भटिंडा यूनिट में तैनात था। परिजनों ने बताया कि रविवार को तबियत खराब होने पर सेना के बेस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। रविवार को सेना के अस्पताल में जवान के निधन की सूचना आई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही आस-पास के भी बड़ी संख्या में लोग मृत सैनिक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। मृतक नगेन्द्र दो भाईयों में बडा था। मृतक के पिता घर पर खेती का काम करते हैं। नगेन्द्र का भाई भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। मृत जवान के दो बच्चे हैं।

आज़मगढ़: 74 नए कोरोना संक्रमित मिले, 5 सौ से ज्यादा हुए सक्रिय मरीज

Posted: 22 Jan 2022 06:41 AM PST


शनिवार को सर्वाधिक 12 संक्रमित नगर क्षेत्र में ही मिले हैं

आज़मगढ़: कोरोना संक्रमण के बढ़ने की रफ्तार का ग्राफ शनिवार को कुछ झुका नजर आया। शनिवार को जिले में कुल 74 नए संक्रमित मिले। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट की दीवार कर रहा था गंदी,पानी मार झाड़ू चलाना पड़ा..

Posted: 22 Jan 2022 06:25 AM PST




कलेक्ट्रेट व नेहरू हाल प्रांगण का निरीक्षण कर रहे थे डीएम

कूड़ा इधर-उधर फेंका गया तो दुकानदारों पर कार्यवाही होगी- डीएम

आज़मगढ़: शनिवार को चुनावी तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट से लेकर नेहरू हाल के प्रांगण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाये जाने पर अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत एके सिंह को निर्देश दिये

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जवाब मांगा

Posted: 22 Jan 2022 06:11 AM PST

सीडीओ आनंद शुक्ला

पशु चिकित्साधिकारी तरवां के निलंबन को पत्र भेजा

बेसहारा पशुओं के गोद लेने वाले पालकों को भरण पोषण धनराशि देने में लापरवाही मिली

आजमगढ़: सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने शनिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही पशु चिकित्साधिकारी तरवां डा. ईश्वरी नरायन यादव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के लिए

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: चुनाव लड़ रहे है तो जानिए किस चीज का किस रेट से जोड़ा जाएगा चुनाव खर्च

Posted: 22 Jan 2022 05:01 AM PST


सामग्रियों, सुविधाओं एवं वाहन आदि के व्यय की जांच के लिए रेट सूची जारी

चुनाव कार्यालय को अस्थायी बिजली कनेक्शन की दर भी निर्धारित

आजमगढ़: मुख्य कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण विजय शंकर ने बताया कि जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों के निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों, सुविधाओं एवं वाहन आदि के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: टेट परीक्षा के दृष्टिगत रविवार को जिले में रहेगा रुट डाइवर्जन

Posted: 22 Jan 2022 04:41 AM PST


रोडवेज बसें, परीक्षा देने वाले या जिनका घर होगा वही छोटे वाहन शहर में आएंगे

23 जनवरी को सुबह 6 बजे से होगा रूट डायवर्जन ,जाने कहां-कहां...

आज़मगढ़: रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में भारी संख्या में अभ्यर्थी आएंगे जिसके दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने जिले के कई मुख्य मार्गो पर रुट डाइवर्जन

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना से वृद्धा की मौत

Posted: 22 Jan 2022 04:21 AM PST


आज़मगढ़ : राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फ़ैसिलिटी अस्पताल के आइसीयू वार्ड में शुक्रवार की रात 12 बजे भर्ती कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय वृद्धा की शनिवार सुबह 10 बजे मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना से होने वाली यह तीसरी मौत है, जिसमें सभी महिलाएं हैं। सहायक चिकित्सा अधीक्षक डा. नियाज हसन ने बताया कि मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थानान्तर्गत सलेमपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्धा को शुक्रवार की दोपहर 12 बजे राजकीय मेडिकल कालेज के होल्डिग एरिया (अधिग्रहित क्षेत्र) में भर्ती किया गया । उसे न्यूमोनिया के साथ ब्लड इन्फेक्शन हो गया था। शासन की गाइडलाइन के अनुसार शुक्रवार की शाम उसके कोरोना संक्रमण की जांच की गई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। आननफानन में रात में ही उन्हें आइसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 10 बजे उनकी मौत हो गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में यहां पहली मौत बीते नौ जनवरी की रात 10 बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र की एक महिला और दूसरी मौत मेंहनगर थाना क्षेत्र के रासेपुर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की हुई थी। सहायक चिकित्सा अधीक्षक डा. नियाज हसन ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम ,एसपी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है । उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल के तहत मृतका का अंतिम संस्कार होगा।

आज़मगढ़: दातून तोड़ते समय पेड़ से पोखरे में गिरा युवक, मौत

Posted: 22 Jan 2022 03:27 AM PST


मेंहनगर थाना क्षेत्र के कंझारी गांव की घटना,मचा कोहराम

आजमगढ़: मेंहनगर थाना क्षेत्र के कंझारी गांव में शनिवार की सुबह करीब छह बजे पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ने समय पोखरे में गिरने से विक्की (24) की मौत हो गई। स्वजन में कोहराम

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जारी किया 'भर्ती विधान' युवा घोषणा पत्र

Posted: 22 Jan 2022 02:59 AM PST


हार के डर से आजमगढ़ से चुनाव लड़ने नहीं आए अखिलेश यादव- प्रवीण सिंह,जिलाध्यक्ष

आजमगढ़: शनिवार को जिले में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने भर्ती विधान युवा घोषणा-पत्र जारी किया । इस घोषणा-पत्र के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच जाकर जनता को अपनी नीतियों के बारे में जागरूक करेगी। ''भर्ती विधान'' शीर्षक से जारी इस घोषणा पत्र में युवाओं से तमाम महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। इनमें सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने से लेकर छात्रसंघ बहाली तक के वादे शामिल हैं। इस अवसर पर आजमगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर का स्वागत किया गया कांग्रेसियों ने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाइयां दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने चुनाव आयोग के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की आचार-संहिता आज तक नहीं देखी है। हम लोगों के ब्लाक तक के कार्यालय बंद करा दिए गए हैं। झंडा लगाने तक की इजाजत नहीं है। भाजपा पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा ने 10 जनवरी के पहले अपना खूब प्रचार-प्रसार कर लिया था। जब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में जो कैंपेन लड़की हूं लड़ सकती हूं चलाया तो उससे भाजपा को बहुत घबराहट है। कांग्रेस को लीड न मिल जाए इसकी इसको लेकर भाजपा बेचैन है। कांग्रेस को मौका मिलने का मतलब समाजवादी पार्टी का खत्म होना और जब सपा रहेगी तभी भाजपा की सरकार बनेगी। टीवी चैनलों पर सपा-भाजपा की लड़ाई दिखाई जा रही है। यह दोनों पार्टियों की मिलीभगत है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह का कहना है कि अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले से चुनाव लड़ने हार के डर के कारण नहीं आए। अपने संसदीय क्षेत्र में न तो कोरोना संक्रमण के समय लोगों का हाल जाना और न ही सीएए - एनआरसी के समय जब यहां की महिलाओं के ऊपर लाठीचार्ज हुआ तब भी सुधि लेने नहीं आए। बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई पर उनकी सुधि लेने नहीं आए। अखिलेश यादव का जनता से कोई संवाद ही नहीं है। कार्यकर्ताओं से संवाद था और यही कारण है कि यहां की जनता ने उनका स्वागत नहीं किया और अखिलेश यादव को हार के डर से अपना निर्णय बदलना पड़ा। आजमगढ़ जिले में मैराथन लड़की हूं लड़ सकती हूं रद्द करने के सवाल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बरेली की घटना से मचे हो हल्ले के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। जिलाध्यक्ष का कहना है कि बढ़ रहे कोविड व भाजपा ने जिस तरह से हो-हल्ला मचाया। इसको लेकर प्रियंका गांधी से बात हुई तो उन्होंने निर्देश दिया कि लड़कियों के स्वास्थ्य को दांव पर नहीं लगाया जा सकता। इस कारण सारी तैयारियों के बाद भी जिले में मैराथन को स्थगित करना पड़ा। 

आजमगढ़: कांग्रेस शहर अध्यक्ष पर दर्ज हुआ धमकी देने का मुकदमा

Posted: 22 Jan 2022 02:42 AM PST


शहर अध्यक्ष बोले फंसाने की साजिश, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़: शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम पर कोतवाली में कॉलेज प्रबंधक ने जानमाल की धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिले के जालंधरी मुहल्ले में स्थित मदरसा इस्लामिया, जमीयतुल कुरैश के प्रबंधक गुलाम रसूल कुरैशी का

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages