दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 28, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 21वीं बैठक संपन्न

Posted: 28 Jan 2022 07:42 AM PST

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 21वीं बैठक संपन्न

  • वर्ष 2006-07 में मुख्यमंत्री राहत कोष में महज 29 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होती थी, जो मुख्यमंत्री की विषेष पहल से वर्ष 2021-22 में 1502 करोड़ रुपये हो गई। इसमें से 859 करोड़ की राशि व्यय की गई है और वर्तमान में मुख्यमंत्री राहत कोष में 665 करोड़ रूपये की राशि शेष है।
  • मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा की स्थिति में लोगों की मदद की जाती है। इसके अलावा विविध कार्याे में लोगों की मदद की जाती है। इससे लोगों की काफी सहायता होती है। मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
  • कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रूपये की राशि की मदद दी जा रही है। अब तक 3704 मृतकों के आश्रित को प्रति मृतक 4 लाख रुपये की दर से कुल 148.16 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से निर्गत की जा चुकी है।
  • लाॅकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री विशेष सहायता के रुप में मुख्यमंत्री राहत कोष से करीब 21 लाख लोगों के खाते में 1000 रुपए की राशि भेजी गई। कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री राहत कोष से अब तक 448 करोड़ 16 लाख रूपये की राषि से लोगों को सहायता दी गयी है।
  • कालाजार रोग से पूर्ण मुक्ति के लिये मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के अंतर्गत प्रत्येक कालाजार रोगियों को 6600 रूपये की मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से इस योजना की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी। इस योजना से राज्य में कालाजार रोग के उन्मूलन में काफी सहायता मिली है। अब राज्य में दो हजार से भी कम संख्या में कालाजार रोग से पीड़ित मरीज बच गये हैं।
  • 10 बाढ़ प्रभावित जिलों में 100 बाढ़ आश्रय स्थल के निर्माण हेतु अब तक 59 करोड़ 2 लाख 60 हजार रुपये निर्गत की जा चुकी है। बाढ़ राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को बर्तन, वस्त्र आदि के मद में 600 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से मदद की गई। बाढ़ के दौरान राहत शिविरों में लड़के के जन्म लेने पर 10 हजार रुपये एवं लड़की के जन्म लेने पर 15 हजार रुपये का भुगतान किया गया।

पटना, 28 जनवरी 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 21वीं बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की बैठक में मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार ने 20वीं बैठक की हुई कार्यवाही का अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हर बिंदु पर कार्यवाही पूर्ण की गई है। मुख्यमंत्री राहत कोष की लेखा में प्राप्त राशि, वितरित राशि एवं शेष जमा राशि का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि वर्ष 2006-07 में मुख्यमंत्री राहत कोष में महज 29 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होती थी, जो मुख्यमंत्री की विषेष पहल से वर्ष 2021-22 में 1502 करोड़ रुपये हो गई। इसमें से 859 करोड़ की राशि व्यय की गई है और वर्तमान में मुख्यमंत्री राहत कोष में 665 करोड़ रूपये की राशि शेष है। मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा की स्थिति में लोगों की मदद की जाती है। इसके अलावा विविध कार्याे में लोगों की मदद की जाती है। इससे लोगों की काफी सहायता होती है। मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
बैठक में बताया गया कि कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रूपये की राशि की मदद दी जा रही है। अब तक 3704 मृतकों के आश्रित को प्रति मृतक 4 लाख रुपये की दर से कुल 148.16 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से निर्गत की जा चुकी है।
बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु लागू किये गये लॉकडाउन की स्थिति में अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के आवासन एवं खाने की व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ रुपये दिये गये। मुख्यमंत्री विशेष सहायता के रुप में मुख्यमंत्री राहत कोष से करीब 21 लाख लोगों के खाते में 1000 रुपए की राशि भेजी गई। कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री राहत कोष से अब तक 448 करोड़ 16 लाख रूपये की राषि से लोगों को सहायता दी गयी है।
बैठक में बताया गया कि 10 बाढ़ प्रभावित जिलों में 100 बाढ़ आश्रय स्थल के निर्माण हेतु अब तक 59 करोड़ 2 लाख 60 हजार रुपये निर्गत की जा चुकी है। 40 बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बाढ़ राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को बर्तन, वस्त्र आदि के मद में 600 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से मदद की गई। बाढ़ के दौरान राहत शिविरों में लड़के के जन्म लेने पर 10 हजार रुपये एवं लड़की के जन्म लेने पर 15 हजार रुपये का भुगतान किया गया। कालाजार रोग से पूर्ण मुक्ति के लिये मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के अंतर्गत प्रत्येक कालाजार रोगियों को 6600 रूपये की मदद दी जा रही है। अब तक उक्त योजना हेतु 12 करोड़ रुपये राज्य स्वास्थ्य समिति को भेजी जा चुकी है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल से इस योजना की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी। इस योजना से राज्य में कालाजार रोग के उन्मूलन में काफी सहायता मिली है। अब राज्य में दो हजार से भी कम संख्या में कालाजार रोग से पीड़ित मरीज बच गये हैं।
बैठक में बताया गया बाल श्रम उन्मूलन हेतु मुक्त कराये गये प्रत्येक बाल श्रमिकों को आवासन के लिये 25 हजार रूपये की मदद दी जा रही है। मुक्त कराये गये अब तक 1700 बच्चों को इसका लाभ दिया जा चुका है।
बैठक में श्री अनुपम कुमार मुख्यमंत्री के सचिव को सदस्य सचिव मुख्यमंत्री रहत कोष के रूप में नामित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0 सिंघल, अपर मुख्य सचिव शिक्षा श्री संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री एस0 सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत, राज्यपाल के सचिव श्री आर0एल0 चोंग्थू एवं सचिव आपदा प्रबंधन श्री संजय कुमार अग्रवाल जुड़े हुए थे।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जाने क्यों सरकारें चुप चुप बैठी हैं,

Posted: 28 Jan 2022 07:27 AM PST

जाने क्यों सरकारें चुप चुप बैठी हैं,

आतंकी के बोल चुप चुप सहती हैं।
लगता राष्ट्र से बड़ा वोट बैंक हों गया,
सत्ता की खामोशी यह ही कहती हैं।

राष्ट्र हितों से बढ़कर कुछ नहीं होता,
राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
सीएए एनआरसी पर विरोध जताते,
आतंकी हमदर्द देशभक्त नहीं होता।

दिल्ली के दंगों में निर्दोषों को जिसने मारा,
आप पार्टी की हमदर्दी गुण्डों को पुचकारा।
न्यायालय का दोहरापन जनता देख रही थी,
किसानों के नाम गुण्डो ने देश को ललकारा।

मुस्लिम तुष्टिकरण का खेल अब आम हो गया,
अपराधियों को सत्ता का टिकट आम हो गया।
योगी ने गुण्डे मवालियों को औकात बताई है,
सपा बसपा से गुण्डो का रिश्ता आम हो गया।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

शनिवार, जनवरी 29, 2022 का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 28 Jan 2022 07:14 AM PST

शनिवार, जनवरी 29, 2022 का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

शनिवार, जनवरी 29, 2022 का दैनिक पंचांग

12, माघ, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, 2078 आनन्द, विक्रम सम्वत

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय : 06:36:18
सूर्यास्त : 05:24:13
पञ्चाङ्ग
तिथि : द्वादशी - सायं 05:47:31तक तदुपरांत त्रयोदशी
नक्षत्र : मूल - रात्रि 12:36:18 तक तदुपरांत पूर्वाषाढा
योग : व्याघात - दिन 04:00:15 तक तदुपरांत हर्षण
करण : कौलव -
तैतिल -
वार : शनिवार
पक्ष : कृष्ण पक्ष
चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत : 1943 प्लव
चन्द्रमास : माघ - पूर्णिमान्त
पौष - अमान्त
विक्रम सम्वत : 2078 आनन्द
गुजराती सम्वत : 2078 प्रमादी
🌹विशेष ~ शनि प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार

शनिवार, जनवरी 29, 2022 का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): आज के दिन व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। कार्य सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। कहीं बाहर जाने की संभावना उपस्थित हो सकती है। पदोन्नति हो सकती है। आप की कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 3

मिथुन (Gemini): खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है। आकस्मिक प्रवास का योग अच्छा है। मध्याहन के बाद मानसिक अवस्था में कमी आएगी। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं अमल में आएगी। ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें और क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7

सिंह (Leo): व्यापार के विस्तार के लिए धन का आयोजन कर सकते हैं। व्यवसायियों को लाभ होगा। धन प्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज,दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कन्या (Virgo): वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आप की अभिरुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगें।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5

तुला (Libra): आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थावर संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने हेतु सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें। मध्याहन के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। स्थावर संपत्ति से जुड़े मामलों का हल निकलेगा। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। मध्याहन के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन की हानि के योग हैं।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 6

धनु (Sagittarius): वाणी और वर्तन पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को टाल सकेंगे। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याहन के बाद चिंता निवारण करने के उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनी रहेगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। मन पर नकारात्मक रहेगीत छाए रहेंगे। निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है।
शुभ रंग = श्याम
शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पूण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
शुभ रंग = नीला
शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): शेयर-सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा। विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। मध्याहन के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8

प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

होमियोपैथी से जुड़े जानिए सभी जरूरी सवालों का जवाब : डॉ. एच. के. रंजन के साथ

Posted: 28 Jan 2022 03:00 AM PST

होमियोपैथी से जुड़े जानिए सभी जरूरी सवालों का जवाब : डॉ. एच. के. रंजन के साथ

जब बात आती है होमियोपैथी की तो सही जानकारी की भारी कमी है। भारत में एलोपैथी के अलावा चिकित्सा में कई विकल्प हैं। ऐसा ही एक विकल्प है होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति। छपरा के प्रसिद्ध युवा होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. एच. के. रंजन होमियोपैथी से जुड़े आपके सभी जरूरी सवालों का जवाब दे रहे हैं। एक ओर होमियोपैथी में विश्वास रखने वाले इसकी तारीफ करते नहीं थकते, वहीं होमियोपैथी पर भरोसा न करने वालों की भी कमी नहीं है। कारण है होमियोपैथी के बारे में फैली गलत जानकारी और अफवाह। इसलिए हम सही जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं।

1. होमियोपैथी कैसे काम करती है?
- होमियोपैथी का एक कॉन्‍सेप्ट है- सिमिला सिमिलस क्यूरेन्टर यानी समान पदार्थ ही एक-दूसरे का इलाज होते हैं। यह कुछ-कुछ लोहा ही लोहे को काटता है जैसी बात है। होमियोपैथी की कार्यशैली को पूर्णतः वैज्ञानिक माना गया है। अलग-अलग शोध, स्टडी, क्लीनिकल स्टडी इत्यादि में मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट से लेकर फिजिसिस्ट तक ने होमियोपैथी को कारगर बताया है।
2. क्या होमियोपैथी प्लेसिबो इफ़ेक्ट पर काम करती है?
- सबसे पहले आपको बता दें प्लेसिबो क्या होता है। प्लेसिबो इफ़ेक्ट एक साइकोलॉजिकल स्थिति है, जहां मरीज पर दवा तभी असर करती है जब वह यकीन करता है कि दवा कारगर है और होमियोपैथी प्लेसिबो इफ़ेक्ट पर नहीं चलती। होमियोपैथी में शिशुओं और जानवरों के लिए भी उपचार हैं, और वे उपचार सफल होते हैं। अब ना तो शिशु यह जानता है कि उसे दवा दी जा रही है, न जानवर दवा में विश्वास रखेगा। फिर भी दोनों होमियोपैथिक दवा से स्वस्थ होते हैं।
3. क्या होमियोपैथी का बीमारी पर असर जल्दी हो सकता है?
- होमियोपैथी में ही नहीं किसी भी चिकित्सा में इलाज दो बातों पर निर्भर करता है- बीमारी की गंभीरता और समय। छोटी समस्या के लिए होमियोपैथी की दवा से तुरन्त राहत मिलती है, जैसे डायरिया या वायरल बुखार।
होमियोपैथी में भी बीमारी की गंभीरता पर उसका उपचार निर्भर करता है। समस्या यह होती है कि लोग अक्सर होमियोपैथी की ओर तब बढ़ते हैं, जब एलोपैथी असर नहीं करती। तब तक बीमारी बढ़ चुकी होती है और ठीक होने में समय लगता है।
4. क्या होमियोपैथी में पैथोलॉजिकल टेस्ट की ज़रूरत पड़ती है?
- टेस्ट और जांच की ज़रूरत तो पड़ती ही है। उस की मदद से मरीज़ की स्थिति का आकलन किया जाता है।

5. क्या इसमें स्टेरॉइड्स या हैवी मेटल का इस्तेमाल होता है?
- यह होमियोपैथी के बारे में पूछा जाने वाला सबसे आम सवाल है। न तो होमियोपैथी में स्टेरॉइड्स होते हैं, न ही कोई कच्चा धातु पदार्थ। होमियोपैथी की दवा एक स्टैंडर्ड प्रोसीजर से होकर गुजरती हैं, और उसमें ऐसी कोई सामग्री नहीं होती जो किसी भी मरीज को नुकसान पहुंचाए। कुछ होम्योपैथिक दवा स्टेरॉइड्स टेस्ट में पॉजिटिव पाई जाती हैं, इसका कारण है होमियोपैथी में इस्तेमाल होने वाले प्लांट बेस्ड पदार्थ। होमियोपैथी की दवा जल्दी असर करती है, इसलिए भी लोगों को लगता है कि इसमें स्टेरॉइड्स हैं, लेकिन होमियोपैथी में स्टेरॉयड के लिए कोई जगह नहीं है।

6. क्या होमियोपैथी को अन्य मेडिसिन के साथ लिया जा सकता है?
- ज्यादातर मरीज़ जो होमियोपैथी की दवा लेते हैं वे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर इत्यादि की दवा ले रहे होते हैं। तो यह कहा जा सकता है कि होमियोपैथी बाकी दवाओं के साथ खाई जा सकती है। होमियोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और एलोपैथी के साथ खाई जा सकती है।

7. क्या होमियोपैथी के साथ कोई खास डाइट लेने की ज़रूरत है?
- होमियोपैथी के लिए कोई खास डाइट की ज़रूरत नहीं पड़ती। लेकिन आपकी डाइट आपकी बीमारी के अनुसार ही तय होगी। बीमारी के दौरान परहेज़ तो करना ही चाहिए।

8. क्या होमियोपैथी से गम्भीर बीमारियों का इलाज हो सकता है?- 
होमियोपैथी में सभी छोटी बड़ी बीमारी का इलाज है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि होमियोपैथी की दवा सर्जरी की जगह ले लेगी। मगर होम्योपैथिक डॉक्टर भी आपको उतना ही सटीक आकलन देगा जितना किसी अन्य मेडिसिनल साइंस का।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

शीत का संगीत कोई छेड़ता

Posted: 28 Jan 2022 01:40 AM PST

शीत का संगीत कोई छेड़ता

डॉ रामकृष्ण मिश्र 
थरथराते प्राण-तन को
अनमनेपन की छुअन को
शब्द का उपहार देकर
स्नेह -सम्बल   हेरता!!
शीत का संगीत कोई छेड़ता!!

हवा होती ऊष्मिताएँ
परिघ बनतीं पुष्पिताएँ
तुषारार्द्रित जनपथों पर
अग्नि पात्र बिखेरता!!
शीत का संगीत कोई छेड़ता!!

कूल त्यकता सरित धारा
व्योम लक्षित तिमिर सारा
किस अनामा वर्तिका में
 पथिक प्रीति उरेहता!!
शीत का संगीत कोई छेड़ता!!

लोरियों  की  गोद सूनी
व्यथा होती और दूनी
विकल  सा एकांतपन
संवादहीन उकेरता!!
शीत का संगीत कोई छेड़ता!!
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मुफ्त की सलाह

Posted: 28 Jan 2022 01:35 AM PST

मुफ्त की सलाह 

फ्री फ्री फ्री मुफ्त की सलाह मिल रही सबको फ्री 
हर मुश्किल समस्या का कोई इलाज लीजिए फ्री

सब हथकंडे सारे नुस्खे कई फार्मूले मिल जाएंगे 
मुफ्त की सलाह देने कई माहिर विद्वान आएंगे

चुनावी चक्कर में पड़ गए आओ सलाह लीजिए 
जीत हार के नुस्खे लेकर जीवन सफल कीजिए

मुफ्त की सलाह से बाबा चैनलों पर खूब छा गए 
मुफ्त के आटा दाल खा लोग सड़कों पे आ गए

महंगाई ने पांव पसारे जनमानस अकुलाया है 
मुफ्त में ही महामारी ने कैसा कहर ढहाया है

हर समस्या बीमारी का मिलता है हर तोड़ यहां 
हर कोई तैयार बैठा मुफ्त में मिटाने झोड़ यहां 

कोई योग मुफ्त में सबको सिखला रहा चैनलों पर 
मुफ्त की सलाह बंट रही हर दर्जे हर चैनलों पर 

जैसी मर्जी हो आपकी आकर लो मुफ्त की सलाह  
सपनों को फिर पंख लगा उड़ान भरो अपनी चाह

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 18 (अठारह) एजेंडों पर निर्णय लिया गया।

Posted: 28 Jan 2022 01:31 AM PST

मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 18 (अठारह) एजेंडों पर निर्णय लिया गया।

पटना-28 जनवरी, 2022 आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 18 (अठारह) एजेंडों पर निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, श्री संजय कुमार द्वारा पे्रस को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए बताया गया कि 
  1. गृह विभाग के अन्तर्गत बिहार पुलिस के अन्तर्गत गठित स्पेशल आॅक्जिलरी पुलिस में कार्यरत भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के लिये कुल स्वीकृत 17000 बल की अनुबंध अवधि वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिये विस्तारित की स्वीकृति प्रदान की गई।
  2. परिवहन विभाग के तहत वैसे वाहन, जो विधिक रूप से निबंधित नहीं रह गये हों अथवा किसी निबंधित वाहन के वाहन स्वामी द्वारा अपशिष्ट यान के रूप में स्वतः घोषित कर दिया गया हो अथवा वैसे यान, जो क्रियाशील नहीं रह गये हों, वैसे निजी अथवा सरकारी यानों को विनष्ट करने हेतु सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मोटर यान (यान स्क्रेपिंग सुविधा का रजिस्टीªकरण और कार्य) नियम, 2021-सहपठित-अधिसूचना संख्या-सा॰का॰नि॰- 720 (अ), दिनांक-05.10.2021 लागू किया गया है, जिसके अन्तर्गत गैर-परिवहन वाहनों को स्क्रेप किये जाने पर मोटरवाहन कर में 25ः की छूट एवं परिवहन वाहनों को स्क्रेप किये जाने पर मोटरवाहन कर में 15ः की छूट दिया जाना प्रावधानित किया गया है, को यथास्थिति लागू करते हुए उपरोक्त हेतु निबंधन प्राधिकार एवं अपीलीय प्राधिकार विनिर्दिष्ट करने की स्वीकृति दी गई।
  3. वित्त विभाग के अन्तर्गत माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा -4892/2015 में पारित आदेश के अनुपालन में विभिन्न बोर्ड/निगम से वर्ष 2000-2002 की अवधि में कोषागारों में प्रतिनियुक्त 18 कर्मियों में से असमायोजित 09 कर्मियों को उनके अंतिम कार्य दिवस की तिथि को समायोजित करते हुए सभी 18 कर्मियों को पेंशन एवं सेवानिवृति लाभ की स्वीकृति हेतु पैतृक बोर्ड/निगम की सेवा अवधि को जोड़ने की स्वीकृति तथा राज्य सरकार में सभी विभागों के द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लाभुकों का काॅमन डाटा-बेस तैयार करने हेतु आधार नंबर प्रमाणीकृत काॅमन सोशल रजिस्ट्री पोर्टल के विकास, संस्थापन, क्रियान्वयन तथा इस हेतु आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करने, प्रक्रिया विहित करने तथा दिशा-निर्देश निर्गत करने हेतु वित्त विभाग को प्राधिकृत करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
  4. सामान्य प्रशासन विभाग के तहत श्री विमलेश कुमार झा, भा०प्र०से०(2008)-सेवानिवृत्त को सामान्य प्रशासन विभाग के लिए स्वीकृत संयुक्त सचिव के पद के विरूद्ध योगदान समर्पित किए जाने की तिथि से एक वर्ष या उक्त पद पर नियमित प्रोन्नति होने, जो पहले हो, तक के लिए नियुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
  5. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अन्तर्गत बिहार संग्रहालय, पटना (राज्य सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत सोसायटीज निबन्धन अधिनियम-1860 के अधीन निबंधित एक स्वायत्त शासी संस्थान) के संगम ज्ञापन और नियम एवं विनियम में परिवर्तन एवं निदेशक, बिहार संग्रहालय का पदनाम सम्परिवर्तित कर महानिदेशक, बिहार संग्रहालय किए जाने तथा निदेशक के निजी सहायक का पदनाम सम्परिवर्तित कर महानिदेशक के निजी सहायक किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
  6. कृषि विभाग के अन्तर्गत श्री धर्मवीर पाण्डेय, (बिहार कृषि सेवा कोटि-1 (शष्य), वर्ग-2) तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी, मोतिहारी सम्प्रति उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), भूमि संरक्षण, मुंगेर के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने से संबंधित प्रमाणित आरोप के परिपेक्ष्य में सरकारी सेवा से अनिवार्य सेवा निवृत्ति की स्वीकृति प्रदान की गई।
  7. जल संसाधन विभाग के तहत जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या-10000 दिनांक-10.07.2015 की कंडिका-(3) की उप कंडिका-2 (क) में निहित प्रावधानों के आलोक में व्यापक कार्यानुभव प्राप्त श्री लक्ष्मण झा (आई०डी० संख्या-3374), बाढ़ नियंत्रण योजना एवं मोनिटरिंग अंचल, पटना को विभागीय कार्यहित में उनकी वार्धक्य सेवानिवृत्ति दिनांक 31.01.2022 के क्रम में दिनांक 01.02.2022 से आगामी 01 (एक) वर्ष हेतु अर्थात् दिनांक 31.01.2023 तक संविदा के आधार पर अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण योजना एवं मोनिटरिंग अंचल, पटना के पद पर नियोजित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
  8. नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में बिहार के नगर निकायों के लिए वाणिज्यकर विभाग द्वारा पेशाकर मद में पूर्व में की गई कटौती की संचित राशि ृ7395.40 लाख (तेहत्तर करोड़ पंचानवे लाख चालीस हजार रू०) मात्र सहायक अनुदान के रूप में राज्य में कार्यरत नगर निकायों के बीच जनसंख्या के आधार पर व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
  9. पथ निर्माण विभाग के तहत ''वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए सड़क संपर्क योजना  के अन्तर्गत राज्य के तीन जिले औरंगाबाद, बांका एवं गया अन्तर्गत ठंजबी.प् वर्ष-2021-22 में 11 अदद् पथ (कुल लम्बाई-189.20 कि०मी०) निर्माण कार्य (15 मी० लम्बाई तक पुल-पुलिया निर्माण सहित) एवं 01 अदद् पुल (लम्बाई-149.40 मी०) निर्माण कार्य, पथ संधारण कार्य, सतह नवीकरण कार्य तथा 5ः की दर से प्रशासनिक निधि  सहित ृ26536.16 (दो सौ पैंसठ करोड़ छत्तीस लाख सोलह हजार मात्र) लाख रूपये की अनुमानित लागत पर संलग्न परिशिष्ट-प् में उल्लेखित पैकेज के अनुरूप स्वीकृति प्रदान करने एवं  20 में अंकित राशि पर पृथक-पृथक प्रशासनिक स्वीकृति 
  10. आर०आई०डी०एफ०-के तहत् पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत चकिया-केसरिया-सत्तरघाट पथ के 27वें कि०मी० में गंडक नदी के सत्तरघाट पर भू-अर्जन, 2-लेन वाले पहुँच पथ निर्माण कार्य, रिवर टेªनिंग कार्य/गाईड बाँध निर्माण कार्य आदि कार्यों सहित 24 मी० आकार एवं 12.00 मी० चैड़ाई के उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण कार्य एवं अतिरिक्त वाटर-वे का निर्माण कार्य कुल ृ448.64 करोड़ (चार अरब अड़तालीस करोड़ चैसठ लाख) रूपये की प्रथम पुनरीक्षित अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
  11. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तहत बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम 2016 के तहत विश्वविद्यालय के कार्य-कलापों को सुचारू/सुगम रूप से संचालन हेतु तैयार की गयी प्रथम ''बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिनियम'', 2020 की स्वीकृति प्रदान की गई।
  12. वित्त विभाग के तहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दायर 15567-2018. बिहार राज्य बनाम महेन्द्र कुमार मिश्रा एवं अन्य के साथ अन्य से उद्भूत अवमाननावाद डायरी संख्या 13110/2021, 651/2020 एवं 652/2020 में पारित न्यायादेश के अनुपालन में विभिन्न बोर्ड/निगम से कोषागार एवं भविष्य निधि कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति के फलस्वरूप सामंजित कर्मियों को समाहरणालय संवर्ग में कोषागार लिपिक के पद पर एवं भविष्य निधि कार्यालयों में लिपिक के पद पर प्रथम योगदान की तिथि से सरकारी सेवा में समायोजित करते हुए पेंशन एवं सेवानिवृत्ति लाभ तथा विभागीय लेखा परीक्षा तथा हिन्दी टिप्पण प्रारूपण परीक्षा की बाध्यता को शिथिल करते हुए ए०सी०पी०/ एम०ए०सी०पी० का लाभ स्वीकृत करने के लिए निगम की सेवा अवधि को जोड़ने की स्वीकृति,
  13.  माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दायर 15567ध्2018. बिहार राज्य बनाम महेन्द्र कुमार मिश्रा एवं अन्य के साथ अन्य सदृश से उद्भूत अवमाननावाद डायरी संख्या-13110/2021, 651/2020 एवं 652/2020 में पारित 
  14. न्यायादेश के अनुपालन में विभिन्न बोर्ड/निगम से कोषागार एवं भविष्य निधि कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति के फलस्वरूप सामंजित कर्मियों को बकाये भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद अंतर्गत कुल रूपये 90 करोड़ (नब्बे करोड़ रूपये) मात्र बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति एवं व्यय की स्वीकृति |
  15. बिहार राज्य के सरकारी सेवकों के आश्रित माता-पिता को पारिवारिक पेंशन की अर्हकता हेतु आय-सीमा को उनके पारिवारिक पेंशन की अनुमान्यता की तिथि को लागू न्यूनतम पारिवारिक पेंशन एवं उस पर अनुमान्य महंगाई भत्ता के जोड़ के रूप में निर्धारित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
  16. शिक्षा विभाग के तहत कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक/मध्य/माध्यमिक/उच्च विद्यालय (कक्षा-01 से 12) के छात्र-छात्राओं को विद्यालय में कक्षा आरंभ करने के पूर्व दो-दो मास्क  बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जिसके भुगतान हेतु 51,76,52,000/-(इक्यावन करोड़ छिहत्तर लाख बावन हजार रू०) मात्र राशि का बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति प्रदान की गई।
  17. समाज कल्याण विभाग के तहत श्रीमती कविता कुमारी, तत्कालीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ईटाढ़ी, बक्सर सम्प्रति डेहरी सदर, रोहतास को ''सेवा से बर्खास्तगी'' की शास्ति (वृहद दण्ड) की स्वीकृति प्रदान की गई।
  18. शिक्षा विभाग के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य के चिन्हित 2803 प्रारंभिक विद्यालयों में निर्धारित विशिष्टताओं एवं दर के अनुरूप बेंच-डेस्क क्रय हेतु ृ99,75,00,000/-(निन्यानबे करोड़ पचहत्तर लाख रूपये) की स्वीकृति एवं विमुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Post Bottom Ad

Pages