सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 4, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


एक दिन में कोरोना संक्रमण के 992 नये मामले

Posted: 04 Jan 2022 07:02 AM PST


लखनऊ  अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,66,033 सैम्पल की जांच की गयी। जिसमें कोरोना संक्रमण के 992 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,36,00,940 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 77 तथा अब तक कुल 16,88,007 लोग कोविड-19  से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 3173 एक्टिव मामले हैं।श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 03 जनवरी, 2022 को एक दिन में 12,23,833 डोज दी गयी। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 12,89,19,556 तथा दूसरी डोज 7,47,46,492 लगायी गयी हैं तथा अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,36,66,048 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन प्रारम्भ हो गया है। कल 03 जनवरी को 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 1,70,386 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण प्रतिदिन किया जायेगा। बच्चों को टीकाकरण के दिन तथा अगले दिन अवकाश की सुविधा प्रदान की गयी है। यदि विद्यालयो में वैक्सीनेशन सेंटर बनाये जाते है तो वैक्सीनेशन के अगले दिन अवकाश दिया जायेगा।श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड के नये वैरिएंट ओमीक्रोन के 18 नये मामले आये है। उन्होने कहा कि सरकारी केन्द्रो पर कोविड की टेस्टिंग व ईलाज निःशुल्क किया जा रहा है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

डीएम व एसपी ने ट्रामा सेन्टर अमहट का किया आकस्मिक निरीक्षण

Posted: 04 Jan 2022 05:33 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सोमवार को कोविड-19 के तीसरी लहर के बढते संक्रमण के मद्देनज़र ट्रामा सेन्टर अमहट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अक्सीजन की उपलब्धता , बेडो की संख्या ,साफ सफाई , बच्चों के कोविड19 टीकाकरण अभियान सहित समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित से प्राप्त कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी बाहर(विदेश)से आने वाला कोविड पॉजिटिव मरीज को अलग वार्ड में रखे।तथा इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराए।हास्पिटल को सुसज्जित करने के लिये बेडों का प्रापर अरेन्जमेन्ट करने के साथ में  आईसीयू के साथ वेंटीलेटर, मानीटर, सक्सन मशीन का इनस्टॉल (चालू करने) हेतु सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के कार्य की प्रगति समीक्षा कर जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।   जिलाधिकारी ने हास्पिटल निरीक्षण में अग्निशामक यंत्र लगा हुआ पाया और जो चालू हालत में थे। उन्होंने हास्पिटल में दवा की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में दवा की उपलब्धता समुचित पायी गयी। हास्पिटल में साफ-सफाई का निरीक्षण किया, जो सही पाया गया और हास्पिटल में नियमित साफ-सफाई किये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।    

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

Posted: 04 Jan 2022 05:09 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीक़े से संपन्न कराए जाने हेतु सभी  जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम व  वीवी पैट के परिचालन, कनेक्शन,  माकपोल आदि को भली-भांति समझ लें, जिससे मतदान दिवस पर किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण कर सकें l 

उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का अध्ययन करते रहें, उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्शीनेशन नहीं कराया है वो शीघ्र  करा लें ।मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि वी0वी0पैट0 के नॉब को सफ़र के समय हॉरिजॉन्टल और वोटिंग के दौरान वर्टिकल करना है। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात वी.वी. पैट की बैटरी निकाल लेंगे और इसे संग्रहण स्थल पर जमा करेंगे। अपर जिलाधिकारी बी. प्रसाद ने बताया सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी चुनावी प्रक्रिया को भली- भांति जान लें, जिससे मतदेय स्थल पर की जा रही पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें l स्टेट मास्टर ट्रेनर व जिला विकास अधिकारी डॉ. डी.आर. विश्वकर्मा ने बताया कि मॉकपोल कराने के बाद कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य करें तथा वी.वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपोल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील करेंगे फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर से सील करेंगे। डी. सी. मनरेगा अनवर शेख ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के कार्य व दायित्व पर पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तार से चर्चा की l  अतिरिक्त उप जिलाधिकारी / निर्वाचन प्रभारी कहकशाँ अंजुम ने बताया कि सभी अधिकारी ईवीएम को संचालित करके इसकी प्रक्रिया को भली- भांति सीख लें, जिससे मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न हो सके l जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्त ने सभी लिफाफों व प्रपत्रों को तैयार करने की प्रक्रिया पर चर्चा की l मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने ई. वी.एम. व वीवी पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वीवी पैट से व वीवी पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे ।उन्होंने मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने ईवीएम व वीवी पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया  तथा चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन , पीठासीन की डायरी, मतदान अभिकर्ता के फार्म, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की । उक्त प्रशिक्षण में 209 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 22 जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित किया गया।  प्रशिक्षण की पूरी तैयारी डाॅ. जनार्दन राय द्वारा की गयी । पी.पी.टी. बनाने व चलाने में वकील अहमद ने सराहनीय योगदान दिया l इस प्रशिक्षण में कमलेश वाजपेयी,तहसील तथा ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया l

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Posted: 04 Jan 2022 04:43 AM PST

 


प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में पत्रकारों को ही संगठन का सदस्य बनाए जाने पर जोर

सुलतानपुर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक जिला अध्यक्ष दर्शन साहू की अध्यक्षता एवं महामंत्री संतोष यादव के संचालन में प्रेस क्लब में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2022 की सदस्यता बढ़ाने व आगामी माह में संगठन बैनर तले मीडिया विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किए जाने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सभी ने सहमति जताई कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में ऐसे सदस्यों को ही संगठन का सदस्य बनाया जाए जो पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हो।

गैर पत्रकारों को इस संगठन का सदस्य न बनाए जाने पर सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संरक्षक केके तिवारी, सतीश तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, दयाशंकर गुप्ता, अनिरुद्ध चौरसिया, राजेंद्र यादव, नितेन बिस्वास, संतोष मिश्रा, जयप्रकाश यादव सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी

Posted: 03 Jan 2022 10:36 PM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।       जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) बी0 प्रसाद सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।  

प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने वाली महिला को मारी गई गोली

Posted: 03 Jan 2022 08:16 AM PST


सुलतानपुर प्रधानमंत्री को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर काला झंडा दिखाने वाली रीता यादव को मारी गई गोली। लंभुआ कस्बे के लखनऊ वाराणसी बाईपास पर हुआ गोली कांड। बाइक सवार बदमाश गोली मारकर हुए फरार। पैर में गोली लगने के बाद लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रीता यादव का चल रहा इलाज। सपा में रही रीता यादव को‌ हाल ही में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में दिलाई थी सदस्यता। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज दिनांक 03.01.2022 को समय 7:00 बजे थाना लम्भुआ क्षेत्रांतर्गत लंभुआ कस्बे के लखनऊ वाराणसी बाईपास ओवर ब्रिज पर अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा रीता यादव पत्नी संतोष यादव, ( 35)वर्ष निवासी सुनावा लालू का पुरवा थाना चांदा के बाएं पैर में गोली मार दी गई। घायल रीता यादव को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रारम्भिक जॉच में ज्ञात हुआ कि रीता यादव अपने बुलेरो वाहन संख्या UP 62 K 0170 से अपने घर जा रही थी। व पूर्व में ये सामाजवादी पार्टी में थी। बुलेरो वाहन चालक मुस्तकीम पुत्र एहसान नि0- प्रतापपुर कमैंचा, थाना- चांदा  द्वारा बताया गया कि अज्ञात बाइक सवार द्वारा बुलेरो वाहन को रुकवा कर गोली मारी गई। मौके पर फील्ड यूनिट, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ मय पुलिस बल मौजूद है व तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

स्मृति का राहुल-प्रियंका से सवाल: अमेठी के जगदीशपुर में पूछा सवाल; पचास साल था एकक्षत्र राज, जनपद को अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा क्यों नहीं दे पाएं

Posted: 03 Jan 2022 07:11 AM PST


अमेठी केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर थी। वो यहां बीजेपी की जन विश्वास यात्रा में शामिल हुई। साथ ही जगदीशपुर के मुबारकपुर में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पखवारे भर पूर्व जगदीशपुर के रामलीला मैदान में रिश्तों की दुहाई देने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला।स्मृति ईरानी ने कहा कि आज पूछना चाहती हूं उनसे जो दंभ भरते हैं रिश्तों का, जो दुहाई देते हैं महिला होने की। पचास साल आपका एकक्षत्र राज रहा इस जनपद में ढाई लाख बहने ऐसी थीं जिनके पास कभी डॉक्टर के पास इलाज कराने का पैसा नहीं था। आप एक जनपद को अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा नहीं दे पाएं और आज उत्तर प्रदेश को झूठे वादे देने का आप पाप कर रहे हैं। अमेठी को अंधकार में रखने का अपराध उस एक परिवार ने अकेले नहीं किया, हाथ में साइकिल को थामा और हाथ, साइकिल हाथी पर चढ़कर अमेठी के सपनों का तिरस्कार किया। स्मृति ने कहा जन विश्वास यात्रा में उमड़े इस जन सैलाब ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि 2022 चुनाव में फिर से सपा, बसपा, कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकना है।इसके साथ ही तिलोई में बनने वाले मेडिकल कालेज का भूमि पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में 200 बेड के जिला रेफरल अस्पताल के शुभारंभ भी किया गया है। करीब 292 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज का न‍िर्माण होना और 86 करोड़ की लागत से 200 बेड का रेफरल अस्पताल बना है।

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया

Posted: 03 Jan 2022 06:15 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन्दियों की कोविड-19 परीक्षण, कोरोना के दृष्टिगत जेल परिसर में बने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग रूम, अवैध सामानों, मोबाइल गैजेट, दवाओं की उपलब्धता, बन्दीगृह, पुरूष/महिला बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय आदि का गहन निरीक्षण करने के साथ ही साथ साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा सम्बन्धित से लेने के पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक को दिये। जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों एवं जिला कारागार में नियुक्त कर्मचारियों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बीमार बन्दियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जैसे- खाॅसी, जुकाम व नियमित दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। सम्बन्धित चिकित्सक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कोई भी बन्दी कोरोना पाजिटिव नहीं है।पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जेल के सभी बैरक, भोजनालय कक्ष, जेल हास्पिटल, शौंचालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने जेल अधीक्षक/अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल के अन्दर कोई भी प्रतिबन्धित सामग्री न आने पाये। इस पर विशेष नजर रखी जाय।

राहुल गांधी के हिंदू और हिंदूवादी वाले बयान पर योगी का अमेठी में पलटवार; जो एक्सीडेंटली हिंदू हैं वो अपने को नहीं बोल सकते हिंदू

Posted: 03 Jan 2022 04:51 AM PST


अमेठी पखवारे भर पहले अमेठी में राहुल गांधी के महात्मा हिंदू थे और गोडसे हिंदूवादी था का जवाब आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों में कोई छुपाव नहीं है कोई घबराहट भी नहीं है। जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी कहते थे, आज भी कहते हैं, आगे भी कहेंगे कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं।उन्होंने आगे कहा कि देश में सांप्रदायिकता विरोधी कानून लाकर इस देश के हिन्दुओं को कैद कर देना चाहते थे, उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना चाहते थे और जब कोई चुनाव आता था तब ये निकल पड़ते थे हिंदू बनने। जिन लोगों ने विभाजनकारी राजनीति को सदैव अपनाया, विघटन और विभाजन जिनके जींस का हिस्सा है, जिनके पूर्वज कहते थे हम तो एक्सीडेंटली हिंदू हैं तो वो लोग अपने को हिंदू नहीं बोल सकते। कोरोना काल में सपा, कांग्रेस, बसपा का कोई भी कार्यकर्ता, कोई नेता, कोई जन प्रतिनिधि, इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक जनता के बीच नहीं था। योगी ने कहा प्रदेश सरकार का बुलडोजर जब चलता है तो उस समय समाजवादी पार्टी के बबुआ को बुरा लगता है, भाई और बहन को बुरा लगता है।

चौकी के सामने चल रहा था सेक्स रैकेट क्राइम ब्रांच ने की छापामारी चार युवतियां गिरफ्तार

Posted: 03 Jan 2022 03:25 AM PST


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। खास बात ये है कि देह व्यापार पड़ाव थाने के ठीक सामने मौजूद पाठक गेस्ट हाउस में चल रहा था। मुखबिर ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को ये भी बताया कि इस देह व्यापार को थाने के पुलिसकर्मियों की ही शह है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच से छापा मारने के लिए कहा। एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया। जैसे ही उसे सेक्स रैकेट का यकीन हुआ उसने टीम को सूचना दे दी। पुलिस टीम ने छापा मारा और गेस्ट हाउस के मैनेजर सहित 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया।छापामारी के दौरान गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामान भी मिला। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली है कि क्षेत्रीय थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की शह पर ये सेक्स रैकेट चल रहा था।बता दें, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक को पड़ाव थाना के सामने मौजूद पाठक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर मिली थी।उन्हें ये भी पता चला कि ये सेक्स रैकेट थाने के ही कुछ पुलिसवालों के आश्रय में चल रहा है।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच को कार्रवाई का जिम्मा सौंपा।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पाठक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने के लिए क्राइम ब्रांच ने सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी को गेस्ट हाउस में ग्राहक बनाकर भेजा। यहां लड़की की मांग करने पर मैनेजर ने उसे कई लड़कियों की तस्वीर दिखाई। इनका रेट एक हजार से लेकर पांच हजार तक था।तस्दीक होते ही पुलिसकर्मी ने अफसरों को खबर दे दी।. इशारा मिलते ही बाहर मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने पाठक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दी।क्राइमब्रांच ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गेस्ट हाउस मैनेजर और चार लड़कियों को गिरफ्तार किया।गेस्ट हाउस पर छापामारी की जानकारी लगते ही गेस्ट हाउस मालिक फरार हो गया। गिरफ्त में आए मैनेजर ने पुलिस को बताया कि गेस्ट हाउस का मालिक जिस्मफरोशी के धंधे से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा खुद रखता था और बाकी 50 फीसदी हिस्सा जिस्म फरोशी में लगी युवतियों और दलालों में बंटता था। गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।क्राइम ब्रांच पकड़े गए मैनेजर और युवतियो से पूछताछ कर रही है।

अवैध संबंधों में बाधक बनी रही बच्ची की दादी ने प्रेमी से करवाई हत्या

Posted: 03 Jan 2022 02:50 AM PST

 


लखनऊ नोएडा जनपद  के थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हुई हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।पुलिस ने बच्ची के दादी के प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बतााय कि इस मामले में बच्ची की दादी की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय)  ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में तीन वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी। बच्ची की दादी ने 25 दिसंबर को थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर से लापता है।उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज हेमंत (50 ) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हेमंत तथा बच्ची की दादी के बीच अवैध संबंध थे। हेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है।जबकि उसकी मां उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध के बीच बाधा बन रही बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए उसकी दादी तथा उसके प्रेमी ने षड्यंत्र रचा।अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटना वाले दिन हेमंत बच्ची को लेकर इलाहाबास गांव की तरफ गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया था।उन्होंने बताया कि इस मामले में धारा 376 तथा 377 की बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस बच्ची की दादी की भूमिका की जांच कर रही है।

लखीमपुर कांड में 5 हजार पेज की चार्जशीट पेश

Posted: 03 Jan 2022 02:48 AM PST

 


लखनऊ लखीमपुर खीरी हिंसा के आज 90 दिन पूरे हो चुके हैं। एसआईटी ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह चार्जशीट 5 हजार पन्ने की है। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्र को हत्या का आरोपी बताया गया है। मंत्री के रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार शुक्ला का नाम भी आरोपियों की सूची में जोड़ा गया है। शुक्ला पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है। कोर्ट रूम के बाहर मीडिया से बातचीत में किसानों के वकील ने बताया कि चार्जशीट में मंत्री अजय मिश्रा का नाम जोड़ने की अर्जी भी दी गई थी, लेकिन चार्जशीट में उनका नाम नहीं जोड़ा गया है।लखीमपुर के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को एक पत्रकार समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच उत्तर प्रदेश SIT कर रही है। इस केस में मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू समेत 13 लोग न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर 6 जनवरी को सुनवाई होनी है।तिकुनिया हिंसा मामले में किसानों के अधिवक्ता अमान ने बताया कि एफआईआर में 201 धारा की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही वीरेंद्र कुमार शुक्ला के नाम को जोड़ा गया है।एसआईटी के इंस्पेक्टर  ने इसे दुर्घटना न बताकर सोची-समझी साजिश बताया था। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया था कि मामले में आरोपियों के खिलाफ धाराओं को बदल दिया जाए। आगे से मामले की जांच उन्हीं धाराओं के तहत की जाए।बचाव पक्ष यानी आशीष मिश्रा के अधिवक्ता अवधेश सिंह का कहना है कि मंत्री पुत्र व नंदन सिंह पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग आरोप लगाए गए हैं जबकि आशीष मिश्रा की राइफल मौके पर मौजूद ही नहीं थी। घर से मंगाई गई थी।

सीएम योगी ने बच्चों के टीकाकरण का किया शुभारंभ

Posted: 03 Jan 2022 02:38 AM PST

 

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में सोमवार को 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज से प्रदेश में 2,150 बूथों पर किशोरों का टीकाकरण प्रारंभ हुआ है।राजधानी लखनऊ में 39 ऐसे सेंटर बनाए गए हैं, जहां 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन दी जा रही है।प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के अंतर्गत अब तक 20.25 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज प्रदेशवासियों को दी जा चुकी हैं।इनमें 12,84,94,516 पहली डोज व 7,40,93,819 लोग दोनों डोज ले चुके हैं।उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को सुरक्षा कवच का काम करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रोन डेल्टा प्लस से कमजोर है। लोग घबराएं नहीं। प्रदेश में आठ ओमिक्रोन के मामले हैं। तीन निगेटिव हो गए हैं। पांच होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में मौजूदा समय मे 2261 कोरोना के मामले हैं। इसमें से 2100 से ज्यादा होम आइसोलेशन में हैं।

जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी

Posted: 02 Jan 2022 09:57 PM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।            जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) बी0 प्रसाद सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।  

धूप लेने से बढ़ेगी इम्यूनिटी जो ओमिक्रॉन से लड़ने में भी आएगी काम

Posted: 02 Jan 2022 09:46 PM PST

 


 जहां गर्मियों की धूप हम सबको परेशान कर देती है, वहीं सर्दियों में ये धूप काफी राहत भरी होती है। सर्दियों में धूप सेंकने का मजा कुछ अलग ही होता है , लेकिन आपको बता दें सर्दियों की धूप कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से भी बचने में कारगर है। इस मौसम में न केवल धूप से शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि इससे शरीर में विटामिन-D की कमी भी पूरी होती है। सनलाइट विटामिन-D का नेचुरल और सबसे अच्छा सोर्स है। इसके अलावा ये बॉडी में कैल्शियम और फास्फोरस की कमी को भी पूरा करता है। विटामिन डी शरीर में रेस्टपीरेट्री टेक्ट इंफेक्शन या रेस्पीरेटरी मसल्स को भी नुकसान से बचाती है। कोरोना से लड़ने के लिए शरीर में विटामिन-D सही मात्रा में होना जरूरी है।विटामिन-D हम सभी के शरीर के लिए बहुत जरूरी है। अगर शरीर में विटामिन-D का लेवल कम हो जाए तो कई बीमारियां हो सकती हैं। भले ही आप इसके फायदे न जानते या समझते हों, लेकिन सर्दियों में धूप सेंकने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जिसका शायद आप अंदाजा भी न लगा पाएं।

डीजे की धुन पर नाच रहे थे बाराती तो काजी ने किया निकाह पढ़ाने से इनकार

Posted: 02 Jan 2022 08:46 PM PST

  


लखनऊ झांसी महानगर में बीती रात एक विवाह समारोह  अलग ही नजारा ही देखने को मिला।यहां बारात में डीजे बजता देख निकाह पढ़ाने आए काज़ी ने शादी कराने से ही इनकार कर दिया।यह घटना झांसी  स्थित पुलिया नंबर 9 के पास की है।जहां पानी की टंकी के पास एक अस्थाई विवाह घर में बारात पहुंची थी। यहां हालत यह हो गई कि शहर का कोई भी काज़ी दूल्हे-दुल्हन को निकाह पढ़ाने को तैयार नहीं हुआ। वर-वधु पक्ष ने काजियों की काफी मान-मनौव्वल की तो उन्होंने उनपर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और तब जाकर निकाह पढ़ाने के लिए तैयार हुए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिया नंबर नौ स्थित एक परिवार में गुरसराय से बारात आई थी। इसके लिए वधु पक्ष ने खाली पड़े मैदान को विवाह घर में तब्दील कर दिया था।बारात आने से पहले ही लड़की पक्ष ने काजी को भी बुला लिया था। वे सभी बारातियों के स्वागत में बाहर खड़े थे।तभी वे देखते हैं कि बारात में शामिल लोग डीजे की धुन पर नाचते हुए आ रहे हैं।बारात में डीजे बजता देखकर काजी साहब नाराज हो गए। उन्होंने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया।पहले तो दोनों परिवार वालों ने उन्हें मनाने की खूब कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानें तो वधु पक्ष ने शहर ने दूसरे काज़ियों से भी संपर्क किया। हालांकि वहां से भी उन्हें नाउम्मीदी ही हाथ लगी। शहर का कोई काज़ी निकाह पढ़ाने को राजी नहीं हुए।काजियों के सामने वधु पक्ष लड़की की इज्जत का हवाला देने लगे। काफी मनाने पर काजियों ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भरने और वर-वधु पक्ष के लोगों से अल्लाह से माफी मांगने का आदेश दिया।इसके बाद आखिरकार काज़ी निकाह पढ़ाने के लिए तैयार और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद विवाह समारोह संपन्न हुआ।

CM योगी 1.50 करोड़ कामगारों को भरण पोषण भत्ता राशि देने का शुभारम्भ करेंगे आज

Posted: 02 Jan 2022 08:43 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सोमवार यानी आज डेढ़ करोड़ श्रमिकों को एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में भेजगी। प्रदेश में कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 50908745 करोड़ (पांच करोड़ 90 लाख आठ हजार 745) है। इसमें से ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित कामगारों की संख्या 38160725 और बीओसी डब्लू बोर्ड के अंतर्गत कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 12748020 है। इनमें से पहले चरण में डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में भरण पोषण भत्ता भेजा जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले भी श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों, रिक्शा चालकों, कुलियों, पल्लेदारों आदि को भरण पोषण भत्ता ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। उत्तर प्रदेश को देश का पहला राज्य बनाने का काम किया था। जिसके बाद कई राज्यों ने भी योगी सरकार की व्यवस्था को लागू किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 1.50 करोड़ कामगारों को भरण पोषण भत्ता राशि देने का शुभारम्भ करेंगे। इसमें 500 रुपए प्रति माह के अनुसार दो महीने का एक हजार रुपए भत्ता दिया जायेगा। इस तरह सरकार सोमवार को कामगारों और निर्माण श्रमिकों को कुल 1500 करोड़ रुपए हस्तांतरित करेगी। इसमें सड़क के किनारे रेहड़ी,खोमचा लगाने वाले,रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल और सब्जी विक्रेता आदि शामिल हैं। इसके अलावा एक बड़ा वर्ग उन श्रमिकों का है जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं। कोरोना के पहले संक्रमण के दौरान भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे आकर समाज के इस सबसे वंचित वर्ग की हर संभव मदद की थी। दूसरे चरण में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। कोविड महामारी के बीच जीवन और जीविका को सुरक्षा को सुनिश्चित करने के प्रयासों के क्रम में शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा/ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार सहित नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परम्परागत कामगारों को  भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया था। 

Post Bottom Ad

Pages