आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 26, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: जिले भर में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा उत्‍साह

Posted: 26 Jan 2022 08:54 PM PST




पुलिस लाइन में मंडलायुक्त ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली

आजमगढ़: जिले भर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, निजी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में आन-बान और शान से तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइन में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। स्कूली छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तिरंगा फहराया। मंडलायुक्त कार्यालय पर कमिश्नर विजय विश्वास पंत, डीआइजी कैंप कार्यालय पर डीआइजी अखिलेश कुमार, विकास भवन पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। तहसीलाें में एसडीएम और थानाें में धानाध्यक्षों ने तिरंगा फहराया। पुलिस लाइन में परेड में सम्मलित आठ टोलियों का नेतृत्व (प्रथम परेड कमाण्डर) क्षेत्राधिकारी सगड़ी, आजमगढ़ श्री महेन्द्र शुक्ला, द्वितीय परेड कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार व तृतीय परेड कमाण्डर श्री विजय कुमार सिंह एसआईएपी, रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ द्वारा किया गया । मण्डल आयुक्त आजमगढ़ द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को शुभकामनाये दी गयी। चुनाव को सकुशल कराने व अपना मत निर्भिक होकर बिना किसी जाति, धर्म से ऊपर उठकर वोट डालने व कोविड-19 का पालन करने, आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालने करने व कराने हेतु बताया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । एडीजी जोन वाराणसी द्वारा मुख्यालय स्तर से तीन अधिकारी/कर्मचारी गण थानाध्यक्ष महाराजगंज श्री हिरेन्द्र प्रताप सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड- ए चन्द्रमा मिश्र और आरक्षी यशवन्त कुमार सिंह सर्विलांस सेल को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मण्डला आयुक्त महोदय द्वारा मुख्यालय स्तर से आरक्षी चालक भानु प्रताप सिंह को मुख्यालय स्तर से सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपाराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 44 अधिकारी व कर्मचारीगणों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र दें कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में झंडारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा।

आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

Posted: 26 Jan 2022 08:02 PM PST


देश की एकता और अखण्डता बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य- मो० नोमान

आज़मगढ़: कोटिला चेक-पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए 73वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।इस पावन पर्व पर विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: टेट सॉल्वर गैंग के फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस

Posted: 26 Jan 2022 07:58 PM PST

अनुराग आर्य,एसपी

विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक, लिपिक सहित 22 आरोपितों हो चुके हैं गिरफ्तार

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान गैंग बनाकर साजिश करके अभ्यर्थियों से अवैध वसूली करने और परीक्षा की शुचिता भंग के लिए योजनाबद्ध रूप से प्रयास करने वाले विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक, लिपिक सहित 22 आरोपितों

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 67 नए कोरोना संक्रमित मिले, 576 हो गई सक्रिय मरीजों की संख्या

Posted: 26 Jan 2022 06:00 AM PST


आज़मगढ़: जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसला जारी है। बुधवार केे जिले में 67 नए संक्रमित मिले है। इसके बाद भी जिले में लापरवाही जारी है और कहीं भी कोरोना गाइड लाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़ कर 576 हो गई है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बुधवार को पूरे जिले में कुल 4381 लोगों की जांच करायी गई। जिसमें 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वर्तमान में एक्टिव केस 576 हो गए है। उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही लगातार बढ़ती ही जा रही है। यही कारण है कि संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ रही है। यदि अब भी हम नहीं सुधरे और कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन नहीं हुआ तो निश्चित तौर पर संक्रमण पर लगाम लग पाना मुश्किल होगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 18990 संक्रमित मिल चुके है। जिसमें 18183 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं 231 की मौत हो चुकी है।

आज़मगढ़: दोस्त की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Posted: 26 Jan 2022 05:07 AM PST


मृत युवक का मोबाइल बरामद करने ले गई पुलिस टीम पर आरोपी ने झोंका था फायर

आजमगढ़: जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास बुधवार सुबह हत्या कर दफनाया हुआ शव मिला था। शव की शिनाख्त बलिया जिले के रहने वाले सरस्वती शिशु मंदिर

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: खुलासा! पुराने झगड़े का बदला लेने को मारी थी गोली,गिरफ्तार

Posted: 26 Jan 2022 04:25 AM PST


कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में गांव के ही युवक ने अधेड़ को मार दी थी गोली

आजमगढ़: जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में साइकिल सवार ने एक व्यक्ति को मंगलवार को गोली मार दी थी। घायल देवेंद्र कुमार को स्थानीय लोगों ने जिले के सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: शिक्षक के पुत्र का अपहरण कर हत्या, शव जमीन में दफनाया

Posted: 25 Jan 2022 11:36 PM PST


मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित नहर माइनर के पास मिली लाश

हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

आजमगढ़: जिले मेंहनगर थाना क्षेत्र के मेंहनगर-गोसाई बाजार मार्ग स्थित गौरा गांव के पास नहर माइनर के समीप अपहृत किए गए शिक्षक पुत्र की हत्या कर शव को जमीन में दफना

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो के उड़े परखच्चे, एक की मौत,09 घायल

Posted: 25 Jan 2022 11:53 PM PST


शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा बाजार के पास भोर में हुई दुर्घटना,बरात से लौट रहे थे सभी

आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा बाजार के पास बुधवार की भोर में ट्रक और स्कार्पियो की जोरदार टक्कर में स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। स्कार्पियो सवार उस समय बरात

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: लछिरामपुर हड्डी अस्पताल में महिला चिकित्सा यूनिट का हुआ शुभारंभ

Posted: 25 Jan 2022 09:00 PM PST


महाप्रबंधक डा.आरबी त्रिपाठी ने फीता काट नई यूनिट का शुभारंभ किया

सेवा करना ही ध्येय, धन का अभाव किसी के इलाज में बाधा नही होगा- डा. रजनी त्रिपाठी

आजमगढ़ : शहर से सटे लछिरामपुर स्थित हड्डी अस्पताल में अब महिलाओं का भी इलाज हो सकेगा। हड्डी अस्पताल के महाप्रबंधक डा.आरबी त्रिपाठी ने मंगलवार दोपहर फीता

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages