| आज़मगढ़: भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है- दुर्गा प्रसाद यादव Posted: 07 Jan 2022 07:07 AM PST सपा ने सदर विधायक के नेतृत्व में निकाली जनाक्रोश पैदल यात्रा, उमड़ी भीड़
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी सदर विधान सभा के अन्तर्गत नगर आजमगढ़ में आई0टी0आई0 मैदान के सामने शगुन मैरेज हाल से भा0ज0पा सरकार के खिलाफ सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में शहर से एक विशाल जनआक्रोश पैदल यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी भीड़ हुई तो पार्टी नेआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: नवागत डीएम अचानक पंहुचे जिला अस्पताल, किया निरीक्षण Posted: 07 Jan 2022 06:22 AM PST
कोविड के बढ़ते केसों के दृष्टिगत तत्काल सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें- अमृत त्रिपाठी
आजमगढ़ 07 जनवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट, इमरजेंसी वार्ड एवं अन्य वार्डों में जाकर वर्तमान स्थिति की जानकारीआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: एक हफ्ते पूर्व लापता पल्लेदार का सिलनी नदी में मिला शव Posted: 07 Jan 2022 06:09 AM PST कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खासबेगपुर स्थित सिलनी नदी मे मिला शव
आजमगढ़: जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खासबेगपुर गांव स्थित सिलनी नदी में गुरुवार की शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी पर नदी के किनारेआगे पढ़ें … |
| आजमगढ़: क्राइम मीटिंग में एसपी ने आगामी चुनावों के लिए मातहतों को दिए निर्देश Posted: 07 Jan 2022 05:46 AM PST
संवेदनशील मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर अराजकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करें
अपराधियों,पशु तस्करों व जिलाबदर लोगों पर सख्त निगरानी हो -अनुराग आर्यआजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस मौकेआगे पढ़ें … |
| आजमगढ़: गैंगस्टर एक्ट में वांटेड पशु तस्कर गिरफ्तार Posted: 07 Jan 2022 05:29 AM PST जहानागंज पुलिस ने इम्तियाज कुरैशी को पकड़ा
आजमगढ़: जहानागंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताते हैं जिला प्रशासन के आदेश पर जहानागंज पुलिस ने प्रतिबंधित पशु कीआगे पढ़ें … |
| आजमगढ़: चोरी की दो बाइक बरामद, दो गिरफ्तार Posted: 07 Jan 2022 05:19 AM PST गम्भीरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा
आजमगढ़ : गंभीरपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात गोमाडीह बाईपास मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक की बरामदगी करते हुए वाहन चोर गिरोह के दो सदस्योंआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: ब्रेकिंग न्यूज़- एक दिन में मिले 17 कोरोना संक्रमित मरीज Posted: 07 Jan 2022 04:37 AM PST अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 40 हो गई
ओमिक्रोन की जांच को केजीएमसी भेजे गए गई सभी संक्रमित के सैंपलआजमगढ़ : ओमिक्रोन की आहट के पहले वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार वृद्धि होती जा रही है। तीसरी लहर में शुक्रवार को तो एक दिन में संक्रमित मरीजों के मिलने का तो रिकार्ड टूट गया। 1306 लोगों के सैंपल की जांच में 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस प्रकार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. इंद्रनारायण तिवारी ने बताया कि सभी नए मरीजों की भी रिपोर्ट जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दी गई है। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 17,946 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से 17,678 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 228 संक्रमित मरीजों की पूर्व में मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 12,70,005 सैंपल में 12,68,482 की रिपोर्ट में 12,13,269 रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1523 रिपोर्ट का अब भी इंतजार है। वैश्विक महामारी से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी सहित कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन बहुत आवश्यक है। |
| आज़मगढ़: सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो अधिकारी, रोका वेतन Posted: 07 Jan 2022 04:25 AM PST विकास भवन के कई पटलों का सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया
आजमगढ़: विकास भवन के कई पटलों का सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान दो प्रमुख अधिकारी अपने दफ्तर से नदारद मिले। दोनों का वेतन रोककर दो दिन केआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: धान लदे ट्रैक्टर ट्राली लेकर भींगते हुए किसानों ने लगाया जाम Posted: 07 Jan 2022 01:08 AM PST एसडीएम ने गांव में ही क्रय केंद्र खोलने का भरोसा दे जाम समाप्त कराया
आजमगढ़: धान की खरीददारी न होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को खरिहानी मार्ग स्थित गुरेहथा गांव के समीप धान लदे ट्रैक्टर ट्राली लेकर भीगते हुए किसानों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जाम को हटाना चाही लेकिन किसान नहीं माने। दो घंटे बाद पहुंचे उप जिलाधिकारी मेंहनगर ने गांव में ही क्रय केन्द्र खोलकर धान खरीदे जाने का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ। सिंहपुर में कोऑपरेटिव का धान क्रय केन्द्र खुला है। जिसमें क्षेत्र के किसान धान ले जाकर बेच रहे है। क्षेत्र के गुरेहथा गांव के रहने वाले किसान अरविन्द सिंह, सर्वेश सिंह, सत्यवीर सिंह, विनय सिंह, दीपक, अनिल रावत, दुर्गेश, संजय पांडेय, बलेन्दर दूबे, बबलू वर्मा, बलवन्त दूबे, पियूष सिंह, नन्दलाल, प्रदीप आदि किसानों ने क्रय केन्द्र के सचिव पर आरोप लगाते हुए कहाकि केन्द्र पर प्रत्येक गांव से धान की खरीददारी की जा रही है लेकिन गुरेहथा के किसानों की धान सचिव लेने से इंकार कर रहे है। सचिव की मनमानी के चलते किसानों का धान बारिश में भीग रहा है। शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने अपने टै्रक्टर ट्राली पर धान लादकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे और आजमगढ़-खरिहानी मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर मौके पर मेंहनगर पुलिस पहुंची। किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान एसडीएम को बुलाने पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मेंहनगर ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होने आश्वासन दिया कि गुरेहथा गांव में ही क्रय केन्द्र खोलकर मंगलवार से किसानों के धान की खरीददारी की जायेगी। क्रय केन्द्र खोलने के लिए उन्होने जमींन का निरीक्षण भी किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया। |
| आज़मगढ़: सावधान! 06 और मिले कोरोना पाजिटिव,एक्टिव केस 24 हुए Posted: 06 Jan 2022 07:15 AM PST जिले में भी दिख रही कोविड की तीसरी लहर, अब अति सतर्कता की जरूरत
मात्र एक सप्ताह में ही शून्य से बढ़ कर 02 दर्जन हो गई संख्याआजमगढ़ : जनपदवासी अब और अलर्ट जाएं ...। क्याेंकि ओमिक्रोन की आहट के पहले वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित मरीजों की सख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरूवार को भी छह और मरीज कोराेना संक्रित मिले हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमित मरीजों की संंख्या 24 हो गई है। मुख्यआगे पढ़ें … |