आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 17, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: 43 नए कोरोना पाजिटिव मिले,अब सक्रिय केस 411 हुए

Posted: 17 Jan 2022 07:06 AM PST


पिछले 04 दिनों में गंभीर हाल में 04 लोग मेडिकल कालेज में भर्ती हुए, तीसरी लहर में जिले में 02 की मौत भी हो गई

आजमगढ़: जिले में प्रशासन के तमाम निर्देशों के बाद भी लोगों के द्वारा दो गज की दूरी और मास्क न लगाना अब भारी पड़ता जा रहा है। एक तरफ ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक तो उसके साथ ही डेल्टा वाले कोरोना की तीसरी लहर अति सक्रिय है। ऐसे में सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या इस समय चार सैकड़ा पार कर 411 हो गई है। सोमवार को 1508 लोगों के सैंपल की जांच में पुलिस लाइन का एक पुलिसकर्मी, सीएचसी तरवां का एक स्वास्थकर्मी सहित 43 और नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर सम्पर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल की जांच हो रही है। ओमिक्रोन की आशंका को देखते हुए जांच के लिए सैंपल केजीएमसी लखनऊ भेजा जाएगा। एडिशनल सीएमओ डा. अरविद कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कुल 18,361 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से 17,721 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक कुल 229 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 13,10,095 सैंपल में 13,08,992 रिपोर्ट में 12,50,525 रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1103 रिपोर्ट का अभी इंतजार है। इसलिए वैश्विक महामारी से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी सहित कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन बहुत ही जरूरी है।

आज़मगढ़: 23 जनवरी तक कक्षा 08 तक से सभी स्कूल बंद रहेंगे- बीएसए

Posted: 17 Jan 2022 06:46 AM PST


चुनाव के कार्यों के लिए बुलाए जाने पर शिक्षक व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य

कर्मियों की उपस्थिति/ऑनलाइन पढ़ाई स्कूल मैनेजमेंट के निर्णय के अनुसार होगी

आजमगढ़ 17 जनवरी-- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत दिनांक 23 जनवरी 2022 तक जनपद कक्षा 1 से 8 तक समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/अन्य बोर्ड के विद्यालय

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: वाहन चोर गैंग के 02 लोग शिकंजे में,06 बाइक व तमंचा बरामद

Posted: 17 Jan 2022 06:17 AM PST


अहरौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा,अब गैंग के तीसरे सदस्य की तलाश

आजमगढ़ : जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव की नहर पुलिया पर सोमवार की भोर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आटो लिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच बाइक, एक स्कूटी व तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: वरिष्ठ पत्रकार एस के सत्येन की माता के निधन पर मीडिया जगत में शोक

Posted: 17 Jan 2022 06:00 AM PST


दी प्रेस क्लब के सदस्यों ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़: दी प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसके सत्येन की माता समाजसेविका बीना देवी के निधन से मर्माहत पत्रकारों द्वारा कुंवर सिंह उद्यान में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। लोगोें ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: फर्जी ढंग से मान्यता लेने में कुंटू सिंह का खास गैंगस्टर राजेंद्र यादव गिरफ्तार

Posted: 17 Jan 2022 05:39 AM PST


माफिया की मां के नाम से धोखाधड़ी कर फार्मेसी कालेज की मान्यता लेने का आरोप

आजमगढ़: महाविद्यालय के भवन पर माफिया की मां के नाम पर बोर्ड लगाने का मामला तूल पकड़ने के बाद शुरू हुई जांच आखिरकार आरोपित के खिलाफ सुबूत जुटाने और कार्रवाई की वजह बन गया।जांच में पता चला कि उस पर गैंगस्टर सहित एक दर्जन संगीन मुकदमे जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हैं। वह क्षेत्र का चर्चित अपराधी होने के साथ ही उसकी तलाश भी पुलिस को लंबे समय से थी।
माफिया कुंटू सिंह की मां विद्यावती देवी के नाम पर धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर होम्योपैथिक फार्मेसी कालेज की मान्यता लेने के आरोपित व कुंटू के खास राजेंद्र यादव को जीयनपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। राजेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन संगीन मुकदमे जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हैं।
इस मामले में 24 जून को जीयनपुर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने राजेंद्र यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी शेखमौली करतारपुर, जीयनपुर के खिलाफ धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी मान्यता लेने का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की जांच के दौरान पर्याप्‍त साक्ष्‍य संकलन के बाद पु‍लिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। जांच के उपरांत सभी आरो‍पित चिन्हित होने के बाद पु‍लिस ने आरो‍पित को आखिरकार हिरासत में लेने में सफलता प्राप्‍त की है।
आरोप था कि राजेंद्र ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से कमेटी का गठन किया और गिरजा शंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय के भवन पर माफिया कुंटू सिंह की मां के नाम पर विद्यावती होम्योपैथिक फार्मेसी कालेज का बोर्ड लगाकर निरीक्षण हेतु गए तीन अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से मान्यता ले ली। इसकी जानकारी होने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित को तलाश रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली के निरीक्षक अपराध रुद्रभान पांडेय ने सुबह फोर्स के साथ उसके घर दबिश देकर पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

आज़मगढ़: स्टेडियम को मिली बॉक्सिंग रिंग की सौगात,खिलाड़ियों में हर्ष

Posted: 17 Jan 2022 02:53 AM PST


अब जिले के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा

अन्य मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा- सूरज प्रकाश

आज़मगढ़: जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव व अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल विभाग ने उनके प्रयासों से आज़मगढ़ में बॉक्सिंग रिंग स्वीकृत कर इसके लिए 3 लाख 49 हज़ार की धनराशि भी खेल विभाग आज़मगढ़ को भेज दिया गया था,

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: नदी में उतराया मिला लापता युवक का शव

Posted: 17 Jan 2022 02:33 AM PST


महराजगंज क्षेत्र के शाहपुर घाट के पास मिला शव, एक हफ्ते से लापता था युवक

आजमगढ़: जिले के महराजगंज क्षेत्र के शाहपुर घाट के पास रविवार की शाम एक सप्ताह से लापता युवक का शव घाघरा नदी में उतराया मिला। वह गोरखपुर जनपद का निवासी था और खेत देखने के लिए घर से निकला था। महराजगंज थाना परिसर में आए परिजनों ने उसकी पहचान की। गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना अंतर्गत पठौतिया गांव निवासी 45 वर्षीय लालचंद पुत्र रामहित गत 11 जनवरी की दोपहर में अपने घर से घाघरा नदी के पार स्थित खेत देखने के लिए निकला था। वह घर वापस नहीं लौटा। स्वजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद 12 जनवरी को बेलघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से परिजन व पुलिस तलाश रही थी। रविवार की शाम महराजगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर घाट पर घाघरा नदी में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह परिजनों ने उसकी पहचान की।

आजमगढ़: ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता रहा युवक, हुई मौत

Posted: 17 Jan 2022 02:31 AM PST


गन्ना लदी ट्रक छोड़ चालक हुआ फरार, महाराजगंज क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास हुई घटना

आजमगढ़: महाराजगंज क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास रविवार की शाम गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आ कर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages