सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 22, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पीएम मोदी ने कई जिलों के डीएम से बात की

Posted: 22 Jan 2022 03:19 AM PST

                                        

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 22 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई जिलों के जिलाधिकारियों  से बात की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी जिलाधिकारियों  को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री  मोदी ने जिले में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। प्रधानमंत्री  ने कहा कि एक तरफ बजट बढ़ता रहा योजनाएं बनती रहीं आंकड़ों में आर्थिक विकास भी होता रहा लेकिन फिर भी आजादी के 75 साल बाद भी देश में कई जिले पीछे ही रह गए। समय के साथ इन जिलों के साथ पिछड़े जिलों का टैग लगा दिया गया।प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि आज आकांक्षी जिले देश के आगे बढ़ने के अवरोध को समाप्त कर रहे हैं। आप सबके प्रयासों से आज आकांक्षी जिले गतिरोधक के बजाय गतिवर्धक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भी मानते हैं कि उनके राज्यों में आकांक्षी जिलों ने कमाल का काम किया है प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिलों में विकास के लिए प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद और एक भावुक जुड़ाव भी बहुत जरूरी है। एक तरह से गवर्नेंस का टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप फ्लो बहुत जरूरी है। इस अभियान का महत्वपूर्ण पहलू है - टेक्नोलॉजी और इनोवेशन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले चार सालों में देश के लगभग हर आकांक्षी जिले में जन-धन खातों में 4 से 5 गुना की वृद्धि हुई है। लगभग हर परिवार को शौचालय मिला है, हर गांव तक बिजली पहुंची है और बिजली सिर्फ गरीब के घर में नहीं पहुंची है बल्कि लोगों के जीवन में ऊर्जा का संचार हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिलों में जो काम हुआ है वो बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों के लिए अध्ययन का विषय है। पिछले चार सालों में देश के लगभग हर आकांक्षी जिले में जन-धन खातों में 4 से 5 गुना की वृद्धि हुई है। लगभग हर परिवार को शौचालय मिला है, हर गाँव तक बिजली पहुंची है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के रूप में देश एक मौन क्रांति का साक्षी बन रहा है। हमारा कोई भी जिला इसमें पीछे नहीं छूटना चाहिए। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे हर गांव तक पहुंचे, सेवाओं और सुविधाओं की डोर स्टेप डिलिवरी का जरिया बने, ये बहुत जरूरी है

5 चुनावी राज्यों में रैलियों-सभाओं पर पाबंदियां ​​​​जारी

Posted: 22 Jan 2022 02:38 AM PST


नई दिल्ली देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक हुई। इसमें चुनावी रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदियां ​​​​जारी रखने पर सहमति बनी है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैन हफ्ते भर बढ़ा दिया गया है।बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव समेत राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए हैं। 8 जनवरी को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई थी। जिसे बाद में 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। अब इसे एक बार फिर बढ़ाया गया है।सूत्रों की मानें तो पहले चरण के चुनाव का प्रचार इस बार भी पहले की ही तरह 72 घंटे पहले ही खत्म होगा और उम्मीद है कि इस बार इससे संभवत: एक सप्ताह पहले चुनावी रैली पर लगी पाबंदी को खत्म कर दिया जाएगा हालांकि सूत्रों का मनना है कि अगर छूट मिल भी जाती है तो प्रचार में पाबंदी लगी रहेगीआपको बता दें कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगे और सभी राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी

Post Bottom Ad

Pages