आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 6, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: डबल इंजन की सरकार शिक्षा क्षेत्र में अलग पहचान बना रही- अखिलेश मिश्र 'गुड्डू'

Posted: 06 Jan 2022 06:39 AM PST



जिले के 2000 विद्यार्थियों को मिले स्मार्ट फोन व टैबलेट

खराब मौसम, सीएम योगी का वितरण कार्यक्रम रद्द हुआ था

आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 07 जनवरी को जनपद आगमन और विद्यार्थियों में स्मार्ट फ़ोन और टैबलेट वितरण कार्यक्रम स्थगित होने कारण गुरुवार को ही कोरोना

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पुलिस रिकार्ड में लिस्टेड हुआ मुस्तकीम गैंग,जाने क्यों...

Posted: 06 Jan 2022 06:00 AM PST

अनुराग आर्य , एसपी

पशु तस्करी व अवैध मांस कारोबार में सक्रिय इस गैंग का कोड नम्बर डी-80 तय हुआ

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले गिरोहों को चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है ताकि उनकी गतिविधियों पर

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: नवागत डीएम ने कार्यभार ग्रहण किया,जानिए उनके बारे में...

Posted: 06 Jan 2022 05:26 AM PST



जन योजनाओं को प्राथमिकता देंगे,कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नही होगा- अमृत त्रिपाठी

कोविड की तीसरी लहर के दृष्टिगत जारी किए विभिन्न निर्देश
आजमगढ़ 06 जनवरी-- नवागत जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज कोषागार आजमगढ़ में कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी उत्तराखण्ड, रानीखेत के मूल निवासी हैं।

आगे पढ़ें …

मंडल के तीनों कलेक्टरों का तबादला, अमृत त्रिपाठी डीएम आजमगढ़ बने

Posted: 05 Jan 2022 11:14 PM PST

अमृत त्रिपाठी आईएएस

इंद्र विक्रम सिंह डीएम बलिया व अरुण कुमार डीएम मऊ बने

आजमगढ़ : सरकार ने चुनाव आचार संहिता लगने के ठीक पहले मंडल के तीनों जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। आदेश के क्रम में आजमगढ़ के डीएम राजेश कुमार काे मुख्य

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Posted: 05 Jan 2022 09:29 PM PST


लेखपाल दंपत्ति हत्याकांड का मुख्य आरोपी है पंकज यादव,पैर में लगी गोली

एसपी बोले शरणदाताओं की भी हो रही है तलाश

आजमगढ़: जिले के तरवां थाना क्षेत्र में लेखपाल दंपत्ति की हत्या के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के कब्जे

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: कानपुर मेँ जिले की बेटी की हत्या के मामले में सपा ने निकाला कैंडल मार्च

Posted: 05 Jan 2022 08:34 AM PST


पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव बोले न्याय की लड़ाई में परिजनों के साथ, दोषियों को बचा रही पुलिस

आजमगढ़: जिले के जहानागंज की छात्रा की कानपुर में हत्या के मामले में सपा ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। जिले की बेटी की हत्या की सूचना मिलने से पूरे क्षेत्र के लोग दु:खी हैं। बताया जा रहा है कि जिले की बेटी को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। वह कानपुर की होनहार छात्रा थी। 29 दिसम्बर को सुबह कॉलेज निकली थी जब देर रात घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन पुल के नीचे शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के विरोध में परिजनों व गांव वालों में काफी गुस्सा है। यही कारण है कि आज कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। आजमगढ़ जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सपा नेता अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से मिलकर कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। सपा नेता ने कहा कि बेटी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है, पर पुलिस इस मामले में गैंगरेप का मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि इस घटना में दो पुलिस कर्मी शामिल हैं, ऐसे में पुलिस उन्हें बचाना चाहती है। सपा नेता ने इस घटना की सूचना सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भी दे दी है। इसके साथ ही सपा का कहना है कि बेटी के इंसाफ की इस लड़ाई में पार्टी साथ खड़ी है। इस घटना से जिले में काफी आक्रोश है।

आज़मगढ़: सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन 07 जनवरी को तय

Posted: 05 Jan 2022 07:47 AM PST


मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं को वितरित करेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन

डीएम ने कार्यक्रम स्थल  मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

आजमगढ़: विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सात जनवरी को जिले में आएंगे। वे जिले के 2000 छात्र-छात्राअों को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन का आदेश मिलते ही जिला प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल, हेेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लिया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं के बैठने की अलग गैलरी बनेगी। पंडल में जनप्रतिनिधियोें और आमजन को बैठने की अलग व्यवस्था होगी। मंच के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 1000 हजार स्मार्ट फोन व 1000 हजार टैबलेट का वितरण करेंगे। मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा के लोकार्पण के संबंध में डीएम ने कहाकि अभी तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यह प्रस्तावित नहीं है।

आज़मगढ़: सावधान! 05 और मिले कोरोना पाजिटिव

Posted: 05 Jan 2022 07:37 AM PST


06 दिनों में ही जिले में सक्रिय मरीजों की संंख्या 0 से 18 हो गई

आजमगढ़ : जनपदवासी अलर्ट हो जाएं ...। क्याेंकि ओमिक्रोन की आहट के पहले एक बार फिर जिले में वैश्विक महामारी कोरोना की दस्तक हो चुकी है। बुधवार को भी पांच और मरीज

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: भूपेंद्र सिंह 'मुन्ना' घोषित हुए दीदारगंज से बसपा प्रत्याशी

Posted: 05 Jan 2022 07:17 AM PST


बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने मार्टीनगंज में किया एलान

जनता आज भी बहन जी के कानून के राज वाले कार्यकाल को याद करती है- विधायक

आजमगढ़ : बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के के वी इंटर कॉलेज मार्टिनगंज में भाईचारा कार्यकर्ता बैठक एवं कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बसपा के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह मुन्ना को दीदारगंज विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य अतिथि बलिया के रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि बहन मायावती जी ने दीदारगंज विधानसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मुन्ना पर भरोसा जताया है और जिस तरह से आज अपार जनसमूह यहां इकट्ठा हुआ है इससे एक बात तय है कि दीदारगंज सीट बसपा के खाते में जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों पर पड़ रहे छापे पर कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं इसे किसी दुर्भावना से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का किसी पार्टी से नहीं बल्कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता के साथ गठबंधन है। बसपा सुप्रीमो मायावती के धीमे चुनाव प्रचार के संबंध में उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी सड़क पर उतर कर उत्पात नहीं मचाती है बल्कि मुद्दों की लड़ाई लड़ती उन्होंने कहा की बहन मायावती जी के सभी कार्यक्रम तय हो चुके हैं अभी तक हम लोग ग्राउंड पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी इसके बाद पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी और शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण के मुद्दे की समीक्षा किया जाएगा। बसपा विधानमंडल दल के नेता ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल बताया कहा कि प्रदेश की जनता ने 2012 से 17 तक अखिलेश यादव की सरकार और 2017 से 22 तक योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति को दिखा है और आज जनता 2007 से 12 तक बहन जी के कार्यकाल को याद करती है जिसमें प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ था कानून का राज चलता था। इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी घोषित किए गए भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि 2007 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लालगंज से चुनाव लड़ा था 2012 में राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के टिकट पर दीदारगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा और 2017 में सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी इस बार दीदारगंज की जनता निश्चित ही उन्हें मौका देगी और वह सदन में पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं और विकास के लिए कार्य करेंगे।

आज़मगढ़: अब नहीं करना होगा घंटों इंतजार ना ही लेट होगी ट्रेन

Posted: 05 Jan 2022 06:42 AM PST


मऊ-आजमगढ़ वाया शाहगंज रेल लाइन के विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूर्ण

इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन से लेट लतीफी से छुटकारा मिलेगा

आजमगढ़: रेलवे के लिहाज से पूर्वोत्तर रेलवे के सर्वाधिक आय वाले आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को ट्रेन की लेटलतीफी से छुटकारा मिलेगा। कारण कि बहुत जल्दी मऊ-आजमगढ़ वाया शाहगंज रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। मऊ से शाहगंज के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। यही नहीं इस रूट पर ट्रायल का कार्य भी पूरा हो गया है। अब विभाग रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू करने की कवायद में जुटा है। बता दें कि आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की स्थापना वर्ष 1896 में हुई थी। वर्ष 1996 में इसका आमान परिवर्तन कर इसे छोटी लाइन से बड़ी लाइन किया गया। यह स्टेशन ट्रेन संख्या पर सर्वाधिक आय वाला स्टेशन है लेेकिन यहां सुविधाओं का हमेशा टोटा रहा है। लंबे समय से चल रही मांग के बाद केंद्र सरकार ने मऊ से शाहगंज के मध्य विद्युतीकरण का कार्य पिछले वर्ष शुरू हुआ था। इससे लोगों में उम्मीद जगी है। कारण कि यहां अक्सर लोगों को ट्रेन की लेटलतीफी से परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोई भी ट्रेन शाहगंज पहुंचने के बाद इंजन बदलती है फिर आजमगढ़ आती है। ऐेसे में घंटों का समय बर्बाद होता है। मऊ-शाहगंज रेलखंड पर 100 किमी विद्युतीकरण का कार्य दो चरण में पूरा किया गया। पहले मऊ से आजमगढ़ के बीच 43 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर इस पर इलेक्ट्रानिक ट्रेन का ट्रायल किया गया। इसके बाद आजमगढ़ से शाहगंज के बीच 53 किमी विद्युतीकरण कार्य पिछले दिनों पूरा किया गया। इस पर भी ट्रायल पूरा कर लिया गया है। अब इस रूट पर ट्रेन चलाने की योजना पर काम चल रहा है। वर्तमान में भटनी-औड़िहार रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ रही हैं। इन ट्रेनों की रफ्तार तेज होने से यात्रियों को सहूलियत हो रही है। साथ ही विभाग का राजस्व भी बढ़ गया है। अब मऊ से आजमगढ़ वाया शाहगंज तक विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद जल्द ही इस रूट पर भी ट्रेन संचालन का काम शुरू होने वाला है। इससे लोगों में उम्मीद बढ़ गयी है कि अब लेट लतीफी सेे छुटकारा मिल जाएगा। पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि मऊ से शाहगंज के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर ट्रायल कर लिया गया है। जल्द ही इस रूट पर इलेक्ट्रानिक ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।

आज़मगढ़: बोलेरो में लदी 1575 शीशी नकली शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Posted: 05 Jan 2022 06:27 AM PST


दोे अन्य फरार हुए, दो बाइक व बोलेरो पुलिस के कब्जे में

बरदह पुलिस व स्वाट टीम ने महुजा मोड़ पर की थी घेराबंदी 

आजमगढ़: बोलेरो पर नकली शराब लादकर उसे आजमगढ़ के लालगंज में सप्लाई देने के लिए आ रहे तीन शराब तस्करों को पुलिस ने महुजा मोड़ के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बोलेरो पर लदे 1575 शीशी नकली अवैध शराब बरामद किया। जबकि दो शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने दो बाइक व बोलेरो गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
बरदह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह मुखबिर की सूचना पर बुधवार की भाेर में महुजा मोड़ के समीप घेराबंदी कर खड़े थे। तभी एक बोलेरो व दो बाइक को आते देख पुलिस ने रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। आपाधापी में पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य तस्कर भागने में सफल हो गए। बोलेरो पर लदे 2575 शीशी नकली शराब बरामद किया। पुलिस ने बोलेरो व दो बाइक को थाने में सीज कर दिया। गिरफ्तार किये गए शराब तस्कर सन्तोष शर्मा पुत्र अनिल शर्मा ग्राम गोधना थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर, राविन सिंह पुत्र स्व. यशवन्त कुमार सिंह ग्राम कुकुड़ीपुर थाना जलालपुर जिला जौनपुर, अमन जायसवाल पुत्र फूलचन्द जायसवाल ग्राम तरती थाना नेवड़िया जिला जौनपुर के निवासी हैं। फरार तस्करों में अनूप यादव पुत्र महेश यादव ग्राम सरायकंश सराय जनपद भदोही व महराज पुत्र अज्ञात सीतम सराय बाजार थाना मडियाहूं जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे बोलेरो रीता गुप्ता पुत्री भोलानाथ गुप्ता ग्राम तरती थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर की है । बरामद किये गए शराब की शीशी पर फर्जी बारकोड व फर्जी स्टीकर लगाकर उसे बेचते थे। वे उक्त शराब को लालगंज में सप्लाई देने के लिए लेकर आ रहे थे।

आज़मगढ़: खुलासा, फोन कर परेशान करने पर दम्पति ने की थी युवक की हत्या

Posted: 05 Jan 2022 06:03 AM PST


कंधरापुर थाना पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा


आजमगढ़ : कंधरापुर क्षेत्र के विसौली मार्ग पर स्थित खेत में हत्या कर फेंके मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की मानें तो बार बार फोन कर परेशान करने पर महिला ने अपने पति के साथ

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जनता को है योगी-मोदी पर विश्वास, जीतेंगे 300 प्लस सीटें- नीरज शेखर

Posted: 05 Jan 2022 05:11 AM PST


भाजपा युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद

कहा, आज़मगढ़ एक चुनौती है,इस बार यहां से अधिकतर सीटें जीतेंगे

आजमगढ़: जिले के कंधरापुर में भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलिया के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवा

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages