आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 28, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: जिले की बेटी देगी कुंडा के बाहुबली राजा भैया को टक्कर,जानिए कौन...

Posted: 28 Jan 2022 07:38 AM PST

रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और प्रतिद्वंदी सिन्धुजा मिश्रा

भाजपा ने कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को बनाया प्रत्याशी,बोलीं लोकतंत्र में किसी बाहुबली की नही चलती

आजमगढ़: जिले की बेटी सिंधुजा मिश्रा यूपी के बाहुबली नेता कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या को टक्कर देंगी। आजमगढ़ जिले की खत्री टोलाकी निवासी और प्रख्यात रहे चंद्र दत्त वैद्य के परिवार की बिटिया सिंधुजा मिश्रा की शिक्षा जिले के जीजीआईसी व अग्रसेन डिग्री कॉलेज में हुई है। भाजपा ने प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा से सिंधुजा मिश्रा को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। सिंधुजा मिश्रा ने इससे पूर्व भी 2012 का विधानसभा चुनाव प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथगंज से पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के खिलाफ लड़ा था और 5000 हजार मतों से चुनाव हार गई थी। पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी सिंधुजा मिश्रा ने हाथ आजमाया था पर हार का सामना करना पड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय सिंधुजा मिश्रा ने भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा ने कुंडा से प्रत्याशी घोषित कर दिया। सिंधुजा मिश्रा प्रतापगढ़ जनपद में भारी कद रखने वाले और वर्तमान में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी की पत्नी हैं। शिव प्रकाश मिश्र सेनानी को भी 2007 व 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुंडा से प्रत्याशी बनाया था। शिव प्रकाश मिश्र की गिनती मायावती के करीबियों में होती थी। इससे पहले सपा के सर्वोच्च नेता रहे मुलायम सिंह यादव का भी सानिध्य उन्हें रहा था।पर 2019 के लोकसभा चुनाव के समय पति-पत्नी भाजपा में शामिल हो गए। मीडिया से बात करते हुए सिंधुजा मिश्रा ने कहा ना मैं डरने वाली हूं और न ही कोई मुझे डरा सकता है। सिंधुजा मिश्रा का कहना है कि लोकतंत्र में कोई बाहुबली नहीं होता है। जिनसे हमारी लड़ाई है हम उन्हें जीरो समझते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जनता का पूरा आशीर्वाद हमें मिलेगा। वर्ष 1993 से अभेद बनी प्रदेश की इस सीट पर सरकारों के बदलने का भी कभी असर नहीं पड़ा है। प्रदेश में भले ही सरकार और मुखिया बदल जाते हैं पर कुंडा के मुखिया राजा भैय्या ही बने रहे हैं। पर इस बार राह आसान दिखती नजर नहीं आती। जहां भाजपा सिंधुजा मिश्रा के बहाने मतों की सेंधमारी करने में जुटी है वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राजा भैय्या के कभी करीबी सिपहसलार रहे गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाकर राजा भैय्या के घर में ही घेरने की कोशिश में जुटी हुई है। जहां राजा भैय्या को इस सीट पर चुनौती मिलती दिख रही हैं वहीं अकेले दम पर अपनी पार्टी जनसत्ता दल की परीक्षा में बेहतर परिणाम देने का दवाब भी है।

आज़मगढ़: थोड़ी मंद हुई रफ्तार, शुक्रवार को 40 नए कोरोना संक्रमित मिले

Posted: 28 Jan 2022 07:14 AM PST


एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट कर 548 हुई, तीसरी लहर में मृतकों की संख्या 06 हो गई

आज़मगढ़: जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार शुक्रवार को कुछ धीमी नजर आयी। शुक्रवार को मात्र 40 नए संक्रमित मिले। वहीं तीसरी लहर में एक और की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 06 हो गई है। एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 2886 लोगों की जांच की गई। जिसमें 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 548 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 19058 संक्रमित मिले है। जिसमें 18279 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं 234 की अब तक मौत हुई है। एक मरीज ने शुक्रवार को भी राजकीय मेडिकल कालेज में दम तोड़ा है लेकिन सरकारी रिपोर्ट में आंकड़ा 231 का ही दर्ज है। उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों की रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई है लेकिन लापरवाही पर लगाम लगना जरूरी है। यदि लापरवाही जारी रही तो निश्चित तौर पर संक्रमण की रफ्तार फिर तेज हो सकती है। 

आज़मगढ़: परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

Posted: 28 Jan 2022 06:37 AM PST


छात्र संगठनों ने डीएम के माध्यम से भेजा राष्ट्रपति को पत्रक

मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

आजमगढ़: रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर तकनीकी श्रेणी (एनटीपीसी) परिणाम में हुई धांधली व छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ शुक्रवार को छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। साथ ही परिणाम में हुई धांधली की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि परीक्षा परिणाम में हुई धांधली के खिलाफ

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट भवन से लगी खाली जमीनों पर बनेंगे पार्क

Posted: 28 Jan 2022 05:15 AM PST


डीएम ने खाली जमीन की लैण्डस्केपिंग करा, बेंच एवं फूल-पौधे लगाने के निर्देश दिये

कलेक्ट्रेट परिसर के निकट नही लगेंगे दुकानदारों के ठेले

आजमगढ़: कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित खाली भूमि पर पार्क बनाने की कवायद की जा रही है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे संबंधित विभागीय अधिकारियों के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बीजेपी के सुहेलदेव विश्विद्यालय के जवाब में सपा का सुखदेव दांव...

Posted: 28 Jan 2022 05:04 AM PST


राजभर बहुल दीदारगंज में सपा को अब सुखदेव के निधन से उपजी सहानुभूति से जगी है आस

आदिल शेख का टिकट कटने से अल्पसंख्यक मतों को बांधे रखने की करनी होगी कवायद

आज़मगढ़: राजभर मतदताओं को साधने के लिए समाजवादी पार्टी ने बड़ा दांव चल दिया है। पार्टी ने बसपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व० सुखदेव राजभर के पुत्र कमलाकांत राजभर को दीदारगंज सीट से टिकट देकर जहां

आगे पढ़ें …

आजमगढ़ : एसपी ने 09 और अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

Posted: 28 Jan 2022 02:47 AM PST


हत्या, गोवध, शराब तस्करी, ठगी व मारपीट जैसे मामलों में संलिप्त रहें है यह लोग

आजमगढ़ : एसपी अनुराग आर्य लगातार अपराधी व माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर शिकंजा कसते हुए जा रहे हैं। एसपी ने हत्या, गोवध, शराब तस्करी, ठगी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: भाजपा ने जिले की 06 सीटों पर घोषित किया प्रत्याशी

Posted: 28 Jan 2022 01:14 AM PST


सदर विधानसभा से अखिलेश मिश्र गुड्डू लड़ेंगे चुनाव

04 सीटों पर भाजपा ने अभी अपने पत्ते नही खोले

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के एक दिन बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी जिले की 06 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सपा ने जहां अभी 03 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नही किया है वहीं भाजपा ने भी 04 सीटों पर अपने पत्ते नही खोलें हैं। आज जारी सूची में सदर विधानसभा से अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू, गोपालपुर से सत्येन्द्र राय, निजामाबाद से मनोज यादव, दीदारगंज से कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज से नीलम सोनकर, मेंहनगर से मंजू सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है । अभी पार्टी को सगड़ी, अतरौलिया, मुबारकपुर और फूलपुर-पवई के लिए प्रत्याशी घोषित करना है।

आज़मगढ़: अब 10 व्यक्तियों के साथ कर सकेंगे डोर-टू-डोर जनसंपर्क

Posted: 27 Jan 2022 08:02 PM PST



रोड-शो, पदयात्रा,साइकिल, बाइक वाहन रैली व जुलूस पर 31 तक प्रतिबंध

वीडियो वैन के साथ खुली जगह में कोविड मानक पर ही प्रचार

आजमगढ़: भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड महामारी की वर्तमान एवं अनुमानित स्थिति, वैक्सीनेशन आदि बिदुओं पर विचार के बाद निर्देश दिए हैं कि रोड शो , पदयात्रा, साइकिल,

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: मात्र 2877 की जांच में ही मिले 75 नए कोरोना संक्रमित

Posted: 27 Jan 2022 06:48 AM PST


604 हो गए एक्टिव केस, फिर भी हर तरफ लापरवाही जारी

सक्रिय मरीज 01 हजार पार हुए तो बढ़ जाएंगी पाबंदियां

आज़मगढ़: जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है लेकिन आम लोग इसको लेकर के अभी भी बेफिक्र नजर आ रहे हैं। बाजारों में को भी प्रकार का पालन करते हुए अधिक लोग नही दिख रहे हैं। शादी विवाह और चुनाव

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: रामनाथ हत्याकांड में 07 आरोपितोंं को आजीवन कारावास

Posted: 27 Jan 2022 06:23 AM PST


कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में 07 वर्ष पूर्व हुई थी हत्या

हर आरोपी पर 21हजार दो सौ रुपये का जुर्माना भी लगा

आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र में लगभग 07 वर्ष पूर्व रामनाथ की हुई हत्या व अन्य पर जानलेवा हमले के मुकदमे की सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने 07 आरोपिताें को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने प्रत्येक आरोपितों

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: पुलिस रिकार्ड में दर्ज हुआ दीपक यादव गैंग

Posted: 27 Jan 2022 06:07 AM PST


08 सदस्यों वाले गैंग को कोड नंबर मिला डी-83, 'दीपक गैंग' हुआ नामकरण

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग लीडर दीपक यादव व उसके गिरोह में सक्रिय आठ सदस्यों को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध किया है।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: डीएम की पहल, ग्राम प्रधान कम से कम 10 गोवंश लेंगे गोद

Posted: 27 Jan 2022 05:43 AM PST

अमृत त्रिपाठी, डीएम

बेसहारा पशुओं की मॉनिटरिंग को जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विशेष अभियान में अब तक संरक्षित किए गए 963 गोवंश

आजमगढ़: बेसहारा पशुओं को गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित करने एवं गोवंश को गोद लेने का जिले में विशेष अभियान चल रहा है। विशेष अभियान के तहत अब तक 963 गोवंश को संरक्षित किया गया है। जबकि निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के उद्देश्य से सरकार की जनसहभागिता योजना के अंतर्गत 162 पशुओं को ग्राम प्रधानों को सुपुर्द किया गया है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधानों को कम से कम 10 गोवंश को गोद लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनहित में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। डीएम ने निर्देशित किया है कि बेसहारा पशुओं को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर पशुबाड़ा बनाया जाए, जिसके लिए मनरेगा और राज्य वित्त से धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने गो-आश्रय स्थल से प्राप्त होने वाले गोबर से लट्ठा बनाने के लिए मशीन स्थापित कराने के निर्देश दिए हैं। गोबर से बनने वाली लट्ठा लकड़ी की सप्लाई, आसपास के निराश्रित गोवंश की जानकारी देने हेतु किसानो के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिस पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति अथवा किसान अपनी शिकायत एवं छुट्टा पशुओं की शिकायत दर्ज करा सकता है। बेसहारा पशुओं के संबंध में सूचना एवं शिकायत दर्ज करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर 05462-356039 एवं 05462-356040 जारी किया गया है।

आज़मगढ़: अचानक विकास भवन पंहुचे कमिश्नर, निरीक्षण में 07 कर्मी मिले अनुपस्थित

Posted: 27 Jan 2022 05:31 AM PST


डीपीआरओ आफिस के 07 कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित,स्पष्टीकरण मांगा

आज़मगढ़ 27 जनवरी -- मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति तथा कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु वृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित कतिपय कार्यालयों

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages