सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 27, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


छात्रा से रेप कर युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted: 27 Jan 2022 09:44 PM PST


  लखनऊ गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके में बीए की एक छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया और दोस्त के साथ मिलकर उसका वीडियो भी बनाया। जिसके बाद आरोपी ने वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी की पहचान विकास यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी कैथवलिया बलुवा के रुप में हुई। झंगहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि गांव की रहने वाली बीए की छात्रा से आरोपित युवक अक्सर कालेज आते जाते छेड़छाड़ करता था और पीछा करता था।झंगहा पुलिस को दिए शिकायती पत्र में छात्रा ने कहा है कि आरोपित युवक अक्सर कालेज आते-जाते छेड़छाड़ करता था और पीछा करता था।22 जनवरी की रात्रि करीब 8 बजे पीड़िता अपनी दादी के साथ खेत की ओर जा रही थी कि तभी आरोपी विकास ने अपने दोस्त के साथ उसका पीछा किया और मौका पाकर छात्रा से रेप किया। घटना के दौरान विकास ने दोस्त की मदद से रेप का वीडियों और पिक्चर्स बना लिया। वही मौका मिलने पर पीड़िता ने शोर मचाया, जिस पर आरोपियों ने छात्रा को मारपीट कर धमकी दे भाग गये। इसके बाद आरोपित युवक ने फेसबुक पर रेप का वीडियों और पिक्चर्स वायरल कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर झंगहा पुलिस ने आरोपी विकास को गोबडौर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही दूसरा अभियुक्त अभी फरार है।

15 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रहने की बात अफवाह,यूपी में 31 जनवरी तक चलेंगी ऑनलाइन क्लास

Posted: 27 Jan 2022 09:43 PM PST

 


लखनऊ यूपी में अभी स्कूल-कॉलेज 31 जनवरी तक ही बंद रहेंगे। गुरुवार देर शाम अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि फिलहाल स्कूल-कॉलेज 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर यह समाचार चल रहा है कि स्कूलों को 15 फरवरी तक बंद रखा जाएगा, जो गलत है। एक नोटिस भी सर्कुलेट हो रहा है, लेकिन वह फर्जी है।बताते चलें कि गुरुवार को एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लिखा गया था कि स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद रहेंगे। इसमें लिखा था कि सरकार की रिव्यू मीटिंग में इस बात पर सहमति बनी है कि स्कूल-कॉलेजों को 15 फरवरी तक बंद रखा जाना चाहिए। मगर, यह गलत खबर और यह नोटिस फर्जी साबित हुआ। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि यह नोटिस किसने वायरल किया है इसकी जांच की जाएगी।हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी के बाद भी स्कूल बंद रखे जाने की सुगबुगाहट है। मगर, सरकार ने इस पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है। चुनावी माहौल में सरकार बच्चों की सेहत को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। अधिकारियों का कहना है कि 31 जनवरी को समीक्षा के बाद आगे स्कूल-कॉलेज बंद रखने पर फैसला लिया जाएगा।

बिना परमिशन अखबार में विज्ञापन दिया तो दर्ज होगा केस

Posted: 27 Jan 2022 09:42 PM PST

 


 लखनऊ चुनाव के दौरान केवल पार्टी के प्रचार और नेताओं की रैलियों पर ही चुनाव आयोग नजर नहीं रख रहा है। अखबार और इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनाव संबंधित क्या छप रहा है और क्या दिखाया जा रहा है इससे संबंधित एक एक बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है।वाराणसी के विकास भवन के प्रथम तल पर इसके लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का ऑफिस खोलकर यहीं से निगरानी रखी जा रही है। यहां पर बनारस से प्रकाशित होने वाले और यहां आने वाले सभी अखबार को मंगवाकर उसमें हर रोज देखा जा रहा है। इसमें छपे विज्ञापन को निर्वाचन कार्यालय पर भेजकर यह देखा जाता है कि क्या इससे संबंधित आदेश लिया गया है? यदि लिया गया है तो ठीक नहीं तो संबंधित नेता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।सात चरणों में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में वाराणसी अंतिम यानी सातवें चरण में है। अंतिम चरण में चुनाव होने के बाद भी चुनाव आयोग और जिला प्रशासन वाराणसी को लेकर गंभीर है। ऐसा इस लिए भी है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। वाराणसी जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान पाई-पाई का हिसाब प्रत्याशियों का रखा जाएगा। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अखबारों और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर पेड न्यूज और विज्ञापन की निगरानी के लिए विकास भवन के प्रथम तल पर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का ऑफिस खोला गया है। यहां से नजर रखी जा रही है। अखबार में विज्ञापन छपने के बाद उसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बच्‍चों को दिया जा रहा ये सिरप जांच में निकला मिसब्रांड

Posted: 27 Jan 2022 09:41 PM PST

 


लखनऊ बच्चों को दि‍या जाने वाला एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन सिरप जांच में फेल हो गया है। इससे सरकारी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। उप्र मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन ने दवा खरीद की प्रक्रिया की थी। इसके बाद अस्पतालों में सिरप की आपूर्ति की गई। जांच रिपोर्ट आने तक बड़ी संख्या में सिरप सरकारी अस्पतालों में खप गया। 20जनवरी को आदेश आने के बाद अब कॉरपोरेशन की तरफ से दवा वापस लौटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।बच्चों को गले व अन्य संक्रमण से निजात दिलाने के लिए एंटीबायोटिक सिरप सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मुहैया कराया जाता है। सबसे ज्यादा एंटीबायोटिक सिरप एजिथ्रोमाइसिन की आपूर्ति सरकारी अस्पतालों में होती है। बदलते मौसम में बड़ी संख्या में बाल रोग विशेषज्ञों ने बच्चों को एंटीबायोटिक सिरप एजिथ्रोमाइसिन ही दिया। सरकारी अस्पतालों में दवा आपूर्ति की जिम्मेदारी उप्र मेडिकल सपलाइज कारपोरेशन की है। अस्पतालों में आपूर्ति के लिए एजिथ्रोमाइसिन सिरप क्रय किया गया। कंपनी ने सिरप की आपूर्ति की। 24 नवम्बर 2020 को लैब में हुई जांच में दवा मिसब्रांड मिली। ऐसी दशा में कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक कंचन वर्मा ने दवा के इस्तेमाल न करने का आदेश जारी किया है। साथ ही कंपनी को जल्द से जल्द बदलकर दवा उपलब्ध कराने के लिए कहा।एजिथ्रोमाइसिन 100 एमजी सिरप का करीब 2,78,720 आर्डर अकेले लखनऊ के लिए किया गया था। दवा की आपूर्ति वेयरहाउस में हुई। इसके बाद अस्पतालों ने जरूरत के मुताबिक दवा मांग ली। मरीजों में उसका वितरण भी शुरू हो गया। इस दौरान दवा की गुणवत्ता परखने के लिए जांच के नमूने एकत्र किए गए थे। जो कि मानकों के हिसाब से नहीं मिला।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन,प्रथम प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का पहले दिन का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

Posted: 27 Jan 2022 07:00 AM PST


सुलतानपुर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में लगे मतदान कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण केन्द्रीय विद्यालय अमहट  में आयोजित किया जा रहा है l यह प्रशिक्षण दो पालियों व 25 कमरों में संचालित किया जा रहा है l यह प्रशिक्षण 29 जनवरी तक चलेगा l  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक ई. वी.एम. व वी. वी. पैट के परिचालन,कनेक्शन, माकपोल आदि को भली - भांति समझ लें, जिससे मतदान को अच्छी तरह संचालित कर सकें। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर प्रशिक्षण टीम द्वारा वीडियो बनाया गया है l इन सभी वीडियो को यू. ट्यूब पर अपलोड किया गया है l

इन वीडियो को देखकर भी मतदान कार्मिक अपनी समझ को बढ़ा सकते हैं । मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि सभी 25 कमरों में टी. वी. लगाई गयी है, जिस पर वीडियो व पी. पी. टी. के माध्यम से प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्था का निरीक्षण करते समय मतदान कार्मिकों से सवाल किया कि माकपोल कैसे करेंगे? मतदान समाप्ति पर क्या- क्या कार्य करेंगे? प्रतिभागियों ने भी पूछें गए सवालों का सही - सही जबाब दिया lअपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी. प्रसाद ने बताया कि इसबार स्ट्रिपसिल ABCD के स्थान पर ग्रीन पेपर सील पर AB सील होगी।  स्टेट मास्टर ट्रेनर व जिला विकास अधिकारी डॉ. डी.आर. विश्वकर्मा ने प्रशिक्षण प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व सभी मास्टर ट्रेनर के साथ बैठक करते हुए कहा कि आप सभी प्रशिक्षण में चर्चा करें  कि मॉकपोल कराने के बाद कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य किया जाए तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील किया जाए, फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर से सील करें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रारंभ होने के डेढ़ घंटे पूर्व माकपोल प्रारंभ किया जाएगा । उन्होंने प्रशिक्षकों से कहा कि पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट भाग 1 से भाग 5 तक के प्रपत्रों पर भी चर्चा करें l  परियोजना निदेशक  राम उदरेज यादव ने प्रशिक्षण की व्यवस्था को संचालित करते हुए बताया कि इस बार सभी मतदान प्रपत्रों को बुकलेट के रुप में दिया जाएगा l प्रशिक्षण टीम द्वारा इन प्रपत्रों को नमूने के रूप में भरकर ग्रुपों में शेयर किया जाएगा l जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने सभी लिफाफों व प्रपत्रों को तैयार करने की प्रक्रिया पर चर्चा की l मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने ई. वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी. पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे ।  उन्होंने मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को समझाया  तथा चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन , पीठासीन की डायरी, मतदान अभिकर्ता के फार्म, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की । प्रशिक्षण की पूरी तैयारी डाॅ. जनार्दन राय द्वारा की गयी । पी.पी.टी. व  वीडियो चलाने में इमरान ने सराहनीय योगदान दिया l  प्रशिक्षकों में शरद चतुर्वेदी ,रवीन्द्र सिंह रणबीर सिंह हरिओम त्रिपाठी शशांक सिंह संतराम यादव जगन्नाथ आदि ने प्रतिभागियों को मशीन को कनेक्ट कराने का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण में दोनों मीटिंग में 2000 हजार मतदान कार्मिकों के सापेक्ष1982कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 18 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। 

बिना दुल्हन के लौट रही बारात के साथ दुल्हन को भी विदा किया पुलिस ने

Posted: 27 Jan 2022 03:26 AM PST

 


लखनऊ अपने व्यवहार के चलते हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चित रहने वाली यूपी पुलिस का इस बार मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने न केवल विवाद सुलझाया बल्कि बिना दुल्हन के लौट रही बारात के साथ दुल्हन को भी विदा किया। पुलिस के इस काम को सुनकर लोग उसकी वाहवाही करने से नहीं थक रहे हैं।  मामलाउत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है। यहां अजनर थाना क्षेत्र के बघोरा में झांसी जिले के मऊरानीपुर के देवरी गांव से बारात आई थी। बारात को घरातियों ने अच्छे से स्वागत सत्कार किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू की गईं। शादी की रस्मों के बीच में खाना भी शुरू हो गया था। जानकारी के अनुसार खाने के दौरान बाराती किसी बात को लेकर आग बबूला हो गए। जिससे वर और वधू पक्ष में झगड़ा हो गया।देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। विवाद बढ़ता देख वर पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया और बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस चले गए। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो वह पीआरवी टीम के साथ मौके पर पहुंची। गांव से वापस लौट रही बारात को वापस बुलाया दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी के लिए तैयार किया। मगर विवाद के चलते व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर कराया और शादी की रस्में पूरी की गई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को विदा किया गया। गांव में खाकी की पहल की जमकर सराहना हो रही है।

बाजार में इन शर्तों के साथ मिलेगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन

Posted: 27 Jan 2022 03:24 AM PST

 


नई दिल्ली ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन के लिए कंपनियों को सशर्त बाजार में उतारने की  मंजूरी दे दी है। लेकिन मेडिकल स्टोर पर वैक्सीन नहीं मिलेगी। अस्पताल और क्लीनिक से ही टीके खरीद सकते हैं। टीकाकरण डेटा हर छह महीने में  ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडियाको जमा करना । कोविन ऐप पर भी डेटा अपडेट किया जाएगा। भारत के दवा नियामक ने गुरुवार को कुछ शर्तों के अधीन वयस्क आबादी में उपयोग के लिए कोविड 19 टीकों कोविशील्ड और कोवाक्सिन को नियमित तौर पर बाजार में बेचने की मंजूरी दे दी। न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल रूल्स, 2019 के तहत मंजूरी दी गई है। शर्तों के तहत, फर्म चल रहे नैदानिक परीक्षणों और प्रोग्रामेटिक सेटिंग के लिए आपूर्ति किए जाने वाले टीकों का डाटा प्रस्तुत करेंगे। टीकाकरण के बाद किसी भी प्रतिकूल घटना की निगरानी जारी रहेगी।वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन  ने अब कोवाक्सिन और कोविशील्ड की अनुमति को आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग से कुछ शर्तों के साथ वयस्क आबादी में सामान्य नई दवा की अनुमति में अपग्रेड कर दिया है।  19 जनवरी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन  की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा भारतीय औषधि महानियंत्रक  की मंजूरी के बाद कुछ शर्तों के अधीन वयस्क आबादी में उपयोग के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया  के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवाक्सिन को नियमित रूप से बाजार में बेचने की मंजूरी देने की सिफारिश की गई थी। 

सपा ने 56 प्रत्याशियों की सूची जारी की

Posted: 27 Jan 2022 02:23 AM PST


लखनऊ समाजवादी पार्टी ने आज बृहस्पतिवार को 56 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्वांचल के ज्यादातर पार्टी विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

बसपा से आने वाले रामअचल राजभर को अकबरपुर से और भाजपा से आए रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से उम्मीदवार बनाया गया है।

विधानसभा पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे को कुल की परंपरागत सीट इटवा से मैदान में उतारा गया है। बसपा से आए लालजी वर्मा को कटेहरी और राकेश पांडे को जलालपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

सपा के प्रदेश महासचिव रहे अरविंद सिंह गोप को दरियाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को उनकी परंपरागत सीट बांसडीह से मैदान में उतारा गया है।

मुंबई में 7 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद

Posted: 26 Jan 2022 10:23 PM PST


नई दिल्ली  मुंबई पुलिस  ने जाली मुद्रा छापने और उसका वितरण करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 7 करोड़ रुपये  मूल्य के नकली भारतीय नोट  बरामद किए। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर मुंबई अपराध शाखा की इकाई-11 ने मंगलवार शाम को दहिसर चेक पोस्ट पर एक कार को रोका। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कार में बैठे चार लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। कार की तलाशी में अपराध शाखा के अधिकारियों को एक बैग मिला जिसमें दो हजार के नकली नोटों के 250 बंडल थे जिनका मूल्य पांच करोड़ रुपये है।अधिकारी ने कहा कि कार में सवार चार लोगों से पूछताछ में पुलिस को उनके तीन और साथियों का पता चला। इसके बाद पुलिस ने अंधेरी एक होटल में छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।अधिकारी ने कहा कि उनके पास से दो हजार के नकली नोटों के सौ और बंडल मिले जिनका मूल्य दो करोड़ है। नकली नोटों के अतिरिक्त आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 28,170 रुपये की असली मुद्रा और अन्य चीजें बरामद की.डीसीपी  ने कहा कि जांच में पता चला कि नकली नोट छापने और उनके वितरण में एक अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा था। पुलिस ने अब तक इस मामले में सात करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किये और सात लोगों को गिरफ्तार किया है आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 31 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

8 साल की बच्ची से रेप,आरोपी ने टॉफी दिलाने का दिया लालच

Posted: 26 Jan 2022 10:20 PM PST

 


लखनऊ कानपुर जिले में  सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की मासूम के साथ एक 40 साल के शख्स ने रेप किया। बुधवार रात आरोपी टॉफी का लालच देकर मासूम को अपने घर ले गया। जहां उसने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची को ढूंढते-ढूंढते आरोपी के घर पहुंचे पिता ने देखा तो बच्ची आपत्तिजनक हालत में पड़ी थी। पिता ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे उसकी 8 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाला शिवाकांत विश्वकर्मा बच्ची के पास आया। शिवाकांत ने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया। बच्ची उसके साथ चली गई। शिवाकांत बच्ची को टॉफी की दुकान पर न ले जाकर अपने घर ले गया।पिता ने बताया कि, हम लोग घर के अंदर थे। जब बाहर निकलकर देखा तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। हम लोग उसने ढूंढने लगे। गांव वालों ने हम लोगों को परेशान देखा, पूछने पर पता चला कि बच्ची को शिवाकांत अपने साथ ले गया है।पिता ने बताया कि, गांव वालों से जानकारी मिलने पर वो शिवाकांत के घर गए। अंदर जाकर देखा तो बच्ची आपत्तिजनक हालत में पड़ी थी। उन्हें घर के अंदर देखकर शिवाकांत भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब बच्ची से पूछा गया कि उसके साथ क्या हुआ तो उसने आपबीती बताई।पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फरवरी से कम होगी सर्द, हवाएं चलने से ठुठरन बढ़ेगी

Posted: 26 Jan 2022 10:19 PM PST


लखनऊ बर्फीली हवाएं बढ़ा रही है सर्दी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से जारी ठंड के बीच गुरुवार को आसमान में छाए बादलों को असर कम हुआ जिससे कुछ समय के लिए धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई।बुधवार को निकली धूप बहुत तेज नहीं थी फिर भी, कंपकंपी से हल्की राहत मिली ही है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से आसमान साफ हो जाएगा, जिसके बाद धूप खिलेगी। इससे ठंड से हल्की राहत मिलेगी, लेकिन शीतलहर का असर अभी कुछ दिन और जारी रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है, पूरी जनवरी ठंड पड़ेगी। फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड कम होगी।बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में गुरुवार को यहां के तापमान के 16 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर जारी रहने वाली है।सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहेगा।  यूपी में सर्दी इस बार नित नए रंग दिखा रही है। यूपी के कई जिलों में रात को ही नहीं, दिन में भी खूब ठिठुर रहे हैं। बुधवार की सुबह जहां कोहरा हल्का रहा तो ठंड जबरदस्त रही। दिन में दिन साफ होने के बावजूद बर्फीली हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी थी।

Post Bottom Ad

Pages