दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 14, 2022

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


मकर संक्रांति स्पेशियल

Posted: 14 Jan 2022 05:58 AM PST

आप सभी को मकर सक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं

"मकर संक्रांति स्पेशियल"  : 

देखो आया मकर सक्रांति का त्यौहार,
संग में लेकर खुशहाली अपार ।

सभी उड़ा रहे थे छत पर पतंग,
चारों ओर  छाई थी खुशी और उमंग।

काई पो  और लपेट से आसमान था गूंज रहा,
हर कोई था मस्ती में झूम रहा।

हमने भी सोचा था मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाएंगे,
पड़ोसन के साथ नजरों के पेच लड़ाएंगे।

इसी नेक इरादे से हम आ गए
छत पर,
एक हाथ में चरखी और दूसरे में पतंग लेकर।

बड़ी ही सुहानी हवा चल रही थी,
लेकिन हमारी नजरें तो पड़ोसन के दरवाजे पर टिकी थी।

तभी हमारी श्रीमती जी छत पर आई,
तिल गुड़ के लड्डू और गजक साथ में लाई।

 लड्डू की खुशबू  मन लुभा रही थी,
अपनी ओर हमें बुला रही थी।

 ज्यों ही लड्डू  को मुंह में ले कर के हमने चबाया,
लड्डू तो टूटा नहीं मेरा दांत ही टूट गया, भाया।

दर्द के मारे मैं कराह रहा था, गुस्से से बीवी को घूर रहा था।

पर हाय रे मेरी फूटी किस्मत
उसी वक़्त पड़ोसन छत पर आई,
प्यारी सी स्माइल से वो मुझे देख रही थी भाई।

 मैं चाह कर भी उनको स्माइल नहीं दे सकता था,
आखिर टूटे हुए दांत से कैसे मुस्कुरा सकता था?

हमारे तो अरमानों पर पानी फिर गया,
मकर सक्रांति की मस्ती में
खलल पड़ गया ।

इस तरह हमारी मकर सक्रांति तो फिकी ही रह गई,
हमारी पड़ोसन हमसे पटते पटते रह गई ।
✍सुमित मानधना 'गौरव' , 
सूरत, गुजरात।  
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सामूहिकता दिखाते हुए करें कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला

Posted: 14 Jan 2022 05:53 AM PST

सामूहिकता दिखाते हुए करें कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला

(पं. आर.एस. द्विवेदी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
कोेरोना की तीसरी लहर एक बार फिर बड़े संकट का इशारा कर रही है। अमेरिका से भारत तक एवं दुनिया के अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता में डालने लगे हैं, क्योंकि कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर में जन-तबाही देखी है। पिछले सप्ताह से भारत में कोरोना संकट तेजी से बढ़ने लगा है। जबकि ठीक होने वालों का दैनिक आंकड़ा बहुत कम है, इसलिये सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ने लगी है। इस बीच देश में 15 से 18 साल के किशोरों को कोरोना टीका लगाने की शुरुआत स्वागत योग्य है। लंबे इंतजार के बाद जब किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ तो स्वाभाविक ही इसे लेकर उत्साह दिखा। पहले ही दिन चालीस लाख से अधिक किशोरों ने टीका लगवाया। टीकाकरण शुरू होने से पहले इस उम्र वर्ग के आठ लाख किशोरों ने जिस उत्साह के साथ पंजीकरण कराया है, उससे साफ है कि इस आयु वर्ग के टीकाकरण में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। पहली लहर में देखा गया था कि बच्चों और किशोरों पर कोरोना का बहुत असर नहीं हुआ था। मगर दूसरी लहर में वे भी भारी संख्या में चपेट में आए थे। इसलिए भी तीसरी लहर को लेकर एक भय, डर एवं आशंका का माहौल है, किशोरों के सुरक्षित जीवन के लिये उनका टीकाकरण एक जरूरी एवं उपयोगी कदम है।देश में इस आयु वर्ग के करीब दस करोड़ किशोरों को वैक्सीन दी जानी है। किशोरों को केवल भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी। किशोरों का दसवीं कक्षा का आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए पहचान का प्रमाण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर बच्चों-किशोरों को वैक्सीन देने की घोषणा की थी। कोरोना वैक्सीन की दोनोंघ्डोज लगा चुके वृद्ध लोगों के लिये 10 जनवरी 2022 से बूस्टर डोज लगाने का उपक्रम शुरू करना भी कोरोना को परास्त करने का एक प्रभावी चरण है। प्रारंभ में 60 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों, स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य कोरोना योद्धाओं को बूस्टर डोज लगने की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। इससे प्रतीत होता है कि केन्द्र सरकार एवं प्रांत की सरकारें कोरोना को लेकर गंभीर है, जागरूक हैं। लेकिन सरकार की जागरूकता से ज्यादा जरूरी है आम आदमी की जागरूकता और अपनी सुरक्षा के लिए सचेत रहना। किशोरों के टीकाकरण में उत्साह से सहभागी बनने की जरूरत है, बिना किसी भय एवं आशंका के। याद रखें कि पूर्ण रूप से टीकाकरण के बावजूद इजरायल भी चिंता में है और अमेरिका में तो कोरोना की नई लहर आ गई है। भारत को हर तरह से सचेत रहकर कोरोना महामारी से लड़ना है और साथ ही, यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि फिर से लॉकडाउन की नौबत न आने पाए। दरअसल, टीके की उपलब्धता और किशोरों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों आदि के मद्देनजर सरकार ने इस दिशा में कोई कदम बढ़ाने से खुद को रोक रखा था। व्यापक जांच एवं परीक्षण के बाद अब वे दुविधाएं दूर हो चुकी हैं। हमारे देश में किशोरों की खासी बड़ी आबादी है। उनका टीकाकरण न हो पाने की वजह से स्कूल-कालेज खोलने को लेकर भी रुकावट पैदा हो रही थी। अभिभावक इस बात से सशंकित थे कि बच्चों को स्कूल भेजेंगे तो संक्रमण का खतरा बना रहेगा। ऐसा कई जगहों पर हुआ भी, जब स्कूल-कालेज खोले गए और बच्चे वहां गए, तो बड़ी संख्या में संक्रमित हो गए। फिर स्कूल बंद करने पड़े। पिछले दो साल से स्कूल-कालेज बंद रखने, आंशिक रूप से खोलने या ऑनलाइन पढ़ाई का नतीजा यह हुआ है कि बच्चों के सीखने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ा है। खासकर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला करने में अड़चन आ रही थी।

ऐसे में टीकाकरण अभियान शुरू होने से बच्चे, अभिभावक, स्कूल और बोर्ड परीक्षा संचालित कराने वाली संस्था तक संक्रमण से सुरक्षा को लेकर कुछ आश्वस्त हो सकेंगे। ऐसा इसलिये भी जरूरी है कि बच्चों को देश का भविष्य माना जाता है। बच्चों के उन्नत, स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य एवं कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार ने सोच-समझकर कोरोना के विरुद्ध कोई सार्थक वातावरण निर्मित किया है तो यह सराहनीय स्थिति है। ओमीक्रोन की तीव्र संक्रमण दर और बच्चों-किशोरों के भी इसकी चपेट में आने की खबरों ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी थी। स्कूल-कालेज बंद करने और कड़ी पाबंदियों के लौटने से हर कोई चिंतित है। अभिभावक तो पहले ही बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं होने तक उन्हें स्कूल भेजने को तैयार नहीं थे। अब बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होने से अभिभावकों को चिंता कम होगी, वहीं दूसरी ओर देश की शिक्षण संस्थाओं में स्थिति सामान्य बनाने में भी मदद मिलेगी। बच्चों के टीकाकरण से देशवासियों को नया सबल मिलेगा, स्वास्थ्य-सुरक्षा का वातावरण बनेगा। अभिभावकों को चाहिए कि वे किसी भ्रम में न रहें और बेवजह भयभीत न हों। अभिभावकों को जिम्मेदार व्यवहार दिखाते हुए किशोरों का टीकाकरण कराना चाहिए, इस टीकाकरण के लिये सकारात्मक वातावरण बनाने में सहयोगी बनना चाहिए। इस संबंध में उन्हें कोई लापरवाही नहीं बतरनी चाहिए। किशोरों के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान में सरकार ने काफी सूझबूझ से काम लिया है, इस टीकाकरण की एक अच्छी बात यह भी है कि उनके लिए अलग से केंद्र बनाए गए हैं और स्कूलों में भी इसकी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। स्कूलों को टीकाकरण केन्द्र बनाने से बच्चों को काफी सुविधा हुई है। किशोरों को आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता है। वे चाहते हैं कि परीक्षाएं शुरू होने से पहले दोनों खुराक ले लें, ताकि प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वे संक्रमण से बच सकें। इसलिए भी किशोरों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शुरू में जब टीकाकरण अभियान चला था, तो इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई गई थीं, जिसके चलते बहुत सारे लोगों के मन में हिचक बनी हुई थी। मगर कोरोना की दूसरी लहर में देखा गया कि जिन लोगों ने टीका लगवाया था, उन पर कोरोना का असर घातक नहीं रहा। इससे भी लोगों में टीकों को लेकर विश्वास पैदा हो गया था। इसलिए भी बहुत सारे अभिभावकों की मांग थी कि किशोरों के लिए भी टीकाकरण अभियान जल्दी शुरू किया जाए।भारत में कठिन परिस्थितियों में भी देशवासियों ने जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर का सामना किया है वे आज भी तीसरी लहर का सामना करने में सक्षम हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सतत जागरूकता, देशवासियों और कोरोना वारियर्स के लगातार संघर्ष ने हताशा के बीच भी जीवन को आनंदित बनाने का साहस प्रदान किया है, जो समूची दुनिया के लिये प्रेरणा का माध्यम बना है। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मंत्रियों के पैंतरा बदल पर संवैधानिक प्रश्न

Posted: 14 Jan 2022 05:50 AM PST

मंत्रियों के पैंतरा बदल पर संवैधानिक प्रश्न

(डॉ दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
भारतीय राजनीति में दल बदल सहज प्रक्रिया के रूप में समाहित है। कोई भी राजनीतिक दल इससे मुक्त नहीं है। सभी को इस आवागमन का पर्याप्त अनुभव है। सभी पार्टियों में निष्ठावान लोग भी होते है। जो सुख दुख सम्मान अपमान में समान रूप से पार्टी के साथ रहते है। कोई भी प्रलोभन इन्हें विचलित नहीं करता। निराश होते हैं,तो मौन और निष्क्रिय हो जाते है। दूसरी तरफ दल बदल में माहिर नेताओं की भी कमी नहीं। इन्हें किसी भी झंडे और टोपी से कोई परहेज नहीं रहता। इनके लिए विचारधारा वस्त्रों की भांति होती है,जिन्हें कभी भी बदला जा सकता है। ये खुद नहीं जानते कि कब और कहां इनका दम घुटने लगेगा,कब इनकी घर वापसी होगी,कब ये अपना घर छोड़ देंगे,आदि। ऐसे प्रत्येक अवसरों के लिये इनके पास बयान तैयार रहते है। इनके माध्यम से अपनी मासूमियत छिपाने का प्रयास किया जाता है। इनका लगता है कि इनकी सभी बातों पर जनता विश्वास करेंगी। ऐसा लगता है कि गरीबों वंचितों किसानों दलितों पिछड़ों का इनसे बड़ा कोई हमदर्द नहीं है। इस कारण ये सदैव बेचैन रहते है। इसके लिए बार बार पार्टी बदलने का कड़वा घूंट इन्हें पीना पड़ता है। कोई यह नहीं कहता कि उन्हें अपने बेटे बेटी को टिकट दिलानी है। विपरीत ध्रुवों को नाप लेने की इनमें क्षमता होती है। जिस पार्टी में जब तक रहते है उसका गुणगान करते है। उसके नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते है। उसकी नीतियों पर न्योछावर हो जाते है। विरोधी पार्टी पर दलित वंचित पिछड़ा गरीबों किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते है। इधर पार्टी बदली,उधर बयान को घुमा दिया। इसके साथ ही दूसरी पार्टी गरीब वंचित दलित पिछड़ा किसान विरोधी घोषित हो जाती है। कई बार उनका यह ज्ञान पांच वर्ष तक सत्ता भोग के बाद जागृत होता है। विधायक या सामान्य नेता का पार्टी बदलना अलग विषय है। लेकिन जब पांच वर्ष तक मंत्री रहने वाले पाला बदलते है तो कई संवैधानिक प्रश्न उठते है।

संविधान निर्माताओं ने भारत में संसदीय शासन व्यवस्था स्थापित की है। इसमें मंत्रिपरिषद सामूहिक उत्तर दायित्व की भावना से कार्य करती है। इसके अनुरूप मंत्री बनने के लिए पद के साथ गोपनीयता की शपथ लेनी पड़ती है। यदि विधानमंडल किसी एक मंत्री के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर दे तो पूरी मंत्री परिषद को त्यागपत्र देना होता है। यह संसदीय प्रणाली के सामूहिक उत्तर दायित्व का तकाजा है। मंत्रिमंडल के निर्णय सामूहिक उत्तर दायित्व के अनुरूप ही सार्वजनिक किए जाते है। यह संविधान की व्यवस्था व भावना है। मंत्रीगण इस संवैधानिक प्रावधान से बंधे होते है। किंतु उनका एक अधिकार अवश्य सुरक्षित रहता है। वह किसी भी समय अपने मंत्री पद से त्याग पत्र दे सकते है। इस पर कोई प्रतिबंध नहीं होता है। यदि मंत्री को लगता है कि सरकार गरीब वंचित दलित पिछड़ा किसान विरोधी है,या उसके विचारों को महत्व नहीं मिल रहा है,तो वह मंत्री परिषद से अपने को अलग कर सकता है। जिसने पांच वर्षों तक ऐसा नहीं किया,उसे सरकार के कार्यों पर कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं हो सकता। वह पांच वर्ष मंत्री रहा,इसका मतलब है कि वह सरकार के कार्यों से सहमत था। उसके कार्यों में बराबर का सहभागी था। यह कहने से काम नहीं चलेगा कि उसने प्रतिकूल परिस्थिति में कार्य किया। सच्चाई यह है कि मंत्री पद के मोह को वह छोड़ना नहीं चाहता था। इसमें उसका स्वार्थ था। मतदान तारीख के अट्ठाइस दिन बाद उसने मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र दिया। इसमें में उसका स्वार्थ था। जब स्वार्थ सर्वोच्च है,यह राजनीतिक जीवन का साध्य है,तब गरीब पिछड़ा दलित किसान की बातें स्वतः बेमानी हो जाती है। ऐसे लोगों की बताना चाहिए कि उन्हें चुनाव के ठीक पहले क्यों लगा कि सरकार जनविरोधी थी। ऐसे लोग पिछले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उस समय ये विपक्ष के नेता हुआ करते थे। वह मंत्री नहीं थे। इसलिए संवैधानिक उत्तरदायित्व से मुक्त थे। उस समय इनके निशाने पर सत्तारूढ़ सपा हुआ करती थी। तब ये सपा को दलित किसान विरोधी बताया करते थे। यह सब पैतरे उनके व्यक्तिगत हो सकते है। लेकिन पांच वर्ष मंत्री रहने के बाद इन्हें संविधान से संबंधित प्रश्नों का जबाब देना होगा। ये प्रश्न उनका पीछा करते रहेंगे। प्रश्न यह कि सरकार की नीतियां गलत थी तो ये पांच वर्ष उसके साथ क्यों रहे,क्यों अनगिनत बार सरकार की नीतियों व नेतृत्व की सराहना करते रहे। मंत्री पद और भाजपा छोड़ने वालों के तर्क दिलचस्प है। एक ने कहा कि अलग विचारधारा के बावजूद सरकार में रहकर उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ काम किया। प्रदेश की सेवा की है। योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों और विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तर दायित्व का निर्वहन किया है। दलितों, पिछड़ों, किसानों,बेरोजगारों, नौजवानों एवं छोटे,लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैया के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं। यदि इनकी बात पर एक पल को विश्वास करें तो यह भी मानना पड़ेगा कि इसके लिए वह बराबर के दोषी है। मंत्री रहते हुए वह अपने दायित्व का उचित निर्वाह नहीं कर सके। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि इतनी प्रतिकूल परिस्थिति थी तो वह पांच वर्ष खामोश क्यों रहे। ऐसे ही दूसरे नेता कहते है कि मैंने इसलिए बीजेपी छोड़ी, क्योंकि मेरी किसी भी तरह की बात नहीं सुनी गई। इन्होंने करीब तीन वर्ष पहले की घटना का उल्लेख किया। कहा कि एक सौ चालीस विधायकों ने जब धरना दिया था तब सब धमकाए गए थे। तभी सबने तय किया था कि उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। आश्चर्य यह कि इनको भी चुनाव के अट्ठाइस दिन पहले ही दर्द का अनुभव हुआ। इन्होंने भी उस सरकार पर दलित पिछड़ा किसान विरोधी होने का आरोप लगाया,जिसमें ये पांच वर्षों तक सहभागी थे। इतना ही नहीं मंत्री पद व भाजपा छोड़ने के कुछ घण्टे पहले तक इनकी निष्ठा नहीं बदली थी। इन्होंने कहा था कि श्मेरे बड़े भाईश् ने इस्तीफा क्यों दिया,इसकी जानकारी नहीं है। पता चला है कि जो उन्होंने सपा में जाने वालों की सूची दी है,उसमें मेरा भी नाम है। उन्होंने यह मेरे से पूछे बिना किया। जो गलत किया। मैं इसका खंडन करता हूं। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा। इसके बाद अगला बयान आया कि सरकार में दलितों पिछड़ों किसानों की उपेक्षा हो रही थी। इसलिए मंत्री पद व भाजपा छोड़ रहे है। इस्तीफा देने वाले एक मंत्री का कुछ समय पहले दिया गया बयान गौरतलब है। उनका कहाना था कि 2009 से 2017 तक केवल 36 लाख श्रमिकों का पंजीयन व सात लाख को योजनाओं का लाभ मिला था। योगी सरकार ने साढ़े चार साल में एक करोड़ 20 लाख श्रमिकों का पंजीयन कराते हुए 77 लाख श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाया है। कोरोना काल में सरकार श्रमिकों व प्रवासी मजदूरों के साथ खड़ी रही। मुफ्त राशन व धन लगातार वितरित हो रहा है। सामूहिक विवाह के आयोजन फिर शुरू होने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार श्रमिक एवं उनके परिवार के कल्याण के लिए तथा उनके जीवन स्तर को उन्नतिशील बनाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए अठारह कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जनतंत्र में जन को सम्मान

Posted: 14 Jan 2022 05:47 AM PST

जनतंत्र में जन को सम्मान
(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

प्रजातंत्र में जनता ही सबसे प्रमुख होती है। जनता ही प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा और संसद में भेजती है। इसलिए शासन और प्रशासन को इस बात की मुकम्मल व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। कई कारण होते हैं जिनके चलते मतदान से वंचित रह जाते हैं। इसबार पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को कई सुविधाएं प्रदान की गयी हैं। उत्तराखंड में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विशेष तौर से तैयारियां की जा रही हैं। राज्य के बर्फीले और दुर्गम क्षेत्र के लोग भी आसानी से वोट डाल सकें, इसके लिए भी काफी सराहनीय कदम उठाए गए हैं। उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों को वोट डालने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा दी जा रही है। ये मजदूर पहली बार हेलीकॉप्टर से वोट डालने जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीआरओ की इसके लिए सराहना की जानी चाहिए । बता दें कि भारत-चीन सीमा पर बन रही सड़कों में काम कर रहे करीब सौ मजदूरों को भारी बर्फबारी के चलते बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ये सुविधा देगा। बीआरओ के अफसरों का कहना है कि उनकी कोशिश हर श्रमिक को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में 3400 मीटर की ऊंचाई पर मिलम-लास्पा में बड़ी संख्या में श्रमिक भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। मुनस्यारी से करीब 54 किमी दूर लास्पा में 6 फीट से अधिक हिमपात हुआ है। मतदान की तारीख तक भी बर्फ से ढके पैदल मार्गों के खुलने के कोई आसार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि 15 से 31 किलोमीटर तक रास्तों में कई जगह बर्फ जमी है। ऐसे में पैदल आवाजाही मुश्किल है। इन हालातों को देखते हुए बीआरओ ने अपने श्रमिकों को हेलीकॉप्टर से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का फैसला लिया है। इससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल है। उत्तरकाशी में बीआरओ के मेजर वीएस वीनू ने बताया कि अधिकांश रूट खुले हैं। आवाजाही की दिक्कत नहीं है. यदि किसी श्रमिक को वोटिंग के लिए अवकाश की जरूरत होगी, तो उसे अवश्य छुट्टी दी जाएगी।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। कुल 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए इस बार आम आदमी पार्टी ने भी ताल ठोकी है। उत्तराखंड में कुल 81 लाख 43 हजार 922 वोटर्स हैं, जिनके वोट को लेकर भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं। प्रदेश में चुनाव कोरोना नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने कोरोना को लेकर खास दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के दोनों प्रमुख दल उठापटक से जूझ रहे हैं । आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है।कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा है कि आचार संहिता लगने के बाद भी बैक डेट में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। उन्होंने इसमें आरएसएस के लोगों के भी शामिल होने का आरोप लगाया है।हरीश रावत के इस आरोप के बाद सियासी पारा गर्म हो गया है। कांग्रेस और बीजेपी इसको लेकर आमने सामने आ गए हैं।आचार संहिता लागू होने के बाद गंभीर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा- 'मैं इलेक्शन कमीशन उत्तराखंड के संज्ञान में लाना चाहता हूंँ, ये उत्तराखंड सचिवालय में क्या हो रहा है? आचार संहिता लगने के बाद भी बैक डेट में ट्रांसफर्स हो रहे हैं। प्रवक्ताओं और शिक्षकों के पदों पर बड़ी मात्रा में आर एस एस से जुड़े हुए लोगों के ट्रांसफर्स हुये हैं।'कांग्रेस नेता हरीश ने लिखा- 'चहेतों के ट्रांसफर्स हो रहे हैं। एक विभाग नहीं, न जाने और कितने विभागों में ऐसा हो रहा हैं। हरीश रावत के इस आरोप के बाद उत्तराखंड में बीजेपी सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस सीधे निशाने पर ले रही है। कांग्रेस ने इसको लेकर चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना कानूनी रूप से गलत है और इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होते ही राजनीतिक गहमा गहमी तेज हो गई। इस बीच कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया है। उनको लेकर पिछले कुछ दिनों से बीजेपी नेताओं के संपर्क में होने की चर्चाएं चल रही थीं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व सीएम हरीश रावत के बीच भी कई तरह के मतभेद चल रहे थे। उनकी गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। संगठन की ओर से भी पार्टी के प्रति निष्ठा से काम न करने वालों को सचेत कर दिया गया

किषोर उपाध्घ्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और भाजपा के नेताओं से मुलाकात का आरोप लगा है। कांग्रेस ने इसे पार्टी के खिलाफ मुहिम मानते हुए कार्रवाई की है। आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के रात के अंधेरे में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री और चुनाव प्रभारी से मुलाकात की थी। इससे कांग्रेस के भीतर बहस शुरू हो गई थी।

इस तरह की हलचलें भाजपा में भी सुनाई पड़ी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आयी है कि लैंसडौन से बीजेपी विधायक दिलीप रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि विधायक दिलीप रावत बीजेपी से खासे नाराज हैं. चर्चा है कि पार्टी दिलीप रावत को कोटद्वार से चुनाव लड़ने के लिए कह रही है, क्योंकि लैंसडौन सीट से मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बहू को या फिर खुद चुनाव लड़ाना चाहते हैं। यही कारण था कि पार्टी एक ओर जहां 12 जनवरी को पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों से राय शुमारी कर रही थी, वहीं दिलीप रावत समेत चार विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। माना जा रहा है कि ये सभी विधायक टिकट कटने की आशंका से नाराज चल रहे हैं। शाम को दिल्ली से देहरादून लौटे विधायक दिलीप रावत का कहना था कि पार्टी को मूल कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना चाहिए। पार्टी में बाहर से आए कुछ लोग अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। उसी दिन उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात भी की थी। हरीश रावत से भी उनकी मुलाकात हुई । ऐसे में कांग्रेस के पास लैंसडाउन से लड़ने के लिए एक मजबूत चेहरा दिलीप रावत के रूप में मिल जाएगा। वास्तविकता तो यह है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में भी गुटबाजी सतह पर आ गई थी। भाजपा विधायक दिलीप रावत ने पिछले तीन दिनों में अपनी ही सरकार के वन एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ दूसरी बार लेटर बम फोड़कर पार्टी में हलचल मचा दी थी। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गत 28 दिसंबर को पत्र भेजकर वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई थी। अब टिकट पक्का करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

गौ आधारित खेती का कमाल

Posted: 14 Jan 2022 05:43 AM PST

गौ आधारित खेती का कमाल

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

देसी गाय का ताजा गोबर खेती के लिए बहुत उपयोगी होता है। वहीं, गोमूत्र जितना पुराना होगा, उतना ही असरदार होगा। गाय के गोबर में समाहित सुगंध एवं पोषण से केंचुए आकर्षित होते हैं, जो भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए निरंतर कार्य में लगे रहते हैं। भूमि में केंचुए की संख्या जितनी अधिक होगी , भूमि की उर्वरा शक्ति उतनी ही अधिक होती है।

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गोवंश के महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता। आज खेती आधुनिक तरह से होने लगी है। ट्रैक्टर से जुताई होती हैऔर थ्रेशर से गहाई करके फसल घर के आंगन में पहुंच जाती है। हमारे जैसे साठ साल के ऊपर के लोगों को बैलों से खेत की जुताई और खलिहान में बैलों के द्वारा ही फसल की मड़ाई के वे आकर्षक दिन अब भी याद होंगे । वस्तुतरू गोवंश का महत्व आज भी कम नहीं हुआ है क्योंकि गोबर की खाद और रासायनिक खाद के अंतर को आलू और अन्य सब्जियों के स्वाद से भी समझा जा सकता है। गोवंश के विकास की तरफ पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया जिससे गौआधारित खेती की परम्परा भी कमजोर हुई । योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद गोवंश विशेष रूप से चर्चा में आया। योगी की सरकार बनते ही अबैध बूचडखाने बन्द हो गये। गोवंश को पालने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया । छुट्टा पशुओं से गांवों से लेकर शहरों तक समस्या भी खड़ी हुई । प्रदेश के नये मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को अभी कुछ दिनों पूर्व ही निर्देश दिया है कि छुट्टा पशुओं को गौशालाओं में रखा जाए ताकि वे फसलों को नुकसान न पहुंचा सकें। इसके साथ ही अब योजना बन रही है कि सरकार के माध्यम से गोबर की भी खरीद की जाए। गोबर से खाद और बायो गैस बनाकर ग्रामीणों को दी जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ से 25 किलोमीटर दूर किला परीक्षितगढ़ में किसान गौ आधारित खेती कर रहे हैं जिससे किसानों को काफी फायदा हो रहा है। मेरठ के एक किसान बृजेश कुमार त्यागी ने बताया कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती के माध्यम से जहां कम लागत में बेहतर फसल होती है, वहीं जमीन की उर्वरक क्षमता भी बढ़ रही है और पानी की खपत कम होती है। किसान बृजेश कुमार त्यागी आम, लीची, अमरूद सहित अन्य प्रकार के फलों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने एक समाचार चैनल की टीम से खास बातचीत करते हुए बताया कि वह खेती करते समय देसी गाय के गोमूत्र व गोबर का उपयोग करते हैं। भूमि में केंचुए की संख्या जितनी अधिक होगी , भूमि की उर्वरा शक्ति उतनी ही अधिक होती है। किसान बृजेश त्यागी के अनुसार उन्होंने 2004 में इस तरह से खेती की शुरुआत की थी। वह गुजरात में नौकरी करते थे लेकिन उन्होंने नौकरी को छोड़कर सोचा कि वह अपनी खेती करेंगे ,जिसके लिए उन्होंने खेती की प्राकृतिक पद्धति को अपनाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में किसान रासायनिक खाद को अधिक उपयोग करते हुए जमीन को खोखला बनाते जा रहे हैं, जिससे कि जो कीटाणु जमीन के लिए आवश्यक होते हैं ,वह नीचे धरातल पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज फसल को पानी की भी अति आवश्यकता होती है। वहीं, खेती की बात की जाए तो उसमें खाद की मात्रा अधिक होती है. लेकिन गौ आधारित खेती ऐसी है. जहां बेहतर फसल होती है, वहीं खर्चा भी कम बैठता है। उन्होंने बताया कि पहले तो वह सिर्फ अकेले ही अपनी 13 एकड़ जमीन में यह फसल ऊगा रहे थे. लेकिन अब किला परीक्षित गढ़ में अन्य किसानों को भी इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं। श्री त्यागी वर्ष 2019 से विभिन्न सेमिनार को अटेंड करते हुए गौ आधारित खेती को ही आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में गोप्रेमी योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री बनते ही भाजपा सरकार में गायों के अच्छे दिन भी शुरू हो गए। प्रदेश में गोवंश के संवर्द्धन के लिए पशुपालन एवं दुग्ध विकास के अलावा अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। दरअसल, 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद जब मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी हुई, उसके दूसरे दिन से ही प्रदेश में योगी सरकार ने राज्य भर में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई शुरू की, जिसे लेकर मीट कारोबारी हड़ताल पर भी गए। राज्य सरकार का दावा है कि सभी अवैध बूचड़खाने बंद हो गए हैं। बूचड़खानों पर कार्रवाई के अलावा सरकार का गायों की सुरक्षा और संरक्षा पर खघसा जोर रहा है।खघ्ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाय और गोशाला को लेकर काफी संवेदनशील रहे हैं। उनकी संवेदनशीलता और गोप्रेम इसी बात से देखा जा सकता है जब उन्होंने 2019 में गोवंश कल्याण के लिए विभिन्न मदों में 632.60 करोड़ खर्च करने का बजट जारी कर दिया। वहीं इस वर्ष बजट के दौरान भी वित्त मंत्री ने कहा कि गोवंश के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा चलाई गई गोवंश योजना मेरठ मंडल के सभी जिलों में संचालित हो रही है। मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड, नोएडा और बागपत में योजना के क्रियान्वयन के लिए पशुपालन विभाग जुटा हुआ है। मंडल के सभी छह जिलों में गोवंश संरक्षण केंद्र बनाए गए हैं जहां पर गायों की पूरी तरह से देखभाल की जाती है। अकेले मेरठ में ही दो बड़ी गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें देशी गायों की देखभाल की जा रही है।

योगी सरकार की इस योजना का एक दूसरा पहलू और भी है। एक ओर जहां गोशालाओं में गायों की उपेक्षाओं की खबरें आती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश में किसान आवारा गायों से अपनी फसलों की रक्षा के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। कई बार किसान प्रशासन से इन आवारा गोवंशों पर रोक लगाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन प्रशासन भी किसानों को इस समस्या से मुक्ति नहीं दिला सका। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने 31दिसम्बर को लोक भवन स्थित कार्यालय में कार्यभार संभाला था। निवर्तमान मुख्य सचिव आरके तिवारी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। कार्यभार संभालने के बाद मुख्य सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नया दायित्व देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को अभियान के तौर पर पूरा करने की प्रतिबद्धता भी जताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की गोवंश संवर्द्धन संबंधी योजनाओं को निश्ठा के साथ लागू करने का निर्देश देते हुए कहा था कि वह दफ्तर में बैठकर नहीं, बल्कि फील्ड में उतरकर काम करेंगे।मुख्य सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार कहा कि वह इसी प्रदेश के रहने वाले हैं। इसलिए प्रदेश के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक है। वह प्रदेश के बहुत कुछ देना चाहते हैं, इसके लिए भरपूर प्रयास भी करेंगे। वह पहले भी यहां कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं। उनको यहां की ब्यूरोक्रेसी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश का दौरा करने के बाद विकास का ब्ल्यू प्रिंट तैयार कराकर काम शुरू कराएंगे। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

ओमिक्रोन संक्रमण के कारण अमेरिका में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

Posted: 14 Jan 2022 05:41 AM PST

ओमिक्रोन संक्रमण के कारण अमेरिका में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई 

वाशिंगटन। अमेरिका में रिकार्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती हुए कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या रिकार्ड 1,51,261 तक पहुंच गई। पूरे देश में कोरोना के ओमिक्रोन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। बड़ी तादाद में चिकित्साकर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में स्वास्थ्य प्रणालियों का आलम ये है कि, तकरीबन 19 राज्यों के पास आईसीयू क्षमता 15फीसदी से भी कम बची है। वहीं, केंटकी, अलबामा, इंडियाना और न्यू हैम्पशायर सरीखे राज्यों में आईसीयू क्षमता 10फीसदी से भी कम है। ये आंकड़े अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के तरफ से बुधवार को जारी किए गए थे। देश के अन्य राज्य एरिजोना, डेलावेयर, जॉर्जिया, मैसाचुसेट्स, मिसिसिपि, मिसौरी, नेवादा, न्यू मैक्सिको, उत्तरी कैरोलिना, ओहियो, ओक्लाहोमा, पेंसिल्वेनिया, रोड आइलैंड, टेक्सास और वरमोंट में भी संक्रमण के लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

गलवान घाटी जैसी घटना को चीन ने फिर दिया अंजाम

Posted: 14 Jan 2022 05:38 AM PST

गलवान घाटी जैसी घटना को चीन ने फिर दिया अंजाम 

बीजिंग चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना ठीक वैसी ही है, जैसी घटना चीन ने साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना के जवानों के साथ की थी। साल 2020 में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर गलवन घाटी में पत्थर, डंडों और अन्य तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। ठीक उसी रणनीति के साथ चीन ने वियतनाम सैनिकों पर हमला किया है। चीनी सैनिकों के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में चीनी सैनिक वियतनामी निर्माण श्रमिकों पर पत्थर फेंकते हुए और निहत्थों को गाली देते हुए दिख रहे हैं। पत्थरबाजी की ये घटना चीन की सीमा से लगे उत्तरी वियतनाम के हा गियांग प्रांत की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कोरोना के इलाज के लिए डब्ल्यूएचओ ने की दो दवाओं की सिफारिश

Posted: 14 Jan 2022 05:31 AM PST

कोरोना के इलाज के लिए डब्ल्यूएचओ ने की दो दवाओं की सिफारिश 

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए दो दवाओं के इस्तेमाल की सिफारिश की है। ये दवाएं मरीजों की हालत गंभीर होने की स्थिति में दी जा सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये दवाएं मरीजों को आराम देने वाली होंगी और इससे कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आएगी। बता दें कि इस समय भारत समेत कई देशों में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है, जिस कारण देशों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। डब्ल्यूएचओ ने कार्टिकोस्टेराइड्स के साथ संयोजन में बारिसिटिनिब और इंटरल्यूकिन-6 नामक दो गठिया दवाओं के उपयोग की सिफारिश की है। कोरोना के इलाज में ये दवाएं वेंटिलेटर पर जाने से बचाती हैं। विशेषज्ञों ने कहा, डाक्टर मरीजों के इलाज में उपलब्ध इन दोनों दवाओं में से किसी एक दवा का उपयोग कर सकते हैं। एक ही समय में दोनों दवाओं का उपयोग करने की सलाह नहीं दी जाती है। डब्ल्यूएचओ की ताजा गाइडलाइन में मोनोक्लोनल एंटीबाडी दवाओं, जैसे सोट्रोविमैब और कासिरिविमैबध्इमडेविमैब के इस्तेमाल की भी सिफारिश की गई है, जिसका कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सिर्फ उन लोगों में जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने का सबसे अधिक जोखिम है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

क्यूबा संकट को दोहराना चाहते हैं पुतिन

Posted: 14 Jan 2022 05:28 AM PST

क्यूबा संकट को दोहराना चाहते हैं पुतिन

मास्को। यूक्रेन को लेकर अमेरिका समेत नाटो देशों और रूस के बीच जारी तनाव में अब नया मोड़ आता दिख रहा है। रूस ने संकेत दिया है कि वह लैटिन अमेरिकी देशों वेनेजुएला और क्यूबा में सेना तैनात करने से हिचकेगा। रूस की इस चेतावनी से शीत युद्ध के समय पैदा हुए क्यूबा संकट की यादें ताजा हो गई हैं। सोवियत संघ ने क्यूबा में अपनी परमाणु मिसाइल तैनात कर दी थी। क्यूबा में जिस जगह यह सोवियत मिसाइल तैनात थी, वह अमेरिका से सिर्फ 145 किमी दूर था। इससे तनाव काफी बढ़ गया था। दरअसल, यूक्रेन को लेकर पश्चिम देशों के साथ रस्साकशी में रूस ने अपना रुख आक्रामक कर दिया। रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका के साथ तनाव बढ़ता है तो क्यूबा और वेनेजुएला में रूस की सैन्य तैनाती की संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा सकता। जिनेवा में अमेरिका के साथ वार्ता में रूसी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले उप विदेश मंत्री सर्जेई रियाबकोव की टिप्पणी टीवी पर प्रसारित हुई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक छोटा सा दीप जला ले

Posted: 14 Jan 2022 05:17 AM PST

एक छोटा सा दीप जला ले

मन के गहन अंधेरे में तुम एक छोटा सा दीप जला ले ।
संस्कारहीन चिंतन, चरित्र तज सद्विवेक का पथ अपना ले।
     जीवन को तू सफल बना ले।।

दुर्भाव, द्वेष, तंद्रा विकार अंकुरित, पुष्पित, पल्लवित न हो।
ईमानदारी, जिम्मेदारी से संकल्पित लक्ष्य  तू पा ले।
     जीवन को तू सफल बना ले।।

प्रगति सोपान यदि चढ़ना है,                                                   
कुंदन बन यदि निखरना है।
साहस करके चुनौती ले ले,                                                                                           
जीवन को कर्मण्य बना ले।
    जीवन को तू सफल बना ले।।

भूल न जाना उस अतीत को जिस का स्वर्णिम काल रहा है।
 अवसाद ग्रस्त या विवश न रह छोड़ अहं "विवेक" जगाले।
       एक छोटा सा दीप जला ले।।

      डॉक्टर विवेकानंद मिश्र डॉक्टर विवेकानंद पथ, गोल बगीचा गया बिहार, दिनांक 14 जनवरी 2022
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

15 जनवरी 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 14 Jan 2022 05:05 AM PST

15 जनवरी 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

15 जनवरी 2022, शनिवार का दैनिक पंचांग


तिथि त्रयोदशी रात्रि 12:34:18

🔅 नक्षत्र मृगशिरा रात्रि 11:22:25

🔅 करण :

कौलव 11:41:58

तैतिल 24:59:18

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग ब्रह्म 14:31:02

🔅 वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:42:44

🔅 चन्द्रोदय 15:26:59

🔅 चन्द्र राशि वृषभ - 09:50:54 तक

🔅 सूर्यास्त 17:18:39

🔅 चन्द्रास्त 29:59:00

🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 10:30:50

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत पौष

🔅 मास पूर्णिमांत पौष
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 12:09:32 - 12:51:36

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त :

07:15:08 - 07:57:12

07:57:12 - 08:39:15

🔅 कंटक 12:09:32 - 12:51:36

🔅 यमघण्ट 14:57:46 - 15:39:49

🔅 राहु काल 09:52:51 - 11:11:43

🔅 कुलिक 07:57:12 - 08:39:15

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 13:33:39 - 14:15:42

🔅 यमगण्ड 13:49:25 - 15:08:17

🔅 गुलिक काल 07:15:08 - 08:34:00

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

🌹विशेष ~ शनि प्रदोष व्रत, मकर संक्रांति (खिचड़ी पर्व), गंगा सागर एवं सर्वत्र गंगा स्नान। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

15 जनवरी 2022, शनिवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के साथ मिलने से घरेलू वातावरण उल्लास से भरा रहेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा। मित्र वर्ग और शुभेच्छकों की तरफ से भेंट-उपहार मिल सकता है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक चलने की सलाह देते हैं। मन में अनेक प्रकार की चिंता रहेंगी। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि होगी। आपके कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से निराशा होगी। अविचारी कदम या निर्णय से गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3
मिथुन (Gemini): आपका दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला साबित होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी से लाभ के समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात आपको आनंदित करेगी। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। आनंददायक प्रवास होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायक बताते हैं। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति की संभावना है। अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर खुले मन से चर्चा करेंगे। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। गृह-सुशोभन में रुचि लेंगे। वाहन सुख मिलेगा। सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7
सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में तकलीफ आएगी। संतान की चिंता रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9
कन्या (Virgo): आज के दिन नए कार्य शुरू न करने की आपको सलाह देते हैं। बाहर का खाना सेहत खराब कर सकता है। गुस्से की मात्रा अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। पानी से बचें। हित शत्रुओं से संभलकर रहें। गूढ़ रहस्यमय मामले में अधिक रुचि रहेगी।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6
तुला (Libra): आपका आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव होगा। सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि मिलेगी। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रणय प्रसंगों के लिए दिन शुभ होगा।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं होंगी। पूर्व निर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध आ सकता है। हाथ में आए अवसर निकलते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन बेचैन होगा। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभलने की सलाह देते हैं। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आपका आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएं होंगी। संतान का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई चिंता का विषय बनेगा। सफलता न मिलने से क्रोध आएगा जिसपर काबू रखें। प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहना हितकर है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1
मकर (Capricorn): गणेशजी बताते हैं कि आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है। स्त्रियों के साथ काम लेने में अपने को संभालने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius): आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मन पर छाए चिंता के बादल दूर होने से उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं के साथ लकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लघु प्रयास होंगे। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की गई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। कार्यक्षेत्र में प्रणालियों द्वारा प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 3
मीन (Pisces): आज वाणी पर संयम रखें। क्रोध के कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। गलत खर्च होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हों, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। सोच-समझकर चलें।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सार्वभौम शाक्यद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

Posted: 14 Jan 2022 06:11 AM PST

सार्वभौम शाक्यद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

आज दिनांक १४.०१.२०२२ को शीतलपुर स्थित केन्द्रीय कार्यालय,गिरिडीह में जिला कार्यकारिणी के निवर्तमान पदाधिकारियों ,सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक बैठक श्री राजेंद्र मिश्र,लेदा की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय एवं प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र उपस्थित हुए ।इस बैठक में सर्वसम्मति से शरद भक्त को जिला अध्यक्ष,उदय मोहन पाठक को जिला महासचिव, उदय चंद्र मिश्र को कोषाध्यक्ष एवं सुनील पाठक को संयुक्त सचिव तथा राजेन्द्र मिश्र,लेदा को जिला मुख्य संरक्षक बनाया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया जिसका बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया ।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने 15 दिनों के भीतर शेष पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करने हेतु कहा I राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपाध्याय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा जी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया । इस बैठक में मुख्य रूप से श्री अशोक मिश्र ,श्री महेश प्रसाद पाठक , श्री रामाधार मिश्र ,श्री दिलीप कुमार उपाध्याय ,पवन कुमार मिश्र, अश्विनी मिश्र ,मुकुंद मुरारी ,शिव शंकर उपाध्याय, प्रकाश चंद्र मिश्र ,बाबूलाल मिश्र, कुलदीप मिश्र , शिवदत्त मिश्र ,प्राण बल्लभ भक्त ,राजेंद्र मिश्र ,अरविंद कुमार मिश्र, रतनलाल मिश्र ,नकुल कुमार मिश्र ,दिनेश कुमार उपाध्याय, विपुल वत्सल, हेमंत कुमार पाठक, शिवदत्त मिश्र ,राजेंद्र मिश्र श्याम सुंदर पाठक, ज्वलंत उपाध्याय, कपिल कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे। यह जानकारी नवनिर्वाचित महासचिव उदय मोहन पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर की गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी की अनैतिक हरकतों से गुरु घर की नष्ट होती मर्यादा को बचाने की गुहार

Posted: 14 Jan 2022 03:51 AM PST

पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर की गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी की अनैतिक हरकतों से गुरु घर की नष्ट होती मर्यादा को बचाने की गुहार

पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने जिला सत्र न्यायाधीश सह संरक्षक तख्त श्री हरमिंदर जी गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी,पटना को निबंधित पत्र लिखकर तख्त श्री हरमिंदर जी गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी की अनैतिक हरकतों से गुरु घर की नष्ट होती मर्यादा को बचाने की गुहार लगाई है।
सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने कहा कि पटना साहिब गुरूद्वारा इन दिनों क्षुद्र राजनीति का अड्डा बना हुआ है। पटना साहिब गुरूद्वारा पर पंजाब के सिख अपना नियंत्रण बनाना चाहते हैं। इसमें कुछ हद तक सफल भी हुऐ हैं। इन दिनों सिखों के दूसरे सबसे बड़े धार्मिक तख्त श्री गुरूगोबिन्द सिंह जी महाराज की जन्म स्थली पटना साहिब गुरूद्वारा क्षुद्र राजनीति का रणक्षेत्र बन गया है। यहाँ प्रबन्धक कमिटी के आपसी विवाद के कारण तलवारबाजी से लेकर पत्थरबाजी की घटना आम बात हो गई है।
इसी कड़ी में पिछले दिनों तख्त के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी राजेन्द्र सिंह जी पर तलवार से हुई जानलेवा हमला जांच का विषय हो सकता है। हाल में मुख्य ग्रंथी राजेन्द्र सिंह के साथ कुछ अन्य लोगों का गुरूघर के सेवकों की जबरन सेवानिवृत्ति को लेकर विवाद भी हुआ था।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पर भी तलवार से ही हमला हुआ था। यह विचारणीय है कि जब-जब पंजाब के अकाली दल के समर्थक गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी पर वर्चस्व बनाते हैं तो स्थानीय सिख जनप्रतिनिधियों से उनका टकराव होता है। अपने वर्चस्व के लिए ये धर्मकंटक हिंसा का सहारा लेने से भी नहीं चूकते।
सुधार समिति के महासचिव बताया कि इन दिनों तख्त श्री हरमिंदर जी गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी की मनमानी की खबर आये दिन समाचारों में पढ़ने को मिलती है कि किस तरह वे स्थानीय सिख जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर नित्य नया आदेश निर्गत करते हैं। ये सभी तख्त की प्राचीन सनातनी पूजा पद्धति के साथ भी खिलवाड़ करने से नहीं चूकते हैं। इनलोगों ने गुरु के शयन कक्ष की प्राचीन परंपरा को भी नुकसान पहुंचाया है। पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने जिला सत्र न्यायाधीश व संरक्षक गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी पटना से अनुरोध किया है कि धर्म की आड़ में राजनीति की रोटी सेंकने वाले इन धर्मकंटकों पर ठोस कार्रवाई करते हुये गुरुघर की नष्ट होती मर्यादा को बचाने की कृपा करते हुए स्थानीय और बाहरी के विवाद को खत्म करने के लिए प्रबंधक कमिटी को भंग कर नया चुनाव कराने की मांग पत्र में की है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर दर्शनार्थियों के लिए बंद हुआ गढ़ देवी मंदिर

Posted: 13 Jan 2022 11:10 PM PST

बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर दर्शनार्थियों के लिए बंद हुआ गढ़ देवी मंदिर 

मढौरा, सारण से संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट 
नगर पंचायत मढौरा स्थित प्रसिद्ध गढ़ देवी मंदिर बढ़ते करोना केस को देखते हुए अगले आदेश तक शासन के द्वारा बंद कर दिया गया है । इस मंदिर में अन्य दिन के अलावे विशेषकर शुक्रवार और सोमवार को दर्शनार्थियों की विशेष भीड़ होती है । दर्शनार्थी दूर-दूर से मंदिर में मन्नत मांगने और पूजा अर्चना करने आते हैं । मीडिया से बातचीत के दौरान मंदिर के पुजारी तुकाई बाबा और मनोज बाबा ने बताया कि आदेशानुसार मंदिर में सुबह- शाम सिर्फ पुजारी पूजा अर्चना करेंगे । बिहार सरकार के द्वारा पार्क, मॉल, विद्यालय जैसे प्रतिष्ठानों के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों में प्रसिद्ध मंदिर को भी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बंद रखने का निर्णय किया गया है । पुलिस प्रशासन के द्वारा मास्क का प्रयोग ना करने वाले के खिलाफ आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है ।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद की जयंती

Posted: 13 Jan 2022 11:08 PM PST

युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद की जयंती

देवरिया ब्यूरो  वेद प्रकाश तिवारी, 
भाटपार रानी ,देवरिया।भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बखरी बाजार स्थित आरएमएस पैरामेडिकल कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।इस मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कवि मक़सूद अहमद भोपतपुरी ने अपनी रचना- जीवन अपना समर्पित कर के दिया हमें आनन्द,अमर रहेंगें सदा दुनिया में स्वामी विवेकानंद---प्रस्तुत कर स्वामी जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।साहित्यकार डॉ वेद प्रकाश तिवारी ने ढ़ोंगी बाबाओं की बढ़ती हुई संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म की आड़ में गलत काम करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।इंजीनियर प्रमोद चौधरी,मुस्ताक अहमद आदि ने गीत प्रस्तुत किया।श्रीमद्भागवत व श्रीरामचरितमानस कथा वाचक पं० घनश्यामानन्द ओझा व पं० मण्डलेश्वर त्रिपाठी ने स्वामी जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे सन्तों की आज जरूरत है,जिन्होंने अमेरिका सहित तमाम देशों में भारतीय संस्कृति व सभ्यता का डंका बजाया।मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अंदर देशभक्ति कूट-कूटकर भरी हुई थी।उनके विचारों पर चलने की जरूरत है।विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम को एडवोकेट रवि प्रकाश कुशवाहा, संजय पटेल,संत तीर्थराज,गेनालाल यादव,जवाहरलाल यादव,अरविंद मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम के संयोजक व लोकतंत्र रक्षक सेनानी केशवकान्त सिंह ने आभार प्रकट किया।यहां मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ एके सिंह,समीर हुसैन, अखिलेश, पंकज,राजेश,सूरज कुशवाहा,आर्यन,मुकेश, पूनम,सबरा,रानी,रौशनतारा,अन्नू आदि शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मकर संक्रांति की 8 पौ‍राणिक घटनाएं जो इस दिन को बनाती है खास

Posted: 13 Jan 2022 11:05 PM PST

मकर संक्रांति की 8 पौ‍राणिक घटनाएं जो इस दिन को बनाती है खास

संवाददाता कन्हैया तिवारी की कलम से |
मकर संक्रांति का पर्व प्रतिवर्ष 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। आओ जानते हैं कि आखिर मकर संक्रांति के दिन कौनसी 8 पौराणिक घटनाएं घटी थी जिसके चलते मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
1. गंगा जा मिली थी गंगा सागर में : मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भगीरथजी के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। महाराज भगीरथ ने अपने पूर्वजों के लिए इस दिन तर्पण किया था इसलिए मकर संक्रांति पर गंगासागर में मेला लगता है। राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों का गंगाजल, अक्षत, तिल से श्राद्ध तर्पण किया था। तब से ही माघ मकर संक्रांति स्नान और मकर संक्रांति श्राद्ध तर्पण की प्रथा आज तक प्रचलित है। पावन गंगा जल के स्पर्श मात्र से राजा भगीरथ के पूर्वजों को स्वर्ग की प्राप्ति हुई थी। कपिल मुनि ने वरदान देते हुए कहा था, 'मातु गंगे त्रिकाल तक जन-जन का पापहरण करेंगी और भक्तजनों की सात पीढ़ियों को मुक्ति एवं मोक्ष प्रदान करेंगी। गंगा जल का स्पर्श, पान, स्नान और दर्शन सभी पुण्यदायक फल प्रदान करेगा।'
कथा के अनुसार एक बार राजा सगर ने अश्वमेघ यज्ञ किया और अपने अश्व को विश्व-विजय के लिए छोड़ दिया। इंद्रदेव ने उस अश्व को छल से कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया। जब कपिल मुनि के आश्रम में राजा सगर के 60 हजार पुत्र युद्ध के लिए पहुंचे तो कपिल मुनि ने श्राप देकर उन सबको भस्म कर दिया। राजकुमार अंशुमान, राजा सगर के पोते ने कपिल मुनि के आश्रम में जाकर विनती की और अपने बंधुओं के उद्धार का रास्ता पूछा। तब कपिल मुनि ने बाताया कि इनके उद्धार के लिये गंगाजी को धरती पर लाना होगा। तब राजा अंशुमन ने तप किया और अपनी आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश दिया। बाद में अंशुमान के पुत्र दिलीप के यहां भागीरथ का जन्म हुआ और उन्होंने अपने पूर्वज की इच्छा पूर्ण की।
2. श्रीहरि विष्णु ने किया था असुरों का वध : इस दिन भगवान विष्णु ने असुरों का अंत करके युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी। उन्होंने सभी असुरों के सिरों को मंदार पर्वत में दबा दिया था। इसलिए यह दिन बुराइयों और नकारात्मकता को खत्म करने का दिन भी माना जाता है।
3. सूर्यवंशी राजा करते हैं सूर्य की पूजा : रामायण काल से ही भारतीय संस्कृति में दैनिक सूर्य पूजा का प्रचलन चला आ रहा है। रामकथा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा नित्य सूर्य पूजा का उल्लेख मिलता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य की विशेष आराधना होती है।
4. सूर्य की सातवीं किरण : सूर्य की सातवीं किरण भारतवर्ष में आध्यात्मिक उन्नति की प्रेरणा देने वाली है। सातवीं किरण का प्रभाव भारत वर्ष में गंगा-जमुना के मध्य अधिक समय तक रहता है। इस भौगोलिक स्थिति के कारण ही हरिद्वार और प्रयाग में माघ मेला अर्थात मकर संक्रांति या पूर्ण कुंभ तथा अर्द्धकुंभ के विशेष उत्सव का आयोजन होता है।
5. भीष्म पितामह : महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण होने का ही इंतजार किया था। कारण कि उत्तरायण में देह छोड़ने वाली आत्माएं या तो कुछ काल के लिए देवलोक में चली जाती हैं या पुनर्जन्म के चक्र से उन्हें छुटकारा मिल जाता है। उनका श्राद्ध संस्कार भी सूर्य की उत्तरायण गति में हुआ था। फलतः आज तक पितरों की प्रसन्नता के लिए तिल अर्घ्य एवं जल तर्पण की प्रथा मकर संक्रांति के अवसर पर प्रचलित है।
6. सूर्य जाते हैं अपने पुत्र शनि के घर : हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार इसी दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर एक महीने के लिए जाते हैं, क्योंकि मकर राशि का स्वामी शनि है। कथा के अनुसार सूर्यदेव ने शनि और उनकी माता छाया को खुद से अलग कर दिया था, जिसके कारण शनि के प्रकोप के चलते उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था। तब सूर्यदेव के दूसरे बेटे यमराज ने इ रोग को ठीक किया था। रोगमुक्त होने के बाद सूर्यदेव ने क्रोध में आकर उनके घर कुंभ को जला दिया था। परंतु बाद में यमराज के समझाने पर वे जब शनि के घर गए तो उन्होंने वहां देखा कि सबकुछ जल चुका था केवल काला तिल वैसे का वैसा रखा था। अपने पिता को देखकर शनिदेव ने उनका स्वागत उसी काले तिल से किया। इससे प्रसन्न होकर सूर्य ने उन्हें दूसरा घर 'मकर' उपहार में दे दिया। इसके बाद सूर्यदेव ने शनि को कहा कि जब वे उनके नए घर मकर में आएंगे, तो उनका घर फिर से धन और धान्य से भर जाएगा। साथ ही कहा कि मकर संक्रांति के दिन जो भी काले तिल और गुड़ से मेरी पूजा करेगा उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
7. यशोदाजी ने किया था व्रत : कहते हैं कि माता यशोदा जी ने श्रीकृष्‍णजी के लिए व्रत किया था तब सूर्य उत्तरायण हो रहे थे और उस दिन मकर संक्रांति थी। तभी से मकर संक्रांति के व्रत का प्रचलन प्रारंभ हुआ।
8. उत्तरायण होता है सूर्य तब देवताओं का प्रारंभ होता है दिन : मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण गति करने लगते हैं। इस दिन से देवताओं का छह माह का दिन आरंभ होता है, जो आषाढ़ मास तक रहता है। सूर्य के उत्तरायण होने के बाद से देवों की ब्रह्म मुहूर्त उपासना का पुण्यकाल प्रारंभ हो जाता है। इस काल को ही परा-अपरा विद्या की प्राप्ति का काल कहा जाता है। इसे साधना का सिद्धिकाल भी कहा गया है। इस काल में देव प्रतिष्ठा, गृह निर्माण, यज्ञ कर्म आदि पुनीत कर्म किए जाते हैं। मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व से ही व्रत उपवास में रहकर योग्य पात्रों को दान देना चाहिए।
सूर्य संस्कृति में मकर संक्रांति का पर्व ब्रह्मा, विष्णु, महेश, गणेश, आद्यशक्ति और सूर्य की आराधना एवं उपासना का पावन व्रत है, जो तन-मन-आत्मा को शक्ति प्रदान करता है। संत-महर्षियों के अनुसार इसके प्रभाव से प्राणी की आत्मा शुद्ध होती है। संकल्प शक्ति बढ़ती है। ज्ञान तंतु विकसित होते हैं। मकर संक्रांति इसी चेतना को विकसित करने वाला पर्व है।
विष्णु धर्मसूत्र में कहा गया है कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए एवं स्व स्वास्थ्यवर्द्धन तथा सर्वकल्याण के लिए तिल के छः प्रयोग पुण्यदायक एवं फलदायक होते हैं- तिल जल से स्नान करना, तिल दान करना, तिल से बना भोजन, जल में तिल अर्पण, तिल से आहुति, तिल का उबटन लगाना
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती संस्थान परिसर में मनायी गयी ।

Posted: 13 Jan 2022 10:59 PM PST

डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती संस्थान परिसर में मनायी गयी ।

इस शुभ अवसर पर संस्थान के महासचिव डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद नास्तिक थे । जब उनकी भेंट राम कृष्ण परमहंस जी से हुई तो परमहंस जी ने कहा कि तुम्हें दीक्षा देंगे । 
तब विवेकानंद ने कहा कि मैं कोई दीक्षा नहीं लूंगा । मुझे ईश्वर के होने का कोई प्रमाण दीजिए , तभी मैं आपकी बात मानूंगा । 
स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने उनको कहा जाओ मां के दर्शन करो । विवेकानंद मंदिर के अंदर गए और फिर बाहर आकर बोले कि वहां तो केवल मूर्ति है , मैं कैसे मान लूं कि ईश्वर है । 
तब परमहंस जी ने कहा कि फिर से जाओ और दरवाजा बंद कर लो और फिर दर्शन करो । 
तब काफी देर हो गई । लगभग आधा घंटा बीत गया और जब  विवेकानंद बाहर नहीं निकले तब परमहंस जी ने दरवाजा खुलवाया और फिर देखा तो विवेकानंद पसीने से लथपथ बेहोशी में पड़े हैं । उनको बाहर लाया गया व उनका पसीना पोंछा गया और उन्हें होश में लाया गया । 
जब विवेकानंद होश में आए तो रामकृष्ण परमहंस जी के चरण पकड़ लिए व कहा कि आपकी इच्छा से मुझे मां ने दर्शन दिए ।
अब आप जैसा कहेंगे , मैं करूंगा ।

कहा कि  जब वह शिकागो में धर्म सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे , तो उन्होंने कहा था 'ब्रदर्स  एंड सिस्टर्स' । विदेशों में इस बात से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली ।  उन्होंने विश्व के लोगों को भारत के अध्यात्म के बारे में बताया और तब से वे स्वामी विवेकानंद के रूप में जाने जाते हैं ।

इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पूरे विश्व मे काफी प्रसिद्ध हुए ।भारत में उनके नाम से विवेकानंद शिला स्मारक का निर्माण किया गया जो कन्याकुमारी से के पास समुद्र में कई करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है । 
श्री पोद्दार ने बताया कि उन्हें  याद है कि जब हम लोग बहुत छोटे थे उस समय केवल एक रुपैया लोगों से विवेकानंद शिला स्मारक बनाने के लिए मांगा गया था और इस प्रकार आज से लगभग 60 वर्ष पहले सवा करोड़ रुपया इकट्ठा हुआ था और उससे विवेकानंद शिला स्मारक का निर्माण हुआ ।

कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज वह भारत में ही नहीं पूरे विश्व में एक दर्शनीय स्थल के रूप में जाना जाता है ।

इस अवसर पर डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी के अलावे धर्म चन्द्र पोद्दार , श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या संगीता सिंह , अशोक शर्मा , डॉ श्याम लाल पांडेय , रंजीत शर्मा, संजय सिंह, उत्तम प्रमाणिक, पुनीत शर्मा, आशिष चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मकर संक्रांति का महत्त्व

Posted: 13 Jan 2022 10:54 PM PST

मकर संक्रांति का महत्त्व

प्रस्तावना - मकर संक्राति के दिन सूर्य मकर राशी में प्रवेश करता है । हिन्दू धर्म में संक्रांति को भगवान माना गया है। भारतीय संस्कृति में मकरसंक्रांति का त्योहार आपसी कलह को मिटाकर प्रेमभाव बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन तिल गुड़ एक दुसरे को देकर आपसी प्रेम बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। वर्तमान में सर्वत्र कोरोना महामारी के कारण सदा की भांति त्योहार मनाने में बाधा आ सकता है। तो भी इस आपातकाल में सरकार द्वारा बताए गए सभी नियमों का कठोरता से पालन कर यह त्योहार मनाया जा सकता है। यह त्योहार मनाते समय इसका महत्त्व, त्योहार मनाने की पद्धति, तिल गुड़ का महत्त्व, पर्व काल में दान का महत्त्व, अन्य स्त्रियों को हल्दी कुमकुम लगाने का आध्यात्मिक महत्त्व तथा इस दिन की जाने वाली धार्मिक विधियों की जानकारी इस लेख में देने का प्रयास किया है। हम इसका लाभ लेंगे।
तिथि - यह त्योहार तिथि वाचक न होकर अयन-वाचक है। इस दिन सूर्य का मकर राशि में संक्रमण होता है। वर्तमान में मकर संक्रांति का दिन 14 जनवरी है। सूर्य भ्रमण के कारण होने वाले अंतर को भरने ने लिए ही संक्रांति का दिन एक दिन आगे बढ़ाया जाता है। सूर्य के उत्सव को 'संक्रांत' कहते हैं। कर्क संक्रांति के उपरांत सूर्य दक्षिण की ओर जाता है और पृथ्वी सूर्य के निकट, अर्थात नीचे जाती है। इसे ही 'दक्षिणायन' कहते हैं। मकर संक्रांति के पश्चात सूर्य उत्तर की ओर जाता है और पृथ्वी सूर्य से दूर, अर्थात ऊपर जाती है। इसे 'उत्तरायण' कहते हैं। मकरसंक्रांति अर्थात नीचे से ऊपर चढने का उत्सव; इसलिए इसे अधिक महत्व है।
इतिहास - संक्रांति को देवता माना गया है। संक्रांति ने संकरासुर दैत्य का वध किया, ऐसी कथा है ।
तिल गुड़ का महत्व - तिल में सत्त्वतरंगें ग्रहण और प्रक्षेपित करने की क्षमता अधिक होती है । इसलिए तिलगुड का सेवन करने से अंतःशुद्धि होती है और साधना अच्छी होने हेतु सहायक होते हैं । तिलगुड के दानों में घर्षण होने से सात्त्विकता का आदान-प्रदान होता है । 'श्राद्ध में तिल का उपयोग करने से असुर इत्यादि श्राद्ध में विघ्न नहीं डालते ।' सर्दी के दिनों में आने वाली मकर संक्रांति पर तिल खाना लाभप्रद होता है । 'इस दिन तिल का तेल एवं उबटन शरीर पर लगाना, तिल मिश्रित जल से स्नान, तिल मिश्रित जल पीना, तिल होम करना, तिल दान करना, इन छहों पद्धतियों से तिल का उपयोग करने वालों के सर्व पाप नष्ट होते हैं ।' संक्रांति के पर्व काल में दांत मांजना, कठोर बोलना, वृक्ष एवं घास काटना तथा कामविषयक आचरण करना, ये कृत्य पूर्णतः वर्जित हैं ।'
त्यौहार मनाने की पद्धति - 'मकर संक्रांति पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पुण्य काल रहता है । इस काल में तीर्थ स्नान का विशेष महत्त्व हैं । गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियोंके किनारे स्थित क्षेत्र में स्नान करने वाले को महापुण्य का लाभ मिलता है ।'
मकर संक्रांति पर दिए गए दान का महत्व - मकर संक्रांति से रथ सप्तमी तक की अवधि पर्वकाल है। इस पर्व में किया गया दान और शुभ कार्य विशेष फलदायी होता है। धर्मशास्त्र के अनुसार इस दिन दान, जप और साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का अत्यधिक महत्व बताया गया है।

हल्दी और कुमकुम का आध्यात्मिक महत्व - हल्दी और कुमकुम लगाने से सुहागिन स्त्रियों में श्री दुर्गा देवी का अप्रकट तत्त्व जागृत होता है तथा श्रद्धा पूर्वक हल्दी और कुमकुम लगाने से यह जीव में कार्यरत होता है। हल्दी कुमकुम धारण करना अर्थात एक प्रकार से ब्रह्मांड में अव्यक्त आदिशक्ति तरंगों को जागृत होने हेतु आवाहन करना है । हल्दी कुमकुम के माध्यम से पंचोपचार करना अर्थात एक जीव का दूसरे जीव में उपस्थित देवता तत्त्व की पूजा करना है । हल्दी, कुमकुम और उपायन देने आदि विधि से व्यक्ति पर सगुण भक्ति का संस्कार होता है साथ ही ईश्वर के प्रति जीव में भक्ति भाव बढ़ने में सहायता होती है ।
उपायन देने का महत्व तथा उपायन में क्या दें - 'उपायन देना' अर्थात तन, मन एवं धन से दूसरे जीव में विद्यमान देवत्व की शरण में जाना । संक्रांति-काल साधना के लिए पोषक होता है । अतएव इस काल में दिए जाने वाले उपायन से देवता की कृपा होती है और जीव को इच्छित फल प्राप्ति होती है । आजकल प्लास्टिक की वस्तुएं , स्टील के बर्तन इत्यादि व्यावहारिक वस्तुएं उपायन के रूप में देने के कारण उपायन देनेवाला तथा ग्रहण करने वाला दोनों के बीच लेन देन का सम्बन्ध निर्माण होता है । वर्तमान में अधार्मिक वस्तुओं के उपायन देने की गलत प्रथा आरम्भ हुई है इन वस्तुओं की अपेक्षा सौभाग्य की वस्तु जैसे उदबत्ती (अगरबत्ती), उबटन, धार्मिक ग्रंथ, पोथी, देवताओं के चित्र, अध्यात्म संबंधी दृश्य श्रव्य-चक्रिकाएं (CDs) जैसी अध्यात्म के लिए पूरक वस्तुएं उपायन स्वरूप देनी चाहिए । सात्विक उपायन देने के कारण ईश्वर से अनुसन्धान होकर दोनों व्यक्ति को चैतन्य मिलता है जिसके कारण ईश्वर की कृपा होती है।
मिटटी के बर्तनों (घडिया) के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का त्यौहार - सूर्य देव ने अधिक मात्रा में उष्णता देकर पृथ्वी के बर्फ को पिघलाने के लिए साधना (तपस्या) आरम्भ की । उस समय रथ के घोड़े सूर्य की गर्मी को सहन नहीं कर पा रहे थे और उन्हें प्यास लगी । तब सूर्यदेव ने मिट्टी के घड़े के माध्यम से पृथ्वी से जल खींचकर घोड़ों को पीने के लिए दिया; इसलिए संक्रांति पर घोड़ों को पानी पिलाने के कारण मटकों की प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मिट्टी के बर्तनों की पूजा करने की प्रथा आरम्भ हुई। रथ सप्तमी के दिन तक सुहागिन महिलाऐं हल्दी कुमकुम के अवसर पर इन पूजित बर्तनों को एक-दूसरे को उपायन स्वरूप भेंट में देती हैं । मिट्टी के बर्तन (घड़िया) को अपनी अंगुलिओं के माध्यम से हल्दी-कुमकुम लगा कर घड़िए पर धागा लपेटा जाता तथा उसमे गाजर, बेर, गन्ने के टुकड़े, मूंगफली, कपास, काले चने, तिल के लड्डू, हल्दी आदि वस्तु भरकर भेंट स्वरुप दिया जाता है ।
पतंग न उड़ाएं - इस काल में अनेक स्थानों पर पतंग उड़ाने की प्रथा है परन्तु वर्तमान में राष्ट्र एवं धर्म संकट में होते हुए मनोरंजन हेतु पतंग उडाना, 'जब रोम जल रहा था, तब निरो बेला (फिडल) बजा रहा था', इस स्थिति समान है । पतंग उडाने के समय का उपयोग राष्ट्र के विकास हेतु करें, तो राष्ट्र शीघ्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और साधना एवं धर्मकार्य हेतु समय का सदुपयोग करने से अपने साथ समाज का भी कल्याण होगा ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

14 जनवरी 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

Posted: 14 Jan 2022 05:06 AM PST

श्री

14 जनवरी 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने 

14 जनवरी 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग

 गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग!! 
☀ 14 - जनवरी - 2022
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  द्वादशी  रात्रि  10:23:26
🔅 नक्षत्र  रोहिणी  रात्रि  08:45:11
🔅 करण :
           बव  08:58:29
           बालव  22:21:19
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  शुक्ल  13:33:36
🔅 वार  शुक्रवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  06:43:21
🔅 चन्द्रोदय  14:43:00  
🔅 चन्द्र राशि  वृषभ  
🔅 सूर्यास्त  17:17:16
🔅 चन्द्रास्त  29:04:59  
🔅 ऋतु  शिशिर  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1943  प्लव
🔅 कलि सम्वत  5123  
🔅 दिन काल  10:29:57  
🔅 विक्रम सम्वत  2078  
🔅 मास अमांत  पौष  
🔅 मास पूर्णिमांत  पौष  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  12:09:12 - 12:51:12
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त : 
                    09:21:13 - 10:03:13
                    12:51:12 - 13:33:12
🔅 कंटक  13:33:12 - 14:15:11
🔅 यमघण्ट  16:21:11 - 17:03:11
🔅 राहु काल  11:11:27 - 12:30:12
🔅 कुलिक  09:21:13 - 10:03:13
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  14:57:11 - 15:39:11
🔅 यमगण्ड  15:07:41 - 16:26:26
🔅 गुलिक काल  08:33:58 - 09:52:43
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन  
🌹विशेष ~  कूर्म द्वादशी, मकर राशि में सूर्य का प्रवेश रात्रि 08:34:51 से, उत्तरायण सूर्य, शिशिर ऋतु प्रारंभ, खरमास समाप्ति, पोंगल (दक्षिण भारत), विट्ट (आसाम, देव दिवस एवं दैत्यो का रात्रि प्रारंभ। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  रविवार 
दूरभाष  9122608219
            9835654844
🌹14 जनवरी 2022, शुक्रवार 🌹
मेष (Aries): आप घर की बातों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे और घर की सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की और से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही न हों।
शुभ रंग  =  उजला 
शुभ अंक  :  4

वृषभ (Tauras):  विदेश में स्थित स्नेहीजन और मित्रों के समाचार आपको खुशी देंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini): निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ और रोग उपचार प्रारंभ करना हित में नहीं है। क्रोध की भावना पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer): वैभवी जीवनशैली और मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।
शुभ रंग  =  पीक
शुभ अंक  :  8

सिंह (Leo): पारिवारिक सदस्यों के साथ बात करते वक्त वाणी में संयम बरतें, इससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक :  4

कन्या (Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने की सलाह देते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधा आएगी। प्रियजन से हुई मुलाकात मन को आनंदित करेगी। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

तुला (Libra): आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक बेचैनी भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगड़े या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ जरुरी चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग  =  पींक
शुभ अंक  :  8

धनु (Sagittarius): आप का दिन मिश्र फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में चिंता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn):  आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यस्थान पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़ें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। अकस्मात से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। धन के खर्च का योग है।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2

मीन (Pisces): आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

Post Bottom Ad

Pages