दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- जाने कितनी गलतफहमी पाल लेते हैं
- दिखता न यहां कोई राष्ट्रवादी
- वोट की राजनीति
- हिन्दू बोलें तो ‘हेट स्पीच’ और अहिन्दू बोलें तो वह ‘अभिव्यक्ति स्वतंत्रता’,यह कब तक चलेगा ? - हिन्दू जनजागृति समिति का प्रश्न
- 17 जनवरी 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- शौचालय केयर टेकर की नियुक्ति पर विवाद, गांव दो धड़ों में बंटा
- बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत
- कठघरे में कानून का राज: खुलेआम पिस्टल लहरा रहा शख्स, बालू घाट पर जान मारने की धमकी
- दिल्ली टू हावड़ा वाया बिहार चलेगी डबल डेकर ट्रेन, किराया भी होगा कम
- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग का BJP ने किया समर्थन, JDU और RJD को मंजूर नहीं
- मणिपुर में जोखिम भरा चुनाव
- खटीमा से ही धामी लड़ेंगे चुनाव
- फिलिस्तीन में आयोजित हुआ आजादी का अमृत महोत्सव
- टिकटॉक स्टार हरीम शाह ने पाकिस्तानी गृहमंत्री के साथ रिश्तों पर किया बड़ा खुलासा
- चीन में तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं रुक रहा कोरोना
- अफगानिस्तान की सहायता के लिए नेपाल ने बढ़ाए हाथ
- साँवली सलोनी वह चेहरा
- नगर निगम सफाई सुपरवाइजर को पुरस्कार स्वरूप दिया गया अंग वस्त्र
- इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख एक बार फिर आगे बढ़ी, जानिए क्या है नई डेडलाइन
| जाने कितनी गलतफहमी पाल लेते हैं Posted: 16 Jan 2022 09:09 PM PST जाने कितनी गलतफहमी पाल लेते हैं,कुछ लोग तिल को ताड़ मान लेते हैं। जूगनू से रहते रात के नीरव अंधेरे में, उदित होते सूरज पर सवाल दाग देते हैं। मुस्लिमो के हितों की बस साधना करते, हिन्दु हितों पर आहें भर, प्रताड़ना करते। संसाधनों पर हक मुस्लिमों का बताने वाले, मदरसों मस्जिदों में सुविधाएं- सेलरी बख्सते। कोई कहता राम का अस्तित्व नहीं था, राम का मन्दिर भी अयोध्या में नहीं था। बाबरी मस्जिद- आतंकियों के समर्थक, यादवों के वंशज कह रहे, हिन्दू नहीं था। सनातन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, बलात्कारियों को निर्दोष बताते हैं। चीन पाक से हमदर्दी एजेंडा वाले, दंगाईयों के समर्थन मुहिम चलाते हैं। भाषा इनकी देखिए गुंडे मवाली की, न्याय की बातें फकत हीला हलाली की। गुंडों को अभय पुलिस खोजती भैंसों को, समाजवाद की बातें परिवार रखवाली की। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Jan 2022 09:06 PM PST दिखता न यहां कोई राष्ट्रवादीलोकतंत्र का शर्मनाक खेल,खेल रहे अवसरवादी। चाहे वे हों समाजवादी या हो कोई गांधीवादी। दिखता न यहां कोई राष्ट्रवादी।। राजनीतिज्ञ राजनीतिक दल दिख रहे सब बेलगाम। अर्थव्यवस्था का बेड़ा डुबा रहे मुफ्त घोषणावादी। दिखता न यहां कोई राष्ट्रवादी।। स्वर्णिम अतीत को भूल, देखो, हैं कहाँ खड़े वे। जय-पराजय में लगे हुए सब के सब हैं भोगवादी। दिखता न यहां कोई राष्ट्रवादी।। परिपक्व नेताओं का अभाव, व्यक्तित्व का नहीं दिखता प्रभाव। नैतिकता नीतिविहीन हुई, रहा न कोई उदारवादी। दिखता न यहां कोई राष्ट्रवादी।। इस समरांगन में कूद गये लेकर ये आधि, व्याधि। रहो सचेत,वे कुछ भी थे,पर ये हैं अमंगल वादी। दिखता न यहाँ कोई राष्ट्रवादी।। अब तो "विवेक" आंखें खोलो, मत हो भ्रमित, कुछ तो बोलो। आंखों में उनकी लाज नहीं, हैं जातिवादी, अराजकतावादी ।। दिखता ना यहां कोई राष्ट्रवादी।। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Jan 2022 08:52 PM PST
|
| Posted: 16 Jan 2022 06:57 AM PST यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी का हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा निषेध ! हिन्दू बोलें तो 'हेट स्पीच' और अहिन्दू बोलें तो वह 'अभिव्यक्ति स्वतंत्रता',यह कब तक चलेगा ? - हिन्दू जनजागृति समिति का प्रश्नहरिद्वार में दिसंबर 2021 में संपन्न धर्मसंसद में मुसलमान समाज के संबंध में आपत्तिजनक विधान करने के लिए श्री. जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व के वसीम रिजवी) के पश्चात अब यति नरसिंहानंद सरस्वतीजी को भी हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आपत्तिजनक विधान किए इसलिए हिन्दू नेताओं एवं संतों को गिरफ्तार किया जाता है; परंतु वसीम रिजवी का शिरच्छेद करने के लिए लाखों रुपयों का पुरस्कार घोषित करनेवाले हैदराबाद के कांग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज खान एवं रशीद खान, साथ ही मुसलमानों पर काल्पनिक अत्याचारों के प्रकरणों में उत्तर प्रदेश पुलिस को खुलेआम धमकानेवालेे एमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती । इस देश में हिन्दुओं के लिए एक न्याय और मुसलमानों के लिए अलग न्याय क्यों है ? देश में यदि हिन्दू बोलें तो 'हेट स्पीच' और अहिन्दू बोलें तो वह 'अभिव्यक्ति स्वतंत्रता', यह कब तक चलेगा, ऐसा प्रश्न हिन्दू जनजागृति समिति ने पूछा है । कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ से कालीचरण महाराजजी को गांधीजी के विषय में आपत्तिजनक वक्तव्य करने के प्रकरण में गिरफ्तार करने का प्रकरण अभी ताजा ही है और तुरंत यति नरसिंहानंद को भी बंदी बनाया गया । अनेक हिन्दूद्रोही नेता हिन्दू देवता, संत, धर्मग्रंथों पर तथा वीर सावरकर के विषय में अत्यधिक निचले स्तर पर जाकर बोलते हैं; परंतु वह 'अभिव्यक्ति स्वतंत्रता' होती है । हिन्दुओं का धर्मग्रंथ 'मनुस्मृति' तो खुलेआम जला दिया जाता है; परंतु वह जलानेवालों पर कोई भी कार्रवाई नहीं करता और यदि वसीम रिजवी किसी धर्मग्रंथ के कुछ आपत्तिजनक सूत्रों पर चर्चा करते हों, तो उन पर कार्रवाई की जाती है । धर्मग्रंथों में उल्लेखित हिंसा के विषय में कोई चर्चा कर रहा हो, तो उसमें गलत क्या है ? गांधीजी की चूकों की कोईसमीक्षा कर रहा हो, तो उसमें गलत क्या है ? हिन्दू संतों और नेताओं को गिरफ्तार कर हिन्दुओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, यह हिन्दू समाज कदापि सहन नहीं करेगा । ऐसा समिति ने कहा है है । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Jan 2022 06:04 AM PST
|
| शौचालय केयर टेकर की नियुक्ति पर विवाद, गांव दो धड़ों में बंटा Posted: 16 Jan 2022 05:37 AM PST शौचालय केयर टेकर की नियुक्ति पर विवाद, गांव दो धड़ों में बंटा
वेद प्रकाश तिवारी भाटपार रानी तहसील, विकास खंड बनकटा अंतर्गत परसौनी आनंदघन गांव में सामुदायिक शौचालय केयर टेकर के पद पर पूनम देवी पत्नी रुदल की नियुक्ति को फर्जी बताकर गांव का एक हिस्सा लामबंद हो गया है। उनकी एक बैठक 10 जनवरी, 2022 को गाँव के पंचायत भवन में हुई। जिसमें गांव के कुछ पुरुष और महिलाओं ने एक साथ स्वीकार किया कि इस नियुक्ति की जानकारी हमें नहीं है ।ग्रामीण मदन कुशवाहा ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान पहले से ही पूनम देवी पत्नी रुदल गुप्ता जो कि ग्राम प्रधान के करीबी लोग हैं, उनकी नियुक्ति का मूड बना चुके थे। ग्रामीण मदन यादव ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की । प्रार्थी सुमित्रा देवी के पति उमेश प्रसाद ने कहा कि पिछले प्रधान के द्वारा मेरी पत्नी की नियुक्ति कर दी गई थी । जिसे वर्तमान प्रधान ने खारिज करते हुए पूनम देवी पति रुदल की नियुक्ति कर दी। एक करवाई रजिस्टर तैयार की गई जिसमें सबने हस्ताक्षर भी किए । सबने एक स्वर से कहा कि इस पद के लिए वह लोग सुमित्रा देवी पत्नी उमेश प्रसाद को पात्र मानते हैं । उनका कहना है सुमित्रा देवी अनुसूचित जाति से हैं और बहुत गरीब हैं । अतः उक्त पद पर इनकी नियुक्ति होनी चाहिए थी । परंतु ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुपचुप तरीके से यह बहाली कर ली । सुमित्रा देवी पत्नी उमेश प्रसाद के द्वारा खंड विकास अधिकारी बनकटा, मुख्य विकास अधिकारी देवरिया, जिलाधिकारी देवरिया ,को शिकायती पत्र भेजा गया है। जिसमें यह कहा गया है कि ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा मोटी रकम लेकर अपात्र व्यक्ति का चयन किया गया है । दूसरी तरफ ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया की नियुक्ति पूरी तरह से मानक के अनुसार हुई है । नियुक्ति के लिए खुली बैठक कराई गई थी। उसमें गांव के काफी लोग उपस्थित थे । हमारे पास कारवाई रजिस्टर साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है, जिसमें सभी के हस्ताक्षर हैं । कुछ लोग ईर्ष्या वश मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं । हम सभी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं ।बैठक में मदन यादव, मदन सिंह ,मैनेजर यादव, ईसमोहम्मद, पूर्व प्रधान प्रयाग प्रसाद ,बृजकिशोर, बिट्टू सिंह, भरत सिंह, महेंद्रमिश्रा, बृजकिशोर, दूधनाथ, दुर्गेश मखदूम, राम परीक्षण तिवारी, नीतीश कुमार हरिकेश, पारस गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता ,भरतसिंह धर्मेंद्र प्रसाद, उमेश, सुशील यादव, अभिनंदन नंदन, मनीष गुप्ता, बासुदेव बैठा, लालमुनि देवी, लखपति देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, मालती देवी रीना, नीतू, चिंतादेवी, ज्ञानतीदेवी, गीतादेवी उर्मिला, विद्यावती, रीता ,देवांती, सीमा, सुमित्रा और समूह सखी सुभावती देवी आदि की भागीदारी रही । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत Posted: 16 Jan 2022 04:44 AM PST बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौतनालंदा (हिफी न्यूज)। सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में एक ही मोहल्ले में चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. परिजनों का कहना है कि इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए कि मृतकों ने शराब पी रखी थी कि नहीं. अगर पी थी तो कहां से खरीदी गई. हालांकि, कुछ समाचार एजेंसियां इस मामले में 5 मौत की बात कह रही हैं. फिलहाल पूरा मामले की जांच की मांग की जा रही है। इस घटना से लोग भयभीत हैं और आशंका है कि कहीं मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि पुलिस ने जहरीली शराब मामले को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में 55 वर्षीय भागो मिस्त्री, 55 वर्षीय मन्ना मिस्त्री, 50 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर व कालीचरण मिस्त्री शामिल हैं. मरने वालों के परिजनों केअनुसार शराब पीने से तबीयत बिगड़ी उसके बाद ही मौत हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी और थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद मौके पर पहुंच कर स्वजन से जानकारी ली. अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| कठघरे में कानून का राज: खुलेआम पिस्टल लहरा रहा शख्स, बालू घाट पर जान मारने की धमकी Posted: 16 Jan 2022 04:41 AM PST कठघरे में कानून का राज: खुलेआम पिस्टल लहरा रहा शख्स, बालू घाट पर जान मारने की धमकीपटना बिहार की नीतीश कुमार की सरकार का दावा है कि प्रदेश में कानून का राज है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाता. लेकिन, दानापुर के पालीगंज अनुमंडल के मसौढा पंचायत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो यह बताता है कि शासन के दावे और जमीनी सच्चाई में कितना अंतर है. दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पूर्व मुखिया खुलेआम हथियार लहरा रहा है और धमकी देता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि किस तरह पूर्व मुखिया पिस्टल लेकर के बालू घाट पर पहुंचा है और वहां दबंगई कर रहा है. इस दौरान गाली गलौच भी होती है। वीडियो से जाहिर हो रहा है कि सुनील कुमार उर्फ बंशीधर नाम का यह पूर्व मुखिया अपना पिस्टल लहराते हुए पहुंचा है. मौके पर एक शराबी भी है जो सके सामने आ गया. इस दौरान पूर्व मुखिया साफ तौर पर हथियार के साथ धमकी देता हुआ नजर आ रहा हालांकि न्यूज 18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन जिस तरह से तस्वीरें सामने आई हैं इससे साफ तौर पर लग रहा है कि किस तरह बालू घाटों पर रंगदारी का खेल चलता है और पिस्टल दिखाकर के पूर्व मुखिया लोगों को खुलेआम डराता हुआ नजर आ रहा है. सबसे खास बात यह कि वह पिस्टल लेकर खुलेआम घूमता हुआ भी नजर आ रहा है। बताया जाता है कि जो पिस्टल पूर्व मुखिया के हाथ में है और वह अवैध है. हालांकि यह तो पुलिस बताएगी कि पुलिस के पास हथियार अवैध है या फिर इसका लाइसेंस है, लेकिन जिस तरह से वह पिस्टल लहरा रहा है यह तो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पिस्टल अवैध रूप से लेकर के घूमता है और लोगों को इसी तरह से डराता व धमकी देता है। इस मामले में बताया जाता है कि यह वीडियो गुरुवार का है जब ग्रामीणों ने अवैध बालू के रास्ते पर रोक लगा दी और अपने खेत के सामने रास्ते को गड्ढा खोदकर रोक दिया. तब यह पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ बंशीधर हथियार लेकर के पहुंचा और किसानों को धमकाने लगा. स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इसलिए कार्रवाई नहीं की क्योंकि मामला बालू के अवैध खनन से जुड़ा है और इसमें पुलिस के पास भी बालू खनन की अवैध कमाई का हिस्सा जाता है. यहां के मुखिया गुड्डू कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया हमेशा ग्रामीणों को धमकी देता रहता है और अपने पिस्टल दिखाकर के लोगों को डराते धमकाते रहता है. इसकी सूचना हमने पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं किया। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| दिल्ली टू हावड़ा वाया बिहार चलेगी डबल डेकर ट्रेन, किराया भी होगा कम Posted: 16 Jan 2022 04:37 AM PST दिल्ली टू हावड़ा वाया बिहार चलेगी डबल डेकर ट्रेन, किराया भी होगा कमपटना भारतीय रेलवे लगातार उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों में सुविधाएं बढ़ाने की कई कार्य योजनाओं पर काम कर रहा है. इसी के तहत बिहार के गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा व बरौनी रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है. वहींबिहारवासियों के लिए एक सुखद समाचार है कि साल भर के भीतर पटना से डबल डेकर ट्रेन गुजरेगी. केंद्र सरकार की इस योजना पर तेजी से काम चल रहा है. फिलहाल अभी इस ट्रेन को लखनऊ से नई दिल्ली और नई दिल्ली से जयपुर के बीच चलाई जा रही है. लेकिन, बहुत जल्द दिल्ली से पटना, दिल्ली से हावड़ा वाया बिहार सहित अन्य रेल खंडों पर भी इसका परिचालन किया जाएगा। लखनऊ मंडल से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल अभी इस ट्रेन को लखनऊ से नई दिल्ली और नई दिल्ली से जयपुर के बीच चलाइ जा रही है. लेकिन बहुत जल्द दिल्ली से पटना, दिल्ली से हावड़ा वाया बिहार सहित अन्य रेल खंडों पर भी डबल डेकर ट्रेन चलाया जाएगा. यह जानकारी भी सामने आई है कि जल्दी ही डबल डेकर ट्रेन कार्ययोजना को रेलवे बोर्ड हरी झंडी दे देगा. इसके बाद शीघ्र ही इसके संचालन पर कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि लगभग पिछले 2 साल से बंद पड़े डबल डेकर ट्रेन का संचालन करने की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामले के देखते हुए केवल रेलवे बोर्ड की अनुमति की प्रतीक्षा की जा रही है. बता दें कि लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली डबल डेकर ट्रेन 8 घंटे का समय लेती है, तेजस और शताब्दी एक्सप्रेस 6.30 घंटे के अंदर ही लखनऊ से दिल्ली पहुंचती है. लेकिन किराया के मामले में यह डबल डेकर ट्रेन किफायती साबित होगी। यहां यह भी बता दें कि लखनऊ से चलने वाली शताब्दी तथा तेजस एक्सप्रेस का किराया अधिक है. शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 1400 से लेकर 2400 तक है. वहीं तेजस एक्सप्रेस का किराया 2000 से अधिक है. ऐसे में डबल डेकर इन दोनों ट्रेनों को यह ट्रेन टक्कर दे सकती है. क्योंकि डबल डेकर ट्रेन का लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल के लिए डेढ़ साल पहले का किराया महज 645 था. इसलिए अब भी इसमें बहुत वृद्धि नहीं होगी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग का BJP ने किया समर्थन, JDU और RJD को मंजूर नहीं Posted: 16 Jan 2022 04:34 AM PST भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग का BJP ने किया समर्थन, JDU और RJD को मंजूर नहींपटना पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्छलानंद सरस्वती ने भारत को हिंदू राष्ट्रघोषित करने की मांग को लेकर बिहार की सियासत गर्मा गई है. बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता जहां भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग का जोरदार समर्थन कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी की सहयोगी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) सहित तमाम दूसरी पार्टियों ने इसका विरोध कर बीजेपी पर इस मुद्दे के बहाने सियासत करने का आरोप लगाया है. दरअसल गोवर्धन पुरी के पीठाधीश्वर स्वामी निश्छलानंद सरस्वती ने यह मांग उठाई है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो विश्व के कई दूसरे देश हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। मकर संक्रांति के मौके पर गंगासागर में शाही स्नान करने पहुंचे शंकराचार्य ने यह बातें कही. उन्होंने कहा कि 52 देशों के उच्च प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई है, अगर भारत खुद को हिंदू राष्ट्र घोषित करता है तो इससे प्रेरणा लेकर कई दूसरे देश एक साल के अंदर अपने देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की दिशा में कदम उठाएंगे! स्वामी निश्छलानंद सरस्वती की इस मांग पर बिहार की सियासत तब गर्मा गई जब बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने न सिर्फ इस मांग का समर्थन किया बल्कि यह तक कहा कि इस्लामिक कट्टरवाद से बचाने के लिए भारत का हिंदू राष्ट्र बनना जरूरी है. नीतीश सरकार में बीजेपी के कोटे से मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि विश्व के कई देशों में इस्लामी कट्टरवाद की वजह से समस्या बढ़ती जा रही है. हिंदुस्तान में भी कई ऐसी घटनाएं घटी हैं. स्वामी जी ने जो मांग की है वो सही है. क्योंकि हिंदू संस्कृति सबको लेकर चलती है. उन्होंने कहा कि भारत अगर हिंदू राष्ट्र बनता है तो और मजबूत होगा, साथ ही इस्लामी कट्टरवाद से मजबूती से मुकाबला भी कर सकता है। वहीं, बिहार बीजेपी के एक और नेता और मंत्री जनक राम कहते हैं कि स्वामी निश्छलानंद सरस्वती के बात का न सिर्फ समर्थन होना चाहिए. बल्कि उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। दरअसल ऐसे कई मौके आए हैं जब बिहार के बीजेपी नेताओं ने राज्य के कई जिलों में मुस्लिम आबादी बढ़ने को मुद्दा बनाते हुए जनसंख्या नियंत्रण की मांग उठाई है. वहीं, कई बीजेपी नेता समय-समय पर हिंदू राष्ट्र की मांग भी उठा चुके हैं. लेकिन अब पुरी के शंकराचार्य की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग आते ही बीजेपी नेताओं ने बिना देर किए उनकी मांग का समर्थन करते हुए अपनी मांग दोहरा दी है। लेकिन बीजेपी की सहयोगी जेडीयू जो पहले ही सम्राट अशोक के मुद्दे पर उसके साथ आमने-सामने है, उसे पुरी के शंकराचार्य की मांग नागवार गुजरी है. वो कह रहे हैं कि भारत सेक्युलर देश है. सबका है. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बीजेपी पर धर्म की सियासत करने का आरोप लगाते हुए उसपर हमला बोलने में देर नहीं की. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब-जब चुनाव आता है बीजेपी की तरफ से इस तरह के मांग उठने लगती है. भारत सभी जाति-धर्म के लोगों का देश है, और यही इसकी पहचान है. इस तरह के बयान से देश की अखंडता पर असर पड़ता है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Jan 2022 04:21 AM PST मणिपुर में जोखिम भरा चुनाव(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) पूर्वोत्तर भारत के संवेदनशील राज्य मणिपुर में भी पांच राज्यों के साथ विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। म्यांमार की सीमा पर स्थित इस राज्य की नगालैण्ड से भी अनबन चल रही है। अभी कुछ दिन पहले ही मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमला हुआ था और सात लोगों की मौत हो गयी। म्यांमार में भी आंगसांग सू ची की लोकतांत्रिक सरकार गिर जाने से मणिपुर के विधानसभा चुनाव में जोखिम बढ़ गया है। मणिपुर और नगालैण्ड में शांति वार्ता का मुद्दा भी चुनावों पर प्रभाव डाल सकता है। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए इसी के चलते दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने यहां स्टार प्रचारकों की संख्या कम कर दी है। मतदान का पहला चरण 27 फरवरी को 38 सीटों का और दूसरा चरण 3 मार्च को 32 सीटों के लिए सम्पन्न होगा। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह को भी इस संदर्भ में सचेत रहना होगा। चीन-म्यांमार सीमा पर भारत के खिलाफ साजिशें एक बार फिर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्वोत्तर के उग्रवादी म्यांमार के साथ लगते चीन के सीमावर्ती इलाकों में फिर से संगठित होने पर काम कर रहे हैं। ये खबर ऐसे समय आई है जब मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं और मणिपुर और नगालैंड में शांति वार्ता का मुद्दा जोरों पर है। इस बीच भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादी हमलों का खतरा बढ़ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि नगालैंड में शांतिवार्ता रुकी हुई है। इस कारण कुछ नगा समूह धीरज खो रहे हैं और आगामी मणिपुर विधानसभा चुनावों को बाधित करने के इच्छुक विद्रोही मणिपुरी समूह चीन के यून्नान प्रांत और म्यांमार में सीमावर्ती इलाकों पर फिर से संगठित हो रहे हैं। साल 2020 में म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट का फायदा उठाते हुए म्यांमार-चीन सीमा पर पूर्वोत्तर के विद्रोही संगठनों का आवागमन बढ़ गया है। मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इस बार स्टार प्रचारकों की संख्या कम कर दी है। मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 27 फरवरी को 38 सीटों पर जबकि 3 मार्च को दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान होगा। उन्होंने हितधारकों से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया। असम राइफल्स के पूर्व महानिरीक्षक मेजर जनरल भबानी एस दास ने कहा, ''उग्रवाद के फिर से सिर उठाने का चीनी पहलू है। कई उग्रवादी समूहों के चीन में लोग हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (आई), 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऑफ मणिपुर और शांति वार्ता के विरोधी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन)(के) के अलग हुए गुट सीमावर्ती इलाकों में फिर से संगठित हो रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेवानिवृत्त अतिरिक्त महानिदेशक और पूर्वोत्तर उग्रवाद संबंधी मामलों के विशेषज्ञ संजीव कृष्ण सूद ने कहा, ''पूर्वोत्तर के उग्रवादी संगठनों के पीछे मौजूद चीन के हाथ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन हमें इस तथ्य को भी देखना होगा कि कई नगा शांति वार्ता में अनसुलझे मामलों के कारण अधीर हो गए हैं और मणिपुरी उग्रवादी आगामी विधानसभा चुनाव में हस्तक्षेप करना चाहेंगे। मणिपुर में हाल में कुछ उग्रवादी हमले हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये हमले मणिपुर विधानसभा चुनाव के दौरान किए जाने वाले विस्फोटों की साजिश का ट्रेलर हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर अलग-अलग लक्ष्य रखने वाले उग्रवादी समूहों ने बड़े हमले करने के लिए हाथ मिलाया है। इन हमलों में पिछले साल 13 नवंबर को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में आईईडी विस्फोटकों और गोलियों से घात लगाकर किया गया वह हमला भी शामिल है, जिसमें असम राइफल्स के एक कमांडिंग अफसर, उनकी पत्नी, बेटे और असम राइफल्स के चार कर्मियों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई थी। दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऑफ मणिपुर (पीएलए) और मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट (एमएनपीएफ) ने चुराचांदपुर जिले के सेहकन गांव में अर्द्धसैन्य बल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। आईपीएस (सेवानिवृत्त) और मॉरीशस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे सुरक्षा विश्लेषक शांतनु मुखर्जी ने कहा, ''आमतौर पर, मैतेई समूहों और नगा समूहों के अलग-अलग और कभी-कभी शत्रुतापूर्ण उद्देश्य होते हैं। वे एक साथ आसानी से नहीं आते। इनके बीच एक मात्र संबंध यह है कि इन्हें चीन के कुनमिंग में शरण मिलती है और वहीं ये हथियार खरीदते हैं। मणिपुर के पीएलए से 1980 के दशक में उत्तरी म्यांमार में एनएससीएन ने अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण भी लिया था। बहरहाल मणिपुर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। अग्रवाल ने कहा कि 60 सदस्यीय विधानसभा के लिये होने जा रहे चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी और 12 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड हालात के मद्देनजर मान्यता प्राप्त दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या को 40 के बजाय 30 तक सीमित कर दिया गया है। जबकि गैर-मान्यता प्राप्त दलों के लिये इस संख्या को 20 से घटाकर 15 किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए फेस मास्क और दस्ताने प्रदान किए जाएंगे और स्वच्छता व कतार प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। मतदान से एक दिन पहले मतदान केंद्रों को सैनेटाइज किया जाएगा। चुनाव पूर्व हिंसा को रोकने के लिए, कुल 25,299 लाइसेंसी हथियारों में से 11,767 को पुलिस थानों में जमा करा दिया गया है। दोनों चरणों में चुनाव प्रचार मतदान शुरू होने के 48 घंटे के पहले के बजाय 72 घंटे पहले समाप्त कर दिया जाएगा। अंतिम फोटो मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 9,85,119 पुरुष, 10,49,639 महिला मतदाता और 208 ट्रांसजेंडर मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 14,565 है, जिनके लिए निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों का प्रावधान किया है, जबकि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 41,867 है। दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऑफ मणिपुर (पीएलए) और मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट (एमएनपीएफ) ने चुराचांदपुर जिले के सेहकन गांव में अर्द्धसैन्य बल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। मणिपुर के पीएलए से 1980 के दशक में उत्तरी म्यांमार में एनएससीएन ने अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण भी लिया था। इसलिए उनकी सक्रियता बढ़ी है। उधर 1950 के दशक में शुरू हुए नगा विद्रोह की आग को चीन ने हवा दी। चीन से नगा विद्रोहियों को प्रशिक्षण और हथियार मिलते थे। इसके अलावा कुछ विद्रोही समूह ईस्ट पाकिस्तान और बाद में बांग्लादेश गए, जहां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से उन्हें समर्थन मिला। पूर्वोत्तर विद्रोही समूहों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने वाली शेख हसीना सरकार ने बांग्लादेशी मार्ग बंद कर दिया, ऐसे में इन समूहों के पास म्यांमार के जरिए चीन पहुंचना सबसे अच्छा विकल्प बचता है। पूर्वी कमान में आतंकवाद रोधी और खुफिया जानकारी के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त मेजर जनरल बिस्वजीत चक्रवर्ती ने कहा, ''विद्रोही समूह कई वर्षों से कुनमिंग में ग्रे मार्केट (ऐसा बाजार जहां अनधिकृत माध्यम से सामान बेचा और खरीदा जाता है) से हथियार खरीदते हैं। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Jan 2022 04:15 AM PST खटीमा से ही धामी लड़ेंगे चुनाव(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के कुछ नेताओं मंे नाराजगी जरूर है लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस भी इस बीमारी से अछूता नहीं रहा। उसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ही बगावत करने वालों मंे शामिल हो गये। चुनाव मंे सबसे ज्यादा चिंता कोरोना की है। गत 14 जनवरी को ही कोविड से राज्य मंे तीन मौतें हो गयीं और पाॅजीटिवटी रेट 11 दशमलव 48 तक पहुंच गया था। पौड़ी मंे 30 जवानों को चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। राज्य मंे 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव मंे इस बार आम आदमी पार्टी ने भी जोर शोर से इंट्री मारी है। राज्य के 81 लाख 43 हजार 922 मतदाता कोरोना नियमों का पालन करते हुए मतदान करेंगे। ऊधम सिंह नगर की खटीमा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनको अनुभवहीन समझने की भूल न की जाए। वे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत से भी बेहतर तालमेल बनाए हुए हैं। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी दौरे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह ऊधमसिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट से ही मैदान में उतरेंगे। इसके साथ धामी ने विपक्ष से पूछा है कि वह अपना चेहरा बताएं। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका 2017 में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का अनुभव धरा रह गया था। लिहाजा कांग्रेस मुझे अनुभवहीन समझने की भूल न करे। यही नहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी इन दिनों चुनावी मूड में दिख रहे है। वहीं, उन्होंने विपक्ष से सवाल पूछा कि बीजेपी के पास उनके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा है, लेकिन विपक्ष बताए विधानसभा चुनाव में उनका चेहरा कौन है। वह किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वैसे खटीमा से धामी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी का मैदान में उतरना लगभग तय है, जबकि यहां से आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एसएस कलेर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन पार्टी ने किसी के नाम की घोषणा नहीं की है। ऊधमसिंह नगर जिले में खटीमा समेत नौ विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से फिलहाल सात पर भाजपा का कब्जा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लगातार तीसरी बार खटीमा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है। वह इससे पहले 2012 और 2017 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं। खटीमा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,19,980 है और यह जिले का सबसे कम मतदाताओं वाला क्षेत्र है। बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। कुल 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए इस बार आम आदमी पार्टी ने भी ताल ठोकी है। उत्तराखंड में कुल 81 लाख 43 हजार 922 वोटर्स हैं, जिनके वोट को लेकर भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं। प्रदेश में चुनाव कोरोना नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न कराएं जाएंगे। चुनाव आयोग ने कोरोना को लेकर खास दिशा निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर किसे टिकट दिया जाए? इसके लिए बीजेपी के कोर ग्रुप की मीटिंग हो चुकी है। हर सीट से 3 दावेदारों का पैनल बनाकर रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी, जहां से प्रत्याशी के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि बीजेपी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 16 से 18 जनवरी के बीच जारी कर सकती है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मौजूदा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के चुनाव व विधानसभा सीट को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। पुष्कर सिंह धामी का खटीमा विधानसभा सीट से इस बार भी चुनाव लड़ना जहां तय माना जा रहा था, वहीं भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में सबसे ज्यादा करीब चार साल तक मुख्यमंत्री रहने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव पर सस्पेंस बन गया है। रावत डोईवाला सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से वह तीन बार 2002, 2007 और 2017 का चुनाव जीते लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के सामने रावत को इस बार टिकट दिए जाने को लेकर असमंजस है क्योंकि उन्हें बीच कार्यकाल में ही सीएम पद से हटाया गया था। यही नहीं, रावत के कई फैसले धामी और तीरथ सिंह सरकार में बदले भी गए थे। इस सवाल के जवाब में भी अभी अटकलबाजी ही हो रही है, लेकिन माना जा रहा है कि हरक सिंह की असंतुष्टि मोल लेने का जोखिम भाजपा नहीं उठाएगी। वास्तव में, हरक अपनी बहू अनुकृति के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं और पहले एक बयान दे चुके हैं कि वह खुद चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं रखते। दूसरी खबर यह भी रही कि वह अपनी कोटद्वार सीट छोड़कर किसी और सीट से चुनाव लड़ने के बारे में रणनीति बना रहे हैं। कुल मिलाकर भाजपा के सामने 'एक परिवार एक टिकट' जैसी नीति तय करने की बड़ी चुनौती है। इधर, लैंसडाउन से बीजेपी विधायक दिलीप सिंह रावत ने यह कहकर सबको चैंका दिया कि भाजपा ही उनकी पार्टी है और उनके पास जैसे एक पत्नी का दूसरा विकल्प नहीं है, वैसे ही अपनी पार्टी और सीट का भी कोई विकल्प नहीं है। वास्तव में, इस सीट पर भी हरक सिंह और उनके परिवार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इसके साथ ही, अन्य दावेदार भी यहां से टिकट के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक चर्चा यह भी है कि इस बार सरकार विरोधी लहर को काबू में करने के लिए भाजपा अपने 57 विधायकों में से एक दर्जन से ज्यादा के टिकट छीनने वाली है। एक भाजपा नेता के हवाले से कहा गया है कि जिस तरह मुख्यमंत्री बदलकर पार्टी ने छवि बदली, उसी तरह इस फैसले से भी वोटरों के बीच पार्टी का एक अलग संदेश जाएगा। हालात कांग्रेस के भी इसी कारण है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस मंे गहमा-गहमी तेज हो गई। इस बीच कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया है। उनको लेकर पिछले कुछ दिनों से बीजेपी नेताओं के संपर्क में होने की चर्चाएं चल रही थीं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व सीएम हरीश रावत के बीच भी कई तरह के मतभेद चल रहे थे। उनकी गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। संगठन की ओर से भी पार्टी के प्रति निष्ठा से काम न करने वालों को सचेत कर दिया गया है। किशोर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और भाजपा के नेताओं से मुलाकात का आरोप लगा है। कांग्रेस ने इसे पार्टी के खिलाफ मुहिम मानते हुए कार्रवाई की है। आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के रात के अंधेरे में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री और चुनाव प्रभारी से मुलाकात की थी। इससे कांग्रेस के भीतर बहस शुरू हो गई थी। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| फिलिस्तीन में आयोजित हुआ आजादी का अमृत महोत्सव Posted: 16 Jan 2022 04:12 AM PST फिलिस्तीन में आयोजित हुआ आजादी का अमृत महोत्सवरामल्ला। फिलिस्तीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत के प्रतिनिधि कार्यालय (आरओआई) की ओर से पश्चिम तट पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक स्तर पर अग्रणी दर्जा हासिल करते हुए फिलिस्तीनियों के लिए बेजोड़ उदाहरण पेश करता है। फिलिस्तीन में आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में आरओआई ने विभिन्न हिस्सों में 10-15 जनवरी के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें हिंदी दिवस, राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाई जाने वाली स्वामी विवेकानंद की जयंती और मकर संक्रांति से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। यह अवधि स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन के समापन के साथ पूरी हुई। इसके तहत आरओआई ने स्थानीय स्कूलों और धर्मार्थ संस्थानों को मास्क और अन्य स्वच्छता सामग्री दान की। समारोह का आयोजन नब्लस नगर पालिका, बेतुनिया और रामल्लाह शिक्षा निदेशालय के साथ साझेदारी में किया गया था। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| टिकटॉक स्टार हरीम शाह ने पाकिस्तानी गृहमंत्री के साथ रिश्तों पर किया बड़ा खुलासा Posted: 16 Jan 2022 04:10 AM PST टिकटॉक स्टार हरीम शाह ने पाकिस्तानी गृहमंत्री के साथ रिश्तों पर किया बड़ा खुलासाइस्लामाबाद। पाकिस्तान की विवादित टिकटॉक स्टार हरीम शाह अक्सर अपने वीडियो और बयानों के चलते विवादों में रहती हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद से दोस्ती की थी। लंदन की अपनी यात्रा पर हरीम शाह ने पाकिस्तानी समुदाय से मुलाकात की और उनसे बात की। इससे पहले हरीम शाह का लंदन से एक वीडियो सामने आया था कि जिसमें वह पाउंड्स की गड्डियों के साथ नजर आ रही थीं। लंदन में हरीम शाह ने बताया कि वह छह से सात साल पहले एक कार्यक्रम में रशीद से मिलीं थीं। शाह ने कहा कि रशीद से मिलने पर उन्होंने बताया था कि वह उनकी प्रशंसक हैं जिसके बाद शेख रशीद ने हरीम शाह को अपना नंबर दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के गृहमंत्री ने उन्हें मिस्ड कॉल देने के लिए कहा था। इतना ही नहीं हरीम शाह ने दावा किया कि रशीद ने उन्हें लाहौर और उनके घर आने के लिए भी आमंत्रित किया था। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| चीन में तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं रुक रहा कोरोना Posted: 16 Jan 2022 04:07 AM PST चीन में तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं रुक रहा कोरोना बीजिंग। चीन में कोरोना अभी भी खत्म होता नहीं दिख रहा है। प्रतिदिन चीन से कोरोना के नए मामलों की खबर सामने आ रही है। इसी बीच स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का हवाला देते हुए कहा कि चीन में 65 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि आयोग के अनुसार, नए मामलों में से 33 तियानजिन में, 29 हेनान में, और बीजिंग, ग्वांगडोंग और शानक्सी में एक-एक हैं। आयोग ने यह भी कहा कि चीन के नौ प्रांतीय क्षेत्रों में 54 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शंघाई में बाहर से आने वाले नौ नए मामले सामने आए हैं लेकिन कोरोना से कोई नई मौत नहीं हुई है। बीजिंग 2022 विंटर ओलंपिक से पहले चीन में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन भी कोरोनोवायरस संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहा है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन के व्यावसायिक उड़ान बंद करने की संभावना है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| अफगानिस्तान की सहायता के लिए नेपाल ने बढ़ाए हाथ Posted: 16 Jan 2022 04:05 AM PST अफगानिस्तान की सहायता के लिए नेपाल ने बढ़ाए हाथकाठमांडू। भारत से लगे पड़ोसी देश नेपाल ने अफगान को मानवीय सहायता भेजी है। पिछले साल अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। जिसके बाद से देश के आंतरिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नेपाल के विदेश मंत्री डा. नारायण खडका ने एक बैठक के दौरान कहा कि, नेपाल अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और एक विशेष विमान के माध्यम से इसे भेजा जा रहा है। मंत्री खडका के मुताबिक, नेपाल ने 12 टन की मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें राहत सामग्री, दवाएं और कपड़े सहित भेजी हैं। इश दौरान संयुक्त राष्ट्र के ओर से जारी सभी प्रोटोकाल का पालन किया गया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा दी गई सूची के मुताबिक दवाएं, घरेलू सामग्री और कपड़े मानवीय सहायता के तौर पर भेजे जा रहे हैं। क्योंकि अफगान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन तीन श्रेणी की सामग्री को अफगानिस्तान भेज दिया गया है। नेपाल के विदेश मंत्री खडका के मुताबिक, उनके द्वारा भेजी गई राहत सामग्री काबुल में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि को सौंपी जाएगी। जिसके बाद उसे जरूरत के मुताबिक वितरित किया जाएगा। क्योंकि मौजूदा वक्त में अफगान आपूर्ति और सहायता की भारी कमी का सामना कर रहा है। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि, नेपाल ने अफगान के लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता भेजी है। इसका अर्थ यह नहीं हैं कि, उनका देश तालिबान की सरकार का समर्थन करती है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 16 Jan 2022 03:59 AM PST यह बात बहुत पुरानी है,अधुरी प्रेम कहानी है, जब भी किसी गोरी को देखूँ ,उसका चेहरा याद आता है, साँवली सलोनी वह चेहरा,मेरे मन को बहुत भाता है। साँवली सलोनी...। मेरी नयी-नयी जवानी का,था वह पहला प्यार , उसकी एक मुस्कान पर,मेरा दिल गया था हार, जब-जब कोई भोली सूरत देखूँ,मेरा दिल धड़क सा जाता है। साँवली सलोनी...। मृगनयनी सी आँखे उसकी,थी गजब की चाल, मनमोहनी मुस्कान थी उसकी,घने थे उसके बाल, जब भी कोई मनमोहनी देखूँ,तन-मन मेरा मुस्कुराता है। साँवली सलोनी...। मनमोहक छवि है उसकी,अच्छे उसके विचार, दिल से वह है निर्मल-कोमल,अच्छे उसके व्यवहार, आज भी मेरा यह मन,भूल नहीं उसे पाता है। साँवली सलोनी...। नाम है मनमोहनी उसका,मन खोया-खोया था जिसका, जब भी निकलूं अपने घर से,उसका घर याद आता है, नहीं देखूँ जब तक उसको,दिल को चैन नहीं आता है। साँवली सलोनी...। ----0---- अरविन्द अकेलाहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| नगर निगम सफाई सुपरवाइजर को पुरस्कार स्वरूप दिया गया अंग वस्त्र Posted: 16 Jan 2022 03:56 AM PST नगर निगम सफाई सुपरवाइजर को पुरस्कार स्वरूप दिया गया अंग वस्त्रमढौरा, छपरा से संवाददाता मुकेश कुमार, । आज,16 जनवरी, 2022 को साधनापुरी वार्ड -23, छपरा में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर मंटू राय और मनोज कुमार यादव को अपने सुपर विजन में निष्ठापूर्वक,ईमानदारी से काम करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता राजीव उपाध्याय तथा नगर निगम वासियों द्वारा अंग वस्त्र,कंबल एवम लेखन पुस्तिका-कलम,भेंट करके सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर योग शिक्षक त्यागी जी, रमेश कुमार सिंह, एके.त्रिपाठी ,अभिषेक उपाध्याय आदि उपस्थित थे।राजीव उपाध्याय ने कहा कि जो भी इमानदारी से सफाई के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, चिह्नित करके समाज द्वारा सम्मानित करना सामाजिक दायित्व है। इससे सफाई कार्य करने के प्रति उनका हौसला अफजाई होता रहेगा और पूरे मन से उन्हें कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होगी । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख एक बार फिर आगे बढ़ी, जानिए क्या है नई डेडलाइन Posted: 16 Jan 2022 03:52 AM PST इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख एक बार फिर आगे बढ़ी, जानिए क्या है नई डेडलाइनआईटीआर फाइलिंग की समय सीमा बढ़ाने के अलावा, सीबीडीटी ने ऑडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तारीख को भी 15 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दिया है,ITR Filing Due Date Extended: जिन लोगों ने अब तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है, उनके लिए राहत की खबर है. सरकार ने कॉरपोरेट्स के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है. अब असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए ITR फाइल करने की नई डेडलाइन 15 मार्च है. इसका मतलब है कि कॉरपोरेट टैक्सपेयर्स 15 मार्च तक अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. आईटीआर फाइलिंग की समय सीमा बढ़ाने के अलावा, सीबीडीटी ने ऑडिट रिपोर्ट और 'ट्रांसफर प्राइसिंग ऑडिट' प्रस्तुत करने की तारीख को भी 15 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दिया है. यह तीसरा मौका है जब कंपनियों के लिये 2020-21 को लेकर आयकर रिटर्न जमा कराने की समयसीमा बढ़ाई गई है. कंपनियों के लिये आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर थी. वहीं 'ट्रांसफर प्राइसिंग' सौदों के लिये रिपोर्ट जमा करने की तारीख 30 नवंबर थी. सीबीडीटी का बयान केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कोविड और अलग-अलग ऑडिट रिपोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा करने में करदाताओं और अन्य संबंधित पक्षों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए आकलन वर्ष 2021-22 (वित्त वर्ष 2020-21) के लिये आयकर रिटर्न व विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गयी है. विभाग के अनुसार कंपनियों के लिये आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 मार्च और कर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा अब 15 फरवरी, 2022 है. On consideration of difficulties reported by taxpayers/stakeholders due to Covid & in e-filing of Audit reports for AY 2021-22 under the IT Act, 1961, CBDT further extends due dates for filing of Audit reports & ITRs for AY 21-22. Circular No. 01/2022 dated 11.01.2022 issued. pic.twitter.com/2Ggata8Bq3 — Income Tax India (@IncomeTaxIndia) January 11, 2022 ध्यान देने वाली बात यह है कि डेडलाइन आम टैक्सपेयर्स के लिए नहीं बढ़ाई गई है. इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स के लिए बिना जुर्माने के आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख 31 दिसबंर थी, जो कि समाप्त हो गई है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है. CBDT का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के बीच टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया है. यह तीसरी बार है जब वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाई गई है. हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |