ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: कड़ाके की ठंड में भी लग रही सफा धर्मावलंबियों की भीड़
- Chandan News: घरेलू विवाद को लेकर भभोई ने भाई को भेंसूर को पीट पीट कर मार डाला
- Chandan News: बड़े ही धूमधाम से मनाया आदिवासी बहुल समाज के सोहराय पर्व
- Bounsi News: मधुसूदन मंदिर से निकाली जाएगी भगवान मधुसूदन की शोभायात्रा
- Bounsi News: रेफरल अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच में 6 नए संक्रमित मरीज मिले
- Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने बस से 6 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
- Banka News: बिहार प्रदेश इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष पद पर सुरेश प्रसाद यादव को किया गया मनोनीत
- Ghorichak News:- बेलबड्डा पुलिस ने दंडाधिकारी के नेतृत्व में घोरीचक चौक पर चलाया गया मास्क जाँच अभियान! कई लोगों का काटा गया चालान!
- Panjwara News: प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में 20 किशोरों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Madhura News:- मधुरा सहित अन्य पंचायतों में शिविर लगाकर किया गया आयोजन! कुल 740 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया!
- Panjwara News: त्रिसीमाना सर्वेक्षण एवं सीमा सत्यापन कार्य हुआ संपन्न
- Rewari News : विवेचना आईएएस अकैडमी में युवा दिवस का आयोजन किया गया
- Rewari News : सरकार और प्रशासन के दावे हो रहे फेल पेंशन बनवाने को लगा रहे चक्कर
- Binaundha News:- बिनौधा बहियार में महिला की हत्या करने वाले आरोपी का हुआ सिनाक्खत्! कलयोगी पति को गिरप्तार कर भेजा गया जेल!
- Ghorichak News:- घोरीचक चांदनी चौक हाट से हुई एक बाइक चोरी! FIR दर्ज!जाँच में जुट गई है बेलबड्डा थाना!
- Bounsi News: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गरीबों को कंबल किया गया वितरण
- Bounsi News: बड़े ही धूमधाम से आदिवासी जनजाति के लोगों ने मनाया सोहराय पर्व
- Bounsi News: एसपी ने की विभिन्न कांडों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- Chandan News: कोरोना प्रोटोकॉल से फीका पड़ा स्वर्गीय बीएल मोदी क्रिकेट टूर्नामेंट चांदन
- Chandan News: आदिवासी बहुल क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जा रहा सोहराय पर्व
- Panjwara News:पंजवारा पुलिस ने 32 बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार किया
- Ghorikitta News:- बुढियापरें गाँव में तीस साल से नहीं बना है सड़क! ग्रामीणों ने किया सड़क की माँग!
- Panjwara News: प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में 20 किशोरों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला आठ हजार रुपये जुर्माना
- Panjwara News: शराब पीकर रंगदारी मांगने के आरोपी को किया गिरफ्तार
| Bounsi News: कड़ाके की ठंड में भी लग रही सफा धर्मावलंबियों की भीड़ Posted: 13 Jan 2022 10:56 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर में इस कड़ाके की ठंड में भी और कोरोना बंदिशों के बावजूद भी आस्था की डुबकी लगाने के लिए सफा धर्मावलंबियों की भीड़ लगातार लग रही है। गुरुवार को भी नेपाल सहित बंगाल,झारखंड के अलावा विभिन्न प्रांतों से सफा धर्मावलंबी मंदिर पहुंचे। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद भी ऐतिहासिक पापहरणी सरोवर में स्नान करने के उपरांत मंदार पर्वत शिखर के तलहटी में बने कुनबे में अपने इष्ट देव भगवान शिव और श्रीराम की आराधना में लीन दिखे। वनवासियों की गुरु माता रेखा हेंब्रम ने बताया कि, यहां पहुंचने वाले लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। शुक्रवार को इनकी भीड़ में कमी आएगी। हालांकि कोरोना के कारण सफा धर्म मंदिर में ताला लटका हुआ है। जिसकी वजह से वट वृक्ष के नीचे सफा धर्म के अनुयाई पूजा अर्चना कर रहे हैं। वनवासियों की गुरु माता ने बताया कि, काफी अल्प संख्या में इस वर्ष लोग आए हैं और पूजा कर पुनः वापस जा रहे हैं। बताया गया कि संक्रमण को लेकर लोगों को अपने घरों में ही पूजा अर्चना करने की अपील की जा रही है। मालूम हो कि, कोरोना काल से पूर्व यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते थे। परंतु विगत 2 वर्ष से कोरोना की वजह से काफी कम संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और आस्था की डुबकी लगाकर वापस जा रहे हैं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: घरेलू विवाद को लेकर भभोई ने भाई को भेंसूर को पीट पीट कर मार डाला Posted: 13 Jan 2022 10:16 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिते शाम बुधवार 5 बजे के करीब चांदन थाना क्षेत्र गोरीपुर पंचायत के बीसनपुर गांव में आपसी घरेलू विवाद में छोटे भाई के पत्नी (रेखा देवी) ने अपने भेंसूर सनोज यादव, पिता तिलक यादव को अपने भाई भतीजे के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया।बता दें कि सनोज तीन भाई थे मनोज यादव बड़े भाई और छोटे भाई दिलीप यादव कुल तीन भाई थे जिसमें की मंझला भाई सनोज की शादी नहीं हुई थी। जो बड़े भाई के साथ रहते था जिसका उम्र 30 वर्ष का था। दिलीप यादव यानी छोटे भाई बाहर में काम करते हैं। जो अभी घर पर नहीं है। बीच बीच में दिलीप यादव की पत्नी रेखा देवी के द्वारा सनोज यादव की जमीन हथियाने के लेकर अक्सर कहा सुनी भभोइ और भैसुर के बीच होती रहती थी। जो उसकी माता और सनोज ने बार-बार मना करते थे और खेती-बाड़ी बड़े भाई मनोज यादव के साथ करने की बात कहते थे। जिसे लेकर ऐसी बात को दिलीप यादव के पत्नी रेखा देवी को रास नहीं आई और अपने भाई भतीजे को बुलाकर सनोज यादव को घर का दरवाजा बंद कर पीट -पीट कर हत्या कर दी। एक बड़ी बात यह भी है कि सनोज यादव आज से 10 साल पहले सांसद गिरधारी यादव के यहां काम करते थे। सनोज की कुछ दिमागी हालत खराब होने पर वह बिशनपुर गांव में ही रहते थे। और उसका इलाज रांची से उसके विधवा माता और बड़े भाई मनोज यादव ने करा रहे थे। एकाएक घर में खेती करने को लेकर आपस में बातों ही बातों में मामला तुल पकड़ गई। जिसके बाद छोटे भाई दिलीप यादव के पत्नी रेखा देवी ने अपने नइहर से भाई और भतीजे को बुलाकर खुद मिलकर घर के अंदर में सनोज यादव को कुंडी लगाकर कुदाल के बैंट से पीट पीट कर हत्या करवा दी साथ ही साथ अपनी विधवा सास को मारने की प्रयास किया। उक्त घटना क्रम में बड़े भाई मनोज यादव घर पर मोजूद नहीं होने की बात बताई गई है। इधर ऐसी हृदय विदारक घटना मृतक के बहन सविता कुमारी विधवा मां भाभी रो रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर बड़े भाई मनोज यादव ने चांदन थाना में सूचना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चान्दन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृत सनोज यादव के शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घटना के संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मनोज यादव के बयान पर रेखा देवी,बबलू यादव, सचिन यादव,अजीत यादव के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बड़े ही धूमधाम से मनाया आदिवासी बहुल समाज के सोहराय पर्व Posted: 13 Jan 2022 10:17 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्र के चांदन प्रखंड के उत्तरी बारने पंचायत के सातो गांव में सोहराई (वंधना) पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस पर्व में मुख्य रूप से परायनिक बाबा सोनेलाल हेंब्रम, जोग मांझी बाबा रामजीत हेंब्रम, नाइके बाबा छोटेलाल मुर्मू, मांझीलाल बाबा शिवलाल मुर्मू, के संयुक्त में संपन्न कराया गया। इस आयोजन को शगुन महा सारी सोहराई बोछोर पोरोव के रूप में जाने जाते हैं। इस पर्व को आदिवासी बाहुल्य समाज के लोगों ने प्रत्येक वर्ष पोष माह में मकर सक्रांति के अवसर पर मनाते हैं, इस पर्व के आयोजन में बेटी दामाद को आमंत्रित करता है, और 4 दिनों तक अपने गांव में प्रधान के उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना करते हैं तथा अंतिम दिन आदिवासियों का टोली के सामूहिक रूप में पारंपरिक लोकगीत ढोल नगाड़े के थप्पड़ बुजुर्ग महिलाएं युवक युक्तियां बच्चे बूढ़े मांझी हराम के संयुक्त में मिलकर सही घर घर पर जा जाकर (जाले)नायके यानी चूड़ा इत्यादि सामग्री मांग कर इकट्ठा करते हैं और तरह-तरह के व्यंजनों बनाकर भोज का आयोजन करते हैं कथा नया सूट एवं नगाड़ा के सहारे बैलों को रिहानी का सिलसिला मैं रात भर लोग झूमते गाते हैं साथ ही साथ 1 दिन पूर्व इस आयोजन में आदिवासी समाज के लोगों ने बंदर खुंटा का आयोजन करते हैं इसे आयोजन में आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा बैल को खूंटे में बांध के अपनी परंपरागत तरीके से बेल को रिझाया जाता है। इस अवसर पर गांव के प्रधान शिवलाल मुर्मू, नाईक बाबा (पुजारी) छोटेलाल मुर्मू लकी राम मुर्मू, संजय हेंब्रम, तारिणी मुर्मू,रसिक हेंब्रम, इत्यादि के साथ दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Bounsi News: मधुसूदन मंदिर से निकाली जाएगी भगवान मधुसूदन की शोभायात्रा Posted: 13 Jan 2022 10:17 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मकर सक्रांति के अवसर पर भगवान मधुसूदन की शोभा यात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ धर्म रक्षिणी महासभा द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को भगवान मधुसूदन के गरुड़ रथ को रंग रोगन कर तैयार किया गया। बताया गया कि, मकर सक्रांति के दिन दोपहर में मंदिर परिसर से भगवान मधुसूदन को शोभा यात्रा के लिए गरुड़ रथ पर निकालकर पापहरणी होते हुए पर्वत की तराई तक ले जाया जाएगा। प्रशासन की ओर से शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई है। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी। जहां कोरोना गाइडलाइन के तहत शोभा यात्रा को संपन्न कराया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 13 Jan 2022 10:17 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी रेफरल अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच में 6 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संक्रमित मरीजों को दवाई की किट भी उपलब्ध कराई गई है। ताकि संक्रमण के दौरान सही उपचार हो सके। सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार महतो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बौंसी में अब तक कोरोना के कुल 22 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से कुल 5 मरीज ने कोरोना को मात दिया है। इस प्रकार बौंसी में अब तक 17 एक्टिव केस मौजूद है। रेफरल अस्पताल के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत जरूरी है और लोगों से अपील भी की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: उत्पाद विभाग की टीम ने बस से 6 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार Posted: 13 Jan 2022 10:17 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को जांच अभियान के दौरान शिव शक्ति ट्रैवल्स बस से 6 बोतल विदेशी शराब को बरामद कर लिया। साथ ही शराब तस्कर जॉनी हसदा को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि, जॉनी हसदा झारखंड के दुमका जिला का निवासी है। जो अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शराब डिलीवरी करने बांका आ रहा था। इसी दौरान जांच में जाॅनी हंसता को 6 बोतल विदेशी शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 13 Jan 2022 10:10 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड नई दिल्ली के पत्रांक -ICB /BR-01 दिनांक 13 जनवरी 2022 के आलोक में कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी छत्रपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक मान्यनिय ठाकुर विपिन सिंह राजावत के निर्देशानुसार कार्यकारी अध्यक्ष नुरेशा तिर्की के द्वारा एक बार पुनः ग्राम बड़ी विषहर, बाराहाट, बाँका के सुरेश प्रसाद यादव को बिहार प्रदेश इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जिससे कार्यकर्ता में एक नये उत्साह का संचार हुआ है।सुरेश प्रसाद यादव के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाँका जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष राधा झा, इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी, सेवादल अध्यक्ष समी हासमी, महेश्वरी प्रसाद यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, कमला कांत झा, संजय झा, सुबोध कुमार मिश्र, पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह, प्रो विश्वजीत सिंह, नारायण सिंह, मो आज़म, प्रो राकेश कुमार सिंह, सुनैना झा, बिंदा देवी, रेखा सोरेन, अजय चक्रवर्ती, प्रदीप चतुर्वेदी, अनिल झा, केशव कुमार सिंह, कुमार चंदन सहित सैकड़ों कार्य कर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 13 Jan 2022 07:54 AM PST
ग्राम समाचार, घोरीचक:- बेलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक चौक के समीप दण्डाधिकारी के मौजूदगी में बेलबड्डा पुलिस ने चलाया गया मास्क जाँच अभियान! काटा गया चालान! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि दण्डाधिकारी डॉ चंद्रिका प्रसाद के निगरानी में आने- जाने वाले राहगीरों को बारी- बारी से मास्क जाँच अभियान चलाया गया! एवम् बेलबड्डा पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी से निपटने के लिए मास्क का उपयोग करना अनिवार्य हैं! वहीँ सेनिटाइजर का उपयोग करना, एवम् दो गज दूरी बनाकर रहना, अतियंत् जरूरी चीजों के लिए ही घर से बहार निकले! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Panjwara News: प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में 20 किशोरों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 13 Jan 2022 06:36 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों में कोविड-19 के खतरे से बचाव के लिए किशोरों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है । इस अभियान के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में गुरुवार को वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे 20 किशोरों को वैक्सीन की खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी ने दिया । वहीं वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 13 Jan 2022 07:05 AM PST
ग्राम समाचार, मधुरा:- मेहरमा प्रखण्ड के मधुरा सहित सभी तैइसों पंचायत में स्वास्थ विभाग की टीमों ने कुल मिलाकर 740 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि स्वास्थ विभाग की ओर से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी टीमों ने जाकर शिविर का आयोजन किया जा रहा है! वहीँ 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के युवक- युवतियों को भी कोरोना का टीका दिया जा रहा है! वहीँ स्वास्थ विभाग की टीमों के द्वारा बताया कि फिर एक बार इस कोरोना महामारी बीमारी का प्रकोप उत्पन्न हो गया है और तेजी से महामारी बढ़ रहा है! वहीँ इस कोरोना महामारी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ विभाग की टीमों के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Panjwara News: त्रिसीमाना सर्वेक्षण एवं सीमा सत्यापन कार्य हुआ संपन्न Posted: 13 Jan 2022 06:22 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।बिहार विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त कार्यक्रम अंतर्गत बाराहाट अंचल के राजस्व ग्राम पंजवारा और सीमावर्ती झारखंड राज्य अंतर्गत गोड्डा जिला के गोड्डा अंचल अंतर्गत राजस्व गांव कुमारकुण्ड , ढोलीचक ,भारतीकित्ता के त्रिसीमाना का सत्यापन कार्य गुरुवार को बाराहाट अंचल के शिविर संख्या तीन के विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्ती पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष सर्वेक्षण अमीनों द्वारा किया गया। इस मौके पर सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला के गोड्डा अंचल के अंचल निरीक्षक पंकज कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार बास्की, बाराहाट के शिविर संख्या तीन के विशेष सर्वेक्षण कानूनगो शमशाद आलम, विशेष सर्वे अमीन सुनील कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
|
| Rewari News : विवेचना आईएएस अकैडमी में युवा दिवस का आयोजन किया गया Posted: 13 Jan 2022 03:56 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा - रेवाड़ी द्वारा युवा दिवस का आयोजन विवेचना आईएएस एकेडमी, रेवाड़ी में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ तीन ओंकार , सहनाववतु मंत्र तथा स्वामी विवेकानंद जी के स्वदेश मंत्र के साथ केंद्र की कार्यकर्ता प्रीती चौहान द्वारा किया गया। नगर प्रमुख श्री महेश शर्मा जी ने विवेकानंद केंद्र के नगर संचालक श्री रवि गुप्ता जी सहित उपस्थित सभी गणमान्य जनों का अभिनंदन किया । तत्पश्चात गीत "देश है पुकारता, तू सो रहा जवान है l" की प्रस्तुति प्रीती चौहान ने दी। प्रस्तावना विभाग प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह द्वारा रखी गई। तत्पश्चात नगर संचालक , प्रसिद्ध उद्योगपति तथा समाज सेवी श्री रवि गुप्ता जी ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया। पूजा जी ने युवाओं को एक ऊर्जापूर्ण भाषण देकर प्रेरित किया। निकेश जी ने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन के छोटे छोटे बिंदुओं पर प्रकाश डाला। अमित जी ने अंधविश्वास तथा आत्मविश्वास के बीच के अंतर की व्याख्या की। अतुल यादव जी ने स्वामी जी की सहनशीलता तथा हिन्दू धर्म में अपनेपन की भावना पर कुछ तथ्य सबके समक्ष रखे। सुनील जी ने व्याख्या की कि युवा दिवस स्वामी जी की जयंती पर ही क्यों मनाया जाता है तथा समाज में स्त्री की भागीदारी का संक्षिप्त वर्णन किया। योगेंद्र जी ने एक कहानी के माध्यम से अपने विचार रखे की स्वामी जी कितने दानवीर थे तथा उनमें भेदभाव की भावना का लेश मात्र भी चिह्न न था। दीपशिखा जी ने विचारों से ही एक व्यक्ति विशेष की पहचान होती है पर संक्षिप्त विवरण दिया तथा बताया की कैसे स्वामी जी हमारे देश के लिए एक नई उम्मीद तथा नया रास्ता बने। माननीय प्रांत के साहित्य सेवा प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रणजीत सिंह जी ने अपने जीवन के कुछ देशप्रेम से जुड़े प्रसंगों को रखते हुए उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया की किस तरह चरित्र व्यक्ति निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है तथा उन्होंने चांदनीचौक में हुए जुलूस की भी व्याख्या की कि किस तरह महर्षि दयानंद जी के विचार सुनके श्रद्धानंद जी का हृदय परिवर्तन हुआ । चावला जी ने बताया की स्वामी जी एक संत थे उनमें तथा आज के संतो में क्या अंतर हैं। माननीय प्रांतीय संपर्क प्रमुख दशरथ चौहान जी ने स्वामी जी के बारे में बताया तथा कहा की युवा दिवस के उपलक्ष्य में यह केवल मनाया ही नही जाना चाहिए अपितु स्वामी जी की बातो को तथा उनकी सीख को सभी युवाओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अंत में नगर प्रमुख महेश शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को अंत की तरफ दिशा दी। कार्यक्रम का समापन कल्याणमंत्र "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया " के साथ केंद्र की कार्यकर्ता प्रीती चौहान ने किया। |
| Rewari News : सरकार और प्रशासन के दावे हो रहे फेल पेंशन बनवाने को लगा रहे चक्कर Posted: 13 Jan 2022 02:34 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : कैलाश चंद एड्वोकेट के पास जिला रेवाड़ी की गांव डहीना निवासी दो नाबालिक लड़कियां .... उम्र 17 वर्ष व उसकी छोटी बहन .... उम्र 09 वर्ष निवासी गांव डहीना, तहसील व जिला रेवाड़ी की स्थाई निवासी है आई. वर्ष 2016 में पिता महेंद्र सिंह व वर्ष 2021 में 19 महामारी के कारण माता हेमलता का निधन हो गया था जिसके बाद से ही दोनों बहनें अपनी पेंशन बनवाने हेतु सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, परन्तु सरकार बेसुध है दोनों की पेंशन नही बनवा कर दे रही है, आज कैलाश चंद एड्वोकेट ने बच्चियो की समस्या हरियाणा में मुख्यमंत्री, समाजकल्याण विभाग के मंत्री, व डायरेक्टर, जिला उपायुक्त, अतिरितक जिला उपायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी को ईमेल से सिकायत भेजी है, ओर कहा कि अगर सरकार जल्द इनकी समस्या का समाधान नही करती है तो न्यायालय के समक्ष इनकी फरियाद रखी जायगी ओर न्यायालय के माध्यम से न्याय दिलवाया जायेगा. |
| Posted: 12 Jan 2022 11:56 PM PST
ग्राम समाचार, बिनौधा:- मेहरमा प्रखण्ड के बिनौधा बहियार में महिला का शव मिलने का मामला, मेहरमा पुलिस को काफी मसक्खत के बाद मिली सफलता! कलयोगी पति गिरप्तार! जानकारी के मुताबिक मेहरमा पुलिस के टीमों ने बताया गया कि पिछले 3 जनवरी को एक महिला को चाकू गोदकर हत्या कर बिनौधा बहियार में शव मिलने का खबर को संज्ञान में लेते हुए आखिर कर मेहरमा पुलिस प्रशासन ने आरोपी को ढूँढ निकला! एवम् हत्या करने वाला आरोपी कोई और नहीं उसी महिला की पति मो इसराफिल हैं! वहीँ आरोपी मो इसराफिल को गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया! ये सूचना पुलिस निरक्षक मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बबताया गया! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Posted: 12 Jan 2022 11:01 PM PST
ग्राम समाचार, घोरीचक:- बेलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक चाँदनी चौक हाट से हुई एक बाइक चोरी! प्राथमिकी दर्ज किया गया!जानकारी के मुताबिक बताया गया कि घोरीचक चाँदनी चौक हाट से गाँव के ही अनिल महतो का बाइक चोरी हो गया! वहीँ बताया गया कि काफी छानबीन किया गया! लेकिन बाइक का पता नही चल पाया! वहीँ अनिल महतो ने एक आवेदन देकर बेलबड्डा थाना में F.I.R दर्ज करवाया गया! वहीँ बेलबड्डा थाना के प्रभारी एवम् अपने दल- बल के साथ मिलकर जाँच किया जा रहा है! वहीँ बेलबड्डा थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द बाइक चोर का पता चल जायेगा! एवम् बेलबड्डा थाना प्रभारी ने ये हिदायत भी दिया की अपने बाइक को सही जगह पर खड़ा करें! जहाँ- ताहँ खड़ा नही करने का सुसुझाव दिया! एवम् अपने बाइक की सुरक्षा स्वयं करने का निर्देश दिया गया! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Bounsi News: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गरीबों को कंबल किया गया वितरण Posted: 12 Jan 2022 10:00 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बुधवार को युवा दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। श्याम बाजार समिति चंद्रशेखर सिंह आदिवासी उच्च विद्यालय कला भवन में वनवासी कल्याण आश्रम के सौजन्य से 50 गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान बताया गया कि प्रखंड के आदिवासी गांव के शोभापातर सहित आधे दर्जन गांव के आदिवासी गरीब 50 लोगों के बीच कंबल का वितरण हुआ। वहीं वनवासी कल्याण आश्रम के सौजन्य से गरीब आदिवासियों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा। समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन, मुखिया प्रतिनिधि हरीकिशोर गंधर्व, पूरनलाल टूडू, जिला परिषद सदस्य अमर कुमार हेंब्रम, जीत लाल मरांडी, रणवीर पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: बड़े ही धूमधाम से आदिवासी जनजाति के लोगों ने मनाया सोहराय पर्व Posted: 12 Jan 2022 10:00 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र एवं पद्मश्री जीतू टूडू के गांव साहू पोखर में बुधवार को सोहराय पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान बबलू टुडे ने बूढ़ा बूढ़ी स्थान पर पूजा-अर्चना भी की। मौके पर प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन ने कहा कि, आदिवासियों का यह पर्व प्रकृति के संचार से जुड़ा हुआ है। वहीं दक्षिणी जिला परिषद सदस्य अमर कुमार हेंब्रम ने कहा कि, विभिन्न पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से बुरे असर के वायरस का समूह नष्ट होता है और जीवन आनंद में हो जाता है। वहीं बताया गया कि, कोरोना को लेकर सोहराय पर्व प्रभावित हुआ है। लेकिन कोरोना गाईड लाइन के तहत ही पर्व मनाया जा रहा है। सरकार के कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन भी किया जा रहा है। इस दौरान 14 जनवरी तक मकर सक्रांति के अवसर पर यह पर्व संपन्न हो जाएगा। इस दौरान पारंपरिक नृत्य गान गाकर आदिवासी लोगों ने सोहराय पर्व मनाया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: एसपी ने की विभिन्न कांडों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश Posted: 12 Jan 2022 10:01 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बुधवार को विभिन्न कांडों की समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने विभिन्न लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। ताकि वारंटी को गिरफ्तार किया जा सके और कांडों को समाप्त किया जा सके। वहीं मास्क चेकिंग अभियान को तेज करने का भी निर्देश दिया। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए एसपी ने थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय एवं इंस्पेक्टर अंबिका राम को जल्द से जल्द थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मास्क चेकिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं विभिन्न कांडों में फरार आरोपी को भी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। वहीं थाना भवन एवं थाना परिसर में रखरखाव एवं साफ-सफाई को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, इंस्पेक्टर अंबिका राम एवं सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: कोरोना प्रोटोकॉल से फीका पड़ा स्वर्गीय बीएल मोदी क्रिकेट टूर्नामेंट चांदन Posted: 12 Jan 2022 10:02 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन हाई स्कूल के मैदान में सीएसए के तत्वाधान में खेले जा रहे विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत आज 2 क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। आयोजन समिति द्वारा दर्शको से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की खास अनुरोध के बाद कोविड संक्रमण के मद्देनजर काफी कम दर्शकों के बीच खेले गए पहले मैच में चांदन की जूनियर टीम राइजिंग स्टार्स ने दक्षिणी बारने के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 18.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 214 रन बनाए। राइजिंग स्टार्स की तरफ से युवा खिलाड़ी जमशाद अंसारी ने शानदार शतक लगाते हुए 62 गेंद पर 13 छक्कों की मदद से 118 रन की पारी खेली। लड़खड़ाती हुई शुरुआत के बाद दक्षिणी बारने की टीम 5 विकेट गिर जाने के बाद विष्णुदेव के 23 और मुकेश के नाबाद 87 रन की पारी की मदद से 18.2ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर 4 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। मुकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रखंड के दक्षिणी बार ने पंचायत से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल भगत की तरफ से दिया गया साथ ही उनकी तरफ से जामशाद, मुकेश और विष्णुदेव सभी को 500 ₹ कर के पुरस्कृत भी किया गया। जमशाद को 100₹ एपीजे कोचिंग की तरफ से भी दिया गया। आज के दूसरे क्वार्टरफाइनल में किंग्स एलेवेन बिरनिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गौरीपुर की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 77 रन ही बना पाई। शुरुआत में एक समय लड़खड़ाती हुई बिरनिया की टीम ने ये लक्ष्य 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।रंजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमपी नेशनल पब्लिक स्कूल के संचालक हीरालाल कुमार की तरफ से दिया गया। सेमीफाइनल के लिए 3 टीमें सिलजोरी, बिरनिया सीनियर और दक्षिणी बारने क्वालीफाई कर चुकी है। अगला क्वार्टरफाइनल जो बिरनिया लायंस और चांदन सुपरस्टार्स के बीच खेला जाना है, उस की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आज के मैच में स्कोरर,कमेंटेटर और निर्णायक की भूमिका में शरीफ़,नीतीश, रंजन बरनवाल,हिमांशु,प्रभाकर,अमित,शशिकांत की भूमिका अहम रही।आयोजन में सहयोग करने वालों में आयोजक ओमप्रकाश बरनवाल, सचिव नीरज सिन्हा, जयकांत राय, जागेश्वर दास,बैजनाथ यादव,अमरेंद्र पांडे, सरफुद्दीन, याशीन, हेमंत बेसरा,अंशु इत्यादि प्रमुख थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: आदिवासी बहुल क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जा रहा सोहराय पर्व Posted: 12 Jan 2022 10:02 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रत्येक वर्ष की तरह आदिवासियों के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जा रहा सोहराय पर्व महीना में प्रत्येक वर्ष की तरह आदिवासियों का महान पर्व सोहराय महोत्सव बुधवार को आनंदपुर ओपी क्षेत्र के सातों, गरभूडीह,हडियाकुरा,सिम सिमकुरा, क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस पर्व के तीन दिवसीय कार्यक्रम में उत्तरी वार्णे पंचायत के सातो गांव के आदिवासी टोला में बुधवार 12 जनवरी को बरद खूटा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के दामाद द्वारा पारंपरिक तरीके से घर के द्वार पर फूलों से सजा खूंटी को गढ़ा गया। इसके बाद खूंटा में बैल को बांधकर उसे रिझाने का प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नया सूप एवं नगाड़ा के सहारे बैलों को रिहानी का सिलसिला प्रारंभ हुई जो देर रात तक चली। गांव प्रधान के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई। बुधवार को सोहराय पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बड़े ही धूमधाम से पर्व को मनाया। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा बैल को खूंटे से बांधकर अपने परंपरागत तरीके से बैल को रिझाया गया। और ढोल नगाड़ों के थाप पर आदिवासी बाहुल्य की महिला पुरुष बच्चे बूढ़े पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News:पंजवारा पुलिस ने 32 बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार किया Posted: 12 Jan 2022 08:09 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। पंजवारा पुलिस ने 32 बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया । पंजवारा थाना पुलिस ने बुधवार शाम पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में एक युवक को 32 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान एक बाइक सवार युवक को तलाशी के लिये रोका गया तो उसके पास मौजूद बैग में दो अलग-अलग ब्रांड के 32 बोतल विदेशी शराब बरामद किये गये जिसमें इंपिरियल ब्लू ब्रांड के 375ml का 22 बोतल और और रॉयल स्टैग ब्रांड का 375 ML 10 बोतल बरामद किए गए। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कुमराडीह गांव के विष्णु कुमार मंडल के रूप में हुई है तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त करते हुए युवक पर बिहार मध् निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है गुरुवार को युवक को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया जाएगा।
|
| Ghorikitta News:- बुढियापरें गाँव में तीस साल से नहीं बना है सड़क! ग्रामीणों ने किया सड़क की माँग! Posted: 12 Jan 2022 07:37 AM PST
ग्राम समाचार, घोरीकित्ता:- मेहरमा प्रखण्ड के घोरीकित्ता पंचायत के बुढियापरें गाँव में तीस सालों से नहीं बना है सड़क! गाँव वाले ने किया सड़क की माँग! जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया गया कि मेहरमा प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कई बार शिकायत भी किया गया था! परन्तु कोई असर नहीं पड़ा! वहीँ अभी तक में इस गाँव में सड़क का नसीब नही हुआ है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Panjwara News: प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में 20 किशोरों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 12 Jan 2022 04:18 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों में कोविड-19 के खतरे से बचाव के लिए किशोरों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है । इस अभियान के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में बुधवार को वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे 20 किशोरों को वैक्सीन की खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी ने दिया । वहीं वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।इसको लेकर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है एवं सभी किशोरों को निश्चित रूप से वैक्सीन दी जा रही है ।
|
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला आठ हजार रुपये जुर्माना Posted: 12 Jan 2022 04:09 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।यातायात पुलिस बांका की टीम ने बुधवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एसआई सतीश कुमार पंजीयारा ने किया। ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा। |
| Panjwara News: शराब पीकर रंगदारी मांगने के आरोपी को किया गिरफ्तार Posted: 12 Jan 2022 03:57 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। पंजवारा पुलिस ने शराब पीकर रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। पंजवारा थाना क्षेत्र के किशनकोल गांव में सरकारी योजना के तहत निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के कर्मी ने शराब के नशे में मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने का प्राथमिकी पंजवारा थाना में दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव निवासी भवेश मंडल ने पंजवारा थाना में आवेदन देते हुए घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि मंगलवार को वह थाना क्षेत्र के किशनकोल गांव स्थित निर्माण कार्य स्थल पर कार्य कर रहा था। इसी बीच धोरैया थाना क्षेत्र के भेलाय पंचायत के ममहदपुर गांव निवासी अमरजीत सिंह उर्फ गुंजन सिंह शराब पीकर आया एवं गाली गलौज करने लगा तथा रंगदारी मांगने लगा एवं उसके साथ मारपीट की घटना की। इसको लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुंजन सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया एवं बुधवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिय गया है ।
|
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |