ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Sonipat News : संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा 31 जनवरी को हर जिले में दिया जाएगा धरना
- Rewari News : कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल के समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया
- Rewari News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने GYS TVS शोरूम का शुभारंभ किया
- Rewari News : रेलवे गार्ड का पदनाम बदलने के फैसले का एन डब्ल्यू आर एंप्लोईज यूनियन ने किया स्वागत
- Rewari News : आजाद हिंद फौज के सेनानियों की याद में म्यूजियम व शिलालेख बनाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेशअध्यक्ष ओपी धनखड़ को ज्ञापन सौंपा
- Bounsi News: सिलेंडर विस्फोट में ₹50000 की संपत्ति का हुआ नुकसान, चाय बनाने के क्रम में सिलेंडर में लगी आग
- Sudni News:- बिजली कनेक्शन से जोड़ने के कारण जलमीनार हुआ खराब! चापाकल से निकलने लगा गंदा पानी!
- Katoriya News: अपराध नियंत्रण को लेकर बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता की कटोरिया थाना में औचक निरीक्षण
| Posted: 15 Jan 2022 06:19 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : सोनीपत : संयुक्त किसान मोर्चा एक बार फिर एक्शन में आ गया है। आंदोलन स्थगित किए जाने के एक माह बाद हुई बैठक में मोर्चा ने ऐलान किया है कि सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। इसकी पहली कड़ी में 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, यू.पी. समेत सभी राज्यों में जिला व तहसील स्तर पर धरना आयोजित किया जाएगा। फिर भी यदि सरकार नहीं जागी तो 1 फरवरी को बैठक कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाए हैं कि सरकार ने वायदे के अनुसार काम नहीं किया और आंदोलन स्थगित किए जाने के एक माह बाद भी मोर्चा की सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसमें एम.एस.पी. से लेकर मुकद्दमे वापसी तक की मांगें शामिल हैं। बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में मोर्चा नेताओं ने कहा कि एम.एस.पी. पर गारंटी कानून बनाने के लिए सरकार ने कमेटी गठित करने की बात कही थी, जिसमें मोर्चा के सदस्यों को भी शामिल किया जाना था, लेकिन इस मुद्दे पर पिछले एक माह के दौरान कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जहां तक किसानों पर दर्ज मुकद्दमे वापस लेने का सवाल है तो इस दिशा में भी अभी तक सरकार केवल प्रक्रिया की दुहाई दे रही है और बहुत से किसानों पर दर्ज मुकद्दमे वापस नहीं लिए गए हैं। इसके अलावा भी सभी मांगें अभी लंबित हैं, जिनको लेकर सरकार की कार्रवाई बेहद सुस्त है। सरकार को चेताने को लिए मोर्चा को फिर से आंदोलन की राह पर आना पड़ेगा। इस कड़ी में सबसे पहले 31 जनवरी को जिला व तहसील स्तर पर प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत ट्रैक्टर रैली या फिर धरने का आयोजन होगा। फिर भी यदि सरकार नहीं जागी तो एक फरवरी को मोर्चा की बैठक बुलाकर अहम निर्णय लिया जाएगा। एक फरवरी से ही मिशन यू.पी. भी शुरू किया जाएगा, जिसमें सरकार की पोल खोलने के लिए मोर्चा अभियान चलाएगा। |
| Rewari News : कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल के समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया Posted: 15 Jan 2022 06:13 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल का शनिवार को बावल स्थित कार्यालय पर समर्थकों ने 65वा जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई देकर स्वस्थ जीवन की कामना की। डॉ.बनवारीलाल ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन में उनका प्रयास है कि बावल क्षेत्र के लिए ही पूरा जीवन समर्पित किया जाए। भाजपा के शासनकाल में बावल ने जो प्रगति की है वह किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुई है। इस अवसर पर उन्होंने दावा किया कि यूपी में भाजपा अपनी सरकार बना रही है और कांग्रेस-सपा वहां पर सिमटकर रह जाएगी। उन्होंने अलवर में हुई सामूहिक दुष्कर्म कांड पर भी कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि अब प्रियंका गांधी अलवर क्यों नहीं आ रही है। यह सब केवल राजनीति के लिए करती है और मूक-बघिर बच्ची के साथ हुई इस जघन्य वारदात के बाद भी प्रियंका-राहुल से एक शब्द नहीं निकले हैं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हीरालाल पनवाड, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार, युवा अध्यक्ष महेश, महांमत्री सचिन शर्मा, विपिन कोशिक, दिनेश मुदगिल, महेश, प्रमोद कुमार, जय नारायण निजी सचिव एडवोकेट धीरेंद्र सिंह व निजी प्रवक्ता राहुल यादव आदि सहित अन्य मौजूद रहे। |
| Rewari News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने GYS TVS शोरूम का शुभारंभ किया Posted: 15 Jan 2022 07:02 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी से पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने शनिवार को सर्कुलर रोड स्थित अपने कार्यालय के नजदीक जीवाईएस टीवीएस शोरूम का रिबन काटकर शुभारंभ किया. इस अवसर पर शोरूम में सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. इस मौके पर उन्होंने शोरूम संचालक को अपनी शुभकामनाएं दी. यहां हम आपको यह बता दे कि इससे पूर्व जीवाईएस टीवीएस का यह शोरूम दिल्ली रोड पर चल रहा था. |
| Rewari News : रेलवे गार्ड का पदनाम बदलने के फैसले का एन डब्ल्यू आर एंप्लोईज यूनियन ने किया स्वागत Posted: 15 Jan 2022 05:54 AM PST रेल गार्ड का पदनाम बदलने को लेकर ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (एआईआरएफ) एवं नॉर्थ वैस्र्टन रेलवे एम्पलाइज यूनियन (एनडब्ल्युआरइयू) की पिछले दस सालों से चली आ रही मांग के पूरा होकर पदनाम रेल मैनेजर किए जाने का एनडब्ल्युआरइयू के सहायक मंडल मंत्री का. देवेंद्र सिंह यादव ने जोरदार स्वागत करते हुए जहां केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय का आभार जताया है, वहीं इसे संगठन की जीत करार दिया है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के सहायक मंडल मंत्री का. देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा तथा सहायक महामंत्री मुकेश माथुर तथा एनडब्ल्युआरइयू के मंडल सचिव एवं जोनल अध्यक्ष अनिल व्यास के नेतृत्व में करीब दस साल से लड़ी गई लड़ाई को सरकार ने अब मंजूरी दे दी है। रेलवे की ओर से जारी आदेशों के अनुसार असिस्टेंट गार्ड अब असिस्टेंट पेसेंजर ट्रेन मैनेजर कहलाएंगे। गुड्स गार्ड यानि मालगाडी के कार्ड अब गुड्स ट्रेन मैनेजर कहलाएंगे तथा सीनियर गुड्स गार्ड सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर तथा सीनियर पैसेंजर गार्ड अब सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर कहलाएंगे। मेल-एक्सप्रेस गार्ड मेल-एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर कहलाएंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा गुड्स व पैसेंजर गार्ड के पद नाम बदले गए हैं। उनका पे लेवल, नियुक्ति की प्रक्रिया, मौजूद जिम्मेवारियां और दायित्व और उन्हें मिलने वाली पदोन्नति में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने सरकार के इन आदेशों पर खुशी जताते हुए कहा कि यूनियन का लंबा संघर्ष अब रंग लेकर आया है। जिसके चलते सभी रेलवे गार्ड में खुशी का माहौल है। का. देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एनडब्ल्युआरइयू के जनरल सैक्ट्री जेपी चौबे ने जो सपना हम लोगों के लिए देखा था, वो आखिरकार आज पूरा हो गया। वो आज बेशक हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके संघर्ष को यूनियन सदैव याद रखेगा। हमें अपनी यूनियन व नेताओं पर सदैव गर्व रहेगा। |
| Posted: 15 Jan 2022 02:25 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : आजादी के अमृत महोत्सव पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से गुमनाम सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों का दर्जा दिलवाने हेतु प्रयासरत प्रतिनिधि मंडल सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आर. के. जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीभगवान फोगाट के नेतृत्व में भेंट कर हरियाणा के आजाद हिंद फौज के सेनानियों की यादों को चिरस्थाई बनाने हेतु उनकी जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने, स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम व शिलालेख पट राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर बनाने की मांग की गई| इस अवसर पर डॉ. विश्वकर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को बताया कि हरियाणा के आजाद हिंद फौज के सेनानियों का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है| हरियाणा के सेनानियों ने सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर बगावत कर आजाद हिंद फौज में हिस्सा लिया था और वह लड़ाई में शहीद हुयें व पकड़े गयें जवान अंग्रेजी सेनाओं की जेलों में यातनाएं सहते हुयें शहीद हुये| नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना के गुमनाम सिपाहियों का रिकॉर्ड आजाद हिंद फौज परिजनों तक पहुंचाना आजादी के अमृत महोत्सव पर उनका उचित सम्मान होगा| डॉ.विश्वकर्मा ने कहा अंग्रेजी हुकूमत और पूर्व की केंद्र सरकारों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को आजाद हिंद फौज के सेनानी का दर्जा देने में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई गई| उन्होंने कहा स्वतंत्रता सेनानी देश की धरोहर है जिनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं| डॉ.विश्वकर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 129 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने 30 दिसंबर को पोर्ट ब्लेयर में झंडा फहरा कर देश के युवाओं को देशभक्ति के प्रति प्रेरित करने का संदेश हेतु सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया| डॉ. विश्वकर्मा ने देश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रदेश भर में 7500 स्थानों पर 6 लाख लोग आजाद हिन्द फौज का तराना गाकर नेताजी व उनकी आजाद हिन्द फौज से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को याद करनें की पहल स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होंगी | प्रतिनिधिमंडल मे सामाजिक कार्यकर्ता श्रीभगवान फोगाट नें बताया सेनानियों का रिकॉर्ड अग्रेजी सेनाओं द्वारा आधा अधूरा दिया गया था|राष्ट्रीय अभिलेखागार कार्यालय में गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड आजाद हिद फौज गौरव गाथा इतिहास मौजूद है| प्रतिनिधि मंडल ने अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस की गोपनीय फाइलों को राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उजागर करने पर उनका आभार व्यक्त किया गया| उन्होंने कहा अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस कों अनेकों देशों द्वारा मान्यता प्राप्त थी और उन्होंने 30 दिसंबर 1943 को आजाद भारत का झंडा अंडमान निकोबार में फहराया था| उस समय देश के इतिहासकारों ने महत्वपूर्ण घटनाओं को छुपाया था| हरियाणा के ऐसे सेनानियों की सख्या काफी ज्यादा है जिन्होंने आजाद हिद फौज में हिस्सा लिया था,उनको स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं दिया गया है, वह आज तक गुमनाम है| इस अवसर पर ढाकला जिला झज्जर के आजाद हिंद फौज के गुमनाम सेनानी प्यारेलाल का रिकॉर्ड ओमप्रकाश धनखड़ को सौंपकर उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिलवाने का आग्रह किया गया| उन्होंने सकारात्मक सहयोग के आश्वासन के साथ मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया| प्रतिनिधिमंडल में डॉ.आर.के. जांगड़ा, श्रीभगवान फोगाट, छाजू राम शर्मा, उमेश कुमार, लालाराम, महेश कुमार, विनय यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे. |
| Posted: 15 Jan 2022 02:18 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गोलहट्टी गांव में शनिवार को अचानक गैस का सिलेंडर फट जाने से लगभग ₹50000 की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलहट्टी गांव निवासी राजेंद्र झा के घर में तड़के गैस चूल्हे पर चाय बनाने का काम किया जा रहा था। इसी बीच अचानक गैस के पाइप लाइन में आग लग गई। जिसकी वजह से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हालांकि उस वक्त कोई व्यक्ति आसपास मौजूद नहीं था। बताया गया कि, बौसी इंडियन गैस एजेंसी से नया सिलेंडर लाया गया था। सिलेंडर में खराबी की वजह से यह घटना घटी। सभी घटना में बाल-बाल बच गए। सिलेंडर विस्फोट के कारण घर में रखे अनाज,गोदरेज सहित कपड़े एवं नकदी सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को दे दी गई है। मालूम हो कि, पूर्व में भी दो अलग-अलग जगह नवगछिया एवं रजौन प्रखंड के राजावार गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ था। जिसमें बच्चों के बुरी तरीके से झुलस कर मृत्यु हो गई थी। बराबर देखा जा रहा है कि, इंडियन गैस के सिलेंडर में ही खराबी होने के कारण घटना हो रही है। इसमें गैस एजेंसी की उदासीनता कहीं जाए या कर्मियों की लापरवाही। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Sudni News:- बिजली कनेक्शन से जोड़ने के कारण जलमीनार हुआ खराब! चापाकल से निकलने लगा गंदा पानी! Posted: 14 Jan 2022 09:38 PM PST
ग्राम समाचार, सुड़नी:- मेहरमा प्रखण्ड के सुड़नी गाँव में बिजली से किया कनेक्शन, जलमीनार हुआ खराब! निकलने लगा चपाकल से गंदा पानी! जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि छः महीने पहले इस जलमीनार को बिजली से कनेक्शन करने के दौरान ही जलमीनार हुआ खराब! वहीँ बगल के चापाकाल से अब निकलने लगा गंदा पानी! वहीँ ग्रामीणों का कहना है कि इस जलमीनार को खराब होने से हमलोगों ने मेहरमा ब्लॉक के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सूचना दिया गया! लेकिन कोई ध्यान नही देने का लगाया आरोप! वहीँ ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने के लिए परेशान नजर आ रहे है! एवम् इस जलमीनार को ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ठीक करने का अपील किया गया! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Posted: 14 Jan 2022 08:21 PM PST ग्राम समाचार,कटोरिया/बांका। अपराध नियंत्रण को लेकर बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता कटोरिया थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी एवं बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के संयुक्ता में कटोरीया थाना परिसर में जिले में बढ़ रहे अपराध के तत्वावधान में अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग की गई। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश के साथ साथ आपराधिक गतिविधि पर नियंत्रण करने का निर्देश भी दिये। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, इसलिए इस बैठक को अहम माना जा रहा है। ख़ास बात है कि हाल ही में कटोरिया बाजार के कटोरिया बांका रोड़ स्थित तीन आभूषण दुकानों में चोरी हुई थी।जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका। और अभियुक्त आज भी बांका पुलिस से कोसों दूर है। वहीं अपराधी भी पुलिस को आंखों में धूल झोंककर कटोरिया, चांदन, आनन्दपुर जयपुर, सुइयां थाना क्षेत्र के लोगों को निंद हराम कर रखा है। एक ओर जहां बेखोफ होकर जमदाहा में हुई हत्या को लेकर भी एसपी अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा उचित दिशा निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया। बैठक में एसपी ने सभी थाना क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों एवं घटनाओं की समीक्षा की।उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।वहीं लूटकांड,डकैती,हत्या सहित गंभीर कांडों की भी समीक्षा की।साथ ही अपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधियों की लिस्ट बनाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया।इसके अलावा अवैध शराब एवं बालू के कारोबार पर लगाम लगाने हेतु विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।मौके पर कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी,बेलहर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार,चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, सुईया थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय,जयपुर थानाध्यक्ष मुरलीधर साह,आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,खेसर ओपी अध्यक्ष मनोज सिंह मौजूद थे।
|
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |