ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 25, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Banka News: 73 वें गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी

Posted: 24 Jan 2022 09:22 AM PST

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। दिनांक 26.01.2022 को 73 वाँ गणतंत्र दिवस - 2022 समारोहपूर्वक मनाया जायेगा, मुख्य कार्यक्रम शहर के आर०एम० के० ग्राउंड पर आयोजित होगा। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत सुबह 09 बजे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करेंगे, गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है, मालूम हो कि इस बार कोविड- 19 को लेकर हर जरूरी एहतियात भी बरती जा रही है। कोरोना की वजह से इस बार झांकी के प्रदर्शन, खेल-कूद व सभी प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस पर सुबह-सवेरे सबसे पहले शहर के विभिन्न जगहों पर स्थापित महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ भीम राव आंबेडकर, शहीद भगत सिंह सहित अन्य देशभत्तों की प्रतिमा का माल्यार्पण किया जायेगा। जिला पदाधिकारी, बांका सुहर्ष भगत एवं पुलिस अधीक्षक, 

बाका अरविंद कुमार गुप्ता ने सोमवार को आर०एम० के० उच्च विद्यालय मैदान पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बाका ने सलामी गारद, विभिन्न टुकड़ियों का मार्च फास्ट, झंडे की सलामी व राष्ट्रगान आदि के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। मौके पर जिला पदाधिकारी, बाका एवं पुलिस अधीक्षक, बाका ने समारोह की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कोविड-19 के गाईडलाइन आदि को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टैसिंग कायम रखने आदि का भी निर्देश दिया गया। पूर्वाभ्यास में शामिल सभी लोगों द्वारा मास्क का उपयोग किया गया था। इस मौके पर अपर समाहर्त्ता, बांका, माधव कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाका, अमिताभ सिन्हा, जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बार मैदान पर पाँच प्लाटून द्वारा हिस्सा लिया गया, जिनमें बीएमपी, सैफ, डीएपी (पुरूष), डीएपी (महिला), व गृह रक्षावाहिनी के जवान शामिल है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Banka News: निर्वाचन को समावेशी, सुगम एवं सहभागिता पूर्ण बनाना

Posted: 24 Jan 2022 09:22 AM PST

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। दिनांक 25.01.2022 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला स्तर पर समाहरणालय सभागार बाका में तथा जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। इस वर्ष 12 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मानया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम निर्धारित किया गया है,  निर्वाचन को समावेशी, सुगम एवं सहभागिता पूर्ण 

बनाना। जैसा कि सर्वविदित है कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गयी थी, जो कि एक संवैधानिक संस्था है। आयोग ने अबतक लोक सभा के 17 आम निर्वाचन एवं राज्यों के विद्यान मंडलों के लगभग 400 से भी अधिक आम निर्वाचनों को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराकर अपनी उपयोगिता और भूमिका को स्थापित किया है। आयोग के इस योगदान को देखते हुए वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष सरकार ने इसके स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: जल नल योजना का पंप स्टार्टर चोरी

Posted: 24 Jan 2022 09:22 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत अंतर्गत गोपडीह 9 नम्बर वार्ड में बने जल मीनार में लगे पंप स्टार्टर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है बता दें कि पंप संचालक सोनू कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार 21जनवरी सुबह ग्रामीणों ने बताया कि  जल मीनार में लगे पंप स्टार्टर चोरी हो गई है।देखा कि दिवार पर लगा पंप स्टार्टर बोड के पंप चोरी हो गया है।उक्त जल मीनार का मुख्य दरवाजा पहले से ही टुटा हुआ है।जिसकी जानकारी विभाग को पहले भी दे चुका हूं।बाबजुद इस पर कोई 

पहल नहीं किया गया है। चोरी की घटना पर अपने स्तर से काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चल पाया जिसकी जानकारी स्थानीय प्रतिनिधि को एवं विभाग को दे दी गई है। पूछे जाने पर बताया कि यह जल मीनार एक वर्षों से बंद पड़ा है जिसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को देने के बावजूद भी आज तक पंप चालू नहीं किया गया। जल मीनार बंद रहने के कारण लोगों को पानी पीने की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पंप स्टार्टर चोरी होने कि मामला को लेकर सोमवार 24 जनवरी को चांदन थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।साथ ही साथ चांदन विडियो राकेश कुमार को चोरी की घटना के संबंध में आवेदन देकर अवगत कराया गया है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: सब की योजना सबका विकास अभियान के तहत बौंसी के सभी मुखिया को दिया गया प्रशिक्षण

Posted: 24 Jan 2022 09:23 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सब की योजना सबका विकास अभियान के तहत सोमवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अवधि में समग्र समावेशी एवं सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने एवं ई ग्राम सेवा स्वराज पोर्टल में डाटा प्रविष्ट करने के लिए बौंसी प्रखंड के सभी मुखिया को बांका प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डीपीआरओ रंजन कुमार चौधरी ने कहा कि, सभी पंचायत में 


ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। हर 15 दिन के अंतराल पर 2 ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। सभी के विकास के लिए योजना बनाई जानी है। वहीं डीपीआरसी नोडल नूतन प्रिया ने बताया कि, सभी मुखिया को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि, योजना किस प्रकार बनाई जाएगी और कितना जरूरी है। योजना लोगों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। इसकी जानकारी दी जाएगी। सभी मुखिया को सोनी कुमारी, चंदन, विष्णु, श्याम कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशिक्षण दिया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Baskikitta News:- बास्कीकित्ता सहित अन्य गाँवों में जाकर कुल 110 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका!

Posted: 24 Jan 2022 08:17 AM PST

 




ग्राम समाचार, बास्कीकित्ता:- मेहरमा प्रखण्ड के बास्कीकित्ता सहित विभिन्न गाँवों में जाकर लगाया गया कुल 110 लोगों को कोरोना का टीका! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाने से अब शायद कुछ ही गाँव बचे है इस कोरोना के टीका लगाने के लिए! एैसे मे आज स्वास्थ्य विभाग के टीमों ने मोबाइल वेक्सिनेशन के द्वारा मड़पा, ढोढा, रजौन, खट्टी, एवम् बास्कीकित्ता समेत गाँवों मे जाकर कुल 110 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया! स्वास्थ विभाग के टीमों ने बताया कि ये टीकाकरण अभियान लगातार चलने से इस मेहरमा प्रखण्ड में अभी तक में एक भी पोजेटिव मरीज नहीं मिले हैं! वहीँ स्वास्थ्य विभाग के टीमों ने खुशी जाहिर किया! एवम् इस टीकाकरण अभियान को और तेजी लाने के लिए कहा गया! जिससे इस कोरोना महामारी के तीसरी लहर के आशंका को रोका जा सके!  

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Bounsi News: परिवार नियोजन के तहत 15 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण ऑपरेशन

Posted: 24 Jan 2022 07:55 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी रेफरल अस्पताल में सोमवार को परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण ऑपरेशन कराया गया। जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि, जिन जिन महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया है। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उनके घर 

तक भेज दिया जाएगा। वहीं उनके खाते में प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। वहीं अस्पताल प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि, परिवार नियोजन का ऑपरेशन के लिए अस्पताल परिसर में डॉक्टर आरके सिंह,डॉक्टर उत्तम कुमार के अलावा विशेष रूप से प्रशिक्षित टीम मौजूद है। वहीं निशुल्क भोजन और दवाइयां भी देने के लिए व्यवस्था की गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: 15 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों को कोविड-19 के बचाव हेतु लगाया गया टीका

Posted: 24 Jan 2022 07:55 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में सोमवार को रेफरल अस्पताल, बौंसी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के भैया-बहनों को कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया गया। इस अवसर पर 

विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव कुमार की उत्साह वर्धक उपस्थिति रही। आचार्या सुनीता कुमारी, रानी कुमारी, शिखा कुमारी और आचार्य दीपक कुमार, विजय कुमार, अमर कुमार, उदय कुमार के साथ साथ सभी शिक्षकों एवं कर्मचारी बंधु/भगिनी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस पावन कार्य के लिए स्थानीय अस्पताल प्रबंधन का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

Posted: 24 Jan 2022 08:14 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार कौशल विकास मिशन के तकनीकी कौशल विकास केंद्र, एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर बौंसी के प्रांगण में,नेहरू युवा क्लब बौंसी के तत्वाधान में सोमवार को, कुमार चंदन की अध्यक्षता में उपेक्षितों के रहनुमा, महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक कुमार चंदन  ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही ग्राम समाचार के जिला प्रभारी सुनील कुमार ठाकुर ने छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 

संबोधन करते हुए कहा कि, नारी सशक्तिकरण बहुत ही जरूरी है, इस ओर हम सब को एकजुट होकर ध्यान देना होगा। नारी उत्पीड़न को रोकना होगा। क्योंकि नारी की रक्षा हमारा कर्तव्य है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम, "बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ" पर भी चर्चा हुई, कुमार चंदन ने कहा कि, आज के समय में लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं। बेटी है तो कल है। बेटा को अगर हम शिक्षित करते हैं। उससे एक परिवार का कल्याण होता है। परंतु अगर हम बेटी को शिक्षित करते हैं। तो उससे दो परिवार का कल्याण होता हैं। नारी जगत जननी है, नारी है तो सृष्टि है, नारी के बिना सृष्टि का जन्म नहीं हो सकता। इसलिए बेटी बचानी होगी और पढ़ानी होगी। सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर सुमित झा, प्रीति झा, शिल्पी कुमारी, दानिश अली, नमन बजाज, रौनक परवीन सहित अन्य उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: पूर्व मंत्री ने मृतक समाजसेवी के परिजनों से मिल कर व्यक्त की शोक संवेदना

Posted: 24 Jan 2022 07:55 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पूर्व मंत्री सह बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने सोमवार को पंजवारा पहुँच  मृतक समाजसेवी नकुल प्रसाद सिंह एवं माधव प्रसाद सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की । उन्होंने स्वर्गीय माधव प्रसाद सिंह के घर पहुंच कर उनके तीनों पुत्रों संजीव सिंह ,राजीव सिंह एवं रंजीत सिंह से मिल कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया ।वहीं वे पूर्व सरपंच सुनील कुमार सिंह के घर भी पहुँचे ,जहाँ पूर्व मंत्री ने सुनील सिंह के पिता नकुल प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें 


सांत्वना दी। इस मौके पर ग्रामीणों को पूर्व मंत्री ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह से कम नहीं हुआ है अतः हमें नियमित रूप से मास्क पहनना चाहिए एवं कोविड अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। इस मौके पर बाराहाट के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, बाराहाट थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर, पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह, राघवेंद्र झा, रास मोहन ठाकुर ,मुखिया भोला पासवान,ढुलढुल सिंह, विष्णुदेव मिश्र,अनिल प्रसाद सिंह,  उज्जवल सिन्हा, ललित किशोर,आशीष सिंह, शंकर चौधरी, रमेश मंडल अमरकांत जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: काली मंदीर परिसर सोलर लाइट की बैटरी हुई चोरी

Posted: 24 Jan 2022 07:54 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। सती काली स्थान पंजवारा परिसर से रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने सोलर लाइट की एक बैटरी चोरी कर ली। सोलर लाइट के खंभे में लगे बॉक्स का ताला तोड़कर चोरों ने एक 

बैटरी गायब कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो उन्होंने सोलर लाइट पोल में लगे एक बॉक्स का ताला टूटा पाया एवं उससे बैटरी गायब थी।वहीं ग्रामीणों ने रात्रि काल में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चलाया मास्क जाँच अभियान , 24 लोगों से वसूला जुर्माना

Posted: 24 Jan 2022 07:53 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के फैलने के खतरे के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुपालन के लिए सोमवार को  पंजवारा पुलिस  द्वारा मास्क अभियान चलाया गया। पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव के निर्देश पर थाना के एएसआई आशुतोष  कुमार सिंह ने पंजवारा बाजार में घूम घूम कर 

मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारों, राहगीरों,  वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए जुर्माना वसूला।  इस कार्रवाई में पंजवारा में कुल 24 लोगों से  ₹ 1200 का जुर्माना वसूला गया । वहीं इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान भी चलाया और यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना वसूला।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: पंजवारा में 64 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया

Posted: 24 Jan 2022 07:52 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पंजवारा स्थित झारखंड बिहार चेक पोस्ट पर कैंप के माध्यम से राहगीरों का रोजाना कोरोना जाँच किया जा रहा हैं । 

सोमवार को  पंजवारा में  झारखंड के ओर  से आने जाने वाले कुल 64 लोगों की कोविड जाँच एंटीजन विधि से की गई जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जांच में स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार, अतुल झा,  एलिस मुर्मू सहयोग कर  रहे हैं।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : बेटियों की सुरक्षा एवं शिक्षा केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे उपर : डीसी

Posted: 24 Jan 2022 04:42 AM PST

रेवाड़ी, 24 जनवरी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा एवं शिक्षा केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे उपर है। केन्द्र सरकार की ओर से बेटियों के विश्वास को नई ऊर्जा देने और समाज की चेतना को जगाने के उद्देश्य से हरियाणा से ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप हरियाणा में लिंगानुपात बढक़र 914 हो गया है।


डीसी यशेन्द्र सिंह सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बालिका दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बालिकाओं व बेटियों को राष्टï्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लिंगानुपात में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है, जिसका श्रेय केन्द्र व प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण को लेकर बनाई गई नीतियों को जाता है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला रेवाड़ी ने भी बेहतर कार्य किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप रेवाड़ी के लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा बालिका एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित की जा रही हैं, जिनमें सुकन्या समृद्घि योजना, पोषण अभियान, किशोरी बालिका पुरस्कार योजना, मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना, कोविड से प्रभावित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रमुख हैं।


डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य घटते कन्या शिशु लिंगानुपात के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना है। रेवाड़ी जिला ने इस दिशा में बेहतरीन कार्य किया है और आगे भी हम सब को मिलकर कार्य करना है। लड़कियों के प्रति होने वाले भेदभाव को दूर करने और परिवार व समाज में जागरुकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर जिला रेवाड़ी के आशा किरण होम की लड़कियों सतेह, स्टेला, छाया, सौरना, नंदनी, मान्य को पेंटिंग, डांस, गायन व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टï प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। सतेह व स्टेला को स्पॉट पेंटिंग में 51-51 सौ रुपए, जबकि छाया को  11 सौ रुपए,  सौरना व स्टेला को डांस प्रतियोगिता में 11-11 सौ रुपए, नंदनी को गायन में 51 सौ रुपए तथा मान्या को शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श प्रस्तुत करने पर 11 हजार रुपए की राशि ईनाम स्वरूप प्रदान की जाएगी।
यह रहे कार्यक्रम में मौजूद :

कार्यक्रम में डीडीपीओ एच.पी.बंसल, नायब तहसीलदार भूमिका व अरूणा, सीडीपीओ शालू यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, प्रोटेक्शन ऑफिसर-आईसी सरस्वती यादव विशेष रूप से उपस्थित रही। 

Rewari News : गणतंत्र दिवस समारोह पर रेवाड़ी में कमलेश ढांडा फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज

Posted: 24 Jan 2022 04:22 AM PST

रेवाड़ी, 24 जनवरी : हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। समारोह की फाइनल रिहर्सल सोमवार को हुई जिसमें डीसी यशेन्द्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर फाइनल रिहर्सल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी यशेन्द्र सिंह ने एसपी राजेश कुमार सहित अन्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ समारोह के आगाज से लेकर समापन तक हर पहलू पर नजर रखते हुए विधिवत रूप से फाइनल रिहर्सल संपन्न कराई।



डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड प्रोटोकॉल की प्रभावी ढंग से अनुपालना की जा रही है और इस बार विद्यार्थियों की अपेक्षा शिक्षक वर्ग को समारोह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्यातिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ढांडा द्वारा बुधवार को स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद परेड का निरीक्षण करने के साथ ही मार्च पास्ट के दौरान सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह में सूर्य नमस्कार का आयोजन जिला के डीपीई व पीटीआई द्वारा किया जा रहा है वहीं आजादी अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुति जिला के संगीत विधा से जुड़े शिक्षक वर्ग द्वारा दी जाएगी।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में नेता जी के जीवन वृतांत को दर्शाती हरियाणवी लोक शैली में आर्टिस्ट मुकेश द्वारा रागिनी की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं लावण्या फाउंडेशन द्वारा हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। गणतन्त्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी होगा।
एसपी राजेश कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। जिला में पुलिस हर पहलू पर सजग एवं सतर्क है।


आईपीएस जसलीन कौर होंगी परेड कमांडर :
गणतन्त्र दिवस समारोह में आयोजित परेड में परेड कमांडर की भूमिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस ऑफिसर जसलीन कौर निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में जिला पुलिस की टुकड़ी की अगुवानी पीएसआई देवीलाल करेंगे, महिला पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व लवली देवी, होम गार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई सुधीर कुमार, एनसीसी सीनियर विंग बॉयज की टुकड़ी का नेतृत्व कैडेट नितिन राठी, एनसीसी गल्र्स की टुकड़ी का नेतृत्व कैडेट मनीषा भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। साथ ही प्रजातंत्र के प्रहरी के रूप में तैयार टुकड़ी द्वारा लोगों को वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा जा रहा है।
फाइनल रिहर्सल में ये रहे मौजूद :
इस अवसर पर डीएमसी भारत भूषण गोगिया, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीएसपी हंसराज, अमित भाटिया व मोहम्मद जमाल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता, डीईओ नसीब सिंह, डीईईओ कपिल पूनिया, डिप्टी डीईओ वीरेंद्र नारा, डीएसओ मदनपाल, प्रवक्ता सत्यवीर नाहडिय़ा व डॉ. ज्योत्स्ना यादव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Rewari News : गणतंत्र दिवस पर जिला पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Posted: 24 Jan 2022 04:12 AM PST


गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। राव तुलाराम स्टेडियम में मनाए जा रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक जवानों को तैनात किया गया है। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से शहर में आंतरिक व बाहरी नाके लगाए गए है। यात्रियों के सामान की जांच कर उन्हें लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने से संबंधित निर्देश जारी किए है। राइडर व पीसीआर द्वारा गश्त की जा रही है।


जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मध्यनजर सभी थाना/चौकी प्रभारी को आदेश जारी किए गए हैं कि वे अपने-थाना क्षेत्र में आने वाले मॉलहोटलधर्मशालासरायढाबों व पीजी होस्टलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों की सघन तलाशी लें। किसी भी संदिग्ध के बारे में सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। होटलों मे बाहर से आकर जो भी लोग ठहरे हुए हैं उनके बारे मे पूरी जानकारी हासिल करें। बाजारोंसिनेमा हॉलबस स्टैंडमॉलरेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। शहर के मुख्य चौराहों व रास्तों पर नाकेबंदी की गई है। एसपी ने आम लोगो से भी आह्वान किया है कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आए या कोई सूचना मिले तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100, 01274-225156 पर सूचित करें। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान भी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत ही पुलिस से संपर्क कर उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह सद्भावपूर्ण तरीके से मने यही पुलिस का प्रयास है।

 

मोबाइल चोरी की 19 वारदातों का खुलासा:--कोसली पुलिस ने गिरफ्तार किए थे दो आरोपी



कोसली थाना पुलिस ने कमरे से तीन मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गए दोनों युवकों ने 19 मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान टूमना निवासी देवेंद्र उर्फ देबू तथा रवि उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए जांचकर्ता एच सी महेश ने बताया की बृहस्पतिवार को गुजरवास निवासी संजय ने शिकायत दी कि मैं और मेरे साथी हरविन्द्रसंजीत तथा कपिल कोसली में फिजिकल की कोचिंग ले रहे हैं। 30 सितंबर 2021 की रात हम चारों एकेडमी में सोये हुए थे। सुबह जब हम उठे तो हमें हमारे मोबाइल नहीं मिले। पुलिस ने संजय की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया था।

रिमांड के दौरान आरोपियों ने 19 से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी रवि उर्फ ढिल्लू मोबाइल चोरी करता था। अकादमी से चोरी किए गए तीन मोबाइल आरोपी रवि उर्फ ढिल्लू ने देवेंद्र उर्फ देबू को छह हजार रुपये में बेचे थे। पूछताछ में रवि ने बताया कि वह पहले भी मोबाइल चोरी कर चुका है। दीपावली त्यौहार के समय आरोपी ने रेलवे स्टेशन कोसली से एक मोबाइल चोरी किया थाजो कोसली की सदर गली निवासी आकाश को बेच दिया था। खेतों में काम करने के लिए आने वाले बाहरी श्रमिकों के मोबाइल भी चोरी किए थे। रवि ने बताया कि उसने चोरी किए गए मोबाइल कोसली निवासी पवनआकाशहरकेशकोसली के ब्राह्मण बाड़ा निवासी योगेश शर्मा व गांव लिलोढ निवासी मनोज उर्फ दिलजान को बेचे थे। चोरी किए गए तीन खराब मोबाइल रवि ने अपने घर में छिपा कर रखे हुए थे।

दूसरी ओर आरोपी देवेंद्र उर्फ देबू ने पूछताछ में रवि से सस्ती कीमत पर चोरी के मोबाइल खरीदने व आगे अन्य लोगों को बेचना स्वीकार किया है। पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि उसने चोरी का मोबाइल गांव टूमना निवासी बबलीसतबीरदिनेशप्रवीणरविंद्रअजयपरमवीर व सतबीर उर्फ टिंकू को बेचे थे। 

Pathargama News: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Posted: 24 Jan 2022 01:34 AM PST

 



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीण विकास ट्रस्ट- कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के तत्वावधान में प्रखंड अंतर्गत बरमसिया ग्राम में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम में गृह वैज्ञानिक डाॅ. प्रगतिका मिश्रा ने बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा रोजगार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी| किशोरियों को स्वास्थयप्रद भोजन और पेय पदार्थों को चुनने, शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने और एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार को बढ़ावा देने में सहायता करने के लिए किए जा रहे क्रियाकलापों को समर्थन करना चाहिए।  आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन ए और आयोडीन सहित, विटामिन और खनिज की कमियों को रोकने के लिए का सुदृढ़ीकरण एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ. रितेश दुबे ने कहा कि भारत सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना चलाया है| सुकन्या समृद्धि खाता योजना, 2019 को अधिसूचित किया है| कोई भी बैंक या भारतीय डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकता है| फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध है| खाता बालिका के जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक बालिका के नाम पर नेचुरल या कानूनी अभिभावक द्वारा खोला जाना चाहिए| यह खाता 1,000 रुपये से खोला जा सकता है| एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम सीमा 1,50,000 रुपये तक है. इस योजना पर ब्याज दर 7.60% प्रति वर्ष है, जो वार्षिक रूप से संयोजित है| इसलिए, भविष्य में बालिकाओं द्वारा उनकी शिक्षा के लिए धन का उपयोग किया जा सकता है| बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए रोजगार परक शिक्षा जैसे- चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि तथा बैंकिंग सेक्टर आदि में अपार सम्भावनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक बताया| सभी बालिकाओं को टमाटर, बैंगन, फूल गोभी, मिर्च तथा रसभरी के बिचड़े वितरित किया गया|  मौके पर पुष्पा हांसदा, राम धन मुर्मू, काजल कुमारी, नीतू कुमारी सहित 40 बालिकाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुई|

अमन राज:-

Ghorikitta News:- घोरिकित्ता एतिहासिक मैदान पर घोरिकित्ता A टीम Vs घोरिकित्ता B टीम के बीच हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन! अमौर पंचायत के मुखिया शंकर राम ने किया खिलाड़ीयों को सम्मानित!

Posted: 23 Jan 2022 08:53 PM PST

 




ग्राम समाचार, घोरिकित्ता:- मेहरमा प्रखण्ड के घोरिकित्ता एतिहसिक मैदान पर A टीम घोरिकित्ता Vs B टीम घोरिकित्ता के बीच हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन! अमौर पंचायत के मुखिया ने किया खिलाड़ीयों को सम्मानित! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि घोरिकित्ता एतिहासिक मैदान में  घोरिकित्ता A टीम 🆚 B टीम के बीच हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन! वहीँ बताया गया कि घोरिकित्ता B टीम 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गये! जबाब में घोरिकित्ता A टीम ने 132 रन बनाकर इस मैच को जीतकर अपने नाम किया! वहीँ अमौर पंचायत के मुखिया ने खिलाड़ीयो को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में मिले 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज, होम आइसोलेशन में रहने की दी गई सलाह

Posted: 23 Jan 2022 09:24 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में लगातार कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को 44 लोग संक्रमित पाए गए। सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार महतो की दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक प्रखंड क्षेत्र में 116 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 40 

कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। जबकि अभी भी प्रखंड क्षेत्र में 76 एक्टिव केस हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। सभी होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है। सभी मरीजों को कहा गया है कि, अगर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो, तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगहों पर फरार आरोपी के घर की की गई कुर्की जब्ती

Posted: 23 Jan 2022 09:17 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के भीखा गांव एवं गंगटा गांव में रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के घर की कुर्की जब्ती की। जानकारी देते हुए बौंसी सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम ने बताया कि, गंगटा गांव के मुकेश दास के घर की कुर्की जब्ती की गई। बताया गया कि, 2020 के मई माह में गांव के ही आरती देवी ने गांव के मुकेश 


दास एवं अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद से आरोपी अभी फरार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर भीखा गांव में सोनी देवी के घर की कुर्की जब्ती की गई। बताया गया कि, पूनम देवी की मौत 12/10/2020 को हुई थी। जिसमें हत्या का आरोप सोनी देवी पर लगाया गया था। दोनों आरोपियों के घर पर कुर्की जब्ती कर सामान को बौंसी थाना परिसर में लाया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।



Bounsi News: मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Posted: 23 Jan 2022 08:08 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यालय परिसर में वंदना स्थल से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पावन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य आचार्य एवं सभी कर्मचारी बंधु भगिनी उपस्थित थे। विद्यालय के भैया बहनों ने भी ऑनलाइन व्यवस्था से नेताजी के जीवन चरित्र पर 

अपने विचारों को रखा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित, तकनीकी कौशल विकास केंद्र, एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर बौंसी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के संचालक के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Posted: 23 Jan 2022 08:07 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र सरुआ पंचायत स्थित साहूपोखर चंद्रशेखर सिंह आदिवासी उच्च विद्यालय कला भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर, प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विकास पर चर्चा की गई। मौके पर जनजाति 

आदिवासी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं आदिवासी परंपरा के अनुसार प्रखंड प्रमुख सहित जिला परिषद सदस्य ने मांदर,ढोल,नगाड़ा बजाते हुए, जमकर नाचे। साथ ही जनप्रतिनिधियों को आदिवासी वेशभूषा में अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अधिक लाल मरांडी द्वारा स्वतंत्र अमर योद्धा पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उप प्रमुख प्रकाश चौधरी, स्थानीय मुखिया रेखा देवी, सांगा मुखिया पूजा मुर्मू ,जिला परिषद दक्षिणी अमर कुमार हेंब्रम, आदिवासी मंच के दीनू मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: महावीर स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखंड कीर्तन आयोजन निकाली कलश यात्रा

Posted: 23 Jan 2022 08:07 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बार ने पंचायत अंतर्गत मथडीह में गांव रुदो यादव अपने आवास पर महावीर स्वामी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है अखंड कीर्तन को लेकर रविवार को 11 कन्या के द्वारा कलश यात्रा लालपुर नदी से भैरोगंज बाजार होते होते गांव तक झांकी निकाली जिसमें दर्जनों श्रद्धालु महिला पुरुष कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कलश 

यात्रा में भाग लिया। बजरंग बली प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में रूदो यादव के पुत्र शंभू यादव के कर कमलों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया आयोजन में पंडित बालानन्द पांडेय एवं कौशल पांडेय के द्वारा महावीर स्वामी बजरंग बली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ में मंत्रोचार किया जा रहा है मौके से कौशल कुमार पांडेय ने बताया कि यह आयोजन समाजसेवी रूद्र यादव के द्वारा कराया जा रहा है जो आज से 27 नवंबर तक अखंड कीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की आयोजन किया जाएगा तथा यज्ञ समापन पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: चोरी-छिपे शराब बनाने वाले को अब खैर नहीं, 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल

Posted: 23 Jan 2022 08:07 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत के माइकुरा गांव से बीते 22 जनवरी 2022 शनिवार को एक देसी महुआ कारोबार करने वाले युवक को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों के अनुसार आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि माइकुरा गांव में अवैध तरीके से शराब बनाकर कारोबार किए जाते हैं जिसकी सूचना पर आनंदपुर ओपी के  ए एस आई श्याम कुमार रजक जी 

दल बल के संजुक्ता में कार्रवाई करते हुए गत संध्या 6:15 बजे मायकुरा गांव पहुंचा जहां पुलिस को देख कर भाग रहे कपिल देव पूझार पिता स्वर्गी गुल्ली पूजा र उम्र 30 वर्ष को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार युवक कपिल देव पुजार के  विरुद्ध धारा 30 (ए) के तहत मद्द निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध ढंग से शराब कारोबार कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है बावजूद शराब कारोबारी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर कारोबार में संलिप्त पाए जा रहे हैं।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत,वाहन चालक वाहन लेकर हुआ फरार

Posted: 24 Jan 2022 02:31 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चान्दन थाना से एक बड़ी घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार रविवार 23 जनवरी 2:00 बजे के करीब चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 9 वार्ड सदस्या उषा देवी के पति मुन्ना सिंह किसी कार्य के लिए चांदन बाजार आए थे जो चंदन देवघर मुख्य मार्ग स्थित चांदन थाना के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। ठोकर मार कर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन अस्पताल पहुंचाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के  प्रभारी चिकित्सक डॉ एके सिन्हा ने घायल युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना पर परिजनों मृत शव को मुख्य सड़क पर रखकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। जिसकी सूचना पर चान्दन पुलिस ने मृत शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हेतू बांका भेजने की बात कही।इधर चांदन पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर लिया है। मुन्ना सिंह एक सामाजिक व्यक्ति होने के नाते उसकी मौत की खबर सुनते ही चांदन प्रखंड क्षेत्र के तमाम जनता उनके मृत शरीर को देखने के लिए चांदन अस्पताल में तांता लग गया। मुन्ना सिंह का घर चांदन प्रखंड कार्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर था इन्होंने अपने पत्नी के साथ दो पुत्र एवं चार पुत्री को पिछे छोड़ दिया। इनके आकस्मिक मौत से परिजन दहाड़ मार कर रो रही है। मुन्ना सिंह समाज के कठिनाइयों को दूर करने के लिए हमेशा प्रखंड के लोगों के दिल में बसा 

था। अपने वार्ड नंबर 9 की हर समस्या को समाधान करने पर तत्पर रहते थे। मुन्ना सिंह 10 साल पहले भी वार्ड सदस्य थे। और इस बार भी उनकी पत्नी उषा देवी को जनता ने समर्थन देकर भारी  बहुमत से विजय बनाई है। इनकी मौत की खबर सुनते ही चांदन प्रखंड के प्रमुख रवीश कुमार एवं निवर्तमान मुखिया अनिल कुमार, पूर्व मुखिया छोटन मंडल, उप मुखिया संजीव कुमार, सरपंच राकेश कुमार बच्चू, पूर्व सरपंच गौतम कुमार दुबे  घटनास्थल पर पहुंचकर  सभी जनप्रतिनिधियों ने  समाजसेवी मुन्ना सिंह के निधन पर दुख: प्रकट  करते हुए कहा कि हमारे चांदन पंचायत के सामाजिक व्यक्ति के निधन होने से अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। वहीं मृत युवक के साथ जा रहे शितल राउत को वाहन की ठोकर से हल्की चोट लगी जिसे उपचार कर घर भेज दिया। और लोगों को आप बीती सुनाई। जबकि मुआवजे की राशि पाने के लिए पोस्टमार्टम अनिवार्य है इस बात को कई पंचायत प्रतिनिधियों ने परिवार वाले को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन स्वजन जबरन मुन्ना सिंह की लाश को लेकर अपने घर चले गए। मृतक को चार पुत्री औऱ दो पुत्र भी है।जिसमे तीन पुत्री की शादी हो चुकी है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि थाना औऱ सीमा पर लगे सीसी कैमरा से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। औऱ जख्मी शीतल राउत के बयान पर मामला दर्ज करते हुए परिवार के लोगो को मुआवजा राशि पाने के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार किया जा रहा है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चलाया मास्क जाँच अभियान, 28 लोगों से वसूला जुर्माना

Posted: 23 Jan 2022 06:13 AM PST

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के फैलने के खतरे के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुपालन के लिए  रविवार को  पंजवारा पुलिस  द्वारा मास्क अभियान चलाया गया।



पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव के निर्देश पर थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह ने पंजवारा बाजार में घूम घूम कर मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारों, राहगीरों,  वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए जुर्माना वसूला।  इस कार्रवाई में पंजवारा में कुल 28 लोगों से  ₹ 1400 का जुर्माना वसूला गया । वहीं इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान भी चलाया और यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना वसूला।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Post Bottom Ad

Pages