ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 26, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Belbadda News:- बेलबड्डा थाना परिसर में 73वें गणतंत्र दिवस पर बेलबड्डा थाना प्रभारी ने किया झंडोत्तोलन!

Posted: 26 Jan 2022 07:13 AM PST

 




ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा थाना परिसर में आज 26 जनवरी 2022 को 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलबड्डा थाना प्रभारी राजु लाल स्वास्ति ने किया झंडोत्तोलन! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि  इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलबड्डा थाना के सभी कर्मी मौजूद रहे! वहीँ बेलबड्डा थाना प्रभारी राजु लाल स्वास्ति ने बताया गया कि इस कोरोना महामारी को लेकर  हमारे सभी कर्मियों ने इस कोरोना महामारी के गाइडलाइन को पालन करते नजर आये! एवम् शांति, व् शान से फहराया गया तिरंगा झंडा!  वहीँ  इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलबड्डा थाना में प्रशासन के द्वारा मिष्टान भी बाँटा गया! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 


Godda News: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दी तिरंगे को सलामी

Posted: 26 Jan 2022 03:31 AM PST




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक-26.01.2022 को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा आवासीय कार्यालय एवं समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।उपायुक्त ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिलेवासी शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अहम योगदान दें। इसके साथ-साथ समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए भी निरतर प्रयासरत रहे। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आवास एवं आरक्षी केंद्र गोड्डा में पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश के द्वारा झंडोत्तोलन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दे जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को बनाए रखने में शत प्रतिशत अपना योगदान दे। इस मौके पर जिला परिषद गोड्डा, DRDA गोड्डा में उप विकास आयुक्त महोदय गोड्डा श्री चंदन कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं इस मौके पर उपायुक्त  गोड्डा एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा के मेला मैदान, गोड्डा गेट के सामने नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में डॉ० अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शहीद स्मारक पर गाँधी एवं जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कारगिल चौक स्थित सिद्धु कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पोस्ट ऑफिस चौक के पास चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

Republic Day Parade Live: गणतंत्र दिवस परेड में भारत का शक्ति प्रदर्शन, आसमान में गरजे राफेल से कांप जाएगा दुश्मन का कलेजा

Posted: 26 Jan 2022 01:02 AM PST


ग्राम समाचार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की तीसरी लहर के बीच देश आज यानी 26 जनवरी को 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) मना रहा है।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की उपस्थिति में राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य ताकत के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखी।  परेड के दौरान नारी शक्ति का भी अनूठा प्रदर्शन भी देखने को मिला।  परेड में भारतीय वायुसेना के 75 विमानों ने पहली बार फ्लाई पास्ट करके अपनी ताकत एहसास कराया। 


फ्लाई फास्ट के दौरान राफेल, जगुआर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, सुखोई, मिग-29 जैसे विमानों ने आसमान के करतब दिखाए।  साथ ही राज्यों में झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति को देश के सामने रखा।  राज्यों के अलावा, भारतीय वायुसेना, नौसेना, आर्मी समेत सुरक्षाबलों के दस्ते ने भी परेड में हिस्सा लिया। 




देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आयोजित परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा ने संभाली और मेजर जनरल आलोक काकर परेड के सेकेंड-इन-कमांड रहे।


कोरोना महामारी का असर इस साल की गणतंत्र दिवस परेड पर देखने को मिला, जहां महज 5,000 लोग उपस्थित हुए और टीकों की दोनों खुराक लेने के अलावा सभी ने दोहरे मॉस्क पहन रखे थे तथा समारोह स्थल पर 'दो गज की दूरी' के नियम का भी पालन किया।



PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. 1971 और इसके पहले और बाद के युद्धों सहित सभी युद्धों के सभी भारतीय शहीदों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक में अंकित किए गए हैं।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने स्वागत किया।  स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका पर अपना संदेश भी लिखा।  



देश की पहली महिला राफेल फाइटर जेट पायलट शिवांगी सिंह (Shivangi Singh) बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा थीं।  वह भारतीय वायु सेना (IAF) की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट हैं. पिछले साल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ IAF की झांकी का हिस्सा बनने वाली पहली महिला फाइटर जेट पायलट बनीं थीं. झांकी पर सवार शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी। 

ब्यूरो रिपोर्ट।


Post Bottom Ad

Pages