ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 3, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Pathargama News: दिवंगत विधायक रघुनंदन मंडल की छठी पुण्यतिथि मनाई गई

Posted: 03 Jan 2022 02:34 AM PST






ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को कोरका आवास स्थिति स्वर्गीय रघुनंदन मंडल के प्रतिमा स्थल परिसर मे दिवंगत विधायक स्वर्गीय रघुनंदन मंडल की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। मौके के नाम संबोधन में विधायक अमित कुमार मंडल ने जहां वर्तमान झारखंड की सरकार की नाकामी को गिनाया और क्षेत्र के विकास की चर्चा की वही राजेश झा, सियाराम भगत, राजीव मेहता, पवन झा आदि वक्ताओं ने स्वर्गीय रघुनंदन मंडल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला| इस मौके पर 5 दिव्यांगजन क्रमशः शिबू माझी, पवन कुमार पंडित, रमन राज, दीपू कुमार और अतुल आनंद को विधायक अमित कुमार मंडल के द्वारा स्कूटी की चाभी सौंपी गई। 1000 गरीब- असहाय स्त्री पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया गया।




मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी, अंचलाधिकारी संतोष बैठा, थाना प्रभारी बलिराम रावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोड्डा अजीत सिंह, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, पूर्व जिला परिषद सदस्य  सियाराम भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश झा, बिसाह मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ मांझी, मदन महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉली गुप्ता, सरिता दुबे, विधायक के पीए विजय श्री, पवन झा, सरिता दुबे, मनीष रंजन, गौतम कुमार, गौतम राज, विक्की कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

अमन राज:-

Pathargama News: दरवाजे पर रखी हुई मोटरसाइकिल की हुई चोरी

Posted: 02 Jan 2022 10:33 PM PST

 

ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- रविवार की रात्रि पथरगामा निवासी जोजोडीह प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक रोहित कुमार चौबे के दरवाजे पर लगी उनकी हीरो हौंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18 बी 1425 को अज्ञात चोर ले उड़े| मिली जानकारी के अनुसार उनके दरवाजे पर बने पोर्टिको में रोज की तरह रात्रि में मोटरसाइकिल लॉक कर रखी हुई थी| मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा सुबह 7:00 बजे के आसपास तब हुई जब भागलपुर से लौटकर आए शिक्षक रोहित कुमार ने स्कूल जाने के लिए मोटरसाइकिल की पड़ताल की| मोटरसाइकिल की चोरी को लेकर पथरगामा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है| मालूम हो कि आज से महज 10 दिन पूर्व इसी जगह से एक और मोटरसाइकिल की चोरी हो गई थी|

अमन राज:-



Bounsi News: पूर्व मंत्री सह बांका विधायक पहुंचे मंदार, पर्यटकों से दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Posted: 02 Jan 2022 09:31 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बांका के विधायक सह पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल रविवार को ऐतिहासिक मंदार पहुंचे। पापहरणी सरोवर किनारे जहां उन्होंने श्रद्धालुओं से बात की और आने वाले पर्यटकों से भी मुलाकात की। इस दौरान बिहार के पूर्णिया, नालंदा, कटिहार, बेगूसराय सहित सीमावर्ती राज्य झारखंड के कई जिलों से आए सैलानियों से पूर्व मंत्री ने बात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन सभी से पर्यटकों से पूर्व मंत्री ने मंदार के विकास के बारे में पूछा। जिस पर पर्यटकों ने विशेष 


रुप से रोपवे को लेकर खुशी जाहिर की और कहा मंदार पर्वत की चढ़ाई करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। वहीं कोरोना को देखते हुए पूर्व मंत्री सह बांका विधायक ने लोगों से अपील की है कि, कोरोना काफी चिंताजनक विषय है। जिसको लेकर सभी को अब सक्रिय हो जाना चाहिए। क्योंकि नए रूप में कोरोना ने दस्तक दी है। सरकार की गाइडलाइन का पालन करना अति आवश्यक है। मौके पर बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह,हीरालाल मंडल, शंकर चौधरी, ढुलढुल सिंह, अविनाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: कोविड वेक्सिनेशन का मेगा केम्प 15 से 18 वर्ष के बच्चों को तीन जनवरी से लगेगा टीका

Posted: 02 Jan 2022 09:29 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। देश में तीन जनवरी 2022 सोमवार से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने ब्यापक इन्तजाम किया गया है। ज्ञात हो कि विश्व में कोरोना संक्रमण को अंकुश लगाने को भारत सरकार द्वारा विषेश वेक्सिनेशन आयोजित किया गया है जो 16 जनवरी 2020 से सबसे पहले पहले फ्रंट लाइन वर्करों में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाने का काम किया।बाद पुलिस कर्मियों के साथ अन्य फ्रंट वर्करों को लगाईं गई। तत् पश्चात 44 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाई गई। और धिरे धिरे कोरोना संक्रमण में अंकुश लगती गई बाद में इसे 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका लगने लगी। वेक्सिनेशन में वृद्धि को लेकर प्रखंड प्रशासन के साथ साथ आशा, आंगनबाड़ी, जिविका, पीडीएस प्रणाली के लोगों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया और स्वास्थ्य विभाग के आलोक में गांव गांव में शिविर आयोजित कर वेक्सिनेशन किया गया। संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन के 

निर्देश पर टिका कर्मीदल के द्वारा शत् प्रतिशत वेक्सिनेशन के ए एन एम, जी एन एम, आशा दीदी आदि के डोर टू डोर वेक्सिनेशन कराया गया। इतना होने के बाबजूद एन जी ओ के आलोक में केयर इंडिया की ओर से 9 टू 9 वेक्सिनेशन के साथ कोरोना का दुसरा टीका लगाओ इनाम पाओ आयोजित किया गया।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा दो तरह की कोविसिल्ड एवं कोभेक्सिन की टीका उपलब्ध कराई जिसमें लगभग लोगों ने अपना दोनों टीका लगवा कर खुशी महसूस कर रहा है। अब भारत सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के आलोक में 3 जनवरी 2022 सोमवार से 15 वर्ष से 18 वर्ष के सभी बच्चों को कोरोना की टीका लगाने की तैयारी कर चुकी हैं। जिसमें चांदन प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सर्व प्रथम 5 जगहों पर मेगा वेक्सिनेशन शिविर आयोजित कि गई है। मेगा शिविर चांदन के एम एम के जी हाई स्कूल चांदन, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज,उप स्वास्थ्य केंद्र कोरिया, उप-स्वास्थ्य केन्द्र असुढा मकुन्दा, एवं सुईया में आयोजित किया गया है।आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी एके सिंहा ने बताया कि 15 वर्ष से 18 वर्ष की सभी विद्यालय के किशोर किशोरियों को कोभेक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जिससे दूसरा टीका 28 दिनों के बाद लगाई जाएगी। साथ ही साथ 10 जनवरी से सभी फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना का बूस्टर टीका लगाया जाएगा। तीसरा वेव का संकेत ओमिक्रोन वेरियंट्स से बचाव को लेकर वेक्सिनेशन कराना एक मात्र उपाय है। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए जख्मी

Posted: 02 Jan 2022 08:47 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गुरुधाम समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार धोरैया के भिलाई गांव निवासी नीप्पू सिंह एवं निशिकांत ठाकुर अपने मोटरसाइकिल से बौंसी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच एक पिक अप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके 

बाद वे सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवक को पुलिस के द्वारा उठाकर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजय सुमन ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि, दोनों युवक के पांव में बुरी तरह से चोट लगी है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने शराब के नशे में दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 02 Jan 2022 08:45 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव से पुलिस ने शनिवार रात एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी चुनचुन यादव को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि, तेतरिया गांव में एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी चुनचुन यादव को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में युवक के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद रविवार को करोना जांच कराते हुए बांका जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर बौंसी 


पुलिस ने भालजोर बॉर्डर से एक जनवरी शनिवार की देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार भागलपुर निवासी रवि कुमार तारापीठ से अपने साथियों के साथ वापस लौट रहा था। रवि कुमार ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद मेडिकल जांच कराया गया। वहां भी शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार करते हुए रविवार को जेल भेज दिया गया। बताया गया कि, उनके अन्य साथी की शराब पीने की पुष्टि नहीं होने पर छोड़ दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: सामाजिक एकता फाउंडेशन के सदस्यो ने की अग्नि पीड़ित बच्ची की सहायता

Posted: 02 Jan 2022 08:43 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। सामाजिक एकता फाउंडेशन पंजवारा के सदस्यों ने रविवार को क्षेत्र के नया नगरी गांव में बीते दिनों गैस सिलेंडर में आग लग जाने की वजह से झुलसी हुई बच्ची की गांव जाकर सहायता की। सामाजिक एकता फाउंडेशन से जुड़े सदस्य संजीव झा ने बताया कि नया नगरी गांव में पिछले दिनों एक 9 महीने की बच्ची 

आग से झुलस गई थी।  इसको लेकर फाउंडेशन  के सदस्यों  द्वारा रविवार को नया नगरी गांव पहुंच बच्ची को स्वेटर, पोषक खाद्य पदार्थ  एवं नगद सहायता दी गई साथ ही  फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है इस मौके पर संजीव झा, अजीत ठाकुर ,उज्जवल कापरी,  अनिल पासवान, दिलीप पासवान,आशीष झा, लड्डू भगत, राजीव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: पूर्व मंत्री ने लोगों को कोविड के खतरे से बचाव हेतु जागरूक किया

Posted: 02 Jan 2022 08:40 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल रविवार को क्षेत्रीय दौरा के क्रम में पंजवारा पहुंचे। यहां उन्होंने बाजार वासियों से एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन  से बढ़ रहे संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने एवं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम अपनी सतर्कता दिखा कर देश में बढ़ रहे कोविड-19 के  संक्रमण को अपने राज्य में फैलने से रोक सकते हैं। वही इसके पूर्व विधायक 

रामनारायण मंडल ने एक दैनिक अखबार के स्थानीय संवाददाता सदानंद सिंह जो पिछले दिनों एक दुर्घटना में घायल हो गए थे उनसे मुलाकात की एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व मंत्री ने  स्थानीय भाजपा नेता अमरकांत जायसवाल के घर पहुंच  क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का भी हालचाल जाना। इस मौके पर बाराहाट के अंचलाधिकारी राजेश कुमार, पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ,,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह ,मुखिया भोला पासवान ,भाजपा नेता रासमोहन ठाकुर, हीरालाल मंडल, ढुलढुल सिंह, धनंजय मांझी, उज्जवल सिन्हा,ललित किशोर ,अविनाश सिंह ,दीपक मण्डल, निरोज झा, आनंद शंकर झा ,उदय कांत साह,  महेश मंडल ,अमरकांत जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान,  वार्ड सदस्य प्रभात मंडल, प्रवीण भगत  सहित अन्य मौजूद रहे ।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Dewanchak News:- देवनचक- मतरामचक कच्ची सड़क पर चलने को मजबुर ग्रामीण!

Posted: 02 Jan 2022 08:07 AM PST

 





ग्राम समाचार, देवनचक:- मेहरमा प्रखण्ड के देवनचक - मतरामचक जाने वाली कच्ची सड़क पर मजबुर है ग्रामीण के लोग! प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों से मिट्टी से बनी कच्ची सड़क को ग्रामीणों ने झेल रहा है!  वहीँ बताया गया कि ग्रामीणों ने इस सड़क की पक्कीकरण के लिए माँग भी की! लेकिन प्रखण्ड पधाधिकारी महोदय जी के द्वारा कोई ध्यान नही दे रहे है! एैसी स्थिति अगर अभी नजर आ रहा है तो वारिश के दिनों में कितना मुश्किल् होता होगा! ये दृश्य तो देख कर ही पता चल जाता होगा!

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा (गोड्डा) ग्राम समाचार

Meharma News:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रमांक-3 के जिला परिषद उम्मीदवार जुली देवी(पति)पंकज कु अतुल के द्वारा चलाया जा रहा है जन सम्पर्क अभियान!

Posted: 02 Jan 2022 05:58 AM PST

 





ग्राम समाचार, मेहरमा:- झारखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जल्द से जल्द होने वाले है! इसी दौरान मेहरमा प्रखण्ड से क्रमांक-3 से जिला परिषद उम्मीदवार जुली देवी (पति) पंकज कुमार अतुल के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे बलिया, ढोढा, अन्य गाँवों में जा- जा कर जन सम्पर्क अभियान चला रहे है! एवम् ग्रामीणों से मिल कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार

Meharma News:- मेहरमा के सभा भवन में किया गया बिदाई समारोह का आयोजन! अंचल निरीक्षक रविशंकर राय को सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य में दिया गया बिदाई!

Posted: 02 Jan 2022 03:03 AM PST

 





ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा के सभा भवन मे किया गया बिदाई समारोह का आयोजन! बताया जाता है कि अंचल निरीक्षक रविशंकर प्रसाद राय सेवानिवृत्त के उपरांत प्रखण्ड अंचलाधिकारी सुनील कुमार, एवम् प्रखण्ड विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने खादी चादर अंचल निरीक्षक के शरीर पर रख कर एवम् उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए           साम्मानित किया गया! वहीँ बताया गया कि अंचल निरीक्षक  रविशंकर प्रसाद राय  पिछले दो वर्षों से कार्यरत थे! एवम् कार्यकाल का समय समाप्त होने से आज उन्हें रिटायर्ड लेना पड़ा! एवम् मौक़े पर अन्य अंचल कर्मी भी मौजूद थे! 

 संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा,(गोड्डा) ग्राम समाचार

Belbadda News:- बेलबड्डा सहित अन्य गाँवों में लगाया गया 320 लोगों को कोरोना का टीका!

Posted: 02 Jan 2022 02:10 AM PST

 





ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा पंचायत के एवम् अन्य गाँवों में जा-जा कर मोबाइल वेक्सिनेशन के टीम के द्वारा इस नये साल के पहले दिन मे कुल 320 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका! प्राप्त जानकारी के मुताबित बताया कि  स्वास्थ्य विभाग मेहरमा टीम के द्वारा मोबाइल वेक्सिनेशन के द्वारा लगातार टीकाकरण किया जा रहा है! जिससे तीसरी कोरोना लहर को कम किया जा सके! वहीँ झारखंड के गोड्डा जिले में तीन कोरोना पोजेटिव पाया गया है! वहीँ मेहरमा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस मोबाइल वेक्सिनेशन के टीम को कार्य में तेजी लाने का कहा गया है! जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सकता हैं! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा,(गोड्डा) ग्राम समाचार

Dumka News:जामताड़ा के बेवा चर्च के फादर का सड़क दुर्घटना में मौत

Posted: 01 Jan 2022 03:34 PM PST

पार्थिव देह चंद्राय बास्की का

ग्राम समाचार, दुमका। साहेबगंज-गोविंदपुर नेशनल हाईवे के दुमका-जामताड़ा पथ के आश्रम चापुड़िया जोड़ा पुल के पास शुक्रवार रात नो बजे दुमका से जामताड़ा बेवा  चर्च के फादर चंद्राय बास्की आयु 42 साल की मौत सड़क दुर्घटना में हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार दुधानी स्थित चर्च में ईसाई रीति रिवाज से कर दिया गया। चंद्राय बास्की रानीश्वर थाना क्षेत्र के आमझारी गांव का वर्णवाल बास्की का पुत्र था। वह शुक्रवार को दुधानी चर्च से कार्यक्रम कर देर रात वापस जामताड़ा स्थित बेवा चर्च अपने ग्लैमर बाइक से लौट रहा था। आश्रम मोड़ बड़ा चापुड़िया के बीच घुमावदार जोड़ा पुल के पास असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर कर दुघर्टना ग्रसित हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मसलिया पुलिस ने नाजुक हालत को देखते पीसीआर वैन से दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फादर चंद्राय बास्की के मौत की खबर सुनते ही जामताड़ा व दुमका दुधानी चर्च में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को ईसाई रीति रिवाज से सम्मानपूर्वक विधिवत रूप से दफना दिया गया।

रैलिंग न होने से जोड़ा पुल के पास पूर्व भी कई लोगों की जा चुकी जान- आश्रम चपूड़िया के बीच ढलान व घुमावदार जोड़ा पुल में रैलिंग नहीं होने के कारण कई जाने जा चुकी है। विगत साल सड़क से नीचे कार पलटने से दो व्यवसायी की मौत हो चुकी है। साल में हर महीने एक आध दुर्घटना होना तो आम बात हो गया है। दोनो तरफ ढलान व घुमावदार जगह में पल होने से अक्सर अनजान लोग इसका शिकार होते हैं। दोनों व्यवसायी की मौत के बाद स्थानीय  तपन दत्त,सुखदेव मंडल,वीरेन किस्कु, नलिन किस्कू,राजेश चौड़े आदि लोगों ने प्रसासन से अभिलंब रैलिंग लगवाने की मांग किया था जिसपर कोई पहल अभी तक नहीं हो सकी है।

Post Bottom Ad

Pages