ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Madhura News:- मधुरा के आजाद हिंद फौज मैदान में आज फाइनल मुकाबला मे कसवा ने दोगाछी को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा!
- Panjwara News: पंजवारा पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक हुई संपन्न
- Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा में 60 छात्रो को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Pathargama News: 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाया गया
- Pathargama News: 22 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया
- Banodha News:- बनोधा बहियार मे मिला 35 वर्षीय महिला का शव, गाँवों में फैली सनसनी!
- Meharma News:- मेहरमा थाना के वाहन चालक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या!
- Surni News:- सुड़नी गाँव के पांच नंबर वार्ड में नाला के अभाव में रोड पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण इस गन्दगी मे जीने को मजबुर!
- Surni News:- सुड़नी गाँव में पिछले तीन महीने से खराब पड़ा है चापाकल, ग्रामीणों ने बताया कि ध्यान नही दे रहे है PHD विभाग कर्मी, एवम् प्रखण्ड विकास पदाधिकारी!
- Godda News: संभावित कोरोना 19 के तीसरे वेरिएंट ओमीक्रोन से बचाव हेतु 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण हेतु उपायुक्त ने की बैठक
- Ranchi News: कोविड-19 के बचाव के लिए 15 जनवरी तक रहेंगे निम्नलिखित प्रतिबंध
- Bounsi News: प्रखंड कार्यालय परिसर में पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर उमड़ी भीड़
- Bounsi News: 15 से 18 वर्ष के 430 किशोरों को लगाया गया कोरोना का टीका
- Bounsi News: कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने की ग्रामीणों की जांच, सब की रिपोर्ट आई नेगेटिव
- Bounsi News: शराब पीकर आ रहे 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार, एक कार जप्त
- Amaur News:- अमौर सहित अन्य गाँवों मे कुल 105 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका!
- Panjwara News: मास्क चेकिंग अभियान में 20 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना
- Panjwara News: प्लस उच्च विद्यालय पंजवारा में छात्रों को दी गई वैक्सीन की खुराक
- Panjwara Nes: जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में पंजवारा के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
- Chandan News: बिरनिया लाइन्स क्रिकेट टीम ने कोरिया किंगस्टार टीम को 3 विकेट 56 रनों से किया पराजित
- Chandan News: कोरोना से बचाव हेतु 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाइ टीका बच्चों में देखी खुशी
| Posted: 04 Jan 2022 08:46 AM PST
ग्राम समाचार, मधुरा:- मेहरमा प्रखण्ड के मधुरा पंचायत में आजाद हिंद फौज मैदान पर आज फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया जिसमें कसवा Vs डोगाछी के बीच खेला गया! और कसवा ने दोगाछी टीम को पराजित कर के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया! वहीँ जानकारी के मुताबिक बताया गया कि ये दस दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया गया था! जो की कुल 32 टीमों ने भाग लिया था! जिसमें ये दोनों टीमों ने संघर्ष करते हुए फाइनल में जगह बनाया! एवम् कसवा के टीमों ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया! जो विजेता कसवा टीमों को प्रथम पुरुस्कार के रूप में 10,000 (दस हजार रुपये) का नगद इनाम भी पाया गया! वहीँ इस टुर्नामेंट के संयोजक के रुप मे लाल बहादुर सिंह, एवम् राकेश कुमार सिंह के द्वारा संचालित किया गया था! वहीँ सलाह भी दिया गया कि खिलाड़ियों को खेल की भावनाओं से खेलना चाहिए, जो की आगे चल के अपने नाम रौशन कर सकें! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार |
| Panjwara News: पंजवारा पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक हुई संपन्न Posted: 04 Jan 2022 07:46 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा, बांका। पंजवारा पंचायत भवन में मंगलवार को निर्वाचित मुखिया भोला पासवान एवं वार्ड सदस्यों की मौजूदगी में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न हुई । इसमें पंचायत सचिव शिवनारायण यादव भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पंचायत में क्रियान्वयन होने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं ग्रामीणों को भी इस बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वार्ड क्रियान्वयन प्रबंध समिति का जल्द से जल्द गठन करने को लेकर प्रखंड मुख्यालय से जारी पत्र को भी सभी वार्ड सदस्यों को सौंपा गया एवं पत्र के मुताबिक पंचायत में आगामी 7 जनवरी को वार्ड के वार्ड क्रियान्वयन समिति का चुनाव होगा । आम सभा के दौरान पंचायत के उपमुखिया प्रेम शंकर मांझी, डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास कुमार, वार्ड सदस्य नितेश मिश्रा ,प्रवीण भगत, प्रभात रंजन, योगेश्वर दास, नीरज यादव ,मीना देवी ,बसन्ती देवी,कामेश्वर दास, ग्रामीण अनिल भगत, रमेश मंडल हसमुल अंसारी, प्रमोद पासवान, निरंजन यादव, अनिल दास सहित अन्य मौजूद रहे।
|
| Panjwara News: प्लस टू उच्च विधालय पंजवारा में 60 छात्रो को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 04 Jan 2022 04:32 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। जिले के सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए कोविड से बचाव के हेतु चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को भी प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। यहां आयोजित कैंप में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी एवं रीता झा ने 15 से 18 आयु वर्ग के 60 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन की खुराक दी । अभियान को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद ने बताया कि विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है औऱ वे इसको लेकर उत्सुक दिख रहे हैं।
|
| Pathargama News: 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाया गया Posted: 04 Jan 2022 03:53 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- 15 से 18 आयु वर्ग के युवाओं को कोविड-19 वैक्सीन लगाए जाने का सरकारी निर्णय से युवाओं में उमंग देखा जा रहा है| मंगलवार को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वैक्सीनेशन दल के द्वारा लोग चंद्र घासीराम उच्च विद्यालय तथा कन्या उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रेरित कर वैक्सीन लगाया गया| लोग चंद घासीराम उच्च विद्यालय के दशम वर्ग के छात्र रितिक वर्मा को वैक्सीन की पहली खुराक देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| वैक्सीन लेने के उपरांत ऋतिक वर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया| विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष पांडे ने बताया कि सरकार द्वारा 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को टीका देने के निर्णय से छात्र-छात्राओं को काफी फायदा होगा| छात्र-छात्राओं को वैक्सीन दे देने से कोरोनावायरस से बचाव हेतु अब विद्यालय को बंद नहीं करना होगा जिससे विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। सरकार का यह कदम बिल्कुल ही सार्थक होगा| दोनों विद्यालय में आज हुए वैक्सीनेशन में 200 से अधिक छात्र छात्राओं को प्रति रक्षित किया गया| अमन राज:- |
| Pathargama News: 22 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया Posted: 04 Jan 2022 03:49 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान की अगुवाई में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुल 22 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया बंध्याकरण दल में सदर अस्पताल से आए डॉ कुणाल, डॉ जे पी भगत एवं स्थानीय एएनएम संजू कुमारी, मंजू कुमारी, दमयंती कुमारी, स्वास्थ कर्मी नागेंद्र शर्मा, ओटीएस असिस्टेंट प्रदीप किस्कु आदि शामिल थे| अमन राज:- |
| Banodha News:- बनोधा बहियार मे मिला 35 वर्षीय महिला का शव, गाँवों में फैली सनसनी! Posted: 04 Jan 2022 01:35 AM PST
ग्राम समाचार, बानोधा:- मेहरमा प्रखण्ड के बानोधा बहियार से मिला एक 35 वर्षीय महिला का शव! गाँवों मे आग की तरह फैली खबर! जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह 7:00 AM बजे जब शौच के लिए बानोधा बहियार गये थे! तो अचानक उनकी नज़र एक महिला की लाश पर पड़ी! तो उसने आनन- फानन मे तुरंत ग्रामीणों को बताया गया! और गाँव वाले ने तुरंत पुलिस प्रशासन को कॉल कर के सूचना दिया! वहीँ पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुँच कर छानबीन करने के दौरान इस शव की पहचान किया गया जो की बानोधा गाँव की रहने वाली आशा देवी के रूप में किया गया! मृतका के भाई ने स्पष्ट रूप बताया गया कि मेरीबहनकी हत्या किया गया है! ये भी बताया गया कि सराफत नाम के युवक ने मेरी बहन की हत्या किया है! वहीँ मृतका के भाई ने ये भी बताया कि दोनों में प्रेम- प्रसंग भी चल रहा था! जो की पिछले एक महीने से मेरी बहन उनके साथ मे थी! मृतका के भाई ने ये साफ़ तौर पर कहा कि मेरी बहन का हत्या किया गया है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार |
| Meharma News:- मेहरमा थाना के वाहन चालक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या! Posted: 03 Jan 2022 10:40 PM PST
ग्राम समाचार, मेहरमा:- गोड्डा जिला के मेहरमा थाना मे कार्यरत वाहन चालक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या! बताया जाता है कि वाहन चालक का नाम कन्हैया बताया जा रहा है! एवम् इनका घर मेहरमा थाना के जखरा गाँव का रहने वाला था! और बताया गया कि नक्सली के मेटर मे कुछ दिन पहले उनके पिता मेहरमा थाना के पास रहने लगा! हालाँकि कन्हैया ने किस मेटर मे तंग आ कर उसने फांसी लगाकर कर आत्महत्या किया! अभी पता नहीं चल पाया है! और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार |
| Posted: 03 Jan 2022 10:07 PM PST
ग्राम समाचार, सुड़नी:- मेहरमा प्रखण्ड के सुड़नी गाँव में नाले का निर्माण नही होने से सड़क पर बह रहा है नाले का गंदा पानी! जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया गया कि सुड़नी गाँव के पांच नंबर वार्ड में आज तक मे नाले का निर्माण नही हुआ है! वहीँ बताया कि यहाँ के मुखिया से लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तक कोई ध्यान नही दे रहे है! एवम् इस समस्या का जानकारी देने के वाबजूद भी कोई असर नही पड़ रहे है! इससे यह पता चलता है कि जँहा झारखंड सरकार के द्वारा गाँव- गाँव गली- गली को स्वच्छ एवम् स्वस्थ्य बनाने का काम किया जा रहा है! वहीँ इस गाँव में ना तो पक्कीकरण, ना ही स्वच्छ, एवम् ना ही स्वस्थ होते नजर आ रहे है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार |
| Posted: 03 Jan 2022 09:18 AM PST
ग्राम समाचार, सुड़नी:- मेहरमा प्रखण्ड के सुड़नी गाँव में पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा है चापाकल, मरम्मत के आस में बैठे हैं ग्रामीण! प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन महीने से खराब पड़ा है ये चापाक! वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि सिर्फ चुनाव के दौरान ही वोट मांगने के लिए गाँव- गाँव गली- गली आते हैं और हाथ जोड़कर विश्ववास दिलाते है कि कोई कमी नहीं होने देंगे गाँव में, लेकिन इस तरह का दृश्य देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि कितना वादा पूरा किया, और कितना काम किया! ग्रामीणों ने ये भी कहा कि जीतने के बाद गाँव के लोगों से मिलना.तो दूर देखने तक नहीं आते हैं! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार |
| Posted: 03 Jan 2022 08:47 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- दिनांक 03.01.2022 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश, के द्वारा संयुक्त रुप से मीडिया कर्मियों के साथ कोविड -19 एवं 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को कोविड संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु टीकाकरण से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा बताया गया कि कोविड-19 एवं संभावित ओमिक्रोन कोविड संक्रमण को लेकर जिले वासियों को सचेत रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक घरों से नहीं निकले मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अवश्य करें। किसी भी परिवार में कोविड के लक्षण दिखाई दें तो यथाशीघ्र जिला प्रशासन एवं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में उसकी सूचना अवश्य दें ताकि ससमय इलाज कर उनके अन्य परिवारों को कोविड संक्रमित होने से भी बचाया जा सके। महोदय के द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 03.01.2022 से 15 से 18 आयु वर्ग वाले बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया आरंभ की गई है। जिनमें स्कूली बच्चे शामिल हैं आशा है कि सभी के द्वारा टीकाकरण कराए जाएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान द्वारा बताया गया कि कोविड संक्रमण के दौरान वैसे परिवार जिनकी मृत्यु हो चुकी है वैसे योग्य पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 50000.00 रुपए की सहायतार्थ राशि प्रदान की जाएगी। वैसे पीड़ित परिवार जिन्हें राशि नहीं मिली है वह अपना आवेदन दे सकते हैं। बताया गया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों कोविड संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है और आगे भी शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार प्रसार कराए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरूक कर कोरोना संक्रमण से मुक्त कराया जा सके। वर्तमान समय में जिले में कुल 12 कोविड संक्रमित लोगों की पहचान की गई है जिन्हें आवश्यक चिकित्सीय इलाज कोविड केयर सेंटर के माध्यम से कराए जा रहे हैं। मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश के द्वारा जिले में कोविड संक्रमण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि अनावश्यक घरों से ना निकले। कोविड नियमों का अनुपालन अवश्य करें। वैसे लोग जो कोविड नियमों की अनदेखी करते हुए पकड़े जाएंगे उन्हें अर्थदंड लगाए जाएंगे। सिविल सर्जन गोड्डा के द्वारा मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आज 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण प्रारंभ की गई है अधिक से अधिक संख्या में सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा कर टीकाकरण कराएं। शहरी क्षेत्रों में 15 से 18 आयु वर्ग वाले बच्चों के लिए वार्ड विकास केंद्र गोढ़ी में कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड के दोनों डोज पूर्वाहन 10:30 से 4:00 बजे संध्या तक दी जाएगी, इसीप्रकार राजकीय पुस्तकालय हटिया चौक गोड्डा एवं कलेक्ट्रेट क्लब कारगिल चौक गोड्डा, में कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड के दोनों डोज पूर्वाहन 10:30 से अपराह्न 4:30 तक दी जाएगी* *जिले में 15 से 18 आयु वर्ग वाले बच्चों का टीकाकरण, आज सीएचसी बोआरीजोर, सीएचसी ठाकुरगंगटी , सीएचसी महागामा, प्लस टू हाई स्कूल महागामा, सीएससी पोड़ैयाहाट, सीएससी सुंदरपहाड़ी, सीएससी पथरगामा, पीएचसी बसंतराय, सीएचसी मेहरमा, एवं 190 पंचायतों में आरंभ किए जा रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि जिले में कोविड संक्रमण के बचाव एवं विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए अनावश्यक सड़कों पर ना निकले मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें, अनावश्यक किसी भी जगहों पर भीड़ भाड़ नहीं करें अन्यथा वैसे लोग जो नियमों का अनुपालन नहीं करते हुए पकड़े जाएंगे अर्थदंड के भागी होंगे। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी उपस्थित थे। |
| Ranchi News: कोविड-19 के बचाव के लिए 15 जनवरी तक रहेंगे निम्नलिखित प्रतिबंध Posted: 03 Jan 2022 08:32 AM PST 1. सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम 15 जनवरी 2022 तक पूर्णत: बंद रहेंगे। 2. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट 15 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे परंतु इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे। 3. आगामी 15 जनवरी 2022 तक सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। 4. रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगे बाकी सभी दुकाने रात्रि 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। 5. आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे। 6. इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे। 7. सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा। ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:- सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आज कोविड-19 के मद्देनजर प्रतिबंध और छूट के संदर्भ में आयोजित झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गए उपरोक्त सात बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय जो 15 जनवरी तक लागू रहेगा बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति को मद्देनजर रखते हुए राज्य के सभी जिलों को अलर्ट मोड में रखा जाए। कोरोना जांच की संख्या में हर हाल में वृद्धि हो, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। सभी कोविड केयर अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बेड, आईसीयू बेड, नॉर्मल बेड, अनिवार्य दवाएं इत्यादि व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखें। सभी भीड़ वाले क्षेत्रों में कोविड-19 अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अफरा-तफरी का माहौल न बने इस निमित्त मैकेनिज्म डेवलप करें। अधिकारी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मेडिकल ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण करें तथा मेडिकल ऑक्सीजन की कमी न हो, इसकी तैयारी रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोरोना टेस्ट सैंपल का बैकलॉग न बढ़े यह सुनिश्चित करें। विभाग सैंपल कलेक्शन के लिए एसओपी जारी करे। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह-प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी, अभियान निदेशक एनएचएम रमेश घोलप, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डॉ भुवनेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Bounsi News: प्रखंड कार्यालय परिसर में पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर उमड़ी भीड़ Posted: 03 Jan 2022 08:25 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों के आधारित जीवन प्रमाणीकरण को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ी। मालूम हो कि, विभाग के द्वारा जीवन प्रमाणीकरण की तिथि 31 दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी तक कर दी गई है। प्रखंड कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा पेंशन धारियों का भौतिक सत्यापन कर जीवन प्रमाणीकरण का कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि, जीवन प्रमाणीकरण कराने का उद्देश्य यह है कि, मृत व्यक्तियों को अलग कर वास्तविक रूप में जीवित लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ दिया जा सके। प्रखंड में क्षेत्र के 17735 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी हैं। हालांकि प्रखंड कार्यालय के साथ साथ कॉमन सर्विस सेंटर पर भी प्रमाणीकरण का कार्य किया जा रहा है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: 15 से 18 वर्ष के 430 किशोरों को लगाया गया कोरोना का टीका Posted: 03 Jan 2022 08:26 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के 4 केंद्रों पर सोमवार को 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहले दिन अद्वैत मिशन हाई स्कूल, शिवधाम हाई स्कूल, सीएनडी हाई स्कूल एवं पुराना अस्पताल में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया गया। जानकारी के अनुसार पहले दिन 430 बच्चों को कोरोना के टीका लगाया गया। बताया गया कि, जिस बच्चे का जन्म 2007 या उसके पहले हुआ है। उन्हें यह वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण को लेकर केयर इंडिया के प्रबंधक विभय ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के सौरभ सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मॉनिटरिंग करने में जुटे रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 03 Jan 2022 08:26 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के जबड़ा पंचायत के एक गांव की महिला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर दर्जनों ग्रामीणों का सैंपल लिया और जांच किया। जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। गांव के कई ग्रामीणों ने बताया कि, स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जांच के लिए सैंपल लिया गया है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं संक्रमित पाई गई महिला का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम में सनी कुमार, हेमंत कुमार, प्रेम कुमार झा, देवव्रत कुमार एवं ग्रामीण पवन कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: शराब पीकर आ रहे 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार, एक कार जप्त Posted: 03 Jan 2022 08:26 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। नए साल का जश्न मना कर लौट रहे 12 व्यक्ति को भालजोर बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमारी में ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर 8 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई। जबकि झारखंड से शराब पीकर आ रहे प्रदीप कुमार, आशुतोष कुमार, निवास कुमार, अनुज कुमार पोद्दार, शिवम कुमार, राकेश कुमार यादव एवं मयंक मनीष को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक कार से 300ml शराब जिसे पानी के बोतल में रख कर शराब का सेवन करते आ रहे, अभिषेक सिंह, राजेश कुमार सिंह, सीक्कू सिंह एवं चालक अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं कार को भी जप्त कर लिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Amaur News:- अमौर सहित अन्य गाँवों मे कुल 105 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका! Posted: 03 Jan 2022 08:22 AM PST
ग्राम समाचार, अमौर:- मेहरमा प्रखण्ड के अमौर पंचायत सहित विभिन्न गाँवों में लगाया गया कुल 105 लोगों को कोरोना का टीका! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लगातार अलग- अलग गाँवों में जा- जा कर मोबाइल वेक्सिनेशन के द्वारा चलाया जा रहा है कोरोना का टीकाकरण! एवम् बताया गया कि कोरोना का तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिलकर इस काम के गति को तेज कर दिया गया है! वहीँ बताया गया कि 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के लड़का एवम् लड़की को भी कोरोना का टीका लगाना प्रारम्भ कर दिया गया है! संवादाता:- अजय आर्यन,मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार |
| Panjwara News: मास्क चेकिंग अभियान में 20 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Posted: 03 Jan 2022 08:27 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड के संक्रमण के बढ़ रहे खतरे के बीच पंजवारा थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया। पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव के निर्देश पर थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह ने पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर दो पहिया , चार पहिया सहित अन्य वाहन चालकों एवं सहयात्रियों के मास्क की जांच की। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले कुल 20 वाहन चालकों एवं सहयात्रियों से पुलिस ने कुल एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला साथ ही मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले एक वाहन चालक से पुलिस ने एक हजार रुपये का जुर्माना सहित कुल ₹2000 जुर्माना वसूला। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: प्लस उच्च विद्यालय पंजवारा में छात्रों को दी गई वैक्सीन की खुराक Posted: 03 Jan 2022 08:27 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड-19 तीसरी लहर के संक्रमण बढ़ने के खतरे के बीच केंद्र सरकार द्वारा 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान की कड़ी में सोमवार को प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में भी इस आयु वर्ग छात्र-छात्राओं के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय में पढ़ने वाले 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 60 बच्चों को वैक्सीन की खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी एवं रीता झा के द्वारा दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara Nes: जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में पंजवारा के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी Posted: 03 Jan 2022 08:27 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बांका में सोमवार को जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते हुए, पंजवारा प्लस टू विद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने जीत हासिल की है। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के खेल शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि, विद्यालय की नवम वर्ग की छात्रा कुमकुम मिश्रा ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान , 11वीं कक्षा की छात्रा निशा कुमारी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम जबकि लंबी कूद में नवम वर्ग के रवि कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वही कराटे में नवम वर्ग के लकी कुमारी को द्वितीय स्थान मिला है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Chandan News: बिरनिया लाइन्स क्रिकेट टीम ने कोरिया किंगस्टार टीम को 3 विकेट 56 रनों से किया पराजित Posted: 03 Jan 2022 08:27 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन हाई स्कूल के मैदान पर सीएसए के तत्वाधान में स्वर्गीय विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत सोमवार 3 जनवरी 2022 को कोरिया किंग राइडर्स और बिरनिया लायंस के बीच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरनिया लायंस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें संतोष ने 49 गेंदों पर 75 रन और पंकज के 31गेंद पर 40 रन वहीं राजेंद्र के 10 गेंद पर 28 रनों का योगदान रहा। और उमेश ने तीन विकेट झटकने में सफल रहा। वहीं 199 रनों का लक्ष्य की पिछा करने उतरे कोरिया किंग राइडर की टीम ने 20 वें ओवर में 143 रन बनाकर अल आउट हो गया। जिसमें संजय कुमार के 59 गेंदों पर 69 रन रमेश के 11 गेंद पर 14 रन संदीप के 6 गेंद के मदद से 11 रन की साझेदारी रही। इस तरह बिरनिया लायंस की टीम ने तीन विकेट के साथ 56 रनों से जीत हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरजीविद्यापीठ , बाराटांड की तरफ से नंदकिशोर बरनवाल और हीरा लाल प्रकाश यादव द्वारा संतोष ठाकुर को दिया गया। आज के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वालों में निर्णायक कमेंट्री और स्कोरर के रूप में सचिव नीरज सिन्हा, उप सचिव नंदकिशोर बरनवाल ,अंशु मिश्रा ,रौनक सिन्हा ,रंजन बरनवाल हिमांशु राज, आदित्य और अमन वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। कल का मैच 10:00 बजे से कनोदिया या सुपर किंग्स और कोरिया नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: कोरोना से बचाव हेतु 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाइ टीका बच्चों में देखी खुशी Posted: 03 Jan 2022 08:28 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। तीन जनवरी 2022 से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर विश्व में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को कोविड टीका करण शुरू किए गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मेगा शिविर आयोजित कर टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चांदन प्रखंड क्षेत्र के 5 विद्यालय चान्दन, कोरिया, असुडा मुकुंदा, सुईया, भैरोगंज के विद्यालयों में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कोवेक्सिन की टीका लगाइ गई। आशय की जानकारी देते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के हेल्थ मैनेजर डॉ यश राज ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 200 छात्र छात्राओं को वेक्सिनेशन किया गया है।टीका लिए गए बच्चों को पुनः 28 दिन पर टिका लगाया जाएगा। वहीं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के 17 वर्षीय छात्रा पुजा कुमारी ने कोरोना की पहली टीका लेने के बाद प्रेस वार्ता में बताई कि पहले 18 वर्ष से ऊपर उम्र वाले लोगों को टीका लग रही थी। लेकिन आज से 2007 से पहले उम्र वाले बच्चों को टीका लगाई जा रही है यह सरकार की अच्छी सोच है हम स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ रहेगा।कोरोना संक्रमण से बचाव सम्बंधित विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए आयुष चिकित्सक डॉ जयकिशोर कुमार ने बताया कि ओमिक्रोन वेरिएंट जैसे घातक बिमारी से टीका लिए गए लोगों घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस टीका करन शिविर में चान्दन अस्पताल के एएनएम सुनिता कुमारी, मालती कुमारी, प्रमिला हंसदा, सुबोध सिन्हा, गीता कुमारी, टींकी कुमारी, वीणा कुमारी, अनीता मुर्मू, निर्मला हांसदा, शांतिना मुर्मू वहीं ऑपरेटर के रूप में मदन कुमार, बाबूलाल चौधरी, कृष्ण कुमार, इंद्रभानु सिंह, सुशील कुमार के द्वारा टीका दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चान्दन के चिकित्सा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं वैक्सीन का खुराक लेने वाले छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। और अपने आयु वर्ग के अन्य छात्र-छात्राओं एवं किशोरों से भी वैक्सीन लेने की अपील की । उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |