ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: बैंक में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का किया गया प्रयास, अपराधी पुलिस को देख हुए फरार
- Banka News: 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का किया गया उद्घाटन
- Bounsi News: झपटमारों ने मछली विक्रेता से छीने ₹40000
- Chandan News: बांका डीसीओ संगीता झा की कुसुम जोरी पैक्स का औचक निरीक्षण
- Panjwara News: पंजवारा में 70 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया
- Panjwara News: दो लाख की कागज की नकली गड्डी का लालच दे उड़ा लिए बीस हजार रुपये
- Bounsi News: जमीन विवाद को लेकर मार कर किया जख्मी, स्थिति नाजुक, किया गया रेफर, थाने में दिया आवेदन
- Bounsi News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त, दो वाहन जप्त,6 शराब तस्कर गिरफ्तार
- Rewari News : ईलेक्ट्रिशियन की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
- Rewari News : पुलिस ने गश्त, चेकिंग व नाकाबंदी कर मनाया “पुलिस उपस्थिति दिवस, दर्ज कराई "उपस्थिति"
- Panjwara News: चार बोतल विदेशी शराब के साथ बाईक सवार दो युवक गिरफ्तार
- Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चलाया मास्क जाँच अभियान , 20 लोगों से वसूला जुर्माना
| Bounsi News: बैंक में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का किया गया प्रयास, अपराधी पुलिस को देख हुए फरार Posted: 25 Jan 2022 10:02 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार स्थित यूको बैंक में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। वहीं मुख्य द्वार के ग्रिल का ताला भी तोड़ दिया गया। इसी बीच पुलिस की गश्ती वाहन को देखकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए। वहीं बताया गया कि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन भी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोरों के चेहरे दिखाई पड़े हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं लगातार यूको बैंक को टारगेट किया जा रहा है। मालूम हो कि, पूर्व में भी ग्रिल तोड़कर बैंक के अंदर प्रवेश करने का प्रयास अपराधियों द्वारा किया गया था। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 25 Jan 2022 08:55 AM PST ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका।जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत एवं पुलिस अधीक्षक, बांका अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से समाहरणालय सभागार बांका में 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभागार में उपस्थित मतदाताओं को शपथ भी दिलायी गयी। हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तदुपरान्त 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के शुभ अवसर पर निर्वाचन को समावेशी, सुगम एवं सहभागिता पूर्ण बनाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली सुशील चन्द्रा के के संदेशों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा अपने संदेश में चुनाव सुधार से संबंधित नवीनतम संशोधनों की चर्चा की गयी, इसमें मुख्य रूप से दो प्रावधानों का उल्लेख किया गया। पहला अब 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले मतदाता वर्ष में 04 अहर्ता तिथियों यथा 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर के आधार पर मतदाता सूची में पंजीकरण करा सकेंगे। दूसरा आधार से मतदाता पहचान पत्र लिंक करने संबंधी प्रावधान का भी उल्लेख किया। अंत में उनके द्वारा भारत की चुनाव प्रणाली में सभी मतदाताओं का सक्रिय रूप से सहभागिता दर्ज करने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर अपर समाहर्त्ता, बांका द्वारा जिला पदाधिकारी बांका, पुलिस अधीक्षक बांका एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समारोह में भाग लेने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाका, सिविल सर्जन, बांका एवं जिला के सभी वरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: झपटमारों ने मछली विक्रेता से छीने ₹40000 Posted: 25 Jan 2022 08:40 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार यूको बैंक समीप से झपटमारों ने मछली विक्रेता से ₹40000 छीन लिए। जानकारी देते हुए मछली विक्रेता किशोर मंडल ने बताया कि ₹40000 यूको बैंक जमा करने के लिए गए थे। इसी बीच उन्हें लघु शंका लग गई। जिसकी वजह से पॉलिथीन में रखा पैसा साथ में लिए बैंक से बाहर निकल गए और सड़क के रास्ते पेशाब करने के लिए जब नहर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे वाहन सवार दो युवकों ने पैसा छीन लिया और फरार हो गए। बताया गया कि सफेद रंग की ऑल्टो कार में बैठकर झपटमार भागते दिखे। बाद में मोटरसाइकिल से कार का पीछा भी किया गया। परंतु कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं डर की वजह से पुलिस को इसकी सूचना देने में मछली व्यापारी असमर्थ रहा। जबकि बैंक अधिकारी को इसकी सूचना दी गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: बांका डीसीओ संगीता झा की कुसुम जोरी पैक्स का औचक निरीक्षण Posted: 25 Jan 2022 08:07 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका के आलोक में 25 जनवरी 2022 को अपराह्न 12:15 बजे सहकारिता विभाग के बांका डीसीओ संगीता झा एवं चांदन प्रखंड बीसीओ राजीव रंजन के संयुक्ता में कुसुम जोरी पैक्स भवन में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुसुम जोरी पैक्स साख समिति की प्रस्ताव पंजी, भंडार पंजी,धान अधिप्राप्ति के अलावा समिति सदस्य का हस्ताक्षर रोस्टर पंजी का अवलोकन किया गया। तथा उपस्थित किसानों से पैक्स से मिलने वाली लाभ के बारे में जानकारी दी। आज हुए औचक जांच के संबंध में प्रेस वार्ता में जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता झा ने बताई कि, सी आर नम्बर 14 दिनांक 12 जनवरी 2022 प्रशंग के आलोक में कुसुमजोरी पैक्स के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य चैतु कौल के द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया था कि पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पौद्दार 2019/2020 में धान अधिप्राप्ति के लिए प्रस्ताव पंजी पर मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध तरीके से धान अधिप्राप्ति कर रहा है। जिसके अलोक जांच की गई जांच क्रम में पैक्स सदस्य चेतू कौल के द्वारा पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पौद्दार पर लगाया गया सभी आरोप झुठा साबित हुआ। क्योंकि 2019/20 में धान अधिप्राप्ति प्रस्ताव पंजी में चैतु कौल का कोई हस्ताक्षर नहीं है। इसके द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जबकि चैतु कौल के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं मिल सका। जिसे लेकर पैक्स सदस्य चैतु कौल को अपना दावा आपत्ती प्रपत्र दो दिन के अंदर बांका डीसीओ कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा गया है। पर्याप्त सबूत जमा नहीं करने पर समिति की ओर से चैतू कौल पर पैक्स के कार्य में बाधा उत्पन्न कराने का मुकदमा दायर किया जा सकता है। पुछे जाने पर बताई कि पर्याप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ पैक्स भवन निर्माण में अनियमितता को देख पुर्व के साख समितियों पर कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर कुसुम जोरी के आधा दर्जन पैक्स समिति सदस्य के अलावा पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार पैक्स प्रबंधक रंजीत शाह के साथ दर्जनों किसान मौजूद थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: पंजवारा में 70 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया Posted: 25 Jan 2022 07:46 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पंजवारा स्थित झारखंड बिहार चेक पोस्ट पर कैंप के माध्यम से राहगीरों का रोजाना कोरोना जाँच किया जा रहा हैं । मंगलवार को पंजवारा में झारखंड के ओर से आने जाने वाले कुल 70 लोगों की कोविड जाँच एंटीजन विधि से की गई जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जांच में स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार, अतुल झा, एलिस मुर्मू सहयोग कर रहे हैं । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: दो लाख की कागज की नकली गड्डी का लालच दे उड़ा लिए बीस हजार रुपये Posted: 25 Jan 2022 07:47 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। केनरा बैंक पंजवारा के पास से मंगलवार को बीस हजार रुपए के ठगी का मामला सामने आया है। जहां ठग एक व्यक्ति को दो लाख रुपये का लालच देकर बीस हजार रुपये ले उड़े। पीड़ित सीमावर्ती गोड्डा जिला के भारतीकित्ता गांव निवासी मदन कुमार मंडल के मुताबिक वे मंगलवार को पंजवारा केनरा बैंक शाखा से रुपया निकासी करने आए थे । एवं उन्होंने बैंक से बीस हजार रुपये की निकासी की। एवं प्रथम तल पर स्थित बैंक की शाखा से उतर कर नीचे मुख्य मार्ग पर आए। वहीं नीचे खड़े दो व्यक्ति में से एक ने उसे एक प्लास्टिक की थैली में बंधी कागज की बंडल की गड्डी को दो लाख का नोट बताकर हाथ में देखकर उसे रखने को कहा एवं पीड़ित मदन मंडल के पास मौजूद बीस हजार रुपया एवं स्मार्टफोन लेकर तुंरत पंजवारा संकटमोचन चौंक से लौट जाने की बात कही। वहीं कुछ देर बाद जब वह व्यक्ति लौट कर नहीं आया तो ठगी का शिकार हो गए मदन मंडल ने कथित रूप से दिए गए नोटों के बंडल को प्लास्टिक की थैली से निकाल कर देखा तो उसमें सिर्फ नोट के आकार में कागज रखे हुए थे । वहीं घटना के बाद बैंक के आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई एवं बैंक के नीचे मेन सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने की वजह से ठगों की पहचान नहीं हो पाई हालांकि शाखा प्रबंधक ने बैंक परिसर में लगे फुटेज की जांच की तो उसमें कोई भी संदिग्ध नहीं दिखा वही मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें मामले के संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है जबकि बैंको के पास बराबर गश्ती किया जाता है और संदिघत व्यक्तियों से पूछताछ की जाती है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: जमीन विवाद को लेकर मार कर किया जख्मी, स्थिति नाजुक, किया गया रेफर, थाने में दिया आवेदन Posted: 25 Jan 2022 06:54 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बरमनिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमनिया गांव निवासी रामअवतार यादव के पुत्र विक्रम यादव ने मंगलवार को बौंसी थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि, सोमवार देर रात गांव के ही हीरालाल यादव, मंटू यादव, जीतन यादव, पप्पू यादव, चमक लाल यादव, अमिक लाल यादव, अंग्रेज यादव ने हरवे हथियार से लैस होकर बीते रात करीब 1:30 बजे राम अवतार यादव के मुंह में पिस्टल डाल कर उक्त सभी लोगों ने फरसा व गड़ासा से राम अवतार यादव एवं धीरज के सर पर बेरहमी से वार करते हुए जख्मी कर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, जान से मारने की नियत से ऐसा किया गया। साथ ही ठाकुरबारी के गर्भगिरी का ताला भी तोड़ दिया गया। वेलोग ठाकुर भगवान की मूर्ति चुराने के नियत से आए थे। दोनों को खून से लथपथ देख मरा हुआ समझकर ही उपरोक्त सभी व्यक्तियों ने मारना बंद किया। पूरी घटना आवेदक का चचेरा भाई उसी बरामदे में कोने में पुआल और रजाई में डर कर छुपकर देख रहे थे। मौका पाकर निकल कर भागे और हल्ला करने लगे। हल्ला सुनते ही सभी गांव के लोग वहां पर पहुंचे। लोगों की भीड़ इकट्ठी होती हुई देखकर। सभी अपराधी भाग खड़े हुए। घटना जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि, पूर्व में हीरालाल यादव के द्वारा रंगदारी भी मांगा गया था। रंगदारी नहीं देने पर आवेदक और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की गई थी। जिसको लेकर आवेदन थाने में पूर्व में भी दिया गया था। दोनों जख्मीयों को रात में ही ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से आनन-फानन में रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, उपरोक्त सभी व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जो पिछले ही कई संगीन घटनाओं के नामजद अभियुक्त भी हैं । इस बाबत पीड़ित ने बौंसी थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम ने बताया कि, आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही दो अपराधी मंटू यादव एवं जीतन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी सभी अपराधी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 25 Jan 2022 07:39 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल समीप से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि, कुछ शराब तस्कर एक स्विफ्ट डिजायर कार एवं एक टाटा 407 मिनी ट्रक में झारखंड से अवैध शराब लेकर हंसडीहा बौंसी के रास्ते भागलपुर की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपने दल बल के साथ हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर सुखनिया पुल के समीप वाहन जांच में जुट गई। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बांका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अंचल पुलिस निरीक्षक, बौंसी, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, बांका थाना, थानाध्यक्ष बौंसी एवं बारहाट को निर्देशित करते हुए घेरा बन्दी की कार्रवाई की गयी। जांच के क्रम थानाध्यक्ष ने घेरा बन्दी के क्रम में वाहन जाँच के दौरान दो गाड़ी, स्विफ्ट डिजायर वाहन सं०-बीआर 51ए-3906, एवं 407 मिनी ट्रक वाहन सं० यूपी 14सीटी-6801 के जाँच के क्रम में टाटा 407 मिनी ट्रक वाहन सं० यूपी 14CT-6801 ट्रक के सतह के अन्दर बॉक्स बनाकर बेलडींग कर दिया गया था, जिसे काटने के बाद अन्दर बॉक्स से 96 कार्टुन शराब जिसमें 2304 बोतल 375 एम०एल० का ब्लेंड बर्ड लिखा हुआ अंग्रेजी शराब एवं 139 बोतल 750 एम०एल० का शेरा लिखा हुआ अंग्रेजी शराब कुल 2443 बोतल मात्रा 971 लीटर के साथ अनुज कुमार तिवारी पे०- रामाधीन तिवारी, सा०-चास वार्ड नं0-24, देवाशीष कुण्डु पे०-अजीत कुण्डू सा० - चास, बाबा नगर, दोनो थाना थाना-चास जिला बोकारो, चंदन कुमार पे०-बाल्मीकी सिंह, सा० करहिया, थाना-गहमर, जिला-गाजीपुर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया एवं स्विफ्ट डिजायर वाहन सं०-बी आर-51A-3906 से दो कार्टुन जिसमें 48 बोतल 375 एम०एल० का ब्लेड बर्ड लिखा हुआ अंग्रेजी शराब एवं 23 बोतल 1750 एम0एल0 का शेरा लिखा हुआ अंग्रेजी शराब कुल 71 बोतल मात्रा 35 लीटर के साथ राजाकुमार मंडल पे०- विनोद मंडल, अमित कुमार पे०-उमेश कुमार दर्वे, दोनो सा० मकदुम्मा, थाना-अमरपुर, जिला-बांका,अभिषेक कुमार राय पे०-कुलदीप राय सा०-बोकारो सेक्टर-12, थाना सेक्टर-12, जिला-बोकारो (झारखण्ड) के साथ बरामद किया गया। इस प्रकार दोनों वाहनों से कुल 2514 बोतल मात्रा 1006 लीटर अवैध शराब की बरामद की गयी हैं तथा 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम ने बताया कि, गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की गई है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया है कि, बोकारो में शराब लेकर बिहार के बांका भागलपुर आदि जगहों पर बेचा जाता है। गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से 2 न्यूज़ चैनल का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। जो अपने आप को पत्रकार बता रहे थे। दो आईडी कार्ड में 1 एमएनएन न्यूज़ चैनल का है और एक पुलिस सर्विलांस लिखा हुआ है। गिरफ्तार शराब तस्कर पत्रकार हैं या नहीं है इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्त राजाकुमार मंडल पे०-विनोद मंडल, सा०- मकदुम्मा, थाना-अमरपुर जिला-बांका के पास से एम०एन०एन० एवं पुलिस सर्विलास सामचार पत्र का पहचान पत्र बरामद हुआ। इनके द्वारा पत्रकारिता के आड़ में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Rewari News : ईलेक्ट्रिशियन की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार Posted: 25 Jan 2022 06:08 AM PST
बावल थाना पुलिस ने जयसिंहपुर खेडा गांव में ईलेक्ट्रिशियन की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अलवर जिले के इन्द्रा कॉलोनी साझापुर निवासी अख्तरुल व नजरुल, जयपुर के काली का भट्ठा वार्ड नंबर 55 निवासी मोहम्मद रुबेल, बरदास कॉलोनी पावटा निवासी मोहम्मद रमजान, लाल बास 60 फूट रोड निवासी मिजनुरु तथा सैद कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलील के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता थाना बावल के एएसआई महिपाल ने बताया की 24 जनवरी को जगदीश प्रसाद निवासी जयसिंहपुर खेड़ा ने शिकायत दी थी की मेरे मकान के सामने सड़क पर मैने अपनी एक इलेक्ट्रिशियन की दुकान की हुई है। जिस पर मैंने एक मिस्त्री मोनू पुत्र मदनलाल निवासी जयसिंहपुर खेड़ा मेरे गांव के लड़के को भी लगाया हुआ है। हम दोनो बिजली का काम व मोटर रिपेयरिंग वाइंडिंग का काम करते है। दिनांक 23.01.2022 को सांय मै अपनी दुकान को बंद करके तथा ताला लगाकर अपने घर चला गया था। फिर रात्री करीब 1.30/2.00 बजे मेरे मकान के गेट पर मेरे पडोसी राकेश ने मेरा गेट खडखडाया व बोला कि मुझे लगता है कि आपकी दुकान से सामान चोरी हो गया। मै घर से बाहर आया तथा राकेश के साथ गया तो सड़क के किनारे मेरी दुकान से थोडी दुर एक प्लास्टिक कट्टा पडा मिला जिसमे हमारी चाबी पाने(टुल) तथा कुछ पुरानी तारे व नट-बोल्ट वगैरा व कुछ बिजली का नया सामान भरा था। मैने सामान को पहचान लिय़ा। वह सामान मेरी दुकान का था। फिर जब हम उस कट्टे के पास खडे थे तो एन. एच. 48 जयपुर दिल्ली रोड की तरफ से आवाज आई की अख्तर जल्दी गाड़ी स्टार्ट कर दौड़कर आ उसी समय वहां पर एक गाडी के स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। हम उधर ही दौडे तो उस गाड़ी में कई लडके चढते दिखाई दिये। फिर मैने और मेरे मिस्त्री सोनू ने मेरी दुकान पर पहुंचकर चेक किया तो दुकान का ताला टूटा पड़ा मिला तथा बाहर लगे CCTV कैमरो का रुख उपर की किया हुआ मिला तथा दुकान के अन्दर सामान को चेक किया तो मरम्मत के लिए आई हुई तीन चक्की की मोटर, दो पानी की मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर तथा पुराना लोहा का स्क्रेप तथा तीन बंडल PVC तार मेरे इन्वर्टर की DURATECH कम्पनी की बडी बैटरी तथा पुरानी वायर के टुकडे करीब 8-10 किलो तथा गनमेटल मोटर के बुस, नए तथा छोटे मोटे चाबी टुल वगैरा व नए नट-बोल्ट दुकान से गायब मिले। वे लोग रात्री के समय ताला तोडकर मेरी दुकान से उपरोक्त सामान चोरी कर ले गए है। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर मामला दर्ज करके त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को साझापुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया महिंद्रा लोडिंग टेम्पो, चोरी किए गए तीन चक्की की मोटर, दो पानी की मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर, एक ट्यूबलर बैटरी, लोहे के टूल्स तथा लोहे का स्क्रैप बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया की आरोपी रुबेल कबाडी का काम करता है, तथा दिन के समय कबाड/स्क्रैप खरीदने के बहाने दुकान में रखा सामान देखकर गया था। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर रात में दुकान से सामान चोरी किया। इसमें आरोपी अख्तरुल व नजरुल की कबाड़ी की दुकान है तथा बाकि सभी फेरी लगा कर कबाड़/स्क्रैप बीनने व खरीदने का काम करते है। आरोपी अख्तरुल के पास महिंद्रा लोडिंग टेम्पो है जिसे वारदात में प्रयोग किया गया था।
दूसरे के आधार कार्ड पर सिम निकलवाने के मामले में मोबाइल स्टोर संचालक गिरफ्तार -एक मोबाइल फोन व चार सिम पुलिस ने कब्जे में लिए मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ग्राहक के आधार कार्ड पर फर्जी सिम जारी करवाने के मामले में मोबाइल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान माजरा भालखी निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई सुरेश ने बताया की सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी दुष्यंत ने शिकायत दी की मै मार्च/अप्रैल 2021 में अपने मोबाईल नम्बर को पोर्ट करवाने के लिए शिवम कॉम्पलैक्स, गढी बोलनी रोड, रेवाडी में देवेन्द्र के पास उसकी दुकान पर गया था। उसने मुझसे मेरा आधार कार्ड मांगा तो मैने अपना आधार कार्ड उसे दे दिया। थोडी देर बाद उसने कहा कि सर्वर डाउन है, इतने मे मेरे पास फोन आ गया और मैं बात करता करता अपने घर आ गया। घर आकर मुझे आधार कार्ड का ध्यान आया तो मैंने उसके पास फोन किया तो इसने कहा कि यहां पर आपने आधार कार्ड नहीं छोडा। मेरे पास दिनांक 24 सितम्बर 2021 को फोन आया कि आप अपने फोन का बिल भरो नहीं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। तो मैंने उनसे कहा कि मुझे वो नंबर बताए जिसका बिल पैंडिंग बता रहे है। तो उन्होंने मुझे बताया कि फोन नंबर 9991005307 का बिल पेंडिंग है। मैने कहा कि यह मेरी सिम नहीं है। इसके बाद मैने वीआई (VI) Care माडल टाउन पर जाकर पडताल की तो पता लगा कि देवेन्द्र ने मेरे आधार कार्ड का दुरुपयोग करके धोखा-धडी करके मेरे आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके दूसरे की फोटो लगाकर काफी सिम जारी की हुई है। मुझे अंदेशा है कि इस आदमी ने मेरे आधार कार्ड का दुरुपयोग करके और कंपनियों की सिम जारी करवा रखी है। पुलिस ने दुष्यंत की शिकायत पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कल मामले में आरोपी देवेंदर को गिरफ्तार करके आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा चार सिम कार्ड बरामद किए हैं।
रेहडी वाले को डरा धमका कर रुपये छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार शहर थाना रेवाड़ी के अंतर्गत पुलिस चौकी कानोड गेट पुलिस ने रेहडी वाले को डरा धमका कर रूपए छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास नगर रेवाड़ी निवासी पवन के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई राजकुमार ने बताया की सुम्मा खेडा निवासी अमृतलाल जो हाल कुतुबपुर में किराये पर रहता है, ने शिकायत दी की रविवार को मै अपनी सब्जी की रेहड़ी लेकर शाम को घर जा रहा था। जब मै जीआरपी थाने से निकलकर अंडरपास के कोने पर पहुचा तो मेरे पास दो लड़के आए। जो एक ने मेरे को पकड लिया और दुसरे ने मेरी पेट की जेब से 3000 रु0 निकाल लिये और मेरे से कहा की अगर शोर मचायेगा तो चाकू मार देंगे जो मैने नही देखा। जिन्होने मेरे को डरा धमका कर जबरदस्ती मेरी जेब से पैसे छीने है। पुलिस ने अमृतलाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में दूसरे आरोपी को तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
थाना बावल पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में उद्घोषित चल रहे एक अपराधी को किया गिरफतार:- स्थानीय बावल थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित घोषित किये एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान झुंझुनू जिला के संगरू की ढाणी निवासी सुदामा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि सुनवाई के दौरान आरोपी के चेक बाउंस के एक मामले में माननीय अदालत मे हाजिर न आने पर माननीय अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित होने पर इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने बारे थाना में आदेश प्राप्त हुआ। जिस पर स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू करके आरोपी सुदामा को गिरफतार किया है।
मतदाता दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ मतदाता दिवस पर पुलिस कार्यालय और थानों में पुलिसकर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। जिला सचिवालय में पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय हंसराज ने पुलिस कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कार्यालयों और थानों में अधिकारियों और सिपाहियों ने निष्पक्ष और राष्ट्रहित में मतदान करने की शपथ ली। डीएसपी मुख्यालय हंसराज ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय मताधिकार दिवस की शपथ दिलाई। सब ने संकल्प लिया कि राष्ट्रहित में मतदान प्रक्रिया को सभी लोग सजगता के साथ बिना जाति-धर्म और बिना किसी द्वेष की भावना से संपन्न कराएंगे। पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि मतदाताओं को वोट के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस साल चुनाव से ठीक पहले 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता मनाया जा रहा है। देश में 18 साल की उम्र के हो चुके युवाओं को पहली बार मतदान करने का मौका मिले, इसके लिए निर्वाचन आयोग मतदाता दिवस के दिन उनकी पहचान कर ऐसे युवाओं को पहचान पत्र सौंप कर वोट देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। |
| Rewari News : पुलिस ने गश्त, चेकिंग व नाकाबंदी कर मनाया “पुलिस उपस्थिति दिवस, दर्ज कराई "उपस्थिति" Posted: 25 Jan 2022 06:16 AM PST रेवाड़ी जिला पुलिस द्वारा आज पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला भर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग की है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। अभियान के तहत सभी प्रभारी थाना/चौकी को अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबंदी करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए । थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल को गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस, एस्कॉर्ट गार्द आदि में तैनात पुलिस बल को भी नाकों व गश्त में तैनात किया गया है। महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया है । 6 घंटे चले अभियान के दौरान सभी राइडर/पीसीआर निरंतर गश्त में रही है। सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-2 एरिया में गश्त व चेकिंग की है तथा अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में कस्बों के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क तथा सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस की अलग-2 टीमों द्वारा होटल, ढाबों, धर्मशाला, पीजी, होस्टल आदि को चेक किया गया। गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई है। हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में "पुलिस उपस्थिति दिवस" पर रेवाड़ी पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने गश्त, नाकाबन्दी व चैकिंग कर अपनी मौजूदगी दर्शाई है। पुलिस नें आमजन के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पुलिस की उपस्थिति से आजमन अपने आपको सुरक्षित महसुस करते है । पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जा रहे है । पीसीआर/राइडर निरंतर गश्त कर रही है । सभी प्रभारी थाना/चौकी अपने-2 एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है । पुलिस आमजन से भी सहयोग की अपील करती है। इसके साथ ही पुलिस ने पुलिस प्रैजेंस डे पर लोगों को कोविड-19 के संक्रमण बारे जागरूक करते हुए सन्देश दिया कि कोविड-19 नियमों की पालना करें स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें |
| Panjwara News: चार बोतल विदेशी शराब के साथ बाईक सवार दो युवक गिरफ्तार Posted: 25 Jan 2022 05:42 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।पंजवारा पुलिस ने सोमवार देर रात पंजवारा में मद्य निषेध चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवकों को चार बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि सोमवार देर रात वाहन जाँच के क्रम में पंजवारा थाना पुलिस ने एक बाइक सवार दो युवकों को रोका । जांच के क्रम में बाइक सवार युवको के पास बैग से अलग अलग ब्रांड के 750 मिली मात्रा का चार बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव निवासी ओम नारायण एवं सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना के पकड़ी गांव के मोहम्मद कलाम के रूप में हुई है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया हैं एवं गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को बांका जेल भेज दिया गया। ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा। |
| Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चलाया मास्क जाँच अभियान , 20 लोगों से वसूला जुर्माना Posted: 25 Jan 2022 05:37 AM PST ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के फैलने के खतरे के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुपालन के लिए मंगलवार को पंजवारा पुलिस द्वारा मास्क अभियान चलाया गया। पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव के निर्देश पर थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह ने पंजवारा बाजार में घूम घूम कर मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारों, राहगीरों, वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई में पंजवारा में कुल 20 लोगों से ₹ 1000 का जुर्माना वसूला गया । वहीं इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान भी चलाया और यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना वसूला। ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |