न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- तीसरे दिन का अंत टीम इंडिया के लिए शानदार, लेकिन मैच अब भी फंसा
- मकर संक्रांति पर क्यों खाई जाती है खिचड़ी? जानें दान करने का भी महत्व
- मकर संक्रांति पर घर में रख लें एक छोटी सी चीज, पूरे साल कदम चूमेगी सफलता
- मेहंदी में मिलाकर लगा लें बस ये एक चीज, बाल रहेंगे काले और घने
- फटी हुई एड़ियां हो सकती हैं पेट की इस बीमारी का संकेत, जानें क्या है कनेक्शन
- इन समस्याओं का रामबाण इलाज है जैतून का तेल, जानिए इसके 6 जबरदस्त फायदे
- Railway Recruitment 2022 :10वीं पास के लिए रेलवे में आई भर्ती, फटाफट ऐसे करें आवेदन
- आज मकर संक्रांति के दिन भूल से भी न करें ये पांच काम, वरना सकता है भारी नुकसान
- HRTC की चलती बस का खुला टायर: 100 मीटर बिना टायर के दौड़ी गाड़ी, सवारियों की सांसें अटकी
- Jio का धमाका! 200 रुपये से ऊपर के हर रिचार्ज पर कैशबैक, ऐसे पाएं हर दिन 200 रुपये की छूट
- जरा हटके प्रतियोगी परीक्षा का सवालः सिलबट्टे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? 99% लोग फैल
- इंटरव्यू का सवालः ऐसा कौन सा जानवर है जो अधिकांश काम अपनी नाक से करता है?
- दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के शतक हुए गायब! घर में भी रन बनाने को तरस रहे बल्लेबाज
- मकर संक्रांति पर भूल से भी न करें ये पांच काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
- अगर आपके पास है ये 1 रुपये का ये साधारण नोट, तो मिलेंगे 7 लाख रुपये
- आपकी ये 8 बुरी आदतें हो सकती हैं किडनी के लिए घातक, तुरंत छोड़े
- Happy Lohri 2022 Wishes Messages: लोहड़ी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश
- UP Election 2022: मथुरा से नहीं यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम Yogi
- UP: स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने पर कोर्ट का आदेश
- इन 8 चीजों को खाली पेट खाने से बचें, इम्यून सिस्टम हो सकता है कमजोर, बढ़ सकता है बीमारी का खतरा
- फ्रांस के वैज्ञानिकों ने खोजा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, इसमें हैं 46 म्यूटेशन, वैक्सीन भी होगा 'बेअसर'
- नाखून काटकर फेंकने का ये होता है अंजाम और हमें खबर तक नहीं होती, जानिए नाखून की अनहोनी
- पैसों की है कमी तो छुपके से कर लो हल्दी का ये टोटका फिर देखों चमत्कार
- बेटा-बेटी में फर्क करना कानूनी रूप से गलत, जानिए किस मामले में हाईकोर्ट ने की यह टिप्पणी
| तीसरे दिन का अंत टीम इंडिया के लिए शानदार, लेकिन मैच अब भी फंसा Posted: 13 Jan 2022 08:31 PM PST ND vs SA 3rd Test Day 3: मैच जीतने के लिए अफ्रीकी टीम को अब भी 111 रन और टीम इंडिया को 8 विकेट की जररूत है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 223 और साउथ अफ्रीका ने 210 रन बनाए थे. 13 रन की बढ़त लेकर भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 198 रन बनाए. इस लिहाज से 212 रन का लक्ष्य निर्धारित किया. टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 100 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 4 और कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए. तीसरे दिन का खेल खत्म दूसरे विकेट के साथ ही तीसरे दिन का खेल भी खत्म हुआ. खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका टीम ने 2 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं. मैच जीतने के लिए अफ्रीकी टीम को अब भी 111 रन और टीम इंडिया को 8 विकेट की जररूत है. फिलहाल, कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर नाबाद हैं. |
| मकर संक्रांति पर क्यों खाई जाती है खिचड़ी? जानें दान करने का भी महत्व Posted: 13 Jan 2022 08:28 PM PST Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 जनवरी को यानी आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार खिचड़ी का संबंध अलग-अलग ग्रहों से है. खिचड़ी में पड़ने वाले चावल, काली दाल, हल्दी और सब्जियों के अलावा इसे पकाने तक की प्रक्रिया किसी न किसी विशेष ग्रह को प्रभावित करती है. खिचड़ी का महत्व: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति की खिचड़ी चावल, काली दाल, हल्दी, मटर और हरी सब्जियों का विशेष महत्व है. खिचड़ी के चावल से चंद्रमा और शुक्र की शांति का महत्व है. काली दाल से शनि, राहू और केतु का महत्व है, हल्दी से बृहस्पति का संबंध है और हरी सब्जियों से बुध का संबंध है. वहीं जब खिचड़ी पकती है तो उसकी गर्माहट का संबंध मंगल और सूर्य देव से है. इस प्रकार लगभग सभी ग्रहों का संबंध खिचड़ी से है, इसलिए मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने और दान का महत्व अधिक होता है. बड़ा होने लगता है दिन मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ अपने आराध्य देव को भी खिचड़ी का भोग अवश्य लगाना चाहिए. इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं साथ ही सभी ग्रह भी शांत होते हैं. इस दिन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करने से भी लाभ मिलता है. इस दिन से सूर्य उत्तरायण की ओर बढ़ चलते हैं. दिन बड़ा होने लगता है और रातें छोटी होने लगती हैं. सूर्य की गति में ठहराव होने लगता है. जिससे सूर्य देव में तेज और ऊष्मा आने लगता है. सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. मकर संक्रांति की तारीख और शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस साल 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों ही दिन पुण्यकाल और स्नान, दान का मुहूर्त बन रहा है. हालांकि, ज्यादा उत्तम तिथि 14 जनवरी ही होगी. बनारस के पंचांग में सायंकाल का मुहूर्त बताया गया है, लेकिन राजधानी दिल्ली के पंचांग में दोपहर का समय बताया गया है. उत्तरायण काल में संक्रांति का शुभ मुहूर्त शुक्रवार, 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. कैसे प्रसन्न होंगे भगवान सूर्य नारायण? मकर संक्रांति पर सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. यह व्रत भगवान सूर्य नारायण को समर्पित है. इस दिन भगवान को तांबे के पात्र में जल, गुड़ और गुलाब की पत्तियां डालकर अर्घ्य दें. गुड़, तिल और मूंगदाल की खिचड़ी का सेवन करें और इन्हें गरीबों में बांटें. इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करना भी बड़ा शुभ बताया गया है. आप भगवान सूर्य नारायण के मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं. |
| मकर संक्रांति पर घर में रख लें एक छोटी सी चीज, पूरे साल कदम चूमेगी सफलता Posted: 13 Jan 2022 08:24 PM PST आज सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन को मकर संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है. सूर्य आज यानी कि 14 जनवरी की रात 8 बजे राशि बदलेंगे. हालांकि पुण्य काल कल होने से मकर संक्रांति का पर्व ज्यादातर लोग कल यानी कि 15 जनवरी को मनाएंगे. मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव की कृपा पाने का सबसे अच्छा मौका होता है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन देव भी धरती पर आते हैं. इसलिए इस दिन स्नान-दान-पुण्य जरूर करना चाहिए. धर्म और ज्योतिष की तरह वास्तु शास्त्र में सूर्य देव को बहुत महत्व दिया गया है. इसलिए घर में सूर्य से संबंधित दिशा, चीजों को रखने के खास नियम भी हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए मकर संक्रांति के दिन एक खास चीज सूर्य की दिशा पूर्व में रख ली जाए तो उससे पूरे साल बहुत लाभ मिलेगा. इससे घर सकारात्मकता से भरा रहेगा. यह चीज पीतल से बना सूर्य देव का प्रतीक है. मकर संक्रांति के दिन स्नान करके घर की पूर्व दिशा में सूर्य देव का यह पीतल से बना प्रतीक लगा लें. ध्यान रहे कि इसमें नीचे की ओर घंटियां जरूर लगी हों. ये घंटियां भी बेहद शुभ होती हैं क्योंकि इनके बजने से ओम की ध्वनि निकालती है. इस प्रतीक को लाल धागे में लटकाकर टांगे. इस प्रतीक को इस तरह लगाएं कि हवा चलने पर ये घंटियां बजें. होंगे ढेरों फायदे सूर्य देव के इस प्रतीक को लगाने के बाद सूर्य देव के मंत्रों का जाप जरूर करें. आदित्य हृदय स्त्रोत पढ़ना भी अच्छा रहेगा. सूर्य का प्रतीक घर में लगाने से घर में झगड़े नहीं होंगे. साथ ही घर के सदस्य आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और खूब तरक्की करेंगे. जीवन में सफलता पाने के लिए सूर्य देव की कृपा बेहद जरूरी है. |
| मेहंदी में मिलाकर लगा लें बस ये एक चीज, बाल रहेंगे काले और घने Posted: 13 Jan 2022 08:21 PM PST बालों को काला करने के लिए हेयर डाई या हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बालों को नुकसान पहुंचता है और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं. बेहतर होगा कि सफेद बालों को काला करने के लिए आप नेचुरल तरीके अपनाएं. इससे बाल खूबसूरत बनेंगे. मेहंदी और बादाम का तेल बालों को काला और घना बनाने के लिए मेहंदी पाउडर के साथ बादाम के तेल का इस्तेमाल करें. एक बर्तन में पानी डालकर इसे हल्की आंच पर गर्म करें. इसमें मेहंदी पाउडर और बादाम तेल मिलाएं. इसे अच्छी तरह से मिला लें और कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें. मेहंदी और बादाम के तेल से बने इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और कुछ देर तक रखें. हेयर मास्क को आधे घंटे तक लगाकर रखें और इसके बाद बालों को धो लें. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें. इससे बाल मजबूत, घने और काले बनेंगे. इन उपायों से भी मिलेगा फायदा - बालों को खूबसूरत बनाने के लिए तिल का तेल लगाएं. इससे बाल लंबे और घने बनेंगे. - बालों को धोने के लिए शिकाकाई पाउडर या माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें. - बालों को धोने से पहले एक कप चाय का पानी उबालकर उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं. इस मिश्रण को बाल धोने से एक घंटे पहले बालों में लगाएं. - अदरक को पीस लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर बालों पर लगाएं. इससे बाल काले होंगे. |
| फटी हुई एड़ियां हो सकती हैं पेट की इस बीमारी का संकेत, जानें क्या है कनेक्शन Posted: 13 Jan 2022 08:19 PM PST अगर आपको बार-बार फटी एड़ियों की समस्या परेशान कर रही है, तो ये पेट से जुड़ी बीमारी की वजह से भी हो सकता है. डेड स्किन रिमूव न करने, पैरों को साफ न रखने और ज्यादा सर्द मौसम की वजह से एड़ियों के फटने की समस्या हो सकती है, लेकिन कई बार ये प्रॉब्लम पेट से जुड़ी बीमारी की वजह से भी हो सकती है. हो सकती है ये समस्याफटी एड़ियों की समस्या पेट की बीमारी की वजह से है इसे पहचानने के लिए कुछ असामान्य लक्षणों पर गौर करें. ये लक्षण बताते हैं कि आपका डाइजेशन सही नहीं है. कोटिड या अल्सरेटिड जीभ, मुहांसे, छाले, एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट भरा होने पर ट्रैवल करने के दौरान सिरदर्द ये लक्षण डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों का संकेत हैं. वहीं फटी हुई एड़ियां भी बताती हैं कि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है. ये Poor Gut Health का संकेत है. अगर बार-बार फटी एड़ियों की समस्या हो रही है तो डॉक्टर से सलाह लें. करें ये घरेलू उपाय फटी हुई एड़ियों की समस्या अगर आम कारणों से है तो कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं. इससे फायदा मिलेगा. ऑयल से मसाज करें एड़ियों पर तेल से मसाज करने से इस समस्या में राहत मिलेगी. इससे पैरों को मॉइश्चर मिलेगा. ग्लिसरीन और गुलाबजल लगाएं ग्लिसरीन भी एक अच्छा मॉइश्चराइजर है, इससे फटी हुई एड़ियां ठीक होती हैं. एक टेबलस्पून ग्लिसरीन लें और उसमें दो चम्मच गुलाबजल मिलाएं. इसमें छोटा चम्मच नींबू का रस भी मिला लें. सोने से पहले इस मिश्रण से एड़ियों की मसाज करें और सूख जाने पर ऊपर से मोजे पहन लें. इससे फायदा मिलेगा. चावल का आटा एक टेबलस्पून चावल का आटा, दो टेबलस्पून शहद और एक टेबलस्पून नींबू का रस मिला लें. इस पेस्ट से एड़ियों को स्क्रब करे. पैरों को हल्के गर्म पानी में 15 मिनट तक रखने से भी फायदा मिलेगा. इससे डेड स्किन के एक्सफॉलिएशन में मदद मिलेगी. |
| इन समस्याओं का रामबाण इलाज है जैतून का तेल, जानिए इसके 6 जबरदस्त फायदे Posted: 13 Jan 2022 08:17 PM PST जैतून का तेल शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से आप कई बीमारियों से बचेंगे. जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ये पेट की समस्याओं को दूर करेगा. इसमें विटामिन-ई, विटामिन के, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट की भी मात्रा होती है. जैतून के तेल के नियमित सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा भी कम होगा. हड्डियां रहेंगी मजबूत जैतून के तेल में कैल्शियम के अलावा ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में आपको राहत देंगे. त्वचा और बालों के लिए जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं. ये स्किन से झुर्रियों, मुंहासों और रूखेपन को दूर करता है. चेहरे के लिए जैतून का तेल सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आपके पास मेकअप हटाने का क्लींंजर नहीं है तो आप जैतून के तेल का इस्तेमाल क्लींजर की तरह कर सकते हैं. जैतून का तेल बालों को भी कंडीशन करता है. हाई ब्लड प्रेशर में जैतून के तेल में पॉलीफेनोल और मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं. ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं. जैतून तेल के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. कैंसर का खतरा कम करे जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के और बी-कैरोटिन की मात्रा पाई जाती है. ये कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार होता है. जैतून के तेल से इम्युनिटी मजबूत होगी. इसका सेवन आपको कई मौसमी बीमारियों से भी बचाएगा. याददाश्त के लिए जैतून का तेल याददाश्त को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है. इसमें पॉलीफेनोल होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करते हैं. जैतून के तेल के सेवन से अल्जाइमर का खतरा कम होगा. कब्ज की समस्या में जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है. ये गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट और पेट की समस्याओं को दूर करता है. कब्ज की समस्या में भी इसका सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा. |
| Railway Recruitment 2022 :10वीं पास के लिए रेलवे में आई भर्ती, फटाफट ऐसे करें आवेदन Posted: 13 Jan 2022 08:12 PM PST Railway Recruitment 2022 : 10वीं पास उम्मीदवारों के लिये रेलवे में नौकरी का मौका है. पूर्वोत्तर रेलवे ने समपार फाटकों पर गेटमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. रेलवे ने कुल 323 रिक्तियों के लिये नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिये उम्मीदवार 20 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिये उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाना होगा. चयनित उम्मीदवारों को कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. साथ ही भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट भी लेना होगा ताकि सत्यापन के दौरान पेश कर सकें. पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेेशन के अनुसार इच्छुक भूतपूर्व सैनिक, पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. बता दें कि इन उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के लिये कोई फीस नहीं देनी होगी. योग्यता : इन पदों पर वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास किया है या इसके समकक्ष कोई डिग्री ली है. चयनित भूतपूर्व सैनिक पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर एवं लखनऊ मंडल स्थित समपार फाटकों पर नियुक्त किए जाएंगे. आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी. वेतन : चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 1800 (लेवल-1) के अनुसार वेतन प्राप्त होगा. वर्तमान दर पर यह करीब 25000 होगा. |
| आज मकर संक्रांति के दिन भूल से भी न करें ये पांच काम, वरना सकता है भारी नुकसान Posted: 13 Jan 2022 08:05 PM PST आज मकर संक्रांति के दिन भूल से भी न करें ये पांच काम, वरना सकता है भारी नुकसान मकर संक्रांति पर्व हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन इस बार इसको लेकर लोगों में कई मत दिखाई दे रहे हैं। कुछ इसे 14, तो कुछ 15 जनवरी को बता रहे हैं। लेकिन ब्रजभूमि पंचांग के अनुसार यहां मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। ज्योतिषी पं. किशन वाजपेयी का कहना है कि मकर संक्रांति को लेकर लोग भ्रमित न हों। यह 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। ब्रजभूमि पंचांग सहित अन्य पंचांगों में सुबह 7:30 बजे से सूर्यास्त तक मकर संक्रांति का योग है। इसी दिन सुबह से दान-पुण्य व गंगा स्नान करना फलदायी होगा। जो 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने की बात कह रहे हैं, वह लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ काम एेसे हैं जिन्हें इस दिन भूल से भी करने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं कुछ काम एेसे भी हैं जो शुभ फलदायी होते हैं। मकर संक्रांति पर क्या न करें 1- पक्षियों के घोंसलों के पास पतंग उड़ाने से बचें। 2- किसी भी तरह के नशे से खुद को दूर रखें। साथ ही मसालेदार भोजन का सेवन न करें। 3- मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन न करें। किसी को अपशब्द कहने से बचें। 4- इस दिन सुबह बिना नहाए खाने से बचें। 5- भिखारी को खाली हाथ न भेजें। उन्हें तिल, अन्न, वस्त्र आदि दान करके विदा करें। मकर संक्रांति पर करें ये काम 1- गरीब और जरूरतमंद को तिल, गुड़, काले रंग का कपड़ा, आटा, घी या दाल का दान करें। 2- सरसों के तेल में कुछ पराठे या पूरियां बनाकर काले कुत्तों को खिलाएं। 3- काले तिल को दो बराबर भाग में बांट लें। इसका एक हिस्सा दान करें और दूसरे से पकवान बनाएं। 4- उड़द की दाल की खिचड़ी बनाऔं और भगवान को चढ़ाएं। संक्रांति पर इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। 5- सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। |
| HRTC की चलती बस का खुला टायर: 100 मीटर बिना टायर के दौड़ी गाड़ी, सवारियों की सांसें अटकी Posted: 13 Jan 2022 07:55 PM PST कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से सड़क पर ही बस का टायर खुलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना हरिपुर-बनखंडी सड़क मार्ग की है, जहां चौगान के नजदीक गुग्गा मंदिर के पास चलती हुई बस का टायर खुल गया। इस तरह हुआ हादसे: बता दें कि वीरवार सुबह करीब 8:30 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा डिपो की बस देहरा से नंदपुर की ओर जा रही थी। गुग्गा मंदिर के नजदीक ढलान से गुजरते वक्त इस बस का पिछला टायर खुल गया। बस तकरीबन 100 मीटर आगे तक आ गई थी जबकि बस का टायर खुलकर पीछे ही रह गया था। गनीमत रहा कि सामने से कोई अन्य गाड़ी नहीं आ रहा था और बस में सवारियों की संख्या ज्यादा नहीं थी। अन्यथा इस तरह बीच सड़क बस का पहिया खुलना बड़े दुर्घटना का कारण हो सकता था। वहीं, चालक का कहना है कि उसे बस के पीछे के हिस्से से जोरदार आवाज सुनने को मिली थी, जिस पर उसने सड़क के किनारे बस को रोक दिया तथा जब नीचे उतर कर देखा तो बस का टायर खुल गया था और पीछे रह गया था। टायर को बदलने के बाद बस को वहां से ले जाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक देहरा कुशल कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है, कारणों की जांच की जाएगी। अगर कोई तकनीकी खराबी वर्कशॉप में रिपेयर के दौरान रही होगी तो संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। |
| Jio का धमाका! 200 रुपये से ऊपर के हर रिचार्ज पर कैशबैक, ऐसे पाएं हर दिन 200 रुपये की छूट Posted: 13 Jan 2022 07:48 PM PST रिलायंस जियो ग्राहक कंपनी के JioMart महा कैशबैक ऑफर को लेकर थोड़े कनफ्यूज नजर आ रहे हैं। दरअसल, जब जियो ने इस कैशबैक ऑफर की घोषणा की थी, उस समय कई यूजर्स ने मान लिया था कि यह सिर्फ चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर ही लागू होगा। जियो की वेबसाइट पर भी ऑफर के नीचे सिर्फ तीन प्लान लिस्ट किए गए थे, जो 299 रुपये, 666 रुपये और 719 रुपये के हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। असल में कंपनी ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिस वजह से अधिकतर ग्राहक कन्फ्यूजन में हैं। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियोमार्ट महा कैशबैक (Reliance JioMart Maha cashback) के तहत 200 रुपये या उससे ज्यादा के सभी प्रीपेड प्लान पर 20 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है। यानी यह सिर्फ 3 प्रीपेड प्लान तक सीमित नहीं है। ![]() चुप रहकर हो रहा कंपनी का फायदा दरअसल, रिलायंस जियो की चुप्पी से सीधा फायदा कंपनी को ही हो रहा है। जिन यूजर्स को जानकारी नहीं है, वे कैशबैक के चक्कर में 299 रुपये, 666 रुपये और 719 रुपये का रिचार्ज करा रहे हैं। ऑफर के तहत, एक दिन में अधिकतम 200 रुपये तक का कैशबैक लिया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में 2999 रुपये का एक सालाना प्लान भी पेश किया है। यह ऑफर उसपर भी लागू होता है। इस तरह पाएं कैशबैक का फायदा > दरअसल, यह कैशबैक पाने के लिए जरूरी है कि आप अपना जियो रिचार्ज MyJio ऐप या जियो की वेबसाइट से ही करें। > रिचार्ज की कीमत 200 रुपये या उससे से ज्यादा होनी चाहिए। > यूजर्स 20 फीसदी कैशबैक का इस्तेमाल अपने अगले रिचार्ज में कर सकते हैं। > कैशबैक अमाउंट या पॉइंट्स का इस्तेमाल AJio, Jio Mart आदि पर भी किया जा सकता है। |
| जरा हटके प्रतियोगी परीक्षा का सवालः सिलबट्टे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? 99% लोग फैल Posted: 13 Jan 2022 07:43 PM PST आईएएस और आईपीएस बनना हर होनहार छात्र का सपना होता है. हर साल लाखों की संख्या में युवा इस परीक्षा की तैयारी कर एग्जाम देते हैं मगर बहुत कम ही ऐसे छात्र होते हैं जो इसमें पूरी तरह से सफल हो पाते हैं. यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसके पहले दो चरण लिखित और अंतिम चरण मौखिक होता है. इंटरव्यू के दौरान इतने घुमावदार सवाल पूछे जाते हैं जिसका जवाब देना बहुत आसान नहीं होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही सवालों के बारे में. सवालः भारत के अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर की मृत्यु कहां हुई थी? जवाबः बर्मा के रंगून में सवालः अगर एक दीवार को बनाने में आठ पुरूष दो दिन का समय लेते हैं तो उसी दीवार को बनाने में चार लोगों को कितना समय लगेगा? जवाबः कोई समय नहीं लगेगा क्योंकि वो दीवार पहले ही तैयार हो चुकी है. सवालः क्या एक मिनट में 61 सेकेंड हो सकते हैं? जवाबः जी हां, एक मिनट में 61 सेकेंड हो सकते हैं. हर साल में दो मिनट ऐसे आते हैं जिसमें हर मिनट पूरे 61 सेकेंड के होते हैं. सवालः एक आदमी आठ दिन तक बिना नींद लिए कैसे रह सकता है? जवाबः क्योंकि वो रात में सोता है. सवालः सती प्रथा का विरोध किसने किया था? जवाबः राजा राम मोहन राय ने सवालः चाय पीने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? जवाबः चाय पीने के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है, इसके अलावा दांतों में पायरिया होने की भी संभावना होती है. सवालः खाने की ऐसी कौन सी चीज है जो कभी खराब नहीं होती? जवाबः शहद कभी खराब नहीं होता. सवालः दुनिया के किस देश में कुत्तों को पालना कानूनन अपराध है? जवाबः आइसलैंड सवालः वो कौन सी चीज है जिसके फटने पर आवाज नहीं होती है? जवाबः दूध सवालः पेट्रोल को हिंदी में क्या कहते हैं? जवाबः शिलातैल सवालः भारत के किस शहर को गुलाबी शहर कहा जाता है? जवाबः जयपुर सवालः मध्य-रात्रि के सूर्य का देश किसे कहा जाता है? जवाबः नार्वे सवालः भारत के राष्ट्रीय ध्वज के मध्य में बने चक्र में कितनी तीलियां होती हैं? जवाबः 24 तीलियां सवालः डीपी का फुल फॉर्म क्या होता है? जवाबः डिस्प्ले पिक्चर सवालः सिलबट्टे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? जवाबः सिलबट्टे को अंग्रेजी में Grinding stone कहते हैं. |
| इंटरव्यू का सवालः ऐसा कौन सा जानवर है जो अधिकांश काम अपनी नाक से करता है? Posted: 13 Jan 2022 07:39 PM PST भारत में हर साल लाखों की संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं मगर बहुत कम ऐसे छात्र होते हैं जो इन परीक्षाओं में सफलता हासिल कर पाते हैं. आईएएस और आईपीएस बनने के लिए होने वाली यूपीएससी परीक्षा तीन चरणों में होती है. पहले दो चरण लिखित और अंतिम चरण इंटरव्यू होता है. इंटरव्यू के दौरान खुब घुमावदार सवाल पूछे जाते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में जो इंटरव्यू में पूछे जाते हैं. सवालः एक आदमी आठ दिन तक बिना नींद लिए कैसे रह सकता है? जवाबः क्योंकि वो रात में सोता है. सवालः सती प्रथा का विरोध किसने किया था? जवाबः राजा राम मोहन राय ने सवालः मानव शरीर का कोन सा अंग रक्त से यूरिया को फिल्टर करता है? जवाबः गुर्दा सवालः प्रसिद्ध झंडा गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा की रचना किसने की थी? जवाबः श्यामलाल गुप्त पार्षद सवालः खाने की ऐसी कौन सी चीज है जो कभी खराब नहीं होती? जवाबः शहद कभी खराब नहीं होता. सवालः दुनिया के किस देश में कुत्तों को पालना कानूनन अपराध है? जवाबः आइसलैंड सवालः भारत में रात और दिन कब बराबर होते हैं? जवाबः 21 मार्च और 23 सितंबर सवालः दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ कौन सा है? जवाबः मैंशीनील सवालः ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदने पर काली, इस्तेमाल करने पर लाल और फेंकने पर सफेद हो जाती है? जवाबः कोयला सवालः वो कौन सी चीज है जो धूप में नहीं सूखती? जवाबः पसीना सवालः दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है? जवाबः दुनिया का सबसे अमीर देश कतर है. सवालः किस देश में च्यूइंगम खाना और बेचना गैर कानूनी है? जवाबः सिंगापुर सवालः दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है? जवाबः हमिंग बर्ड सवालः किस जानवर का खून हरे रंग का होता है? जवाबः न्यू गिनिया नाम के गिरगिट का सवालः माचिस को हिंदी में क्या कहा जाता है? जवाबः दिया सलाई सवालः ऐसा कौन सा जानवर है जिसकी तीन आंखें होती हैं? जवाबः तुआटरा, ये न्यूजीलैंड में पाया जाता है. सवालः ऐसा कौन सा जानवर है जो अधिकांश काम अपनी नाक से करता है? जवाबः हाथी (नोट : ये पोस्ट इंटरनेट पर मिली जानकारियों पर आधारित है) |
| दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के शतक हुए गायब! घर में भी रन बनाने को तरस रहे बल्लेबाज Posted: 13 Jan 2022 09:17 AM PST दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम अभी तीन टेस्ट की सीरीज में भारत का सामना कर रही है. सीरीज में उसने 1-1 से बराबरी कर रखी है. दक्षिण अफ्रीका की बॉलिंग कमाल कर रही है लेकिन बैटिंग उसे निराश कर रही है. टीम के साथ सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजों का शतक नहीं बना पाना है. जून 2021 में क्विंटन डिकॉक ने उसके लिए टेस्ट में शतक लगाया था. डिकॉक से पहले फरवरी 2021 में एडन मार्करम ने रावलपिंडी टेस्ट में शतक लगाया है. इस तरह लगभग एक साल में केवल दो टेस्ट शतक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लगे हैं. इस दौरान उसकी तरफ से दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 76 बार बैटिंग हुई है. वहीं भारत ने इस अवधि में आठ शतक लगाए हैं. हालांकि एक वजह यह हो सकती है कि फरवरी 2021 से अभी तक भारत ने 14 टेस्ट खेले हैं तो दक्षिण अफ्रीका ने केवल छह टेस्ट खेले. लेकिन बाकी टीमों को देखने पर पता चलता है कि प्रोटीयाज टीम पीछे हैं. श्रीलंका ने इसी अवधि में छह टेस्ट ही खेले हैं और उसकी तरफ से सात शतक लग चुके हैं. वहीं जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने तो दक्षिण अफ्रीका से भी कम टेस्ट खेले हैं. लेकिन उनके टेस्ट शतक क्रमश: दो, चार और दो हैं. दक्षिण अफ्रीका ने अपने छह में से तीन टेस्ट घरेलू जमीन पर खेले हैं. फिर भी उसके बल्लेबाज शतक नहीं लगा पा रहे हैं. उसकी तरफ से जो दो टेस्ट लगे हैं वे सभी विदेश में लगे हैं. मार्करम ने पाकिस्तान तो डिकॉक ने वेस्ट इंडीज में शतक लगाया था. भारत के साथ वर्तमान सीरीज में अभी तक प्रोटीयाज टीम शतक नहीं लगा पाई है. उसकी ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 96 रन का रहा है जो डीन एल्गर ने बनाया था. वहीं भारत एक शतक लगा चुका है. पहले टेस्ट में केएल राहुल ने यह कमाल किया था. दक्षिण अफ्रीका का टॉप ऑर्डर लगातार नाकाम हो रहा है. इस बात का पता इस आंकड़े से चलता है कि नंबर तीन पर बैटिंग करने वाले कीगन पीटरसन को चार टेस्ट मैच के अपने करियर में तीन बार पहले और दो बार दूसरे ही ओवर में बैटिंग के लिए उतरना पड़ा है. अभी तक सबसे लेट वे भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में बैटिंग के लिए उतरे थे तब 11वें ओवर में उनकी बैटिंग आई. दक्षिण अफ्रीका ने जब टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था तब 157 बल्लेबाजों के खेलने बाद पहली बार शतक बना था. जिम्मी सिंक्लेयर ने इंग्लैंड के खिलाफ 106 रन बनाकर यह सूखा खत्म किया था. इसके बाद भी शतकों का सूखा दिखा है. लेकिन दूसरे नंबर जो अवधि आती है वह काफी ताजा है. फाफ डु प्लेसी ने दिसंबर 2020 में शतक लगाकर 151 व्यक्तिगत पारियों से चले आ रहे शतकों के अकाल को खत्म किया था. |
| मकर संक्रांति पर भूल से भी न करें ये पांच काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान Posted: 13 Jan 2022 09:10 AM PST मकर संक्रांति पर्व हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन इस बार इसको लेकर लोगों में कई मत दिखाई दे रहे हैं। कुछ इसे 14, तो कुछ 15 जनवरी को बता रहे हैं। लेकिन ब्रजभूमि पंचांग के अनुसार यहां मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। ज्योतिषी पं. किशन वाजपेयी का कहना है कि मकर संक्रांति को लेकर लोग भ्रमित न हों। यह 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। ब्रजभूमि पंचांग सहित अन्य पंचांगों में सुबह 7:30 बजे से सूर्यास्त तक मकर संक्रांति का योग है। इसी दिन सुबह से दान-पुण्य व गंगा स्नान करना फलदायी होगा। जो 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने की बात कह रहे हैं, वह लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ काम एेसे हैं जिन्हें इस दिन भूल से भी करने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं कुछ काम एेसे भी हैं जो शुभ फलदायी होते हैं। मकर संक्रांति पर क्या न करें 1- पक्षियों के घोंसलों के पास पतंग उड़ाने से बचें। 2- किसी भी तरह के नशे से खुद को दूर रखें। साथ ही मसालेदार भोजन का सेवन न करें। 3- मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन न करें। किसी को अपशब्द कहने से बचें। 4- इस दिन सुबह बिना नहाए खाने से बचें। 5- भिखारी को खाली हाथ न भेजें। उन्हें तिल, अन्न, वस्त्र आदि दान करके विदा करें। मकर संक्रांति पर करें ये काम 1- गरीब और जरूरतमंद को तिल, गुड़, काले रंग का कपड़ा, आटा, घी या दाल का दान करें। 2- सरसों के तेल में कुछ पराठे या पूरियां बनाकर काले कुत्तों को खिलाएं। 3- काले तिल को दो बराबर भाग में बांट लें। इसका एक हिस्सा दान करें और दूसरे से पकवान बनाएं। 4- उड़द की दाल की खिचड़ी बनाऔं और भगवान को चढ़ाएं। संक्रांति पर इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। 5- सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। |
| अगर आपके पास है ये 1 रुपये का ये साधारण नोट, तो मिलेंगे 7 लाख रुपये Posted: 13 Jan 2022 09:04 AM PST लोगों को पुराने नोट और सिक्के कलेक्ट करने का शौक होता है. आपका ये छोटा स शौक आपको लखपति बना सकता है. अगर आप भी घर बैठे लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए ये बेहतरीन मौका है. इस नोट और सिक्कों से आप घर बैठे आप लाखों कमा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी तरह का निवेश भी नहीं करना है. अगर आपके पास ये खास एक रुपये का नोट है तो आपको आसानी से इसके लिए 7 लाख रुपये मिल जाएंगे. एक नोट के बदले लाखों मिलेंगे दरअसल, सालों पहले भारत सरकार ने इस एक रुपये के नोट (Earn Money From 1 Rupees Note) को बंद कर दिया था, लेकिन जनवरी 2015 में इसकी छपाई फिर से शुरू की गई थी, जिसके बाद में यह नोट बाजार में नए रूप में लाया गया था. लेकिन आज हम यहां आजादी से भी पहले के एक रुपये के नोट का जिक्र कर रहे हैं जिसके जरिए आप लखपति बन सकते हैं. क्यों खास है ये नोट 7 लाख रुपये में बिकने वाले इस नोट की खास बात ये है कि आजादी से पहले का अब ये एकमात्र नोट है, जिस पर उस समय के तत्कालीन गवर्नर जे डब्ल्यू केली के साइन हैं. ये नोट 80 साल पुराना है. इसे ब्रिटिश इंडिया की ओर से 1935 में जारी किया गया था. इसके अलावा 1966 का एक रुपये का एक नोट 45 रुपये की कीमत है. बिल्कुल इसी तरह 1957 का एक नोट 57 रुपये में मिल रहा है. ऐसे बेच पाएंगे ये नोट अगर आपके पास ऐसे खास नोट हैं तो इसे आप OLX पर ऑनलाइन बेच सकते हैं. इस वेबसाइट पर इस दुर्लभ सिक्के को खरीदार मोटी रकम दे रहे हैं. सिक्का बेचने के लिए आप सबसे पहले Olx पर एक सेलर के रूप में अपने आपको रजिस्टर करें. इसके बाद सिक्के की दोनों साइड की फोटो क्लिक करके अपलोड करें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें. वेबसाइट आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरिफाई करें. जिन्हें भी खरीदना होगा वो आपसे संपर्क करेंगे. नोटों के बंडल देंगे मुनाफा अगर आपके पास ऐसे नोटों का कलेक्शन है तो आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. ईबे पर आप अपने इस कलेक्शन को सेल कर सकते हैं. साल 1949, 1957 और 1964 के 59 नोटों के बंडल के बदले में आप पूरे 34,999 रुपये कमा सकते हैं. वहीं, 1957 का एक रुपये के नोट के बंडल से आप 15 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. इस तरह से ये कुछ खास नोट आपको घर बैठे लखपति बना सकते हैं. |
| आपकी ये 8 बुरी आदतें हो सकती हैं किडनी के लिए घातक, तुरंत छोड़े Posted: 12 Jan 2022 05:50 PM PST किडनी (Kidney) व्यक्ति के शरीर का एक अहम अंग होता है. इसके बिना हमारे शरीर के काम करने की क्षमता ना के बराबर हो जाती है. किडनी शरीर में बनने वाले जहरीले पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने का काम करती है. अगर हमारी किडनी सही ढंग से काम ना करें तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं जिसका सीधा असर हमारे दिल (Heart) और लिवर (Liver) पर पड़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए व्यक्ति को अपने खानपान और जीवनशैली (Lifestyle) का खास ध्यान रखना पड़ता है. अक्सर हमारी कुछ बुरी आदतों का प्रभाव किडनी पर पड़ जाता है जिससे किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ सकता है. अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि व्यक्ति की कौन सी आदतें उसकी किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. 1. पेशाब रोककर रखना कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घर के बाहर पब्लिक बाथरूम का इस्तेमाल करने से बचने के लिए ज्यादा देर तक पेशाब को रोक कर रखते हैं. बता दें कि ऐसा करने से आपकी किडनी खराब हो सकती है. पेशाब को ज्यादा देर तक रोकने से किडनी पर दबाव पड़ता है और शरीर में जमा टॉक्सिंस वापस खून में पहुंचने लगते हैं. इसकी वजह से पथरी और किडनी डैमेज होने का खतरा बना रहता है. 2. पेन किलर्स का अधिक सेवन खतरनाक अधिकतर लोग दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेन किलर्स को उपयोग में लेते हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें पेन किलर्स का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति की किडनी डैमेज हो सकती है. अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही किडनी से संबंधित कोई समस्या है तो उसे सोच समझकर पेन किलर्स का सेवन करना चाहिए. डॉक्टर की सलाह के बाद ही किसी पेन किलर को उपयोग में लेना चाहिए. 3. ब्लड प्रेशर की नियमित जांच ना करवाना हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के बावजूद कई लोग अपना ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) समय-समय पर चेक नहीं करवाते हैं. अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में किडनी डैमेज होने का खतरा बना रहता है. 4. नमक का अधिक सेवन अगर आप अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो ये आपकी किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. हाई सोडियम युक्त डाइट लेने से शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है जिसकी वजह से आपको किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. आपको अपने खाने में जरूरत के अनुसार ही नमक डालना चाहिए. 5. कम मात्रा में पानी पीना अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी (Water) जरूर पीएं. कम पानी पीने की वजह से शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर नहीं निकल पाते हैं जिसकी वजह से पथरी का खतरा बना रहता है. 6. शराब और सिगरेट का सेवन नुकसानदायक अगर आप शराब (Liquor) और सिगरेट का सेवन करते हैं तो ये आपकी किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. बता दें कि शराब और सिगरेट के सेवन से पथरी का खतरा बढ़ जाता है और किडनी की रक्त साफ करने की क्षमता कम हो जाती है जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है और किडनी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. 7. प्रोसेस्ड या जंक फूड का सेवन अगर आप ज्यादा प्रोसेस या जंक फूड का सेवन करते हैं तो इससे आपको किडनी संबंधित बीमारी होने का खतरा बना रहता है. प्रोसेस्ड फूड में सोडियम और फास्फोरस की अधिक मात्रा पाई जाती है जो किडनी पर बुरा असर डाल सकती है. 8. अधिक मात्रा में मीठा खाना अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कई लोग मीठी चीजों को देखकर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं लेकिन बता दें कि ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज (Diabetes) और किडनी से जुड़ी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं. |
| Happy Lohri 2022 Wishes Messages: लोहड़ी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश Posted: 12 Jan 2022 05:37 PM PST Happy Lohri 2022 Wishes Messages In Hindi सोचा कि किसी अपने खास को याद कर ले किया जो फैसला लोहड़ी की शुभकामनाएं देने का दिल ने कहा क्यों न से कर ले - हैप्पी लोहड़ी इससे पहले की देर हो जाए मेरे संदेश भी लोगों कि तरह सेम हो जाएं और सारे नेटवर्क जाम हो जाएं हमारी तरफ से आपको लोहड़ी की शुभकामनाएं - हैप्पी लोहड़ी लोहड़ी का प्रकाश आप के जीवन को प्रकाश मय कर दे, आपके सभी दुखों का अंत कर दे आपकी झोली खुशियों से भर दे - लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं लोहड़ी की अग्नि में भस्म हो सारे गम और खुशियां आएं आपके जीवन मे हरदम - हैप्पी लोहड़ी थोड़ी सी मस्ती बूंदो की बौछार कुछ दिन पहले से ही आपको मुबारक हो लोहड़ी का त्यौहार - लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं मक्के की रोटी सरसों का साग हमारी तरफ से मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार - हैप्पी लोहड़ी हो रही है बूंदों की बौछार देखो आ गया है लो लोहड़ी का त्योहार देखो - हैप्पी लोहड़ी सूर्य को उसका तेज मुबारक दोस्त को उसकी दोस्ती मुबारक हमारी तरफ से आप को लोहरी मुबारक - हैप्पी लोहड़ी "फूल है गुलाब का सुगंध लीजिए लोहड़ी के त्यौहार में नाच गाना की जिए" - लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं फिर आ गई भांगड़ा बजाने की बारी चलो आयो फिर मनाएं हम साथ मे लोहड़ी - लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं गुलाब की खुशबू हवाओं की बहार लोहड़ी का त्यौहार और अपनों का प्यार थोड़ी सी मस्ती थोड़ा सा प्यार - हैप्पी लोहड़ी उनसे मेरा आखरी सलाम कह देना मेरी तरफ से उनको लोहड़ी की शुभकामनाएं दे देना - हैप्पी लोहड़ी सोचा कि आप से बात कर ले लोहड़ी की शुभकामनाएं देने की सुरवात आप से कर लें - हैप्पी लोहड़ी इससे पहले कि नेटवर्क जाम हो जाए लोहड़ी की बधाईयों की बौछार हो जाए हमारी तरफ से आपको लोहड़ी की शुभकामनाएं - हैप्पी लोहड़ी आग लगाएंगे हम लोहड़ी मनाएंगे बिना विश किये हम रह नही पायेगें - हैप्पी लोहड़ी सर्दी की थरथराहट चाय के साथ लोहड़ी मुबारक हो आपको गर्माहट के साथ - हैप्पी लोहड़ी थोड़ी सी मस्ती अपनों का प्यार हमारी तरफ से आपको मुबारक हो लोहड़ी का त्यौहार - हैप्पी लोहड़ी न फूल से खेलो न गेंद से खेले लोहड़ी के त्यौहार में मस्त हो के झूमो - हैप्पी लोहड़ी न सोना चाहिए ना चांदी चाहिए लोहड़ी के त्यौहार में हमें भांगड़े पर नाचना चाहिए - हैप्पी लोहड़ी मिले न फूल तो काँटों से भी दोस्ती कर ली लोहड़ी के त्यौहार में दुश्मनों से भी दोस्ती कर ली - हैप्पी लोहड़ी गरम गरम चाय और समोसा चाहिए लोहड़ी के त्यौहार में नाच गाना चाहिए - लोहड़ी हार्दिक की शुभकामनाए लोहड़ी के त्यौहार में दिल खोलकर नाच लीजिए अपनो से बड़ो का सम्मान कीजिए - हैप्पी लोहड़ी ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार लोहड़ी पर नाचेंगे हम सब यार - हैप्पी लोहड़ी तुम्हें लोहड़ी पर क्या उपहार दूं गोल गोल गप्पे या रस मलाई दूं - हैप्पी लोहड़ी पानी पूरी खाकर हम दिवाने हो गये लोहड़ी के त्यौहार में हम सब मस्ताने हो गए - हैप्पी लोहड़ी चार दिन चाँदनी फिर अंधेरी रात है लोहड़ी के त्यौहार में हम सब दोस्त साथ हैं - हैप्पी लोहड़ी Happy Lohri quotes and messages हम आप के दिल में रहते है, इसलिए हर गम सहते है, कोई हम से पहले न कह दे आप को, इसलिए पहले ही आप को हैप्पी लोहड़ी कहते है ॥ लोहरी कि आग आपके दुखों को जला दे, आग की रोशनी आपकी जिंदगी उजालें भर दे, लोहरी का प्रकाश आपकी जिंदगी प्रकाशमय कर दे, जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज़ हो वैसे-वैसे हमारी दुखों का अंत हो! लोहड़ी का प्रकाश, जिंदगी का अंधकार मिटाए, इसी कामना के साथ आओ मिलकर, लोहड़ी का त्यौहार मनाए, हैप्पी लोहड़ी!!! दिल की ख़ुशी और अपनों का प्यार; मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार || लोहड़ी की शुभकामनाएं! मीठे गुड़ में मिल गया तिल, उड़ीं पतंग और खिल गया दिल, आपके जीवन में आये हर दिन सुख और शांति, विश यू अ हैप्पी लोहड़ी॥ चाँद को चांदनी मुबारक, दोस्त को दोस्ती मुबारक, मुझको आप मुबारक, मेरी तरफ से आपको लोहड़ी मुबारक॥ मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग, सूरज दिया करण, खुशियां दी बहार, ढोल दी आवाज ते नचदी मुटियार, मुबारक होव सरकार लोहरी दा त्यौहार.. Happy Lohri इससे पहले कि लोहरी की शाम हो जाए, मेरा SMS औरों की तरह आम हो जाए, और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए, आपको लोहरी की शुभकामनाएं हैप्पी लोहरी.. लोहरी की आग में दहन हो सारे गम खुशियां आए आप के जीवन में हरदम Happy Lohri |
| UP Election 2022: मथुरा से नहीं यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम Yogi Posted: 12 Jan 2022 05:28 PM PST Yogi Adityanath UP Election: बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक के दौरान कई सीटों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें योगी आदित्यनाथ की सीट भी शामिल थी. Yogi Adityanath Seat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं. पहले बताया जा रहा था कि योगी मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब जानकारी मिली है कि योगी आदित्यनाथ मथुरा से नहीं बल्कि राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को ये जानकारी दी है. दिल्ली में हुई बैठक में सीएम की सीट को लेकर चर्चा बता दें कि योगी आदित्यनाथ यूपी ही नहीं देशभर में बीजेपी के लिए हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं. इसीलिए वो जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे उसके कई तरह के मायने होंगे. अगर अयोध्या सीट पर ही अंतिम मुहर लग जाती है तो बीजेपी को इससे कहीं न कहीं पूरे चुनाव में फायदा मिल सकता है. मथुरा पर बीजेपी नेताओं का जोर इससे पहले योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर, मथुरा और अयोध्या से लड़ने की खबरें सामने आईं थीं. लेकिन गोरखपुर पहले से ही योगी का गढ़ है, ऐसे में बीजेपी चाहेगी कि किसी ऐसी जगह सीएम को उतारा जाए जहां हिंदुत्व फैक्टर सबसे ज्यादा काम करे. क्योंकि मथुरा में मंदिर का मुद्दा चुनाव से पहले काफी गरमाया हुआ था, इसीलिए इस सीट को काफी अहम माना जा रहा है. यही कारण है कि बीजेपी के कुछ बड़े नेता योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाने की सिफारिश में जुटे थे. हालांकि अब योगी अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है. |
| UP: स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने पर कोर्ट का आदेश Posted: 12 Jan 2022 08:19 AM PST उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. सुल्तानपुर के कोर्ट ने उनको आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है. साल 2014 में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अदालत में हाजिर नहीं हुए तो अपर मुख्य दंडाधिकारी एमपी-एमएलए ने आरोपित पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है. अब इस मामले में 24 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय हुई है. साफ कर दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यह नया गिरफ्तारी वारंट नहीं है. वारंट पहले से जारी था, लेकिन इन्होंने हाईकोर्ट से 2016 से इस पर स्टे ले रखा था. इसी 6 जनवरी को MP-MLA कोर्ट ने मौर्य को 12 जनवरी को हाजिर होने को कहा था, जब वह हाजिर नहीं हुए तो वारंट पूर्ववत जारी कर दिया गया. बीजेपी छोड़ने का ऐलान स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों यूपी की राजनीति के सबसे ज्यादा चर्चित चेहरों में शुमार हैं. मालूम हो कि मौर्य ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और पिछड़ों दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. इशारा मिला है कि मौर्य समाजवादी पार्टी जॉइन करेंगे, लेकिन अभी उन्होंने सपा आधिकारिक तौर पर जॉइन नहीं की है. 'आजतक' से बातचीत में मौर्य ने कहा है कि 14-15 तारीख को वह इस बारे में फैसला लेंगे. सांसद बेटी का बयान स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और BJP सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा है कि उनके पिता ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा जरूर दिया है लेकिन उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन नहीं की है. साथ ही संघमित्रा ने कहा है कि वह खुद बीजेपी में ही रहेंगी. अखिलेश संग आई स्वामी प्रसाद मौर्य की तस्वीर पर बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि ऐसी तस्वीर 2017 में भी समाजवादी पार्टी के लोगों ने जारी की थी. मौर्य ने दिए बीजेपी को झटके योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद मंगलवार को तीन और भी विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है. इनमें बांदा (Banda) जिले की तिंदवारी विधानसभा से विधायक ब्रजेश प्रजापति, शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर शामिल हैं. खबर के मुताबिक, इन विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में बीजेपी को छोड़ा है. |
| इन 8 चीजों को खाली पेट खाने से बचें, इम्यून सिस्टम हो सकता है कमजोर, बढ़ सकता है बीमारी का खतरा Posted: 12 Jan 2022 08:15 AM PST कोरोना काल में एक्सपर्ट्स इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरस अंदर से कमजोर यानी जिनके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम होती है, उन्हें जल्दी प्रभावित करता है। यह वायरस सिर्फ फेफड़ों को ही प्रभावित नहीं कर रहा है बल्कि शरीर के कई अंगों को डैमेज कर रहा है। यही वजह है कि इस संकट में इम्यूनिटी को मजबूत रखना और अन्य रोगों से भी बचना जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग सुबह बिस्तर से उठते ही नाश्ता करने लगते हैं। कई लोग खाली पेट चाय, कॉफ़ी या अन्य चीजों का सेवन करने लगते हैं। आपको बता दें कि आपकी यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से शुरू होनी चाहिए। इससे शरीर को कामकाज के लिए ऊर्जा मिलती है। खाने-पीने की कुछ चीजें स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर उन्हें खाली पेट खाया जाए तो वो आपको नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपको खाली पेट भूलकर भी किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और क्यों। 1) टमाटर 2) खट्टे फल 3) कार्बोनेटेड ड्रिंक्स 4) कॉफी या चाय 5) हरी सब्जियां और मिर्च 6) दूध और केला 7) दही |
| Posted: 12 Jan 2022 08:13 AM PST Highlights फ्रांस में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, मूल वायरस से है ज्यादा संक्रामक। नए वेरिएंट में 46 म्यूटेशन होने की वजह से इसमें खुद को वैक्सीन के असर के बचाने की बेहतर क्षमता। ओमीक्रोन के मुकाबले यह कितना खतरनाक या संक्रामक है, उसे लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के जारी कहर के बीच वायरस के एक नए स्वरूप की फ्रांस के वैज्ञानिकों ने पहचान की है। यह वेरिएंट फ्रांस में मिला है। वायरस के इस वेरिएंट में 46 म्यूटेशन देख गए हैं। ऐसे में आशंका है कि यह खुद को वैक्सीन के असर से ज्यादा बेहतर तरीके से बचा सकता है। साथ ही यह मूल वायरस से ज्यादा संक्रामक है। कैमरून की यात्रा करने वालों में मिला नया वेरिएंट सामने आई जानकारी के अनुसार 12 केस इस नए वेरिएंट से जुड़े हुए मिले हैं। यह केस फ्रांस के मर्सीले शहर के करीब मिले हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह वेरिएंट सबसे पहले अफ्रीकी देश कैमरून की यात्रा करने वाले एक शख्स में मिला है। नए वेरिएंट को B.1.640.2 नाम दिया गया है। इसमें N501Y म्यूटेशन भी मौजूद है, जिसे पहली बार अल्फा वेरिएंट पर देखा गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे यह ज्यादा संक्रामक साबित हो सकता है। ओमीक्रोन से भी ज्यादा खतरनाक नया वेरिएंट? फ्रांस में मिला नया वेरिएंट क्या ओमीक्रोन से भी ज्यादा खतरनाक और संक्रामक हो सकता है, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके काफी अभी कम संकेत मिले हैं कि यह ओमीक्रोन वेरिएंट से ज्यादा प्रबल और प्रभावशाली होगा और पीछे छोड़ देगा। यह बात भी सामने आई है कि इस वेरिएंट की पहचान 10 दिसंबर को ही कर ली गई थी लेकिन उसके बाद से यह बहुत तेजी से नहीं फैला है। इस नए वेरिएंट की खोज करने वाली आईएचयू मेडिटेरेनी संस्थान (IHU Mediterranee) की टीम के प्रमुख प्रोफेसर फिलिप कोलसन ने कहा, 'हमारे पास वास्तव में मर्सीले के भौगोलिक क्षेत्र में इस नए वेरिएंट के कई मामले हैं। हमने इसे वेरिएंट आईएचयू नाम दिया है।' टेस्ट दिखाते हैं कि वेरिएंट में E484K म्यूटेशन भी है जिसकी वजह से माना जा रहा है कि इसमें टीकों के प्रति अधिक प्रतिरोधक क्षमता मौजूद होगी। बताते चलें कि ओमीक्रोन या B.1.1.1.529 में लगभग 50 म्यूटेशन हैं और इसमें लोगों को काफी तेजी से संक्रमित करने की क्षमता है। |
| नाखून काटकर फेंकने का ये होता है अंजाम और हमें खबर तक नहीं होती, जानिए नाखून की अनहोनी Posted: 12 Jan 2022 08:10 AM PST अपने नाखूनों (nails) को काटकर फेंकने की यह आदत तो करीब करीब सभी लोगों में होती है। लेकिन किसी को भी इस बात की खबर नहीं होती है कि उन काटे गए नाखूनों से किस तरह की अनहोनी हो सकती है। आपको इस बात की खबर नहीं होगी कि ये कटे हुए नाखून आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकती है। कैसे, जानिए..... लोग दुश्मनी निकालने के लिए किसी पर जादू टोने का इस्तेमाल कर आसान तरीका निकालते हैं। इसके लिए बाल, कपड़े और नाखून भी इस्तेमाल कर सकते हैं। काले जादू में टारगेट के नाखून (nails) को एकत्रित कर उसपर काला जादू करके उसको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए नाखून काटकर बाहर फैंकने से बचना चाहिए। इन बातों का जरूर रखें ध्यान- रात के समय भी नाखून नहीं काटने चाहिए, मुसीबत में पड़ सकते हैं। नाखून को नाई से कटवाना चाहिए इसके अलावा खुद काटने या किसी और से कटवाना अशुभ होता है। घर के अन्दर बैठकर नाखून नहीं काटने चाहिए इससे आपके घर से लक्ष्मी जी दूर हो सकती है। नाखून काटते समय यह भी ध्यान रखें कि कभी बाथरूम में बैठकर नाखून (nails) ना काटें वरना यह भी आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। |
| पैसों की है कमी तो छुपके से कर लो हल्दी का ये टोटका फिर देखों चमत्कार Posted: 12 Jan 2022 08:08 AM PST हल्दी एक मसाला है और इस मसाले को अधिकतर हम खाने में यूज लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है हल्दी से कॉस्मेटिक्स भी बनाए जाते हैं और कुछ समस्याओं को दूर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। हल्दी (Turmeric) पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों में भी काफी शुभ मानी जाती है। इसी के साथ जीवन से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने में हल्दी मदद करती है, जानिए कैसे...... हल्दी का टोटका (Haldi ka totka)- 1. घर में वास्तु दोष (Vadstu dosh) है तो घर के सभी कोनों में हल्दी पाउडर का छिड़काव करें, इससे वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी। 2. गुरुवार को घर में हल्दी के पानी का छिड़काव करने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा यानी पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत (Financial problem) होती है। 3. पति के प्यार (love) के लिए गुरूवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर एक हल्दी की गांठ रखकर 'ऊं रत्यै कामदेवायः नमः' इस मंत्र का एक माला जाप करें और शाम के समय बेसन से बनी चीजें खाएं। 4. सुबह हल्दी का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलें। दिमाग शांत और गुस्सा कम आता है। 5. नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करने से भाग्य तेज होता है, मान सम्मान मिलता है और नौकरी मिलने के योग भी बनते हैं। |
| बेटा-बेटी में फर्क करना कानूनी रूप से गलत, जानिए किस मामले में हाईकोर्ट ने की यह टिप्पणी Posted: 12 Jan 2022 08:03 AM PST पैतृक संपत्ति का उत्तराधिकारी तय करने में कोई प्राधिकार बेटा और बेटी में फर्क नहीं कर सकता, यह पूर्णतः असंवैधानिक है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल तथा न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने कंचन प्रिया की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बातें कहीं। कोर्ट का कहना था कि जब से हिंदू उत्तराधिकार कानून की धारा 6 में संशोधन किया गया है तब से बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया जा सकता। दोनों को पुश्तैनी संपत्ति में बराबर अधिकार है। कोर्ट का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने विनीता शर्मा बनाम राकेश शर्मा केस में हिंदू बेटियों को बेटों के बराबर हमवारिस (कोपर्सनर) माना है। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप के लिए दिये गए आवेदन को पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने इसलिए खारिज कर दिया था, क्योंकि पंप के लिए निर्धारित जमीन पैतृक संपत्ति की थी और आवेदन बेटी की ओर से दिया गया था। आवेदन में जमीन बेटी के हिस्से की है यह स्पष्ट नहीं किया गया था, जिसे आधार बनाकर आवेदन को खारिज कर दिया गया। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल तथा न्यायमूर्ति एस कुमार की खण्डपीठ ने मामले पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि हिंदू उत्तराधिकार कानून की धारा 6 में हुए संशोधन के बाद और सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी विनीता शर्मा बनाम राकेश शर्मा केस में हिंदू बेटियों को बेटों के बराबर अधिकार प्राप्त है। दोनों को हमवारिस (कोपर्सनर) माना गया है। कानून में किये गए संशोधन तथा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी अगर कोई प्राधिकार पैतृक संपत्ति के उत्तराधिकार में बेटे व बेटियों के बीच कोई फर्क नहीं कर सकता। इंडियन ऑयल ने आवेदिका की निर्धारित जमीन में हिस्सेदारी के अभाव में आवेदन रद्द किये जाने के मामले पर बुधवार को सुनवाई करेगा। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
