न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- सर्दियों में पिएं गाजर-हल्दी का सूप, इंफेक्शन से रहेगा बचाव
- लीजेंड्स क्रिकेट लीग : तीनों टीमों की लिस्ट आई बाहर, बताएं कौन सी टीम है ज्यादा मजबूत
- आईपीएल का अभी तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड! ये दो गेंदबाज़ ने फेके है 1 ओवर में 10 गेंद
- बिहार के बेटियो के लिए खुशखबरी 12वीं पास छात्रा को 25000 और ग्रेजुएट को 50000 मिलेंगे
- श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केंद्र, जहां 90 साल से जल रही है धूनि
- पौष पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की है मान्यता
- इन 4 राशियों के जातक पढ़ने लिखने में माने जाते हैं होशियार
- अब वायरल फ्लू का रूप लेने लगा कोरोना, रिकवरी के दिन भी घटे
- कोरोना की तीसरी लहर में बदले हालातों को देखते हुए अब जारी हुई नई गाइडलाइन
- हमीरपुर के अस्पताल में लापरवाही से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
- हिमाचलः तीखे मोड़ पर 400 फीट लुढ़क कर खड्ड में गिरी पिकअप, एक की गई जान- तीन घायल
- हिमाचल: अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखा था शव कि उठा ले गई पुलिस, पढ़ें हैरान करने वाली ख़बर
- चुनाव को लेकर यूपी के ग्राम प्रधानों से सीएम योगी ने कही महत्वपूर्ण बात
- CISF में निकली बंपर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन
- Bank Holidays: अगले 15 दिन में 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, लिस्ट देखकर निपटाएं जरूरी काम
- चोरी-छिपे लॉन्च हुआ Vivo का दिल लूट लेने वाला मस्त Smartphone
- 10वीं पास के लिए BSF में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट यहाँ से करें आवेदन
- दांतों का काला कीड़ा निकाल देंगे ये 6 नैचुरल तरीके, दर्द-सड़न से भी मिलेगी राहत
- सर्दी-ज़ुकाम, सिरदर्द के लक्षण कोविड के हैं या फ्लू के, यह कैसे पहचानें?
- 5 क्रिकेटर जिन्होंने प्यार में खाया है धोखा, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल
- जानें कैसे घरेलू उपचार से आप पा सकते हैं गले के खराश से राहत
- ऐसे लोगों के पास कभी नहीं टिकती लक्ष्मी
- चंद लोगों के हाथ में होते हैं ऐसे शुभ निशान, ये व्यक्ति की चमका देते हैं किस्मत
- 34 दिन तक इन 4 राशियों पर रहेगी शनि की शुभ दृष्टि, पैसों की तंगी होगी दूर
- चम्बा में भलेई मंदिर के पास कार दुर्घनाग्रस्त, 3 लोगों की मौके पर मौत, 1 घायल
| सर्दियों में पिएं गाजर-हल्दी का सूप, इंफेक्शन से रहेगा बचाव Posted: 17 Jan 2022 12:50 AM PST सर्दियों में गाजर खासतौर पर खाई जाती है। लोग इसका सब्जी, अचार, हलवा व सूप की तरह सेवन करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, गाजर व हल्दी का सूप पीने में टेस्टी होने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुण इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट करके आंखें, दिल आदि को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा भी कम रहता है। चलिए आज हम आपको गाजर-हल्दी का सूप पीने के लाजवाब बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी... गाजर और हल्दी का सूप बनाने की सामग्री गाजर- जरूरत अनुसार हरी प्याज- 1-2 (कटी हुई) हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च- चुटकीभर लहसुन- 4-5 कलियां पानी- जरूरत अनुसार अदरक- 1 इंच टुकड़ा गाजर और हल्दी का सूप बनाने की विधि . सबसे पहले पैन में पानी, गाजर, लहसुन, अदरक और हरी प्याज डालकर उबालें। . सब्जियां उबलने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें। . तैयार मिश्रण में जरूरत अनुसार नमक और पानी डालकर पतला करके लगातार चलाते हुए पकाएं। . एक उबाल आने पर इसमें काली मिर्च और हल्दी डालकर ढककर पकाएं। . लीजिए आपका गाजर और हल्दी सूप बनकर तैयार है। . इसे हरी प्याज व मलाई से गार्निश करके सर्व करें। गाजर-हल्दी सूप में मौजूद पोषक गुण गाजर-हल्दी सूप में लगभग 60 कैलोरीज होगी। इसमें मौजूद चीजों में विटामिन ए, सी, के, कॉपर, आयरन, जिंक, प्रोटीन, मिनरल, कैरोटीनॉयड, फाइबर, मैग्निशियम आदि पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। आप इस सूप को बनाने के लिए पाउडर की जगह पर कच्ची हल्दी की गांठ इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका सूप और भी फायदेमंद बनेगा। गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद गाजर और हल्दी का सूप हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, गर्भवती महिलाएं इस हेल्दी सूप का सेवन कर सकती है। ये सूप उनकी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जड़ी-बूटी की तरह काम करेगा। इससे गर्भावस्था दौरान एनीमिया, कमजोरी, थकान आदि से बचाव रहेगा। आमतौर पर इस दौरान महिलाओं को आंखें कमजोर होने की शिकायत सताती है। ऐसे में विटामिन ए से भरपूर इस सूप का सेवन करने से फायदा मिलेगा। इसके अलावा शरीर को अन्य पोषक तत्व भी मिलेंगे। गाजर और हल्दी सूप पीने के अन्य फायदे . इम्यूनिटी होगी दूर इस हेल्दी सूप का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। . शरीर में गर्माहट लाए सर्दियों में इस हेल्दी सूप का सेवन करने से शरीर में गर्माहट का एहसास होता है। ऐसे में ठंड से बचाव रहेगा। . इंफेक्शन का खतरा रहेगा कम एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर इस सूप को पीने से वायरल- इंफेक्शन का खतरा कम रहेगा। इसतरह सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए आप इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। . दिल रहेगा स्वस्थ हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, गाजर व हल्दी सूप पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने में मदद मिलती है। ऐसे दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतर कई गुणा कम रहता है। . ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल विटामिन ई से भरपूर गाजर बीपी को नियंत्रित रखने में कारगर मानी गई है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को इस हेल्दी सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। . वजन रहेगा कंट्रोल इसका सेवन करने से भूख पर कंट्रोल रहेगा। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो शाम को भूख लगने पर अनहेल्दी स्नैक्स खाने की जगह गाजर-हल्दी का सूप पी सकती है। . स्किन करेगी ग्लो इसका सेवन करने से डेड स्किन सेल्स साफ होने में मदद मिलेगी। ऐसे में त्वचा साफ, निखरी व ग्लोइंग नजर आएगी। |
| लीजेंड्स क्रिकेट लीग : तीनों टीमों की लिस्ट आई बाहर, बताएं कौन सी टीम है ज्यादा मजबूत Posted: 17 Jan 2022 12:46 AM PST लीजेंड्स क्रिकेट लीग के आयोजकों ने एशिया और वल्र्ड लीजेंड्स स्क्वॉड की घोषणा की है। लीग की शुरुआत 20 जनवरी से ओमान क्रिकेट स्टेडियम में होगी। एशिया टीम में श्रीलंका के 7 शीर्ष दिग्गज शामिल हैं और इसमें सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, चामिंडा वास, रोमेश कालुविथराना, तिलकरत्ने दिलशान, नुवान कुलशेखर और उपुल थरंगा शामिल हैं। साथ ही दो पाकिस्तानी स्टार शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी भी टीम की शोभा बढ़ाएंगे। टूर्नामेंट में इस बार भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर नहीं खेल रहे। वहीं, भारत की ओर से युवराज सिंह, हरभजन सिंह के अलावा अन्य दिग्गज टूर्नामैंट में खेलेंगे। देखें टूर्नामैंट की तीनों टीम- भारत महाराजा : वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, बद्रीनाथ, आर.पी. सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगर, नयन मोंगिया और अमित भंडारी। एशिया टीम : शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, कामरान अकमल, चामिंडा वास, रोमेश कालूविथाराना, तिलकरत्ने दिलशान, नुवान कुलशेखरा, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह-उल-हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, उमर गुल और असगर अफगान। विश्व टीम : डैरेन सैमी, डेनियल विटोरी, ब्रेट ली, जोंटी रोड्स, केविन पीटरसन, इमरान ताहिर, ओवैस शाह, हर्शल गिब्स, एल्बी मोर्कल, मोर्ने मोर्कल, कोरी एंडरसन, मोंटी पनेसर, ब्रैड हैडिन, केविन ओ ब्रायन और ब्रेंडन टेलर। |
| आईपीएल का अभी तक का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड! ये दो गेंदबाज़ ने फेके है 1 ओवर में 10 गेंद Posted: 17 Jan 2022 12:40 AM PST सभी क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल 2022 का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है | आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की तैयारी सभी फ्रेंचाइजी जोर शोर से कर रही हैं. ये टूर्नामेंट क्रिकेट फैंस के दिलों में रोमांच पैदा कर देता है क्योंकि यहां ऐसे रिकॉर्ड्स बने हैं जो इतिहास में दर्ज हो गए. हालांकि कुछ ऐसे भी अनचाहे कीर्तिमान हैं जिन्हें प्लेयर्स भूल जाना ही पसंद करते हैं | आईये जानते है वो दो गेंदबाज़ के बारे में जो 1 ओवर में फेके है 10 बॉल आईपीएल में बहुत से अच्छे रिकॉर्ड भी बने है जैसे लम्बे सिक्स की सबसे ज्यदा रन की सबसे ज्यदा विकेट की तो वहीँ आईपीएल में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड 2 बार बना है जिसे दर्ज करने वाले खिलाड़ी कभी याद नहीं रखना चाहेंगे. टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा सिर्फ 10 बार ही हुआ है जब अलग-अलग बॉलर्स ने 10 गेंदों का एक ओवर फेंका. इस लिस्ट में एक भारतीय प्लेयर भी शामिल है | 1 राहुल तेवतिया आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से खेलते हुए राहुल तेवतिया ने आरसीबी के खिलाफ वो रिकॉर्ड बनाया जो भूल जाने लायक है. तेवतिया ने पारी की का 9वां ओवर डाला जो 10 गेंदों का था. उनके इस ओवर का सामना विराट कोहली (Virat Kohli) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने किया जिसमें कुल 8 रन बने. इस ओवर में 3 वाइड और 1 नॉ बॉल फेंका गया. बता दे की ये मैच rcb की टीम ने जीत ली थी | तो वहीँ राहुल तेवतिया ने इस मैच में वाइड की भी हैट्रिक लगा दी थी | राहुल तेवतिया का शर्मनाक ओवर 8.1 डॉट बॉल 8.2 डॉट बॉल 8.3 नो बॉल (एक रन) 8.3 एक रन 8.4 दो रन 8.5 वाइड (एक रन) 8.5 वाइड (एक रन) 8.5 वाइड (एक रन) 8.5 एक रन 6.6 डॉट बॉल 2 दुसरे नंबर पर है वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ने भी आईपीएल में 10 गेंदों का एक ओवर फेंका था. साल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस ओवर में 4 वाइड गेंद फेंकी गई थी जिसकी वजह से ये इतना लंब खिंचा. ब्रावो का सामना शिवम दुबे और जोस बटलर कर रहे थे. इस ओवर में कुल 6 रन बने. ये मुकबाला सीएसके ने 45 रन से जीत लिया था | ड्वेन ब्रावो का शर्मनाक ओवर 10.1 वाइड (एक रन) 10.1 वाइड (एक रन) 10.1 डॉट बॉल 10.2 डॉट बॉल 10.3 एक रन 10.4 डॉट बॉल 10.5 एक रन 10.6 वाइड (एक रन) 10.6 वाइड (एक रन) 10.6 डॉट बॉल |
| बिहार के बेटियो के लिए खुशखबरी 12वीं पास छात्रा को 25000 और ग्रेजुएट को 50000 मिलेंगे Posted: 17 Jan 2022 12:36 AM PST बिहार कैबिनेट ने छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है | इंटर पास करने वाली अविवाहित लड़कियों को 25000 और स्नातक पास करने वाली अविवाहित लड़कियों को 50000 रुपये दिए जाएंगे. यह राशि बिहार के सभी उन बेटियो को मिलेंगी जो इन्टर की परीक्षा पास की है | जानकारी के अनुसार इस योजना के अनतर्गत बिहार के इन्टर पास छात्रा को 25000 और वही ग्रेजुएट लडकियों को 50000 देने की बात बाताई गयी है | बिहार के वो सभी बेटी जो इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25-25 हजार रुपये और स्नातक पास लड़कियों को 50-50 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है. पिछले साल 95 हजार 102 स्नातक पास लड़कियों को 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई. वैसे साल 2018-19 से 24 जुलाई 2021 तक इंटर पास 3 लाख 28 हजार 431 लड़कियों ने आवेदन किया था. इनमें से 12 हजार 79 आवेदन नामंजूर किए गए थे, जबकि दो लाख 37 हजार 890 लाभार्थियों को भुगतान किया गया था. पिछले चार वर्षों में इस योजना के लिए कुल 900 करोड़ रुपये का प्रविधान किया | |
| श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केंद्र, जहां 90 साल से जल रही है धूनि Posted: 17 Jan 2022 12:29 AM PST देशभर से लोग यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। देश-विदेश में दादाजी के असंख्य भक्त हैं। दादाजी के नाम पर भारत और विदेशों में सत्ताईस धाम मौजूद हैं। इन स्थानों पर दादाजी के समय से अब तक निरंतर धूनी जल रही है। मार्गशीर्ष माह में (मार्गशीर्ष सुदी 13) के दिन सन् 1930 में दादाजी ने खंडवा शहर में समाधि ली। यह समाधि रेलवे स्टेशन से 3 किमी की दूरी पर है। दादाजी धूनीवाले नर्मदा के अनन्य भक्त थे। वह नर्मदा के किनारे ही भ्रमण करते हुए साधना करते थे। अंतिम दिनों में वह खंडवा के इस स्थान पर पहुंचे थे और यहीं समाधिलीन हुए। गुरु पूर्णिमा पर्व पर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। खंडवा में दादाजी धूनीवाले का आश्रम है, जहां दादाजी ने समाधि ली थी। यह संत हमेशा अपने पास एक धूनी जलाए रखते थे इसलिए इनका नाम दादाजी धूनीवाले हो गया। 1930 से इस आश्रम में एक धूनि लगातार जलती आ रही है। इस धूनि में हवन सामग्री के अलावा नारियल प्रसाद, सूखे मेवे सब कुछ स्वाहा कर दिया जाता है। माना जाता है संत की शक्ति इस धूनी में ही समाई हुई है इसलिए इस धूनि की भभूत लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। ऐसे पड़ा नाम धूनी वाले दादाजी दादाजी (स्वामी केशवानंदजी महाराज) एक बहुत बड़े संत थे और लगातार घूमते रहते थे। प्रतिदिन दादाजी पवित्र अग्नि (धूनी) के समक्ष ध्यानमग्न होकर बैठे रहते थे, इसलिए लोग उन्हें दादाजी धूनीवाले के नाम से स्मरण करने लगे। दादाजी का जीवन वृत्तांत प्रामाणिक रूप से उपलब्ध नहीं है, परंतु उनकी महिमा का गुणगान करने वाली कई कथाएं प्रचलित हैं। दादाजी का दरबार उनके समाधि स्थल पर बनाया गया है। बताया जाता है कि राजस्थान के डिडवाना गांव में एक समृद्ध परिवार के सदस्य भंवरलाल दादाजी से मिलने आए। मुलाकात के बाद भंवरलाल ने अपने आपको धूनीवाले दादाजी के चरणों में समर्पित कर दिया। भंवरलाल शांत प्रवृत्ति के थे और दादाजी की सेवा में लगे रहते थे। दादाजी ने उन्हें अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया और उनका नाम हरिहरानंद रखा। हरिहरानंदजी को भक्त छोटे दादाजी नाम से पुकारने लगे। दादाजी धूनीवाले की समाधि के बाद हरिहरानंदजी को उनका उत्तराधिकारी माना जाता था। हरिहरानंदजी ने बीमारी के बाद सन् 1942 में महानिर्वाण को प्राप्त किया। छोटे दादाजी की समाधि बड़े दादाजी की समाधि के पास स्थापित की गई। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अनेक जिलों से लोग पैदल ही निशान लेकर यहां पहुंचते हैं। कई दिनों का सफर पैदल तय करते हुए यहां पहुंचने वाले लोग मानते हैं कि उनके लिए दादा जी महाराज का स्मरण करना ही पर्याप्त है, और ऐसा करके उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। दादाजी धूनीवाले के भक्त विदेशों तक फैले हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा पर्व पर यहां शीश नवाने आते हैं। |
| पौष पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की है मान्यता Posted: 17 Jan 2022 12:26 AM PST पौष पूर्णिमा पर दान का महत्व: इस दिन जो व्यक्ति पवित्र नदी में स्नान करके अपने सामर्थ्य अनुसार दान पुण्य करता है। उसके जीवन में दुख के दिन जल्द दूर हो जाते हैं। अगर नदी स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। इसके बाद जरूरमंदों का जरूरी चीजों का दान कर दें। इससे पुण्य फल की प्राप्त होने की मान्यता है। ऐसे करें पौष पूर्णिमा व्रत: इस दिन बहुत से लोग स्नान, दान, पूजा, व्रत आदि करते हैं। इसके अलावा इस दिन सूर्य देव की आराधना का विशेष महत्व होता है। अगर इस दिन व्रत रखना चाहते हैं तो सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद स्नान कर वरुण देवता को प्रणाम करें। फिर सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें नैवेद्य अर्पित करें। जरूरतमंदों को भोजन कराएं और अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें। इस दिन तिल, गुड़, ऊनी वस्त्र और कंबल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन करें मां लक्ष्मी की पूजा: ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात को माँ लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आती हैं और अपने भक्तजनों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। ऐसे में पौष पूर्णिमा पर सच्चे मन से मां लक्ष्मी की अराधना करें। माँ लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें। उन्हें कमल का फूल और गुलाब का इत्र चढ़ाएं। अगरबत्ती जलाएं। प्रसाद के रूप में खीर चढ़ाएं। माता लक्ष्मी की आरती उतारें। रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें और इस मंत्र का जाप करें- 'ॐ सोमाय नमः:' इसके बाद रात भर जागरण करें। |
| इन 4 राशियों के जातक पढ़ने लिखने में माने जाते हैं होशियार Posted: 17 Jan 2022 12:23 AM PST आज यहां हम बात करने जा रहे हैं 4 ऐसी राशियों के बारे में जिसमें जन्मे बच्चे पढ़ने लिखने में काफी होशियार माने जाते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये अपनी तेज बुद्धि के कारण हर जगह जाने जाते हैं। ये मेहनत और बुद्धि के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में इनके सफल होने के ज्यादा चांस रहते हैं। अगर इस राशि के जातक सरकारी नौकरी पाने की भी ठान लें तो इन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। जानिए ये किन राशियों के जातक हैं। इन 4 राशियों के जातक पढ़ने लिखने में माने जाते हैं होशियार, इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के होते हैं प्रबल आसार मिथुन राशि: बुध इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के प्रभाव से मिथुन राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होती है। ये पढ़ने लिखने में सबसे आगे रहते हैं। अपनी तेज बुद्धि के कारण ये हर जगह प्रशंसा का पात्र बनते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में इन्हें सफलता प्राप्त होने के अधिक चांस रहते हैं। कन्या राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह भी बुध है। बुध ग्रह के प्रभाव से इस राशि के जातक भी काफी बुद्धिमान और समझदार होते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी अच्छा लगता है। ये एक बार जिस को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनके अंदर हर चीज में जीतने का जबरदस्त जुनून देखने को मिलता है। इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के भी अधिक चांस रहते हैं। वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातक बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। इन्हें हर विषय की अच्छी जानकारी होती है। ये पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में काफी आगे रहते हैं। इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के भी अधिक चांस रहते हैं। इनके अंदर सही समय पर सही निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। कुंभ राशि: इस राशि के जातकों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपने काम से काम रखते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। ये हर काम बड़े सलीके से करते हैं जिससे इन्हें सफलता प्राप्त होने के अधिक आसार रहते हैं। |
| अब वायरल फ्लू का रूप लेने लगा कोरोना, रिकवरी के दिन भी घटे Posted: 17 Jan 2022 12:19 AM PST राजस्थान में कोविड-19 का प्रसार तेजी से भले ही हो रहा हो, लेकिन इसका प्रभाव अब अन्य मौसमी व सामान्य वायरल फ़्लू की तरह होता जा रहा है। राज्य की मौजूदा तीसरी लहर में सामने आ रहे मरीजों की स्थिति को देखकर यह आंकलन निकाला गया है। विशेषज्ञों के अनुसार जिस तरह सामान्य वाइरल फ़्लू के लक्षण होते हैं, अब करीब करीब वैसे ही लक्षण कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे लोगों में भी नजर आ रहे हैं। हालांकि कोविड के तेजी से बढ़ने वाली संक्रामक बीमारी होने के कारण इससे बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह भी दी गई है। जिसके अनुसार स्व:अनुशासन, कोविड अनुकूल व्यवहार सहित समय पर वैक्सीनेशन डोज लगवाकर इससे अब काफी हद तक बचा जा सकता है। दरअसल, प्रदेश में हर साल मौसम के अनुसार बीमारियों का दौर बदलता है। नवंबर से फरवरी तक मुख्यतया वायरल वायरल फ़्लू का दौर रहता है और इस दौरान लाखों लोग इससे बीमार होकर चंद दिनों में ठीक हो जाते हैं। इस तरह के वायरल की तरह ही अब कोरोना के मरीज भी सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने भी यह माना है कि अब कोरोना में भी रिकवरी के दिन घटकर 3 से 5 तक ही रह गए हैं। यह भी सामने आ रहा है। समानता इस तरह,कोरोना वायरस के मौजूदा लक्षण कोरोना की दूसरी लहर में अधिकांश मरीजों में आक्सीजन की कमी और फेफड़ों में संक्रमण अत्यधिक था, लेकिन अब तीसरी लहर में यह चंद मरीजों में सामने आ रहा है। लक्षणः गले में दर्द होना,छींक आना,नाक बहना,लगातार सिरदर्द रहना,सूखी खांसी होना वायरल फ्लू वायरल फीवर सामान्य बुखार की दवाओं से ठीक नहीं होते। सामान्य बुखार की दवाएं वायरल बुखार को कुछ समय के लिए ही ठीक कर पाती हैं, जैसे ही दवाओं का असर खत्म होता है, वायरल फीवर फिर से हो जाता है। लो -ग्रेड फीवर कई वायरल संक्रमणों का एक लक्षण है। डेंगू डेंगू चार तरह के डेंगू वायरस के कारण होता है, जो मच्छरों से फैलता है। बारिश के मौसम और बरसात का दौर ठहरने के एक से दो सप्ताह मच्छरों के कारण यह बीमारी शुरू होती है। उन दिनों में इसका प्रकोप भी अधिक हो जाता है। जब एक मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमित व्यक्ति को काटता है, तो वायरस मच्छर में प्रवेश करता है। जब संक्रमित मच्छर फिर किसी अन्य व्यक्ति को काटता है, तो वायरस उस व्यक्ति के रक्तप्रवाह में प्रवेश करता है। मलेरिया... मलेरिया तब होता है जब ,कोई मच्छर प्जाज्मोडियम परजीवी से संक्रमित होकर किसी व्यक्ति को काटता है। चार प्रकार के मलेरिया परजीवी होते है। जो मनुष्यों को संक्रमित करते हैं। आधी जीत को पूरी में बदलना होगा अभी जो मरीज भर्ती हो रहे हैं, उनमें कुछ में पिछले कोविड जैसे लक्षण हैं, लेकिन करीब 98 प्रतिशत कोविड के एसिंप्टमेटिक मरीजों में सामान्य वायरल फ़्लू जैसे लक्षण हैं। अब समय लापरवाही बरतने के बजाय सजग रहने का है, जिससे आधी मिल चुकी जीत को पूरी जीत में बदला जा सके। घबराएं नहीं, बस कोविड अनुकूल व्यवहार करते रहें। बस..सजग रहें..घबराएं नहीं किसी भी बीमारी से डरने के बजाय सजगता से उससे निपटना ही बेहतर होता है। अब तीसरी लहर में देख रहे हैं कि घातकता काफी कम हो गई है। सामान्य फ़्लू जैसे लक्षणों से अधिकांश ठीक हो रहे हैं। बस..सजग रहें..घबराएं नहीं। |
| कोरोना की तीसरी लहर में बदले हालातों को देखते हुए अब जारी हुई नई गाइडलाइन Posted: 17 Jan 2022 12:16 AM PST कोरोना की तीसरी लहर में बदले हालातों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब सरकारी स्कूलों में फरवरी तक पाठ्यक्रम पूरा कराने की तैयारी कर ली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग ली। इसमें ऑनलाइन या ऑफलाइन शिक्षण के जरिए हर स्थिति में फरवरी तक बच्चों का पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए। निदेशक ने वीसी में माना कि कोरोना के कारण शहरी क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षण कार्य काफी बाधित हुआ है। कुछ स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त रहने के कारण भी पढाई बाधित हुई है। दोनों ही स्थितियों में ऑनलाइन शिक्षण के जरिए कोर्स पूरा कराया जाए। निदेशक ने आगामी तीन माह की कार्य योजना भी शिक्षा अधिकारियों के साथ साझा की। साथ ही अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के बकाया आवेदनों का तुरंत सत्यापन करने के निर्देश दिए। निदेशक में शिक्षा अधिकारियों को समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। वीसी में आरटीई, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों संबंधित समीक्षा भी की गई। नई गाइडलाइन: शिक्षकों को अब फरवरी तक पूरा करना होगा बच्चों का कोर्स बनेगा एक जैसा प्लान कोरोना संक्रमण के चलते बाधित हुई पढ़ाई को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग प्लान तैयार कर रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने बताया कि प्रदेशभर में अब अगले तीन माह की पढ़ाई का रोड मेप बनेगा। इसी आधार पर राज्य के सभी स्कूलों में पढ़ाई होगी। होगी एक जैसी पढ़ाई नई नीति के अनुसार अगर किसी एक स्कूल की कक्षा एक में हिन्दी में पांचवां चेप्टर पढ़ाया जा रहा है तो फिर पूरे राजस्थान में वो ही चेप्टर करवाया जाएगा ताकि ई कक्षा पर समान पढ़ाई हो सके। इसके अलावा बच्चों को गृहकार्य भी दिया जाएगा। घर तक पहुंचेंगे शिक्षक आओ घर में सीखे अभियान के तहत एक बार फिर शिक्षकों को बच्चों के घर तक पहुंचना होगा। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने शिक्षकों को बच्चों के घर तक भेजा था। ये नीति आगे भी जारी रहेगी। पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षण को अनवरत रखने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी तक वर्क बुक पहुंचाई जाएगी। कोरोना पीडि़त को सहायता शिक्षा विभाग के जिन कार्मिकों का कोविड के कारण निधन हो गया है उनको सरकार की ओर से अनुग्रह राशि दी जाएगी। निदेशक ने कहा कि ऐसा कोई पेंडिंग प्रकरण जिला शिक्षा अधिकारी के पास है तो वे इसे निदेशालय भेज सकते हैं। इस तरह के आवेदन जिला कलक्टर के माध्यम से देने होंगे। |
| हमीरपुर के अस्पताल में लापरवाही से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत Posted: 17 Jan 2022 12:09 AM PST हमीरपुर के एक निजी अस्पताल की लापरवाही से एक और गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। 8 माह की गर्भवती महिला को अस्पताल ने इमरजेंसी में टांडा अस्पताल रेफर कर दिया जहां महिला की मौत हो गई। निजी अस्पताल की इस लापरवाही से बारी गांव में लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों ने अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार टौणी देवी के नजदीकी गांव बारी की रेखा कुमारी पत्नी नरेश कुमार गर्भावस्था के दौरान हमीरपुर के एक निजी अस्पताल में अपनी जांच करवाती रही। इस दौरान शनिवार को रेखा की तबीयत खराब हुई तो निजी अस्पताल ने उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया जहां इसकी मृत्यु हो गई। नरेश कुमार के पिता हेमराज चौहान ने बताया कि निजी अस्पताल ने आखिरी मौके पर उन्हें टीएमसी ( टांडा ) जाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहाकि वह प्रशासन से इस सारे प्रकरण की शीघ्र ही लिखित शिकायत कर जांच की मांग करेंगे। रविवार को रेखा की मृतक देह जब बारीं गांव पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रेखा के परिजनों तथा गांव वासियों ने निजी अस्पताल की लापरवाही से हुई इस मौत पर कड़ा आक्रोश जताया है तथा इस बारे जांच की मांग की है। अंतिम संस्कार में ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, उप प्रधान सुमेश कुमार, विभिन्न कंपनियों के ट्रांसपोर्टर तथा ग्रामीणों ने भाग लिया। |
| हिमाचलः तीखे मोड़ पर 400 फीट लुढ़क कर खड्ड में गिरी पिकअप, एक की गई जान- तीन घायल Posted: 17 Jan 2022 12:03 AM PST हिमाचल प्रदेश में एक पिकअप के अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में लुढ़कने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार अन्य तीन शख्स घायल बताए जा रहे हैं। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पच्छाद उपमंडल के तहत पड़ते कनुत का है। चालक ने खोया नियंत्रण- मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप नंबर -HP 71-3537 पर सवार होकर चार लोग सराहां बागथन सड़क पर कहीं जा रहे थे। इस बीच रास्ते में जब वे कनुत के समीप पड़ते तीखे मोड़ पर पहुंचे तो अचानक चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर 400 फीट खाई में गिरने की वजह से खड्ड में जा पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में नेपाली मूल के चार लोग सवार थे। अभी तक नहीं हो पाई है पहचान इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गयाहै। हालांकि, अभी तक किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने केबाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ओमपति जमवाल ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक व घायलों की पहचान की जा रही है। |
| हिमाचल: अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखा था शव कि उठा ले गई पुलिस, पढ़ें हैरान करने वाली ख़बर Posted: 17 Jan 2022 12:01 AM PST हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. गोहर बाजार (Gohar Bazar) के शमशानघाट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां चिता पर जलाने के लिए रखे शव को पुलिस कब्जे में लेने के लिए आ पहुंची. दरअसल, गोहर क्षेत्र के कंडोल गांव (Kandol Village) की 44 वर्षीय निवेदिता गुप्ता ने आज सुबह अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका पेशे से शिक्षिका थी और इनके पति अजय गुप्ता जल शक्ति विभाग में बतौर सहायक अभियंता कार्यरत हैं. परिवार के लोगों को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने मायका पक्ष को सूचित किया. मायका पक्ष ने मौके पर आकर देखा तो किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं जताया. इसके बाद अर्थी सजाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए गोहर स्थित शमशानघाट लाया गया. शव को जलाने के लिए चिता पर रख दिया था और आग लगाने की तैयारी चल ही रही थी कि इतने में पुलिस वहां पहुंच गई. और अंतिम संस्कार को रोक दिया गया. कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है इसके बाद पुलिस चिता पर रखे शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतका की बहन ने इस संदर्भ में ऑनलाइन शिकायत की थी, जिसके बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई अम्ल में लाई है. एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि डीएसपी हैडक्वार्टर राजेश उपाध्याय खुद मौके पर गए हैं और कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है. |
| चुनाव को लेकर यूपी के ग्राम प्रधानों से सीएम योगी ने कही महत्वपूर्ण बात Posted: 16 Jan 2022 05:28 PM PST मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायतों को देश-प्रदेश के समृद्धि की धुरी करार देते हुए पंचायतों को और अधिकार-सम्पन्न करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों को न केवल वित्तीय रूप से सशक्त बनाया, बल्कि गांवों में अवस्थापना विकास और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक अधिकार देकर मजबूत भी बनाया। सभी 58,189 ग्राम प्रधानों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा है कि गांव की जरूरत और पंचायत प्रतिनिधियों की भावनाओं के अनुरूप विधानसभा चुनाव के बाद भी पंचायतों के सशक्तिकरण का यह काम जारी रहेगा। यह स्वावलंबी, सशक्त और आधुनिक पंचायतें नए यूपी की पहचान होंगी। सीएम योगी, रविवार को प्रदेश के 58,189 ग्राम प्रधानों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर रहे थे। संवाद कार्यक्रम में सीएम ने कोरोना की अब तक कि लड़ाई में निगरानी समिति के मुखिया के रूप में प्रधानों की भूमिका की सराहना की तो तीसरी लहर में उनकी जिम्मेदारी का अहसास भी कराया। बीते 15 दिसंबर को लखनऊ में सम्पन्न पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन की याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में शानदार काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, आशा बहनों का मानदेय बढ़ा तो पंचायत प्रतिनिधि भला कैसे वंचित रहते। अब तो ग्राम प्रधानों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 5000 कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख को 9800 की जगह 11300 और जिला पंचायत अध्यक्ष को अब 14000 की जगह 15500 मानदेय मिल रहे। ग्राम पंचायत सदस्य को प्रति बैठक 100 मिलेंगे, तो बीडीसी को प्रति बैठक 500 की जगह 1000 और जिला पंचायत सदस्य को प्रति बैठक 1000 की जगह 1500 मिलेंगे। प्रधानों ने कहा, आपने हमें ताकत दी, आप ही आएंगे दोबारा ज़ूम लिंक के माध्यम से सीएम से जुड़े प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना भी की। हाथरस से प्रधान प्रियंका तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर 2021 को सीएम ने जो किया वह अभूतपूर्व था। आपने हमें मजबूत किया। हमारी ताकत बढ़ी अब 10 मार्च के बाद फिर से साथ काम करेंगे और उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाएंगे। बिजनौर से प्रधान राहुल ने सीएसआर के माध्यम से गांव के विकास के अपने कोशिश की जानकारी दी तो लखनऊ से वीरेंद्र शुक्ला ने सीएम के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। चन्दौली से नीलम ओहारी ने गांव में जारी मनरेगा और कायाकल्प मिशन का अपडेट मुख्यमंत्री को दिया तो मेरठ से परमेंदर ने सशक्त ग्राम पंचायतों से बदल रही तस्वीर का बयान किया। एक-एक कर सभी से बात करते हुए सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। हर प्रधान यह सुनिश्चित करें कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हर एक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे। घर-घर दस्तक दें निगरानी समिति, हर एक पर रखें निगाह वर्चुअल माध्यम से प्रधानों से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी ने 'मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव' का लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि यूपी ने कोविड प्रबंधन का जो मॉडल दिया, उसे आज पूरी दुनिया सराह रही है। इस काम में ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों की भी अहम भूमिका रही है। और आज उस स्थिति में हैं, जहां सजगता, सतर्कता, सावधानी बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के रूप में आप सभी अपने-अपने गांव के अभिभावक हैं और निगरानी समितियों के अध्यक्ष हैं। हमारी निगरानी समितियों ने अब तक बहुत ही अच्छा कार्य किया है। एक-एक घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की, जरूरत के अनुसार उन्हें मेडिकल किट दिया। लोगों के टेस्ट कराए, क्वारन्टीन किया। |
| CISF में निकली बंपर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन Posted: 16 Jan 2022 05:25 PM PST सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने हेड कांस्टेबल (GD) के पदों की बंपर भर्ती निकाली है। CISF की तरफ से पुरुषों और महिला उम्मीदवारों के लिए 249 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के जरिए की जा रही है। CISF के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक पुरुष उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की संख्या 181 है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की संख्या 68 है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है। एससी और एसटी कैटैगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है। वहीं, ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट है। CISF की इस भर्ती में हेड कांस्टेबल के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास एवं अन्य निर्धारित योग्यताओं वाला होना जरूरी है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा। CISF की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देना होगा। महिला, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना है। |
| Bank Holidays: अगले 15 दिन में 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, लिस्ट देखकर निपटाएं जरूरी काम Posted: 16 Jan 2022 05:08 PM PST Bank Holidays List: कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में जहां तक संभव हो बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर आपको अगले 15 दिनों में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख कर निपटा लें। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी लिस्ट में जनवरी माह की जो छुट्टी है उसके 16 दिन बैंक बंद रहने वाले थे। लेकिन महीने के 15 दिन बीत गये हैं अब आने वाले 15 दिन के कैलेंडर पर नजर डालें तो 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI ने जारी की गाइडलाइन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। ऐसे में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays) जरूर देखकर निकले वरना आपका दिन बर्बाद हो जाएगा और आपका कोई काम भी पूरा नहीं हो पाएगा। दूसरा और चौथे शनिवार की छुट्टी 22 जनवरी को चौथा शनिवार और 23 जनवरी को रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 जनवरी को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई भी काम अगले महीने करने की सोच रहे हैं, तो जरूरी है कि इन छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए ही आप बैंक जाने का प्लान करें। इससे आसानी से काम भी हो सकेगा और छुट्टी के बारे में आपको जानकारी भी रहेगी। आपको बता दें कि ग्राहक इस दौरान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक 18 जनवरी: थाई पूसम (चेन्नई) 22 जनवरी: चौथा शनिवार 23 जनवरी: रविवार 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (देश भर में) 30 जनवरी: रविवार 31 जनवरी: मी-डैम-मे-फी (असम) |
| चोरी-छिपे लॉन्च हुआ Vivo का दिल लूट लेने वाला मस्त Smartphone Posted: 16 Jan 2022 01:34 AM PST वीवो (Vivo) ने चोरी-छिपे चीन में दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इन डिवाइस को आधिकारिक तौर पर क्रमशः विवो Y10 और विवो Y10 (t1 वर्जन) कहा जाता है. चिपसेट, स्टोरेज टाइप और ब्लूटूथ वर्जन को छोड़कर वे लगभग एक दूसरे के समान हैं. वे समान रंग विकल्पों में आते हैं और उनकी कीमत समान होती है. फोन में 6.5-इंच का डिस्प्ले, 13MP का कैमरा और 5,000mAh की दमदार बैटरी है. आइए जानते हैं Vivo Y10, Vivo Y10 (t1 Version) की कीमत और फीचर्स.... Vivo Y10, Vivo Y10 (t1 Version) Price Vivo Y10 और Vivo Y10 (t1 वर्जन) दोनों ही 4GB + 128GB मेमोरी कॉन्फिगरेशन में आते हैं, जिसकी कीमत चीन में 1,099 (करीब 12,800 रुपये) है. इन्हें ग्लेशियर ब्लू या मूनलाइट नाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. Vivo Y10 (t1 Version) पहले से ही देश में बिक्री के लिए तैयार है, जबकि वेनिला Vivo Y10 अभी तक अलमारियों में नहीं आया है. Vivo Y10, Vivo Y10 (t1 Version) Specifications Vivo Y10 और Vivo Y10 (t1 Version) लगभग एक जैसे ही हैं. अंतर केवल इतना है कि बाद वाले में मीडियाटेक हेलियो P70 SoC, UFS 2.1 स्टोरेज, MediaTek Helio P35 चिपसेट के बजाय विज्ञापन ब्लूटूथ 4.2, eMMC 5.1 स्टोरेज और ब्लूटूथ 5.0 है. हैंडसेट चमकदार लुक और मैट फ़िनिश के साथ प्लास्टिक बॉडी को स्पोर्ट करते हैं। इनका डाइमेंशन 163.96 x 75.20 x 8.28mm और वजन 179g है. फोन 1600 x 720 पिक्सल (एचडी+), 16.7 मिलियन रंग, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और एक ओसड्रॉप नॉच के साथ 6.51 इंच के डिस्प्ले (एलसीडी) से लैस हैं. पैनल में 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो, 89% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है. Vivo Y10, Vivo Y10 (t1 Version) Camera इनमें पीछे की तरफ 13MP (चौड़ा) + 2MP (मैक्रो) डुअल-कैमरा सेटअप है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए नॉच के अंदर 8MP का शूटर है. Vivo Y10, Vivo Y10 (t1 Version) Battery उन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम, 4G, डुअल-बैंड वाईफाई, GNSS (GPS, BeiDou, GLONASS, GALILEO, QZSS) और माइक्रोयूएसबी पोर्ट शामिल हैं. उनके पास एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के अलावा एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है. अंत में, वे Android 11 पर आधारित ओरिजिनओएस चलाते हैं और 10W चार्जिंग के समर्थन के साथ 5,000mAh की बैटरी द्वारा समर्थित हैं. |
| 10वीं पास के लिए BSF में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट यहाँ से करें आवेदन Posted: 16 Jan 2022 01:27 AM PST BSF Constable Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। इसके (BSF Constable Recruitment 2022) लिए BSF ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती (BSF Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (BSF Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (BSF Constable Recruitment 2022) के लिए आज यानी 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bsf.gov.in/Home पर क्लिक करके भी इन पदों (BSF Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_19110_78 के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (BSF Constable Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं। इस भर्ती (BSF Constable Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 2788 पदों को भरा जाएगा। BSF Constable Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 15 जनवरी 2022 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022 BSF Constable Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण कुल पदों की संख्या- 2788 BSF Constable Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ 2 साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से ITI में 1 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। BSF Constable Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। BSF Constable Recruitment 2022 के लिए वेतन उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 21,700-69,100 रुपये दिए जाएंगे। |
| दांतों का काला कीड़ा निकाल देंगे ये 6 नैचुरल तरीके, दर्द-सड़न से भी मिलेगी राहत Posted: 16 Jan 2022 01:22 AM PST दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है जिसे मेडिकल भाषा में कैविटी (Cavities) कहा जाता है। दरअसल यह दांतों में सड़न के कारण होने वाले छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। इसके लिए मेडिकल में कई इलाज हैं लेकिन कुछ घरेलू उपचारों के जरिए इस स्थिति को गंभीर होने से पहले ही रोका जा सकता है। खाने-पीने की चीजों से दांतों पर प्लेक जमा हो जाता है, इससे बैक्टीरिया बनता है, जो दांतों की सतह पर और मसूड़ों के साथ चिपक जाता है। बैक्टीरिया एसिड पैदा करते हैं, जो कैविटी का कारण बन सकते हैं। आमतौर पर स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स नामक बैक्टीरिया को इसका मुख्य कारण माना जाता है। दांतों में कीड़ा लगने के पहले चरण के दौरान दांतों से मिनरल्स कम होने लगते हैं, जो सफेद धब्बे के रूप में दिखाई देता है। यह तब होता है दांतों के इनेमल को नुकसान होता है। एक बार जब यह समस्या बढ़ जाती है, मरीज को डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दांतों में कीड़ा लगना दुनिया में सबसे आम गैर-संचारी रोग है। अमेरिका में चार में एक व्यक्ति इस समस्या से पीड़ित रहता है। वैसे तो कैविटी का डेंटल से इलाज कराना चाहिए लेकिन कुछ घरेलू उपचार दांतों के कीड़ा हटाने और सड़न को रोककर उन्हें मजबूत कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नियमित रूप से ब्रश करने, फ्लॉसिंग और समय-समय पर डेंटिस्ट से दांतों की सफाई कराने जैसे कामों को करके इस समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। साल 2020 के एक अध्ययन के अनुसार, जिन चीजों में सोडियम फ्लोराइड पाया जाता है, वो इस स्थिति से निपटने में कारगर साबित हो सकते हैं। ऑयल पुलिंग ऑयल पुलिंग एक आयुर्वेद तरीका है जिसके जरिए दांतों को साफ और मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसमें लगभग 20 मिनट के लिए मुंह के चारों ओर तिल या नारियल के तेल का एक बड़ा चमचा घुमाकर, फिर इसे थूकना शामिल है। एक शोध से संकेत मिलता है कि यह दांतों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। इससे मुंह में बैक्टीरिया, प्लेक और मसूड़ों में सूजन कम होती है। एलोवेरा एक अध्ययन के अनुसार, एलोवेरा टूथ जेल कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। इस जेल का एंटीबैक्टीरियल प्रभाव मुंह में बैक्टीरिया के निर्माण को रोकता है। एलोवेरा का टी ट्री ऑयल के साथ एक प्रभावी कैविटी कीटाणुनाशक के रूप में उपयोग किया जाता है। लीकोरिस रूट खाएं लीकोरिस रूट में एंटीबैक्टीरियल होते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया पैदा होने से रोकते हैं। 2019 के एक अध्ययन में पाया गया कि इसके रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फ्लोराइड माउथवॉश की तुलना में अधिक शक्तिशाली हैं मीठी चीजों के सेवन से बचें अधिक मीठी चीजों को खाने-पीने सेदांतों में कीड़ा लगना कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। चीनी मुंह में बैक्टीरिया के साथ मिल जाती है और एक एसिड बनाती है, जो दांतों के इनेमल को खराब कर देती है। डब्ल्यूएचओ लोगों को चीनी का सेवन सीमित करने की सलाह देता है। एक अध्ययन में पाया गया कि सोने से पहले मीठी चीजों के सेवन से कैविटी का खतरा बढ़ जाता है। अंडे के छिलके अंडे के छिलके में कैल्शियम होता है जिसका उपयोग एक व्यक्ति दांतों के इनेमल को फिर से बनाने में मदद के लिए कर सकता है। यह दांतों से प्लेक हटाने में भी सहायक है। एक अध्ययन के अनुसार, अंडे के छिलके दांतों को अम्लीय पदार्थों से बचाते हैं। |
| सर्दी-ज़ुकाम, सिरदर्द के लक्षण कोविड के हैं या फ्लू के, यह कैसे पहचानें? Posted: 16 Jan 2022 01:18 AM PST सर्दियों का मौसम सांस से जुड़ी कई बीमारियां साथ लाता है। कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के आने से, इन बीमारियों में फर्क समझना और भी मुश्किल हो गया है। एक्सपर्ट्स भले ही इस नए वेरिएंट को हल्का बता रहे हों, लेकिन इससे होने वाले लक्षणों ने सभी के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे लोगों के लिए कोविड और फ्लू संक्रमण के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया है। क्या SARs-COV-2 और इंफ्लूएंज़ा वायरस अलग हैं? कोरोना वायरस और इन्फ्लूएंज़ा वायरस दोनों श्वसन संबंधी बीमारियां हैं, जो प्रकृति से संक्रामक हैं। उनके मुताबिक दोनों में बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में ख़राश, सांस फूलना और सिरदर्द जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसी, छींक, बात करने आदि से निकलने वाली बूंदों के ज़रिए फैलते हैं। ये बूंदें एक व्यक्ति के मुंह के ज़रिए या फिर सांस के ज़रिए प्रवेश कर सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, अधिक आयु वर्ग के लोग या फिर ऐसे लोग जिनकी प्रतिक्षा कमज़ोर होती है, वे इस तरह के वायरस से आसानी से संक्रमित हो सकते हैं। इंफ्लूएंज़ा और कोरोना वायरस में फर्क की बात करें, तो फ्लू के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं, जबकि कोविड में संक्रमित होने के कुछ दिन बात लक्षण सामने आते हैं। साथ ही कोविड-19, फ्लू की तुलना में ज़्यादा संक्रामक है, और तेज़ी से लोगों में फैलता है। फ्लू में लक्षण संक्रमित होने से एक से 4 दिन में दिख जाते हैं, वहीं कोरोना वायरस में संक्रमित होने के बाद लक्षण दिखने में दो से 14 दिन का समय भी लग सकता है। कोविड और फ्लू में अंतर समझने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है? लक्षण दिखने पर आरटी-पीसीआर या फिर रैपिड एंटीजन टेस्ट निदान करने का सबसे अच्छा तरीका है। ऐसा मास्क पहने जो आपके चेहरे पर अच्छी तरह फिट हो, ताकि वायरस से बचें। हाथों को दिन में कई बार धोएं या फिर सैनिटाइज़ करें। लक्षणों पर नज़र रखें और समय पर डॉक्टर से संपर्क करें। |
| 5 क्रिकेटर जिन्होंने प्यार में खाया है धोखा, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल Posted: 16 Jan 2022 01:06 AM PST क्रिकेटर्स की लाइफ किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है। भारत में खासतौर से हर देश के क्रिकेटर को प्यार मिलता है। क्रिकेटर्स भी अपनी ब्रेकअप, अफेयर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं। ज्यादातर क्रिकेटर्स का प्यार तो परवान चढ़ गया लेकिन, कुछ ऐसे अनलकी क्रिकेटर्स भी रहे जिन्हें प्यार में धोखा मिला है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम जिक्र करने जा रहे हैं उन 5 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स का जिनको लव लाइफ के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है जो आपको हैरान कर सकता है। cricketers who deceived in love ब्रेट ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली जिन्होंने अपनी टीम को कई अहम मुकाबले जितवाए हैं उनकी लव लाइफ विवादों में घिरी रही। ब्रेट ली ने साल 2006 में एलिजाबेथ कैंप से शादी की थी लेकिन, उनकी यह शादी ज्यादा वक्त तक टिक ना सकी और 2009 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बताया जाता है दोनों के अलगाव की असल वजह एलिजाबेथ कैंप की लाइफ में किसी और शख्स की एंट्री थी। ब्रेट ली की पूर्व वाइफ एलिजाबेथ का रग्बी प्लेयर के साथ अफेयर था। ![]() दिनेश कार्तिक: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता के साथ पहली शादी की थी। लेकिन, उनकी यह शादी लंबे समय तक ना टिक सकी। निकिता और मुरली विजय जो उस वक्त दिनेश कार्तिक के दोस्त हुआ करते थे उनके बीच काफी ज्यादा नजदीकियां बढ़ गई थीं जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने निकिता को तलाक देने का फैसला किया था। ![]() शेन वॉटसन: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में वंडर ब्वॉय के नाम से मशहूर शेन वॉटसन से जुड़ी यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि उन्हें पहले प्यार में धोखा मिला है। शेन वॉटसन की प्रेमिका ने उन्हें छोड़कर किसी और को हमसफर बना लिया था जिसके बाद वॉटसन काफी वक्त तक दुखी-दुखी रहने लगे थे। हालांकि, बाद में उनकी मुलाकात ली वॉटसन से हुई और आज दोनों खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ![]() तिलकरत्ने दिलशान: श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार तिलकरत्ने दिलशान की लाइफ में भी दिनेश कार्तक जैसा ही कुछ हुआ था। तिलकरत्ने दिलशान को उपुल थरंगा और पत्नी निलंका विथनगे की नजदीकियों की वजह से तलाक देना पड़ा था। दिलशान के पहले शादी से 1 बेटा भी था। बाद में उपुल थरंगा और निलंका विथनगे ने शादी कर ली थी। ![]() रोहित शर्मा: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से जुड़ी एक बात बेहद कम लोग जानते हैं। रोहित शर्मा का नाम एक्ट्रेस सोफिया हयात के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, दोनों का यह रिश्ता लंबा ना चल सका और कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। रोहित शर्मा ने तो कभी भी इस रिलेशनशिप पर खुलकर बातचीत नहीं की लेकिन, सोफिया ने स्वीकार किया था कि वो रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने ही रोहित शर्मा को छोड़ने का फैसला किया था। ![]() newshimachali.com |
| जानें कैसे घरेलू उपचार से आप पा सकते हैं गले के खराश से राहत Posted: 16 Jan 2022 12:58 AM PST गले की खराश वैसे तो एक आम समस्या है। परंतु आज के समय में गले की खराश से लोगों का ध्यान सीधा कोरोना वायरस की तरफ जाता है। इसलिए ज्यादा दिनों तक गले की खराश को इग्नोर करना भी ठीक नहीं। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी सहायता से आप अपने गले की खराश को घर पर ही ठीक कर सकते हैं। ताकि हल्के-फुल्के गले की खराश के लिए आपको डॉक्टर के पास ना जाना पड़े। और आप इसका इलाज घर पर ही कर सके। परंतु यदि आपके गले की खराश की समस्या एक-दो दिनों में हल नहीं होती है तो आज के नाजुक समय के हिसाब से आपको एक डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। क्योंकि हो सकता है या इंफेक्शन का पहला पड़ा हो। मधु हनी एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो गले की खराश में रामबाण साबित होता है। एक चम्मच हनी को गर्म पानी में मिलाकर यदि आप सुबह-सुबह पीते हैं। तो यह आपके गले की खराश में राहत देने में काफी फायदेमंद होता है । आपके गले में हो रहे किसी भी प्रकार की खराश को यह तुरंत खत्म कर देगा। अदरक यदि आप चाहते हैं कि आपके गले की खराश तुरन्त खत्म हो और आपकी खांसी रुक जाए। तो आपको अदरक पानी पीना शुरु कर देना चाहिए साथ ही आप चाहे तो तुरंत राहत के लिए अदरक को चबाकर भी खा सकते हैं। नमक पानी के गरारे अगर गले में खराश लग रही है तो नमक के गुनगुने पानी से गरारे करना सबसे पुराना और सरल उपाय माना जाता है।नमक एंटी-बैक्टीरियल होता है, जिससे गले की खराश को आसानी से दूर किया जा सकता है।1/4 नमक की चम्मच को गुनगुने पानी में डालकर उसके दिन में 3 से 4 बार गरारे करने से गले की खराश से राहत पाया जासकता है। |
| ऐसे लोगों के पास कभी नहीं टिकती लक्ष्मी Posted: 16 Jan 2022 12:54 AM PST जीवन में हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण होते हुए खुशहाल रहे, इसके लिए व्यक्ति हरसंभव प्रयास भी करता है। वहीं जीवन में आर्थिक समस्याओं को खुद से दूर रखने के लिए लोग जी तोड़ मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार ये सब करने के बाद भी जीवन में खुशहाली नहीं आती है। पंडित एके शुक्ला के अनुसार इसके कारण गरुड़ पुराण में दिए गए हैं, गरुड़ पुराण के अनुसार इसका कारण इंसान के अपने कर्म होते हैं। वहीं गरुड़ पुराण के मुताबिक अपनी ही कुछ गलतियों के कारण इंसान जीवन में सुखी नहीं रह पाता है। - गरुड़ पुराण के मुताबिक व्यक्ति को रात में भूलकर भी दही नहीं खानी चाहिए, हालांकि दही सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन रात में इसके सेवन से आयु का नाश होता है। - अधिकांश देखा जाता है कि अमीर लोग दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। गरुड़ पुराण के मुताबिक यह एक प्रकार का पाप है। जो लोग ऐसा करते हैं या धन के घमंड में रहते हैं, उनसे धन की देवी लक्ष्मी दूर चली जाती हैं। - गरुड़ पुराण के अनुसार ही वह लोग भी कभी खुश नहीं रह पाते, जो धन का लालच करते हैं। इसके अलावा दूसरों के धन को हड़पने की कोशिश करने वाले इंसान को भी किसी जन्म में संतुष्टि नहीं मिलती है। - दूसरों की निंदा या आलोचना करना भी गरुड़ पुराण के मुताबिक पाप है। गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को हमेशा केवल अपने काम से मतलब रखना चाहिए। निंदा या आलोचना करने वाले लोग जीवन में सफल नहीं हो पाते। - इंसान को हमेशा गरुड़ पुराण के अनुसार साफ-सुथरे कपड़े ही पहनना चाहिए। इसका कारण यह है कि जो व्यक्ति ऐसा नहीं करते हैं उसके जीवन में हमेशा धन का कमी बनी रहती है। जिसके चलते ऐसे व्यक्तियों के पास क्षण भर भी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। |
| चंद लोगों के हाथ में होते हैं ऐसे शुभ निशान, ये व्यक्ति की चमका देते हैं किस्मत Posted: 16 Jan 2022 12:48 AM PST Lucky Sign In Hand: कहते हैं व्यक्ति का हाथ उसकी तकदीर के बारे में काफी कुछ बता सकता है। हाथ में रेखाओं के अलावा कुछ विशेष तरह के निशान भी होते हैं। ये चिन्ह भी हमारे जीवन के बारे में काफी कुछ बयां करते हैं। यहां आप जानेंगे कुछ ऐसे निशानों के बारे में जो कम ही लोगों के हाथ में देखने को मिलते हैं। लेकिन जिनके हाथ में इस तरह के निशान होते हैं वो व्यक्ति बेहद ही किस्मत वाले माने जाते हैं। ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती। चंद लोगों के हाथ में होते हैं ऐसे शुभ निशान, ये व्यक्ति की चमका देते हैं किस्मत त्रिशूल का निशान: जैसा कि हम सब जानते हैं कि त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र माना जाता है। ऐसे में इस निशान का हाथ में होना अपने आप में शुभ संकेत है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लोगों की बीच वाली उंगली के ठीक नीचे वाले स्थान पर त्रिशूल का निशान बना होता है ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। बता दें हाथ की बीच वाली उंगली के ठीन नीचे वाला स्थान शनि का होता है। यहां त्रिशूल का निशान दो तरह से बनता है। अगर हृदय रेखा से ये निशान बन रहा है तो ऐसा व्यक्ति कम प्रयासों में ही सफल हो जाता है। अगर ये निशान भाग्य रेखा से और शनि पर्वत के ठीर ऊपर बन रहा है तो ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती। कमल का फूल: इस फूल का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। लक्ष्मी माता इसी फूल में विराजती हैं। कहते हैं जिन लोगों की हथेली में किसी भी स्थान पर कमल का फूल बन रहा है तो ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा रहती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इन लोगों को समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। स्वास्तिक का निशान: हिंदू धर्म में इस निशान को बेहद ही शुभ माना जाता है। हर शुभ काम और पूजा पाठ में इस निशान को बनाया जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली में कहीं पर भी स्वास्तिक का निशान बनता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि ऐसे लोगों को कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे लोग जिस काम में हाथ डालते हैं वहां इन्हें सफलता मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। मछली का निशान: जिन लोगों के हाथ में मछली का निशान बना हो ऐसे लोग किस्मत के तेज माने जाते हैं। इन लोगों को करियर में अपार सफलता मिलने के आसार रहते हैं। हथेली पर मछली का निशान होने से जीवन में सफलता, गुड लक और खुशियां हमेशा बनी रहती हैं। ऐसे लोगों की लव लाइफ काफी अच्छी होती है। X का निशान: यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच में अंग्रेजी का अक्षर एक्स (X) बना दिखाई दे तो ऐसे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। बता दें कि मस्तिष्क रेखा हृदय रेखा के ठीक नीचे मौजूद होती है। जिनकी हथेली में ये निशान मौजूद होता है ऐसे लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। |
| 34 दिन तक इन 4 राशियों पर रहेगी शनि की शुभ दृष्टि, पैसों की तंगी होगी दूर Posted: 16 Jan 2022 12:43 AM PST जिस तरह से ग्रहों के राशि परिवर्तन का लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है उसी तरह से ग्रहों के अस्त होने का भी असर देखने को मिलता है। न्याय के देवता शनि देव 24 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक अस्त रहेंगे। ये अवधि जहां कुछ राशि वालों के कष्ट बढ़ाने के काम करेगी वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए ये समय विशेष तौर पर फलदायी साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों की सोई हुई किस्मत जगने के आसार रहेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस मौके का भरपूर लाभ जरूर उठाएं। 34 दिन तक इन 4 राशियों पर रहेगी शनि की शुभ दृष्टि, पैसों की तंगी होगी दूर वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। शनि का अस्त होना आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक उन्नति की प्रबल संभावना है। शनिदेव करियर में आपको पदोन्नति और अन्य लाभ दिलाने का काम करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। साझेदारी के काम में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। इस दौरान धन की बचत करने में आ सफल रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। सिंह राशि: इस दौरान आपको हर काम में विजय प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन शानदार रहेगा। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर इस अवधि में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। इस अवधि में आपके अंदर उत्साह का स्तर ऊंचा रहेगा। धनु राशि: इस राशि वालों के लिए शनि के अस्त होने की अवधि विशेष लाभ देने वाली साबित होगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी जॉब के ऑफर आ सकते हैं। मीन राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये अवधि अच्छी रहेगी। अगर आप किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तो आपके सफल होने के प्रबल आसार रहेंगे। |
| चम्बा में भलेई मंदिर के पास कार दुर्घनाग्रस्त, 3 लोगों की मौके पर मौत, 1 घायल Posted: 16 Jan 2022 12:32 AM PST Accident in Chamba: हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक शख्स घायल बताया जा रहा है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. चंबा. हिमाचल के चंबा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. ये हादसा भलेई मंदिर के पास हुआ. जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई. वहीं कार सवार एक शख्स घायल बता जा रहा है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




