न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- हिमाचलः महीने भर से रह रही युवती की अचनाक बिगड़ी तबियत, ह्रदयगति रुकने से दुखद निधन
- कांगड़ा: मौत से पहले 12 साल के लड़के के आखिरी शब्द-पापा, मैं काफी खुश हूं, मैंने बर्फ भी देखी
- मंडी में शराब पीने से पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, संदेह के आधार पर दो को हिरासत में लिया
- गणेश जी की कृपा के लिए बुधवार को करें ये काम, सभी समस्याएं होंगी दूर
- इन 5 बुरी आदतों की वजह से झेलनी पड़ती है आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी चली जाती हैं घर से
- हथेली में है ऐसी रेखा तो होगा अचानक धन लाभ, यात्रा के दौरान हो जाएगा प्यार
- अनाज में होती है इस जहरीली चीज की मिलावट, घर बैठे ऐसे करें चेक
- अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं तो लगाएं ये चीज, हेयर हो जाएंगे मजबूत, काले और घने
- Google Trends In Hindi: गूगल ट्रेंड्स में कीवर्ड रिसर्च कैसे करें
- पहली बार में IPS, दूसरी बार में बनीं IAS, ऐसा है गरिमा का IPS से IAS बनने का सफर
- स्टेट बैंक में डिजिटल बैंकिंग प्रमुख के पद पर आई भर्ती, जल्द करें आवेदन
- राजस्थान में बेकाबू हुआ कोरोना, अचानक जारी हुए अब ये निर्देश
- इन बैंकों के ATM से जितनी मर्जी बार निकालो पैसा, नहीं लगेगा कोई चार्ज
- वीरेंद्र सहवाग बने कप्तान, टी20 के मैदान पर 20 जनवरी से गेंदबाजों पर आएगी आफत वीरेंद्र सहवाग बने कप्तान, टी20
- श्रीकृष्ण के विवाह और जुदाई के 12 साल, ऐसी है कहानी
- इन छोटी-छोटी 16 चीजों से करें माता लक्ष्मी की पूजा, फिर देखें चमत्कार
- स्मार्टफोन में छिपा है शुद्ध सोना! फेंकने से पहले जान लें
- बाबा भूतनाथ मंदिर में एक महीने तक शिवलिंग पर चढ़ेगा देशी गाय के मक्खन का घृतकंबल
- सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल समेत कई पदों पर चल रही है भर्ती, 24 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
- पीपल के पत्ते होते हैं औषधीय गुणों से भरपूर, कई रोगों का होता है उपचार
- मखाना खाने के होते हैं कई फायदे, हड्डियां मजबूत करने के लिए होता है फायदेमंद
- हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी JCB, 4 लोगों की मौत 3 घायल
- लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलेंगे भारत के धुरंधर, सहवाग और युवराज सिंह भी शामिल, देखें पूरी टीम
- मानव शरीर का कौन सा अंग बिजली उत्पन्न कर सकता है ?
- हिमाचल चार दिन तेवर दिखाएगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
| हिमाचलः महीने भर से रह रही युवती की अचनाक बिगड़ी तबियत, ह्रदयगति रुकने से दुखद निधन Posted: 19 Jan 2022 04:39 AM PST हिमाचल प्रदेश में एक 37 वर्षीय युवती की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। मामला प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित पर्यटन नगरी मनाली का है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। एक महीने से होटल में रह रही थी युवती- मृतका की पहचान कृतिका भारद्वाज निवासी दिल्ली के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवती अमेरिकन कंपनी के साथ काम करती थी और बीते एक महीने से यहां वशिष्ठ में स्थित एक होटल में रह रही थी और अपना कामकाज कर रही थी। इस बीच बीते सोमवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वीडियो कॉल कर सहेली को बताया हाल- इस दौरान उसने अपनी एक स्थानीय सहेली को वीडियो कॉल के माध्यम से अपने बीमार होने की बात कही। इस पर उसकी सहेली उसे लेकर उपचार हेतु मनाली अस्पताल लेकर पहुंची। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मनाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। इसके साथ ही युवती के परिजनों को भी मामले के संबंध में सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। इसके उपरांत ही युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हालांकि, मौत के कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। |
| कांगड़ा: मौत से पहले 12 साल के लड़के के आखिरी शब्द-पापा, मैं काफी खुश हूं, मैंने बर्फ भी देखी Posted: 19 Jan 2022 04:34 AM PST शिमला. पापा मैं काफी खुश हूं, मैंने बर्फ देखी और खाई भी. अब मैं पैराग्लाइडिंग करने के लिए जा रहा हूं और काफी रोमांचित हूं. हादसे से कुछ समय पहले आदविक ने पिता से यही कहा. लेकिन उसे नहीं मालूम का था, जिस सफर पर वह अपने परिवार के साथ जा रहा है, वह उसका आखिरी सफर होगा. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से जुड़ा है. पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर बीड़ बिलिंग घाटी में 12 साल के आदिव की जीप हादसे में मौत हो गई. 22 दिसंबर को यह हादसा हुआ था. आदविक के पिता ने अब हिमाचल सरकार से सवाल पूछे हैं? साथ ही कहा कि हम चाहते हैं कि हिमाचल सरकार मामले पर नोटिस ले और किसी और का बेटा यहां हादसे का शिकार ना हो. दरअसल, कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी पैराग्लाइडिंग के लिए काफी मशहूर है. यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी आते रहते हैं. लेकिन सुरक्षा मानक पूरे ना होने की वजह से लगातार यहां हादसे हो रहे हैं. 12 साल के आदविक के साथ भी कुछ एसा ही हुआ. 22 दिसंबर को मूल रूप से यूपी के रहने वाला रिषभ त्रिपाठी अपनी पत्नी शारदा, बेटे आदविक और 7 साल साल की बेटी के साथ हिमाचल के पालमपुर आए थे. वह बैंगलोर में एमएनसी में नौकरी करते हैं. पालमपुर में घुग्घर टांडा के रहने वाले डॉ. बीके सूद के घर पर ठहरे थे. बाद में बेटे विपल के साथ पैराग्लाइडिंग करने के लिए बिलिंग जा रहे थे. पैराग्लाइडिंग एजेंसियों की ओर से उपलब्ध करवाई गई पिकअप में जब वह जा रहे थे तो रास्ते में तेज रफ्तार जीत स्कूटी से टकराने के बाद सड़क से नीचे लुढ़क गई. हादसे में आदविक की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए थे. आदविक की बहन क्योंकि 8 साल से कम थी तो उसे पैराग्लाइडिंग के लिए नहीं ले जाया गया था. दोस्तों ने कैसे आदविक को किया याद. दोस्तों ने कैसे आदविक को किया याद आदविक की मौत के बाद उसके दोस्तों ने उसे याद किया और उसके साथ बिताए लम्हों का जिक्र किया. आदविक के क्लासमेट सोहम ने लिखा कि तुम एक शानदार सहपाठी थे. हालांकि, हम बीते कुछ साल में साथ में ज्यादा नहीं लेकिन हमारी क्लास में तुम्हारी कमी महसूस होगी. कुछ इसी तरह अक्षिता ने आदविक को याद किया और लिखा कि हम ज्यादा बात नहीं करते थे. लेकिन जब भी करते थे, यह काफी खुशनुमा पल होते थे. जो पूरी उम्र मुझे चैरिस करते रहेंगे. तुम हमेशा चेहरे पर मुस्कान लिए घूमते थे. हमेशा तुम्हार नाम स्कूल में लिया जाता था. फिर चाहे कोई इनाम जीतना हो या कोई काम, हमेशा टीचर तुम्हारी तारीफ करते थे. लंच ब्रैक में हमेशा स्कूल के कॉरिडोर में तुम्हारी हंसी गूंजती थी. हम उस हंसी को मिस करेंगे और मेरी तुम्हारे परिवार के साथ सवेंदनाएं हैं. मैं हमेशा तुम्हारे बारे में सोचती हूं और तुम्हें मिस करती हूं. बहुत से लोगों ने कुछ एसे ही संदेश सांझा किए हैं. पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर बीड़ बिलिंग घाटी में 12 साल के आदविक की जीप हादसे में मौत हो गई. 22 दिसंबर को यह हादसा हुआ था. अब हाईकोर्ट ने लिया सु मोटो न्यूज18 ने इस संबंध में और बीड़ में लगातार हो रहे हादसों को लेकर खबर लगाई थी. इस पर हिमाचल हाईकोर्ट ने सु-मोटो लिया है. सरकार, पुलिस, डीसी से जवाब मांगा गया है. हाईकोर्ट ने नोटिस में एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं और सरकार,DGP, मनाली स्थित मॉउंटनियरिंग एंड एलायड स्पोर्ट्स संस्थान, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, होम गार्ड, एयरो स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष, सभी जिलों के डीसी और एसपी को नोटिस देकर 5 हफ्ते में जबाव दाखिल करने को कहा है. लगातार घाटी में हो रहे हादसे बीड़ बिलिंग में आदविक के साथ हादसा कोई पहला हादसा नहीं है. यहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं. 21 नवंबर 2021 को यहां पर उड़ान के दौरान कांगड़ा का युवक ऊंचाई से एक घर की छत पर गिर गया था. 32 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. नवंबर में पठानकोट के बच्चे से यहां पैराग्लाडिंग करवाई गई थी, जबकि बच्चा आठ साल से कम उम्र का था. फरवरी 2020 में यहां पर बरोट के 24 साल के अक्षय की प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई थी. लगातार यहां हादसे हो रहे हैं. लेकिन टूरिज्म विभाग के साथ-साथ सरकार की नींद नहीं जागी. बता दें कि 2013 में यहां पर पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था, तब से यह घाटी काफी मशहूर हो गई थी और दुनिया की दूसरी सबसे बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में इसे जाना जाता है. |
| मंडी में शराब पीने से पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत, संदेह के आधार पर दो को हिरासत में लिया Posted: 19 Jan 2022 04:25 AM PST हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शराब पीने से पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है की जहरीली शराब से इन सभी की मौत हुई है, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर के स्लापड में शराब के सेवन के बाद चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब के सेवन से इनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। इन्होंने शराब के साथ किस खाद्य पदार्थ का सेवन किया था, इसकी भी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिछले कई दिनों से सलापड़ क्षेत्र में चोरी छिपे चंडीगढ़ से शराब लाकर बेची जा रही थी। चंडीगढ़ में बनी जहरीली शराब का नाम 999 है। इन्होंने इसी शराब का सेवन किया था। बताया जा रहा है क्षेत्र में इस शराब की मांग ज्यादा हो गई थी, इससे ज्यादा नशा होने की बात कही जा रही है। इनकी हुई मौत मरने वालों में पंचायत समिति सुंदरनगर के पूर्व अध्यक्ष सतीश ठाकुर का भाई भी शामिल है। शवों की शिनाख्त सुदेश कुमार, लाल सिंह व चेतराम के रूप में हुई है। आठ लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार विधायक राकेश जमवाल ने बताया जहरीली शराब पीने से मारे गए मृतकों के परिजनों को आठ लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चार लाख की राशि प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से तथा चार लाख जिला प्रशासन की तरफ से दिए जाएंगे। मृतकों के परिजनों को 50 हजार की फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है। वहीं उपचाराधीन लोगों का सारा खर्चा सरकार वहन करेगी। ठेका सील, दो लोग गिरफ्तार एसपी शालिनी अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस बटालियन मौके पर शराब की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अब तक शराब के 25 सैंपल भरे गए हैं। सलापड़ में शराब ठेके को भी सील कर दिया गया है। आबकारी विभाग और पुलिस संयुक्त तौर पर कार्रवाई कर रहे हैं। |
| गणेश जी की कृपा के लिए बुधवार को करें ये काम, सभी समस्याएं होंगी दूर Posted: 19 Jan 2022 04:21 AM PST आज साल 2022 के जनवरी महीने का तीसरा और माघ महीने का पहला बुधवार है। ऐसे तो हिंदू धर्म में हर दिन का अपना-अपना महत्व है। लेकिन बुधवार के दिन खास तौर पर श्रीगणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है, क्योंकि श्री गणेशजी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। मान्यता है कि इनके आशिर्वाद से कार्यों में विघ्न नहीं पड़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। मंगलमूर्ति श्री गणेश जी सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं, कहा जाता है की इनका ध्यान करने मात्र से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां हल हो जाती है। इसी कारण तो किसी भी शुभ मांगलिक कार्यों को आरंभ करने से पहले श्री गणपति जी का न सिर्फ आवाहन किया जाता है बल्कि उनकी विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। शास्त्रों में ऐसे कई उपाय हैं जो गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार किए जाते हैं। बुधवार को यदि कुछ शास्त्रीय उपाय किए जाएं तो भगवान गणेश की कृपा पाई जा सकती है। मान्यता के मुताबिक बुधवार को विध्नहर्ता यानी भगवान गणेश की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। नारद पुराण में वर्णित श्रीगणेश जी के इन 12 नामों का बुधवार के दिन सुबह-शाम 108 बार जप करने से सभी विघ्नों का नाश हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश जी के इन बारह नामों का ध्यान करने से भगवान गौरी नंदन गणेश अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसलिए अगर आप गणपति जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपने घर के ही पूजा में विधि-विधान से गणेश पूजा करें और उनके बारह नामों का 108 बार जप करते हुए ध्यान करने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं। इस दिन 'गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः' या फिर 'ओम गं गणपतये नमः' मंत्र (Mantra) के जाप से सारे कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाती है। नारद पुराण के मुताबिक गणेश जी के 12 नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन। ऐसे में आज हम आपको गणेश जी के कुछ आसान उपाय बताते हैं, जिनको करने से आप पर भी गणेश जी की विशेष कृपा रहेगी। अगर आप अपने सभी विघ्नों, बाधाओं से मुक्ति चाहते हैं तो बुधवार के दिन ये उपाय आजमाकर देखें। बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay) - बुधवार को गणेशजी के मंदिर में जाकर दर्शन करें। - श्री गणेश को हरी दूर्वा चढ़ाएं। - हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। - बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें। - श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाने से समस्त परेशानियां दूर होकर सभी समस्याओं का समाधान होता है। - गणेश मंदिर में 7 बुधवार तक गुड़ का भोग चढ़ाएं, आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी। - मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त करने और बाधाएं दूर करने के हेतु गणेश रुद्राक्ष धारण करें। - गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग चढ़ाकर हर तरह की परीक्षा में पास होने के लिए प्रार्थना करें। |
| इन 5 बुरी आदतों की वजह से झेलनी पड़ती है आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी चली जाती हैं घर से Posted: 19 Jan 2022 04:16 AM PST नीति शास्त्र में चाणक्य ने में धन, विद्या, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक मुद्दे और शत्रु समेत जीवन की कई पहलुओं पर विचार व्यक्त किए हैं. आचार्य चाणक्य के विचार आज के समय में भी प्रासंगिक हैं. चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाला जीवन के हर क्षेत्र में सफल होता है. चाणक्य के मुताबिक कुछ आदतें जीवन में आर्थिक तंगी लाते हैं. ऐसे में इंसान को इन बुरी आदतों को बदल देना चाहिए. आमदनी से अधिक खर्च चाणक्य के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को आय से अधिक खर्च नहीं करना चाहिए. जो इंसान अपनी आय से अधिक खर्च करता है वह हमेशा आर्थिक तंगी से परेशान रहता है. चाणक्य नीति के अनुसार धन का संग्रह कराना चाहिए, क्योंकि मुश्किल समय में धन काम आता है. कुसंगति आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को बुरे लोगों की संगति नहीं करनी चाहिए. यह इसलिए क्योंकि बुरे लोगों की संगति करने वालो के पास मां लक्ष्मी कभी नहीं करती हैं. साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में हर पल मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. धोखेबाज से रहें बचकर आचार्य चाणक्य के अनुसार पीठ पीछे धोखा देने वालों को समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है. चाणक्य कहते हैं कि इस स्वभाव वाले इंसान को धन पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करना पड़ता है. ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. झूठ बोलने वाला चाणक्य के मुताबिक जो व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए हमेशा झूठ का सहारा लेता है, उस पर मां लक्ष्मी कभी मेहरबान नहीं होती हैं. ऐसे लोगों को जीवन में दूसरों के सामने अपमानित होना पड़ता है. बड़े-बुजुर्गों का अपमान करने वाला चाणक्य का मानना है कि जो लोग बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते हैं उनके घर में दरिद्रता का वास होने लगता है. साथ ही ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी दूर चली जाती हैं. |
| हथेली में है ऐसी रेखा तो होगा अचानक धन लाभ, यात्रा के दौरान हो जाएगा प्यार Posted: 19 Jan 2022 04:06 AM PST भविष्य का पता लगाने के लिए हथेली की रेखाओं, पर्वतों और विशेष चिह्नों को देखा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के चंद्र पर्वत से आकस्मिक धन लाभ और विदेश यात्रा पता चलता है. कोई इंसान अपने जीवन में कितना धन अर्जित करेगा या यात्रा के दौरान और भी किस प्रकार का लाभ मिलेगा. इसके बारे में भी हथेली के चंद्र पर्वत से पता चलता है. चंद्र पर्वत या यात्रा रेखा से और क्या-क्या पता चलता है, इसके बारे में जानते हैं. -हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर यात्रा रेखा, चंद्र पर्वत से निकलकर गुरु पर्वत तक जाए तो व्यक्ति को अधिक समय के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ती है. वहीं चंद्र पर्वत से कोई रेखा बुध पर्वत तक जाए तो यात्रा के दौरान आकस्मिक रूप से धन लाभ होता है. इसके अलावा अगर यात्रा रेखा, चंद्र पर्वत से निकलकर हथेली के बीच में आकर मुड़ जाती है तो इंसान को विदेश में नौकरी या बिजनेस करने के बाद मजबूरी में अपना वतन लौटना पड़ता है. -अगर किसी पुरुष या महिला की हथेली की यात्रा रेखा, चंद्र पर्वत से निकलकर हृदय रेखा में जाकर मिले तो यात्रा के दौरान प्यार होता है. साथ ही प्रेम संबंध विवाह में बदल जाता है. यदि यात्रा रेखा पर क्रास या चौकोर का निशान बना है तो ऐसे में विदेश यात्रा का कार्यक्रम बनने के बाद अचानक स्थगित हो जाता है. -अगर चंद्र यात्रा रेखा, चंद्र पर्वत से निकलकर मस्तिष्क रेखा से मिल जाए तो व्यक्ति को यात्रा में किसी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध करना पड़ता है. वहीं यदि हथेली का शुक्र और चंद्र पर्वत उन्नत हो, लाइफ लाइन पूरे शुक्र पर्वत के मूल तक जाए. साथ ही चंद्र पर्वत पर स्पष्ट यात्रा रेखा है तो इंसान अपनी जिंदगी में बहुत बार विदेश यात्रा करता है. |
| अनाज में होती है इस जहरीली चीज की मिलावट, घर बैठे ऐसे करें चेक Posted: 19 Jan 2022 04:02 AM PST संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए अनाज का सेवन काफी जरूरी है. यह शरीर को प्रोटीन, विटामिन व अन्य मिनरल्स प्रदान करता है. लेकिन, आजकल अनाज के अंदर धतूरे जैसी जहरीली चीज की मिलावट की जा रही है. जो कि सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है. अनाज में धतूरे की मिलावट का पता लगाने के लिए FSSAI ने जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि घर बैठे अनाज में धतूरे की मिलावट कैसे चेक कर सकते हैं. अनाज में धतूरे की मिलावट कैसे पता लगाएं? FSSAI ने वीडियो जारी कर बताया कि अनाज में धतूरे के बीज की मिलावट की जाती है. जिसका पता लगाने के लिए निम्नलिखित स्टेप अपनाए जा सकते हैं. जैसे- सबसे पहले एक कांच की प्लेट में थोड़ा अनाज डाल लें. इस सैंपल को बारीकी से चेक करें कि इसमें धतूरे के बीज तो नहीं हैं. धतूरे के बीज चपटे किनारे वाले भूरे रंग के होते हैं. अगर इसमें आपको धतूरे के बीज दिखाई देते हैं, तो इसमें मिलावट की गई है. वरना यह अनाज शुद्ध हो सकता है. इस टेस्ट को घर पर या अनाज खरीदते हुए दुकान पर भी आसानी से किया जा सकता है. Datura Side Effects: धतूरा खाने के नुकसान धतूरा एक जहरीला पौधा होता है, जिसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. धतूरा का सेवन करने से धड़कन तेज हो सकती है. इसके साथ ही धतूरा खाने से खुजली की समस्या भी हो सकती है. वहीं, हाई ब्लड प्रेशर, जी मिचलाना और धुंधली दृष्टि भी धतूरा खाने के कारण हो सकती है. |
| अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं तो लगाएं ये चीज, हेयर हो जाएंगे मजबूत, काले और घने Posted: 19 Jan 2022 03:57 AM PST एक उम्र के बाद बालों का झड़ना (Hair Loss) आम समस्या है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोजाना हमारे कुछ बाल झड़ते हैं, तो नए बाल उगते भी हैं, लेकिन जब पुराने बाल तेजी से झड़ने लगें औHair Fall treatment: बाल झड़ते हैं तो सिर में लगाएं घर पर बनी ये शानदार शैंपू, हेयर हो जाएंगे मजबूत, काले और घनेर नए बाल न उगें, तो ये एक बड़ी समस्या बन जाती है, जिसे हम सामान्य भाषा में हेयर लॉस की समस्या (Problem of Hair Loss) कहते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. हेल्थ एक्सपर्ट्स दावा करते हैं कि खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, प्रदूषण, हार्मोनल समस्या, दवाएं बालों के झड़ने और टूटने की वजह बनती हैं. इस समस्या से बचने के लिए मेथी के बीज और प्याज से बना हेयर मास्क (Hair Mask) आपकी मदद कर सकता है. इस तरह बनाएं हेयर मास्क (Make hair mask like this) तीन चम्मच मेथी के दानों को रातभर के लिए पानी में भिगोएं. इसके बाद सुबह के समय इन्हें बारीक पीस लें. इसके बाद एक प्याज को पीसें. अब एक महीने कपड़े में डालकर इसका रस निकाल लें. इसके बाद मेथी के पेस्ट में इस रस को मिक्स करें. इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर बालों तक अच्छे से लगाएं. करीब एक घंटे तक लगा रहने दें. इसके बाद सामान्य पानी से सिर धोएं. फिर माइल्ड शेंपू से साफ करें. जानें इस हेयर मास्क के फायदे (Know the benefits of this hair mask) फायदा 1 ये मास्क बालों को मजबूत बनाने के साथ उनका रूखापन खत्म करेगा. साथ ही बालों को सिल्की बनाने और उन्हें रिपेयर करने में मदद करेगा. फायदा 2 ये हेयर मास्क बालों की ग्रोथ बेहतर करता है, संक्रमण को रोकता है और बालों को सफेद होने से बचाता है. यदि आप हफ्ते में एक दिन भी इस मास्क का प्रयोग करते हैं तो हेयर लॉस की समस्या ठीक होगी. |
| Google Trends In Hindi: गूगल ट्रेंड्स में कीवर्ड रिसर्च कैसे करें Posted: 19 Jan 2022 03:43 AM PST Google Trends kya hai hai : गूगल पर Google trends in hindi सर्च करने के 2 ही मकसद हो सकते है। या तो आप ऑनलाइन और रोजाना होने वाली गतिविधियों को हिंदी में समझना चाहते है, या फिर आप Keyword रिसर्च करने के लिए गूगल ट्रेंड्स से हिंदी में keyword की तलाश कर रहे है। इन दोनों ही स्तिथि में आपको पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर ये गूगल ट्रेंड्स है क्या, इसे क्यों बनाया गया है, ये कैसे काम करता है और इससे नए ब्लॉगर Keyword रिसर्च हेतु कैसे फायदा उठा सकते हैं। ये सारी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी इसीलिए आप इसे पूरा पढ़े। दुनिया की सबसे बड़ी और लगातार बढ़ती कंपनीयो में Google का नाम है और इसी की बेहतरीन Free Online Service का नाम है Google Trend. यह 5 August 2008 को पहली बार लांच किया गया था और तब इसका नाम Google Insight था। फिर बाद में 27 दिसंबर 2012 को इसका नाम बदल कर Google trends कर दिया गया। गूगल ट्रेंड्स क्या है? इसका उद्देश्य क्या है। जैसा कि नाम है गूगल मतलब तो सभी जानते है वही Trends का मतलब है रुझान या झुकाव। इसे आसान भाषा मे समझे तो समय अंतराल में किसी भी चीज़ में हो रहे उतार चढ़ाव को Trends कहा जाता है। Trends का मतलब तो आप समझ गए लेकिन क्या आपको पता है Google Trends आखिर है क्या: Google trends पूरी दुनिया भर में किसी खास चीज़ या समान या सवाल की Search के रुझान को Category के हिसाब से हमे दिखाता है। यहाँ पर आप बड़ी आसानी से किसी भी राज्य, या देश मे हो रही Search का उतार चढ़ाव देख सकते है। साथ ही पिछले 24 घण्टे से लेकर साल 2004 तक कि Searches का आंकलन किया जा सकता है। यही इस वेबसाइट का उद्देश्य है। यह वेबसाइट इस्तेमाल करने में जितनी आसान है, उससे कही ज्यादा इसकी अहमियत हम जैसे लोगो को है, जो ऑनलाइन क्षेत्र में किसी भी तरह से अपना योगदान देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही काम करते हैं तो आपको Keyword Research और SEO की जानकारी और अहमियत (महत्त्व) जरूर पता होगा। Google Trends कैसे काम करता है? गूगल ट्रेंड्स सभी Searches के आधार पर Data collect करता है और फिर उसे हर देश के हिसाब से व्यवस्थित करता है। सबसे ज्यादा हो रही Searches को ऊपर रखकर अलग-अलग क्षेत्रो के रुझान के आधार पर data को शो करता है। हर डेटा के लिए एक निश्चित समय सीमा और Total search का Comparision/आंकलन और उसकी Graph रिप्रजेंटेशन के रूप में डेटा को हमारे मोबाइल या कंप्यूटर पर दिखता है। उदारहण के लिए यदि हम इंडिया देश को सेलेक्ट करके सर्च करें Water Purifier और समय सीमा तय करें 2004 से अब तक की तो हम पाएंगे डेटा जिसमे Graph वाली रिप्रजेंटेशन और हर राज्य में Water purifier का रूझान दिखेगा। google trends in Hindi explained ऐसी सर्च अक्सर की जाती है लेकिन इसका सही मतलब और आंकलन कैसे करना है, इसे ही Keyword रिसर्च कहते है। आइये जानते है कैसे हम गूगल ट्रेंड्स को अपने फायदे के लिए उपयोग में ले सकते हैं। Google Trends में keyword Research कैसे करें इसके अतिरिक्त Google Trends हमे रोजाना होने वाली Searches के बारे में और उनसे Related Queries भी बताता है। आप Trending searches के Option में जाकर Daily Trend या फिर Real Time Trend देख सकते है। Google-Trends-में-keyword-Research-कैसे-करें-1 GOOGLE के TRENDS की गणना कैसे की जाती है | HOW IS GOOGLE TRENDS CALCULATED? किसी भी वेब पेज या ब्लॉग की अनुक्रमण और रैंकिंग Google Trends की गणना समय की अवधि में इसकी लोकप्रियता के आधार पर की जाती है और Google लाखों खोज इंजन परिणामों की तरह सभी शक्तिशाली हो जाता है। उदाहरण के लिए, यदि मैंने "व्हाट्स माई पैशन?" के बारे में खोजा, यदि आपने इस पेज को चेक किया है, तो आपको कई विषय मिलेंगे, जो इस प्रश्न से संबंधित हैं। यही है गूगल की ताकत और यह रैंक कर सकता है किसी भी समय पर उनकी लोकप्रियता के आधार पर कोई भी ब्लॉग। यह निरपेक्ष नहीं है और यह 100% सटीक नहीं है। Google Trends यह पता लगाने में सक्षम हैं कि कोई ब्लॉग या वेब पेज खोज में कितना लोकप्रिय है। गूगल में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीज 2021 | MOST SEARCHED THING ON GOOGLE EVER? मीडियापोस्ट की रिपोर्ट है कि 2020 के लिए "मलेरिया Google में सबसे अधिक खोजा जाने वाला कीवर्ड था"। इसने बताया कि एचबीओ पर "द लास्ट हार्ट ऑफ अफ्रीका" नामक एक वृत्तचित्र के बाद खोजों में वृद्धि हुई, जो मलेरिया और इसके विनाशकारी प्रभावों के बारे में थी। चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखना; यह खोजशब्द खोज ७०० प्रतिशत (७०० .) से अधिक हो गया है Google 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्द SEO के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, अगर आप इन लेख को व्यवस्थित रूप से समझते हैं तो आप Google में उच्च रैंक प्राप्त कर सकते हैं। कीवर्ड: 2021 में शीर्ष कीवर्ड के बारे में, 2016 में Google पर सबसे अधिक खोजे गए कीवर्ड, 2015 में शीर्ष 10 कीवर्ड, 2014 में Google पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले कीवर्ड, भारत के 2011,2012 और 2013 में सबसे अधिक खोजे गए कीवर्ड और अधिकांश नए Bloggers क्यों करते है Trending Topics पर काम: हमेशा Online-Field में नए Bloggers को ये सलाह दी जाती है की उन्हें अपना आर्टिकल / Article नए और Trending Topics पर लिखें। इसकी एक खास वजह भी है, जिसके मुताबिक यदि आप New और Trending टॉपिक पर अपना आर्टिकल बनाते है तो स्वाभाविक है आपका Content / आर्टिकल 100% Unique ही होगा। मतलब Pliagrism का कोई सवाल ही नहीं। साथ में यदि आपका कंटेंट और Keyword Research अच्छा है तो वेबसाइट पर Visiter भी आने लगते है। क्योकि कंटेंट ही उन टॉपिक्स पर बना है जिन्हे लोग सर्च कर रहे है। Google Trends में keyword Research कैसे करें: जिस तरह चाय बनाने लिए भी अलग अलग चीज़ो की जरुरत पड़ती है, वैसे ही वेबसाइट बनाने और Keyword Research करने के लिए भी अलग अलग Tools की आवयश्कता होती है। GOOGLE TRENDS उन्ही Keyword Research Tools में शामिल एक फ्री टूल है। आइये जानते है अधिकांश लोग कैसे इसका इस्तेमाल करते है: सबसे पहले हमे Keyword चाहिए होते है। ये Keywords आते है आपके चुने हुए किसी पर्टिकुलर टॉपिक से। जैसे मैंने एक बॉलीवुड से Biography से related वेबसाइट बनायीं तब मेरे Keywords में लोगो के नाम शामिल होंगे। उसी तरह सबसे पहले आपको अपने काम करने के क्षेत्र को चुनना होगा। फिर उसके बाद आप Ubbersuggest या Ahrefs जैसे भरोसेमंद Tools की मदद से Low-difficulty/competetion और High search Volume वाले Keywords निकलने होंगे। मैं मान कर चलता हूँ की आपने ये सारे काम कर लिए होंगे। एक-एक कर अपने Keyword को Google Trends पर टाइप करें और देखे क्या पिछले कुछ महीनो के दौरान उसका Graph बढ़ा है या नहीं। Search Interest कितना है। और उसके Related queries क्या क्या है जिन्हे लोग सर्च कर रहे है। यदि ये सारे नतीजे गूगल ट्रेंड्स में बढ़ते हुए दिखें तो आपको उन Related queries को अपने आर्टिकल में शामिल करके कंटेंट जरूर बनाना चाहिए। HOW DO I USE GOOGLE TRENDS? HOW ACCURATE IS GOOGLE TRENDS? MOST SEARCHED ON GOOGLE TODAY HOW TO USE GOOGLE TRENDS GOOGLE TRENDS MALAYSIA YOUTUBE TRENDS INDIA GOOGLE TRENDS AUSTRALIA GOOGLE TRENDS PHILIPPINES MOST SEARCHED ON GOOGLE TODAY IN INDIA कीवर्ड रिसर्च का टॉपिक काफी बड़ा है। फिर भी Google Trends से keyword की जानकारी पाने के बारे मैंने सारी जानकारी आप तक पहुँचा दी। पोस्ट की लम्बाई को देखते हुए हम आपसे यही विदा लेते हैं और उम्मीद करते है आपका ऑनलाइन सफर शानदार जबरजस्त जिंदाबाद हो। GOOGLE के Trends पर 100 का क्या अर्थ है | WHAT DOES 100 ON GOOGLE TRENDS MEAN ? लोग क्या सोच रहे हैं, इसका एक अच्छा संकेतक Google रुझान है। जब आप विचारों, विचारों या प्रेरणा की तलाश कर रहे हों और आप 'मूल्य कैसे जोड़ें', 'पैसे का भविष्य' या 'मानव होने का क्या मतलब है' जैसे कुछ गूगल करते हैं, तो Google आपको कुछ जवाब देगा। यहां गूगल ट्रेंड्स में 100 का मतलब क्षेत्र और Keyword Search Volume के आधार पर खोजों की कुल संख्या है। यह हर बार अलग-अलग भाषाओं के कारण बदलता रहता है। निष्कर्ष | Conclusion |
| पहली बार में IPS, दूसरी बार में बनीं IAS, ऐसा है गरिमा का IPS से IAS बनने का सफर Posted: 19 Jan 2022 03:24 AM PST यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स में हर तरह के स्टूडेंट होते हैं। कोई पढ़ाई में एवरेज होता है तो कोई ब्रिलिएंट। हालांकि किसी स्टूडेंट का बैकग्राउंड इस क्षेत्र में उसकी सफलता तय नहीं करता लेकिन जब हम इस क्षेत्र के विभिन्न टॉपर्स पर नजर डालते हैं तो गरिमा अग्रवाल जैसे कुछ कैंडिडेट्स भी सामने आते हैं। गरिमा के बारे में जितना कहा जाए कम है। There are all kinds of students among the candidates who clear the UPSC exam. Some are average in studies and some are brilliant. Although the background of a student does not determine his success in this field, but when we look at the various toppers in this field, some candidates like Garima Aggarwal also come to the fore. Less is said about dignity. वे हमेशा से एक बेहतरीन स्टूडेंट रहीं और स्कूल लाइफ से लेकर यूपीएससी टॉपर बनने तक उन्होंने जिस क्षेत्र में कदम रखा, वहां सफलता पायी। यूपीएससी के दो प्रयासों में से दोनों में सफल होने वाली गरिमा इसके पहले आईआईटी से ग्रेजुएशन भी कर चुकी हैं। यानी एक आईआईटी ग्रेजुएट फिर आईपीएस और अंततः आईएएस। दूसरे प्रयास में बनी आईएएस 29 वर्षीय गरिमा अग्रवाल मध्यप्रदेश के खरगोन की रहने वाली हैं। वह अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली परंतु आईपीएस IPS बने के लिए उनकी रैंक कम थी। उन्होंने फिर से तैयारी की और दूसरे ही प्रयास में आईएएस IAS बन कर अपने सपने को पूरा किया। इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में पैसा, शोहरत, रूतबा और दबदबा सबकुछ है, परंतु सिविल सेवा की परीक्षा को क्लीयर करना आसान नहीं है। अगर आपने क्लीयर कर भी लिया तो आईएएस बनने के लिए अच्छी रैंक आना जरूरी है। 29-year-old Garima Aggarwal hails from Khargone, Madhya Pradesh. She cleared UPSC exam in her very first attempt but her rank was low to become IPS. She prepared again and fulfilled her dream of becoming an IAS officer in the second attempt. Money, fame, status and prestige are everything in the Indian Administrative Service, but clearing the Civil Services exam is not easy. Even if you have cleared then it is necessary to get a good rank to become an IAS. गरिमा शुरू से पढ़ने में अच्छी थी गरिमा अग्रवाल अभी तेलंगाना में प्रशिक्षण के लिए सहायक जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। गरिमा आईआईटी हैदराबाद से ग्रेजुएशन भी कर चुकी हैं। गरिमा खरगोन ने सरस्वती विद्या मंदिर से शुरुआती पढ़ाई की है। वह शुरू से पढ़ने में बहुत अच्छी थीं। उनकी बड़ी बहन प्रीति अग्रवाल ने भी 2013 में भारतीय डाक सेवा की परीक्षा पास की थी। Garima Aggarwal is currently posted as Assistant District Magistrate for training in Telangana. Garima has also graduated from IIT Hyderabad. Garima Khargone did her early studies from Saraswati Vidya Mandir. She was very good at reading from the beginning. Her elder sister Preeti Agarwal also passed the Indian Postal Service exam in 2013. गरिमा 40वीं रैंक प्राप्त कर बनी आईएएस गरिमा ने स्कूल लाइफ से लेकर यूपीएससी सिविल सेवा तक हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। गरिमा यूपीएससी सीएसई एग्जाम में पहली बार 240वीं रैंक के साथ सफल हुई थी, जिसे वह आईपीएस अधिकारी नहीं बन पाई थी परंतु उसके अगले ही प्रयास साल 2018 के सीएसई एग्जाम में उन्होंने 40वीं रैंक प्राप्त की और आईएएस IAS ऑफिसर बनने में सफल हुई। उसके बाद उन्होंने साल 2019-2020 में एलबीएस अकादमी, मसूरी में अपना प्रशिक्षण पूरा किया। गरिमा यूपीएससी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट को कई सलाह देती हैं कि प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी अलग-अलग न करके संयुक्त तौर पर करनी चाहिए। Garima achieved success in every field from school life to UPSC civil service. Garima was successful in UPSC CSE exam with 240th rank for the first time, which she could not become an IPS officer, but in her next attempt, she got 40th rank in 2018 CSE exam and became an IAS officer. After that she completed her training at LBS Academy, Mussoorie in the year 2019-2020. सफलता के लिए गरिमा का मूल मंत्र गरिमा के अनुसार यूपीएससी के लिए उम्मीदवारों को प्री-मेन और इंटरव्यू के लिए अलग से तैयारी नहीं करनी चाहिए और इसे एक साथ करना चाहिए। क्योंकि प्री-टेस्ट में जो प्रश्न आते हैं, वे मुख्य परीक्षा में भी काफी आते हैं।इसलिए रिवीजन की जरूरत है। इसके अलावा उम्मीदवारों को समय-समय पर मॉक टेस्ट भी देना होता है। इससे गति बढ़ती है और परीक्षा में कोई प्रश्न छूटता नहीं है। According to Garima, candidates for UPSC should not prepare for pre-mains and interview separately and should do it together. Because the questions which come in the pre-test, they come a lot in the main exam as well. That's why revision is needed. Apart from this, candidates also have to give mock tests from time to time. This increases the speed and no question is left in the exam. असफलता से निराश न हों गरिमा के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे जरूरी चीज है धैर्य और लगन। इसलिए मेहनत करते रहें, पहली बार में सफलता न मिले तो निराश न हों, तैयारी के लिए मेहनत करते रहें। इस समय नकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों से दूर रहें, क्योंकि ऐसे लोगों के करीब रहने से तैयारी पर असर पड़ता है। |
| स्टेट बैंक में डिजिटल बैंकिंग प्रमुख के पद पर आई भर्ती, जल्द करें आवेदन Posted: 19 Jan 2022 03:20 AM PST SBI Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक संविदा के आधार पर प्रमुख (डिजिटल बैंकिंग) की नियुक्ति कर रही है। जिसके लिए बैंक ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) https://bank.sbi/web/careers पर जाकर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 28 जनवरी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है। जारी अधिसूचना (Notification) के अनुसार डिजिटल बैंकिंग हेड की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों में डिजिटल ज्ञान और कौशल प्रदान करने के लिए एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग रणनीति और व्यवसाय योजना की कल्पना, विकास और निष्पादन शामिल है। आयु सीमा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के साथ संविदात्मक जुड़ाव तीन साल के लिए होगा। हालाँकि इसे बैंक के विवेक पर तीन साल की प्रारंभिक अवधि से आगे बढ़ाया जा सकता है। बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा) क्षेत्र में डिजिटल नेतृत्व या परिवर्तनकारी भूमिकाओं में न्यूनतम 18 वर्ष के कार्य अनुभव के साथ पात्र उम्मीदवार की 1 दिसंबर, 2021 तक अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए। इसमें से कम से कम पांच साल वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से B.E।/B. Tech, MBA / PGDM पूर्णकालिक या अन्य समकक्ष योग्यता, MCA या अन्य समकक्ष योग्यता, चार्टर्ड एकाउंटेंट से जुड़ी डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन तीन अलग-अलग चरणों पर आधारित होगा: शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और मेरिट सूची की घोषणा, उसके बाद संबंधित एसबीआई शाखा द्वारा अंतिम कॉल लेटर जारी किया जाएगा। |
| राजस्थान में बेकाबू हुआ कोरोना, अचानक जारी हुए अब ये निर्देश Posted: 19 Jan 2022 03:11 AM PST प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस आम्र्ड बटालियन) श्रीनिवास राव जंगा ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएं। कोविड गाइडलाइन की पालना के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए जंगा ने कहा कि उदयपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस विभाग को भी दी जाए ताकि ऐसे स्थान चिन्हित कर विशेष स्थानों (गली, मोहल्लों, गांव आदि) में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखी जा सके। वे मंगलवार को जिला परिषद सभागार में प्रशासनिक, पुलिस व चिकित्सा अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर सख्ती कर पालना करवाई जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करवाया जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने पॉजिटिव व्यक्तियों की स्थिति, वैक्सिनेशन की स्थिति एवं अन्य कोरोना की रोकथाम के सम्बन्ध में पावर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन दिया। सीएमएचओ ने बताया कि .जिले में सामने आए 677 पॉजिटिव - उदयपुर. जिले में मंगलवार को 677 संक्रमित सामने आए हैं। कुल 3401 लोगों की कोरोना जांच की गई है, इनमें 2724 लोग नेगेटिव मिले हैं, जबकि 677 पॉजिटिव मिले हैं। शहरी क्षेत्र में 494 संक्रमित मिले हैं, जबकि ग्रामीण अंचल में पॉजिटिव की संख्या 183 हो चुकी है। शहर में 77 कोरोना वॉरियर्स, 276 नए केस, 139 क्लोज कांटेक्ट व 2 माइग्रेन्ट शामिल हैं, वहीं ग्रामीण में 31 कोरोना वॉरियर्स, 35 क्लोज कांटेक्ट व 117 नए केस सामने आए हैं। अब तक कुल पॉजिटिव की संख्या 62454 हो चुकी है। इनमें से 57632 डिस्चार्ज कर दिए गए हैं, तो 3995 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा है। कुल एक्टिव रोगियों की संख्या 4065 हो चुकी है, तो अब तक कोरोना से 757 लोगों की मौत हुई है।बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अनन्तकुमार ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक जिले में किए गए कार्यों संबंधी जानकारी दी। बैठक में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ मनीष मयंक, एडीएम ओ.पी. बुनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुन्दन कवारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेन्टर हर्ष रत्नू सहित कई अधिकारी मौजूद थे। |
| इन बैंकों के ATM से जितनी मर्जी बार निकालो पैसा, नहीं लगेगा कोई चार्ज Posted: 19 Jan 2022 03:07 AM PST भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में बैंकों को एटीएम से लेन-देन की मुफ्त लिमिट खत्म होने के बाद ज्यादा शुल्क लेने की अनुमति दे दी है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों को हाई इंटरचेंज चार्ज और एटीएम ऑपरेटिंग लागत में बढ़ोतरी की क्षतिपूर्ति करने के लिए यह फैसला किया। 1 अगस्त 2021 से बैंकों को एटीएम ट्रांजेक्शन फीस बढ़ाने की इजाजत होगी। अधिकतर बैंक अभी भी सीमित फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट के बाद ग्राहकों के एटीएम से लेन-देन पर चार्ज लेते हैं। मगर कुछ बैंक ऐसे हैं, जो एटीएम से अनलिमिटेड लेन-देन पर भी कोई चार्ज नहीं लेते। हम आपको यहां उन्हीं बैंकों की जानकारी देंगे। 9 साल बाद हुई बढ़ोतरी आरबीआई की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है एक समिति की सिफारिशों की जांच की गई है। यह भी देखा गया है कि एटीएम लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क स्ट्रक्चर में आखिरी बार बदलाव अगस्त 2012 में हुआ था, जबकि ग्राहकों द्वारा देय शुल्क अगस्त 2014 में अंतिम बार बदले गए थे। इस प्रकार इन चार्जेस को अंतिम बार बदले जाने के बाद से काफी समय बीत चुका है। क्या होता है इंटरचेंज शुल्क सबसे पहले ये जानिए कि एक इंटरचेंज शुल्क कार्ड जारी करने वाले बैंक द्वारा उन एटीएम ऑपरेटरों को भुगतान किया जाने वाला वो शुल्क होता है, जो बैंक के स्वामित्व में नहीं है। जब आप ऐसा कोई एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो आपके बैंक को उस एटीएम ऑपरेटर को कुछ चार्ज देना होता है, जिसे इंटरचेंज शु्ल्क कहते हैं। यानी मान लीजिए आपका बैंक एसबीआई है, मगर आप पीएनबी एटीएम से पैसे निकालते हैं तो एसबीआई पीएनबी को इंटरचेंज शुल्क देगा। कितनी है फ्री लिमिट भारत में प्राइवेट और सरकारी बैंक आम तौर पर बड़े शहरों और कस्बों में तीन से पांच मुफ्त एटीएम लेनदेन ऑफर करते हैं। ग्रामीण बैंक पांच मुफ्त एटीएम लेनदेन की अनुमति देते हैं। गौरतलब है कि फाइनेंशियल लेनदेन के लिए 1 अगस्त, 2021 से प्रति लेनदेन उच्च इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ा कर 17 रुपये होगा। कैश निकासी का चार्ज 20 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये कर दिया गया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार नॉन-फाइनेंशियल लेन-देन को अब सभी स्थानों पर 5 रुपये से बढ़ा कर 6 रुपये किया जा सकता है। ये बैंक दे रहे अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन देश के तीन निजी बैंकों के ग्राहक असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन का आनंद ले सकते हैं। इनमें इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक और सिटी बैंक शामिल हैं। आईडीबीआई बैंक के ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से असीमित लेनदेन कर सकते हैं। बाकी भारत में किसी भी बैंक के एटीएम पर (अन्य एटीएम से) पांच लेनदेन निःशुल्क हैं। इंडसइंड बैंक भी असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन देता है। मगर ध्यान रहे कि सिटी बैंक भारत में अपना कारोबार बंद करने जा रहा है। इस बैंक के ग्राहकों को झटका आईडीबीआई बैंक के ग्राहकों को बचत बैंक खातों में कैश जमा करने की मुफ्त पांच लेनदेन की सुविधा मिलेगी। यह नियम अर्ध-शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की शाखाओं के लिए लागू होगा। वहीं सुपर सेविंग प्लस खातों के लिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त लेन-देन की सीमा 8-8 होगी। इस लिमिट के ऊपर कैश जमा करने पर बैंक आपसे शुल्क वसूल करेगा। नया नियम अगले महीने से लागू हो जाएगा। यानी ये नियम 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं। |
| Posted: 19 Jan 2022 03:04 AM PST तैयार हो जाइए. अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को एक बार फिर मैदान पर जलवा बिखेरते देखने के लिए. दिग्गजों की फौज जुट गई है. मंच लेजेंड्स लीग क्रिकेट का है. 20 जनवरी से शुरू हो रही इस लीग में इंडियन महाराज, एशिया लॉयंस और वर्ल्ड जायंट्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटरों की मौजूदगी वाली इंडियन महाराज टीम की कमान वीरेंद्र सहवाग को सौंपी गई है. जबकि एशियाई क्रिकेटरों की टीम एशिया लॉयंस की कमान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक संभालेंंगे.वहीं रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड यानी वर्ल्ड जायंट्स टीम का जिम्मा वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डैरेन सैमी संभालेंगे. अफरीदी और शोएब अख्तर भी दिखेंगे एक्शन में कई मौकों पर भारतीय टीम के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स) और पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके वीरेंद्र सहवाग की टीम में मोहम्मद कैफ उप कप्तान होंगे. जबकि ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कोच जॉन बुकानन को कोच की जिम्मेदारी दी गई है. मिस्बाह उल हक की कप्तानी वाली एशिया लॉयंस टीम में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं. इस टीम में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, उमर गुल, सनत जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, चमिंडा वास और हबीबुल बशर जैसे खिलाड़ी हैं. एशिया लॉयंस ने दिलशान को उप कप्तान, जबकि 1996 आईसीसी विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा को कोच नियुक्त किया है. क्या बोले रवि शास्त्री टूर्नामेंट की तीसरी टीम 'वर्ल्ड जायंट्स' की अगुआई वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी करेंगे. इस टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली, इंग्लैंड के केविन पीटरसन, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर होंगे. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जोंटी रोड्स वर्ल्ड जायंट्स टीम के खिलाड़ी और सह मेंटर होंगे. एलएलसी टी20 टूर्नामेंट के आयुक्त (कमिश्नर) रवि शास्त्री ने कहा, 'ये खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं लेकिन फिर भी ये क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी हैं. मुझे यकीन है कि वे अगले 10 दिनों में अपनी टीमों के लिए अपना अतिरिक्त कौशल दिखाएंगे.' |
| श्रीकृष्ण के विवाह और जुदाई के 12 साल, ऐसी है कहानी Posted: 18 Jan 2022 07:59 AM PST भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका महाभारत धारावाहिक में निभाने वाले नितीश भारद्वाज पत्नी से अलग हो रहे हैं। शादी के 12 साल बाद दोनों की राहें अब अलग हो रही हैं। यह भी अजब संयोग कहेंगे कि वास्तविक जीवन में इतने ही वर्षों तक भगवान श्रीकृष्ण को पत्नी रुक्मिणी संग विरह का कष्ट उठाना पड़ा था। भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी के संग एक ऐसी घटना हुई थी कि जिसकी वजह से दोनों को 12 वर्षों तक एक दूसरे से अलग रहना पड़ा था। इस घटना का साक्ष्य आज भी द्वारिका में मौजूद है जिसकी कहानी रुक्मिणी मंदिर में हर दर्शनार्थी को पुजारी सुनाते हैं। श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह दरअसल जब भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी का विवाह द्वारिका में संपन्न हुआ तो एक दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवी रुक्मिणी से कहा कि वह अपने कुलगुरु महर्षि दुर्वासा से आशीर्वाद लेना चाहते हैं। इसके लिए श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी रथ पर चढ़कर दुर्वासा ऋषि के आश्रम में पहुंचे। श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी ने महर्षि को प्रणाम किया और उनसे आग्रह किया कि आप महल में पधारें और भोजन ग्रहण करके हमें आशीर्वाद दें। ऋषि दुर्वासा ने रखी शर्त महर्षि ने निमंत्रण स्वीकार तो कर लिया लेकिन एक शर्त भी रख दी। महर्षि ने कहा कि वह उस रथ में नहीं जाएंगे जिसमें युगल आए हैं यानी आप दोनों आए हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि, गुरुदेव आपके लिए हम युगल, रथ में अश्व की जगह जुत जाते हैं। आप रथ पर सवार हो जाएं। महर्षि रथ में आकर बैठ गए और श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी रथ में अश्व की जगह जुत गए और रथ खींचने लगे। महर्षि के आश्रम से कुछ दूरी पर देवी रुक्मिणी को प्यास लग गई। श्रीकृष्ण रुक्मिणी को मिला शाप देवी रुक्मिणी की प्यास बुझाने के लिए श्रीकृष्ण ने अंगूठे से धरती को चोट किया। गंगा की धारा वहीं फूट पड़ी, इसके बाद रुक्मिणी और श्रकृष्ण ने जल पी लिया। इस घटना को देखकर दुर्वासा ऋषि का क्रोध सातवें आसमान पर पहुंच गया और दोनों को शाप दे दिया। ऋषि ने कहा कि तुम दोनों ने स्वयं जल पी लिया लेकिन अतिथि मर्यादा का उल्लंघन किया है। तुम दोनों ने मुझसे जल पीने के लिए नहीं पूछा। इस भूल की सजा यह है कि तुम दोनों 12 साल तक एक दूसरे से अलग रहोगे। इसके साथ ही जिस स्थान पर तुमने गंगा को प्रकट करके जल ग्रहण किया है वहां की धरती बंजर हो जाएगी। रुक्मिणी का मंदिर द्वारका इस शाप के कारण ही द्वारकाधीशजी के मंदिर में श्रीकृष्ण की अन्य रानियों का निवास तो है लेकिन देवी रुक्मिणी का निवास नहीं है। देवी रुक्मिणी का मंदिर द्वारकाधीशजी के मंदिर से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। देवी रुक्मिणी के मंदिर में युगों से जल दान की परंपरा चली आ रही है। जल दान की कथा के पीछे ऋषि दुर्वासा द्वारा दिए गए शाप की कथा पुजारी सभी दर्शनार्थियों को सुनाते हैं। कहते हैं यहां जल का दान करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और उनको मुक्ति मिलती है। |
| इन छोटी-छोटी 16 चीजों से करें माता लक्ष्मी की पूजा, फिर देखें चमत्कार Posted: 18 Jan 2022 07:55 AM PST धनिया, श्वेत आक, बांस, आम्र पल्लव व काष्ठ, बेल और बिल्व पत्र, गाय का घी, शहद, केसर, बताशे, चमेली, लाल कनेर, कमलगट्टा, काला तिल, एकाक्षी नारियल, शमी और धान का लावा धन को आकर्षित करते हैं। इन पदार्थों और वनस्पतियों से लक्ष्मी पूजन शिखर पर ले जाता है, ऐसा मान्यताएं कहती हैं। प्रश्न: किसी ने कहा है कि मेरा राहु खराब है, जो जीवन में तबाही ला सकता है। मेरी कुंडली नहीं है। बचाव का क्या कोई उपाय है क्या? -रेणु रॉय उत्तर: सद्गुरुश्री कहते हैं कि यदि अपराध और अपराधियों के प्रति आकर्षण पैदा होने लगे, स्पर्म काउंट घटने लगे, नपुंसक न होते हुए भी नपुंसकता का अहसास होने लगे, अनजानी बीमारियां घेर लें, डायबीटीज, थायरॉइड, मोटापा, दमा या फेफड़ों की बीमारियां घेर लें, जुखाम रहने लगे, नाक बहने लगे, दवा का असर न हो, औलाद का सुख न मिले, अपने लोग धोखा देने लगें या कंगाल बना दें, यदि जवानी में रिटायरमेंट ले लें या लेना पड़े, तो यह कुंडली में राहु के खराब होने का संकेत है। इसके लिए मिथ्या वचनों व अपशब्दों का त्याग, असहायों और बेघरों की सहायता तथा पक्षियों को बाजरे का भोजन अर्पित करने से लाभ होगा, ऐसा मैं नहीं मान्यताएं कहती हैं। प्रश्न: क्या रविवार को जन्मे लोग क्रोधी होते हैं? -मोनिका बरनवाल उत्तर: रविवार को जन्मे लोगों पर सूर्य का पूर्ण प्रभाव होता है। इनकी हिम्मत, जिद, जुनून इनकी ताकत है, तो क्रोध इनकी कमजोरी। इनका व्यक्तित्व आकर्षक व प्रभावशाली होता है। ये लोग महत्वाकांक्षी होते हैं और अपने परिश्रम से असंभव को भी संभव करने का दम रखते हैं। किसी के जीवन में ये दखल न देते हैं, न ही अपने जीवन में किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त करते हैं। समृद्धि इनका चरण चुंबन करती है। ये समृद्ध व ऐश्वर्यवान होते हैं। किसी के अधीन काम करना इनके स्वभाव के विपरीत है। राजनीति में इनकी रुचि या पकड़ बनी रहती है। ये अपने कुल कुटुंब में कुलदीपक की तरह होते हैं। ये किसी के दबाव में कभी नहीं आते। इनकी खरी-खरी बातें दूसरों के हृदय को नश्तर सी छेद देती हैं, पर इनका मन शुद्ध होता है। प्रश्न: भविष्य प्लॉट और गाड़ी पर विचार करने के लिए कुंडली के किस भाव को देखना चाहिए? -उमेश त्यागी उत्तर: सद्गुरुश्री कहते हैं कि जन्म कुंडली में चतुर्थ भाव से अचल संपत्ति, प्लॉट, बगीचा, भवन और वाहन की स्थिति जानी जाती है। इसे सुख भाव भी कहते हैं। इस घर से जीवन में सुख, आनंद और ऐश्वर्य का बोध होता है। मानसिक क्षमता, सीने और उदर कष्टों का आकलन इसी भाव से किया जाता है। इसी भाव से मित्रों के सहयोग, असहयोग और उनकी स्थिति का अध्ययन होता है। मां और मां के सुख से संबंधित गणना इसी भाव से होती है। |
| स्मार्टफोन में छिपा है शुद्ध सोना! फेंकने से पहले जान लें Posted: 18 Jan 2022 07:52 AM PST नई दिल्ली। ज्यादातर लोगों के पास कुछ पुराने मोबाइल फोन और टैबलेट होते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनके पास कितनी कीमती धातु है। उदाहरण के लिए, क्या आप जानते हैं कि 1 ग्राम सोना रिकवर करने में केवल 41 मोबाइल फोन लगते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि हर स्मार्टफोन में थोड़ी सी मात्रा में शुद्ध सोना होता है। स्मार्टफोन में लगभग 60 अलग-अलग तत्व होते हैं - जिसमें न केवल सोना बल्कि तांबा और चांदी भी शामिल है। तीनों बिजली के अच्छे कंडक्टर्स हैं, और सर्किट में आमतौर पर सोने की एक पतली लेयर होती है।क्योंकि यह खराब नहीं होता है और इसलिए एक टिकाऊ कनेक्शन सुनिश्चित करता है। |
| बाबा भूतनाथ मंदिर में एक महीने तक शिवलिंग पर चढ़ेगा देशी गाय के मक्खन का घृतकंबल Posted: 18 Jan 2022 07:49 AM PST मंडी नगर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मंदिर में 29 जनवरी तारारात्रि से मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर एक महीने तक जलाभिषेक न करके मक्खन रूपी घृतकंबल चढ़ाने की प्राचीन परंपरा निभाई जाएगी। इसको लेकर पहले दिन शिवलिंग पर 21 किलोग्राम देशी गाय का शुद्घ मक्खन चढ़ाया जाएगा। इसके लिए बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के सहयोग से मक्खन इकट्ठा करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 जनवरी से लेकर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि तक भगवान शिव को जल न चढ़ाकर मक्खन ही चढ़ाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन भगवान का जलाभिषेक के साथ श्रृंगार किया जाएगा। बाबा भूतनाथ मंदिर में मक्खन चढ़ाने की परंपरा 1527 ई से मंडी नगर की स्थापना से चली आ रही है। जिसका आज भी बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। मक्खन से पूरे एक महीने शिवरात्रि के दिन तक देशभर के अलग-अलग प्राचीन मंदिरों के रूपों में बाबा का श्रृंगार किया जाता है। जिसे देखते ही श्रद्घालुओं के मन को छू जाता है। और बड़ी श्रद्घाभाव से श्रद्घालु भगवान के दर्शन के लिए इंतजार करते है। यह परंपरा शिवरात्रि के एक महीने से शुरू हो जाती है। बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन चढ़ाने की परंपरा निभाने के लिए आज हर श्रद्घालु परंपरा का हिस्सा बनता है। लेकिन प्राचीन समय में राजघराने के द्वारा ही मक्खन चढ़ाया जाता था। मान्यता है कि मक्खन को घृत कंबल के रूप में शिव भगवान को चढ़ाया जाता था। आध्यात्मिक दृष्टि से भगवान को 11 माह तक जल चढ़ाया जाता है और एक माह तक जल की गागर उतारकर भगवान को मक्खन चढ़ाया जाता है। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि 29 जनवरी तारारात्रि को मक्खन चढऩे की प्राचीन परंपरा निभाई जाएगी। इसके लिए पहले दिन 21 किलो ग्राम शुद्घ देशी गाय के मक्खन से श्रृंगार किया जाएगा। अगर कोविड का प्रकोप अधिक होगा तो सरकार और जिला प्रशासन की गाइड लाइन के आदेशानुसार ही मंदिर में कार्यक्रम होगा। और सुक्षम रूप में ही परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। |
| सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल समेत कई पदों पर चल रही है भर्ती, 24 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन Posted: 18 Jan 2022 07:48 AM PST सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने Const & Other पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे। Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) इस रोजगार में शैक्षिक योग्यता सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या - 70 पद सीनियर एयरक्राफ्ट मैकेनिक (इंस्पेक्टर) - 12 सीनियर रेडियो मैकेनिक (इंस्पेक्टर) - 05 जूनियर एयरक्राफ्ट मैकेनिक (सब-इंस्पेक्टर) - 04 असिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) - 08 असिस्टेंट एयरक्राफ्ट रेडियो मैकेनिक (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) - 03 सीनियर फ्लाइट गनर (इंस्पेक्टर) - 01 जूनियर फ्लाइट गनर (सब-इंस्पेक्टर) - 04 सीनियर फ्लाइट इंजीनियर (इंस्पेक्टर) - 01 जूनियर फ्लाइट इंजीनियर (सब-इंस्पेक्टर) - 04 इंस्पेक्टर / स्टोरमैन - 02 सब-इंस्पेक्टर (स्टोरमैन) - 04 कॉन्स्ट (रखरखाव) - 22 Important Dates (जरुरी तिथि ) नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 02-08-2021 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 24-04-2022 Age Limit (रोजगार में आयु सीमा) उम्मीदवार की अधिकतम आयु 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। Selection Process (चयन प्रक्रिया) इंटरव्यू, एवं परीक्षा में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा | Salary (वेतनमान) नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी 21,700/- से 69,100/- तक होगी | Application Mode (आवेदन प्रक्रिया) इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा। आवेदन शुल्क (Application Fees) |
| पीपल के पत्ते होते हैं औषधीय गुणों से भरपूर, कई रोगों का होता है उपचार Posted: 18 Jan 2022 07:34 AM PST पीपल का पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पीपल का पेड़ और उसके पत्ते इत्यादि औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि पीपल के पेड़ की छाल का इस्तेमाल कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता है। पीपल स्किन की समस्याओं जैसे फोड़े-फुंसी और बालतोड़ जैसी परेशानियों का बेहतरीन उपचार है। पीपल के पत्तों का इस्तेमाल उसका रस निकालकर किया जाए तो गैस और कब्ज की बीमारी का भी उपचार होता है। पीपल के पत्ते के लगातार चबाने से तनाव दूर होता है और बॉडी हेल्दी रहती है। पीपल के पत्ते को पीसकर एक महीने तक पीने से याददाश्त तेज़ होती है। आइए जानते हैं कि पीपल के पत्तों का इस्तेमाल करने से कौन-कौन सी बीमारियों का उपचार हो सकता है। अगर आपके पैरों या हाथों के बाल टूटकर उसपर घाव होता है तो उसके लिए पीपल बहुत उपयोगी है। बालतोड़ पर पीपल का दूध लगाने से जल्दी ठीक हो जाता है। पीपल की छाल को पानी में घिसकर फोड़े में लगाने से फोड़ा जल्दी ठीक हो जाते हैं। कुछ लोगों को स्किन की समस्याएं बेहद परेशान करती है ऐसे लोग पीपल की छाल को 20 ग्राम कूटकर 200 ग्राम पानी में उबालें और एक चौथाई रहने पर छानकर सुबह पी लें स्किन की समस्याओं से निजात मिलेगी। दाद, खाज, खुजली में पीपल के पत्तों को खाने से या इसका काढ़ा बनाकर पीने से फायदा होगा। पीपल के पत्तों का इस्तेमाल कब्ज और गैस की समस्या का उपचार करने में किया जाता है। इसे पित्त नाशक भी माना जाता है, इसलिए पेट की समस्याओं में इसका इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है। स्किन की रंगत में निखार लाने के लिए पीपल की छाल बेहद असरदार है। पीपल की छाल या इसके पत्तों का प्रयोग करके स्किन की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। NOTE: ये जानकारी किसी डॉक्टरी सलाह पर नहीं, बल्कि मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है। |
| मखाना खाने के होते हैं कई फायदे, हड्डियां मजबूत करने के लिए होता है फायदेमंद Posted: 18 Jan 2022 07:31 AM PST वैसे तो मखाने आमतौर पर हम ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। लेकिन आज के दौर में इसका सेवन रोजाना किया जाए तो काफी फायदे मंद रह सकता है। क्योंकि मखाने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बेहतर स्वास्थ के लिए लाभकारी हैं। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस (2) भी भरपूर होते हैं। कैल्शियम, खास रूप से, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। मखाने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्या है, तो मखाने इसे कम करने में मदद करते हैं। मखाने में भारी मात्रा में न्यूट्रिशन पाया जाता है, जो बॉडी की मसल्स मजबूत बनाता है। चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले बाकी फायदे… जिन लोगों को शुगर लेवल बढ़ने की समस्या होती है, वह मखाने का सेवन करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं। दिल से संबधित सभी परेशानियों के लिए मखाने खाना कारगर हो सकता है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए मखाने खाना कारगर हो सकता है, क्योंकि इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम होता है। अगर कोई गठिया का मरीज है, तो उसे मखाने का सेवन जरूर करना चाहिए। एक्सरसाइज करने के बाद भी आप मखानों का सेवन कर सकते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो भूख लगने पर मखानों का सेवन कर सकते हैं। यह स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है और मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर में कमजोरी नहीं आती है और वजन भी कम होता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि मखाने में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। मखाने में कई अमीनो एसिड होते हैं जो अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें ग्लूटामाइन, सिस्टीन, आर्जिनिन और मेथियोनीन शामिल हैं। इसके सेवन से आप स्किन सबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं. मखाना भी एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। |
| हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी JCB, 4 लोगों की मौत 3 घायल Posted: 18 Jan 2022 07:26 AM PST जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ग्राम पचायत मोहनी के गांव ग्राहो के पास एक जसीबी 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग पीडब्ल्यूडी के बेलदार हैं। सभी कर्मचारी सुबह जेसीबी पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर को पेश आया है। हादसे के समय जेसीबी में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जहां से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। |
| लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलेंगे भारत के धुरंधर, सहवाग और युवराज सिंह भी शामिल, देखें पूरी टीम Posted: 18 Jan 2022 07:22 AM PST लीजेंड्स क्रिकेट लीग 26 जनवरी से ओमान में शुरू होने जा रहा है। जिसमे तीन टीमें हिस्सा ले रही है। भारत के तरफ से इस टूर्नामेंट में इंडिया महाराजास के नाम से खेलेगी जिसमे वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और युवराज सिंह समेत कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनका जलवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले ही देखने को मिला चूका है। भारत के अलावा इसमें रेस्ट ऑफ़ द वर्ल्ड और एशिया लायंस की टीमें भी भाग लेंगी। वही शोएब अख्तर, सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज एशिया लायंस के लिए खेलते नज़र आएँगे। इस आयोजन के सन्दर्भ में सचिन तेंदुलकर को लेकर बिग बी ने ट्वीट कर बताया था की वो भी खेलते नजर आ सकते है। लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पता चला कि तेंदुलकर टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे। तीन टीमों का यह टूर्नामेंट काफी दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके लिए टीमों का ऐलान कर दिया गया है। इंडिया महाराजा की टीम वीरेंदर सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफ़ान पठान, युसूफ पठान, एस बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगड़, नयन मोंगिया, अमित भंडारी। टूर्नामेंट की घोषणा के साथ भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एशिया लायंस के खिलाड़ियों को लेकर कहा कि एक टीम में सभी खिलाड़ी आने से वे निश्चित रूप से विपक्षी टीमों को दौड़ धूप करा पाएंगे। मैं आपको बताना चाहूँगा कि वे चैम्पियन हैं। और अफरीदी, मुरली, चामिंडा वास और शोएब मलिक एक ही टीम के लिए खेलेंगे। |
| मानव शरीर का कौन सा अंग बिजली उत्पन्न कर सकता है ? Posted: 18 Jan 2022 01:24 AM PST जैसा की हम सभी जानते हैं कि सिविल सर्विस की यह परीक्षा कुल तीन चरणों में संपन्न होती है। जिनमे से पहले दो चरणों की परीक्षा लिखित रूप में ली जाती है। और अंतिम चरण मौखिक रूप इंटरव्यू का होता है। इस अंतिम चरण तक केवल कुछ ही परीक्षार्थी पहुँच पाते हैं। असल में यह अंतिम चरण पहले दो चरणों से भी बहुत ज़्यादा कठिन होता है। इसमें पूछे गए सवालों से उम्मीदवार मुश्किल में पड़ जाता है। सवाल 1 : जहांगीर के शासनकाल में पहला मुगल दरबार में आने वाला अंग्रेज कौन था ? जवाब : 'कैप्टन विलियम हाकिंस' प्रथम अंग्रेज था जो मुगल दरबार में आया था। सवाल 2 : ट्विटर पर प्रदर्शित होने वाली चिड़िया का नाम क्या होता है? जवाब : ट्विटर पर प्रदर्शित होने वाली चिडिया का नाम 'लेरी' है। सवाल 3 : तेंदुलकर समिति के गठन का कारण क्या था ? जवाब : तेंदुलकर समिति का गठन कृषि उत्पादन मापने के लिए किया गया है। सवाल 4 : अमेरिका के किसी राज्य के नाम में नहीं आने वाला अक्षर कौन सा है ? जवाब : क्यू (Q) एक ऐसा अक्षर है, जो अमेरिका के किसी राज्य के नाम में नहीं आता है। सवाल 5 : मनुष्य की वह कौन सी चीज है जो सदा बढ़ती ही रहती है ? जवाब : आयु सवाल 6 : मनुष्य के किस अंग द्वारा बिजली उत्पादन किया जा सकता है? जवाब : मस्तिष्क |
| हिमाचल चार दिन तेवर दिखाएगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार Posted: 18 Jan 2022 01:15 AM PST हिमाचल प्रदेश में सोमवार से फिर मौसम ने फिर से करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो यह बारिश और बर्फ़बारी 18 से 20 जनवरी तक होने के आसार है । लेकिन , मैदानी इलाकों में मौसम की बात करें तो वहां मौसम शुष्क रहेगा। खराब मौसम को देखते हुए लाहौल, किन्नौर और चंबा के बर्फीले इलाकों के लोगों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह के समय धूप खिली रही। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वालों क्षेत्रों में भले ही राजमार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया हो, लेकिन 154 संपर्क मार्ग अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। एनएच 305 जलोड़ी के सोझा तक ही अभी बहाल हुआ है। प्रदेश में 44 पेयजल स्कीमें ठप हैं। इससे प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। बर्फीले इलाकों में 74 ट्रांसफार्मर बंद रहने से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। जानिए कैसा रहा तापमान : क्षेत्र न्यूनतम तापमान केलांग – 11.9 मनाली -0.2 कुफरी – 0.6 भुंतर 1.5 सुंदरनगर 2.8 सोलन 2.5 धर्मशाला 4.2 शिमला 4.9 कांगड़ा 5.0 |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |