न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


SNL का सबसे धांसू 118 रुपये वाला Recharge plan, क्या बेहतर है Jio के 119 रुपये के प्लान से, खुद जानें

Posted: 20 Jan 2022 03:33 AM PST

SNL का सबसे धांसू 118 रुपये वाला Recharge plan, क्या बेहतर है Jio के 119 रुपये के प्लान से, खुद जानें

आपको हम आए दिन बताते ही रहते हैं कि BSNL आज हर सेगमेंट में में एक रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) पेश कर रही है। कंपनी के पास उन यूजर्स के लिए भी प्लान (Plan) है जो कम कीमत में कॉलिंग (Calling) और डेटा (Data) चाहते हैं, इतना ही नहीं कंपनी BSNL के पास ऐसे भी प्लान (Plan) हैं जो लंबी अवधि यानि वैलिडिटी (Validity) के साथ आते हैं। इतना ही नहीं BSNL आपको प्रीपेड (Prepaid) प्लांस (Plans) की हर श्रेणी में कुछ न कुछ ऑफर करती है, इतना ही ब्रॉड्बैन्ड जगत की बात करें तो BSNL के आगे पीछे कोई नहीं है। इसके अलावा BSNL जल्द ही अपने 4G नेटवर्क को भी देशभर में लॉन्च करने की योजना पर कम कर रही है। आज हम आपको BSNL के कुछ यूनीक प्लांस (Plans) के बारे में बताने वाले हैं जो अपने आप में बेहद धांसू और गजब के हैं।

अगर आपको कामम वैलिडिटी (Validity) के साथ आने वाले प्लांस (Plans) में ज्यादा डेटा (Data) की जरूरत है तो आपके लिए कंपनी के पास सबसे बेस्ट चॉइस मौजूद है। आपको बता देते है कि कंपनी के पास 118 रुपये के अलावा 147 रुपये की कीमत में दो दमदार प्रीपेड (Prepaid) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) हैं। जो आपको बेहद ही ज्यादा पसंद आ सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर यह प्लांस (Plans) आपको क्या ऑफर करते है।


118 रुपये की कीमत में BSNL का सस्ता (CHEAPEST) रिचार्ज (RECHARGE) प्लान (PLAN)

BSNL के इस परेपीड रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) की बात करें तो सबसे पहले आपको बता देते हैं कि इस प्लान (Plan) के साथ आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) ऑफर की जा रही है। हालांकि इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) डेटा (Data) मिलता है, जो सबसे खास बात भी कही जा सकती है, हालांकि एक खराब खबर यह है कि BSNL के इस प्लान (Plan) में आपको 0.5GB डेली के तौर पर ही यह डेटा (Data) मिलता है। इसका मतलब है कि डेली डेटा (Data) लिमिट खत्म होने के बाद आपको स्लो इंटरनेट मिलने वाला है। इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 26 दिनों की है यानि आपको यह लाभ 26 दिनों तक मिलते रहने वाले हैं। इसके अलावा आपको इस प्लान (Plan) में कोई फ्री SMS बेनेफिट नहीं मिल रहा है।

147 रुपये की कीमत वाला BSNL का बेहद सस्ता (CHEAPEST) प्लान (PLAN)

इस प्लान (Plan) की चर्चा करें तो यह एक स्पेशल टैरिफ प्लान (Plan) है, जो कंपनी की ओर से मात्र 147 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान (Plan) में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी (Validity) ऑफर की जा रही है। इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको 10GB डेटा (Data) भी ऑफर किया जाता है। इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) भी ऑफर की जा रही है, डेटा (Data) की एक बार फिर से बात करें तो यह बिना किसी लिमिट का डेटा (Data) है यानि आप इसे जब चाहे तब इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान (Plan) में भी आपको कोई SMS लाभ नहीं मिल रहा है।

अब अगर आप Jio के एक प्लान (Plan) के बारे में जानना चाहते है तो इसके बारे में भी हम आपको बताने वाले हैं। असल में मात्र 119 रुपये की कीमत में Jio के पास भी एक प्लान (Plan) है जो आपको बढ़िया ऑफर दे रहा है। आइए जानते है कि इस प्लान (Plan) के बारे में आखिर Jio के इस प्लान (Plan) में आपको क्या मिलता है, इसके अलावा क्या यह BSNL के 118 रुपये वाला प्लान (Plan) से बेहतर है। आइए जानते हैं!

JIO का 119 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज (RECHARGE) प्लान (PLAN)

Jio के प्लान (Plan) की चर्चा करें तो कीमत को देखते हुए BSNL के 118 रुपये वाले प्लान (Plan) के मुकाबले Jio का यह प्लान (Plan) 1 रुपये महंगा है। ईसकए अलावा इस प्लान (Plan) में आपको 1.5GB डेली डेटा (Data) दिया जा रहा है। जो BSNL 0.5GB यानि 500MB के मुकाबले कहीं ज्यादा है। हालांकि इस प्लान (Plan) यानि Jio के प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) मात्र 14 दिनों की है। इसका मतलब है कि Jio के प्लान (Plan) में आपको बेशक वैलिडिटी (Validity) कम मिल रही हो लेकिन डेटा (Data) आपको बेहद ज्यादा मिलने वाला है। इतना ही नहीं, Reliance Jio के इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) के साथ Jio के सभी ऐप्स का एक्सेस और 300 SMS भी फ्री में ऑफर किए जा रहे हैं। अब आप अपने आप ही अंदाजा लगा सकते हैं कि Jio या BSNL के प्लांस (Plans) में से आपके लिए कौन सा बेहतर है।

हमीरपुर के बड़सर का लाल शहीद, अपने पीछे माँ-पत्नी व दो बेटियों को छोड़ा गया

Posted: 20 Jan 2022 03:17 AM PST

हमीरपुर के बड़सर का लाल शहीद, अपने पीछे माँ-पत्नी व दो बेटियों को छोड़ा गया

मुंबई स्तिथ नौसेना डॉकयार्ड में मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस रणवीर में हुए अचानक धमाके में हिमाचल के वीर सपूत के शहीद होने की खबर सामने आई है। शहीद सुरेंद्र ढटवालिया (47 वर्ष) हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर अंतर्गत सठवीं गांव के निवासी थे।

बता दें कि इस धमाके में नौसेना के तीन जवान शहीद हुए हैं, वहीं 11 नौसैनिक घायल हुए हैं। सुरेंद्र ढटवालिया भारतीय नौसेना मे एमसीपीओ रैंक के अधिकारी थे। पिछले 28 वर्षों से भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

शहादत का दुखद समाचार उनके पैतृक गांव सठवीं में पता चलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौर गई। शहीद जवान अपने पीछे माता केहरो देवी, पत्नी नीलम कुमारी एवं दो बेटियां अंशिका तथा काजल को छोड़ गए है।

एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने बताया कि शहीद की पार्थिव देह बुधवार रात दिल्ली पहुंची है। परिजन पार्थिव देह को लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। वीरवार को शहीद का अंतिम संस्कार हो सकता है।

आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से नवंबर 2021 से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। विस्फोट कैसे हुआ इसके कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इनक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

बता दें कि विध्वंसक आईएनएस रणवीर 28 अक्तूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था। हथियारों और सेंसर से लैस यह 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित है।

इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, विमान भेदी और मिसाइल रोधी टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लांचर हैं।

PNB बैंक में निकली सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर बिना टेस्ट सीधी भर्ती, 10th पास करे आवेदन

Posted: 20 Jan 2022 03:05 AM PST

PNB बैंक में निकली सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर बिना टेस्ट सीधी भर्ती, 10th पास करे आवेदन

PNB Recruitment 2022: बैंक की नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने विभिन्न विभागों में मुख्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
 
20 जनवरी तक करें आवेदन
पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2022 तक है। इस भर्ती के माध्यम से पीएनबी के द्वारा कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में इन आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

पीएनबी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा कार्य अनुभव भी होना चाहिए। पदों के अनुसार जरूरी योग्यता को जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जा सकते हैं।

PNB Recruitment 2022: आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंकग के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य योग्यता अनुभव आदि के आधार पर चयन किया जाएगा।

PNB Recruitment 2022 के लिए कैसे करें आवेदन?
जो भी उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को इस आवेदन पत्र को सभी जरूरी जानकारी दर्ज कर के General Manager-HRMD, Punjab National Bank, Human Resource Division, 1st Floor, West Wing, Corporate Officer, Sector-10, Dwarka, New Delhi- 110075 के पते पर भेजना होगा।

पहाड़ी फूल करेगा कोरोना का इलाज, वैज्ञानिकों का दावा- बुरांश का अर्क संक्रमण की रोकथाम में मददगार

Posted: 20 Jan 2022 02:58 AM PST

पहाड़ी फूल करेगा कोरोना का इलाज, वैज्ञानिकों का दावा- बुरांश का अर्क संक्रमण की रोकथाम में मददगार

दुनिया की नाक में दम करने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश के राजकीय फूल बुरांश का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह दावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंडी और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने हाल ही में की गई रिसर्च में किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार बुरांश के फूलों से निकाले जाने वाले अर्क से शरीर में कोरोना की संख्‍या को बढ़ने से रोका जा सकेगा।

बता दें कि बीते करीब दो वर्षों से इस पर शोध जारी था और उसके बाद ये निष्कर्ष निकाला है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके फूल की पंखुड़ि‍यों में ऐसे फायटोकेमिकल (Phytochemicals) मिले हैं, जिनका इस्‍तेमाल कोविड-19 होने पर इलाज के तौर पर किया जा सकता है। इसमें एंटीवायरल (Antiviral) गुण हैं और वायरस से लड़ सकता है। बता दें कि बुरांश के फूलों से तैयार अर्क का इस्‍तेमाल कई रोगों में किया जाता है, जैसे- हृदय रोग, जुकाम, सिरदर्द, बुखार और मांसपेशियों का दर्द। इसके अलावा इसकी पत्‍त‍ियों से चटनी भी बनाई जाती है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

IIT मंडी के एसोसिएट प्रोफेसर श्‍याम कुमार बताते हैं कि बुरांश के पौधे में मिले फायटोकेमिकल्‍स यानी पौधों से मिलने वाले केमिकल असरदार साबित होते हैं। नेचुरल होने के कारण इनके जहरीले होने की आशंका भी नहीं रहती।

बुरांश के फूल का अर्क असरदार होगा या नहीं, इसे समझने के लिए रिसर्च की गई। शोधकर्ता राजन नंदा कहते हैं कि फूलों के अर्क में वायरस से लड़ने की कितनी खूबी है, इसे समझने की कोशिश की गई। इस अर्क में मौजूद फायटोकेमिकल्‍स का वायरस पर असर होता है।

बायोमॉलिकुलर स्‍ट्रक्‍चर एंड डायनामिक्‍स जर्नल में पब्लिश शोध के अनुसार, लैब में Vero E6 कोशिकाओं पर प्रयोग किया गया। ये कोशिकाएं अफ्रीकन ग्रीन मंकी की मदद से विकसित की गई थीं। इनका ज्‍यादातर इस्‍तेमाल बैक्‍टीरिया और वायरस के संक्रमण की गंभीरता को समझने के लिए किया जाता है। प्रयोग के दौरान इन संक्रमित कोशिकाओं पर फूलों का अर्क इस्‍तेमाल किया गया। शोध में सामने आया कि ये कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद करता है।

IAS Interview Question : ऐसा कौन सा देश है जहा बच्चा पैदा नहीं होता है ?

Posted: 20 Jan 2022 02:51 AM PST

हमारे देश के ज़्यादा तर युवाओ का सपना आईएएस आईपीएस ऑफिसर बनने का होता है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत और लगन से अपनी तैयारी करते है। लेकिन हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। क्योकि यूपीएससी की परीक्षा सबसे कठिन परीक्षा होती है। हर साल लाखो छात्र इस परीक्षा में बैठते है। लेकिन सफलता किसी ही किसी के हाथ लगती है।  आपकी जानकरी के लिए बता दे, सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणो में होते है। जिसमे दो लिखित और इंटरव्यू राउंड होता है। लिखित में बहुत से उम्मीदवार पास कर लेते हैं। लेकिन इंटरव्यू में हर कोई अपनी पढाई के बल पर पास नहीं हो पाता हैं। क्योकि आईएएस इंटरव्यू में जोक, पहेली या रियल लाइफ से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ लिया जाता हैं। जिसका जवाब देने में सब सक्षम नहीं हो पाते है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ सवालो के जवाब लाए है।  सवाल 1 : हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीनों क्षैतिज पट्टियां किस अनुपात में रहते है ? जवाब: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीनों क्षैतिज पट्टियां 1:1:1 अनुपात में रहते है।  सवाल 2 : कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय। ये खाए बौरात हैं वे पाए बौराय॥ दोहे में कनक शब्द एक अर्थ सोना है, इसका दूसरा अर्थ क्या हैं? जवाब: कनक का दूसरा अर्थ धतूरा है।  सवाल 3 : खाने-पाने की चीज़े को पैक करने के लिए किस धातु की पत्रें बनाई जाती है ? जवाब: एल्युमिनियम के पत्रें बनाई जाती है।  सवाल 4 : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की नियुक्ति कौन करता है बताइये ? जवाब: राष्ट्रपति, संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की नियुक्ति करता है।  सवाल 5 : मधुबनी पेंटिग किस राज्य से जुड़ा हुआ है? जवाब: बिहार से  सवाल 6 : विश्व का ऐसा कौन सा देश है जिसे

हमारे देश के ज़्यादा तर युवाओ का सपना आईएएस आईपीएस ऑफिसर बनने का होता है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत और लगन से अपनी तैयारी करते है। लेकिन हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। क्योकि यूपीएससी की परीक्षा सबसे कठिन परीक्षा होती है। हर साल लाखो छात्र इस परीक्षा में बैठते है। लेकिन सफलता किसी ही किसी के हाथ लगती है।

आपकी जानकरी के लिए बता दे, सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणो में होते है। जिसमे दो लिखित और इंटरव्यू राउंड होता है। लिखित में बहुत से उम्मीदवार पास कर लेते हैं। लेकिन इंटरव्यू में हर कोई अपनी पढाई के बल पर पास नहीं हो पाता हैं। क्योकि आईएएस इंटरव्यू में जोक, पहेली या रियल लाइफ से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ लिया जाता हैं। जिसका जवाब देने में सब सक्षम नहीं हो पाते है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ सवालो के जवाब लाए है।

सवाल 1 : हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीनों क्षैतिज पट्टियां किस अनुपात में रहते है ? 
जवाब: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीनों क्षैतिज पट्टियां 1:1:1 अनुपात में रहते है।

सवाल 2 : कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय। ये खाए बौरात हैं वे पाए बौराय॥ दोहे में कनक शब्द एक अर्थ सोना है, इसका दूसरा अर्थ क्या हैं? 
जवाब: कनक का दूसरा अर्थ धतूरा है।

सवाल 3 : खाने-पाने की चीज़े को पैक करने के लिए किस धातु की पत्रें बनाई जाती है ?
 जवाब: एल्युमिनियम के पत्रें बनाई जाती है।

सवाल 4 : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की नियुक्ति कौन करता है बताइये ? जवाब: राष्ट्रपति, संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की नियुक्ति करता है।

सवाल 5 : मधुबनी पेंटिग किस राज्य से जुड़ा हुआ है? 
जवाब: बिहार से

सवाल 6 : विश्व का ऐसा कौन सा देश है जिसे "मोतियों का द्वीप" कहा जाता है?
 जवाब: "बहरीन" एक ऐसा देश है जिसे मोतिओं का द्वीप कहते हैं।

सवाल 7 : ऐसा कौन सा जगह है जहा बच्चा पैदा नहीं होता है ? जवाब: वेटिकन सिटी, वेटिकन सिटी में कभी कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। बताया जाता है कि 1983 में यहां एक बच्चे का जन्म हुआ था। लेकिन वेटिकन सिटी के इतिहास में ऐसे बहुत कम दिन है जब यहां किसी बच्चे का जन्म हुआ हो। मजेदार बात यह है कि वेटिकन सिटी में अपने नागरिकों का जन्मदिन बड़े ही यादगार तरीके से मनाया जाता है।

सवाल 8 : मोबाइल को हिंदी में क्या कहा जाता है? 
जवाब: मोबाइल को हिंदी में दूरभाष यन्त्र कहा जाता है।

सवाल 9 : सुनाई देने के लिए श्रोता और परावर्तक सतह के बीच की कम से कम कितनी दूरी होनी चाहिए? 
जवाब: 16.6 मीटर की दूरी

सवाल 10 : ट्विटर पर दिखने वाली चिड़िया का को क्या कहते है? 
जवाब: ट्विटर पर दिखने वाली चिड़िया का नाम लैरी है।

सहवाग और अख्तर में होगी ‘जंग’, सहवाग बने ‘इंडियन महाराज’ के कप्तान

Posted: 20 Jan 2022 02:47 AM PST

सहवाग और अख्तर में होगी 'जंग', सहवाग बने 'इंडियन महाराज' के कप्तान

पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग गुरुवार को शुरू होने वाली लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडियन महाराज टीम की अगुवाई करेंगे। आईपीएल में दिल्ली और पंजाब के लिए कप्तानी कर चुके सहवाग टीम में कप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वही मोहम्मद कैफ उप-कप्तान जबकि ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता कोच जॉन बुकानन कोच की भूमिका के रूप में दिखेंगे।

20 से 29 जनवरी तक खेले जाने वाले इस टी-20 लीग में कुल तीन टीमें आपस में भिड़ेंगी। एशिया से एक और टीम एशिया लॉयंस इस लीग में हिस्सा ले रही है जिसकी अगुवाई पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक करेंगे। इस टीम में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, मोहम्मद हाफिज, उमर गुल, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, चमिंडा वास और हबीबुल बशर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। एशिया लॉयंस ने दिलशान को उप-कप्तान, जबकि 1996 आईसीसी विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा कोच नियुक्त किया है। टूर्नामेंट की तीसरी टीम वर्ल्ड जायंट्स की अगुवाई वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी करेंगे। पहले मैच में 20 जनवरी को इंडियन महाराज और एशिया लॉयंस भिड़ेंगे।

तीसरी टीम वर्ल्ड जायंट्स है जो इस लीग में खेलेगी। इस टीम के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली, इंग्लैंड के केविन पीटरसन, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर खेलते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जोंटी रोड्स वर्ल्ड जायंट्स टीम के खिलाड़ी सह मेंटॉर होंगे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट के आयुक्त (कमिश्नर) रवि शास्त्री ने कहा कि ये खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फिर भी ये क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी हैं। मुझे यकीन है कि वे अगले 10 दिनों में अपनी टीमों के लिए अपना अतिरिक्त कौशल दिखाएंगे। साथ ही अपने फैंस को अपने शानदार प्रदर्शन से रोमांचित करेंगे।

Post Bottom Ad

Pages