न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- सुबह खाली पेट पानी के साथ पीएं ये चीज, होंगे चौकाने वाले बड़े फायदे
- महामारी कैसे खत्म होगी? ओमीक्रोन ने खड़े कर दिए सवाल
- Makar Sankranti 2022: इस तारीख को है मकर संक्रांति नोट कर लें शुभ मुहूर्त
- घर में भूल कर भी इस दिशा में नहीं लगाएं मनी प्लांट! वरना पड़ेगा उल्टा असर
- सोमवार को देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन 4 राशियों के लिए धनलाभ के योग
- कोहली की बल्लेबाजी को लेकर हेड कोच द्रविड़ ने की भविष्यवाणी, कहा- जल्द बनाएंगे बड़ा स्कोर
- हिमाचल: आज से बच्चों को लगेगी वैक्सीन, 2797 स्कूलों में होगा टीकाकरण।
- हमीरपुर: जमीन विवाद के चलते दो बड़े भाइयों ने मिलकर छोटे को उतारा मौत के घाट
- इस विभाग में 3800 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन
- लड़कियों को मिलेंगे 54100 रुपए, जानें कैसे करें इस योजना में आवेदन
- केंद्र सरकार हर महीने सभी लोगों के खाते में ट्रांसफर करेगी पूरे 5000 रुपये, जल्दी से जान लें कैसे मिलेगा फायदा?
| सुबह खाली पेट पानी के साथ पीएं ये चीज, होंगे चौकाने वाले बड़े फायदे Posted: 03 Jan 2022 09:58 AM PST आजकल के दौर में लोगों के खराब लाइफस्टाइल व गलत खानपान के चलते ज्यादातर लोगों में सिरदर्द, कमर दर्द की समस्या होना कोई बडी बात नहीं है, इनमें से यह समस्या ज्यादातर खासकर महिलाओं में देखने को मिलती है। अधिकतर महिलाओं में प्रेगनेंसी, मेनोपॉज और 30 की उम्र के बाद यह परेशानियां बढने लगती है। लेकिन अगर आप ध्यान दे तो इस सब का इलाज आपके घर में ही होता है। जिस चीज के बारे में हम बता रहे है वो है मेथी दाना, इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी-बी, सोडियम, प्रोटीन, लिपिड, फाइबर, आयरन, जिंक, फास्फोरस, कैल्शियम, कार्ब्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो किसी की भी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। बता दें कि, मेथी दाना ही नहीं, बल्कि इसकी जड़, पत्तियों को भी दवाई बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तो दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे है मेथी दाना का पानी बनाने का तरीका। कैसे बनाएं मेथी का पानी ? इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको 1 से 1/2 चम्मच मेथी दानों को 1 गिलास गुनगुने पानी में रातभर भिगो दें। सुबह इसे छानकर शहद मिलाकर पीएं। आप चाहे तो बाद में मेथी दाना को खा भी सकते हैं। मोटापा घटाए इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।खाली पेट मेथी का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन क्रिया भी सही रहती है। दिल को रखे स्वस्थ यह पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल को काफी तेजी से कम करता है और इससे रक्त संचार भी सही रहता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। शुगर को करे कंट्रोल इसे पीने से डायबिटीज मरीजों के लिए भी मेथी का पानी पीना बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। बेहतर पाचन क्रिया इससे पाचन क्रिया सही रहती है इसलिए इससे एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिग की समस्या नहीं होती। जोड़ों में दर्द इसका सेवन अगर आप रोजाना 1 कप मेथी का पानी पीएंगे तो जोड़ दर्द, कमर, घुटनों में दर्द की समस्या भी नहीं होगी। पीरियड्स प्रॉब्लम्स 1 कप मेथा का पानी मासिक धर्म में होने वाली परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है। साथ ही इससे पुरुषों में स्पर्म काउंट भी बढ़ता है। ये महिलाएं ना करें सेवन? माना जाता है कि मेथी की तासीर गर्म होती है इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। |
| महामारी कैसे खत्म होगी? ओमीक्रोन ने खड़े कर दिए सवाल Posted: 03 Jan 2022 09:51 AM PST ओमीक्रोन वेरिएंट के सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। दुनिया को एक ऐसे वायरस के साथ ही जीना होगा जो कि जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और फिर से प्रसार को रोकने की कोशिशों में जुटी थकी हुई दुनिया संघर्ष कर रही है, लेकिन इस बार, हम नए सिरे से शुरुआत नहीं कर रहे हैं। टीके भले ही संक्रमण को पूरी तरह न रोक पाएं लेकिन वे गंभीर बीमारी से मजबूत सुरक्षा प्रदान करते हैं। ओमीक्रोन पहले के कुछ प्रकारों की तरह घातक नहीं लगता और जो लोग इससे बचे रहे हैं उन्हें टीके से वायरस के उन अन्य रूपों के खिलाफ सुरक्षा मिलेगी जो अभी फैल रहे हैं - और शायद अगला स्वरूप कोई आता है तो उससे भी उबरने के लिये मदद मिलेगी। येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्बर्ट को ने कहा, 'जब तक हम वास्तव में एंडगेम (महामारी के अंतिम चरण) के बारे में गंभीर नहीं हो जाते' नवीनतम संस्करण एक चेतावनी है कि अब क्या होगा। उन्होंने कहा कि, 'निश्चित रूप से कोविड हमेशा हमारे साथ रहेगा।' उन्होंने कहा, 'हम कभी कोविड को मिटाने या खत्म करने में सक्षम नहीं होंगे, इसलिए हमें अपने लक्ष्यों की पहचान करनी होगी।' किसी बिंदु पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) यह निर्धारित करेगा कि कब उचित संख्या में देशों ने अपने कोविड-19 मामलों- या कम से कम अस्पताल में भर्ती होने वालों अथवा जान गंवाने वालों की संख्या- को पर्याप्त रूप से कम कर दिया है जिससे महामारी को आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुकी घोषित किया जा सके। वास्तव में वह सीमा क्या होगी यह स्पष्ट नहीं है। ऐसा होने पर भी दुनिया के एक हिस्से में महामारी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा- विशेषकर कम आय वाले देशों या जहां टीके व उपचार की सुविधा नाकाफी है- जबकि अन्य देश ज्यादा सुगमता से उस दिशा में बढ़ेंगे जिसे वैज्ञानिक महामारी का 'अंतिम चरण' कहते हैं। हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के संक्रामक रोग विशेषज्ञ स्टीफन किस्लर ने कहा, वे अस्पष्ट भेद हैं। व ह अंतिम चरण को कोविड-19 से निपटने के लिए 'किसी प्रकार की स्वीकार्य स्थिर स्थिति' तक पहुंचने के रूप में परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन संकट दर्शाता है कि हम अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं लेकिन 'मेरा मानना है कि हम उस स्थिति में पहुंच जाएंगे जहां सार्स-सीओवी-2 भी स्थानिक होगा जैसे फ्लू एक स्थानिक रोग है।' तुलना के लिए, कोविड-19 ने दो वर्षों में आठ लाख से अधिक अमेरिकियों की जान ले ली जबकि फ्लू से आमतौर पर प्रति वर्ष 12,000 से 52,000 के बीच लोगों की जान जाती है। जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर हेल्थ सिक्योरिटी के एक वरिष्ठ अध्येता डॉ. अमेश अदलजा ने कहा, 'यह उस बिंदु पर फिर से नहीं जा रहे हैं जहां यह 2019 में था। हमें लोगों की जोखिम सहनशीलता के बारे में सोचने के लिए समय मिला है।' |
| Makar Sankranti 2022: इस तारीख को है मकर संक्रांति नोट कर लें शुभ मुहूर्त Posted: 03 Jan 2022 09:48 AM PST साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति ही होता है। इसके बाद फिर त्योहारों की झड़ी लग जाती है। नया साल शुरू हो गया है और इस बार मकर संक्रांति या 'खिचड़ी (Khichdi)' 14 जनवरी 2022 को पड़ रही है। जैसे कि हम जाते हैं कि 'मकर संक्रांति (Makar Sankranti)' हिंदूओ के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन से खरमास भी समाप्त होता है। शुभ मुहूर्त (auspicious time)- पुण्य काल- 14 जनवरी को दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक पुण्य काल की कुल अवधि- 03 घंटे 02 मिनट मकर संक्रांति के दिन महा पुण्यकाल- 14 जनवरी को दोपहर 02.43 से 04:28 तक कुल अवधि - 01 घंटा 45 मिनट मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर जरूर करें ये कार्य- दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण, जप, तप करें इस दिन दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण, जप, तप का खासा महत्व है। सूर्यदेव (Suryadev) की पूजा इस मंत्र से करें- माघे मासे महादेव: यो दास्यति घृतकम्बलम। स भुक्त्वा सकलान भोगान अन्ते मोक्षं प्राप्यति॥ |
| घर में भूल कर भी इस दिशा में नहीं लगाएं मनी प्लांट! वरना पड़ेगा उल्टा असर Posted: 03 Jan 2022 09:45 AM PST Money Plant Tips: अगर आपने भी अपने घर में मनी प्लांट लगाया है तो ये खबर जरूर पढ़ लें. आम तौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि अपने घर में मनी प्लांट लगाने से धन की बढ़ोतरी (Money Plant Tips In Hiindi) होती है. वस्तु के अनुसार इसे सही भी माना गया है. लेकिन आपको यह जानना जरूरी है कि आपको अपने घर में किस दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए. वरना ये खास पौधा अपने गुण के विपरीत असर कर सकता है. वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं लगाया गया तो धन की बढ़ोतरी (Money Plant Tips Direction) होने के बजाय पैसे की तंगी बनी रहेगी. इसलिए आज हम आपको मनी प्लांट की दिशा के बारे में जानकारी दे रहे हैं. सालों भर हरा-भरा रहने वाला यह खास पौधा देखने में बेहद खूबसरत लगता है. मनी प्लांट मनी प्लांट का पौधा घर की शोभा भी बढ़ाता है. और साथ ही यह जिस घर में होता है वहां पैसे की कमी भी नहीं होती है. मनी प्लांट का पौधा आपको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी देता है. कौन सी दिशा है परफेक्ट वस्तु के अनुसार, आपको दक्षिण पूर्व की दिशा (Money Plant Tips Right direction) में मनी प्लांट लगाना चाहिए. इस दिशा में इसे लगाने से धन की प्राप्ति और सुख समृद्धि में विकास होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बना रहता है. इसके अलावा आपको बता दें कि आपको गलत से भी मनी प्लांट उत्तर पूर्व और पूर्व पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. मनी प्लांट लगाने के लिए इस दिशा को वस्तु शस्त्र में अनुपयोगी बताया गया है. इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ता है. इसके साथ ही ध्यान रखें कि जहां आपने मनी प्लांट लगाया है वहां गंदगी बिल्कुल नहीं रहना चाहिए. मनी प्लांट लगाने के फायदे - जिस घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उस घर में धन की कमी नहीं होती है. - इस पौधे को घर में लगाने से संपन्नता बनी रहती है. - सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने पर घर से सदस्यों में रिश्तो में मधुरता आती है. - मनी प्लांट का पौधा जिस घर में लगा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है - नकारात्मकता इस पौधे से हर हाल में दूर रहती है. - मनी प्लांट जिस घर में लगा होता है उस घर में मौजूद वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं - जिस घर में यह पौधा लगा होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है. |
| सोमवार को देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन 4 राशियों के लिए धनलाभ के योग Posted: 02 Jan 2022 09:01 PM PST 3 2022: नए साल का पहला सप्ताह आपके लिए बढ़िया चल रहा है. सोमवार को आपकी कई लोगों से वार्ता होगी. परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी और दाम्पत्य जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं कि आपके लिए सोमवार कैसा रहने वाला है. मेष (Aries): भाग्य आपके साथ है. परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. रुका हुआ धन वापिस मिलेगा और धन का निवेश होगा. वृषभ (Taurus): नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत होगी. पुत्र संतान की ओर से सराहनीय काम होगा. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. मिथुन (Gemini): छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी. खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं. भाग्य का साथ मिलनेवाला है. कर्क (Cancer): आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी, इसलिए आप सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें. अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. सिंह (Leo): काफी लोगों से आपकी वार्तालाप होगी, मधुर संबंध बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे. कन्या (Virgo): भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. भाग्य का साथ मिलनेवाला है. काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी. तुला (Libra): चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है. वृश्चिक (Scorpio): दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा. जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा. आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी. धनु (Sagittarius): सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है, इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी ना होने दे, फिर दिन अच्छा बीतेगा. मकर (Capricorn): घूमने-फिरने के लिए घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में दिन अनुकूल है. कुंभ (Aquarius): किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है. अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें. निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें. मीन (Pisces): स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. विदेश यात्रा का आनंद लेंगे. कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है. धन का निवेश करने के लिए दिन उत्तम है. पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन निवेश कर सकते है. |
| कोहली की बल्लेबाजी को लेकर हेड कोच द्रविड़ ने की भविष्यवाणी, कहा- जल्द बनाएंगे बड़ा स्कोर Posted: 02 Jan 2022 08:55 PM PST नवंबर 2019 के बाद से टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बल्ले से एक भी सेंचुरी नहीं निकली है। विराट ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज किया है, तब से यह पहला मौका है, जब लगातार दो साल उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है, लेकिन हेड कोच राहुल द्रविड़ इसको लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। द्रविड़ ने भविष्यवाणी की कि विराट अपना बैटिंग फॉर्म बदलने के कगार पर हैं। 2020 की शुरुआत से 14 टेस्ट में बिना किसी शतक के उनका औसत 26.08 का रहा है। सेंचुरियन में पहले टेस्ट में उनकी दो पारियों ने उस इंतजार को जारी रखा। वह एक ठोस शुरुआत के बाद बाहर की गेंद को छेड़ने के चक्कर में आउट हो गए। द्रविड़ ने कहा, 'भले ही उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और उन शुरुआतों को बड़े स्कोर में बदल नहीं सके, मुझे लगता है कि उनके बल्ले से अच्छे स्कोर आने वाले हैं। ग्रुप में उनको देखकर लगता है कि वह सब कुछ कितने आराम से कर रहे हैं, वह कितने शांत हैं और वह कैसे तैयारी कर रहे हैं और कैसे वह इस सब में जुड़े हुए हैं। हो सकता है कि अगले मैच में ऐसा ना हो, मैं उम्मीद करता हूं कि यह अगले मैच में होगा, लेकिन मुझे लगता है कि उसके जैसे व्यक्ति से हम एक बार लय पकड़ने के बाद बड़े स्कोर का सिलसिला देखने वाले हैं। मुझे लगता है कि पिछले दो हफ्तों में उनके आसपास जो शोर है, उसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और भारतीय क्रिकेट का बेहतरीन नेतृत्व किया।' 2020 की शुरुआत से चेतेश्वर पुजारा का औसत 26.21 है और इस दौरान उन्होंने केवल सात अर्धशतक लगाए हैं। द्रविड़ से जब पुजारा के फॉर्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कई बार बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों में बिना बड़े स्कोर बनाए अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। द्रविड़ ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अपना बेस्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, और कई बार, निश्चित रूप से वह अधिक रन बनाना चाहेंगे। उन्होंने अपने 10 वर्ष के टेस्ट क्रिकेट करियर में बहुत सफलता हासिल की है, इसलिए उन्हें पता है कि उनके पास कितनी ऊंचाइयां हैं और उन्हें किस तरह की सफलता मिली है।' |
| हिमाचल: आज से बच्चों को लगेगी वैक्सीन, 2797 स्कूलों में होगा टीकाकरण। Posted: 02 Jan 2022 08:56 PM PST हिमाचल प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 से 18 साल तक के 3.50 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोना वैक्सीन लगेगी। सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक प्रदेश के 2797 स्कूलों में वैक्सीनेशन होगी। स्वास्थ्य विभाग के सेंटर में दो हेल्थ वर्कर और शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे। सरकार ने 15 जनवरी तक किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। किशोर कहीं भी नजदीकी स्कूलों में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे तक छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही रोका जाएगा, ताकि किसी को रिएक्शन होता है तो उसे जोनल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा सके। दो से तीन स्कूलों के लिए एक एंबुलेंस रखी जाएगी। इसके अलावा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भी विद्यार्थी वैक्सीन लगवा सकेंगे। विद्यार्थी कोविन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर वैक्सीन के लिए समय तय कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रिंसिपलों की जिम्मेदारी तय की है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि दोनों टीके लगवा चुके स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग की 96200 पात्र आबादी को 10 जनवरी से कोविड टीके की एहतियातन बूस्टर डोज दी जाएगी। |
| हमीरपुर: जमीन विवाद के चलते दो बड़े भाइयों ने मिलकर छोटे को उतारा मौत के घाट Posted: 02 Jan 2022 08:43 PM PST पुलिस थाना बड़सर के तहत ननावां पंचायत के ब्याड़ गांव में जमीन विवाद के चलते दो बड़े भाइयों ने छोटे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मृतक के दो बड़े भाई और एक भाई की पत्नी, बेटी और दामाद भी शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। जहां पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते ब्याड़ गांव के गौरी नंदन (64) पुत्र अनंत राम अपने परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते थे। रविवार को वह अपने पैतृक गांव में आए थे। जहां उनके भाइयों के साथ बाथरूम निर्माण के चलते जमीन विवाद चल रहा था। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि भी पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान तीनों भाइयों में झड़प हो गई और धक्कामुक्की में गौरी नंदन नीचे गिर गए। इससे उसके सिर और आंख पर गंभीर चोटें आ गईं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप में दो बड़े भाइयों और आरोपी भाई की पत्नी, बेटी व दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि जमीन के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हत्या का मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। |
| इस विभाग में 3800 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन Posted: 02 Jan 2022 08:37 PM PST ESIC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हजारों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। भर्ती का विवरण कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 3847 हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 15 जनवरी 2022 2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 15 फरवरी 2022 शैक्षणिक योग्यता कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए विभिन्न पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई हैं। 1. अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) के लिए जरूरी योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और ऑफिस सूट, डेटाबेस के उपयोग और कंप्यूटर का ज्ञान। 2. स्टेनोग्राफर के लिए जरूरी योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से बारहवीं में उत्तीर्ण और कंप्यूटर टाईपिंग की जरूरी स्पीड। 3. मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए जरूरी योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। आयु सीमा कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार है 1. अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) और स्टेनोग्राफर के लिए आयु सीमा- 18 वर्ष न्यूनतम और 27 वर्ष अधिकतम। 2. मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए आयु सीमा- 18 वर्ष न्यूनतम और 25 वर्ष अधिकतम। 3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ESIC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, विभागीय उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये हैं। |
| लड़कियों को मिलेंगे 54100 रुपए, जानें कैसे करें इस योजना में आवेदन Posted: 02 Jan 2022 08:32 PM PST बिहार सरकार (Bihar Government) ने लड़कियों के उत्थान और उनके सपनों को साकार करने का फैसला किया है. इसके लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Chief Minister Kanya Utthan Yojana) शुरू की है. इस योजना के तहत राज्य सरकार आर्थिक मदद करेगी. बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने जिज्ञासु लड़कियों को उच्च शिक्षा (Higher education) प्रदान करने और प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरू की है. लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गयी योजना (Scheme made to promote girls) समग्र योजना का उद्देश्य राज्य की लड़कियों को सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि बेटियां आर्थिक रूप (Financially) से स्वस्थ और समृद्ध बन सकें. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2019 द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी. बता दें कि योजना के तहत लड़कियों को वित्तीय सहायता के रूप में 54100 रुपये की राशि प्रदान की जाती है. अब लड़कियां बनेंगी अधिक सशक्त (Now girls will become more powerful) सरकार योजना के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक (Social, Educational and Economic) रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरू की है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य (Objectives of the plan) राज्य की लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. राज्य की लड़कियों को उनके मानकों को उन्नत करने और सम्मान के साथ जीने के लिए प्रासंगिक उपकरणों के साथ सुविधा प्रदान करना है. बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए इस योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है. महिलाओं के विकास और विकास में योगदान और गति प्रदान करना है महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत किस्तें (Installments under Chief Minister Kanya Utthan Yojana) लड़की के जन्म पर 5000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है. राज्य सरकार बालिका के जन्म पर 2,000 रुपये की पहली किस्त प्रदान करती है. एक साल की उम्र में बिहार सरकार लड़की के अभिभावक को 1,000 रुपये की एक और किस्त देती है. बालिकाओं का टीकाकरण पूरा करने के बाद माता-पिता को 2,000 रुपये की अंतिम किस्त देनी मिलती है. ये प्रोत्साहन पूर्ण टीकाकरण और आधार लिंकेज के लक्ष्य को प्राप्त करने और इसे बढ़ावा देने में मदद करता है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवश्यक दस्तावेज (Documents required under Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) पासपोर्ट साइज फोटो बैंक खाते की फोटोकॉपी ऑफलाइन फॉर्म आधार कार्ड की फोटोकॉपी स्थायी पता अध्ययन पत्र आवेदन कैसे करें (How to apply) जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से डाउनलोड करने और सभी पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रियाओं को पढ़ने की आवश्यकता है. यानि आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ पर जाकर अप्लाई करना होगा. |
| Posted: 02 Jan 2022 05:39 PM PST Atal Pension Scheme: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से देश के सभी वर्गों के लिए कई खास योजनाएं चलाई जा रही हैं. अटल पेंशन स्कीम (Atal Pension Scheme) कोई भी ले सकता है फायदा हर महीने देना होता है प्रीमियम 60 साल से पहले मृत्यु होने पर किसे मिलेगा पैसा? 42 की उम्र तक कर सकते हैं निवेश कहां खुलवा सकते हैं खाता |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |