न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- हिमाचल: बर्फ में फिसलकर सड़क से बाहर लटकी बस, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
- हिमाचल में 6 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान, लाहौल में भारी बर्फबारी, 4 और 5 को येलो अलर्ट
- नए साल में बिहार के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, इन विभागों में होंगी 2.21 लाख से अधिक नियुक्तियां
- कैसे असफलता को पीछे छोड़ भाइयों की इस जोड़ी ने खड़ा किया 180 करोड़ का कपड़ों का बिजनेस
- पुजारा-रहाणे फिर से हुए फेल, नाराज गावस्कर ने जताई नाराजगी
- PhonePe Cashback: फोनपे कैशबैक कैसे मिलता है?
- पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती ग्रेजुएट अभ्यर्थी 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
- हिमाचल: जीजा के मरने के बाद घटनास्थल पर पूजा कराने गए साले पर गिरा पत्थर, मिली दर्दनाक मौत
- धर्म: इन उपायों से घर के वास्तु दोषों को कर सकते हैं दूर
- बगलामुखी के इस मन्त्र के शुद्ध उच्चारण से शत्रु, भूत-प्रेत, जेल, मुकदमा या हो धन की समस्या, हर बाधा होगी दूर
- पूजा पाठ में हो जाए भूल तो इस मंत्र का जाप कर मांगे भगवान से क्षमा
- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, हो सकती है ये बीमारी, पेट मे जलन के साथ हो सकते हैं ये ढेर सारे नुकसान
- महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल, वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं
- बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान
- हिमाचल हिमाचल : वृद्धावस्था पेंशन योजना के दायरे में आएंगे 26,375 नए लाभार्थी, पढ़े पूरी खबर..
- केजरीवाल कोरोना संक्रमित हुए, घर में हुए आइसोलेट, बताया कैसी है स्थिति
| हिमाचल: बर्फ में फिसलकर सड़क से बाहर लटकी बस, चालक की सूझबूझ से टला हादसा Posted: 04 Jan 2022 07:30 AM PST हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस करीब एक बजे खरोगला के पास बर्फबारी के बीच अचानक फिसलकर सड़क पर ही लटक गई है। बस चालक की सूझबूझ से बस को गहरी खाई में जाने से बचाया जा सका। बस का आधा हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक रिकांगपिओ-छितकुल रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस दिन के समय छितकुल की तरफ जा रही थी, लेकिन लगातार बर्फबारी के चलते फिसलन को देखते हुए एहतियातन चालक मनमीत और परिचालक कमलकांत ने खरोगला के पास सवारियों को उतारकर बस को वापस जिला मुख्यालय रिकांगपिओ की रवाना किया। इसी दौरान बस अचानक फिसलकर सड़क ही लटक गई। घटना की सूचना पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी सांगला प्रेम नेगी ने दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से थाना प्रभारी जनेश्वर ठाकुर की अगुवाई में एएसआई सुशील कायथ, मुख्य आरक्षी राजेश, आरक्षी बलदेव, गृह रक्षक माया की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर चालक और परिचालक दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी रामवीर ने कहा कि सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर खरोगला में बर्फ पर फिसलकर बस लटक गई है। इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस को निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। |
| हिमाचल में 6 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान, लाहौल में भारी बर्फबारी, 4 और 5 को येलो अलर्ट Posted: 03 Jan 2022 09:14 PM PST हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा है. सोमवार देर रात को लाहौल-स्पीति में अटल टनल (Snowfall at Atal Tunnel) समेत अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई है. वहीं, मंगलवार सुबह कुल्लू समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है. हिमाचल में मौसम बदला है और दो दिन के लिए भारी बारिश और बर्फबारी (Snowfall) की चेतावनी दी गई है. इससे पहले, सोमवार को कांगड़ा में धौलाधार की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है. सात जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दो दिन बारिश की संभावना है. वहीं, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्र किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. लाहौल घाटी में केलांग के पास हुई बर्फबारी. दिनभर छाए रहे बादल सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा. लेकिन दिन भर बादल छाए रहे. सोमवार को सोलन में अधिकतम तापमान 21.5, कांगड़ा में 21.3, सुंदरनगर 20.9, बिलासपुर में 20.5, धर्मशाला में 20.0, चंबा में 19.6, हमीरपुर में 19.0, भुंतर में 17.3, चंबा में 15.6, शिमला में 14.3, कल्पा में 10.9, डलहौजी में 8.2 और केलांग में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. केलांग में न्यूनतम पारा – 5.8 डिग्री और कल्पा में -2.0, मनाली में 0.6, सुंदरनगर में 1.8, सोलन में 2.4, शिमला में 6.1, धर्मशाला में 7.2 डिग्री दर्ज हुआ है. सूबे में प्रशासन ने जारी की एडवायजरी हिमाचल प्रदेश में सभी जिलों में प्रशासन ने लोगों को बारिश, बर्फबारी, हिमस्खलन एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पहाड़ों के ऊपरी भागों में ना जाने की हिदायत दी है. खराब मौसम में ट्रैकिंग करना खतरनाक साबित हो सकता है. पर्यटकों समेत अन्य लोगों को ट्रैकिंग न करने को कहा गया है. जिला आपदा प्रबंधन ने सभी पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, गैर सरकारी संगठनों और ट्रैकर्स को मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बारे में जानकारी दी है. |
| नए साल में बिहार के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, इन विभागों में होंगी 2.21 लाख से अधिक नियुक्तियां Posted: 03 Jan 2022 09:09 PM PST बिहार के युवाओं के लिए नया साल 2022 खुशियों वाला होगा. करीब छह विभागों में सवा दो लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां होंगी. सबसे अधिक शिक्षकों के पद भरे जायेंगे, जिनमें प्राथमिक स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक के शिक्षकों के पद हैं. शिक्षा विभाग– छठा चरण : 45000 प्राथमिक शिक्षक (कुल 97000 पद) – छठा चरण : 32 हजार से अधिक हाइ व प्लस टू शिक्षक – सातवां चरण : एक लाख से अधिक प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक -46,927 प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक -8000 से अधिक शारीरिक शिक्षक -4500 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर पुलिस विभाग – 9000 सिपाही – 2216 दारोगा कृषि विभाग – 1500 पदों पर नियुक्ति की तैयारी – 856 प्रखंड कृषि पदाधिकारी – 354 कृषि समन्वयक – 141 रसायन विंग में सहायक – 109 प्रक्षेत्र सहायक – 14 सांख्यिकी समणक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग – 6500 पदों पर नियुक्ति होगी – 4353 राजस्व कर्मचारी – 2000 विशेष सर्वेक्षण अमीन वन एवं पर्यावरण विभाग – 291 पदों पर होंगी नियुक्ति पर्यटन विभाग – इको पर्यटन संभाग की होगी स्थापना – इसके लिए 224 पदों पर होगा नियोजन स्वास्थ्य विभाग – 3270 आयुष चिकित्सक नोट : बिहार लोक सेवा आयोग और इंटर स्तरीय पदों की होने वाली नियुक्तियां इन सबसे अलग हैं. |
| कैसे असफलता को पीछे छोड़ भाइयों की इस जोड़ी ने खड़ा किया 180 करोड़ का कपड़ों का बिजनेस Posted: 03 Jan 2022 09:04 PM PST दो भाइयों, सचिन और सुनीत खरबंदा ने 1995 में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद निर्यात के व्यवसाय में प्रवेश किया। उन्होंने अमेरिका में महिलाओं के कपड़ों को एक्सपोर्ट और मैन्युफैक्चर करने का काम शुरू किया, और यहां तक कि घरेलू बाजार में भी कपड़े बेचे। वे लगभग तीन साल तक काम करते रहे लेकिन वो बात नहीं बनी जैसा कि वे चाहते थे। सचिन newshimachali को बताते हैं, "हम केवल मैन्युफैक्चरिंग और सैंपल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। इसके अलावा, हम केवल थोक विक्रेताओं या खुदरा विक्रेताओं के साथ बातचीत कर रहे थे, न कि अंतिम उपभोक्ता से। इसी के चलते हम पीछे थे।" सचिन कहते हैं कि दोनों भाई हमेशा फैक्टरी में मौजूद रहते थे, मौजूदा आइटम को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते थे, लेकिन वास्तव में यह नहीं पता था कि बाजार में क्या बिक रहा था। उनका बिजनेस लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गया और उन्हें दुकान बंद करनी पड़ी। हालाँकि, यह एक और रोचक यात्रा की शुरुआत थी। सचिन कहते हैं कि जहां बेचना उनकी कमजोरी थी, तो विनिर्माण उनकी ताकत बन गया। भाइयों ने 2002 में नोएडा के सेक्टर -18 के मार्केट में प्रॉपर्टी को फैक्ट्री आउटलेट में बदला और महिलाओं की शर्ट और ट्यूनिक्स बेचना शुरू किया। इस आउटलेट ने उन्हें सीधे ग्राहकों के साथ बातचीत करने में मदद की, और उनकी प्रतिक्रिया ने उन्हें बाजार को बेहतर ढंग से समझने और चल रहे ट्रेंड्स के अनुसार ढलने में मदद की। इस तरह से फ्यूजन वियर ब्रांड Lakshita Fashions Pvt Ltd अस्तित्व में आया। एक दुकान से, लक्षिता 69 स्टोर (महामारी से पहले) तक बढ़ा और उत्तर भारत में एक प्रसिद्ध खुदरा परिधान ब्रांड बन गया। पिछले वित्त वर्ष में इसने 180 करोड़ रुपये का कारोबार किया। |
| पुजारा-रहाणे फिर से हुए फेल, नाराज गावस्कर ने जताई नाराजगी Posted: 03 Jan 2022 08:57 PM PST भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमजोर शुरुआत की है और 116 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के पांच विकेट गंवा दिए हैं। टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म जारी है। दोनों ने इस बार भी निराश किया और दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पुजारा और रहाणे के फ्लॉप शो के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी नाराज दिखे और दोनों खिलाड़ियों की आलोचना के साथ उन्हें चेतावनी भी दे डाली। गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि जिस तरह से दोनों आउट हुए हैं, उसके हिसाब से उनके पास टेस्ट करियर बचाने के लिए सिर्फ एक पारी है। गावस्कर ने संकेत दिया कि बार-बार असफल होने के बाद प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह को लेकर सवाल उठे हैं और इस मैच की दूसरी पारी यह दिखाने का आखिरी मौका हो सकता है कि वे श्रेयस अय्यर जैसे फॉर्म वाले खिलाड़ियों से आगे खेलने के लायक हैं। गावस्कर ने कहा, 'उन दोनों के आउट होने के बाद कोई कह सकता है कि पुजारा और रहाणे दोनों के पास अपने टेस्ट करियर को बचाने के लिए शायद अगली पारी होगी।' उन्होंने कहा, 'टीम में उनकी जगह के बारे में सवाल पूछे गए हैं और अब इनके आउट होने के साथ उनके पास सिर्फ एक पारी बची है। अगर कोई और पारी है और भारत जिस तरह से जा रहा है, तो ऐसा लगता है कि उनके लिए कुछ स्कोर करने और अपनी जगह बचाने के लिए एक और मौका होगा।' वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन पुजारा 33 गेंदों में महज तीन रन बनाकर आउट हुए और इसके बाद अगली ही गेंद पर रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे पहले के इनके प्रदर्शन पर बात करें तो दिसंबर 2019 के बाद से दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 25 की औसत से 2271 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने सिर्फ एक शतक बनाया है और 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं। 2021 में रहाणे ने 13 टेस्ट मैच में सिर्फ 479 रन बनाए तो वहीं पुजारा के बल्ले से 14 मैचों में 702 रन बने। |
| PhonePe Cashback: फोनपे कैशबैक कैसे मिलता है? Posted: 03 Jan 2022 08:53 PM PST Phonepe Se Cashback Kaise Milta Hai यहाँ पर हम जानेंगे की यदि आप पहली बार कोई PhonePe की ट्रांजैक्शन करते हैं तब आपको कितना cashback और कैसे ये cashback मिल सकता है। Step 1: सबसे पहले आपको ये PhonePe app को डाउनलोड करना होगा। Step 2: अब आपको अपने बैंक अकाउंट को इस app के साथ लिंक कर देना होगा। Step 3: एक बार लिंक हो जाने के बाद, आपको इस app में लॉगिन करना होगा। Step 4: फिर आप Bill Payments, Recharges या किसी की पैसे भेज सकते हैं [पहला transaction] करने के लिए। Step 5: जब आप अपना पहला transaction पूर्ण करेंगे तब आपको Rs.100 तक का 100% cashback आपके वॉलेट में प्राप्त होता है। इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई promo code की आवश्यकता नहीं होती है। Phonepe Se Cashback Kaise Le फोनपे कैशबैक कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के लिए दिया गया एक शानदार ऑफर है। बिल का भुगतान करने के लिए हर समय अपना क्रेडिट कार्ड अपने साथ रखना जरूरी नहीं है, फोनपे कैशबैक आपके लिए है। आपको केवल ऑफ़र पर टैप करना है और अपनी खरीदारी पर तुरंत नकद वापस प्राप्त करना है फोनपे कैशबैक ऑफर फोनपे ऐप के जरिए किए जाने वाले सभी ट्रांजैक्शन के लिए उपलब्ध है। ऑफर केवल मोबाइल रिचार्ज के अलावा अन्य उत्पादों और सेवाओं की खरीद पर लागू हैं। ग्राहक फोनपे वॉलेट से भुगतान करने पर 1% कैशबैक जैसे ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, अधिकतम रु. 1 फोनपे लेनदेन के लिए 1000, दूसरे लेनदेन पर 10% कैशबैक, अधिकतम रु। दूसरे लेनदेन के लिए 2000, आदि। ऑफ़र केवल उन ग्राहकों के लिए मान्य हैं, जिन्होंने ऑफ़र ऑफ़र अधिसूचना ईमेल प्राप्त करने के बाद फ़ोनपे ऐप पर की गई अपनी पहली खरीदारी के पिछले 30 दिनों के भीतर अभी तक पेटीएम से कोई सामान या सेवा नहीं खरीदी है। Phonepe Par Cashback Kaise Paye अब चलिए जानते हैं की इस PhonePe Cashback Offer की सभी details के बारे में। ये ऑफ़र केवल पहले वाले transaction पर ही प्राप्त होता है, जब कोई यूज़र PhonePe app का इस्तमाल करे। Cashback प्राप्त करने के लिए आपको Valid transactions करना होगा जैसे की Bill Payments, Recharges और पैसे भेजना। Users यदि पहले से की PhonePe का इस्तमाल किया हो तब उन्हें ये cashback नहीं मिलता है। ये offer आपको 100% cashback प्रदान करता है upto a maximum ₹100 तक की। Cashback आपके PhonePe wallet पर क्रेडिट कर दी जाती है एक दिन के भीतर। Offer Valid होती है एक registered PhonePe user के लिए बस एक ही बार ही। Offer केवल Valid होती है एक ही बार per Android Smartphone या iPhone। PhonePe के पास नियम और शर्तों में संशोधन करने, ऑफ़र को समाप्त करने, या बिना किसी पूर्व सूचना के अपने किसी या सभी ऑफ़र को वापस बुलाने का अधिकार है। यह ऑफ़र अभी valid है लेकिन आगे हो भी सकती है या नहीं ये PhonePe के ऊपर निर्भर करता है। कैसे मुझे अपना PhonePe Cashback मिलेगा ? एक बार आपने आपने किसी दोस्त को अपने referral लिंक से आमंत्रण किया Phonepe app इस्तमाल करने के लिए, ऐसे में यदि वो उस लिंक के ज़रिए PhonePe डाउनलोड करता है और फिर अपने बैंक अकाउंट को लिंक भी करता है, साथ में पहला UPI ट्रैंज़ैक्शन पूर्ण भी करता है तब आपको और आपके दोस्त को Rs 100 Cashback मिलेगा Phonepe wallet पर। क्या PhonePe Cashback प्रदान करता है? कैशबैक के लिए वैध लेनदेन बिल भुगतान, रिचार्ज और पैसा भेजना है। जिन उपयोगकर्ताओं ने PhonePe का उपयोग करके या तो इसके ऐप पर या किसी व्यापारी पर पहले लेन-देन किया है, वे पात्र नहीं होंगे। यह ऑफर अधिकतम ₹100 तक 100% कैशबैक देता है। कैशबैक एक कार्य दिवस के भीतर PhonePe वॉलेट में जमा कर दिया जाएगा। क्या एक मोबाइल फ़ोन में मुझे दो बार यह ऑफ़र प्राप्त हो सकता है? जी नहीं, यह ऑफ़र केवल एक फ़ोन के लिए एक ही बार valid होता है। एक से ज़्यादा बार आप ये ऑफ़र प्राप्त नहीं कर सकते हैं। आज आपने क्या सीखा मुझे पूर्ण आशा है की मैंने आप लोगों को PhonePe Cashback कैसे मिलता है के बारे में पूरी जानकारी दी और में आशा करता हूँ आप लोगों को फोनपे से कैशबैक कैसे ले के बारे में समझ आ गया होगा. मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बिच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा. मेरा हमेशा से यही कोशिश रहा है की मैं हमेशा अपने readers या पाठकों का हर तरफ से हेल्प करूँ, यदि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई भी doubt है तो आप मुझे बेझिजक पूछ सकते हैं. मैं जरुर उन Doubts का हल निकलने की कोशिश करूँगा. |
| पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती ग्रेजुएट अभ्यर्थी 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन Posted: 03 Jan 2022 08:42 PM PST बैंक की नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक ने चीफ रिस्क ऑफिसर, चीफ टेक्निकल ऑफिसर और चीफ डिजिटल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती केवल छह पदों के लिए है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं,जाकर 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती चीफ रिस्क ऑफिसर: 1 पद चीफ वित्तीय अधिकारी: 1 पद चीफ तकनीकी अधिकारी: 1 पद चीफ सूचना सुरक्षा अधिकारी: 1 पद चीफ डिजिटल ऑफिसर: 1 पद मुख्य अनुपालन अधिकारी: 1 पद शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्य अनुभव भी मांगा गया है। पोस्ट वाइज योग्यता की जानकारी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। आयु सीमा सभी पदों के लिए आवेदकों की उम्र 1 जुलाई 2021 को कम से कम 45 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष तक ही होनी चाहिए। क्या है सिलेक्शन प्रोसेस उमीदवारों के चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक स्क्रीनिंग शामिल है। इसके साथ ही जब कोई उम्मीदवार व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए रिपोर्ट करेगा, तो उसको सभी जानकारी और दस्तावेजों को पेश करना होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल डॉक्युमेंट्स भी पेश करने होंगे। ऐसे करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और 10 जनवरी या इससे पहले संबंधित दस्तावेजों के साथ महाप्रबंधक-एचआरएमडी, पंजाब नेशनल बैंक, मानव संसाधन प्रभाग, पहली मंजिल, पश्चिम विंग, कॉर्पोरेट अधिकारी, सेक्टर -10, द्वारका, नई दिल्ली- 110075 पते पर भेज दें। |
| हिमाचल: जीजा के मरने के बाद घटनास्थल पर पूजा कराने गए साले पर गिरा पत्थर, मिली दर्दनाक मौत Posted: 03 Jan 2022 08:30 PM PST हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां थाना तीसा के तहत निर्माणाधीन शाहवा-खजुआ मार्ग पर कार्य में जुटे एक व्यक्ति (जीजा) की मौत के बाद रविवार को पूजा व गीता पाठ करने गए उसके साले की भी पत्थर की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय रूप सिंह पुत्र जय दयाल निवासी गांव लहरोग ग्राम पंचायत खजुआ के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर को शहुआ-भड़कवास सड़क के निर्माण कार्य में जुटे पूर्ण चंद पुत्र उमेदा निवासी गांव भड़कवास ग्राम पंचायत खजुआ की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके साथ ही एक अन्य कामगार की भी मौत हुई थी। ऐसे में रविवार को पूर्ण चंद के स्वजन व साला रूप सिंह उसी स्थान पर पूजा व गीता पाठ करने गए थे, जहां पर उसकी मौत हुई थी। पूजा में करीब 20 लोग बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी की तरफ से तेज गति के साथ लुढ़कता हुआ एक पत्थर आया, जिसकी चपेट में आने के कारण रूप सिंह करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद उक्त स्थान पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। |
| धर्म: इन उपायों से घर के वास्तु दोषों को कर सकते हैं दूर Posted: 03 Jan 2022 08:12 PM PST कई बार घर की सजावट के लिए देवी देवताओं के कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है जो वास्तु के नज़रिए से बिल्कुल भी उचित नहीं है। क्योंकि देवी देवताओं की तस्वीरें केवल पूजाघर में ही लगाई जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त कहीं और नहीं। अगर इस बात का ध्यान ना रखा जाए तो घर में वास्तु दोष लगता है। हर कोई अपने घर में तस्वीरें लगाता ही है लेकिन कभी भी ऐसी तस्वीरें ना लगाएं जो हिंसा व आक्रोश को व्यक्त करती हों। तस्वीरें ऐसी हों जिससे सकारात्मकता झलके और सभी के चेहरे हंसते मुस्कुराते नज़र आए। हर किसी के बेडरूम में शीशा अवश्य होता है लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक शीशा अगर उचित जगह पर ना लगाया जाए तो ये भी वास्तु दोष का कारण बनता है। बेडरूम में शीशा कभी भी इस तरह से नहीं लगाना चाहिए कि जिससे बेड का प्रतिबिंब उसमें नज़र आए।अगर आपके कमरे में पहले से ही शीशा कहीं ऐसी ही जगह पर सेट है तो सोते वक्त उस पर एक कपड़ा डालकर रखें। अगर आपके घर के मेन गेट पर कोई पेड़ है या फिर किसी भी तरह की रुकावट है तो उसे फौरन वहां से हटा दें। क्योंकि वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का मुख्य दरवाज़ा क्लियर होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि जिस जगह पर बीम हो वहां पर बैठकर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही स्टडी रूम में ध्यान रखें कि कोई बीम या खंभा ना हो। क्योंकि इससे घर में वास्तु दोष होता है। घर निर्माण कर रहे हैं तो इस बात का सदैव ध्यान रखें कि बाथरूम और टॉयलेट अटैच ना हो। अगर पहले से ही आपके घर में ऐसा है तो फिर दोनों के बीच पर्दा डालकर उन्हें अलग कर दें। वास्तु शास्त्र में अटैच बाथरूम के कई दोष बताए गए हैं लिहाज़ा इससे बचना चाहिए। |
| Posted: 03 Jan 2022 08:04 PM PST कई जगहों पर मां बगलामुखी के सर्व कामना पूर्ति बीज मंत्र को अशुद्ध रूप से लिखा पाया जाता है, और अगर कोई अशुद्ध मंत्र का उच्चारण या जप करता है तो उसे कोई बड़ी हानि भी हो सकती है । मंत्र के जानकार कहते है कि वहीं यदि इस मन्त्र का सही उच्चारण किया जाय तो मां बगलामुखी का यह बीज मंत्र साधक की समस्त मनोकानाओं की पूर्ति कर सकता हैं । आगे पढ़ें मां बगलामुखी का शुद्ध बीज मंत्र और उसके अद्भुत लाभ । इस मंत्र के शुद्ध और भावपूर्ण उच्चारण से शत्रु को शांत किया जा सकता है, मुकदमा भी जीत सकते है, आधिदैविक और आधिभौतिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है, बंधनों से मुक्ति मिल सकती है, जेसै कोई बेकसूर व्यक्ति जेल में है या जेल जाने के आसार हैं तो इस मंत्र की साधना से 100% बच सकता हैं । भूत प्रेत और जादू टोन की बाधा से रक्षा होती है, सारे डर खत्म हो जाते है । धन संबंधित समस्या दूर हो जाती हैं । इस साधना से कोई भी अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना सकता है । शुद्ध बगलामुखी बीज मंत्र ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय । जिव्हां कीलय बुद्धिम विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा ।। बगलामुखी मन्त्र के प्रारंभ में ह्री या ह्लीं दोनों में से किसी भी बीज का प्रयोग किया जा सकता है, ह्रीं तब लगायें जब आपका धन किसी शत्रु ने हड़प लिया है और ह्लीं का प्रयोग शत्रु को पूरी तरह से परास्त करने के लिए ही करें । इससे शत्रु को वश में करने की अद्भुत शक्ति मिलती है, लेकिन यह सब एक दो दिन में नहीं होगा बल्कि इसके लिए संकल्प लेकर कम से कम 40 दिन का विशेष अनुष्ठान करने का नियम हैं । बिना नियमों की जानकारी इस साधना को नहीं करना चाहिए । अन्यथा समस्या से छूटकारा नहीं सकेगा । माँ बगलामुखी अपने भक्त से श्रद्धा और विशवास चाहती हैं, यदि आपको पूरी श्रद्धा है और नियमों के साथ साधना करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी । ऐसे करे शत्रु को परास्त अगर कोई शत्रु अत्यंत शक्तिशाली हो तो ऐसी अवस्था में यदि मां बगलामुखी के इस मन्त्र को नीचे लिखे अनुसार शुद्धता पूर्वक उच्चारण कर जप किया जाए तो शत्रु से तुरंत सुरक्षा मिलती है । ॐ ह्लीं बगलामुखी अमुक (शत्रु का नाम लें ) दुष्टानाम वाचं मुखम पदम स्तम्भय स्तम्भय । जिव्हां कीलय कीलय बुद्धिम विनाशय ह्लीं ॐ स्वाहा ।। इस मन्त्र में अमुक शब्द के स्थान पर शत्रु का नाम लेकर कम से कम 11 सौ बार एक दिन में जप करें, ऐसा करने से मां बगुलामुखी साधक की रक्षा करेंगी एवं साधक का शत्रु या तो किसी मुसीबत में फंस जाएगा या फिर कोई भारी गलती करके स्वयं ही फंस जाएगा । सम्पुट युक्त बगलामुखी मन्त्र सम्पुट मन्त्र की शक्ति को दोगुना करने के लिए किया जाता है, किसी भी मन्त्र की शक्ति को सम्पुट द्वारा बढ़ने के लिए साधक को पहले बिना सम्पुट से निश्चित संख्या में जप करना चाहिए, उसके बाद ही सम्पुट लगाया जा सकता है । मन्त्र के आदि में और अंत में बीज लगाने से मन्त्र सम्पुट युक्त हो जाता है । |
| पूजा पाठ में हो जाए भूल तो इस मंत्र का जाप कर मांगे भगवान से क्षमा Posted: 03 Jan 2022 08:01 PM PST पूजा में हुई गलतियों के लिए हमें भगवान से क्षमा मांगनी चाहिए जिसके लिए क्षमायाचना मंत्र बोला जाता है। जब हम अपनी गलतियों के लिए भगवान से क्षमा मांगते हैं, तभी पूजा पूरी होती है। आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्। पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥ मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन। यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे॥ मंत्र का अर्थहे ईश्वर मैं आपका "आवाह्न" अर्थात् आपको बुलाना नहीं जानता हूं न विसर्जनम् अर्थात् न ही आपको विदा करना जानता हूं मुझे आपकी पूजा भी करनी नहीं आती है। कृपा करके मुझे क्षमा करें। न मुझे मंत्र का ज्ञान है न ही क्रिया का, मैं तो आपकी भक्ति करना भी नहीं जानता। यथा संभव पूजा कर रहा हूं, कृपा करके मेरी भूल को क्षमा कर दें और पूजा को पूर्णता प्रदान करें। मैं भक्त हूं मुझसे गलती हो सकती है, हे ईश्वर मुझे क्षमा कर दें। मेरे अहंकार को दूर कर दें। मैं आपकी शरण में हूं। |
| Posted: 03 Jan 2022 07:57 PM PST कोरोना काल में लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी मात्रा में हल्दी का सेवन कर रहे हैं। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में ज्यादा हल्दी खाना आपको फायदे की जगह नुकसान दे सकता है। हल्दी तासीर में काफी गर्म होती है और गर्मीयों में ज्यादा हल्दी खाने से शरीर में कई तरह की दिक्कत हो सकती हैं। पेट में जलन- गर्मीयों में हल्दी का ज्यादा सेवन करने से आपको पेट में जलन, ऐंठन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो ज्यादातर लोगों के घरों में खाने में हल्दी पड़ती है। गर्मी में हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।ऐसे में आपको अलग से हल्दी का सेवन करने की जरूरत नहीं है। खून पतला हो सकता है- हल्दी में खून को पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं।हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जिससे खून पतला हो जाता है।ऐसे में ज्यादा हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गर्मियों में हल्का कटने-छिलने से खून बहने की दिक्कत हो सकती है वहीं पीरियड्स के वक्त आपको ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है, जिसकी वजह से आपको कमजोरी का अहसास हो सकता है। प्रेगनेंट महिलाओं को खतरा- ज्यादा हल्दी या गर्म चीजों का सेवन करना गर्भवती महिलाओं और बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है।कई बार गर्म चीजों से गर्भावस्था के शुरूआत में ब्लीडिंग की समस्या या मिसकैरेज होने का खतरा रहता है। उल्टी-दस्त- गर्मियों में ज्यादा हल्दी खाने से उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है जिससे पाचन संबंधी दिक्कत बढ़ जाती हैं। कई लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या भी होने लगती है। इसलिए गर्मियों में सीमित मात्रा में ही हल्दी का सेवन करें। पथरी भी हो सकती है- गर्मी में ज्यादा हल्दी खाने से पेट में पथरी भी हो सकती है। हल्दी में ऑक्सलेट नाम का तत्व होता है जो कैल्शियम को शरीर में अच्छी तरह से घुलने नहीं देता है। इससे शरीर में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। |
| महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल, वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं Posted: 03 Jan 2022 07:55 PM PST कोरोना वायरस की वजह से हमारे जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं, ना केवल हमारे निजी जीवन पर बल्कि हमारे रिश्तों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। कोरोना महामारी से इस वक्त पूरा देश परेशान है। इससे बचने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। अगर कोरोना से बचना है तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। शिमलाः कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से भारत में फिर मानव जीवन संकट में पड़ा हुआ है। देश मे लाखों लोग इस वायरस की चपेट में चुके हैं। एक तरफ ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना की दूसरी लहर जो ज्यादा ताकतवर और खतरनाक है, उसकी वजह से नए इंफेक्शन के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर से बचने के उपाय ऐसे में बीते 1 साल से आप सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का इस्तेमाल और हाथों को अच्छी तरह से धोने और साफ रखने का जो काम करते आए हैं उन्हें आगे भी जारी रखें ताकि आप कोरोना वायरस को अपने शरीर में प्रवेश करने से रोक पाएं। इसके अलावा आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए इन घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं: 1. गर्म पानी से गरारे करें - गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर रोजाना दिन में 2-3 बार गरारे करें । ऐसा करने से आपका श्वसन तंत्र (रेस्पिरेटरी सिस्टम) कोरोना वायरस से मुक्त रहेगा। 2. हल्दी वाला दूध पिएं - रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। हल्दी न सिर्फ आपको वायरस से बचाएगी बल्कि बीमारियों से लड़ने की शरीर की क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करेगी। 3. तुलसी का काढ़ा पिएं - तुलसी, लौंग, पिपली और दालचीनी को पानी में उबाल कर काढ़ा बनाएं और दिन में 2 बार यह काढ़ा जरूर पीएं। यह काढ़ा भी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ ही वायरस को मारने में मदद करेगा। 4. इन मसालों को डाइट में करें शामिल- हल्दी, अजवाइन, पिपली, काली मिर्च, दालचीनी, सेंधा नमक- ये कुछ ऐसे मसाले हैं जो कोरोना वायरस को मारने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप चाहें तो इनका काढ़ा या चाय बनाकर भी पी सकते हैं। 5. इन बातों का भी रखें ध्यान - रोजाना कम से कम 20 मिनट के लिए धूप में बैठें, कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें, रोजाना डेढ़ से 2 लीटर पानी पीएं और ठंडा खाना भूल से भी न खाएं। |
| बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान Posted: 03 Jan 2022 07:53 PM PST बदलते मौसम में छोटे से लेकर बड़ों को बुखार आना एक आम समस्या है। शरीर में मौजूद इंफेक्शन को लड़ने के लिए तेजी से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है जोकि एक नैचुरल प्रकिया है। आमतौर पर बुखार आना एक अच्छी बात है क्योंकि इससे आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है, लेकिन अगर बुखार ज्यादा दिनों तक बना रहता है तो हमारा शरीर कमजोर हो जाता है। जिसके कारण आ कई अन्य बीमारियों के भी शिकार हो सकते है। साधारण बुखार 2-3 दिन बना रहता है लेकिन अगर लगातार आपको बुखार बना रहे तो इसका इलाज कराना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी बुखार से अधिकतर परेशान रहते हैं तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपके शरीर का तापमान भी उतर जाएगा। इसके साथ ही आप स्वस्थ महसूस करेंगे। सरसों का तेल: बुखार में शरीर का तापमान कम करने में सरसों का तेल काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 2 चम्मच सरसों का तेल में 4-5 कली लहसुन की डालकर गर्म करें। इसके बाद इसे थोड़ा सा ठंडा होने के बाद हाथों और पैरों के तलवों की मालिश करें। प्याज : प्याज से बुखार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए प्याज को काटकर इसे पैरों के तलवों में धीरे-धीरे घिसे। इससे आपके शरीर का तापमान कम हो जाएगा। अदरक : अदरक को औषधि गुणों का भंडार कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर के तापमान को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अदरक के पाउडर को पानी में मिलाकर इससे स्नान करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। तुलसी : तुलसी में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो आपको बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। इसके लिए आप तुलसी का काढ़ा बनाकर पिएं। इसके लिए एक पैन में पानी उबालें। इसके बाद इसमें 7-8 तुलसी की पत्तियां डालें। इसके साथ ही इसमें 4-5 कुटी हुई लौंग डाल कर उबाल लें। जब पानी आधा बचे तो गैंस बंद कर दें। इसके बाद हल्का ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें। |
| हिमाचल हिमाचल : वृद्धावस्था पेंशन योजना के दायरे में आएंगे 26,375 नए लाभार्थी, पढ़े पूरी खबर.. Posted: 03 Jan 2022 07:50 PM PST सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सार्थक कदम उठाते हुए 26375 नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अन्तर्गत 1050 करोड़ रुपये व्यय करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को पूरा करते हुए 1 जनवरी, 2022 से 26, 375 नए लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाएगी। सरवीन चौधरी ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के अन्तर्गत बिलासपुर जिला के 372 लाभार्थी, चम्बा के 2, 405, चम्बा जिला के पांगी और भरमौर से चार-चार, हमीरपुर से 1, 639, कांगड़ा से 5, 433, मण्डी से 3, 527, कुल्लू से 2, 241, शिमला से 3, 143, सिरमौर से 3, 279, सोलन से 1, 589, ऊना से 2, 491, किन्नौर से 170 और लाहौल-स्पीति जिला से 78 नए लाभार्थी शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 26, 375 नए आवेदनों को स्वीकृति के उपरान्त अब राज्य में वृद्धावस्था पेंशन के कुल लाभार्थियों की संख्या 6 लाख 35 हजार 375 हो गई है। |
| केजरीवाल कोरोना संक्रमित हुए, घर में हुए आइसोलेट, बताया कैसी है स्थिति Posted: 03 Jan 2022 07:05 PM PST कोरोना के देश में बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। केजरीवाल ने साथ ही लिखा कि जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वे भी ऐहतियातन अपना कोरोना टेस्ट करा लें और खुद को आइसोलेट कर लें। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |