न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 8, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


कोरोना वेक्सीन लगवाने के बाद बच्चों को भूलकर भी न दें ये दवाइयां

Posted: 07 Jan 2022 09:32 PM PST

कोरोना वेक्सीन लगवाने के बाद बच्चों को भूलकर भी न दें ये दवाइयां

प्रदेश भर में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोरोना वेक्सीन लगाई जा रही है. भोपाल में कुल 1,53,553 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है. अभी तक करीब 90 हजार बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं. इस बीच कोवैक्सीन टीका लगवाने के बाद बच्चों को पैरासिटामोल न देने की सलाह देने की बात सामने आई है.

एडवायजरी में भारत बायोटेक ने कहा कि कोवैक्सिन लगवाने के बाद पैरासिटामॉल टैबलेट लेने की कोई जरूरत नहीं है- वैक्सीन बनाने वाली कंपनी यानि भारत बायोटेक ने ये सुझाव दिया है. कंपनी ने इस संबंध में एक एडवायजरी भी जारी की है. एडवायजरी में भारत बायोटेक ने कहा कि कुछ टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों को कोवैक्सिन के साथ पैरासिटामोल देने का हमें फीडबैक मिला है. जानकारी के अनुसार बच्चों को 500 एमजी की तीन पैरासिटामोल टैबलेट लेने के लिए कहा जा रहा है.इस संबंध में कंपनी का स्पष्ट कहना है कि कोविड की दूसरी वैक्सीन के साथ पैरासिटामॉल लेने की सलाह दी जा रही हो पर कोवैक्सिन लगवाने के बाद पैरासिटामॉल टैबलेट लेने की कोई जरूरत नहीं है.

कोवैक्सीन टीका लगवाने के बाद बच्चों को डॉक्टर के परामर्श के बिना पैरासिटामोल न दें- भारत बायोटेक ने कहा है कि कोवैक्सीन टीका लगवाने के बाद बच्चों को डॉक्टर के परामर्श के बिना पैरासिटामोल न दें. कोवैक्सीन (Covaxin) लगवाने के बाद पैरासिटामोल या दर्द निवारक दवा की कोई जरूरत ही नहीं है. एडवायजरी में कंपनी के मुताबिक क्लिनिकल परीक्षण में 10 से 20 प्रतिशत लोगों ने कोवैक्सीन के बाद किसी तरह के साइड इफेक्ट होने की बात बताई थी. हालांकि इनमें से भी ज्यादातर को हल्की समस्या ही हुई और वे कोई भी दवा लिए बिना 1—2 दिन में ठीक भी हो गए.

इधर शुक्रवार को भी स्कूलों में टीके लगाने का काम होगा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब 18 हजार बच्चों को टीके लगाए जाएंगे.

बच्चों के टीकाकरण की स्थिति

तारीख स्कूली बच्चे
3 जनवरी 26,736
4 जनवरी 18,542
5 जनवरी 32,110
6 जनवरी 10,851

इंग्लिश अक्षर i और j के ऊपर मौजूद बिंदु क्या दर्शाते हैं? 99% लोग नही जानते

Posted: 07 Jan 2022 09:19 PM PST

इंग्लिश अक्षर i और j के ऊपर मौजूद बिंदु क्या दर्शाते हैं? 99% लोग नही जानते

सवाल 1 : कुछ गाड़ियों के पीछे लिखे A/F का क्या मतलब होता है ?

जवाब : कुछ गाड़ियों के पीछे हमें A/F लिखा दिखाई देता है, असल में यह एक बहुत जरूरी चीज है। इसका मतलब एप्लीकेशन ऑफ़ फॉर्म होता है। जिसका अर्थ यह होता है कि उस गाड़ी के नंबर के लिए फॉर्म अप्लाई किया जा चुका है। और जल्द ही गाड़ी को एक नंबर मिल जायेगा।

सवाल 2 : इंग्लिश अक्षर i और j के ऊपर मौजूद बिंदु क्या दर्शाते हैं ?

जवाब : लेटर i और लेटर j के ऊपर मौजूद डॉट्स लेटर्स के बीच अंतर का पहचान कराते हैं। ताकि हमे लेटर्स को पहचानने में कोई दिक्कत नहीं हो। क्योंकि लेटर l भी बिल्कुल लेटर i की तरह ही दिखता है। इन लेटर्स के ऊपर मौजूद डॉट्स को "टीटल" कहा जाता है। जो टाइनी और लिटिल इन दो अलग-अलग शब्दों को मिलाकर बनाया गया है।

सवाल 3 : मोबाइल सिम के टावर में लगी गोल तर्ज की चीज़ क्या होती है, और इसका क्या इस्तेमाल है ?

जवाब : मोबाइल सिम के टावर में लगी गोलिय वस्तु टावर को आकर्षित बनाने के साथ -साथ हमारी आवाज़ के बदले हुए तरंगधैर्य को कैप्चर करता है। इसके साथ ही यह इन तरंगधैर्ये को ट्रांसमीट भी करता है। और इसी के जरिए आपकी आवाज दुनिया के हर कोने में पहुंच पाती है।

सवाल 4 : क्रिकेटर्स द्वारा फेस पर लगाए जाने वाला क्रीम किस चीज का बना होता है ?

जवाब : क्रिकेटर्स फील्ड में अपने फेस पर जो क्रीम लगाया करते हैं, वह आमतौर से सन क्रीम ही होता है। जिसे क्रिकेटर्स धूप से बचने के लिए अपने फेस पर अप्लाई करते हैं। यह क्रीम जिंक ऑक्साइड का मिश्रण होता है।

सवाल 5 : पेट्रोल तथा परफ्यूम जैसे तरल पदार्थों का स्वभाव में ठंडा होने का क्या कारण है ?

जवाब : क्यूंकि सभी मनुष्य का शरीर ताप में हल्का गर्म होता है, इसलिए जब पेट्रोल या परफ्यूम जैसे तरल पदार्थ हमारे शरीर को छूते हैं, तब यह शरीर की ऊष्मा को अपने अंदर खींच लेते हैं, और वाष्पीकृत होकर वायु में फैल जाते हैं। जिससे की शरीर के जिस भाग पर पेट्रोल या परफ्यूम गिरता है, वहां ठंडक महसूस होती है।

सवाल 6 : प्राचीन समय में पाए जाने वाले विशाल मगरमच्छों को किस नाम से बुलाया जाता था ?

जवाब : विशाल आकार के इन मगरमच्छों को "पुरुसौरस" नाम से बुलाया जाता था।

हाथ में इन 3 रेखाओं का ट्राइएंगल बताता है आप पैसे वाले बनेंगे या नहीं? अपनी हथेली करिए चेक

Posted: 07 Jan 2022 09:04 PM PST

हाथ में इन 3 रेखाओं का ट्राइएंगल बताता है आप पैसे वाले बनेंगे या नहीं? अपनी हथेली करिए चेक

Hast Rekha Shastra: किसी भी व्यक्ति के हाथ पर भाग्य रेखा, बुध रेखा और मस्तिष्क रेखा के संयोग से बनने वाला ये ट्राइएंगल बेहद शुभ माना जाता है. जिन लोगों के हाथ पर ये ट्राइएंगल होता है उनके अमीर बनने की राह में आने वाली बाधाएं आसानी से समाप्त हो जाती हैं. साथ ही ऐसे लोग सेविंग्स करने में भी माहिर होते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानते हैं कि हाथ पर बनने वाले इस ट्राइएंगल को कैसे पहचानें?

इस तरह बनता है ये त्रिभुज 
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि हाथ में मस्तिष्क रेखा एवं ह्रदय रेखा के मध्य में सूर्य पर्वत एवं शनि पर्वत की जड़ में और भाग्य रेखा, बुध रेखा और मस्तिष्क रेखा के संयोग से ये त्रिभुज बनता है. ये त्रिकोण जितना बड़ा होता है, उतनी अधिक सेविंग्स होती है. ऐसे व्यक्ति के पास भूमि, कई भवन और वाहन समेत भोग विलास के पर्याप्त साधन होते हैं. इनके संचित धन एवं संपत्ति में वृद्धि होती रहती है , बैंक में जमा पूंजी में इजाफा होता रहता है.

बिना किसी बाधा के पूर्ण होते काम यह त्रिकोण बुध रेखा के प्रभाव से व्यापारिक कुशलता के साथ धनी बनाता है. जबकि मस्तिष्क रेखा का संयोग व्यक्ति को चतुराई से एवं बौद्धिक कार्यों से धन लाभ अर्जित करने में सहायक होता है. वहीं, भाग्य रेखा का संयोग सौभाग्य और सकारात्मकता को बढ़ाता है एवं हमारे सभी कार्य बिना किसी विध्न बाधा के पूर्ण होते है. हमारा भाग्य साथ देता है . इन तीनों का साझा प्रभाव व्यक्ति को जीवन में धनवान और संग्रहकर्ता बनाता है. ऐसे लोग आजीवन सुख सुविधाओं से जीवन यापन करते हैं.

28 की उम्र के बाद दिखता असर यह धन त्रिकोण 28 वर्ष की आयु के आस-पास अच्छा प्रभाव दिखाता है. 50 वर्ष तक की उम्र में ही व्यक्ति धन संग्रह में सफल हो जाते हैं. कुछ लोगों को तो इसका प्रभाव किशोरवस्था से ही मिलना आरंभ हो जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि यहां ध्यान ये भी देना है कि इन ट्राइएंगल की लकीरों पर कोई कट या फिर तिल का निशान नहीं होना चाहिए. यदि ऐसा होता है तो इन जातकों को आकस्मिक अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है.

मंडी: बस ड्राइवर ने ऑटो वालों की पिटाई करके बिगाड़ दिया चेहरा, फ़ोन में कैद हो गई पूरी घटना

Posted: 07 Jan 2022 09:00 PM PST

मंडी: बस ड्राइवर ने ऑटो वालों की पिटाई करके बिगाड़ दिया चेहरा, फ़ोन में कैद हो गई पूरी घटना

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से निजी बस के चालक-परिचालक व ऑटो चालकों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। घटना सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र के नरेश चौक की बताई जा रही है।

मोबाइल में कैद हुआ घटना: मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम नरेश चौक पर कुछ ऑटो खड़े थे। उसी समय वहां निजी बस पहुंची। सवारियों को लेकर बस के चालक-परिचालक और ऑटो चालकों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

बस वालों ने ऑटो चालकों पर लात-घूसों की बरसात कर दी। एक ऑटो चालक के मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का पूरा वाकया मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरा में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक्शन में आई पुलिस: विवाद को लेकर ऑटो चालकों ने पुलिस थाना बीएसएल कालोनी में मामला दर्ज कराया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मारपीट की घटनाओं के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले भी मंडी शहर, हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

वास्तु-शास्त्र के अनुसार रोटी पकाने के साथ भाग्य भी चमका सकता है तवा, लेकिन पालने पड़ेंगे कुछ ये नियम

Posted: 07 Jan 2022 08:52 PM PST

वास्तु-शास्त्र के अनुसार रोटी पकाने के साथ भाग्य भी चमका सकता है तवा, लेकिन पालने पड़ेंगे कुछ ये नियम

वास्तु-शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसका हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है। सभी दिशाओं के साथ हमारी आसपास की चीजों का भी वास्तु से गहरा संबंध होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रसोईघर यानी किचन की अहम भूमिका होती है। वास्तु के अनुसार, तवे का सही से इस्तेमाल करने और इस दौरान वास्तु नियमों का पालन करने से भाग्योदय हो सकता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं। आइए जानें तवे से जुड़े वास्तु उपाय के बारे में....

वास्तु-शास्त्र के अनुसार , घर की पहली रोटी बनाकर गाय, किसी अन्य जानवर या पक्षी को डालें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। अगर आप तवे को धोकर रोटी नहीं बनाते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। वास्तु के अनुसार, रोटी बनाने से पहले तवे को साफ करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कम रहता है।

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, अक्सर कई महिलाएं रोटी बनाने के तुरंत बाद गर्म तवे पर पानी डाल देती है। लेकिन, इस दौरान तवे से आने वाली आवाज को अशुभ माना जाता है। ये घर में संकटों को आने का न्योता देती है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करती है तो अपनी इस आदत को सुधार लें।

वास्तु-शास्त्र की मानें, तो रोटी बनाने के बाद तवे को गैस की बाईं ओर रखना शुभ होता है। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि, तवे को किसी ऐसे स्थान पर रखें, जिसे कोई बाहरी व्यक्ति इसे न देखे। तवा कभी भी खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा तवे.को कभी भी उल्टा न रखें।

रोटी बनाने से पहले तवे पर थोड़ा सा नमक डालें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नमक में थोड़ा सा भी अन्य पदार्थ जैसे हल्दी, मिर्ची या कोई भी मसाला ना मिला हो। ऐसा करने से राहु का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता।

समुंद्र शास्त्र में कहा गया है पैरों को सुंदर रखें, जानिए इसके पीछे की वजह!

Posted: 07 Jan 2022 08:51 PM PST

समुंद्र शास्त्र में कहा गया है पैरों को सुंदर रखें, जानिए इसके पीछे की वजह!

हम सबको बचपन से ही अपने पैर साफ-सुथरे रखने की सलाह दी जाती है। सामान्य तौर पर ऐसा माना जाता है कि पैर साफ रखने से घर में गंदगी नहीं आती और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। लेकिन क्या जानते हैं कि ज्योतिष और समुद्र शास्त्र में भी पैरों को साफ रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही इस बात का भी विस्तार से वर्णन है कि पैर गंदे होने से व्यक्ति ग्रह दोषों की चपेट में आ जाता है। इसके अलावा समुद्र शास्त्र हमें इस बात की जानकारी देता है कि पैर के तलवों का हमारे स्वभाव और भविष्य पर कैसा प्रभाव पड़ता है। जी हां, समुद्र शास्त्र की मानें तो किसी के तलवे का रंग देखकर उसके बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

समुद्र शास्त्र में ऐसे लोगों को काफी भाग्यशाली बताया गया है जिनके पैर के तलवों में लालिमा पाई जाती है। कहते हैं कि ऐसे लोगों का चरित्र काफी अच्छा होता है और ये लोग एक सुविधा-सम्पन्न जीवन व्यतीत करते हैं। वहीं, पैरों के तलवे का सफेद होना काफी अशुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो ऐसे लोगों को अपने जीवन में काफी कष्टों का सामना करना पड़ता है। कहते हैं कि इन लोगों को अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिलती और ये काफी मुश्किल भरा जीवन व्यतीत करते हैं।

आमतौर पर पैर को शरीर के स्वास्थ्य का केंद्र बिंदु कहा जाता है। कहते हैं कि पैर को साफ पानी से धोने पर शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। वहीं, जो लोग पैर को गंदा रखते हैं उनकी आंख खराब हो जाने की भी मान्यता है। ज्योतिष की मानें तो गंदे पैर वालों की कुंडली में ग्रह दोष की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें अपने पैरों की सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।

12वीं पास के लिए अकाउंटेंट के 8000 से अधिक पदों पर आई भर्ती, केवल 25 रुपये के साथ करें ऑनलाइन अप्लाई

Posted: 07 Jan 2022 08:47 PM PST

12वीं पास के लिए अकाउंटेंट के 8000 से अधिक पदों पर आई भर्ती, केवल 25 रुपये के साथ करें ऑनलाइन अप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission) ने Accountant पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे।

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

12th/ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा- 2021 या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 8085 पद
राजस्व लेखपाल

Important Dates (जरुरी तिथि )

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 06-01-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 28-01-2022

Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

लिखित परीक्षा, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |
Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी 5200/- से 20200/-, ग्रेड पे 2000/- प्रति माह होगी |

Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)

इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।
आवेदन शुल्क (Application Fees)

General/OBC/EWS/SC/ST/PH: 25/-

बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ने दिया पृथ्वी शा को शादी का आफर, जानिए?

Posted: 07 Jan 2022 08:41 PM PST

बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ने दिया पृथ्वी शा को शादी का आफर, जानिए?

बालीवुड के बाद हमारे देश में क्रिकेट का सबसे बड़ा क्रेज है. फिल्मी दुनिया के बाद लोग क्रिकेटर के दीवाने हैं. आपने देखा होगा कि कई क्रिकेट प्रशंसक सुरक्षा की परवाह किए बिना मैदान में यूं ही प्रवेश कर जाते हैं और अपने पसंदीदा क्रिकेटर के पास तक पहुंच जाते हैं.

कईबारगी ऐसा देखने में आया है कि महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के पास क्रिकेट के बीच में ही लोग मैदान में पहुंच गए हैं. भारतीय टीम की अगर बात की जाए तो भारतीय क्रिकेट टीम के हर दशक में एक ऐसा खिलाड़ी जरुर रहा है जिसके अपने खेल से लोगों के मन में ऐसी जग बना ली है कि लोग उसके दीवाने हो गए हैं जिनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, सचिन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.


तेंदुलकर और धोनी जिन्हें हम क्रिकेट के सितारों के रुप में देखते हैं, सचिन को तो क्रिकेट के भगवान की भी संज्ञा दी गई है. वहीं एक खिलाड़ी पृथ्वी शा है जिन्होंने अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय मैच में शतक जड़कर अपने दमखम को दिखा दिया था. लोगों का ये भी कहना है कि महज 18 साल की उम्र में पृथ्वी शा ने आईपीएल में ही धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम में जगह बनाने की चुनौती पेश कर दी थी.

इस समय पृथ्वी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है. वैसे भी कहा जाता है कि क्रिकेटरों और बालीवुड का पुराना रिश्ता है. आज हम एक अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे शा के अफेयर की चर्चा जोरो पर है. गौरतलब है कि ये खूबसूरत अभिनेत्र कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट है. आज के इस दौर में आलिया ने भी बालीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया है.

वैसे तो रणवीर कपूर के साथ आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में है लेकिन एक साक्षात्कार के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि ये युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शा को बहुत पसंद करती हूं और उनकी बल्लेबाजी की भी फैन भी है. आलिया भट्ट ने इस दौरान ये भी कह दिया कि मैं पृथ्वी को प्यार करती हूं और मैं शादी भी कर सकती हूं.

Winter Tips Hindi: सर्दियों में अधिक मूंगफली खाई जाने की ये हैं पांच वजह

Posted: 07 Jan 2022 08:39 PM PST

सर्दियों में अधिक मूंगफली खाई जाने की ये हैं पांच वजह

सर्दियों के मौसम में हवा की गुणवत्ता ख़राब हो जाती है. ऐसे में सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. लोग पानी भी कम पी पाते हैं. जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है. इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. सर्दी, खांसी, बलगम से जुड़े मामले ज्यादातर देखने को मिलते हैं.

आयुर्वेद में मूंगफली को दवा माना गया है. इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे जिंक, आयरन, मैग्नीशियम पाए जाते हैं. इसके सेवन से कई बीमारियों में आराम मिलती है.

खासकर डायबटीज और बढ़ते वजन के लिए दवा के सामान है. इम्यून सिस्टम भी इससे मजबूत होता है. साथ ही शरीर में ऊष्मा का संचार होता है. इससे ठंड कम लगती है.

सर्दी में वायु प्रदूषण बढ़ने से फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. डॉक्टर्स सर्दियों में इन रोगों से बचने के लिए मूंगफली खाने की सलाह देते हैं. मूंगफली के सेवन से सर्दियों में होने वाली बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है.

मूंगफली के सेवन से मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है. मूंगफली में बीटा कैरोटीन पाया जाता है. जिससे सम्पूर्ण शरीर में रक्त संचार सुचारू रूप से होता है. साथ ही त्वचा में नमी बनी रहती है.

सर्दी के दिनों में धूप की कमी से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है. मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होती है. इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. मूंगफली में ओमेगा 6 पाया जाता है जो त्वचा की नमी को बनाए रखता है. कई त्वचा एक्सपर्ट मूंगफली के पेस को फसपैक लगाने की सलाह देते हैं.

Health Tips Hindi : अगर आप भी करते हैं केले का सेवन, तो जान लें ये अहम बातें

Posted: 07 Jan 2022 08:35 PM PST

अगर आप भी करते हैं केले का सेवन, तो जान लें ये अहम बातें

फलों के सेवन की हमेशा सलाह दी जाती है. बताया जाता है कि फल खाने से स्वास्थ्य ठीक बना रहता है. इन फलों में केला भी शामिल है. लेकिन केले का अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. हालांकि केला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की डाईट में शामिल होता है.

कहा जाता है कि केले के सेवन से कब्ज में राहत मिलती है, लेकिन कच्चा केला खाने पर कब्ज से निजात मिलने की बजाय समस्या और अधिक बढ़ सकती है.
मोटापा बढ़ सकता है

ज्यादा केले का सेवन मोटापा बढ़ा सकता है. इसमें फाइबर के साथ नेचुरल शुगर भी होता है. बनाना मिल्क शेक वजन बढ़ाने वाला फ़ूड है.

बढ़ सकता है सुगर लेवल

डायबिटिक या प्रो डायबिटिक लोगों के लिए ज्यादा केला खाना हानिकारक हो सकता है. केले में नेचुरल सुगर होती है और अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो आपके शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है. जिससे आपको सिरदर्द अरु नींद न आने की समस्या आ सकती है. ऐसे में केले का उचित सेवन ही स्वास्थ्य के लिए ठीक होगा.
इन लोगों को केला खाने बचना चाहिए

ज्यादा केले का सेवन दातों में सडन पैदा कर सकता है. इसमें शुगर और स्टार्च होता है. साथ ही अमीनो एसिड टाईरोसिन होता है, जो बॉडी में जाकर टायरामाइन में बदलता है और टाइरामिने माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है. अस्थमा वाले लोगों को भी केले का कम सेवन करना चाहिए.

हालांकि एक दिन में 1 से दो केले खाने में कोई समस्या नहीं है. वर्कआउट करने वाले लोग दिन में तीन से चार केले भी खा सकते हैं.

जुकाम से राहत के साथ ही याददाश्त भी बढ़ाते हैं ये जादुई पौधे, जानिए फायदे

Posted: 07 Jan 2022 08:32 PM PST

जुकाम से राहत के साथ ही याददाश्त भी बढ़ाते हैं ये जादुई पौधे, जानिए फायदे

घर में पौधे सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं बल्कि ऐसे भी लगाए जाते हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद हों. घर में हरियाली बिखेरने वाले कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनसे आपको सेहत के मामले में काफी फायदा होता है. ऐसे पौधों जुकाम में राहत के साथ-साथ याददाश्त बढ़ाने में भी कारगर होते हैं.

नासा के एक अध्ययन के मुताबिक घरेलु पौधे घर की हवा से 87 फीसदी तक विषाक्त तत्वों को साफ़ कर सकते हैं. कुछ अध्ययन में पहले ही सामने आया है कि इनसे एकाग्रता में वृद्धि होती है, उत्पादकता बढ़ती है और सामान्य स्वास्थ्य भी अच्छा होता है.

ये बात भी सच है कि हरियाली को सिर्फ देखने भर से ही दिमाग को सुकून मिलता है और मूड अच्छा हो जाता है. चलिए कुछ ऐसे ही खास पौधों के बारे में जानते हैं.

अफ्रीकन वॉयलेट्स

बैंगनी रंग का यह पौधा आपके तनाव को कम करता है. इस पौधे की देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस पर सूरज की सीधी रोशनी न पड़े.

पीस लिली



यह आसपास की अमोनिया, बेंजीन, फार्मलडिहाइड, ट्राईक्लोरोथीलिन जैसी हानिकारण गैसों को सोख लेते हैं. हालांकि जिन्हें पराग कणों से एलर्जी है उनके लिए ये सही नहीं हैं. इनके पराग कण हवा में उड़ते हैं.

रोजमेरी

यह प्राचीन काल से ही दवाई के तौर पर इस्तेमाल की जाती रही है. इसमें एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने वाले गुण होते हैं. एक अध्ययन के मुताबिक जिन लोगों ने रोजमेरी के तेल की सुगंध ली, उन्होंने एक टेस्ट में प्रश्नोत्तर में बेहतर प्रदर्शन किया. इस पौधे में 1,8 सीनेओल तत्व की मौजूदगी के कारण इसे याददाश्त बढ़ाने वाला भी माना जाता है.



एलोवेरा

एलोवेरा के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में हर किसी को मालूम ही है. इसका इस्तेमाल क्रीम, शैम्पू, लोशन वगैरह के लिए भी किया जाता है. प्राचीन काल से त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए इसका प्रयोग हो रहा है.

आखिर कम्पनियां एक महीने के रिचार्ज पर 28 दिन की वैलिडिटी क्यों देती हैं?

Posted: 07 Jan 2022 08:30 PM PST

आखिर कम्पनियां एक महीने के रिचार्ज पर 28 दिन की वैलिडिटी क्यों देती हैं?

महीने का अब हर किसी के लिए सबसे जरुरी खर्च हुआ है तो वह है मोबाइल रिचार्ज का. बीते कुछ वर्षों में तेजी के साथ बदलाव आया है. टेलिकॉम कम्पनियों के प्लान्स अब पूरी तरह बदल चुके हैं. पहले जहां कंपनियां एक जीबी इन्टरनेट डेटा के लिए अच्छा ख़ासा चार्ज लेती थी तो वहीं अब उसकी अपेक्षा अब काफी सस्ता हुआ है. 4जी नेटवर्क ने काफी कुछ बदला है. लेकिन इस सब के बीच जो एक चीज बरकरार है तो वह है रिचार्ज की वैधता.

सभी टेलीकॉम कंपनियां एक महीने के रिचार्ज पर 28 दिन की वैलिडिटी ही देती हैं. अगर आपने एक महीने का रिचार्ज कराया है तो वह सिर्फ 28 दिनों तक ही काम करेगा. कभी आपने सोचा है कि आखिर कम्पनियां ऐसा करती क्यों हैं?

दरअसल, कम्पनियां 30 दिनों का वैलिडिटी देकर एक साल में 13 बार रिचार्ज करवा लेती हैं. एक साल में 7 ऐसे महीने होते हैं, जो 31 दिनों के होते हैं. इनमें 28 हर महीने में हटा दें तो 3 प्रति महीने के हिसाब से 21 दिन हो जाते है. फरवरी हटाकर 4 ऐसे महीने हैं जो 30 दिन के हैं. तो इस हिसाब से 8 दिन इन महीनों के बढ़ जाएंगे. इस तरह 21 और 8 मिलकर 29 दिन हो जाते है. इसी एक महीने के रिचार्ज से कंपनी करोड़ों कस्टमर से मोटा मुनाफा कमा लेती हैं.

इंटरव्यू का सवालः वो कौन सी चीज है जो महिला साल में सिर्फ एक बार ही खरीदती है?

Posted: 07 Jan 2022 08:28 PM PST

इंटरव्यू का सवालः वो कौन सी चीज है जो महिला साल में सिर्फ एक बार ही खरीदती है?

आईएएस और आईपीएस बनना देश के हर होनहार युवा का सपना होता है मगर बहुत ही कम छात्र ऐसे होते हैं जो इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं. यूपीएससी की परीक्षा इतनी कठिन होती है अधिकांश छात्र इसे एक बार में पास नहीं कर पाते.

आईएएस और आईपीएस की परीक्षा तीन चरणों में होती है जिसमें दो चरण लिखित और तीसरा चरण इंटरव्यू का होता है. इंटरव्यू के दौरान ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिसे सुनकर आपका सिर चकरा सकता है. आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे सवालों के जवाब जो प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान पूछे जाते हैं.

सवालः मानव शरीर का कौन सा अंग रक्त से यूरिया को फिल्टर करता है?
जवाबः गुर्दा

सवालः प्रसिद्ध झंडा गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा की रचना किसने की थी?
जवाबः श्यामलाल गुप्त पार्षद

सवालः एक बच्चा पाकिस्तान में पैदा हुआ मगर वो पाकिस्तानी नहीं है, कैसे?
जवाबः क्योंकि उसका जन्म भारत-पाक विभाजन से पहले हुआ था.

सवालः वो कौन सी चीज है जो गर्म करने पर जम जाती है?
जवाबः अंडा

सवालः ऐसा कौन सा ग्रह है जो देखने में आलू की तरह होता है?
जवाबः हाउमिया

सवालः लड़कियों की ऐसी कौन सी चीज है जो सिर्फ रात को ही दिखाई देती है?
जवाबः परछाई

सवालः एक आधे सेब की तरह क्या दिखाई देता है?
जवाबः दूसरा आधा सेब

सवालः प्रथ्वी का सबसे भीतर वाला भाग क्रोड किसका बना होता है?
जवाबः लोहा और निकिल

सवालः कौन सा पठार एशिया की छत कहलाता है?
जवाबः पामीर का पठार

सवालः कोई आदमी आठ दिन बिना सोए कैसे रह सकता है?
जवाबः क्योंकि वो रात में सोता है.

सवालः महिला का ऐसा कौन सा रूप है जिसे सब देख सकते हैं मगर उसका पति नहीं?
जवाबः विधवा रूप

सवालः ऐसी कौन सी चीज है जो खाने के लिए खरीदी जाती है मगर खाई नहीं जाती?
जवाबः खाने की थाली

सवालः शरीर के किस अंग में पसीना नहीं आता?
जवाबः होंठ

सवालः वो कौन सी चीज है जो महिला साल में सिर्फ एक बार ही खरीदती है?
जवाबः राखी

Success Story: असफलता से सफलता की वो 8 कहानियां जिन्होंने बदल दिया विश्‍व

Posted: 06 Jan 2022 10:15 PM PST

Success Story: असफलता से सफलता की वो 8 कहानियां जिन्होंने बदल दिया विश्‍व

आप चाहे छात्र हों या जॉब की तलाश कर रहे युवा या फिर नौकरीपेशा, आपको असफलता जरूर मिलती होगी। यह सभी के जीवन में परेशान करने वाला और निराशावाद का कारण बनता है। हालांकि सफल लोगों का कहना है कि 'जो लोग आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं उनके लिए असफलता, सफलता का ही एक रूप है, जो इनके जीवन में आता है और आएगा ही, बस हमें इसका सामना करने के लिए पहले से तैयार रहने की जरूरत है'। 

आज हम आपको दुनिया भर में सफलता से पहले असफलता की 8 ऐसी प्रसिद्ध असल कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

1. वॉल्ट डिज्नी मिकी माउस को पूरे विश्‍व में बड़े से लेकर बच्चे तक जानते हैं। इसके निर्माता वॉल्ट डिजनी ने सेना में शामिल होने के असफल प्रयास में कम उम्र में स्कूल छोड़ दिया। इसके बाद इन्‍होंने एक लाफ-ओ-ग्राम स्टूडियो शुरू किया जो असफलत रहा और ये दिवालिया हो गए। यहां से निकलने के बाद उन्होंने एक अखबार ज्वाइन किया, लेकिन वहां से भी इन्‍हें "पर्याप्त रचनात्मक नहीं होने" के लिए निकाल दिया गया था। जिसके बाद वॉल्ट डिज्नी ने अपनी मेहनत और भरोसे के दम पर डिज्नी स्टूडियो खड़ा किया। वॉल्ट डिज्नी ने अपने स्‍पीच में कहा था कि "हम बहुत देर तक पीछे मुड़कर नहीं देखते। हम आगे बढ़ते रहते हैं, नए दरवाजे खोलते हैं, और नई चीजें करते हैं, क्योंकि हम जिज्ञासु होते हैं.. और जिज्ञासा हमें नए रास्तों पर ले जाती है।"

2. बिल गेट्स कुछ वर्ष पहले तक वर्ल्ड के सबसे रिच इंसान बिल गेट्स को सभी जानते हैं, ये हार्वर्ड ड्रॉपआउट थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ट्रैफ-ओ-डेटा नामक एक बिजनेस का को-ओनरशिप किया, जो पूरी तरह विफल रही थी। हालांकि, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में इनके स्किल और जुनून ने इस विफलता को प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में बदल दिया। बिल गेट्स उस समय के 31 वर्ष के थे और दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति बनें। इस असफलता के बारे में बिल गेट्स ने एक स्पीच में कहा था कि "सफलता का जश्न मनाना ठीक है लेकिन असफलता के सबक पर ध्यान देना अधिक महत्वपूर्ण है।"

3. स्टीव जॉब्स आज पूरे विश्‍व में स्टीव जॉब्स को कौन नहीं जानता। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पूरे विश्‍व के अंदर क्रांति लाने वाले Apple की शुरुआत एक गैरेज में दो आदमियों ने किया था। आज हम इसे 2 बिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति वाली कंपनी के रूप में जानते हैं जिसमें करीब 5000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन क्‍या आप जानते है कि इस कंपनी को शुरू करने वाले स्टीव जॉब्स को उनकी ही कंपनी से निकाल दिया गया था। इस दौरान समय ने उन्हें एहसास दिलाया कि अपने काम के लिए उनका जुनून असफलता की निराशा से अधिक है। नेक्स्ट और पिक्सर जैसे आगे के उपक्रमों ने अंततः जॉब्स को एप्पल में फिर से सीईओ की स्थिति में वापस ला दिया। वर्ष 2005 में जॉब्स ने अपने एक स्पीच में कहा था कि, "मैंने तब इसे नहीं देखा था, लेकिन यह मुझे मालुम है कि Apple से निकाल दिया जाना मेरे लिए सबसे अच्छी बात रही, जो कि मेरे साथ कभी भी हो सकती थी।" अगर आपकी भी जॉब चली गई है, तो उससे निराश न हों, बल्कि उससे दो कदम आगे बढ़ने की कोशिश करें।

4. अल्बर्ट आइंस्टीन 'आइंस्टीन' शब्द आज के समय में जीनियस का पर्याय है। क्‍या आपको पता है कि रिलेटिविटी: द स्पेशल एंड द जेनरल थ्योरी के जनक स्वयं अल्बर्ट आइंस्टीन नौ वर्ष की आयु तक धाराप्रवाह नहीं बोल सकते थे। उनके विद्रोही स्वभाव के कारण उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया और उन्हें ज्यूरिख पॉलिटेक्निक स्कूल में प्रवेश देने से मना कर दिया गया। हालांकि यह सभी असफलताएं उन्हें 1921 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीतने से नहीं रोक सकीं। आइंस्टीन का मानना था कि, "सफलता के प्रगति में विफलता रहती है।"

5. माइकल जॉर्डन बास्केटबॉल दिग्गज प्लेयर माइकल जॉर्डन ने नाइके कंपनी के एक विज्ञापन में कहा कि "मैंने अपने करियर में 9000 से अधिक शॉट गंवाए हैं। मैंने लगभग 300 गेम गंवाए हैं। 26 बार, मुझ पर गेम जीतने वाले शॉट लेने के लिए भरोसा किया गया और मैं चूक गया। मैं अपने जीवन में बार-बार असफल हुआ हूं। हालांकि इससे आगे बढ़ा और इसलिए मैं सफल हुआ।" सभी को यही लगता है कि जॉर्डन का बास्केटबॉल स्किल नेचुरल टैलेंट था, लेकिन क्‍या आपको पता है कि, अपने शुरुआती वर्षों में जॉर्डन के बास्केटबॉल कोचों को इस बात की सबसे ज्यादा परेशानी थी कि जॉर्डन अपनी न्यूनतम ऊंचाई तक भी नहीं पहुंच पा रहे। हालांकि वर्षों के प्रयास, अभ्यास और असफलता ने ही इस सितारे को जन्‍म दिया।

6. अब्राहम लिंकन अमेरिका के सबसे फेमस राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन असफलता के एक बड़े उदाहरण हैं। 1831 में व्यापार में असफल होने, 1836 में एक नर्वस ब्रेकडाउन से पीड़ित, 1856 में राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद भी अब्राहम लिंकन अपने रास्ते पर अडिग रहे। लिंकन ने कहा था कि, "मेरी बड़ी चिंता यह नहीं है कि आप असफल हुए हैं या नहीं, बल्कि यह है कि क्या आप अपनी असफलता से संतुष्ट हैं।" लिंकन को 1861 में संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। वे अमेरिका के सबसे पॉपुलर राष्ट्रपति माने जाते हैं।

7. स्टीवन स्पीलबर्ग स्टीवन स्पीलबर्ग को अब तक के सबसे प्रभावशाली फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। इन्‍होंने कई वर्ल्ड फेमस मूवी दी, लेकिन क्‍या आपको पता है कि स्टीवन स्पीलबर्ग के हाई स्कूल में बहुत खराब ग्रेड थे, जिससे उन्हें दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से तीन बार खारिज कर दिया गया। जब वे कॉलेज में थे, तब उनकी नजर यूनिवर्सल के अधिकारियों पर पड़ी, जिन्होंने 1969 में उन्हें एक टेलीविज़न निर्देशक के रूप में साइन किया था। स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपने एक स्पीच में कहा था कि, "भले ही मैं बूढ़ा हो जाऊं, जो मैं करता हूं वह कभी बूढ़ा नहीं होता, यह मुझे अपने जुनून के लिए भूखा रखता है।" आज तक, स्पीलबर्ग ने 51 फिल्मों का निर्देशन किया है और उन्हें तीन ऑस्कर से सम्मानित किया जा चुका है।

8. जे.के. राउलिंग फेमस हैरी पॉटर नावेल की राइटर जेके राउलिंग हार्वर्ड में अपनी स्पीच के दौरान विफलता के महत्व और मूल्य को रेखांकित करते हुए कहा था कि "मैं एक महाकाव्य पैमाने पर विफल रही थी। मेरा बहुत कम उम्र में विवाह हुआ था, जो टूट गया था और मैं बेरोजगार थी, अपने माता-पिता के साथ मैं आधुनिक ब्रिटेन के सबसे गरीब लोगों में शामिल थी। उस समय तक मेरे माता-पिता के मन में मेरे लिए जो डर था और जो मैने किया था, दोनों ही समाप्त हो गए थे। मैं हर उस सामान्य मानक मैं सबसे बड़ी विफलता थी जिसे मैं जानती थी।" जेके राउलिंग ने कहा कि इस असफलता से मजबूती और दृढ़ निश्चयी के साथ बाहर आना ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी थी। इन परिस्थितियों में भी जेके राउलिंग ने हार नहीं मानी और पूरे विश्‍व में अपनी सफलता की इबारत लिखी।

इस नाम की लड़कियां किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं

Posted: 06 Jan 2022 10:08 PM PST

इस नाम की लड़कियां किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं

Indian Astrology: यूं तो ज्योतिष में व्यक्ति का मुख्य आधार जातक की कुंडली को माना जाता है। क्योंकि इसी से जातक की राशि, उसका लग्न, पराक्रम,धन, आय, शत्रु व रोग सहित विभिन्न विषयों को आसानी से जाना जा सकता है। लेकिन इसके अलावा आपका नाम भी ज्योतिष के अनुसार अनेक बातें बताता है।



दरअसल कई लोग अपना नाम कुंडली से अलग रखते हैं, ऐसे में प्रचलित नाम का भी आपके उपर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपके नाम का पहला अक्षर कई बातों को सामने लाता है। इसे name astrology के नाम से भी जाना जाता है।

दरअसल ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपके नाम का पहला अक्षर आप से जुड़े कई राजों को बताता है। कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई अहम बातों की जानकारी उसके नाम का पहला अक्षर दे देता है। इसमें व्यक्ति की पसंद, उसका स्वभाव, उसकी लव लाइफ जैसी तमाम बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है।

ऐेसे में आज हम बात कर रहे हैं S अक्षर के जातकों के बारे में। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जिन लड़कियों का नाम इस यानि S अक्षर से शुरू होता है वो बातों की धनी तो होती ही हैं, साथ ही लड़के भी इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।


ज्योतिष के जानकारों के अनुसार S अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वे स्वभाव से गंभीर तो होती ही हैं, साथ ही इनके लिए प्यार काफी अहमियत रखता है। ऐसे लड़कियां जिस किसी लड़के से भी प्यार करती हैं, उसकी खुशी के लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहती हैं।

वहीं इनका स्वभाव काफी केयरिंग और लविंग होने के साथ ही ये लड़कियां बातों ही बातों में किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये मेहनती होने के साथ ही जिस किसी काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इसके अलावा इनका व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक होता है।

ये स्मार्ट, मेहनती और धैर्यवान होने के साथ ही दिल की साफ होती हैं। इन्हें गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। ये जहां भी रहती हैं वहां प्रसिद्धि हासिल कर लेती हैं। ये अपने परिवार वालों से काफी प्यार तो करती ही हैं इसके साथ ही उन्हें खुश रखने की भी हर संभव कोशिश करती हैं।

स्वभाव हंसमुख होने के अलावा ये अच्छी पत्नी भी साबित होती हैं। अपने पार्टनर के लिए ये लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं। इसके साथ ही ये कॅरियर में भी काफी अच्छा मुकाम हासिल करती हैं।


वहीं अपनी जिम्मेदारियों को भी ये बखूबी समझती हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है, लेकिन ये कुछ हद तक शक्की मिजाज की भी होती हैं। जिसके चलते ये अपने लव पार्टनर पर हमेशा नजर रखती हैं।

S अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियों में ये भी होती है खासियत

1. बुद्धिमान: Intelligent
S नाम की लड़कियां स्मार्ट और इंटेलिजेंट होने के कारण किसी भी चीज को जल्दी समझ लेने में सक्षम होती हैं। इन्हें नई-नई चीजें और बाते जानने में बहुत दिलचस्पी होती है।


2. नेतृत्वक्षमता: Leadership
S नाम की लड़कियों में खास क्वालिटी लीडरशिप की होती है। ये किसी भी काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करती हैं।

3. निष्ठावान : Loyal
S नाम की लड़कियां बहुत ही निष्ठावान होती हैं और यह धोखा नहीं देती हैं। वो पार्टनर के साथ वफादारी और प्यार से अपना रिश्ता निभाने में विश्वास रखती हैं। वे अपना रिश्ता अंत तक निभाती हैं।

4. छूपाती हैं अपने इमोशन्स: touch the emotions
S नाम की लड़कियां अपनी बातों को दूसरों से शेयर करने की बजाए अपने अंदर दबा कर रखना पसंद करती हैं। इनकी इस आदत के कारण इनके डिप्रेशन में जाने का खतरा ज्यादा रहता है।

5. क्रोध : Anger
S नाम की लड़कियां ज्यादा क्रोधी स्वभाव की होती हैं। क्रोध में यह अपना आपा बहुत जल्दी ही खो बैठती हैं। इनको जितनी जल्दी गुस्सा आता है, उतनी जल्दी गुस्सा चला भी जाता है।

6. देखभाल करने वालीं : Caring
S नाम की लड़कियां औरों के मुकाबले ज्यादा देखभाल करने वाली होती हैं। ये अपने घर-परिवार का खास ध्यान रखती हैं।

Rashifal Aaj Ka:आज सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें मीन राशि वाले

Posted: 06 Jan 2022 10:04 PM PST

Rashifal Aaj Ka:आज सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें मीन राशि वाले

मीन राशि राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि है. आइए जानते हैं ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मीन राशिवालों का राशिफल कैसा है—

मीन राशि- अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा. आलसी रवैये से आप पीछे हैं. किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें. आपके निजी संबंध कमजोर हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है. आज आपके द्वारा किए गए हर कार्य में प्रगति नजर आएगी, जिसकी वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। लेकिन, आपका लोगों के प्रति बर्ताव भी बदल सकता है। 

आपको मिले हुए यश की वजह से अपने ईगो को न बढ़ने दें। सबके साथ मिलजुल कर आगे बढ़ना आपको सीखने की आवश्यकता होगी। वैद्यकीय क्षेत्र से जुड़े लोग अपने क्षेत्र में सम्मान पा सकते हैं। पार्टनर की नकारात्मक बातें पता चलने के बावजूद भी उनको पूरी तरह से आपके द्वारा अपनाया जाएगा। पीठ दर्द की तकलीफ को कम करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लेने की आवश्यकता होगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।


वित्त- फिजूलखर्ची हो सकती है, ऐसे खर्चो पर नियंत्रण रखें. उचित जगहों पर ही धन खर्च करें. अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कैरियर- प्रॉपर्टी के कामकाज के लिए आज का दिन उत्तम है. प्राइवेट नौकरी में अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से सुकून और राहत महसूस करेंगे.

दांपत्य व प्रेम- लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. लाइफ पार्टनर से रोमांस का भरपूर मौका मिलेगा.
स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें.

आज का भाग्यांक 9
आज का शुभ रंग नीला
अनुकूल सलाह— लक्ष्मीजी की पूजा करें, हो सके तो श्रीसूक्त का पाठ करें

प्रेगनेंसी में कब लगवाएं कोरोना वैक्‍सीन? एक्सपर्ट से जानें सभी जबाव

Posted: 06 Jan 2022 09:57 PM PST

प्रेगनेंसी में कब लगवाएं कोरोना वैक्‍सीन? एक्सपर्ट से जानें सभी जबाव

कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। देश में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही वायरस को रोकने के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी तेज कर दिया गया है। इसके अलावा वैज्ञानिकों द्वारा बूस्टर डोज देने की भी अपील की गई है। मगर, प्रेग्नेंट महिलाएं इस बात को लेकर चिंता में है कि क्या वो वैक्सीन लगवा सकती हैं। अगर, तो कब और कैसे? चलिए आपको बताते हैं कि प्रेगनेंसी में कब लगवाएं कोरोना वैक्सीन..

क्‍या प्रेगनेंसी में वैक्‍सीन लगवाना सुरक्षित?

गर्भवती और ब्रेस्‍टफीडिंग करवाने वाली मह‍िलाएं वैक्‍सीन लगवा सकती है। सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की है। केंद्र सरकार, आईसीएमआर और फॉग्‍सी ने मिलकर प्रेग्नेंट, ब्रेस्टफीड करवाने वाली और पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कोरोना वैक्‍सीन लगवाने की परमिशन दे दी है।


गर्भवती महिलाएं कब लगवाएं वैक्‍सीन?

कई महिलाओं के मन में यह सवाल है कि उन्हें वैक्सीनेशन कब करवाना चाहिए। एक्‍सपर्ट के मुताबिक, अभी तक कोई भी ऐसा केस सामने नहीं आया, जिसमें वैक्सीन लगवाने से महिलाओं को डिलीवरी में दिक्कत आई हो या बच्चे में कोई जन्मजात असामान्यता देखी गई हो। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाएं किसी भी चरण में वैक्सीन लगवा सकती हैं। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाएं 28वें हफ्ते में वैक्सीन लगवाएं। इससे मां के साथ बच्चे में भी एंटीबॉडी बनने की संभावना रहती है।
क्या वैक्सीन से पहले करना होगा प्रेगनेंसी टेस्ट।

गाइडलाइन के मुताबिक, महिलाओं को वैक्‍सीन लगवाने के ल‍िए प्रेगनेंसी टेस्‍ट करने की जरुरत नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं वैक्सीन के बाद भी प्रेगनेंसी प्लान या कंसीव कर सकती हैं।
क्‍या वैक्‍सीनेशन से शरीर में गर्मी पैदा होती है?

चूंकि प्रेगनेंसी में औरतों को गर्म चीजें कम खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में उनके मन में शंका है कि क्या टीके से शरीर में गर्म पैदा होगी। एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रेगनेंसी में दवा खाने के लिए मना किया जाता है और एक्स-रे भी नहीं करवाया जाता लेकिन टीके के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है।

क्‍या डिलीवरी के आसपास वैक्‍सीन लगवाना सेफ?

एक्‍सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं के लिए यह वैक्सीन बिल्कुल सेफ है। आप इसे डिलीवरी के एक हफ्ते के अंदर लगवा सकती हैं।
जिन्‍हें कंसीव करने में आई मुश्किलें, उनके ल‍िए क‍ितनी सेफ?

प्रेगनेंसी चाहे नेचुरली हो या किसी इलाज के जरिए, वैक्सीन का उसपर कोई असर नहीं होगा। हालांकि फिर भी बेहतर होगा कि आप इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
वैक्‍सीनेशन के बाद प्रेग्नेंट वुमन इन बातों का रखें ध्‍यान

. टीका लगवाने के बाद कम से कम 30 मिनट सेंटर पर रेस्‍ट करें
. इसमें माइल्‍ड लक्षण जैसे बुखार, सिरदर्द और चक्‍कर आ सकते हैं लेकिन इससे घबराने की बात नहीं। अगर समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टर से सला लें।
. खानपान में परहेज ना करें और अपनी डाइट लें।
. जितना हो सके आराम करें।

क्या आंखों से भी हो सकता है Corona Infection? जानिए एक्सपर्ट की राय

Posted: 06 Jan 2022 09:55 PM PST

क्या आंखों से भी हो सकता है Corona Infection? जानिए एक्सपर्ट की राय

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चूंकि यह स्ट्रेन डेल्टा वैरिएंट से भी कई गुना तेजी से फैल रहा है इसलिए स्वास्थ्य विभाग और वैज्ञानिकों भी चिंता में है। वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह वायरस इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है। हाल ही में हुए स्टडी में कहा गया था कि यह वायरस संक्रमित मरीज की सांस से भी फैल सकता है। मगर, क्या कोरोना नाक-मुंह के अलावा शरीर में किसी और माध्यम से प्रवेश कर सकता है?

आंखों के माध्यम से कोरोना का संक्रमण

दरअसल, हाल ही में एक हुए एक रिसर्च से पता चला है कि हवा में मौजूद इस वायरस के स्ट्रेन मुंह-नाक के अलावा आंख से भी शरीर के अंदर पहुंच सकता है। हालांकि वैज्ञानिकों के इसपर मत अलग-अलग है इसलिए पक्के तौर पर इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

हालांकि आशंका है कि यह वायरस आंखों की कंजंक्टिवा से शरीर के अंदर पहुंच सकता है। कंजंक्टिवा एक स्पष्ट ऊतक है जो आंख के सफेद भाग व पलक के अंदर की रेखाओं को ढकने का काम करता है। एक शोध में पाया गया था कि आंख का यह हिस्सा कॉमन कोल्ड या हर्पीज वायरस इंफेक्टिड हो सकता है। हालांकि इस बात का कोई साक्षय नहीं कि यह कोरोना से संक्रमित होगा। फिलहाल वैज्ञानिक इसपर शोध कर रहे हैं।
आंखों में देखे जा सकते हैं लक्षण

विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण आंखों से फैल सकता है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है कि लेकिन इसके लक्षण आंखों में जरूर दिखाई दे सकते हैं। आंकड़ों की मानें तो कोविड संक्रमित करीब 1 से 3% लोगों में कंजेक्टिवाइटिस की समस्या देखी गई।
कैसे रखें बचाव?

. इस वायरस से बचने के लिए नाक और मुंह को ढककर रखें।
. चेहरे को छूने से पहले व खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं।
. हाथों को सैनेटाइज करते रहें। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखें।
. आंखों को छूने से पहले भी हाथों को अच्छी तरह धोएं। इसके अलावा बाहर निकलने से पहले मास्क के साथ चश्मा भी पहन लें।

पहली दी जा चुकी दो वैक्सीन से अलग नहीं होगी Booster Dose

Posted: 06 Jan 2022 09:52 PM PST

पहली दी जा चुकी दो वैक्सीन से अलग नहीं होगी Booster Dose

सरकार ने साफ कर दिया है कि हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जाने वाली कोविड वैक्सीन की एहतियाती या तीसरी खुराक वही वैक्सीन होगी, जो उन्हें पहले दी गई थी। जिन लोगों ने पहली दो खुराक कोविशील्ड की ली है, उन्हें कोविशील्ड टीका दिया जाएगा और जिन लोगों ने कोवैक्सीन लिया है, उन्हें कोवैक्सीन दिया जाएगा।

टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने बताया कि 10 जनवरी से इन श्रेणियों में लाभार्थियों का टीकाकरण शुरू करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। कोविड टीके की एहतियाती खुराक जो स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के लोगों एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दी जाएगी, वह उसी टीके की होगी जो उन्हें पहले दी गयी थी। उन्होंने यह भी कहा कि टीकों के मिश्रण से जुड़ी नयी जानकारी, विज्ञान और आंकड़ों पर भी नजर रखी जा रही है।

39 सप्ताह बाद दी जाएगी Booster Dose

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी दिशानिर्देशों के अनुसार एहतियाती खुराक दूसरी खुराक दिए जाने की तारीख से नौ महीने यानी 39 सप्ताह पूरे होने के आधार पर दिए जाएंगे। इस बीच, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने मंगलवार को भारत बायोटेक को नेजल कोविड टीका के लिए तीसरे चरण के परीक्षण के लिए अपनी मंजूरी दे दी।

देवी लक्ष्मी का वाहन क्यों है उल्लू, दंग कर देगा ये वैज्ञानिक तर्क

Posted: 06 Jan 2022 09:49 PM PST

देवी लक्ष्मी का वाहन क्यों है उल्लू, दंग कर देगा ये वैज्ञानिक तर्क

एक बार स्वामी विवेकानंद अमरीका के एक विश्वविद्यालय में व्याख्यान दे रहे थे। वहां बड़ी संख्या में छात्र, अध्यापक और विभिन्न विद्वान मौजूद थे जो बड़ी उत्सुकता से स्वामी जी के भाषण को सुन रहे थे। स्वामी जी के भाषण का मुख्य विषय था 'भारतीय संस्कृति तथा अध्यात्म का रहस्य।' स्वामी जी ने कहा, '' भारतीय संस्कृति तथा धर्म के सभी तत्वों का वैज्ञानिक महत्व भी है इसलिए संस्कृति और अध्यात्म को वैज्ञानिकता से जोड़कर देखा जा सकता है।''

यह सुनकर एक अमरीकी उनके भाषण में दखल देते हुए बीच में उठकर बोला, ''वास्तव में आपकी संस्कृति महान है, तभी तो आपके यहां देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू बताया गया है जिसे दिन में भी दिखाई नहीं देता। अब जरा यह बताइए कि उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन बताने के पीछे क्या वैज्ञानिक तर्क है?''

उस व्यक्ति का प्रश्न सुन कर स्वामी जी अत्यंत सहजतापूर्वक बोले, ''पश्चिमी देशों की तरह भारत में धन को ही सब कुछ नहीं माना गया है। हमारे ऋषि-मुनियों ने चेतावनी दी है कि लक्ष्मी रूपी धन के असीमित मात्रा में पास आते ही मनुष्य की आंखें होते हुए भी वह उल्लू की तरह अंधा हो जाता है। इसी का संकेत देने के लिए लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू बताया गया है। इसके पीछे यही वैज्ञानिक तर्क है।'' स्वामी विवेकानंद जी के इस जवाब पर सभी श्रोता वाह-वाह कर उठे।

स्वामी जी फिर बोले, ''सरस्वती, ज्ञान और विज्ञान की प्रतीक हैं और मानव का विवेक जागृत करने वाली देवी हैं इसलिए सरस्वती का वाहन हंस बताया गया है जो नीर-क्षीर विवेक का प्रतीक है। अब आप यह भली-भांति समझ गए होंगे कि संस्कृति और धर्म के सभी तत्वों के पीछे वैज्ञानिक तर्क छिपे हुए हैं।''

वहां उपस्थित सभी लोगों के साथ ही वह व्यक्ति भी देवी-देवताओं के वाहनों की यह अवधारणा सुनकर स्वामी जी के प्रति नतमस्तक हो गया और उस दिन से वह व्यक्ति भी भारतीय संस्कृति का प्रशंसक बन गया।

हिमाचल में अभी नहीं मिलने वाली है बारिश-बर्फबारी से राहत, 2 दिन के लिए भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी

Posted: 06 Jan 2022 09:32 PM PST

हिमाचल में अभी नहीं मिलने वाली है बारिश-बर्फबारी से राहत, 2 दिन के लिए भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी

हिमाचल में अभी नही मिलने वाली है बारिश-बर्फबारी से राहत, 2 दिन के लिए भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी भारी बर्फबारी से हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाहुल-स्पीति सहित कुल्लू, चंबा, किन्नौर, शिमला और मंडी जिला में भारी बर्फबारी हुई है जिससे लोगों की दुविधाएं बढ़ गई है। रोहतांग दर्रे में चार फीट, अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में डेढ़ फीट, मनाली में आधा फीट, शिंकुला, कुंजम व बारालाचा दर्रे सहित चंबा की पांगी घाटी में चार फीट तक हिमपात हुआ है।

भारी बर्फबारी होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानियां लाहौल-स्पीति के लोगों को हो रही है। यहां भारी बर्फबारी होने के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी है। बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते जहां सैकड़ों सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं तो वही प्रदेश भर में कई बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं।

इतना ही नहीं पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई है जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। वहीँ, अभी भी लोगों को बारिश-बर्फबारी से निजात नहीं मिलने वाली है। जी हां, प्रदेश में 2 दिन फिर भारी बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। आठ और नौ जनवरी को भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ कुछ कमजोर पड़ेगा और सात से नौ जनवरी के बीच दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिला में भारी हिमपात होने की संभावना है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

BSF में निकली भर्ती, 10 पास कर सकते है आवेदन, यहाँ देखे कब और कैसे करना है आवेदन

Posted: 06 Jan 2022 09:23 PM PST

BSF में निकली भर्ती, 10 पास कर सकते है आवेदन, यहाँ देखे कब और कैसे करना है आवेदन

BSF कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2022 अधिसूचना: सीमा सुरक्षा बल (BSF), गृह मंत्रालय, भारत सरकार जल्द ही वर्ष 2021-22 के लिए कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रही है. विभिन्न ट्रेडों में कुल 2788 रिक्तियां के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

रिपोर्टों के अनुसार, योग्य और इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवारों से 15 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना जारी होने तक प्रतीक्षा करें.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 15 जनवरी 2022
BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 28 फरवरी 2022

इन पदों पर भर्ती निकली है। कुल पद: 2788

(Cobbler) Constable Tradesman
(Tailor) Constable Tradesman
(Cook) Constable Tradesman
(Water Career) Constable Tradesman
(Barber) Constable Tradesman
(Sweeper) Constable Tradesman
(Washer Man) Constable Tradesman
(Painter) Constable Tradesman
(Electrician) Constable Tradesman
(Draftsman) Constable Tradesman
(Waiter) Constable Tradesman
(Mali) Constable Tradesman

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को 2 साल के अनुभव के साथ 10वीं पास होना चाहिए या वोकेशनल इंस्टीट्यूट के आईटीआई से 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ट्रेड में कम से कम 1 साल का अनुभव या ट्रेड में आईटीआई में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन आयु सीमा:
18 से 23 वर्ष

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन शारीरिक योग्यता:
ऊंचाई: पुरुष =167.5 सेमी और महिला = 157 सेमी
छाती (केवल पुरुष के लिए): 78-83 सेमी
एससी/एसटी/आदिवासी
ऊंचाई: पुरुष =162.5 सेमी और महिला = 155 सेमी
छाती (केवल पुरुष के लिए): 76-81 सेमी
पहाड़ी क्षेत्र के उम्मीदवार
ऊंचाई: पुरुष = 165 सेमी और महिला = 150 सेमी
छाती (केवल पुरुष के लिए): 78-83 सेमी
वजन: पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा मानकों के अनुसार ऊंचाई और उम्र के अनुपात में.

BSF BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन चयन प्रक्रिया:
चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
1. शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
2.शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
3.दस्तावेज़ सत्यापन
4. ट्रेड टेस्ट
5. लिखित परीक्षा
6. चिकित्सा परीक्षा

BSF BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
BSF की आधिकारिक वेबसाइट यानी rectt.bsf.gov.in पर 15 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर पायेंगे.

कोहली की जगह कप्तान बने राहुल का टूटा दिल, गिनवा दी हार की ये सबसे बड़ी वजह

Posted: 06 Jan 2022 09:18 PM PST

कोहली की जगह कप्तान बने राहुल का टूटा दिल, गिनवा दी हार की ये सबसे बड़ी वजह

टीम इंडिया (Team India) को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह इस मैच में कप्तान बने केएल राहुल (KL Rahul) का दिल टूट गया है. भारत यह लगभग जीता हुआ मैच हार गया. भारत अगर इस मैच को जीत लेता तो वह 29 साल में पहली बार साउथ अफ्रीका (South Africa) की धरती पर इस देश के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर अपना कब्जा कर लेता. भारत ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को चौथी पारी में जीत के लिए 240 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबान टीम ने बिना किसी परेशानी के सिर्फ 3 विकेट गंवा कर हासिल कर लिया.

कोहली की जगह कप्तान बने राहुल का टूटा दिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद इस टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले केएल राहुल ने कहा कि टॉस जीतने के बाद उनकी टीम इंडिया (Team India) को पहली पारी में 60-70 रन और बनाने चाहिए थे. बता दें कि भारत की पहली पारी में सिर्फ 202 रनों पर सिमट गई थी. जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी.

गिनवा दी हार की ये सबसे बड़ी वजह भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 240 रनों का टारगेट दिया. साउथ अफ्रीका की टीम ने बिना किसी परेशानी के सिर्फ 3 विकेट गंवा कर हासिल कर लिया. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे राहुल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें इस मैच से जीत की उम्मीद थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया.

हार गए जीता हुआ मैच राहुल ने कहा, 'टॉस जीतने के बाद हम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे, हमें 60-70 रन और बनाने चाहिए थे.' राहुल ने कहा, 'हम सभी को लगा था कि 122 रन (चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए जरूरी रन) बनाना आसान नहीं होगा और हम यहां कुछ खास कर सकते हैं. पिच भी बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अपने काम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध थे.'

अगले मैच में आ रहे हैं कोहली 
केएल राहुल ने पहली पारी में सात विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा, 'शार्दुल के लिए यह शानदार टेस्ट मैच रहा. उसने हमारे लिए जो कुछ टेस्ट मैच खेले हैं, उसमें काफी प्रभावित किया है. उसने बल्ले से भी अहम योगदान दिया.' केएल राहुल ने कहा कि विराट कोहली ने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए फिट हो जाना चाहिए.

11 जनवरी से केपटाउन में अगला मैच कप्तान कोहली पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज 1-1 से बराबर की. तीसरा टेस्ट मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा, जहां सीरीज का फैसला होगा. राहुल ने मैच के बाद कहा, 'विराट पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं, पिछले कुछ दिनों से नेट पर अभ्यास कर रहे हैं और दौड़ लगा रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें ठीक होना चाहिए.' मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कोहली की फिटनेस पर जानकारी दी.

कोच द्रविड़ ने बदलाव के दिए संकेत कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, 'विराट फिट लग रहा है और नेट्स पर अभ्यास कर रहा है.' राहुल ने मोहम्मद सिराज की हैमस्ट्रिंग की चोट पर भी बात की जो उन्हें दूसरे टेस्ट के दौरान लगी थी. चोट के बावजूद सिराज मैच में गेंदबाजी करते रहे, लेकिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने कहा, 'सिराज बेहतर महसूस कर रहा है. कुछ दिनों के आराम से उसे मदद मिल सकती है. हमारे पास उपयोगी गेंदबाज हैं तथा इशांत शर्मा और उमेश यादव इंतजार कर रहे हैं.'

खुशखबरी: ई-श्रम कार्ड धारकों के खातों में आए 1 हजार रुपए, ऐसे करें चेक

Posted: 06 Jan 2022 09:08 PM PST

खुशखबरी: ई-श्रम कार्ड धारकों के खातों में आए 1 हजार रुपए, ऐसे करें चेक

असंगठित क्षेत्र के कामगारों व मजदूरों जिन्होंने अपना ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है, उनके लिए यह खबर खुशी देने वाली है. बता दें कि करीब चार माह पूर्व केन्द्र सरकार की के रोजगार एवं श्रम मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए ई- श्रम योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत श्रमिकों को प्रतिमाह केन्द्र सरकार की ओर से एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

अगर आपने भी इस योजना के तहत ई- श्रम कार्ड बनवाया था तो फटाफट अपना बैंक खाता चैक कीजिए क्योंकि सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लगभग दो करोड़ श्रमिकों को भरण- पोषण भत्ता दिया है. इस योजना के पहले चरण में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के बैंक अकाउंट में एक-एक हजार की धनराशि ट्रांसफर की गई है.

जिन श्रमिकों ने 31 दिसंबर तक ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लिया था,ये उन्हीं लोगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई है. अगर आपने भी 31 दिसंबर तक पोर्टल पर पंजीकृत कर लिया था तो आपको फटाफट अपना बैंक अकाउंट चेक करना चाहिए. बता दें कि यूपी सरकार ने इस योजना के तहत श्रमिकों को हर महीने 500 रुपए देने की घोषणा की थी. यह लाभ केवल उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा जिन्होंने अभी तक श्रम विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं उठाया हों.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह फैसला कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लिया है ताकि श्रमिकों को कुछ आर्थिक राहत प्रदान की जा सकें. दिसंबर से लेकर मार्च तक इन श्रमिकों को 500 रुपए प्रति माह भत्ता दिया जाएगा. आप अपने खाते में क्रेडिट हुई राशि को बैंक ब्रांच में जाकर पता कर सकते हैं. इसके अलावा UPI या फिर एटीएम के जरिए भी इसे चेक किया जा सकता है.

Post Bottom Ad

Pages