न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- जिला कांगड़ा में बढ़े रहे कोरोना के मामले, लोग बरतें एहतियात
- हिमाचल: शादी से नाराज सनकी आशिक ने प्रेमिका और उसके पति पर किया जानलेवा हमला, और फिर
- कांस्टेबल के 1149 पदों पर 12वीं पास से मांगे आवेदन, फटाफट देखें कैसे होगा आवेदन
- महीने में खर्च होंगे मात्र 124 रुपये लेकिन लाभ मिलते रहेंगे पूरे एक साल तक; देखें BSNL के धांसू रिचार्ज
- मां के दूध से नहीं होता शिशु को कोरोना का संक्रमण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- कैसे पहचानें बच्चों की खांसी-जुकाम वायरल है या कोरोना का लक्षण है? ऐसे करें तुरंत पहचान
- इन 7 चीजों का सपनो में दिखाई देना होता है शुभ, महालक्ष्मी जल्द कर सकती हैं मालामाल
- School Holidays in February 2022: जनवरी में खुले नहीं और फरवरी में इतने दिन की है छुट्टी, जानिए कितनी छुट्टियां हैं पूरे साल
- ससुराल में इस अक्षर के नाम की लडकियां बरसाती हैं खूब धन-दौलत, किस्मत की धनी इन्हें मिलते हैं सारे सुख
- Bedroom में इस तरह रखें Bed, कभी नहीं होगी पति पत्नी में लड़ाई, खुशहाल रहेगा परिवार
- सीने में ही नहीं पेट में भी होती है सर्दी, बचने के लिए ये टिप्स आएंगे आपके काम
- रोहित शर्मा के आते ही इन 2 खिलाड़ीयों को कटेगा पत्ता, एक की जाएगी कप्तानी तो एक होगा टीम से बाहर
| जिला कांगड़ा में बढ़े रहे कोरोना के मामले, लोग बरतें एहतियात Posted: 28 Jan 2022 02:56 AM PST अभी तक संकट टला नहीं है। अभी भी कोरोना संक्रमण के नए मामले आ रहे हैं। सुखद यह है कि अधिक संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं। हालांकि अभी भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहार करने की जरूरत है। अगर इसमें कोताही बरती तो संक्रमण बढ़ सकता है। 24 घंटे में जिला में 336 नए कोरोना संक्रमित आए हैं और 389 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। बावजूद इसके अभी भी कोरोना से बचाव के लिए कोविड अनुरूप व्वहार जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 59157 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 56282 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1202 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत भी हुई है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के मामले घटते ही एक्टिव केस भी 1668 पहुंच गए हैं। 24 घंटे में जिला कांगड़ा में आए मामलों में चलवाड़ा के चार लोग, खब्बल के चार लोग, नगरोटा सूरियां के चार लोग, कूटेहड़ के पांच लोग, बीएसएफ भोई का एक जवान, आयुर्वेदिक अस्पताल में एक, एसपी कार्यालय धर्मशाला के दो पुलिस जवान, जोनल अस्पताल धर्मशाला के तीन स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस लाइन सकोह के दो जवान, धर्मशाला स्टेडियम का एक कर्मी, बीडीओ कार्यालय का एक कर्मचारी, भरमाड़ के चार लोग व जिला के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। डा. गुरदर्शन गुप्ता ने लोगों से कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संकट अभी तक टला नहीं है। इसलिए सभी एहतियात रखें। |
| हिमाचल: शादी से नाराज सनकी आशिक ने प्रेमिका और उसके पति पर किया जानलेवा हमला, और फिर Posted: 28 Jan 2022 02:51 AM PST हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में एक सनकी आशिक की करतूत सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका के दूसरे लड़के के शादी करने से नाराज आशिक ने महिला और उसके पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इस हमले में बुरी तरह से घायल पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए. लहूलुहान हालत में दोनों को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. वहीं आरोपी की पहचान बाबू खान के रूप में हुई है, जिसने हमले के बाद सरेंडर कर दिया है. नालागढ़ के दत्तोवाल में एक सनकी आशिक ने महिला व उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बाबू खान नामक आशिक द्वारा दत्तोवाल कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी पर उस समय हमला कर दिया. आरोपी बाबू खान उनके कमरे में जबरन घुस गया और उसके बाद पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल तक पहुंचाया गया और उसके बाद पति पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया. हिमाचल प्रदेश में महिला और उसके पति पर हमला करने वाला सनकी बाबू खान ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. महिला के साथ पहले लिव इन में रहता था आरोपी जानकार सूत्रों की माने तो आरोपी घायल महिला के साथ पहले लिविंग रिलेशनशिप में रहता था. बीते 2 माह से वह जमात में गया हुआ था, महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर उसके साथ वह दत्तोवाल में किराए के मकान में रहने लगी. आरोपी को इस बारे में पता चला तो उससे यह बात सहन ना हुई तो उसने महिला और उसके पति को उसके ही कमरे में घुसकर तेजधार हथियार से लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया. नालागढ़ के दत्तोवाल में पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी बाबू खान ने सरेंडर कर दिया है. वहीं, गंभीर घायल पति-पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस आरोपी को लेगी रिमांड पर DSP नालागढ़ वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी. रिमांड में उन्हें पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की भी उम्मीद है कि आखिर आरोपी द्वारा महिला और उसके पति पर हमला किया गया था. इसके पीछे क्या वजह रही उन्होंने कहा कि इन सारे सवालों के जवाब आरोपी को रिमांड के दौरान पूछताछ में मिलने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है. |
| कांस्टेबल के 1149 पदों पर 12वीं पास से मांगे आवेदन, फटाफट देखें कैसे होगा आवेदन Posted: 28 Jan 2022 02:43 AM PST केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल / फायर (पुरुष) की भर्ती के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे। नोटिफिकेशन व आवेदन का लिंक नीचे दिया गया है। Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) विज्ञान के साथ 12वीं पास या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या - 1149 पद Important Dates (जरुरी तिथि ) नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 28-01-2022 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 04-03-2022 Age Limit (रोजगार में आयु सीमा) इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का आयु 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिस देखें। Selection Process (चयन प्रक्रिया) Physical Efficiency Test (PET) and Physical Standards Test (PST) Written Exam Document Verification Medical Examination परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा | Salary (वेतनमान) नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी | Application Mode (आवेदन प्रक्रिया) इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Offline करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा। आवेदन शुल्क (Application Fees) इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये व एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नही देना होगा। नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें |
| Posted: 28 Jan 2022 02:35 AM PST भारत संचार निगम लिमिटेड या बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों को बहुत कम कीमतों पर एक साल की वैलिडिटी (Validity) वाले प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) पेश करता है। जहां अन्य टेलिकॉम कंपनियों के लॉन्ग (Long) टर्म (Term) वैलिडिटी (Validity) प्लान्स की कीमत 2000 रुपये से शुरू होती है। बीएसएनएल (BSNL) सिर्फ 1,500 रुपये में लॉन्ग (Long) वैलिडिटी (Validity) के साथ आने वाले तीन प्लांस (Plans) को यूजर्स को दे रहा है, ये प्रीपेड (Prepaid) प्लांस (Plans) अपने आप में बेहद ही खास हैं, यानि मात्र लंबी वैलिडिटी (Validity) ही इन प्लांस (Plans) में आपको नहीं मिलती है, इसके अलावा आप इनके लाभ देखकर चकित हो जाने वाले हैं। यदि आप बीएसएनएल (BSNL) के ग्राहक हैं, या हाल ही में बीएसएनएल (BSNL) कनेक्शन में पिछले सिम को पोर्ट किया है। तो आपके लिए कुछ धमाकेदार ऑफर कतार में खड़े हैं। आइए एक नजर डाल लेट हैं उन प्रीपेड (Prepaid) प्लांस (Plans) पर जो आपको बेहद खास ऑफर प्रदान कर रहे हैं। अगर आपको लंबी वैलिडिटी (Validity) वाले प्लांस (Plans) की जरूरत है तो आप इन प्लांस (Plans) को कभी भी ले सकते हैं, हालांकि इन प्लांस (Plans) का एक फायदा और भी है। जो हम आपको नीचे बताने वाले हैं। आइए जानते हैं BSNL के इन प्रीपेड (Prepaid) प्लांस (Plans) के बारे में और इनके अनोखे फायदे के बारे में...! क्या है इन BSNL RECHARGE PLANS का अनोखा फायदा कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि हम बार बार यानि हर 28 दिन के बाद प्लांस (Plans) को खरीदते खरीदते परेशान हो जाते हैं। अब ऐसे में आपको लगता है कि इससे तो अच्छा हम एक एक साल की वैलिडिटी (Validity) वाला प्लान (Plan) ही लेते तो ही अच्छा रहता। अब इसके दो फायदे हैं। मान के चलिए कि आप हर महीने 200 रुपये का रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) लेते हैं तो आपको बहुत सी सुविधाएँ देता है। लेकिन इसकी वैलिडिटी (Validity) मात्र 28 दिनों की ही होती है। अब अगर आप 150 रुपये महीने में इन सभी समान लाभों के साथ एक लंबी अवधि का प्लान (Plan) लेते हैं तो आपको 50 रुपये महीने की बचत हो होती ही है, इसके अलावा आपको बार बार रिचार्ज (Recharge) से मुक्ति भी मिलती है। अब इन प्लांस (Plans) को अगर सोने पे सुहागा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। आइए अब जानते हैं इन BSNL के प्लांस (Plans) के बारे में… इसके अलावा यह भी जानते है कि आखिर यह आपको एक महीने में कितने खर्च पर मिलेंगे। 1499 रुपये वाला बीएसएनएल (BSNL) प्रीपेड (PREPAID) प्लान (PLAN) (124 रुपये महीने का खर्च) आपको जानकारी के लिए बता देते है कि वैसे तो इस BSNL Plan की कीमत 1499 रुपये है, लेकिन इसके लिए यह पैसा एक साल के लिए लिया जा रहा है, यानि एक महीने में इस प्लान (Plan) में आपका मात्र 124 रुपये ही खर्च होता है। आइए अब जानते हैं कि आखिर इस रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) में BSNL क्या ऑफर कर रहा है। इस प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में यूजर्स को 24GB डेटा (Data) मिलता है। इसके अलावा आपको इस प्लान (Plan) में डेली (Daily) फ्री (Free) 100 SMS का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं किसी भी नेटवर्क पर प्लान (Plan) आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) का लाभ भी दे रहा है। आपको हम पहले भी बता चुके है कि इस प्लान (Plan) में BSNL की ओर से 365 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिलती है। 1498 रुपये वाला बीएसएनएल (BSNL) प्लान (PLAN) (124 रुपये महीने का खर्च) यहाँ आपको बता देते है कि इस प्लान (Plan) की कीमत पिछले प्लान (Plan) के मुकाबले एक रुपये कम है। हालांकि इस प्लान (Plan) में भी आपको एक साल की वैलिडिटी (Validity) मिलती है, यानि साफ है कि इस प्लान (Plan) में भी आपका लगभग 124 रुपये महीने का ही खर्च आता है। आइए अब जानते है कि आखिर इस BSNL long Term Plan में आपको क्या ऑफर किया जा रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि 1498 रुपये की कीमत में आने वाला बीएसएनएल (BSNL) प्लान (Plan) एक डेटा (Data) वाउचर पैक है। इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) की बात करें तो कंपनी के अनुसार इसे एक साल के लिए एक बार लेने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं प्लान (Plan) में डेली (Daily) 2GB डेटा (Data) मिलता है। हालांकि डेली (Daily) डेटा (Data) लिमिट के खत्म हो जाने के बाद आपको इंटरनेट 40Kbps की स्पीड से ही मिलेगा। 1999 रुपये की कीमत वाला बीएसएनएल (BSNL) प्रीपेड (PREPAID) प्लान (PLAN) (166 रुपये महीने का खर्च) वैसे तो इस BSNL प्लान (Plan) की कीमत 1999 रुपये है। लेकिन लेकिन यह प्लान (Plan) आपको एक साल की वैलिडिटी (Validity) के साथ मिल रहा है, यानि इस BSNL Plan पर आपका महीने का खर्च मात्र 166 रुपये ही होने वाला है। साथ ही आपको हर 28 दिन बाद रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) लेने की भी जरूरत नहीं है। आइए अब जानते है कि आखिर BSNL के इस रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) में आपको क्या मिल रहा है। इस प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में यूजर्स को कुल 500GB रेगुलर डेटा (Data) का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा आपको प्लान (Plan) में 100GB अतिरिक्त डेटा (Data) भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और फ्री (Free) एसएमएस बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। हालांकि इस प्लान (Plan) के बेनेफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं, असल में आपको बता देते है कि BSNL के इए रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) में कंपनी लोकधुन कॉन्टेन्ट का फ्री (Free) एक्सेस भी दे रही है, इसके अलावा आपको फ्री (Free) अनलिमिटेड (Unlimited) सॉन्ग चेंज का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। अंत में आपको बता देते है कि इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 365 दिनों की है। 2399 रुपये वाला बीएसएनएल (BSNL) प्रीपेड (PREPAID) प्लान (PLAN) (199 रुपये महीने का खर्च) अगर BSNL के इस रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) की चर्चा की जाए तो वैसे तो इसकी वैलिडिटी (Validity) को अगर हम एक साल का मान लें तो इसमें आपका महीने का खर्च लगभग 199 रुपये के आसपास आने वाला है, लेकिन इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 425 दिनों की है, यानि यह प्लान (Plan) आपको 150 रुपये के आसपास महीने के खर्च में मिल सकता है। इसके अलावा इस प्लान (Plan) में आपको डेली (Daily) 3GB डेटा (Data) दिया जा रहा है। हालांकि किसी भी नेटवर्क पर आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और 100 SMS डेली (Daily) फ्री (Free) दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस BSNL के प्लांस (Plans) में आपको ErosNow OTT प्लेटफॉर्म की सदस्यता उपलब्ध होगी। इसके अलावा प्लान (Plan) बीएसएनएल (BSNL) ट्यून्स ऐप का मुफ्त एक्सेस भी प्रदान करता है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह प्रमोशनल प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) 31 दिसंबर तक सभी सर्किलों में एक्टिव रहेगा। |
| मां के दूध से नहीं होता शिशु को कोरोना का संक्रमण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान Posted: 28 Jan 2022 02:26 AM PST वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार देश में बढ़ते जा रहे हैं। इसकी चपेट में गर्भवती महिलाएं न आएं, वह अपने जच्चा बच्चा कैसे सुरक्षित रखे, इसे लेकर डाक्टरों ने कई सुझाव दिए हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना की वैक्सीन कई तरह के इंफेक्शन को कम कर सकती है, इसी के साथ कोरोना से होनी वाले जटिलताओं को भी कम कर सकता है। यह अपने आप में मजबूत सुरक्षा कवच है। केजीएमयू (लखनऊ) की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता देव का कहना है कि इस बार संक्रमण का प्रसार तेज है, लेकिन उतना घातक नहीं है। फिर भी लोगों को सवाधान रहना होगा। खासकर गर्भवती महिलाओं में पहली और दूसरी लहर के बाद से जागरूकता काफी आ चुकी है। इस लहर में गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने की गाइडलाइन आ चुकी है, जिससे उन्हें बड़ा सुरक्षा कवच मिल गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नवजात के लिए मां के दूध से कोविड के संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। अपोलो अस्पताल नवी मुंबई की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तृप्ति दुबे ने बताया, "कोविड के लक्षण हैं तो क्या करें। पहली बात जिसे सिर्फ दूध पिलाने वाली मां को ही नहीं हर किसी को गांठ बांध लेनी चाहिए। मां के दूध से बच्चे के संक्रमण का खतरा अपवाद (रेयर) है। संक्रमण सिर्फ ड्रॉपलेट्स (मुंह और नाक से सांस लेने, खांसने, छीकने या थूकने के दौरान निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदें) से फैलता है। संक्रमण के लक्षण वाली महिलाएं अगर संभव हो तो, जिस कमरे में आइसोलेट हों, बच्चे को उससे अलग कमरे में रखें। अपने कमरे में ब्रेस्ट पंप से दूध निकालकर जो बच्चे की देखरेख कर रहा हो, उसे पिलाने को दें। दूध निकालने के पहले हर बार ब्रेस्ट पंप को सैनिटाइज जरूर करें।" उन्होंने बताया कि अगर संक्रमण के लक्षण नहीं हैं तो ऐसी महिलाएं कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बच्चे को आइसोलेट होने वाले कमरे में साथ रख सकती हैं। कमरे में बच्चे को दो मीटर की दूरी पर रखें। हर समय प्रॉपर तरीके (ठुड्डी से नाक) से मास्क (एन-95) लगाकर रखें। हर बार दूध पिलाने के पहले कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार साबुन से हाथ को जरूर धुलें। मास्क प्रॉपर तरीके से लगा है कि नहीं यह जरूर चेक कर लें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने भी कहा है कि कोविड के दौरान भी महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। यह दोनों के लिए लाभदायक है। डॉ. दुबे कहती हैं कि "चूंकि गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक खास अवस्था होती है ऐसे में उनको सांस संबंधी दिक्कत अधिक हो सकती है। इस अवस्था में वह सांस संबंधी कुछ संस्तुत मेडिकेशन भी नहीं कर सकती हैं। ऐसी महिलाओं के इलाज में यह एक गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में भी टीका लगवा सकते हैं बिल्कुल, इससे कोई खतरा नहीं है। वैसे तो वह कभी भी टीका लगवा सकती हैं, पर सबसे बढ़िया समय गर्भावस्था के तीन महीने के बाद का होता है। दोनों टीकों के बीच अंतराल भी उतना ही होगा जितना सामान्य लोंगों के लिए। आंख,मुंह,नाक और मास्क को न छूना। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना। उन जगहों या चीजों (दरवाजे के हैंडिल,मेज,लाइटर, बाहर से आये समान के गत्ते आदि) को छूने से बचना जिनको लोग छूते हों। कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धुलना, 60 फीसद वाले एल्कोहल वाले सैनिटाइजर का प्रयोग कोविड के ये सामान्य प्रोटोकाल सबके लिए हैं।" |
| कैसे पहचानें बच्चों की खांसी-जुकाम वायरल है या कोरोना का लक्षण है? ऐसे करें तुरंत पहचान Posted: 28 Jan 2022 02:21 AM PST आजकल वायरल चल रहा है (Viral Fever in Children in hindi) क्योंकि आजकल कोरोना का कहर है इसलिए लोग यह भूल चुके हैं कि मई-जून में वायरल बुखार चरम पर होता है। अगर आप पिछले 2-3 साल का याद करें तो आपको समझ आएगा कि इस समय हर तीसरा व्यक्ति वायरल का मरीज होता था। अस्पतालों के बाहर भी आधे से ज्यादा मरीज वायरल फीवर की समस्या लेकर जाते थे। इसलिए अगर बच्चे को सर्दी-जुकाम, बुखार या गले में दर्द जैसी कोई समस्या होती है तो पैनिक न हो, बल्कि डॉक्टर से सलाह लें। कई रिसर्च इस बात की ओर इशारा करती हैं कि अगर बच्चों को कोरोना हो जाए तो उन्हें गंभीर नुकसान नहीं होता है। हालांकि कई कोरोना संक्रमित बच्चों मेंपीडियाट्रिक इंफ्लामेट्री मल्टी सिस्टम सिंड्रोम के मामले सामने आए हैं। ऐसे पहचानें खांसी-जुकाम वायरल है या कोरोना का लक्षण एक्सपर्ट्स और डॉक्टर कहते हैं कि भले ही सर्दी, खांसी-जुकाम कोरोना के लक्षण हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार व्यक्ति कोविड संक्रमित ही पाया जाए। डॉक्टर कहते हैं कि अगर बच्चे को खांसी और जुकाम के साथ बुखार नहीं है तो ये कोरोना का लक्षण नहीं हो सकता है। साथ ही अगर पिछले कुछ दिनों से घर में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं हुआ है तो समझ लिजिए बच्चों को होने वाला सर्दी जुकाम वायरल का संकेत है और कोरोना की संभावना बहुत कम है। लेकिन अगर बच्चे को स्वाद नहीं आ रहा है या आपको बच्चे में कोई और लक्षण दिख रहे हैं तो बिना देरी के टेस्ट कराएं। क्योंकि जैसे जैसे वक्त बढ़ रहा है वैसे वैसे कोरोना के लक्षण और रूप भी बदल रहे हैं। |
| इन 7 चीजों का सपनो में दिखाई देना होता है शुभ, महालक्ष्मी जल्द कर सकती हैं मालामाल Posted: 28 Jan 2022 02:16 AM PST हर कोई व्यक्ति रात में सोते समय सपने जरूर देखता है, कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ सपने बुरे होते हैं। सपने मन की एक विशेष अवस्था होते हैं, जिसमें वास्तविकता का आभास होता है। स्वप्न न तो जागृत अवस्था में आते हैं न तो निद्रा में, यह दोनों के बीच की तुरीयावस्था में आते हैं। हम सभी जीवन में कई तरह के सपने देखते हैं और उनका मतलब क्या है, यह जानने की हमारे अंदर उत्सुकता रहती है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, हर सपना हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। दरअसल हमको अपने भविष्य में क्या हासिल होगा इसका अनुमान सपने में दिखाई दी जाने वाली चीजों से लगाया जा सकता है, यह चीजें हमारी खुशियां और दुख की ओर इशारा करती हैं। सपनों के आने के पीछे खान-पान और बीमारियों की बड़ी भूमिका होती है। इसके पीछे ग्रह और राशियां भी जिम्मेदार होती हैं। वायु और जल तत्व की राशियों को सपने ज्यादा आते हैं, परन्तु हर सपने का कोई अर्थ नहीं होता, ज्यादातर सपने निरर्थक होते हैं। ये सपने कभी तो बेहद सुखद होते हैं तो कभी हमें भविष्य में आने वाले खतरे के लिये आगाह भी कर देते हैं। अगर इन सपनों का थोड़ा सा विश्लेषण कर लें, तो हम आने वाली चुनौतियों का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। आइए आपसे ऐसे ही कुछ अच्छे-बुरे सपनों के बारे में जानकारी देते हैं जिन्हें देखकर लोग उलझन में हैं जबकि ये सपने बड़े ही शुभ होते हैं। कुछ सपने चेतावनी स्वरूप या सूचना स्वरूप होते हैं और यही स्वप्न दरअसल महत्वपूर्ण होते हैं। ये सपने भविष्य के प्रति आपको आगाह करते हैं और शुभ-अशुभ घटनाओं को बताते हैं। भोर में या अचानक दिखने वाले सपने आम तौर पर सत्य होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी 8 चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं अगर यह चीजें आपको अपने सपने में दिखाई देती है तो इससे समझ लीजिए की आपके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है और आप बहुत ही जल्द मालामाल हो सकते हैं। साँप स्वप्न- स्वप्न में सांप का दिखना ये बताता है कि आपकी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न करें, साथ ही आपका कोई काम अधूरा छूट गया है। अगर आपको अपने सपने में सफेद रंग का सांप नजर आता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना गया है, इस विषय में ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को सपने में सफेद सांप दिखाई देने से धन लाभ की प्राप्ति होती है इससे आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है। संख स्वप्न- शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है, कि यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में शंख बजाते हुए या भगवान के पास शंख रखा हुआ देखता है। तो यह शुभ संकेत की ओर इशारा करता है। इस विषय में ऐसा कहा जाता है, कि इससे व्यक्ति के घर परिवार में खुशियां आती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना होती है। उल्लू का स्वप्न– अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में उल्लू देखता है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी आप से प्रसन्न है। अगर उल्लू सफेद रंग का हो तो यह बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। इससे आपको बहुत ही शीघ्र धन मिलने का योग बनता है। मान्यताओं के अनुसार उल्लू धन की देवी लक्ष्मी का बाहन स्वरुप होता है, ऐसे में व्रह्म महूर्त के स्वप्न में उल्लू को देखना अतयंत शुभ माना जाता है। पके गेंहू का स्वप्न- स्वप्न शास्त्र के अनुसार खेती व हरियाली बैभव का प्रतीक माने जाते है। ऐसे में अगर कोई ब्यक्ति ब्रह्म महूर्त में पके, गेंहू, पाकी फसल या फिर अनाज से भरे भण्डार का स्वपन देखता है, तो यह अत्यंत शुभ संकेत होता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसे ब्यक्ति को जल्द ही धन लाभ व ऐस्वर्य की प्राप्ति होती है। घर परिवार में सुबह शांति व बैभव का आगमन होता है। ब्रह्म महूर्त में पके गेंहू को देखना धन प्राप्ति का संकेत होता है।Image Source- Social Media मोर स्वप्न- स्वप्न शास्त्र के अनुसार मोर समृद्धि का प्रतीक होता है, हिन्दू धर्म में मोर पंख को अत्यंत शुभ दर्शाया गया है। मान्यताओं के आधार पर ब्रह्म महूर्त में नाचता हुआ मोर देखना खुशहाली, व भगवन श्री कृष्ण के सर पर सुशोभित मोर पंख देखना सौभाग्यशाली का प्रतीक होता है। शास्त्रों के आधार पर ऐसे ब्यक्ति के जीवन में जल्द ही धन व बैभव के साथ साथ किसी शुभ समाचार का आगमन भी होता है। नौकरी में तरक्की व ब्यापार में धन लाभ के साथ साथ शुभ संकेत देता है, मोर स्वपन। कोयले का स्वप्न- कोयला को काला सोना भी कहा जाता है, और स्वप्न में उसके ऊपर बैठना मतलब धन प्राप्ति के शुभ संकेत मिलना। शास्त्रों के आधार पर, स्वप्न में ब्रह्म महूर्त के समय काला सोना यानी कोयला दिखना सुख का प्रतीक होता है। जीवन में संघर्ष के बाद, फल की प्राप्ति होने पर ऐसा स्वप्न दिखाई देता है। अगर आप अपने सपने में कोयले का ढेर देखते हैं, तो यह अच्छा संकेत माना गया है। इस विषय में ऐसा कहा जाता है, कि इससे व्यक्ति को बहुत ही जल्दी धन की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को अपने जीवन में धन कमाने के मार्ग हासिल होते हैं। गड़ा हुआ धन- धन बैभव का प्रतीक होता है, ऐसे में अगर कोई ब्यक्ति ब्रह्म महूर्त के समय अपने स्वप्न के अंदर गड़ा हुआ धन देखता है, तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर देवी लक्ष्मी धन के रूप में उस ब्यक्ति को खुशहाली का आशीर्वाद देती है। स्वप्न में गड़ा हुआ धन, हीरे मोती देखना भविष्य के लिए शुभ संकेत लाता है, मनुष्य को धन प्राप्ति के साथ साथ बैभव व खुशियों की भी प्राप्ति होती है। |
| Posted: 28 Jan 2022 02:11 AM PST School Holidays in 2022: जनवरी बीतने को है और इस महीने एक भी दिन स्कूल नहीं खुले। हालांकि 16 जनवरी के बाद से Online Classes चल रही हैं। लेकिन Offline Classes बंद रहीं। छुट्टियों की बात करें तो जनवरी महीने में मात्र तीन घोषित छुट्टियाँ थीं। लेकिन पहले शीत कालीन अवकाश और फिर कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल 30 जनवरी तक बंद कर दिये गये हैं। यानि करीब पूरे जनवरी भर स्कूल बंद रहे। वहीं फरवरी की बात करें तो 28 दिन के फरवरी महीने में कुल 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इन नौ दिनों में रविवार की भी चार छुट्टियाँ शामिल हैं। इन पाँच छुट्टियों पहली छुट्टी बसंत पंचमी की है जो 5 फरवरी को पड़ रही है। वहीं 15 फरवरी को हजरत अली के जन्मदिन की छुट्टी, 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती की छुट्टी, 26 फरवरी को महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती और 28 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी है। School Holidays in February 2022: जनवरी में खुले नहीं और फरवरी में इतने दिन की है छुट्टी आने वाली छुट्टियाँ महीने के हिसाब से छुट्टियों की बात करें तो सबसे ज्यादा छुट्टियां अक्टूबर महीने में पड़ रही हैं। इस महीने कुल मिलाकर 9 छुट्टियाँ पड़ रही हैं। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ शामिल नहीं हैं। वहीं पाँच महीने ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक छुट्टियाँ ही हैं। ये महीने हैं जून, जुलाई, सितंबर, नवंबर और दिसंबर। आइये एक नज़र डालते हैं किस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं। 5 फरवरी - वसंत पंचमी 15 फरवरी - हजरत अली का जन्मदिन 16 फरवरी- गुरु रविदास जयंती 26 फरवरी - महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती 28 फरवरी - महाशिवरात्रिमार्च में पड़ने वाली छुट्टियाँ 17 मार्च - होलिका दहन 18 मार्च - डोलीयात्रा 20 मार्च - शिवाजी जयंती/पारसी न्यू ईयर अप्रैल में पड़ने वाली छुट्टियाँ 1 अप्रैल - चैत्र सुखलादि 13 अप्रैल - बैसाखी 14 अप्रैल - महावीर जयंती 15 अप्रैल - गुड फ्राइडे 17 अप्रैल - ईस्टर 29 अप्रैल - जमात उल विदामई में पड़ने वाली छुट्टियाँ 7 मई - रवींद्रनाथ बर्थडे 15 मई - बुद्ध पूर्णिमाजून में पड़ने वाली छुट्टी 30 जून - रथ यात्राजुलाई में पड़ने वाली छुट्टी 30 जुलाई - मुहर्रम-आशूराअगस्त में पड़ने वाली छुट्टियाँ 11 अगस्त - रक्षा बंधन 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस 18 अगस्त - जन्माष्टमी 30 अगस्त - गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थीसितंबर में पड़ने वाली छुट्टी 7 सितंबर- ओणमअक्टूबर में पड़ने वाली छुट्टियाँ 2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती 4 अक्टूबर - दशहरा 8 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी 9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती 23 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी 24 अक्टूबर - दीपावली 25 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर - भाई दूज 30 अक्टूबर - छठ पूजानवंबर में पड़ने वाली छुट्टी 24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवसदिसंबर में पड़ने वाली छुट्टी 25 दिसंबर – क्रिसमसशनिवार और रविवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँ शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी होने से छुट्टियों का कोई मतलब नहीं रह जाता और वो छुट्टी खराब हो जाती है। 2022 के कैलेंडर पर नजर डालें तो इस बार भी कई छुट्टियां शनिवार-रविवार की भेंट चढ़ रही हैं। शनिवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँ 5 तारीख - वसंत पंचमी 26 फरवरी - दयानंद सरस्वती जयंती 30 जुलाई - मुहर्रम 2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती 9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती 30 अक्टूबर - छठ पूजा रविवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँ 20 मार्च - शिवाजी जयंती 17 अप्रैल - ईस्टर 8 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी 24 दिसंबर - क्रिसमस |
| Posted: 28 Jan 2022 02:04 AM PST ज्योतिष एक ऐसी विधा है, जिसकी मदद से व्यक्ति अपने भविष्य को तो जानना चाहता ही है साथ ही वह दूसरों से जुड़ी कई बातें व रहस्य भी जानने में रुचि रखता है। ऐसे में जहां व्यक्ति अपनी कुंडली की मदद से अपने भविष्य से जुड़ी संभावनाओं के अलावा आने वाले बुरे समय से निजाद पाना चाहता है। Lucky Girls for husband and in-laws तो वहीं अंक ज्योतिष न केवल उसके बारे में बल्कि दूसरों से जुड़ी कई बातें भी उसके सामने खोलता है। जबकि हस्त रेखा शास्त्र भी उसे कई तरह की जानकारियां प्रदान करता है। इसके अलावा एक ओर ज्योतिष की विधा नाम से जुड़ी हुई है। इसके तहत व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर कई बातें जान सकता है। इसका कारण यह है कि किसी व्यक्ति का नाम हिंदू धर्म में अधिकांशत: उसकी राशि से जुड़ी होता है। वहीं कुछ लोग राशि से अलग भी अपना नाम रखते हैं, ऐसे में कहा जाता है कि आपका प्रचलित नाम भी आपको काफी हद तक प्रभावित करता है। और नाम का पहला अक्षर आपसे जुड़ी कई तरह की जानकारियां प्रदान करता है। इस संबंध में ज्योतिष के जानकार पंडित चंद्रशेखर पाठक का कहना है कि किसी भी जातक के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर पर अपना विशेष प्रभाव छोड़ता है हमारे असर उसके जीवन पर देखने को मिलता है। ऐसा में कुछ ऐसे ही विशेष अक्षरों के नाम से जुड़ी लड़कियां भी होती हैं, जो किस्मत की काफी धनी होती है। इन अक्षरों से शुरू नाम की लड़कियों को जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही ज्योतिष में माना जाता है कि जिस घर में भी इन लड़कियों का विवाह होता है यानि शुभ कदम पड़ते हैं, वहां सदैव खूब धन-दौलत और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि किन अक्षरों से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां अपने ससुराल के लिए अति विशेष मानी जाती हैं। - ज्योतिष के जानकारों के अनुसार D अक्षर से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां दिल की साफ होने के साथ ही मेहनती भी होती हैं। ऐसी लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिसके चलते उन्हें हर काम में सफलता मिलती है। इन्हें अधिकांशत: जीवन में किसी भी काम के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता। ये न केवल पति से बहुत प्यार करती हैं, बल्कि परिवार ही इसके लिए सबकुछ होता है। माना जाता है कि इनके शुभ कदम जहां भी पड़ते हैं वहां खुशहाली छा जाती है। ये लड़कियां ससुराल वालों के लिए भी काफी भाग्यशाली साबित होती हैं। - वहीं जिन लड़कियों के नाम L अक्षर से शुरू होते हैं, वे लड़कियां न केवल दिल की साफ और बुद्धिमान होती हैं, बल्कि ये किसी भी व्यक्ति को दुखी नहीं देख सकतीं। सभी की भावनाओं ऐसी लड़कियां कद्र करती हैं। इन्हें जीवन में कभी भी धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। ऐसी लड़कियां पति और ससुराल पक्ष के लिए ये काफी लकी मानी जाती हैं। इनके संबंध में ये तक कहा जाता है कि शादी के बाद ये जहां जाएंगी वहां के खुशहाली ही फैलाएंगी। - M अक्षर से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं। मन की काफी साफ होने के कारण दिल में जो आता है, वह कह देती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। ये मेहनती होने के साथ ही मेहनती होने के साथ ही अपने दम पर सबकुछ हासिल कर लेती हैं। इतना ही नहीं, ये एक अच्छी लव पार्टनर भी साबित होती हैं। ये अपने पति के लिए ये काफी भाग्यशाली साबित होती है। - जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है, उनके संबंध में ये माना जाता है कि इस नाम की लड़कियां काफी भाग्यवान होती हैं। ये अपने परिवार से काफी प्यार करती हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती। जिस व्यक्ति से ये शादी के बंधन में बंधती हैं, अधिकांशत: उसकी किस्मत चमका देती हैं। |
| Bedroom में इस तरह रखें Bed, कभी नहीं होगी पति पत्नी में लड़ाई, खुशहाल रहेगा परिवार Posted: 28 Jan 2022 02:00 AM PST हर घर में कभी न कभी पति-पत्नी couples के बीच छोटी मोटी बातों को लेकर अनबन हो ही जाती है। ये एक सामान्य सी बात है। हालांकि, कुछ लोगों के घरों में ये समस्या आए दिन की है। पति पत्नी के बीच का तनाव मानसिक तौर पर दोनो ही को परेशान रखता है। कई बार तो रिश्तों में तकरार इतनी बढ़ जाती है कि, रिश्ते टूटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसी स्थिति में पति-पत्नी के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्य भी चिंचित रहते हैं। हालांकि, हर घर की अलग अलग कहानी भी होती है। Bedroom में इस तरह रखें Bed, कभी नहीं होगी पति पत्नी में लड़ाई, खुशहाल रहेगा परिवार क्या कहता है वास्तुशास्त्र लेकिन, क्या कभी आपने सोचा है कि, आखिर इन छोटी-छोटी सी कई बार बेवजह की बातों के कारण पति-पत्नी के बीच तकरार होने का कोई धार्मिक कारण तो नहीं है? रसिद्ध वास्तुशास्त्री डॉ. जयेंद्र दीक्षित ने बताया कि, इसका एक कारण घर और खासतौर पर कारण बेडरूम का वास्तु हो सकता है। क्योंकि, कई बार लोगों को रिश्तों के बीच अशांति का कारण तक पता नहीं होता। पति-पत्नी के बीच कितना ही प्रेम हो, ये मधुर संबंध पलभर में ही बिगड़ जाते हैं। मगर वास्तुशास्त्र में घर को कुशहाल बनाने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने और में सुख समृद्धि बढ़ाने के तरीके दिये गए हैं। न लगाए आइना, रखें एक ही चादर वास्तु के अनुसार बैडरूम में कभी भी आइना नहीं लगाना चाहिए। बेडरूम में दपज़्ण का रिफ्लैक्शन बेड पर होने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे कमरे में सोने वालों के स्वास्थ पर इसका असर तो पड़ता ही है। साथ ही संबंधों में दूरी और मानसिक तनाव बढ़ता है। इसके अलावा विवाहित लोगों को बेडरूम में बेड पर एक ही गद्दे और बेड का इस्तेमाल करना चाहिए। बेड, बेडशीट और गद्दा अलग-अलग होना भी संबंधों में दूरियां बढ़ाता है। स्वास्थ प्रभावित करते हैं पौधे वैसे तो कहा जाता है कि, हमें अपनी प्रकृति बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। लेकिन वास्तु के अनुसार बैडरूम में पौधे रखना स्वास्थ्य और धन दोनों के लिए नुकसान दायक हो सकता है। इससे रिश्तों में उतार चढ़ाव आते हैं। वहीं, दूसरी ओर बैडरूम में रोशनी की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि रोशनी बेड पर सीधी न पड़े। प्रकाश हमेशा पीछे या बांयी ओर से आनी चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार, बेडरूम में पानी का फव्वारा और पानी वाली पेंटिंग नहीं होनी चाहिए। |
| सीने में ही नहीं पेट में भी होती है सर्दी, बचने के लिए ये टिप्स आएंगे आपके काम Posted: 28 Jan 2022 01:52 AM PST अकसर लोगों को सर्दी का सीजन पसंद होता है। क्योंकि, इसमें मौसम काफी खुशगवार होता है, जो लोगों में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। हालांकि, इसके साथ ही ये मौसम कई तरह की तकलीफों को भी अपने साथ लाता है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही इंसान को शीत की चपेट में ले सकती है। चिकित्सक कहते हैं कि लगातार ठंडी हवा के संपर्क में आने से हमारी छाती ही नहीं बल्कि पेट में शीत बैठ जाती है। सीने में ही नहीं पेट में भी होती है सर्दी, बचने के लिए ये टिप्स आएंगे आपके काम ये लक्षण कराते हैं पेट की सर्दी की पहचान सीने में ठंड बैठने से फैफड़ों में कफ जमा हो जाता है, जो काफी पीड़ा का कारण बनता है। वहीं, अगर पेट में ठंड बैठ जाए तो, इसके कारण पेट दर्द महसूस होने लगता है। इसका सबसे पहला लक्षण ये ही कि, भले ही हमने कुछ खाया ना हो, लेकिन खाली पेट भी उल्टियां होने लगती है। अगर आप खुद या आपकी जान पहचान में कोई भी ऐसी ही किसी समस्या से ग्रस्त हो जाए, तो इससे निपटने के लिए आयुर्वेद में बढ़िया उपचार है। आयुर्वेद चिकित्सक दिलीप सेठी के मुताबिक, सर्दियों में होने वाली पेट से संबंधित बीमारियों के इलाज आयुर्वेद समेत कुछ घरेलू नुस्खों से भी किया जा सकता है। खासबात ये है कि, इस तरह के उपचार के कोई साइडइफेक्ट भी नहीं है। ऐसे करें समाधान -काबोर्नेट रहित सिरप का एक या दो चम्मच सेवन करने से उल्टियां तत्काल ही बंद हो जाती हैं। -अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। -1 ग्राम हरड का चूर्ण शहद के साथ चटाने से भी उल्टियाँ रोकने में मदद मिलती है। -लौंग, इजायची और दालचीनी में से किसी भी एक मसाले को मुंह में रखने से उल्टी से राहत मिलती है। -सत अजवाइन , पेपरमिंट और कर्पूर का द्राव 15-20 बूँद तक की मात्रा में मिलाकर पिलाने से उल्टियाँ तुरंत रुक जाती हैं। -नींबू का टुकड़ा काले नमक के साथ अपने मुंह में रखने से आपको उल्टी का एहसास नहीं होगा। -जब भी सोयें तो अपनी दाहिनी बाज़ू पर सोयें। इससे आपके पेट के पदार्थ मुंह तक नहीं आ सकेंगे। -आधा चम्मच पिसे हुए जीरे का सेवन करने से आपको पूर्ण रूप से उल्टियों से छुटकारा मिल जायेगा। -1/2 कप चावल 1 या 1-1/2 कप पानी में उबाल लें। जब चावल पक जाएँ तो चावल निकालकर उस पानी का सेवन करें। -एक ग्लास पानी में शहद मिलाकर पीने से भी उल्टियाँ रुकने में मदद मिलती है। -सामान्य उबकाई में पेपरमिंट का सेवन हितकर होता है। इसे पान में रखकर सेवन करने से भी लाभ मिलता है। |
| रोहित शर्मा के आते ही इन 2 खिलाड़ीयों को कटेगा पत्ता, एक की जाएगी कप्तानी तो एक होगा टीम से बाहर Posted: 28 Jan 2022 01:47 AM PST भारतीय टीम की नई साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने नए साल का जश्न काफी उत्साह के साथ मनाया था। लेकिन साल में दो सीरीज गंवा चुके है। दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज और फिर वनडे फॉर्मेट की सीरीज हाथ से जा चुकी है। जिसके बाद रोहित शर्मा की सीमित ओवर्स में वापसी के बाद केएल राहुल को कप्तानी से विदा किया जायेगा। साथ ही अगली सीरीज में इस खिलाड़ी के खेलने पर भी संदेश है… रोहित शर्मा की वापसी के बाद केएल राहुल की कप्तानी जायेगी रोहित शर्मा को विराट कोहली के स्थान पर भारतीय टीम के सीमित ओवर्स का कप्तान बनाया गया है। लेकिन मुंबई टेस्ट मैच में चोटिल हो जाने के बाद रोहित शर्मा टीम से बाहर चले गए थे। जिसके बाद केएल राहुल को टीम की कप्तानी दी गई थी। लेकिन केएल राहुल कप्तानी वाली पहली सीरीज में ही बुरी तरह फेल हो गए हैं। केएल राहुल आईपीएल में पंजाब की कप्तानी करते है। अब वो लखनऊ की कप्तानी करते दिखाई देंगे। बल्ले से केएल राहुल बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन कप्तानी में उनके रिकॉर्ड काफी खराब हैं। केएल राहुल को विराट कोहली के चोटिल होने के बाद टेस्ट सीरीज के एक मैच में भी कप्तानी दी गई थी। लेकिन भारतीय टीम ने वो मैच गंवा दिया था। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा मैच हारने के साथ ही सीरीज भी गवा दी। रोहित शर्मा इन खिलाड़ी को करेंगे टीम से बाहर भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में प्रदर्शन ना कर पाने वाले श्रेयस अय्यर को रोहित शर्मा अपनी टीम से बाहर कर सकते है। श्रेयस अय्यर टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर खेलते है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले दो मैच में वो पूरी तरह से प्रभावहीन दिखे है। चोटिल होने के बाद सर्जरी के कारण वो काफी वक्त तक टीम से बाहर रहे है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू शतक लगाने के बाद उन्होंने टीम में वापसी की थी। लेकिन वनडे में वो अपना प्रभाव नही दिखा सके, जिसके बाद रोहित शर्मा श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को मिलेगा टीम में स्थान मिडिल ऑडर में रोहित शर्मा के आने के बाद मुंबई इंडियंस के उनके साथी सूर्यकुमार यादव को जगह मिल सकती है। सूर्यकुमार यादव फॉर्म में हैं और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद उन्होंने भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन की किया था। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |