Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 13, 2022

Uttarakhand News

Uttarakhand News


तो क्या 44 साल बाद भाजपाई हो जाएंगे किशोर? भाजपा से नजदीकी हाईकमान को नहीं आई पसंद

Posted: 13 Jan 2022 02:40 AM PST

देहरादून : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने सख्ती दिखाते हुए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया है जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है। बता दें कि बीते दिनों वो चोरी छुपे भाजपा नेता अजय से मिले थे । किशोर की ये नजदीकी भाजपा को पसंद नहीं आई और उन्हें बीते दिन सभी पदों से हटा दिया गया है। बता दें कि किशोर को इससे पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। कांग्रेस हाईकमान ने अपने इस

उत्तराखंड: कांग्रेस ज्वाइन नहीं करेंगे विधायक दिलीप रावत, हरक पर लगाया बड़ा आरोप

Posted: 13 Jan 2022 01:40 AM PST

देहरादून: लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत की कांग्रेस में शामिल होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो लैंसडौन विधायक दिलीप रावत आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, विधायक दिलीप रावत ने इस सब खबरों को झूठा और अफवाह बताया है। इतना ही नहीं विधायक दिलीप रावत ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब अफवाह हरक सिंह रावत फैला रहे हैं।

यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें, रहें सावधान

Posted: 13 Jan 2022 12:40 AM PST

The post यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें, रहें सावधान first appeared on Khabar Uttarakhand News.

उत्तराखंड : क्या भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत थामेंगे कांग्रेस का हाथ?

Posted: 12 Jan 2022 11:40 PM PST

देहरादून : क्या यूपी की तरह उत्तराखंड की राजनीति में भी हलचल मच सकती है? क्या उत्तराखंड में भी भाजपा में हलचल मच सकती है? चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। चुनाव नजदीक आते ही तमाम दिग्गज नेता और मंत्री-विधायक टिकट की मांग पार्टी से करने लगे हैं लेकिन पार्टी क्या फॉर्मूला अपनाकर दावेदारों को टिकट देती है ये पार्टी हाईकमान तय करेगी लेकिन मन की ना होने पर यूपी में तो दो मंत्रियों और कई विधायकों ने

उत्तराखंड : हर जगह कोरोना का खतरा, चुनाव ड्यूटी में आए BSF के 30 जवान पॉजिटिव

Posted: 12 Jan 2022 10:40 PM PST

कोटद्वार: कोरोना का खतरा अब और ज्यादा बढ़ गया है। कोरोना को हल्के में लेना महंगा पड़ सकता है। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी और सुरक्षा बलों के जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए राजस्थान से पहुंचे सीमा सुरक्षा बल की एक बटालियन के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन दिन पहले बीएसएफ की एक बटालियन कोटद्वार पहुंची थी। बटालियन में 84 जवान शामिल हैं। बटालियन को

उत्तराखंड : अब इस स्कूल में कोरोना की दस्तक, इतने छात्र पॉजिटिव

Posted: 12 Jan 2022 09:40 PM PST

देहरादून: कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मामले बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भी अछूते नहीं है। प्रदेश भर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब सेलाकुई के एक प्राइवेट स्कूल में 8 छात्रों और स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने पर हड़कंप मच गया है। लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच कई शिक्षण संस्थानों ने ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षाओं

उत्तराखंड में आर्य, यूपी में मौर्य, क्या खिसक जाएंगे दलित वोटर?

Posted: 12 Jan 2022 05:40 AM PST

देहरादून: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से ही अलग हुआ राज्य है। इस लिहाज से यूपी का उत्तराखंड पर असर नजर आ ही जाता है। कुछ ऐसा ही असर 2022 के विधानसभा चुनाव में भी नजर आ सकता है। कांग्रेस राज्य में दलित वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम करती नजर आई। पूर्व सीएम हरीश रावत का दलित सीएम बनते देखने का बयान भी इसी रणनीति का हिस्सा माना गया। उसका असर भी नजर आया। भाजपा सरकार में लगभग साढ़े चार

कोरोना का बढ़ा कहर : हरिद्वार जेल में बैरक को बनाया आइसोलेशन सेंटर

Posted: 12 Jan 2022 05:40 AM PST

हरिद्वार – उत्तराखंड समेत देशभर में भी को कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में जहां सरकार और जिला प्रशासन अपनी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है. वहीं हरिद्वार जिला कारागार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, जहां इससे पहले शासन के आदेश पर हरिद्वार जेल में बंद कैदियों की मुलाकात बंद कर दी गई थी. अब हरिद्वार की जेल में एक बैरक को आइसोलेशन बैरक के रूप में बदल दिया गया है, जहां

टिहरी, पौड़ी के साथ उत्तरकाशी में सरकारी धन का गबन, मृतकों को जिंदा दिखाकर करते थे घोटाला

Posted: 12 Jan 2022 05:40 AM PST

उत्तरकाशी : टिहरी में करोड़ों, पौड़ी गढ़वाल में 38.50 लाख रुपये और नरेंद्र नगर में भी लाखों का गबन का मामला कोषागार से सामने आने के बाद अब उत्तरकाशी से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। उत्तरकाशी में एक तत्कालीन सहायक कोषाधिकारी समेत 3 कर्मचारियों पर करीब 42 लाख रुपये का गबन का आरोप है। इस मामले में सहायक कोषाधिकारी विजेंद्र लाल शाह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा

उत्तराखंड: इन नारों के सहारे चुनावी समर में BJP, PM मोदी की सुरक्षा में चूक भी बनेगा मुद्दा

Posted: 12 Jan 2022 05:40 AM PST

देहरादून: चुनाव की तारीखों को ऐलान होने के बाद भाजपा चुनावी रणनीति के अनुसार अब चुनावी मुद्दों को जनता के बीच लेजाने के काम में जुट गई है। भाजपा के निशाने पर जहां कांग्रेस है। वहीं, लोगों की भावनाओं को भी छूने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा ने चुनावी नारे भी लॉन्च कर दिए हैं। इन नारों को उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के नजदीक रखा गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में

बड़ी खबर: एक और मंत्री का इस्तीफा, दूसरे के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

Posted: 12 Jan 2022 05:40 AM PST

2022 विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. यूपी में सियासी भूचाल उठने लगे हैं. लगातार दूसरे दिन योगी सरकार के एक दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. इतना ही नहीं कई विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी है. दूसरी और भाजपा डैमेज कंट्रोल में भी जुटी है और एक्शन भी लिया जा रहा है. पूरे पांच सात तक जिन स्वामी प्रयाद मौर्य पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, भाजपा छोड़ते ही गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है.

उत्तराखंड: स्कूल में हुई थी चोरी, पुलिस ने किया खुलासा, चौकीदार निकला चोर

Posted: 12 Jan 2022 03:40 AM PST

गदरपुर: पुलिस ने पिछले दिनों एक प्राइवेट स्कूल में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी थी कि स्कूल से करीब 2 लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने घटना का आज खुलासा कर दिया है। चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र शाह ने बताया कि गदरपुर के प्राइवेट स्कूल से स्कूल में ही चौकीदारी का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने चोरी कर ली थी, जिसमें ₹1, 51370 बरामद

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

Posted: 12 Jan 2022 02:40 AM PST

देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के मामले में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। आम से लेकर खास लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने का

उत्तराखंड: बगैर जांच के नहीं मिलेगी एंट्री, सख्ती बरत रहा प्रशासन

Posted: 12 Jan 2022 01:40 AM PST

सितारगंज: कोरोना और चुनाव को देखते हुए पुलिस सकर्त हो गई है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी की सीमा पर सघन चेकिंग की जा रही है। यूपी से आने वाले लोगों को उत्तराखंड के सरकड़ा पुलिस चौकी पर रोककर जांच की जा रही है। साथ ही अन्य राज्यों से आने वालों की भी जांच की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना वैक्सीन की डोज लगे होने के बाद ही उत्तराखंड में प्रवेश करने दिया जा

उत्तराखंड की ऐसी विधानसभा सीट जहां उक्रांद ने 2 बार लहराया जीत का परचम, कांग्रेस-भाजपा बराबर

Posted: 12 Jan 2022 12:40 AM PST

उत्तरकाशी : 14 तारीख को प्रदेश की जनता उम्मीदवारों की किस्मत को मतदान पेटी में बंद करेगी। और 10 मार्च को ऐलान होगा की जनता ने किसे चुना है। लेकिन इससे पहले आज बात करते हैं यमुनोत्री विधानसभा सीट की। ये एक ऐसी सीट है जहां कांग्रेस भाजपा समेक उक्रांद का परचम लहराया. कांग्रेस भाजपा ने एक-एक बार तो वहीं उक्रांद ने दो बार जीत का परचम लहराया। जी हां हम बात करे रहे हैं यमुनोत्री विधानसभा सीट की जहां अभी

राहत की खबर : ना हों परेशान, आज से दुकानों पर मिलेगी ओमिक्रॉन टेस्ट किट

Posted: 11 Jan 2022 11:40 PM PST

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक करीब पांच हजार मामले सामने आ गए हैं। लेकिन, राहत की खबर यह आई है कि अब अगर आप इस नए वैरिएंट से संक्रमित होते हैं तो तुरंत इसकी जांच कर सकते हैं। दरअसल, आज यानी 12 जनवरी से ओमिक्रॉन की टेस्ट किट ओमिश्योर  बाजार और दुकानों में उपलब्ध हो जाएगी। कैसे करेगी जांच और कितनी देर में रिपोर्ट ओमिक्रॉन

उत्तराखंड : इन तीन बातों पर खरा उतरे तो टिकट पक्का, जल्द होगा ऐलान

Posted: 11 Jan 2022 10:40 PM PST

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही राजनीतिक दल लगातार उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। हालांकि, यूकेडी एक और आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों की दो लिस्ट पहले जारी कर चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस में अब भी चर्चा का दौर जारी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज पहली सूची फाइनल कर सकती है। वहीं, भाजपा की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी में पर्यवेक्षकों के फीडबैक

Post Bottom Ad

Pages