Uttarakhand News |
- बुली बाई एप : युवक का पुलिस को चैलेंज, मैं हूं संचालक, हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ, टिकट बुक करो
- पिता उत्तराखंड पुलिस में दारोगा और बेटा बना सेंट्रल पुलिस फ़ोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट
- उत्तराखंड में कोरोना का कहर, प्रियंका गांधी का दौरा रद्द, रैली स्थगित
- उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित
- उत्तराखंड : दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत
- बड़ी खबर : देश में Corona का कोहराम, एक ही दिन में आ गए 90 हजार मामले
- PM की सुरक्षा चूक मामले पर CM धामी और कौशिक का बड़ा बयान, कहा-आलाकमान को खुश करने के लिए किया
- देहरादून से बड़ी खबर, आ गई बीजापुर हेस्ट हाऊस के सभी 23 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट
- राहुल गांधी के ट्वीट को भाजपा ने बताया सैनिकों का अपमान, कहा-माफी मांगे हरीश रावत
- उत्तराखंड : इस सीट पर 20 साल से भाजपा का कब्जा, लेकिन क्या इस बार धोना पड़ेगा हाथ? जानिए कारण
- यहां अधिकारियों से बोले PM मोदी : अपने CM को धन्यवाद कहना, मैं एयरपोर्ट तक जिंदा लौट आया
- उत्तराखंड में एक दिन में आए 310 मामले, क्या लगना चाहिए लॉकडाउन, कमेंट कर बताइये
- बुली बाई एप : उत्तराखंड में मुंबई पुलिस की रेड जारी, कोटद्वार का युवक मयंक रावत गिरफ्तार
- उत्तराखंड की 18 साल की युवती निकली बुली बाई एप की मास्टरमाइंड, मुस्लिम महिलाओं की लगाते थे बोली
- उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका सोनिया आनन्द रावत ने थामा कांग्रेस का हाथ, इनकी मानी जातीं हैं करीबी
- भाजपा के पूर्व विधायक पर नक्सलियों का हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद
- देश में तीसरी लहर की आहट, 24 घंटे में आए कोरोना के 58 हजार से ज्यादा नए केस
| Posted: 06 Jan 2022 02:40 AM PST बुली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस की देश भर में रेड जारी है। बीते दिन पुलिस ने उत्तराखंड से एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया। युवती को रुद्रपुर से तो युवक को कोटद्वार से गिरफ्तार किया जो की दिल्ली में कॉलेज की पढ़ाई करता है। वहीं इस मामले में नया मोड़ आ गया है। बता दें कि एक नेपाली युवक ने कथित तौर सोशल साइट्स इंस्टाग्राम में अपना संदेश देकर पुलिस को चैलेंज किया है। संदेशकर्ता युवक ने महाराष्ट्र |
| पिता उत्तराखंड पुलिस में दारोगा और बेटा बना सेंट्रल पुलिस फ़ोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट Posted: 06 Jan 2022 01:40 AM PST हल्द्वानी। उत्तराखंड के लिए गौरव भरा पल है। उस पिता के लिए कितना खुशी भरा पल होगा जिसका बेटा उससे भी बड़ी रैंक हासिल कर अफसर बन जाए। जी हां बता दें कि ऐसा ही हुआ है हल्द्वानी में। उत्तराखंड पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर गोविंद सिंह मनकोटी के बेटे नरेश मनकोटी ने यूपीएससी की सेंट्रल पुलिस फ़ोर्स की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में एआईआर- 84 प्राप्त कर सफलता पाई है। नरेश मूलरूप से बागेश्वर जिले के |
| उत्तराखंड में कोरोना का कहर, प्रियंका गांधी का दौरा रद्द, रैली स्थगित Posted: 06 Jan 2022 12:40 AM PST देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बरपा। बीते दिन कोरोना के 505 मामले आए जिससे राज्य में सख्ती बढ़ा दी गई है. नाइट कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी की गई है। अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। कोरोना के कहर के बीच रैलियां हो रही है जो की खतरनाक साबित हो रही है। मामले बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना के कहर के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिया है। |
| उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित Posted: 05 Jan 2022 11:41 PM PST देहरादून : उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मंत्री सतपाल महाराज डालनवाला स्थित अपने आवास में ही आइसोलेट हैं। बुधवार को दोपहर को दिक्कत होने पर उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की। सतपाल महाराज बीते दिन हुई कैबिनेट बैठक में भी |
| उत्तराखंड : दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत Posted: 05 Jan 2022 10:45 PM PST अल्मोड़ा : उत्तराखंड में आए दिन कोई ना कोई हादसा हो जाता है। इन हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है। भुजान चापड़ मोटर मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार खाई में गिर गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतक चाचा भतीजे बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब खैरना बाजार से लोग बुधवार शाम 9 बजे वापस लौट रहे थे। इस हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं। उनको एसडीआरएफ की टीम ने |
| बड़ी खबर : देश में Corona का कोहराम, एक ही दिन में आ गए 90 हजार मामले Posted: 05 Jan 2022 09:46 PM PST देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। इधर, उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में 505 नए मामले सामने आए थे, जिनमें |
| PM की सुरक्षा चूक मामले पर CM धामी और कौशिक का बड़ा बयान, कहा-आलाकमान को खुश करने के लिए किया Posted: 05 Jan 2022 05:40 AM PST देहरादून : पीएम मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही से हुई चूक की घटना की सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इस मामले से कांग्रेस एक बार फिर से भाजपा के निशाने में आ गई है। कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि पंजाब में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ओछी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया है। जिस प्रकार से आदरणीय |
| देहरादून से बड़ी खबर, आ गई बीजापुर हेस्ट हाऊस के सभी 23 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट Posted: 05 Jan 2022 05:40 AM PST देहरादून : देहरादून से राहत भरी खबर है। बता दें कि 3 जनवरी को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल देहरादून आए थे और परेड ग्राउंड में उनकी विशाल रैली थी। दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं जिससे हड़कंप मच गया। देहरादून में रैली से पहले अरविंद केजरीवाल बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे जहां वो कई कर्मचारियों के सम्पर्क में आए थे। जानकारी मिलने के बाद सभी को बीजापुर गेस्ट हाउस में |
| राहुल गांधी के ट्वीट को भाजपा ने बताया सैनिकों का अपमान, कहा-माफी मांगे हरीश रावत Posted: 05 Jan 2022 05:40 AM PST देहरादून : ग्ल्वान घाटी पर तिरंगा फहराने को लेकर राहुल के विवादित ट्वीट को भाजपा ने सैनिकों का अपमान बताया है। पार्टी की और से आधिकारिक प्रतिकृया देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि चुनाव को देखते हुए सुविधावादी सैन्य प्रेमी बने कॉंग्रेस पार्टी के हरीश रावत और अन्य नेता क्या अपने शीर्ष नेता द्वारा भारतीय जवानों के शौर्य पर लगाए इस प्रश्नचिन्ह पर माफी मनवाने की हिम्मत करेंगे। प्रदेश |
| उत्तराखंड : इस सीट पर 20 साल से भाजपा का कब्जा, लेकिन क्या इस बार धोना पड़ेगा हाथ? जानिए कारण Posted: 05 Jan 2022 05:40 AM PST पौड़ी : ये बात किसी से छुपी नहीं है कि भाजपा विधायकों का कई जगहों पर लोगों ने विरोध किया और गो बैक के नारे लगाए। वहीं ऐसा ही मामला सामने आया यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से जहां लोगों ने अपनी विधायक पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्थानीय लोगों ने यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी पर झूठा दिलासा देने और झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया। लोगों ने भाजपा प्रभारी देवेंद्र ठाकुर के सामने विरोध |
| यहां अधिकारियों से बोले PM मोदी : अपने CM को धन्यवाद कहना, मैं एयरपोर्ट तक जिंदा लौट आया Posted: 05 Jan 2022 05:40 AM PST पंजाब से पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जिसके बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। गृह मंत्रालय ने भी पंजाब सरकार से पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर रिपोर्ट मांगी है. जानकारी मिली है कि सुरक्षा में चूक की वजह से पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक रुका रहा. वहां पीएम का विरोध करने लोगों की भीड़ जमा थी। मिली जानकारी |
| उत्तराखंड में एक दिन में आए 310 मामले, क्या लगना चाहिए लॉकडाउन, कमेंट कर बताइये Posted: 05 Jan 2022 03:40 AM PST देहरादून : उत्तराखंड में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मामले बढ़ने से एक बार फिर से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। बता दें कि बीते दिन मंगलवार को कोरोना का बड़ा धमाका हुआ। कल कोरोना का आंकड़ा 300 के पार हो गया। बता दें कि बीते दिन प्रदेश भर में 310 मामले सामने आए हैं। वहीं दुखद खबर ये है कि बीते दिन एक कोरोना मरीज की मौत हुई। उत्तराखंड में लगातार कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढो़तरी हो |
| बुली बाई एप : उत्तराखंड में मुंबई पुलिस की रेड जारी, कोटद्वार का युवक मयंक रावत गिरफ्तार Posted: 05 Jan 2022 02:40 AM PST कोटद्वार : बुली बाई एप को लेकर कोटद्वार से बड़ी खबर है. बता दें कि मुंबई पुलिस की उत्तराखंड में रेड जारी है। पुलिस ने बीती रात कोटद्वार के नींबूचौड़ में रेड मारी और मयंक रावत नाम के लड़के को गिरफ्तार किया है जो की इस मामले में संलिप्त थी। वहीं इससे पहले पुलिस इस मामले की मास्टरमाइंड युवती को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर चुके हैं. वहीं बैंगलुरु से एक इंजीनीयर का छात्र भी गिरफ्तार किया जा चुका है। |
| उत्तराखंड की 18 साल की युवती निकली बुली बाई एप की मास्टरमाइंड, मुस्लिम महिलाओं की लगाते थे बोली Posted: 05 Jan 2022 01:40 AM PST रुद्रपुर : बुल्ली बाई एप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी खबर ये है कि इसकी मास्टरमाइंड उत्तराखंड की युवती निकली। और इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि आरोपी युवती 18 साल की है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस टीम ने बुली बाई एप पर मुस्लिम महिलाओं को नीलामी के नाम पर अपमानित करने के मामले में एक युवती को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जिला कोर्ट |
| Posted: 05 Jan 2022 12:40 AM PST देहरादून : उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव नजदीक है। जल्द आचार संहिता लगने वाली है। ऐसे में पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। वहीं इस बीच नेताओं का और कार्यकर्ताओं का दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। कई जानी मानी हस्तियां भी पार्टियां ज्वॉइन कर रही है इसमे शामिल है उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका सोनिया आनन्द रावत. जी हां बता दें कि सोनिया आनंद रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. |
| भाजपा के पूर्व विधायक पर नक्सलियों का हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद Posted: 04 Jan 2022 11:40 PM PST झारखंड के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुआं में मंगलवार शाम भाजपा के पूर्व विधायक गुरुणचरण नायक पर नक्सली हमला हुआ जिसमे उनके बाल-बाल बच गये, पर उनके दो बॉडीगार्ड शहीद हो गये। शहीदों में शंकर नायक व ठाकुर हेम्ब्रम शामिल हैं। एक बॉडीगार्ड जो घटना में पूर्व विधायक के साथ बच निकला, वह घाटशिला निवासी राम कुमार टुडू है। तीनों झारखंड पुलिस के हैं। जानकारी मिली है कि हत्या से पूर्व नक्सलियों ने तीनों |
| देश में तीसरी लहर की आहट, 24 घंटे में आए कोरोना के 58 हजार से ज्यादा नए केस Posted: 04 Jan 2022 09:40 PM PST कोरोना वायरस ने देश में तीसरी लहर की आहट दे दी है। एक ही दिन में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 58 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि 24 घंटे में देश में कोरोना के 58,097 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 15,389 रिकवर भी हुए हैं। इसके अलावा, 534 |
| You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |