Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 15, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


रेलवे इंजीनियर का शव घर के बाहर फांसी पर लटका मिला, जबलपुर में पदस्थ थे- BHOPAL NEWS

Posted: 15 Feb 2022 04:15 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में रेल विभाग के 59 वर्षीय इंजीनियर अभय जाधव का शव उन्हीं के घर के बाहर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस इसे पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या का मामला मान रही है परंतु 59 वर्ष की उम्र में इस स्तर तक का दांपत्य विवाद तब तक विश्वसनीय नहीं माना जा सकता जब तक कि इसके पुख्ता प्रमाण ना हो। 

रेलवे इंजीनियर अभय जाधव जबलपुर में पदस्थ थे

डीके 24 कैरेट कालोनी शाहपुरा में रहने वाले अभय जाधव उम्र 59 वर्ष, रेलवे इंजीनियर थे एवं जबलपुर में पदस्थ थे। छुट्टी मिलने पर अपने परिवार से मिलने के लिए भोपाल आते थे। पिछले दिनों वीकेंड पर भोपाल आए थे। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे पड़ोसियों ने उनके बेटे मयंक जाधव को सूचना दी कि उनके पिता की डेड बॉडी उनके घर के बाहर फांसी के फंदे पर झूल रही है। 

पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिर्फ इतना पता चला है कि पत्नी के साथ उनकी कहासुनी होती रहती थी। सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आत्महत्या मानकर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शायद कोई नया मोड़ आए। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

कांग्रेस में कमलनाथ के समकक्ष पहुंचे जयवर्धन सिंह, MP की POLITICS का बड़ा घटनाक्रम

Posted: 15 Feb 2022 03:58 AM PST

भोपाल
। यह मध्य प्रदेश की राजनीति का बड़ा घटनाक्रम है। पिछले दिनों कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को सबके सामने छोटा दिखा दिया था। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से जारी हुई सूची में दिग्विजय सिंह के युवराज जयवर्धन सिंह, कमलनाथ के समकक्ष नजर आ रहे हैं। 

कांग्रेस में कमलनाथ और जयवर्धन सिंह की बराबरी कैसे

कांग्रेस पार्टी में उम्र और अनुभव का अपना महत्व है परंतु पिछले 1 साल में कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जबकि हाईकमान ने अनुभव की तुलना में उत्साह को महत्व दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ जाने के बाद, युवा नेताओं को महत्व मिलने लगा है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश से सिर्फ दो नेताओं के नाम है, कमलनाथ और जयवर्धन सिंह। यानी कि हाईकमान की नजर में मध्यप्रदेश में यह दोनों नेता समकक्ष हैं। 

दिग्विजय सिंह को ऐसे ही चाणक्य नहीं कहते 

कांग्रेस पार्टी में दिग्विजय सिंह को ऐसे ही चाणक्य नहीं कहते। कुछ दिनों पहले कमलनाथ ने सबके सामने दिग्विजय सिंह को छोटा साबित किया था। भले ही, उम्र और अनुभव में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह से बड़े हो लेकिन मध्यप्रदेश की राजनीति के हिसाब से दिग्विजय सिंह का अनुभव ज्यादा है। फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। दिग्विजय सिंह ने उस अपमान का जवाब इस प्रकार से दिया है। आज वह नहीं बल्कि उनका बेटा कमलनाथ के समकक्ष दिखाई दे रहा है। 

कांग्रेस पार्टी में हवाएं बदल रही हैं 

राहुल गांधी के इस्तीफे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी बदलने के बाद दिल्ली में भी काफी कुछ बदल गया है। प्रियंका गांधी, युवा नेताओं के हितों की रक्षा कर रही हैं और कुछ राष्ट्रीय स्तर के बड़े घटनाक्रमों में प्रियंका गांधी का फैसला अंतिम फैसला माना गया। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी में हवाएं बदल रही हैं। बारात में एक बुजुर्गों को शामिल किया जा रहा है लेकिन बुजुर्गों की बारात निकलना बंद हो गई है। ✒ उपदेश अवस्थी
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम निरस्त, RTPCR पॉजिटिव- MP NEWS

Posted: 15 Feb 2022 03:30 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दूसरी बार कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीएम शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाए थे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोविड-19 पॉजिटिव

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं बताया कि- मैंने अपना RTPCR टेस्ट कराया है जिसमें मैं पॉजिटिव आया हूं। मुझे सामान्य लक्षण हैं। COVID-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। दिनांक 16 फरवरी 2022 को रविदास जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम के माध्यम से काफी कुछ करना चाहते थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी साथियों से मेरा निवेदन है कि अपना टेस्ट ज़रूर करवा लें। साथ ही यह आग्रह है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथी भी तुरंत प्रभाव से अपने आप को आइसोलेट कर लें।

भोपाल में कमजोर नहीं हुआ है कोरोनावायरस 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोनावायरस के संक्रमण में उल्लेखनीय कमी नहीं आई है। आज की स्थिति में भोपाल में 3267 एक्टिव केस हैं, इसमें से सिर्फ 102 अस्पताल में भर्ती हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगों में सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं इसलिए उन्हें RTPCR पर संदेह होता है और लोग उसे गलत मानकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। प्रशासन की तरफ से होम आइसोलेशन वाले मरीजों की निगरानी का कोई प्रबंधन नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

BHOPAL की रीति नेमा का ऑस्ट्रेलिया की कंपनी में प्लेसमेंट, पैकेज 56 लाख - MP NEWS

Posted: 15 Feb 2022 02:49 AM PST

भोपाल
। बेटियों पर गर्व करने का एक और मौका है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली रीति नेमा को ऑस्ट्रेलिया की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में प्लेसमेंट मिला है। कंपनी ने 56 लाख रुपए का पैकेज ऑफर किया है। रीति नेमा इन दिनों IET (इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) से ‌BE कर रही है। 

DAVV के रिकॉर्ड में सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज

रीति ने बताया वह IET बीई 4th सेमेस्टर में है। ऑस्ट्रेलिया की आईटी कंपनी में सिलेक्ट होने के पहले उसके 3 राउंड हुए। कंपनी ने तीनों राउंड ऑनलाइन लिए। पहला राउंड कोडिंग, दूसरा सिस्टम डिजाइन और तीसरा मैनेजमेंट वैल्यू का था। उल्लेखनीय है कि 56 लाख सालाना का पैकेज, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का सबसे बड़ा सालाना पैकेज रहा है।

रीति ने बताया कि उसके पिता मेडिकल में काम करते हैं। कुल 3 बहने हैं। सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दूसरी फैशन डिजाइनिंग कर रही है। रीति तीसरे नंबर पर है। रीति को स्कूल लेवल पर मैथ्स ओलंपियार्ड में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। रुबिक्स क्यूब कॉम्पिटिशन में भी वह विजेता रह चुकी है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

GWALIOR NEWS- अमलतास कॉलोनी में मासूम लड़की को लातों से पीटा

Posted: 14 Feb 2022 08:50 PM PST

ग्वालियर
। अमलतास कॉलोनी में सुमित भटनागर ने पड़ोस में रहने वाली पूजा अग्रवाल की 8 साल की मासूम बेटी को लातों से पीटा। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने पुलिस को बुला लिया था लेकिन पूजा अग्रवाल ने शिकायत करने से मना कर दिया। 

ग्वालियर शहर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक 8 साल की मासूम बच्ची को लात मारते हुए दिखाई दे रहा है। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कंफर्म किया है कि यह वीडियो अमलतास कॉलोनी का है। लात मारने वाले व्यक्ति का नाम सुमित भटनागर है। पीड़ित लड़की की मां का नाम पूजा अग्रवाल है। दोनों पड़ोसी हैं। 

श्री दंडोतिया ने बताया कि लड़की के हाथ से सुमित भटनागर की कार पर स्क्रैच आ गया था। इसी बात से नाराज होकर सुमित ने लड़की की पिटाई शुरू कर दी थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी परंतु पीड़ित लड़की की मां पूजा अग्रवाल ने लिखित में आवेदन दिया कि वह इस मामले में कार्रवाई नहीं चाहती। दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है। श्री दंडोतिया ने कहा कि काउंसलिंग के लिए पूजा अग्रवाल को पुलिस थाने बुलाया गया है। ताकि स्पष्ट हो सके कि कहीं वह किसी दवाब में तो नहीं है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

INDORE सहित पूरे MP में रात भर खुलेंगे रेस्टोरेंट्स, गुमाश्ता नियमों में बदलाव- HINDI NEWS

Posted: 14 Feb 2022 08:30 PM PST

इंदौर
। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर सहित पूरे प्रदेश में सारी रात रेस्टोरेंट्स एवं फूड स्टॉल्स सारी रात खोले जा सकते हैं। किसी तरह की कोई कानूनी पाबंदी नहीं होगी। श्रम विभाग, मध्य प्रदेश शासन के कमिश्नर ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। प्रपोजल डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव के पास भेज दिया गया है। इसी महीने नोटिफिकेशन आने की संभावना है। 

इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह दिनांक 31 जनवरी 2022 को इसके लिए पत्र लिखा था। उन्होंने बताया था कि इंदौर में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव में उपस्थित उद्यमियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया था कि महानगरों की तरह इंदौर में भी रात भर रेस्टोरेंट एवं फूड स्टॉल्स ओपन रखे जाएं। ताकि रात में काम करने वाले कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। 

बताया गया है कि इंदौर शहर के आईटी पार्क खंडवा रोड, आरएनटी मार्ग, विजय नगर, स्कीम 54, स्कीम 114, पीयू-4, भंवरकुआं, गीता भवन क्षेत्र, 56 के आसपास, सांवेर रोड एवं पीथमपुर सारी रात काम चलता है। जहां रेस्टोरेंट्स एवं मेडिकल स्टोर की सख्त जरूरत है। एमपी लेबर डिपार्टमेंट के कमिश्नर श्री वीएस रावत ने बताया कि गुमाश्ता नियमों में बदलाव करते हुए दुकानों को रात 9 से सुबह 7 बजे तक की भी छूट मिलेगी। अभी रात 12 से सुबह 6 बजे तक इस पर रोक थी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

यदि पृथ्वी घूम रही है तो हमारे जंप करने पर हमारा ड्रॉप प्वाइंट चेंज क्यों नहीं हो जाता- GK in Hindi

Posted: 14 Feb 2022 08:53 PM PST

वैज्ञानिक बताते हैं कि पृथ्वी 1600 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से घूम रही है। यदि ऐसा है तो फिर जब कोई इंसान जंप करता है तब उसका जंपिंग प्वाइंट और ड्रॉप प्वाइंट चेंज क्यों नहीं हो जाता। वह इंसान उसी जगह पर आकर क्यों गिरता है जहां से उसने जंप किया होता है। आइए पता लगाते हैं। 

सत्यम् चौरसिया, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग पीईएस मॉडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे बताते हैं कि अपने सवाल का जवाब अपने प्रश्न में ही छुपा हुआ है। पृथ्वी 1600 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से घूम रही है। यह स्पीड इतनी अधिक है कि इसके साथ इसके अंदर मौजूद सारी चीजें उतनी ही स्पीड से घूम रही हैं। नीचे जमीन और ऊपर आसमान के बीच में हमको जो खाली स्थान दिखता है। असल में वह रिक्त स्थान नहीं होता। 

अरबों छोटे-छोटे कणों से एक घना जाल बना होता है। यदि कोई इंसान या वस्तु जमीन से आसमान की तरफ जंप करती है तो वह अरबों छोटे-छोटे कणों से बने हुए घने जाल को चीरते हुए ऊपर की तरफ जाती है। 1600 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के कारण उस वस्तु के आगे बढ़ते ही जाल फिर से बन जाता है। यानी वह इंसान या वस्तु जंपिंग के दौरान भी उस जाल में फंसे रहते हैं और इसी अवस्था में नीचे आते हैं। इसे गुरुत्वाकर्षण का चमत्कार भी कहते हैं। यही कारण है कि आप जहां से जंप करते हैं, वहीं पर वापस आकर गिरते हैं। 

हां, यदि आप पृथ्वी के ऊपर जाकर छलांग लगाएंगे तो निश्चित रूप से आप वहां पर नहीं गिरेंगे जहां से आपने जंप किया है। मजेदार बात यह है कि आप गिरेंगे ही नहीं, सारी जिंदगी पृथ्वी की परिक्रमा करते रहेंगे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

विधायक के कहने पर एसपी ने टीआई को लाइन हाजिर किया- VIDISHA MP NEWS

Posted: 14 Feb 2022 08:55 PM PST

भोपाल
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले विदिशा में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। सोमवार को एसपी मोनिका शुक्ला ने सिरोंज विधायक शर्मा के कहने पर लटेरी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एचके लोहिया को लाइन हाजिर कर दिया है। 

रविवार को कुछ लोग ज्ञापन देने के लिए आए थे। ज्ञापन देने से पूर्व सभी लोग तेज आवाज में नारेबाजी कर रहे थे। लटेरी थाने के टाउन इंस्पेक्टर हरिकिशन लोहिया नहीं प्रदर्शनकारियों को डांट लगाते हुए शांत रहने को कहा। जब वह ज्ञापन पर चर्चा कर रहे थे तभी किसी शरारती तत्व ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर लोहिया ने तेज आवाज में डांट लगाते हुए उसे चुप रहने के लिए कहा। 

बस इसी बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया गया। सिरोंज विधानसभा से विधायक एवं भाजपा के नेता उमाकांत शर्मा ने एसपी मोनिका शुक्ला के सामने अपनी नाराजगी प्रकट की। सोमवार शाम तक भाजपा विधायक के कहने पर एसपी मोनिका शुक्ला ने इंस्पेक्टर हरिकिशन लोहिया को लटेरी थाना प्रभारी के पद से हटाकर जिला मुख्यालय लाइन में बुला लिया है। इंस्पेक्टर नितिन पटेल को लटेरी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

MP IFS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईएफएस अफसरों के तबादले

Posted: 14 Feb 2022 12:30 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग मंत्रालय ने भारतीय वन सेवा के अफसरों की स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना सूची जारी कर दी है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कुल 9 अधिकारियों के नाम हैं।

MP IFS स्थानांतरण सूची

पीके सिंह- मप्र राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल की प्रतियोगी से वापस आने के बाद अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना आंचलिक भोपाल। 
एचयू चान- अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से कार्य आयोजना मुख्यालय भोपाल।
आलोक दास- अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख। 
विश्राम सागर शर्मा- अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/पदेन वन संरक्षक ग्वालियर वृत।

विभाष कुमार- अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को प्रतिनियुक्ति पर मप्र राज्य लघुवनोपज संघ भोपाल में भेजा।
शुभरंजन सेन- अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मुख्यालय भोपाल में नई पोस्टिंग। 
शशि मलिक- अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास) मुख्यालय। 
शिवसिंह उद्दे- मुख्य वन संरक्षण सिवनी वृत।

Central Government jobs- ग्रैजुएट्स के लिए 950 सरकारी नौकरियां

Posted: 15 Feb 2022 02:49 AM PST

नई दिल्ली।
Reserve Bank of India (भारत का केंद्रीय बैंक) द्वारा 950 असिस्टेंट पदों के लिए वैकेंसी ओपन की गई है। डिटेल जॉब नोटिफिकेशन 17 फरवरी 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 8 मार्च 2022 घोषित की गई है। 

Reserve Bank of India Assistant Officer Vacancy

पदनाम:- आरबीआई असिस्टेंट 
रिक्त पदों की संख्या:- 950 
आवेदन प्रारंभ:- 17 फरवरी 2022 
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट:- 8 मार्च 2022 
आवेदन कहां करें:- ऑफिशियल वेबसाइट पर। 

RBI की ऑफिशियल वेबसाइट का पता:-  rbi.org.in 
आयु सीमा:- 20 से 28 वर्ष तक 
चयन प्रक्रिया:- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी)। 
आरबीआई असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की तारीख:- 26-27 मार्च 2022 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें

आदेशो का निष्पादन कब एवं किस राजस्व अधिकारी द्वारा रोका जा सकता है, जानिए - MP Land Revenue Code, 1959

Posted: 14 Feb 2022 11:15 AM PST

मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 49 के अनुसार कोई भी व्यक्ति या भूमि स्वामी किसी भी राजस्व आदेश के खिलाफ अपील दर्ज कर सकता है या कोई पक्षकार किसी आदेश का संहिता की धारा 50 के अनुसार पुनः निरीक्षण के लिए आवेदन कर सकता है।

पुनः निरीक्षण राजस्व के कौन-कौन अधिकारी कर सकते हैं:-

पुनः निरीक्षण के करने का अधिकार सिर्फ राजस्व मण्डल, आयुक्त, कलेक्टर, बंदोबस्त आयुक्त एवं बंदोबस्त अधिकारी को हैं।
नोट:- कोई भी उपखण्ड अधिकारी(SDO), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार आदि को पुनः निरीक्षण का अधिकार प्राप्त नहीं है।
पुनः निरीक्षण एवं अपील लंबित मामलों में आदेशों को कब तक एवं किस अधिकारी द्वारा रोका जा सकता है जानिए।

मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 52 की परिभाषा:-

उक्त धारा आदेशों के निष्पादन (पूरा) पर रोक लगाये जाने के बारे में प्रावधान करती हैं। कोई भी आदेश के निष्पादन पर दो ही अधिकारी रोक लगा सकते हैं:-
1. ऐसा अधिकारी वह स्वयं जिसके द्वारा आदेश पारित किया गया है।
2. वह राजस्व अधिकारी या मण्डल जिसके द्वारा अपील की सुनवाई या पुनः निरीक्षण किया जा रहा है।

कोई भी राजस्व अधिकारी किसी भी आदेश को एक बार में तीन माह से अधिक अवधि के लिए नहीं रोक सकता है।

किसी मामले के पक्षकार नहीं होने पर उसे किसी भी हाल में स्टे ऑर्डर नहीं दिया जा सकता है【अशोक कुमार बनाम राजेंद्र सिंह】।

अतः हम कह सकते हैं कि संहिता की धारा 52 उन आदेश के निष्पादन पर रोक लगती है जो अपील या पुनः निरीक्षण के लिए लंबित है। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP TET VARG 3 प्रश्नोत्तर: सतत और समग्र मूल्यांकन, अधिगम के लिए आकलन और अधिगम का आकलन पर आधारित

Posted: 14 Feb 2022 11:02 AM PST

Question Answers based on Continuous and Comprehensive Evaluation and Assessment for Learning and Assesament of Learning

Q1- सतत एवं  समग्र या व्यापक मूल्यांकन क्यों आवश्यक है? 
Ans- यह समझने के लिए की अधिगम का किस प्रकार अवलोकन किया जाता है, दर्ज किया जाता है व सुधार किया जाता है. 
Q2. सतत और समग्र मूल्यांकन किस बात पर जोर देता है? 
Ans- सीखने को किस प्रकार अवलोकित, रिकॉर्ड और सुधारा जाए. 

Q3. सतत और समग्र मूल्यांकन किस प्रकार का होता है? 
Ans- विद्यार्थी - केंद्रित
Q4-मूल्यांकन क्या है? 
Ans- मापन एवं आकलन दोनों

Q5 सतत और व्यापक मूल्यांकन में  निम्नलिखित में से किसका मूल्यांकन नहीं किया जाना चाहिए? 
Ans- बच्चों  की सामाजिक आर्थिक स्थिति का
Q6 निरीक्षण करना, प्रश्नावली तैयार करना ,साक्षात्कार, जांच सूची विवरण आदि किस प्रकार के साधन है? 
Ans- सतत और समग्र मूल्यांकन के

Q7. एक अध्यापिका,अपनी कक्षा को क्षेत्र- भ्रमण पर ले जाती है और वापस आने पर अपने विद्यार्थियों के साथ भ्रमण पर चर्चा करती है, यह किस प्रकार का आंकलन है ? 
Ans- अधिगम के लिए आकलन
Q8. एक बावर्ची खाना बनाते समय अपने बनाए हुए खाने को टेस्ट करता  है, यह किस प्रकार का 
आकलन है? 
Ans-सीखने के लिए आकलन

Q9. बच्चों की किताबों में पाठ के बीच में दिए जाने वाले बॉक्स किस प्रकार के अधिगम पर बल देते हैं? 
Ans- अधिगम के लिए आकलन
Q10. पाठ के अंत में दिए जाने वाले प्रश्न उत्तर किस प्रकार के अधिगम पर बल देते हैं? अधिग
Ans-अधिगम का आकलन

Q11. बच्चों को करके सीखने का मौका देना किस प्रकार का अधिगम है? 
Ans- अधिगम  में आकलन
Q12. बच्चों को छोटी -छोटी जिम्मेदारियां दिया जाना किस प्रकार का अधिगम है? 
Ans- अधिगम के रूप में आकलन
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

RDVV NEWS- एलएलबी के पेपर में खुली नकल, सिपाही और महिला सहित 7 पकड़े

Posted: 14 Feb 2022 08:12 AM PST

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएलबी पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा में खुली नकल का मामला सामने आया है। एक परीक्षा केंद्र में एलएलबी के स्टूडेंट्स द्वारा सरेआम नकल की जा रही थी। फ्लाइंग स्क्वायड इस परीक्षा केंद्रों से कई नकलची विद्यार्थियों को पकड़ कर ले गई। 

बताया गया है कि कुल सात नकल के प्रकरण बनाए गए हैं। इनमें से एक महिला विद्यार्थी और एक मध्य प्रदेश पुलिस का रक्षक भी शामिल है। आरोप लगाया गया है कि यह परीक्षा केंद्र नकल के लिए बदनाम है। औपचारिकता के तौर पर कुछ नकल प्रकरण बनाए जाते हैं। स्टूडेंट के साथ एडमिशन के समय ही नकल का सौदा हो जाता है। 

इधर परीक्षा केंद्र के प्रबंधन का कहना है कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर के कारण विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि इस बार भी ओपन बुक परीक्षा होगी लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने सामान्य ऑफलाइन परीक्षा के आदेश जारी कर दिए। विद्यार्थी परीक्षा के लिए तैयार नहीं थे इसलिए नकल करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।  उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- 2 पटवारियों पर FIR के बाद जिंदा हुआ किसान, 17 साल पहले मृत घोषित कर दिया था

Posted: 14 Feb 2022 08:03 AM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक किसान 17 साल बाद जिंदा हो गया। उसे जीवित घोषित करने के लिए राजस्व विभाग के चार पटवारियों, किसान की पत्नी और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 

मामला भ्रष्टाचार का है। ताईखेड़ा गांव के किसान तिलकचंद धाकड़ उम्र 70 वर्ष ने शिकायत की थी कि उसकी जमीन हड़पने के लिए राजस्व विभाग के दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह घटनाक्रम 17 साल पहले हुआ। 17 साल तक किसान हर सरकारी अफसर के सामने खुद को जिंदा साबित करने की कोशिश करता रहा। सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जांच के जिम्मेदार दो पटवारी हरीदास क्षीरसागर, पूनम उईके ने किसान की पत्नी सावित्री बाई तथा पुत्र राजू धाकड़ से झूठा शपथ पत्र प्राप्त किया और शिकायत क्लोज कर दी। इसीलिए चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

17 साल बाद किसान को न्याय कैसे मिला

सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित हो चुके किसान ने ठीक वही तरीका जो बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी में बताया गया था। किसान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में हंगामा कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। क्योंकि हंगामा करने वाला किसान सरकारी दस्तावेजों में मर चुका था, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था। सबसे पहले उसे जिंदा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस ने अपनी इन्वेस्टिगेशन में पाया कि पटवारियों ने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया बल्कि पद का दुरुपयोग किया। शिकायत पर उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन करना चाहिए था। केवल शपथ पत्र के आधार पर फाइल क्लोज नहीं करनी थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

ग्वालियर कमिश्नर ने शिवपुरी के प्राइवेट अस्पतालों की पोल खोली - MP NEWS

Posted: 14 Feb 2022 08:00 AM PST

ग्वालियर।
प्राइवेट अस्पताल संचालक दावा करते हैं कि उनके पास सरकारी अस्पतालों से ज्यादा बेहतर सुविधाएं हैं और उनके डॉक्टर सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से ज्यादा अच्छा इलाज करते हैं, लेकिन ग्वालियर कमिश्नर ने आज शिवपुरी के प्राइवेट अस्पतालों की पोल खोल दी।

ग्वालियर कमिश्नर ने बताया कि शिवपुरी जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने बालक कृष जाटव के गले में फंसे सिक्के को ऑपरेशन कर बाहर निकाला जबकि शिवपुरी के सभी प्राइवेट अस्पतालों ने सिक्का निकालने से मना कर दिया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सभी चिकित्सक बंधुओं का इस पुनीत कार्य के लिए अभिनंदन करता हूं। आप ऐसे ही निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य स्तंभ का मजबूत आधार बने रहें,यही शुभकामनाएं!

डॉ अभिषेक गोयल ने मात्र 10 मिनट में सिक्का निकाल दिया

ग्वालियर के कमिश्नर कार्यालय से बताया गया कि शिवपुरी निवासी 7 वर्षीय बालक कृष जाटव ने शाम को खेलते वक्त एक सिक्का गले में निगल लिया था जिसके बाद वह लगातार उल्टियां कर रहा था और उसको बहुत घबराहट हो रही थी कृष यादव के पिता मटकन जाटव ने शिवपुरी के सारे प्राइवेट अस्पतालों में दिखाने के बाद उनको केवल निराशा हाथ लगी। सभी प्राइवेट अस्पतालों ने सिक्का निकालने से मना कर दिया था कि हमारे यहां ये ऑपरेशन नहीं हो पाएगा क्योंकि सिक्का बहुत नीचे पहुंच चुका है।

सरकारी अस्पताल में सुबह OT में डॉ बबीता तोमर ने हल्का सा एनेस्थीसिया दिया एवं नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक गोयल ने दूरबीन द्वारा बिना किसी चीरा के सिक्का बाहर निकाल दिया और यह प्रक्रिया करने में मात्र 10 मिनट का समय लगा। अभी बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी छुट्टी भी कर दी गई है।

जब सारे प्राइवेट अस्पताल बच्चे को तकलीफ से राहत नहीं दिला पाए तो जिला चिकित्सालय की टीम ने सफलतापूर्वक बच्चे के गले से सिक्के को बाहर निकाला एवं उसको परेशानी से निजात दिलाई। डॉ अभिषेक गोयल ने बताया कि अब जिला चिकित्सालय में नाक कान गले के सारे ऑपरेशन उपलब्ध हैं। शिवपुरी शहर की जनता इसका अवश्य लाभ लें। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MP College news- PMS छात्रवृत्ति एवं आवास हेतु आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई

Posted: 14 Feb 2022 07:35 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सभी सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेजों में पढ़ने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए पीएमएस छात्रवृत्ति एवं आवास हेतु आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। 
राजधानी भोपाल के कलेक्टर कार्यालय द्वारा बताया गया कि प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र, छात्राओं को अनुसूचित जनजाति पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल हेतु वर्ष 2021-22 में एमपीटीएएसएस के पीएमएस मॉड्यूल अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 पीएमएस डाटा अपलोड़ एवं एप्लाई करने की निर्धारित तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित थी। 

स्टूडेंट्स द्वारा अपनी परेशानियां बताए जाने के बाद डिपार्टमेंट में लास्ट डेट को बढ़ाकर अब 28 फरवरी 2022 (पीएमएस छात्रवृत्ति एवं आवास हेतु) तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग कलेक्टर कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें

BHOPAL ONLINE FRAUD HELP LINE- ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Posted: 14 Feb 2022 07:23 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में नागरिकों को तत्काल मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। भोपाल पुलिस की एक टीम 24 घंटे शिकायतों की सुनवाई करेगी एवं उन पर कार्रवाई करेगी।

Helpline number for complaint of cyber fraud in Bhopal

भोपाल कलेक्टर कार्यालय की ओर से बताया गया कि वर्तमान में सायबर क्राइम की घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे है। जैसे-जैसे बैंकिंग सर्विस ऑनलाइन होती जा रही है तथा ऑनलाइन लेने-देने का प्रचलन बढ़ रहा है वैसे ही सायबर क्राइम में भी इजाफा हो रहा है। पुलिस की सायबर सेल शाखा ने ऑनलाइन फ्रॉड की रोकथाम के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो 24 x 7 कार्य करेगा।

भोपाल में साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

जिला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0755-2920664 लैण्ड लाइन एवं मोबाइल नम्बर 9479990636 पर कॉल सायबर फ्रॉड की शिकायत की जा सकती है। इस नंबर पर शिकायत दर्ज होने के साथ ही तुरंत कार्यवाही की जाएगी घटना से जुडे़ पोर्टल, बैंक और ई-कॉमर्स कंपनी से संपर्क कर अलर्ट मैसेज कर फ्रॉड होने रोका जा सकेगा अथवा फ्रॉड करने वाले को यथाशीघ्र ट्रेस कर कार्यवाही की जाएगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

भोपाल न्यायालय भर्ती- इंटरव्यू की नई डेट घोषित - MP government jobs

Posted: 14 Feb 2022 07:13 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की नई तारीख घोषित कर दी गई है। कोरोनावायरस की तीसरी लहर के कारण साक्षात्कार की प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया था। 

न्यायालयों में चतुर्थ श्रेणी, वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार, जलवाहक माली एवं स्वीपर, कलेक्टर रेट, आकस्मकता निधि से वेतनभोगी कर्मचारी की सीधी भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार को पूर्व में स्थगित कर गया था। साक्षात्कार के लिए नवीन तिथियां 27 फरवरी एवं 01 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदको के साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र उच्च न्यायालय की बेवसाइट पर शीघ्र अपलोड कर दिए जाएंगे। 

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ब्लैकमेल की कोशिश करने वाले दो गिरफ्तार 

राजस्थान के भरतपुर से भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह को मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों बदमाश मेवात के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश की साइबर पुलिस ने राजस्थान की भरतपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए दोनों को पकड़ लिया।  उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान भर्ती पर विवाद, सेडमैप का टेंडर निरस्त करने की मांग - MP NEWS

Posted: 14 Feb 2022 07:05 AM PST

भोपाल।
उद्यमिता विकास केंद्र मप्र (सेडमैप) को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजना के तहत मध्यप्रदेश में जनपद पंचायत स्तर तक विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मिले टेंडर को निरस्त करने की मांग उठी है। इसी के साथ ग्राम स्वरोजगार अभियान की भर्ती प्रक्रिया विवादों में आ गई है। 

पंचायत राज संचालनालय द्वारा जुलाई 2021 में उद्यमिता विकास केंद्र मप्र (सेडमैप) को वर्कऑर्डर दिया था। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं प्रवक्ता सैयद जाफर का कहना है कि बिना टेंडर प्रक्रिया का पालन किया उद्यमिता विकास केंद्र को 18 करोड़ रुपए का काम दे दिया गया। इसके लिए उसे 10% दिया जा रहा है। जबकि यदि पेंडल बुलाते तो यही काम 2% में हो सकता था। 


मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान भर्ती कितने पदों पर होनी है

1- राज्य कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई SPMU पर होने वाली भर्ती : यहां स्टेट मैनेजन/कंसल्टेंट, अकाउंटेंड, कंसल्टेंट/ कोऑर्डिनेटर, मॉनिटरिंग एंड इवेल्यूएशन एक्सपर्ट, आईईसी/मीडिया एंड कम्यूनिटी/इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट एक्सपर्ट, टेक्निकल एक्सपर्ट(साफ्टवेयर डेवलपमेंट), जीआईएस/एमआईएस एंड एमई स्पेशलिस्ट, लोकल प्लानिंग गवर्नेंस एक्सपर्ट, प्रोग्राम, स्टेट डाटा मैनेजर की एक-एक पोस्ट पर भर्ती होनी है।

2- जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई DPMU पर होनी वाली भर्ती : यहां डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर/मैनेजर के 52, कंप्यूटर ऑपरेटर कम असिस्टेंट के 52 पदों पर भर्ती होनी है।

3- ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई BPMU स्तर पर होने वाली भर्ती : यहां सब इंजीनियर/टेक्निकल कोआर्डिनेटर के 313 पद, अकाउंट कम डाटा एंट्री ऑपरेट के 626 पद, पीईएसएस ब्लॉक कोऑर्डिनेट के 89 पदों पर भर्ती होनी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

मध्यप्रदेश में यात्री वाहनों पर टोल टैक्स माफ- MP NEWS

Posted: 14 Feb 2022 08:54 PM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश में टोल टैक्स पॉलिसी में परिवर्तन किया गया है। राज्य सड़क विकास निगम द्वारा जो नई सड़कें बनाई जा रही है उनमें यात्री वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। केवल कमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। उल्लेखनीय है कि सन 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान सत्र में सरकार जनता की सभी तकलीफ दूर करना चाहती है। 

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार वर्तमान में जो टोल वसूली होती है, उसमें अस्सी प्रतिशत राशि वाणिज्यिक वाहनों से प्राप्त होती है। जबकि, निजी उपयोग में आने वाले वाहनों से टोल टैक्स कम मिलता है और परेशानी अधिक होती है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश में अधिकांश मुख्य मार्ग राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बिल्ड आपरेट एंड ट्रासफर (बीओटी) पद्धति पर बनाए जा रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग ने 200 सड़कों का सर्वे कराया था। इसमें यह सामने आया कि जो टोल टैक्स वसूला जाता है, उसमें अस्सी प्रतिशत की हिस्सेदारी वाणिज्यिक वाहनों की होती है। निजी छोटे वाहनों से मात्र बीस प्रतिशत टैक्स मिलता है। जबकि, यात्रियों को परेशानी अधिक होती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया था कि निजी वाहनों की यदि टोल टैक्स से छूट दी जाए तो यात्रियों को सुविधा होगी और राजस्व का भी अधिक नुकसान नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने इसके मद्देनजर नीति में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। तय किया गया है कि अब चाहे बीओटी (एजेंसी सड़क बनाती है, टोल लेती है और निश्चित अवधि के बाद सरकार को सौंप देती है) की सड़क हो या फिर एन्यूटी पद्धति (एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण करने के बाद उसे समान किस्तों में लागत राशि दी जाती है) पर बनने वाली सड़क हो, इन पर निजी उपयोग में आने वाले यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। 

विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई का कहना है कि अब टोल टैक्स लगाने के जो भी प्रस्ताव कैबिनेट की अनुमति के लिए भेजे जाएंगे, उनमें निजी वाहनों से टैक्स नहीं लेने का प्रावधान शामिल रहेगा। पूर्व में कुछ सड़कों के प्रस्ताव पुराने प्रविधान अनुसार कैबिनेट में चले गए थे और स्वीकृति भी मिल गई थी, उन्हें भी संशोधन के लिए प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

बालिका वधू ने कहा- शादी नहीं कर सकते तो लिव-इन में रहेंगे, कानून क्या कर लेगा- INDORE NEWS

Posted: 14 Feb 2022 06:21 AM PST

इंदौर।
बाल विवाह की रोकथाम के लिए बनाए गए कानून के सामने चुनौती प्रस्तुत हुई है। 16 साल की एक लड़की 29 साल की लड़की के साथ शादी कर रही थी। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रोका तो दुल्हन ने मोर्चा संभाल लिया। बालिका वधू ने कहा कि आप के कानून के हिसाब से हम शादी नहीं कर सकते, नहीं करेंगे। मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहूंगी। 

सबसे पहले- घटना का विवरण, नाबालिग लड़की की लव स्टोरी

मामला इंदौर शहर के हबलानी कैंपस का है। चाइल्डलाइन को खबर मिली कि यहां 16 साल की एक लड़की की शादी की जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि दुल्हन की उम्र 16 वर्ष और दूल्हे की उम्र 29 वर्ष है। यह एक लव मैरिज है लेकिन दोनों परिवारों की मर्जी के साथ हो रही है। प्रशासन ने बताया कि यह गैरकानूनी है। यदि शादी की गई तो, प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही 16 साल की दुल्हन ने मोर्चा संभाल लिया। उसने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि यदि कानून के हिसाब से शादी नहीं कर सकते, तो नहीं करेंगे। सगाई करेंगे और उसके बाद लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे। परिवार को भी कोई आपत्ति नहीं है। 

बाल विवाह प्रतिबन्ध अधिनियम, 1929 के सामने चुनौती 

सरकार ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बाल विवाह निरोध अधिनियम बनाया था। चिकित्सा वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की फिजिकल रिलेशन के लिए और गर्भधारण के लिए शारीरिक रूप से तैयार नहीं होती। कई बारिश के कारण उसकी मृत्यु भी हो जाती है। इस कानून के सामने चुनौती यह है कि यदि उपरोक्त मामले के अनुसार 18 साल से कम आयु की लड़की किसी के साथ बिना शादी किए लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। दोनों के बीच नियमित रूप से संबंध बनते हैं और दोनों के परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। तो क्या कोई कानून है जो इन्हें रोक सकता है। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि जीवन की रक्षा के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। चाहे वाहन चालक की सहमति हो या नहीं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP ONLINE कियोस्क संचालक गिरफ्तार, शकुंतला देवी मेमोरियल स्कूल का मामला

Posted: 14 Feb 2022 05:59 AM PST

ग्वालियर।
शंकुतला देवी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की संचालक श्रीमती रमा पांडे की शिकायत पर MP ONLINE कियोस्क संचालक दीपक जैन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दीपक जैन ने कक्षा 10 के 32 छात्रों की फीस स्कूल से प्राप्त की परंतु MP BOARD के खाते में जमा नहीं की। इसके कारण छात्रों के प्रवेश पत्र नहीं आए।

थाना प्रभारी राम नरेश यादव के अनुसार श्रीमती रमा पांडे ने कंपू थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने MP ONLINE कियोस्क संचालक दीपक जैन को स्कूल के सभी संबंधित काम करने के लिए अनुबंधित किया है। कक्षा 10 एवं 12 की 32 विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने के लिए 249500 रुपए प्रदान किए थे। इसके बाद जब भी रसीद मांगी, दीपक जैन द्वारा बहाने बनाए गए। जब परीक्षा का समय निकट आ गया और स्टूडेंट के प्रवेश पत्र नहीं आए तब मामले का खुलासा हुआ।

17 फरवरी से पेपर है, बच्चों का क्या होगा

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि दिनांक 17 फरवरी 2022 से वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। दिनांक 14 फरवरी 2022 को पुलिस ने अपनी कार्रवाई कर दी। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया परंतु बच्चों का क्या होगा। प्रवेश पत्र के बिना स्टूडेंट्स परीक्षा नहीं दे पाएंगे, जबकि उन्होंने तो निर्धारित समय पर फीस स्कूल में जमा कर दी थी। देखना यह है कि कलेक्टर ग्वालियर इस मामले में क्या कोई एक्शन लेते हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

DGP-MP का नाम तय नहीं कर पाई शिवराज सिंह सरकार, लास्ट डेट निकल गई - MP NEWS

Posted: 14 Feb 2022 05:33 AM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में आम सहमति, बड़ा चिंता का विषय बन गया है। पुलिस डिपार्टमेंट के मुखिया (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) का नाम अब तक तय नहीं हो पाया है। जबकि UPSC को प्रस्ताव भेजने की लास्ट डेट निकल गई है।

मध्यप्रदेश में DGP का चुनाव कैसे होता है

राज्य सरकार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के ऐसे अधिकारी जिनका अनुभव 30 वर्ष पूर्ण हो चुका हो और जिनके रिटायरमेंट में 6 महीने से अधिक का समय शेष हो, की लिस्ट संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजी जाती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त लिस्ट का संघ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षण किया जाता है। यह देखा जाता है कि वह कौन से अधिकारी हैं जिनका रिकॉर्ड सबसे ज्यादा क्लीन है। ऐसे तीन अधिकारियों के नाम राज्य सरकार को वापस भेजे जाते हैं। इन तीनों में से किसी एक के नाम का चुनाव मुख्यमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद की सहमति के साथ करते हैं। इस प्रकार मध्य प्रदेश पुलिस को अपना हेड ऑफ द डिपार्टमेंट मिलता है।

DGP प्रस्ताव की लास्ट डेट कैसे निकल गई

डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया, वर्तमान डीजीपी के रिटायर होने से 3 महीने पहले शुरू हो जाती है। मध्यप्रदेश में वर्तमान बीजेपी श्री विवेक जौहरी के कार्यकाल को समाप्त होने में मात्र 1 महीने का समय बचा है। अभी तक प्रस्ताव नहीं भेजा गया, क्योंकि मंत्रिपरिषद में आम सहमति नहीं बन रही है। मुख्यमंत्री कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

मध्य प्रदेश का अगला DGP कौन होगा

मंत्रालय में जो चर्चाएं चल रही हैं उसके हिसाब से 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री सुधीर सक्सेना एवं श्री पवन जैन का नाम सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि इन दोनों में से ही किसी एक का नाम फाइनल होगा, क्योंकि दोनों सीनियर आईपीएस अधिकारी सभी निर्धारित अर्हताएं पूरी करते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

बालाघाट न्यायालय भर्ती- इंटरव्यू की नई तारीख घोषित - MP government jobs

Posted: 14 Feb 2022 05:06 AM PST

बालाघाट।
जिला न्यायालय में ड्राइवर, भृत्य, चौकीदार, जलवाहक, माली एवं स्वीपर की भर्ती प्रक्रिया के दौरान दिनांक 16 जनवरी 2022 को उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था लेकिन कोरोनावायरस की तीसरी लहर के चलते प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के कारण साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए थे। न्यायालय द्वारा उपरोक्त पदों पर भर्ती हेतु इंटरव्यू की नई डेट घोषित कर दी गई है। 

कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालाघाट के आदेशानुसार इस न्यायिक जिला स्थापना बालाघाट में "चतुर्थ श्रेणी (जिला न्यायालय मेंवाहन चालक, भृत्य / चौकीदार / जलवाहक, माली एवं स्वीपर) कलेक्टर रेट / आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी कर्मचारियों की सीधी भर्ती / नियुक्ति हेतु आयोजित साक्षात्कार दिनांक 16-01-2022 को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित किया गया था।

वर्तमान में कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव कम होने से इस इस न्यायिक जिला स्थापना बालाघाट में "चतुर्थ श्रेणी (वाहन चालक, भृत्य / चौकीदार / जलवाहक, माली एवं स्वीपर) कलेक्टर रेट / आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी कर्मचारियों की सीधी भर्ती / नियुक्ति हेतु साक्षात्कार दिनांक 27-02-2022 को आयोजित किये जाते है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

वैलेंटाइन डे के दिन नव दंपति सहित 4 की मौत, धार से जयपुर जा रहे थे - MP NEWS

Posted: 14 Feb 2022 04:26 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के धार जिले से राजस्थान में पूजा करने के लिए जा रहे नव दंपति की रतलाम में एक रोड एक्सीडेंट के दौरान मृत्यु हो गई। इनका विवाह मात्र 12 दिन पहले ही हुआ था।

रतलाम की बिलपांक पुलिस ने बताया कि धार जिले के खलघाट के साला गांव निवासी रविराज सिंह उम्र 30 वर्ष की रेणु कुंवर उम्र 22 वर्ष से दिनांक 2 फरवरी 2022 को शादी हुई थी। परिवार की प्राचीन रस्मों के अनुसार राठौर परिवार के सदस्य पूजा पाठ करने के लिए नव दंपति को लेकर राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान कार महू-नीमच फोरलेन पर प्रकाश नगर के पास पुलिया से टकरा गई। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से निकाला। 

प्रकाश नगर पुलिया रतलाम में रोड एक्सीडेंट, चार की मौत

मौके पर ही दूल्हे रविराज सिंह पुत्र मनोहर सिंह (30 साल), रेणु कुंवर पत्नी रविराज सिंह (22 साल), बुआ भवर कुंवर पति सज्जन सिंह शेखावत (45 साल) निवासी झुंझुनू, राजस्थान और दूसरी बुआ रेणु कुंवर पति राजवीर सिंह शेखावत (42) निवासी जयपुर, राजस्थान की मौत हो गई। रविराज की मां हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें रतलाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धार से देवी पूजन के लिए जयपुर जा रहे थे तभी एक्सीडेंट हुआ

बीते 2 फरवरी को ही राठौर परिवार के दोनों बेटों रविराज सिंह और लोकेंद्र सिंह की शादी हुई थी। रविराज अपनी पत्नी रेणु सिंह, माता और दोनों बुआ के साथ जयपुर में देवी पूजन के लिए जा रहा था। बड़ी बुआ रेणु कुंवर की जयपुर और भवर कुंवर की झुंझुनूं में शादी हुई है। इसलिए वे भी साथ जा रही थीं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

Post Bottom Ad

Pages