Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 28, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूक्रेन से भारतीयों को निकालने रोमानिया जाएंगे, सरकार ने विशेष दूत बनाया - MP NEWS

Posted: 28 Feb 2022 04:58 AM PST

ग्वालियर।
भारत सरकार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित चार नेताओं को युद्ध क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से लगे 4 देशों में तैनात किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को युद्धभूमि यूक्रेन के पास रोमानिया में तैनात किया गया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि हम दवाओं के साथ मानवीय सहायता यूक्रेन भेजेंगे। भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अगर ज़रुरत पड़ेगी तो हम भारतीय वायुसेना की भी मदद लेंगे।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद करने विशेष दूत तैनात

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज प्रेस को बताया कि यूक्रेन की सीमा से लगे 4 देशों में हमने विशेष दूत तैनात करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाक गणराज्य जाएंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे, वीके सिंह पोलैंड जाएंगे एवं यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के साथ समन्वय और निकासी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

दिल्ली में पत्रकारों के समक्ष विवरण प्रस्तुत करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अब तक, लगभग 1,400 भारतीय नागरिकों को लेकर छह उड़ानें आ भारत आ चुकी हैं। बुखारेस्ट (रोमानिया) से चार उड़ानें और बुडापेस्ट (हंगरी) से दो उड़ानें आई हैं। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में 20000 या इससे अधिक नागरिकों के फंसे होने के समाचार मिले हैं। बीते रोज कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिसमें भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की सीमा पर परेशानी के बारे में बताया गया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

बुरहानपुर जिला न्यायालय भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित - MP government jobs

Posted: 28 Feb 2022 04:30 AM PST

बुरहानपुर।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुरहानपुर द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में चयन सूची घोषित कर दी गई है। सिलेक्ट एवं रिजेक्ट हुए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार बुरहानपुर जिला न्यायालय में वाहन चालक, माली, भृत्य, जलवाहक, चौकीदार एवं स्वीपर आदि के रिक्त पदों के लिए भर्ती हेतु इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने भाग लिया उनमें से चयन सूची तैयार की गई जिसे सार्वजनिक कर दिया गया है।

उम्मीदवार मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट mphc.gov.in पर विजिट करके चयन सूची का अवलोकन कर सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं अथवा यहां क्लिक करके सिलेक्शन लिस्ट के ऑनलाइन पेज पर डायरेक्ट विजिट कर सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- इंटरव्यू के बाद रिजेक्ट किए गए MO उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Posted: 28 Feb 2022 04:10 AM PST

इंदौर
। Madhya Pradesh Public Service Commission द्वारा Medical Officer Examination 2021 (II) - Candidature Rejection Information जारी कर दी गई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि कुल 9 में से 5 उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन दिनांक को रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन ना होने के कारण रिजेक्ट कर दिए गए।

MPPSC BREAKING NEWS- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन के कारण 9 में से पांच उम्मीदवार रिजेक्ट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2022 को विज्ञप्ति क्रमांक 11338 के माध्यम से बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती परीक्षा प्रक्रिया के दौरान इंटरव्यू के बाद एवं फाइनल रिजल्ट घोषित करने से पहले लास्ट लेवल की इंक्वायरी में कुल नो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। 

MPPSC MO EXAM 2021- रिजेक्ट की लड़ाई उम्मीदवारों के नाम

  1. डॉक्टर मनिका राना- अनारक्षित श्रेणी में निर्धारित 60% से कम प्राप्तांक। 
  2. डॉ विपुल सिंह जादौन- अनारक्षित श्रेणी में निर्धारित 60% से कम प्राप्तांक। 
  3. डॉक्टर अक्षय जी सवाईतुल- अनुसूचित जाति श्रेणी में निर्धारित 58.49 कम प्राप्तांक। 
  4. डॉक्टर वृंदा सरकार- अनारक्षित श्रेणी में निर्धारित 60% से कम प्राप्तांक। 
  5. डॉ रवि सोनी- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन नहीं था। 
  6. डॉ तरुण भारद्वाज- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन नहीं था। 
  7. डॉ धनंजय उपाध्याय- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन नहीं था। 
  8. डॉक्टर अश्वनी राठौर- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन नहीं था। 
  9. डॉक्टर मुस्कान जोशी- रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन नहीं था। 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ छतरपुर में बड़ा प्रदर्शन, मंच से मुर्दाबाद के नारे गूंजे

Posted: 28 Feb 2022 03:23 AM PST

भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा के खिलाफ छतरपुर में बड़ा प्रदर्शन हुआ है। श्री शर्मा पर बलात्कार के एक मामले में षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है। यह विरोध प्रदर्शन OBC संगठनों के नाम पर हुआ है लेकिन कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं अन्य नेता प्रदर्शन के दौरान स्पॉन्सर की तरह मौजूद थे। 

भाजपा सांसद और कांग्रेश विधायकों के खिलाफ मंच से मुर्दाबाद के नारे 

छतरपुर में हुए रैली और प्रदर्शन के दौरान खजुराहो के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अलावा महाराजपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक नीरज दीक्षित और छतरपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक आलोक चतुर्वेदी के खिलाफ भी मंच से मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कुल मिलाकर प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण नेताओं को टारगेट किया गया। 

OBC के प्रदर्शन में स्पॉन्सर्ड के नाम 

इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन पटेल, कांग्रेस युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी किरण अहिरवार, कीर्ति विश्वकर्मा, गायत्री कुशवाहा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। 

वीडी शर्मा और कांग्रेस के ब्राह्मण विधायकों पर क्या आरोप है

राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक महिला ने तांत्रिक बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया था। इस FIR के दर्ज होने के 2 दिन बाद ही पीड़ित महिला के पति सहित 2 अन्य पर 376D का मामला दर्ज हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बलात्कारी बाबा को बचाने के लिए, पीड़ित महिला पर राजीनामा का दवा बनाने के लिए उसके पति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह षड्यंत्र खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा रचा गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP karmchari news- पुरानी पेंशन में नफा-नुकसान का कैलकुलेशन कर रही है शिवराज सिंह सरकार

Posted: 28 Feb 2022 03:23 AM PST

भोपाल।
पिछले महीने तक कोई प्रॉब्लम नहीं थी लेकिन राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की अशोक गहलोत सरकार ने सारा कैलकुलेशन ही बिगाड़ दिया। वहां पुरानी पेंशन की घोषणा हो गई। झारखंड में भी हो गई। अब मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार पर दबाव है। सरकार फिलहाल किसी डिसीजन पर नहीं पहुंची है परंतु पुरानी पेंशन की बहाली में फायदे और नुकसान पर विचार विमर्श शुरू हो गया है। 

पुरानी पेंशन का फायदा- हर साल 344 करोड़ की बचत 

पुरानी पेंशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि प्रॉपर्टी बेचकर काम चला रही मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को हर साल 344 करोड रुपए की बचत होगी। यह बचत लगातार 12 साल तक चलेगी। न्यू पेंशन स्कीम के तहत सरकार को कर्मचारी के खाते में अपना 14% अंशदान तत्काल जमा करना होता है। न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों की संख्या 3.35 लाख हो गई है। 

पुरानी पेंशन के नुकसान- 12 साल बाद दिवाला निकल जाएगा

पुरानी पेंशन योजना का वजन कितना है सीएम शिवराज सिंह चौहान से ज्यादा कौन जान सकता है। कुछ सालों पहले उन्हें पुराने पेंशन नियमों के कारण ही कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करनी पड़ी थी, क्योंकि सरकार के पास पेंशन नियम-1972 के तहत रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को देने के लिए इतना सारा पैसा था ही नहीं। यदि आज पुरानी पेंशन की घोषणा कर दी तो 12 साल बाद सरकार के पास बेचने के लिए प्रॉपर्टी भी नहीं बचेगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

12वीं के बाद क्या करें, DAVV का डाटा चेक कीजिए, फिर डिसीजन लीजिए, यहां पढ़िए - INDORE NEWS

Posted: 27 Feb 2022 08:55 PM PST

इंदौर
। 12th के बाद क्या करें। कॉलेज में किस कोर्स में एडमिशन लें कि भविष्य सुरक्षित हो जाए। इस सवाल का जवाब सभी लोग अपने-अपने तरीकों से डिसाइड करते हैं। कुछ लोग स्पेशलिस्ट से पूछते हैं तो कुछ अपने फास्ट एक्सपीरियंस के बेस पर बच्चे का फीचर बनाते हैं। कुछ लोग अपने कंफर्टएबिलिटी देखते हैं। कुछ बच्चे उस कोर्स में एडमिशन लेना पसंद करते हैं जिसमें उनके दोस्त ले रहे होते हैं। कुल मिलाकर डिसीजन का कारण कुछ भी हो सकता है। कोई एक फार्मूला नहीं होता जबकि सबसे बेस्ट प्रैक्टिस यह है कि यूनिवर्सिटी के डाटा को चेक किया जाए। 

DAVV NEWS- सबसे बड़ी ग्रोथ MBA में आई है

यह आश्चर्यजनक आंकड़ा है परंतु इस साल एमबीए में एडमिशन का ग्रोथ रेश्यो सबसे ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में 33% ज्यादा स्टूडेंट्स ने एमबीए में एडमिशन लिया है। पिछले 10 साल में पहली बार एमबीए कोर्स में इतना ज्यादा एडमिशन देखे गए हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. निशिकांत वायकर के मुताबिक यूनिवर्सिटी के टीचिंग विभागों की तरह ही कॉलेजों में मैनेजमेंट काेर्स में प्लेसमेंट सबसे ज्यादा है। दाे-तीन साल में औसत पैकेज भी 4 से 6 लाख तक पहुंच गया। 

DAVV NEWS- कैरियर के लिए छात्रों की दूसरी पसंद LAW 

यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड के अनुसार इस साल लॉ कोर्सेज में 25% की ग्रोथ दर्ज हुई है। इससे समझ आता है कि लोगों का वजन बदला है। वैसे भी पिछले कुछ सालों में एलएलबी स्टूडेंट्स के लिए करियर की अपॉर्चुनिटी काफी ज्यादा बढ़ रही है। सेंट्रल प्लेसमेंट ऑफिसर अवनीश व्यास कहते हैं कि टीचिंग विभाग के साथ ही कॉलेजों में लॉ काेर्स के बाद डिमांड तेजी से बढ़ी है। लॉयर अब काेर्ट ही नहीं, बल्कि कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियाें, कॉर्पाेरेट हाउसेस व सरकारी एजेंसियों से भी जुड़कर काम कर रहे हैं। पैकेज भी पिछले तीन-चार सालों में दोगुना तक पहुंच गया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- पटवारी से लेकर कलेक्टर तक की 125 फर्जी सीलें जब्त

Posted: 28 Feb 2022 03:23 AM PST

भोपाल
। 483 एकड़ जमीन के फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक लोन के मामले में इन्वेस्टिगेशन करते हुए एमपी नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से भोपाल एवं सीहोर जिलों के पटवारी से लेकर कलेक्टर तक सभी राजस्व अधिकारियों की फर्जी सील मौजूद थी। 

TI सुधीर अरजरिया ने बताया कि आरोपी के पास से करीब 125 सीलें जब्त की गई हैं। इनमें 6 सीलें सीहोर में पदस्थ राजस्व अधिकारियों की हैं। इनमें तहसीलदार, पटवारी समेत अन्य अधिकारियों की सीलें बनाई हैं। इन्हीं के आधार पर आयशा अपार्टमेंट अहमदाबाद पैलेस भोपाल में रहने वाले सैयद नासिर के परिवार की 483 एकड़ भूमि के जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से लोन लिया गया था।

यही नहीं, आरोपी ने जमीन का कुछ हिस्सा बेचने के लिए इंदौर के एक व्यक्ति से 1.44 करोड़ रुपए का अनुबंध कर लिया था। आरोपी टेकरी फकीरपुरा मदीना मस्जिद के पास आष्टा का रहने वाला आमिर पिता नईम (33) है। पुलिस ने आमिर के पास से 65 लाख रुपए की संपत्ति जब्त करने का दावा किया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। 

सूत्रों का कहना है कि इन फर्जी सीलों के माध्यम से छोटे-मोटे सरकारी दस्तावेजों के अलावा करोड़ों की प्रॉपर्टी और लोन के मामले में बड़े स्तर के आर्थिक अपराध किए गए। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि इस मामले का पॉलिटिकल कनेक्शन भी पता चल रहा है। फिलहाल अधिकारी के रूप से पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।

Small business ideas- वर्ल्ड क्लास पनीर बनाइए, कंपनियां घर से खरीद ले जाएंगी

Posted: 28 Feb 2022 04:48 AM PST

यदि आप कम पूंजी में कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो वर्क फ्रॉम होम की तर्ज पर प्रोडक्शन फ्रॉम होम शुरू कीजिए। आपकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी कि आपका प्रोडक्ट बाजार में बिकेगा या नहीं। भारत के डेयरी प्रोडक्ट की डिमांड पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि भारत में बना हुआ दही और पनीर भूटान और बांग्लादेश से लेकर अमेरिका और सिंगापुर तक खरीदा जा रहा है। 

भारत सरकार की ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020-21 में भारत से डेयरी उत्पादों का निर्यात प्रमुख रूप से यूएई (39.34 मिलियन डॉलर), बांग्लादेश (24.13 मिलियन डॉलर), अमेरिका (22.8 मिलियन डॉलर), भूटान (22.52 मिलियन डॉलर), सिंगापुर (15.27 मिलियन डॉलर), सऊदी अरब (11.47 मिलियन डॉलर), मलेशिया (8.67 मिलियन डॉलर), कतर (8.49 मिलियन डॉलर), ओमान (7.46 मिलियन डॉलर) और इंडोनेशिया (1.06 मिलियन डॉलर) का किया गया। 2020-21 में भारत से डेयरी निर्यात में शीर्ष दस देशों की हिस्सेदारी 61 प्रतिशत से भी अधिक रही है। 

डेयरी प्रोडक्ट का निर्यात करने वाली कंपनियां अपने ब्रांड नेम का पूरा फायदा उठा रही है। वह केवल निर्यात नहीं कर रही बल्कि भारत में भी बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रही हैं। दक्षिण भारत में पनीर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ सालों में पनीर के कारोबार में औसत 25% वार्षिक की वृद्धि देखी गई है। यदि आप किसी बड़ी कंपनी के लिए पनीर बनाने की सबसे छोटी यूनिट स्थापित करते हैं, तब भी आपको मोटा मुनाफा होगा। पनीर की सबसे छोटी यूनिट स्थापित करने के लिए 1000 स्क्वायर फीट की जगह की जरूरत होती है। इसमें दूध को उबालने से लेकर पनीर की पैकेजिंग तक सभी शामिल है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए कई स्पेशलिस्ट इंटरनेट पर मौजूद है। एक परिवार इसमें न्यूनतम ₹2000 प्रतिदिन आसानी से कमा सकता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

किंकर्तव्यविमूढ़ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, इसका हिंदी अर्थ क्या है, कब प्रयोग किया जाता है- GK in Hindi

Posted: 27 Feb 2022 01:14 PM PST

संस्कृत से जन्मी हिंदी में कई ऐसे शब्द है जो अब केवल हिंदी शब्दों के संग्रहालय में ही पढ़ने को मिलते हैं। अंग्रेजी से मिक्सिंग होने के बाद इन शब्दों का जैसे हुक्का पानी ही बंद हो गया है। 'किंकर्तव्यविमूढ़' एक ऐसा ही शब्द है। आइए जानते हैं, किंकर्तव्यविमूढ़ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं और 'किंकर्तव्यविमूढ़' शब्द का प्रयोग कब किया जाता है। 

किंकर्तव्यविमूढ़ शब्द का सरल हिंदी में अर्थ एवं इंग्लिश वर्ड

किंकर्तव्यविमूढ़ शब्द एक ऐसी परिस्थिति का वर्णन करता है जबकि आप आश्चर्यचकित होते हैं। कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी और चौंकाने वाली उस घटना के कारण आप समझ नहीं पाते हैं कि आपको क्या करना है। यानी कि ऐसी परिस्थिति जब आप आश्चर्यचकित होते हैं लेकिन डिसाइड नहीं कर पाते कि आपको क्या करना है। ऐसी परिस्थिति को किंकर्तव्यविमूढ़ होना कहते हैं। यह एक संशय की स्थिति होती है। इसे और अधिक सरल किया जाए तो, किंकर्तव्यविमूढ़ का हिंदी में अर्थ होता है:- "क्या करें क्या न करें" के असमंजस में मन उलझना। अंग्रेजी में इसे bewildered, puzzle-headed अथवा puzzle-pated कहते हैं। 

किंकर्तव्यविमूढ़ शब्द का उदाहरण

दरअसल यह एक शब्द नहीं है बल्कि 3 शब्दों का समूह है।किं+कर्तव्य+विमूढ़। यहां 'किं' का अर्थ है 'क्या', कर्तव्य का अर्थ है 'करना' और विमूढ़ का अर्थ है जड़ हो जाना। इसके कई उदाहरण है, जैसे:- राज्य में ऐसी कोई परंपरा नहीं थी और ना ही न्याय प्रक्रिया में ऐसा कोई विधान, लेकिन अहिल्या के तर्कों को सुनकर महाराज जी किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

MP शिक्षक पात्रता परीक्षा- अपठित गद्यांश और पद्यांश को हल करने की टिप्स एंड ट्रिक्स, MP TET VARG-3

Posted: 27 Feb 2022 08:20 PM PST

TIPS AND TRICKS TO SOLVE UNSEEN PASSAGE PROSE AND POETRY

एमपी टेट वर्ग 3 में जिन अभ्यर्थियों ने लैंग्वेज 01 में हिंदी का चुनाव किया है उनके पेपर में हिंदी सेक्शन में कुल 30 अंक के प्रश्न होंगे जिनमें से 15 प्रश्न भाषाई समझ या अवबोथ पर आधारित होंगे, जबकि 15 प्रश्न हिंदी शिक्षण शास्त्र (Pedagogy) पर आधारित होंगे। भाषाई समझ या या अवबोध के 15 प्रश्न दो अनसीन पैसेज पर आधारित होंगे, जिनमें से एक गद्यांश  होगा जिसमें नाट्यांश/ निबंध/ कथा आदि से संबंधित प्रश्न होंगे जबकि दूसरा अपठित पद्यांश के रूप में होगा। जिसमें समझ /अवबोध/ व्याकरण एवं मौखिक योग्यता से संबंधित प्रश्न किए जाएंगे।

अपठित गद्यांश को कैसे हल करें / How to Solve Unseen Passage (Prose) 

अनसीन पैसेज सॉल्व करना कोई बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं है परंतु अब समय के साथ अनसीन पैसेज का स्टैंडर्ड भी थोड़ा बढ़ गया है और अब अनसीन पैसेज से डायरेक्ट क्वेश्चन नहीं आते, बल्कि उनमें थोड़ा घुमा-फिरा कर क्वेश्चन दिए जाते हैं। इसलिए हमें भी उसी तरह से उनका जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए, परंतु इस बात का विशेष ध्यान रहे कि पैसेज के संबंध में ही जवाब देना है अपने मन से कोई भी राय बनाकर कोई भी जवाब नहीं देना है। 

अपठित गद्यांश को हल करने का तरीका / Way to Solve Unseen Passage (Prose) 

अनसीन पैसेज को सॉल्व करने के लिए एक सामान्य सा नियम अपनाना है, जैसे यदि हम बाजार से कुछ सामान लेने जाते हैं तो, हमें जो उपलब्ध दिखाई देता है उसमें से कुछ सामान ले आते हैं, परंतु यदि हम लिस्ट बनाकर जाते हैं तो हम लिस्ट के अनुसार ही सामान लेकर आते हैं और हमें सामान लाने में भी और दुकानों पर जाने में भी आसानी होती है।

इसी तरह पैसेज को सॉल्व करने का भी यही तरीका अपनाना है। सबसे पहले आपको पैसेज ना पढ़कर सबसे पहले उसके क्वेश्चन पढ़ना है, जिससे कि आपका ध्यान पैसेज पढ़ते समय सिर्फ उसी ओर जाएगा जहां पर भी आपको क्वेश्चन का आंसर मिलेगा और एक बार में यदि समझ में ना आए तो कम से कम दो-तीन बार पढ़ें। जिससे कि आपके आसान नंबर आपके हाथ से ना जाएं परंतु समय का भी साथ में विशेष ध्यान रखना है ऐसा ना हो कि पूरा समय पैसेज पढ़ते में ही निकल जाए में ही पढ़ते में ही निकल जाए में ही निकल जाए।  

पद्यांश को हल करने के लिए क्या-क्या पढ़ना चाहिए / Which Topicks should We Read to Solve the Unseen Passage (Poetry) 

पद्यांश वाले अनसीन पैसेज को सॉल्व करने के लिए थोड़ा सामान्य हिंदी व्याकरण जैसे- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया विशेषण, अलंकार ,संधि, समास आदि का ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि पद्यांश में से बीच-बीच में से पूछा जाता है कि इन लाइनों में कौन सा अलंकार आया  है या यह शब्द किसकी विशेषता बता रहा है या कौन सी संधि है, कौन सा समास है आदि। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

न्यायालय किस कानून के तहत गवाहों की उपस्थिति अनिवार्य करता है- CrPC section 230

Posted: 28 Feb 2022 04:48 AM PST

कोर्ट में जब भी कोई मामाल विचारण के लिए प्रस्तुत होता है तो अभियोजन पक्ष कुछ गवाहों को प्रस्तुत करता है ताकि अपराध को प्रमाणित कर सके। गई बार गवाह, कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं आते। तब किस कानून के तहत न्यायालय किसी गवाह को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कार्रवाई कर सकता है। यहां पढ़िए: 

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 230 की परिभाषा:-

• अगर कोई व्यक्ति किसी आरोप के अपराध को स्वीकार नहीं करता है तब मजिस्ट्रेट अभियोजन पक्ष के साक्षियों को परीक्षा के लिए बुलवाएगा एवं एक निश्चित तारीख देगा सुनवाई की साथ ही  उन सभी तथ्यों को भी लेगा जो आरोपी को दोषी सिद्ध कर सके।

• अगर कोई साक्षी उपस्थित नहीं होता है तब उसके लिए वारण्ट भी जारी न्यायालय कर सकता है एवं उसे साक्ष्य देने से मुक्त नहीं करेगा। न्यायालय ऐसे अभियोजन पक्ष के साक्षियों की अनुपस्थिति में कानूनी कार्यवाही करने के लिए भी स्वतंत्र होगा। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP NEWS- गृह मंत्री के कार्यक्रम में कलेक्टर का पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती

Posted: 27 Feb 2022 12:16 PM PST

ग्वालियर
। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में गृहमंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा के सुपर क्लीन संडे कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार हादसे का शिकार हो गए। अचानक उनका पैर फिसल गया और डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैर में फ्रैक्चर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। डॉ नरोत्तम मिश्रा उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। 

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शनिवार और रविवार का दिन अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया में रहते हैं। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आज रविवार को तीसरे सुपर क्लीन संडे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन दतिया के किला चौक मैदान पर हुआ। कार्यक्रम में भारी भीड़ के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

सुपर क्लीन संडे कार्यक्रम में कलेक्टर फिसले, पैर में फ्रैक्चर

कार्यक्रम के दौरान दतिया कलेक्टर संजय कुमार का पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। इसके बाद कलेक्टर को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बात पता चला कि कलेक्टर के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। जैसे ही गृहमंत्री को इसकी जानकारी हुई वह खुद कलेक्टर को देखने जिला अस्पताल पहुंचे और वहां कलेक्टर का हालचाल जाना। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

JABALPUR JOBS- ओपन कैंपस में 20 कंपनियां, 5000 उम्मीदवार आने वाले हैं

Posted: 27 Feb 2022 07:43 AM PST

जबलपुर
। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने हेतु स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर में "एक दिवसीय जिला स्तरीय कॅरियर अवसर मेला" सोमवार 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कॅरियर अवसर मेला का उद्घाटन विधायक श्री अशोक रोहाणी द्वारा सुबह 10 बजे किया जायेगा।

मेला संयोजक डॉ. अरुण शुक्ल ने बताया कि कॅरियर अवसर मेला में देश की जानी मानी 20 कपंनियों द्वारा प्लेसमेंट की प्रकिया संपन्न की जायेगी। कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों हेतु 7 हजार रूपये प्रतिमाह से लेकर 84 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन के पद उपलब्ध रहेगें। मेले में लगभग 5 हजार विद्यार्थी पहुंचने की संभावना है। शहर में पहली बार कक्षा 12वीं से स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों हेतु प्लेसमेंट का सुनहरा अवसर है। प्लेसमेंट की प्रमुख कंपनियों में बायज्यूस, कॉसमॉस, वाइटहैट, एक्सिस बैंक, एक्सिलेंट, एन.के.ग्रोथ, पेटीएम, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, लोकल पोर्ट, जियो मार्ट, स्वराज फिनप्रो आदि विद्यार्थियो के प्लेसमेंट हेतु उपस्थित रहेंगी।     

कॅरियर अवसर मेले में विद्यार्थियों को औद्योगिक एवं व्यवसायिक जगत की माँग के अनुरूप तैयार करने एवं उन्हें इन क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों की उपलब्धता से अवगत कराने तथा युवाओं में उद्यमिता का विकास करने के लिए शासकीय विभागों के विभिन्न स्टॉल भी लगाये जायेगें। कॅरियर अवसर मेला में शामिल होने के इच्छुक युवाओं का ऑनस्पॉट पंजीयन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। मेले का मुख्य आकर्षण प्लेसमेंट ड्राइव के साथ कॅरियर अवसर, कॅरियर प्लानिंग, निःशुल्क काउंसलिंग एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी रहेगें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Hero का इलेक्ट्रिक स्कूटर आने वाला है, कंपनी ने कहा बस थोड़ा सा इंतजार - AUTO NEWS

Posted: 27 Feb 2022 07:12 AM PST

भारत के टू व्हीलर मार्केट में मजबूत पकड़ बनाए रखने वाली Hero MotoCorp का इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने वाला है। कंपनी के सीईओ निरंजन गुप्ता ने बताया कि मार्च के महीने में हमारे पहले Elctric Two-Wheeler की लॉन्चिंग हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हम इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स में प्रीमियम प्रोडक्ट की बड़ी रेंज लेकर आने वाले हैं। 

कंपनी की तरफ से बताया गया कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स हीरो के आंध्र प्रदेश स्थित चित्तूर में बनाए जा रहे हैं। कंपनी लंबे समय से अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन पर काम कर रही है जिसका टीजर भी काफी समय पहले जारी किया जा चुका है। Hero Electric Scooter का मुकाबला TVS आईक्यूब, Baja चेतक और Ola S1 जैसे बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होने वाला है।

HER0 EVs- सबसे सस्ता से सबसे महंगा तक पूरी रेंज मिलेगी

HERO EV को लेकर निरंजन गुप्ता ने कहा कि कंपनी सारे सेगमेंट्स कवर करेगी चाहे वो प्रीमियम हो, मिड हो या फिर मास सेगमेंट हो। उन्होंने आगे कहा, "यही उद्देश्य है कि सभी सेगमेंट और जिओग्राफी के मुताबिक वाहनों को लॉन्च किया जाए। अब ये किस रफ्तार से पेश किए जाएंगे और कितनी बड़ी संख्या में इनका उत्पादन किया जाएगा, ये जानकारी समय आने पर उपलब्ध कराई जाएगी। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.

जन्म दिनांक के अनुसार बिजनेस का चुनाव कीजिए- business according to date of birth

Posted: 27 Feb 2022 11:54 AM PST

अपने लिए व्यवसाय का चुनाव करते समय लोग कई प्रकार के मापदंड अपनाते हैं। मार्केट सर्वे करके पता लगाते हैं कि ग्राहकों को क्या चाहिए। या फिर यह पता लगाते हैं कि बाजार में किस प्रकार की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी है। या फिर मित्र और परिवार जनों की तरफ से जो बता दिया जाता है वही स्टार्टअप शुरू कर देते हैं। कुछ लोग जन्म पत्रिका के अनुसार व्यापार का चुनाव करते हैं लेकिन कुछ लोगों के पास सही जन्म समय नहीं होता। ऐसे लोगों को जन्म दिनांक के अनुसार अपने कारोबार का चुनाव करना चाहिए। अंक ज्योतिष, के कई प्रमाण एवं प्रभाव विशेषज्ञों द्वारा सूचीबद्ध किए गए हैं।

जन्म दिनांक 1, 10, 19 और 28 वाले कौन सा व्यवसाय करें

अंक 1 के जातकों का स्वामी ग्रह सूर्य है। इनमें जन्मजात लीडरशिप क्वालिटी होती है। हार नहीं मानते और रिस्क भी लेते हैं। यही आदत उन्हें अपने व्यवसाय में सबसे ऊपर ले जाती है। धीरूभाई अंबानी, रतन टाटा, मुकेश अंबानी, बिल गेट्स सभी इन्हीं तारीखों के हैं। यदि जन्मपत्रिका में कोई दोष नहीं है तो उपरोक्त तारीखों में जन्म लेने वाले किसी भी प्रकार का व्यवसाय करें, सफलता के शिखर तक पहुंचते हैं।

जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 वालों के लिए प्रोफेशन

अंक 2 के जातकों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। यह लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं। वे बहुत अच्छे राजनयिक भी साबित होते हैं। इस प्रकार के लोगों को फैशन डिजाइनिंग, आर्ट या फिर एक्टिंग आदि का प्रोफेशन अपनाना चाहिए। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कलाकार शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और लियोनाडो डि कैप्रियो का जन्म उपरोक्त तारीखों में ही हुआ था।

जन्म तारीख 3, 13, 21 और 30 वालों के लिए व्यापार

अंक 3 के जातकों का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। वे स्वभाव से बहुत मजबूत होते हैं। 3 तारीख को जन्म लेने वाले लोग बैंकिंग और वित्त में बेहद सफल होते हैं। खुदरा व्यापार एक और क्षेत्र है जो सफलता दे सकता है।

डेट ऑफ बर्थ 4, 14, 22 और 31 वालों के लिए स्टार्टअप

4 तारीख को जन्म लेने वाले लोग अपरंपरागत और अद्वितीय माने जाते हैं। वे जोखिम लेने वाले होते हैं लेकिन अक्सर गलत फैसलों के कारण खुद को परेशानी में डाल लेते हैं। 4 तारीख को जन्म लेने वाले लोग सट्टा और जुआ का भी शिकार होते हैं। ऐसे लोगों को कला और अभिनय से सफलता मिल सकती है।

जन्म तारीख 5, 15, 23 वालों के लिए बिजनेस 

अच्छे संचार कौशल और निर्णय लेने की योग्यता से धन्य नंबर 5 वाले लोग शानदार स्टॉक मार्केट ट्रेडर बनते हैं। उनमें लोगों को आसानी से समझाने की ताकत होती है। नियमित या सुरक्षित नौकरियां उन्हें बोर करती हैं क्योंकि वे हमेशा उन्हें चार्ज और मनोरंजन के लिए जोखिमों की तलाश में रहते हैं। प्रौद्योगिकी, खेल, मार्केटिंग इनके लिए सबसे अच्छे क्षेत्र हैं।

जन्म दिवस 6, 15, 24 वालों के लिए उद्योग

इन अंक वालों का स्वामी शुक्र है। 6 नंबर वाले लोग करिश्माई व्यक्तित्व वाले होते हैं। उनके लिए आदर्श नौकरी होटल या रेस्तरां व्यवसाय, मनोरंजन उद्योग में होनी चाहिए, जो उन्हें ग्लैमर और प्रसिद्धि दिला सके।

जन्म तारीख 7, 16, 25 वालों का करियर 

अंक वाले लोग शोध के क्षेत्र में बहुत अच्छा करते हैं। उनके पास एक अनूठी अभिनव और रचनात्मक क्षमता है जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। उनके आउट-ऑफ-द-बॉक्स विचार उन्हें बहुत सफलता दिलाते हैं। इस अंक वाले लोगों के लिए अनुसंधान संबंधी क्षेत्र सर्वोत्तम हैं।

जन्म दिनांक 8, 17, 26 वालों के लिए कारोबार

शनि द्वारा शासित अंक 8 के जातकों को अक्सर 35 वर्ष तक संघर्ष करते देखा जाता है। वे काफी सरल और सीधे स्वभाव के होते हैं। वे बहुत मेहनती भी होते हैं जो थोड़ी देर होने पर भी उन्हें सफलता दिलाते हैं। राजनीति, इस्पात और धातु उद्योग, रियल एस्टेट और वित्त कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर उन्हें ध्यान देना चाहिए।

जन्म तारीख 9, 18, 27 वालों के लिए स्टार्टअप

मंगल द्वारा शासित, 9 राशि वाले लोग खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हमारे पास इन तारीखों में पैदा हुए दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अन्य अच्छे करियर विकल्पों में रक्षा, रसायन या रियल एस्टेट शामिल हैं। धर्म और परंपराओं से संबंधित समाचारों एवं जानकारियों के लिए कृपया Hindi Jyotish Page पर क्लिक करें

JABALPUR NEWS- नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल का ऐलान

Posted: 27 Feb 2022 06:43 AM PST

जबलपुर।
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि नगर पालिका निगम के जबलपुर के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दिनांक 04 मार्च 2022 को काम बन्द हड़ताल करने जा रहा है। 

उक्त आन्दोलन का पूर्व में ही नोटिस दिया जा चुका है, किन्तु मौन साधे निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की लंबित समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। विनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान दिया जाए, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाये, कार्यालय का समय निर्धारित किया जाये, अवकाश के दिनांक को कर्मचारी को कार्य पर न बुलाया जाये तथा सीधी भर्ती के स्थान पर विभागीय पदोन्नति समिति के द्वारा पदोन्नतियों से पदों की पूर्ति की जाये। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, राम दुबे, मुन्ना यादव, अटल उपाध्याय, संजय यादव, मुकेश सिंह ,मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, ब्रजेश मिश्रा, विनोद पोद्दार, नितिन अग्रवाल, मनोज सेन, धीरेन्द्र सोनी, मो.तारिख, कृष्ण कुमार प्रजापति, संतोष तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, मनीष लोहिया, मनीष शुक्ला, विनय नामदेव, पवन ताम्रकार आदि  ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। 

JABALPUR में साक्षात गौरीशंकर विराजमान हेतु ऋषि सुवर्ण ने जल समाधि ले ली थी- HISTORY and STORY

Posted: 27 Feb 2022 06:34 AM PST

पृथ्वी पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। कहते हैं कि सभी स्वयंभू एवं जागृत शिवलिंग है लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक स्थान ऐसा है जहां साक्षात शिव विराजमान हैं। यह कथा इतिहास में दर्ज नहीं है परंतु सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी सुनाई जाती है और नर्मदा नदी की जलधारा एवं प्राकृतिक संरचना इस कथा का समर्थन करते हैं। 

गौरीशंकर चौसठ योगिनी मंदिर जबलपुर की कथा 

प्राचीन काल में भगवान शिव एवं माता पार्वती पृथ्वी पर भ्रमण करते हुए भेड़ाघाट के ऊंचाई वाले स्थान पर पहुंचे। यहां पर ऋषि सुवर्ण तपस्या कर रहे थे। भगवान शिव एवं माता पार्वती के चरण पड़ते ही, ऋषि सुवर्ण उन्हें पहचान गए। उन्होंने गौरी शंकर को प्रणाम किया और निवेदन किया कि नर्मदा पूजन का समय हो गया है। जब तक वह वापस नहीं लौटे तब तक कृपया यहीं पर विराजमान रहे। भगवान शिव एवं माता पार्वती ऋषि सुवर्ण के विनम्र आग्रह को ठुकरा नहीं पाए और वहीं पर विराजमान हो गए। 

ऋषि सुवर्ण जब नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे तभी उनके मन में विचार आया कि यदि भगवान शिव एवं माता पार्वती सदा के लिए यही विराजमान हो जाए तो मानव जाति का कल्याण होगा। इस विचार के साथ ही ऋषि सुवर्ण ने नर्मदा नदी में जल समाधि ले ली। गौरीशंकर उनकी प्रतीक्षा में आज भी वहीं पर विराजमान है। 

भेड़ाघाट में संगमरमर के पहाड़ और नर्मदा नदी की धारा परिवर्तन की कहानी

भगवान शिव जानते थे कि सुवर्ण ऋषि मानव जाति के कल्याण के लिए उन्हें सदैव यहां विराजमान रखना चाहते हैं, लेकिन उनके विराजमान स्थान और आम श्रद्धालुओं के बीच से नर्मदा का तीव्र प्रवाह बह रहा था जिसे पार करना आज भी मनुष्यों के लिए लगभग असंभव है। भगवान शिव ने माता नर्मदा से प्रार्थना की कि वह अपनी धारा परिवर्तित कर लें। माता नर्मदा ने बताया कि भेड़ाघाट की चट्टाने बहुत मजबूत है। उनके रहते प्रवाह का परिवर्तन करना संभव नहीं है। 

तब भगवान शिव ने भेड़ाघाट के सभी पहाड़ों को दुनिया के सबसे नरम पत्थर (संगमरमर) में बदल दिया और नर्मदा नदी गौरी शंकर विराजमान के दाएं को छोड़कर बाएं से प्रवाहित होने लगी। नर्मदा का पुराना मार्ग अब भी बैनगंगा बूढ़ी नर्मदा के नाम से जाना जाता है। कल्चुरी शासक युवराजदेव ने त्रिभुजी कोण संरचना पर आधारित इस मंदिर का निर्माण कराया है। वर्तमान में भारत सरकार का पुरातत्व विभाग इस मंदिर की देख-रेख करता है। जिसे स्थानीय लोग गौरीशंकर चौसठयोगिनी मंदिर के नाम से पुकारते हैं। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

सरकारी नौकरी की उम्मीद टूटी तो फांसी पर झूल गया- BHOPAL NEWS

Posted: 27 Feb 2022 12:16 PM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कई सालों के इंतजार के बाद मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ था। कृपलानी क्षेत्र में रहने वाले 24 साल के रवि सोनवाने ने भी बड़ी उम्मीद के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन उसका स्कोर कम था। इसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में चला गया और घर से 3 किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया।

पुलिस के मुताबिक, चांदबड़ निवासी रवि सोनवाने (24) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हाल ही में उसने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दी थी। उसके बाद से ही वह तनाव में रहने लगा था। कहता था उसका स्कोर कब है। शुक्रवार रात वह घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजन पिपलानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला।

छात्र ने स्कोर नहीं बताया

पुलिस का कहना है कि छात्र ने स्कोर कितना था यह परिजन को नहीं बताया। परिजन उसे समझाया भी कि परीक्षा को लेकर तनाव नहीं लो। आगे की तैयारी करो। लेकिन वह डिप्रेशन से नहीं उभर सका। वह घर से निकलकर फंदे पर लटक गया। परिजन ने पुलिस को बताया कि पढ़ने में रवि अच्छा था लेकिन सरकारी नौकरी की उम्मीद टूट जाने के कारण डिप्रेशन में चला गया था। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

घरेलू हिंसा के आरोपी को घर जमाई बनाया, GWALIOR HIGH COURT NEWS

Posted: 27 Feb 2022 05:18 AM PST

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्वालियर बेंच ने घरेलू हिंसा के आरोपी पति को 1 महीने तक घर जमाई बनकर रहने को कहा है। इसके बाद मामले की सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के इस अनूठे आदेश की पूरे देश में चर्चा हो रही है।

सेवा नगर निवासी गीता रजक ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। गीता का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया। उसके 2 साल के बेटे को अपने पास रख लिया। सुनवाई के दौरान मुरैना निवासी पति गणेश रजक की ओर से एडवोकेट रवि चौधरी ने कहा कि महिला अपनी इच्छा से घर छोड़कर गई थी। बच्चे को जबरन अपने पास रखने का आरोप भी निराधार है। गणेश ने कोर्ट में कहा कि वह गीता को अपने साथ रखने के लिए तैयार है।

सुनवाई के दौरान महिला ने बताया कि उसके साथ ससुराल में मारपीट की जाती है। इसी डर के कारण वह अपने ससुराल नहीं जा रही। इस पर हाईकोर्ट ने महिला के पति गणेश रजक को एक माह के लिए बेटे के साथ ससुराल में रहने का निर्देश दिया। कोर्ट ने गणेश के सास-ससुर को उसकी अच्छे से देखभाल करने का आदेश भी दिया।

हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी परिवार को टूटने से बचाने के लिए परिस्थिति जाने जो भी संभव हो निर्णय लिए जाने चाहिए।  ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC उम्मीदवार, भूख प्यास से व्याकुल, चोरी करते पकड़ा गया- HINDI NEWS

Posted: 27 Feb 2022 12:16 PM PST

इंदौर।
मध्य प्रदेश के उज्जैन की नागझिरी पुलिस ने 38 साल के एक युवक को SBI ATM को तोड़ने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। पता चला है कि वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहा है। गुजारे के लिए मंदिर की दान पेटी से ₹700 चुराए थे। इस बार BANK ATM से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। 

MPPSC की तैयारी करने वाला ब्राह्मण युवक, चोरी क्यों करने लगा 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोर की कहानी बहुत ही मार्मिक है। पकड़ा गया युवक राजकुमार पाठक, सागर जिले की खुरई में रहने वाले श्री सुरेश कुमार पाठक का पुत्र है। कोरोनावायरस के कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। बेटी नानी के पास रहती है। अच्छे भविष्य के लिए एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था। गुजर बसर करने के लिए पैसे नहीं थे। 

शुक्रवार को उसने चलती ट्रेन में 3 यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। फिर उसका मन बदल गया। उसे लगाकर मोबाइल के बिना लोगों को बहुत परेशानी होगी। राजकुमार, यात्रियों को उनके मोबाइल फोन वापस करने चला गया। उसने बड़ी ईमानदारी से बताया कि उसे सिर्फ पैसे की जरूरत है, लेकिन यात्रियों ने कोई मदद नहीं की उल्टा पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। लिखित शिकायत नहीं की इसलिए पुलिस ने भी मारपीट करके छोड़ दिया। फिर उसने माधव नगर क्षेत्र में एक हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें से ₹700 चुराए। उसके मन में क्या चल रहा था पता नहीं लेकिन पुलिस ने उसे एटीएम मशीन खोलने की कोशिश करते हुए पकड़ा है। 

IPC के अनुसार अपराध लेकिन सामाजिक दृष्टि से सरकार जिम्मेदार 

भारतीय दंड संहिता के अनुसार किसी भी परिस्थिति में चोरी करना अपराध है, लेकिन उच्च शिक्षित नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध ना कराने के लिए सरकार जिम्मेदार है। राजकुमार पाठक की समस्या यह है कि वह आरक्षित वर्ग से नहीं आता। एमपी पीएससी में भी उसे टफ फाइट करनी है। सरकार आरक्षित वर्ग की उन्नति के लिए तमाम योजनाएं बना रही है परंतु ब्राह्मणों का वोट बैंक कम है इसलिए मध्यप्रदेश में निर्धन ब्राह्मण बेरोजगारों के लिए कोई योजना नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- हौंडा कंपनी का डीलर ही शहर में एक्टिवा स्कूटर चुरा रहा था, पुलिस का दावा

Posted: 27 Feb 2022 04:37 AM PST

इंदौर
। तुकोगंज थाना पुलिस ने बंद हो चुके हौंडा टू व्हीलर शोरूम के मालिक अजय चौरसिया उम्र 45 साल को शहर भर में एक्टिवा स्कूटर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि अजय चौरसिया कई स्कूटर चोरी की है। उसके पास एक्टिवा की मास्टर चाबी थी इसलिए वह हमेशा एक्टिवा स्कूटर ही चोरी करता था। अजय चौरसिया का कहना है कि वह 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हुआ। पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। परिवार पालने के लिए चोरी करने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय चौरसिया ने 2013 में फाइन मोटर्स नाम से शो-रूम खोला था। जिसमें हौंडा कंपनी की टू व्हीलर्स बेचे जाते थे। हौंडा की डीलरशिप और शोरूम खोलने के लिए अजय चौरसिया ने अपनी जमा पूंजी के अलावा 1500000 रुपए लोन भी लिया था। सन 2017 तक उसका शोरूम चलता रहा। 

सन 2017 में आरा फाइनेंस कंपनी ने अजय चौरसिया के शोरूम के साथ मिलकर एक फाइनेंस स्कीम लॉन्च की। इसके तहत जीरो डाउन पेमेंट पर हौंडा कंपनी के टू व्हीलर फाइनेंस किए जा रहे थे। इस स्कीम के कारण अजय चौरसिया के शोरूम से 50 गाड़ियों की बिक्री हुई। अजय चौरसिया ने हौंडा कंपनी को सभी गाड़ियों का फुल पेमेंट कर दिया था, लेकिन फाइनेंस कंपनी ने अजय चौरसिया को ग्राहकों से मिला किस्तों का पैसा नहीं दिया। तनाव बढ़ा तो कंपनी ऑफिस बंद करके भाग गई। 

अजय चौरसिया ने पुलिस को बताया कि इस धोखाधड़ी में उसे करीब ₹40000 का नुकसान हो गया। तुकोगंज थाने में उसने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अजय चौरसिया ने बताया कि परिवार में उसकी दो बेटियां हैं और पिता लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हैं। लगातार कर्जा होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हुई। 

अजय ने बताया कि उसके पास अब कोई रास्ता नहीं था। होंडा कंपनी का शोरूम खोलने से पहले अजय चौरसिया टू व्हीलर मैकेनिक था। मैकेनिक रहते हुए अजय ने अलग - अलग मॉडल की एक्टिवा और दूसरी होंडा बाइक की मास्टर चाबी बनाना सीखा था। उसने अपने इसी हुनर का इस्तेमाल किया और होंडा कंपनी की एक्टिवा स्कूटर चोरी करना शुरू कर दिया। चुराए गए एक्टिवा स्कूटर को वह लगभग ₹20000 में बेच देता था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- गर्लफ्रेंड को गोली मारते ही सुसाइड करना भूला, पहले फरार हुआ फिर सरेंडर कर दिया

Posted: 27 Feb 2022 06:49 AM PST

ग्वालियर
। होटल हैबिटेट इन में पूजा सेन की हत्या के प्रयास के मामले में उसके बॉयफ्रेंड अमित सेन ने सरेंडर किया है। उसने अपने बयान में बताया है कि दोनों सुसाइड करने के लिए होटल रूम में पहुंचे थे, उसने पूजा को गोली मारी और फिर घबरा कर वहां से भाग गया।

अमित सैनी खुद इंदरगंज थाने पहुंचा था। उसी ने बताया कि होटल रूम में उसकी गर्लफ्रेंड पूजा सेन घायल पड़ी हुई है, उसे गोली लग गई है। अमित ने पुलिस को बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पूजा के घरवालों ने उसका रिश्ता दूसरे लड़के से तय कर दिया। शनिवार की सुबह पूजा से उसकी फोन पर बात हुई। दोनों ने तय किया कि वह एक दूसरे को गोली मारकर आत्महत्या कर लेंगे। उसके बाद पूजा घर से यह कहकर निकल आई कि वह बाजार खरीदारी करने के लिए जा रही है और अमित उसे बाइक पर बैठाकर यहां ले आया। 

दोनों ने बात करने के लिए होटल हैबीटेट इन में कमरा नंबर-204 बातचीत करने के लिए ले लिया। आरोपित का कहना है कि पहली गोली उसने पूजा को मारने के लिए चलाई। दूसरी गोली उसने स्वयं को मारना थी। गोली पूजा के माथे को छूती हुई निकल गई। उसके बाद उसने खुद को गोली मारने का प्रयास किया। पूजा उसे गोली मारने से रोकने लगी और कट्टा छीनने लगी। छीना-झपटी में दूसरी गोली उसके पेट में लग गई और वह घबराकर मौके से भाग गया। 

एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने से ऐसा ही लगता है, घटना की वास्तविकता का पता युवती के होश में आने पर लगेगा। फिलहाल पुलिस के सामने आरोपित के कथन को सही मानने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

शत्रुओं पर विजय और लोकप्रियता प्राप्ति हेतु महाशिवरात्रि के दिन विशेष परिघ योग- mahashivratri 2022

Posted: 26 Feb 2022 09:48 PM PST

भोपाल।
ज्योतिषाचार्य पंडित राधेश्याम अवस्थी, पंडित सौरभ दुबे और पंडित प्रवीण मोहन शर्मा ने परामर्श दिया है कि महाशिवरात्रि के दिन शत्रु पर विजय पाने के लिए विशेष परिघ योग में अनुष्ठान किया जाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। यह एक दुर्लभ योग है और महाशिवरात्रि के दिन पड़ने पर इसका महत्व बढ़ जाता है।

लोकप्रियता प्राप्त करने महाशिवरात्रि पर विशेष उपाय

ज्योतिष आचार्य ने बताया कि यदि कोई लोकप्रियता प्राप्त करना चाहता है तो उसे महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक षोडशोपचार पूजा रात्रिपर्यन्त करना चाहिए। विधिपूर्वक षोडशोपचार के परिणाम हमेशा प्राप्त होते हैं। षोडशोपचार पूजा कभी भी व्यर्थ नहीं जाती। षोडशोपचार करने से यश और कीर्ति में वृद्धि होती है। 

महाशिवरात्रि के दिन परिघ योग का टाइम

ज्‍योतिषियों के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 28 फरवरी की रात 2:01 बजे से शुरू हो रही है, जो एक मार्च को देर रात 12:36 बजे तक है। महाशिवरात्रि के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। महाशिवरात्रि को परिघ योग दिन में 11 बजकर 29 मिनट तक है। उसके बाद से शिव योग प्रारंभ हो जाएगा। यह दो मार्च को सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। धर्म और परंपराओं से संबंधित समाचारों एवं जानकारियों के लिए कृपया Hindi Jyotish Page पर क्लिक करें

12 लाख गरीब लड़कियों का खाना अधिकारी खा गए, स्कूल शिक्षा विभाग का खुलासा- MP NEWS

Posted: 26 Feb 2022 09:17 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने महिला बाल विकास विभाग में हुए पोषण आहार घोटाले की पोल खोल दी है। महिला बाल विकास विभाग ने दावा किया है कि पिछले 5 साल में उसने 13.41 लाख लड़कियों को पोषण आहार उनके घर जाकर वितरित किया। जबकि स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि यह लड़कियां अपने घर के पते पर उपलब्ध ही नहीं है। 

महिला बाल विकास विभाग- 425 करोड़ का पोषण आहार घोटाला

उल्लेखनीय है कि महिला बाल विकास विभाग के हिसाब से स्कूल से पढ़ाई छोड़ने वाली 13.41 लाख लड़कियों को पिछले 5 साल में पोषण आहार उनके घर जा कर दिया गया। इस पर सरकारी खजाने से लगभग 25 करोड रुपए (424 करोड़ 88 लाख रुपए) खर्च किए गए। जबकि सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने ग्राउंड लेवल पर इसकी जांच की है और यह एक बड़ा घोटाला है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG-Comptroller and Auditor General of India) को जानकारी भेजी गई है ताकि मामले की जांच हो सके। 

स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि कुल 217211 लड़कियों को चिन्हित किया गया था। इनमें से मात्र 171365 लड़कियों को पोषण आहार प्राप्त होने की पुष्टि हुई है। महिला बाल विकास विभाग से उनके दावे के समर्थन में लड़कियों के नाम की सूची मांगी गई थी परंतु डिपार्टमेंट ने अब तक वह लिस्ट उपलब्ध नहीं कराई है। यदि उन्होंने लड़कियों को घर जाकर पोषण आहार वितरित किया है तो उनके पास लड़कियों का पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

BHOPAL-DELHI वंदे भारत एक्सप्रेस कब से शुरू होगी, पढ़िए - MP NEWS

Posted: 26 Feb 2022 09:47 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को देश की राजधानी दिल्ली से कनेक्ट करने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस और शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के बाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। बताने की जरूरत नहीं कि यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद होगी। बताया जा रहा है कि अप्रैल के महीने से वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल और दिल्ली के बीच रेल की पटरी पर दौड़ लगाने लगेगी। 

भोपाल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल

बताया गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से शाम को रवाना होगी और सुबह दिल्ली पहुंच जाएगी। फिलहाल इस टाइमिंग पर भोपाल के नागरिकों के लिए केवल भोपाल एक्सप्रेस है, जो हमेशा फुल चलती है। यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लंबे समय से एक ऐसी ट्रेन का इंतजार था जो भोपाल से बनकर चले और दिल्ली तक पहुंचे। 

रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

भोपाल से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को शाम के समय रानी कमलापति स्टेशन से चलाए जाने की संभावना है, ताकि दिल्ली तरफ जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों जीटी, दक्षिण एक्सप्रेस, शान-ए- भोपाल एक्सप्रेस आदि का लोड भी कम हो सके।

वंदे भारत एक्सप्रेस का इंटीरियर, उसे सबसे अलग बनाता है

सबसे खास बात यह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में संबंधित राज्य की सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहर की झलक उसमें किए जाने वाले इंटीरियर में की जाएगी। ट्रेन में सांची के विश्व प्रसिद्ध स्तूप, उदयगिरी की गुफाएं, खजुराहो मंदिर की कलाकृतियां, भीमबैठिका के शैल चित्रों आदि की झलक कोचों में देखने को मिलेगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

Post Bottom Ad

Pages