Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 3, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


BHOPAL NEWS- भू-अधिकार पुस्तिका कंप्यूटराइज्ड, पढ़िए पुरानी वाली का क्या होगा

Posted: 03 Feb 2022 02:24 PM PST

भोपाल
। अब नवीन भू-अधिकार पुस्तिका कम्प्यूटरीकृत रूप में ही जारी होगी। पूर्व में जारी भू अधिकार पुस्तिका यथावत् प्रचलन में रहेगी। राजस्व विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार भू-अधिकार पुस्तिका अब कम्प्यूटरीकृत रूप में जारी की जायेगी। पूर्व में भौतिक रूप से जारी भू अधिकार पुस्तिका यथावत् प्रचलन में रहेगी परन्तु नवीन भू-अधिकार पुस्तिका कम्प्यूटरीकृत रूप में ही जारी होगी।

भू-अधिकार पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ हेतु 30 रूपये एवं अतिरिक्त प्रति पृष्ठ 15 रुपये शुल्क निर्धारित है। भू-अधिकार पुस्तिका न्यूनतम दो पृष्ठों की होगी, इस प्रकार दो पृष्ठों की भू-अधिकार पुस्तिका की कीमत 45 रुपये निर्धारित की गई है। 

अतिरिक पृष्ठ जोड़े जाने पर प्रतिपृष्ठ 15 रुपये देय होगा। भू-अधिकार पुस्तिका शुल्क अदा करने पर भूलेख पोर्टल www.mpbhulekh.gov.inपर ऑनलाइन, आईटी सेन्टर, MPOnline, लोक सेवा केन्द्र एवं शासन द्वारा प्राधिकृत सेवा प्रदाता से प्राप्त की जा सकेगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

JABALPUR JOBS- दसवीं से लेकर बीई-बीटेक तक के लिए नौकरियां, ओपन कैंपस

Posted: 03 Feb 2022 02:19 PM PST

जबलपुर
। जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में कक्षा 10 से लेकर ग्रेजुएट और ITI से लेकर पॉलिटिकल डिप्लोमा एवं बीई-बीटेक तक के उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के लिए रोजगार कार्यालय में पीपीपी पार्टनर यशस्वी ग्रुप द्वारा ओपन कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया है। यह शनिवार दिनांक 5 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा जिसमें प्राइवेट कंपनियां वैकेंसी ओपन करेंगी और वॉक इन इंटरव्यू के साथ जॉब ऑफर किया जाएगा।

ड्राईव में सम्मिलित होने वाले दसवीं, बारहवीं, स्नातक तथा ITI एवं पोलिटेक्निक डिप्लोमा, बीई व बीटेक (मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रिकल) योग्यता वाले तथा 18 वर्ष से 30 वर्ष आयु वाले आवेदकों का वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयन किया जायेगा। 

आवेदक प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय उद्योग भवन कटंगा में अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7620603268 या 7620603332 पर संपर्क कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

ESS UPDATE- कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश- GWALIOR NEWS

Posted: 03 Feb 2022 02:07 PM PST

ग्वालियर
। उन्हीं शासकीय सेवकों का फरवरी माह का वेतन निकलेगा जिनके द्वारा ईएसएस (एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस) प्रोफाइल अपडेशन कर दिया जायेगा। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों का 15 फरवरी तक शतप्रतिशत ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन कराने के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में यह काम पूरा न होने पर आहरण एवं संवितरण अधिकारी व संबंधित लिपिक का वेतन आहरित नहीं किया जा सकेगा। ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन एवं अन्य कठिनाईयों के निराकरण के लिये जिला कोषालय में एक सेल का भी गठन किया गया है।

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत हर शासकीय सेवक का ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन किया जाना है। ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन न होने से सेवानिवृत और मृत कर्मचारी के पेंशन आदि स्वत्वों के निराकरण में कठिनाई आती है और देरी भी होती है। इस वजह से सभी विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द यह काम पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

शादी कार्ड में वर-वधु की उम्र भी छापें, नहीं तो 2 साल जेल: कलेक्टर के निर्देश- GWALIOR NEWS

Posted: 03 Feb 2022 02:02 PM PST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शादी कार्ड की सफाई करने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को निर्देशित किया है कि शादी कार्ड में वर-वधू की उम्र भी प्रकाशित की जाए। यदि वह ऐसा नहीं करते और बाल विवाह के लिए शादी कार्ड छाप देते हैं तो उन्हें 2 साल की जेल और ₹100000 जुर्माना हो सकता है। 

कौशलेंद्र विक्रम सिंह आईएएस ने बसंत पंचमी के अवसर पर होने वाले विवाह सम्मेलन के आयोजकों और विवाह से संबंधित सभी वर्गों को से अपील की है कि वह बाल विवाह को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाई। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाल विवाह कराने व उसमें सहयोग करने वाले व्यक्तियों को बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत दो वर्ष तक का कारावास, एक लाख रूपए तक का जुर्माना अथवा दोनों प्रकार के दण्ड दिए जाने का प्रावधान है।          

बर्थ सर्टिफिकेट के बिना शादी की बुकिंग ना करें: कलेक्टर के निर्देश

सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने वाले आयोजकों से कलेक्टर श्री सिंह ने आग्रह किया है कि वे इस आशय का शपथ पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में प्रस्तुत करें कि हम अपने सामूहिक विवाह सम्मेलन में बाल विवाह नहीं करेंगे। इसी प्रकार प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई, कैटर्स, धर्मगुरू, समाज के मुखिया, बैण्ड व ट्रांसपोर्ट आदि के संचालकों के अनुरोध किया गया है कि वे उम्र संबंधी प्रमाण पत्र लेने के बाद ही अपनी सेवायें प्रदान करें। विवाह पत्रिका मुद्रित करने वाली प्रिंटिंग प्रेस से भी अपील की गई है कि वे विवाह पत्रिका में वर – वधु की उम्र का स्पष्ट रूप से उल्लेख करें।          

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें कहीं भी बाल विवाह होता मिले तो उसकी सूचना संबंधित एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, एसडीओपी, सीएसपी, परियोजना अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को जरूर दें। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

मॉडल स्कूल के शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं कर सकते, हाई कोर्ट द्वारा आदेश स्थगित - MP karmchari news

Posted: 03 Feb 2022 01:36 PM PST

जबलपुर
। मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट विद्यालय/ मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुई है अतः पदस्थ शिक्षकों का बिना किसी प्रमुख उद्देश्य के, अन्य शिक्षक कर्मचारियों की भांति स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। इस दलील से सहमत होते हुए, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सागर जिले के शिक्षक पवन कुमार उपाध्याय का स्थानांतरण आदेश स्थगित कर दिया है। 

श्री पवन कुमार उपाध्याय की चयन के पश्चात मॉडल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मालथौन जिला सागर में दिनांक 04/08/18 को पदस्थापना की गई थी। उपरोक्त चयन प्रक्रिया प्रदेश के मॉडल स्कूल्स में उत्कृष्ट शिक्षकों की पदस्थापना के उद्देश्य से की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग की ट्रांसफर नीति दिनाँक 12/07/21 के अनुसार मॉडल स्कूल में पदस्थापना ट्रांसफर के माध्यम से नही की जानी थी। अर्थात उपरोक्त पद ब्लॉक किये जाने थे। परंतु श्री पवन उपाध्याय उच्च माध्यमिक शिक्षक का ट्रांसफर मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालथौन जिला सागर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवडोंगरा जिला दमोह दिनाँक 31/08/21 को कर दिया गया था। 

श्री उपाध्याय के द्वारा ट्रांसफर को हाई कोर्ट जबलपुर  में चुनौती दी गई थी। परंतु हाई कोर्ट की एकल पीठ से उन्हें राहत प्राप्त नही हुई थी। तब उन्होंने हाई कोर्ट की युगल पीठ में अपील दायर की थी।

याचिका कर्ता की ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर के वकील श्री अमित चतुर्वेदी द्वारा कोर्ट को बताया गया कि मॉडल स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु किया जाता है एवं शासन द्वारा, उपरोक्त पदों को ट्रांसफर द्वारा पूर्ति करने पर रोक है। ऐसी दशा में ट्रांसफर के पीछे कोई प्रशासनिक आवश्यकता परिलक्षित नही होती है।  

अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी से सहमत होकर मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने श्री उपाध्याय के ट्रांसफर को स्टे करते हुए, विभाग से जबाब तलब किया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

मक्खन का पेड़, जिसके पत्ते कटोरी और चम्मच के समान दिखते हैं- GK in Hindi

Posted: 03 Feb 2022 01:31 PM PST

अपन सभी जानते हैं कि मक्खन यानी BUTTER दूध से बनता है परंतु भारत की देवभूमि उत्तराखंड में एक वृक्ष की प्रजाति ऐसी भी है जिसे मक्खन का पेड़ कहा जाता है। इसके पत्तों में से मक्खन की तरह दिखाई देने वाला एक पदार्थ निकलता है। वनस्पति के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक दुर्लभ पेड़ है और पर्यावरण के लिए बेहद लाभकारी है।

उत्तराखंड में इस पेड़ को माखन की कटोरी कहा जाता है। वनस्पति वैज्ञानिकों के अनुसार यह वट वृक्ष की एक दुर्लभ प्रजाति है, जो पहाड़ों में पाई जाती है। उत्तराखंड राज्य की सीमा में इस प्रजाति के वृक्षों की संख्या सबसे ज्यादा है। मक्खन के पेड़ का बोटेनिकल नाम- फिकस बेंगालेंसिस है। इस पेड़ के पत्तों को तोड़ने पर एक विशेष प्रकार का पदार्थ निकलता है। यह पदार्थ बिल्कुल वैसे ही मक्खन की तरह दिखाई देता है, जैसा कि वृंदावन में मिट्टी के बर्तनों में बनाया जाता था। 

एक पेड़ जिसके पत्ते कटोरी और चम्मच जैसे आकार के होते हैं

वट वृक्ष की इस विशेष प्रजाति की दूसरी खास बात यह है कि इसके पत्ते दूसरे पेड़ों की तरह सपाट नहीं होते। जब पत्ते छोटे होते हैं तो चम्मच जैसे आकार के होते हैं और जब बड़े हो जाते हैं तो कटोरी जैसा आकार ले लेते हैं। डॉ विश्वराज लाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोटेक, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज का कहना है कि यह पेड़, अपेक्षाकृत अधिक कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। 

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है एक कथा 

फिकस बेंगालेंसिस की कहानी भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर सुनाई जाती है। उत्तरकांड के लोग बताते हैं कि भगवान श्री कृष्ण मक्खन को चुराकर अपनी मैया की नजरों से बचाने के लिए इसी वटवृक्ष में छुपा कर रख देते थे। वह इस वृक्ष के पत्तों की कटोरी बनाकर और छोटे पत्तों से चम्मच बनाकर मक्खन का सेवन करते थे। श्री कृष्ण के प्रेम के कारण इस वृक्ष के पत्ते हमेशा के लिए कटोरी और चम्मच जैसे आकार के हो गए हैं। पत्तों को तोड़ने पर आज भी भगवान श्री कृष्ण द्वारा छुपाया गया मक्खन निकलता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

MP TET VARG 3 TOPIC- बालकों का मानसिक स्वास्थ्य

Posted: 03 Feb 2022 12:36 PM PST

Mental health of children

एमपी टेट वर्ग 3 (मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) के लिए "बालकों का मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार संबंधी समस्याएं" टॉपिक में से आज हम बालकों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चर्चा करेंगे। 

जैसा की हम जानते ही हैं की शरीर और मन का बड़ा घनिष्ठ संबंध संबंध है। एक कहावत भी है की "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है"  यानी " A healthy mind lives in a healthy body. " मानसिक स्वास्थ्य का उद्देश्य व्यक्ति की प्राकृतिक इच्छाओं का दमन करना नहीं है बल्कि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न करना है जिसमें व्यक्ति अपनी इच्छाओं की पूर्ति करते हुए जीवन बिता सके। 

जैसे-जैसे सभ्यता का विकास का विकास होता जा रहा है, वैसे वैसे मनुष्य का जीवन जटिल होता जा रहा है। उसकी प्राकृतिक इच्छाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण मनुष्य के मन में असंतोष उत्पन्न होने लगा है और अब वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगा। इसी कारण  ऐसे स्वास्थ्य विज्ञान की आवश्यकता हुई जिसका संबंध मन के साथ हो, इसी कारण मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का जन्म हुआ। 

मानसिक स्वास्थ्य का क्या अर्थ है / what is the meaning of Mental Health Health

मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान के प्रमुख प्रवर्तक 
डब्लू  क्लिफोर्ड बियर्स (W. Clifford Bears) हैं और उन्होंने अपनी एक बुक "ए माइंड डेट फाउंड इटसेल्फ" में इसका वर्णन किया है। मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसके द्वारा हम मानसिक स्वास्थ्य को स्थिर रखते हैं तथा पागलपन और स्नायु संबंधी रोगों को पनपने से रोकते को पनपने से रोकते हैं। 

साधारण स्वास्थ्य विज्ञान में केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है परंतु मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान में मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य को भी सम्मिलित किया किया जाता है क्योंकि बिना शारीरिक स्वास्थ्य के मानसिक स्वास्थ्य संभव नहीं हो सकता। 

गौरतलब है कि मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) सभी का होता है परंतु मानसिक अस्वस्थता(Mental illness) एक बीमारी है जिसका उपचार होना जरूरी होना जरूरी है और शिक्षक बनने से पहले सनद रहे कि बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षक ,शिक्षण प्रक्रिया, पाठ्यक्रम,विद्यालय का माहौल, सबका प्रभाव पड़ता है। 

मानसिक स्वास्थ्य के नियम / laws of Mental Health Health  

चूँकि मानसिक स्वास्थ्य का संबंध शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मन से भी है और किसी के  मन के बारे में सबसे अच्छी सूचना संवेग (Emotions) ही देते हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ संवेगों के द्वारा ही मापा जाता है। मैक्डूगल ने मूल संवेगों की संख्या 14 मानी है और इन्हें तीन भागों में विभाजित किया है।
1) आत्म रक्षा संबंधी संवेग( Self defensive  emotions) 
2) सामाजिक जीवन संबंधी संवेग ( Social Life Emotions) 
3) जाति रक्षा संबंधी संवेग( Race defensive emotions) 

आत्मरक्षा संबंधी संवेगों में भूख, प्यास, भागने और लड़ने की मूल प्रवृत्तियां पाई जाती हैं जाती मूल प्रवृत्तियां पाई जाती हैं। दूसरे भाग में सामूहिकता, आत्मगौरव  जैसी मूल प्रवृत्तियां पाई जाती हैं। तीसरे भाग में काम एवं शिशु सुरक्षा (Sex and Parental instints) संबंधी प्रवृतियां पाई जाती हैं। इन प्रवृत्तियों को क्रमशः प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक आवश्यकता भी कहा जा सकता है। 

बाल मन को स्वस्थ रखने के लिए उसकी मूल प्रवृत्तियों का दमन नहीं करना चाहिए कई बार मूल प्रवृत्तियों मूल प्रवृत्तियों की अभिव्यक्ति ना होने के कारण बच्चे निष्क्रिय हो जाते हैं और बालक की जो अतृप्त इच्छा इच्छा अचेतन मन में दबी रहती है वह "भावना ग्रंथि"  "Emotional Gland" बन जाती है और वह किसी ना किसी रूप में बाहर जरूर आती है। इसे स ही मानसिक अस्वस्थता कहा जाता है। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें.

सेशन कोर्ट में वकील, मामले को सुनवाई हेतु किस प्रकार प्रस्तुत करता है, पढ़िए- CrPC section 226

Posted: 03 Feb 2022 12:15 PM PST

सेशन न्यायालय अर्थात सत्र न्यायालय में किसी अपराध के आरोप का मामला तब सुनवाई के योग्य होता है जब कोई पुलिस रिपोर्ट या कोई शिकायत की जाँच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा  की जाती है। कोई भी अपराध के आरोपों का विचारण डायरेक्ट परिवादी की शिकायत पर सत्र न्यायालय नहीं करेगा जब तक कोई मामला उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा नहीं सौपा गया हो। सत्र न्यायालय किसी अपराध के आरोप का विचारण कैसे प्रारंभ करता है, आइए जानते हैं:-

दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 226 की परिभाषा:-

जब कोई मामला किसी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सेशन न्यायालय को सौंपा जाता है तब वकील अपने मामले का कथन, आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का वर्णन करते हुए यह बताते हुए आरंभ करेगा कि वह आरोपी के दोष को किस साक्ष्य से साबित करने की प्रस्थापना करता है।

अर्थात सत्र न्यायालय की प्रारंभिक कार्यवाही में पीड़ित व्यक्ति का वकील (प्राइवेट या शासकीय कोई भी) सबसे पहले आरोपी के खिलाफ दोष सिद्धि साबित करने के लिए अपना पक्ष देता है। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

Small business ideas- हेरिटेज वाइन बनाइए, सरकार लोन देगी और ब्रांडिंग भी करेगी

Posted: 03 Feb 2022 12:06 PM PST

यदि आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं और जनजातीय वर्ग से हैं तो यह बिजनेस आइडिया, आपके लिए है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनजातीय उद्यमिता के तहत हेरिटेज वाइन प्रोसेसिंग के लिए ना केवल लोन दिया जा रहा है बल्कि आपके प्रोडक्ट की ब्रांडिंग भी सरकार द्वारा की जाएगी। यानी कि आपके बिजनेस को इस्टैबलिश्ड किया जाएगा। सरकार की तरफ से बताया गया है कि महुआ से बनी मदिरा को मध्य प्रदेश की हेरिटेज वाइन कहा जाएगा।

heritage wine processing- पायलट प्रोजेक्ट के लिए दो जिलों का चयन

माइक्रो डिस्टलरी से महुआ फूल से हेरीटेज मदिरा बनाने के लिए पायलेट फेस में अलीराजपुर और डिंडोरी जिले का चयन किया गया है। बाद में खंडवा जिले के खालवा विकासखंड को भी पायलट फेस के रूप में शामिल किया जायेगा। वाणिज्यिक कर विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के सहयोग से 13 जनजातीय युवाओं द्वारा वसंत दादा शुगर इंस्टीटयूट पुणे में महुआ से हेरीटेज मदिरा बनाने का प्रशिक्षण दिलाया गया है। भविष्य में और जनजातीय युवाओं को इस तरह का प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा।

heritage wine making- कौन सिखाएगा

इसके लिये वसंत दादा शुगर इंस्टीट्यूट पुणे की सेवाएँ ली जा रही हैं। यह इंस्टीटयूट हेरीटेज मदिरा निर्माण से जुड़े मुददों पर आवश्यक अध्ययन करेगा। साथ ही प्रशिक्षण माडयूल तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार करेगा। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा पायलट फेस में स्थापित की जा रही माइक्रो डिस्टलरी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

heritage wine- किस चीज से बनाई जाती है

प्रदेश के जनजातीय समुदाय द्वारा पारंपरिक रूप से महुआ फूल से शराब बनाई जाती है, जिसका वे पारंपरिक उपयोग करते हैं। हेरीटेज मदिरा को देसी शराब से पृथक माना जाएगा। यह इकलौती ऐसी शराब है जो किसी फूल से बनाई जाती है। इसमें किसी तरह की मिलावट की संभावना नहीं है। 

मंत्रि-परिषद ने किया था अनुमोदन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने हेरीटेज मदिरा का निर्माण की सैद्धांतिक अनुमति देकर पॉलिसी निर्माण के निर्देश दिये थे। हेरीटेज मदिरा की पॉलिसी मंत्री-मंडल की उप-समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसमें केवल जनजाति समूहों को ही माइक्रो डिस्टलरी से महुआ शराब बनाने की अनुमति होगी। प्रदेश में आदिवासी क्षेत्रों में लघु स्तर पर महुआ आधारित अर्थ-व्यवस्था काम करती है। महुआ संग्रहण से कई परिवारों का जीवन चलता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

होशंगाबाद जिला और बाबई तहसील का नाम बदला, केंद्र की मंजूरी मिली- MP NEWS

Posted: 03 Feb 2022 11:45 AM PST

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिला और बाबई तहसील का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा होशंगाबाद जिले को नर्मदापुरम और बाबई तहसील को माखन नगर तहसील, नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

होशंगाबाद और बाबई का नाम क्यों बदला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत के ख्यातिप्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर उनकी जन्मस्थली बाबई का नाम माखन नगर रखा गया है। इसी प्रकार प्रातः स्मरणीय पूज्य नर्मदा के किनारे स्थित होशंगाबाद जिला मुख्यालय का नाम बदल कर नर्मदापुरम करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। 

होशंगाबाद का इतिहास एवं नाम की कहानी 

होशंगाबाद, भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में स्थित एक प्रमुख शहर है। होशंगाबाद की स्थापना मांडू (मालवा) के द्वितीय राजा सुल्तान हुशंगशाह गौरी द्वारा पन्द्रहवी शताब्दी के आरंभ में की गई थी। नर्मदा किनारे सेठानी घाट, होशंगाबाद का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

क्या आप जानते हैं, किस तरह का जॉब करने से आपकी उम्र बढ़ती है - Motivational quotes in Hindi

Posted: 03 Feb 2022 11:23 AM PST

शक्ति रावत।
अक्सर लोग लंबे और सेहतमंद जीवन के रहस्यों की तलाश में परेशान रहते हैं लेकिन उन छोटी चीजों या बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिनसे आसानी से एक खुशहाल और सेहतमंद जीवन जिया जा सकता है। सिर्फ कुछ ही बातों को ध्यान रखने और उनका प्रबंधन करने की जरूरत होती है। इन छोटे-छोटे कदमों से ही आसानी से मंजिल को पाया जा सकता है। तो यहां जानिये कौन से हैं वो कदम। 

1- लंबी उम्र के लिए मनपसंद काम कीजिए

कई शोध बताते हैं, कि इंसान की लंबी उम्र और उसके मनपंसद काम का आपस में सीधा संबध होता है। यानि अपना मनपसंद काम करने वाला व्यक्ति लंबी आयु जीता है। लेकिन हम हर साल यह तो हिसाब लगाते हैं, कि हमने सेहतमंद खाने पर, हेल्थ क्लब पर, सुंदर खिने पर और छुट्टियों पर कितना पैसा खर्च किया। मगर अपने मन पसंद काम की तरफ ध्यान नहीं देते। जबकि यह आसान कदम है, खुशहाल और स्वस्थ्य जीवन के लिए तो जो काम आपको पंसद हो उसे करते रहिये। 

2- प्रेरणा चाहिए तो प्रेरित कीजिए

लोगों की यह शिकायत आम होती है, कि किसी भी काम को करने के लिए प्रेरणा या मोटीवेशन लगातार बना नहीं रह पाता। इसके लिए आसान कदम यह है कि दूसरों को प्रेरित करना शुरू कर दें। आप दूसरों को जितना प्रोत्साहित करते हैं, उतना ही प्रोत्साहन आपको भी मिलता है। जितना प्रोत्साहन आपको मिलेगा उतना ही बेहतर काम आप अपने लक्ष्य के लिए कर पाएंगे। जबकि आम तौर पर हम अभी दूसरों को प्रोत्साहित करने में कंजूसी दिखाते हैं। 

3- कम आत्मविश्वास मतलब कम आत्मसम्मान

दुनिया का नियम है, कि लोग आपको वही मानते हैं, जो कि आप खुद को मानतें हैं। अगर आप खुद को फर्स्ट क्लास मानते हैं, तो दूसरे भी आपको वही मानेगें लेकिन अगर आपकी अपने बारे में राय कमजोर है, तो लोग भी आपको कमजोर ही मानेंगे। हमेशा याद रखें कि आत्म विश्वास से ही आत्मसम्मान पैदा होगा, और आत्मविश्वास से भरा व्यक्ति हमेशा खुशहाल और स्वस्थ्य होता है। - लेखक मोटीवेशनल एंव लाइफ मैनेजमेंट स्पीकर हैं।

MPPSC NEWS- राज्य सेवा परीक्षा के लिए प्रश्नोत्तर पुस्तिका का नमूना

Posted: 03 Feb 2022 07:26 AM PST

MP Public Service Commission Indore द्वारा राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिए सैंपल क्वेश्चन आंसर शीट अपलोड कर दी गई है। इसी के साथ प्रश्नोत्तर पुस्तिका का उपयोग किस प्रकार करना है इसके बारे में भी जानकारी दी गई है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 868 दिनांक 3 फरवरी 2022 के अनुसार 'राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2020 में प्रश्नोत्तर पुस्तिका का नमूना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। सभी प्रश्न पत्रों (खंड- 'अ' एवं 'ब' सहित) हेतु प्रश्नोत्तर पुस्तिकाओं का काल्पनिक नमूना तैयार किया गया है। अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि अपना अभ्यास राज्य सेवा परीक्षा 2020 की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इन नमूनार्थ उपलब्ध प्रश्नोत्तर पुस्तिकाओं के अनुसार करें।

उत्तर लिखने में शब्द सीमा का पालन अवश्य ही करें। नमूनार्थ प्रस्तुत प्रश्नोत्तर पुस्तिकाएँ केवल अभ्यास हेतु तैयार की गई हैं। वास्तविक प्रश्नोत्तर पुस्तिका में प्रश्न के अनुसार पर्याप्त लिखने का स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। काल्पनिक नमूनार्थ प्रश्नोत्तर पुस्तिकाएं केवल अभ्यास हेतु अपलोड की जा रही है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

कांग्रेस नेता हेमंत कटारे, चुनाव के बाद चुनाव याचिका भी हार गए- MP NEWS

Posted: 03 Feb 2022 06:59 AM PST

ग्वालियर।
महल के विश्वासपात्र में से एक रहे सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे, ज्योतिरादित्य सिंधिया से अलग होने की बात ना केवल 2020 का उप चुनाव हारे बल्कि हाईकोर्ट में चुनाव याचिका भी हार गए। दरअसल, हेमंत कटारे ने गलत तरीके से याचिका दाखिल कर दी थी, इसलिए सारी मेहनत पर पानी फिर गया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल होने के बाद 2020 में भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। कमलनाथ ने सिंधिया का साथ छोड़कर कांग्रेस में बने रहने वाले हेमंत कटारे को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था जबकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओपीएस भदौरिया को मैदान में उतारा गया था। इस उपचुनाव में इनके अलावा 37 उम्मीदवार और थे। 

चुनाव हारने के बाद हेमंत कटारे ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में चुनाव याचिका दायर की। इस याचिका को ग्वालियर खंडपीठ में स्थानातंरित किया गया। कटारे की ओर से तर्क दिया गया कि चुनाव में गड़बड़ी करके ओपीएस भदौरिया विजयी हुए हैं। भदौरिया का चुनाव निरस्त कर उन्हें विजयी घोषित किया जाए। 

हेमंत कटारे की चुनाव याचिका में क्या गलती हुई थी

कोर्ट ने नोटिस जारी कर भदौरिया से जवाब मांगा। भदौरिया की ओर से अधिवक्ता कुशाग्र रघुवंशी ने तर्क दिया कि प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 52 के तहत चुनाव में जितने भी उम्मीदवार हैं, उन्हें इसमें प्रतिवादी बनाना चाहिए। इस याचिका में 37 उम्मीदवारों को प्रतिवादी नहीं बनाते हुए सिर्फ विजयी उम्मीदवार को प्रतिवादी बनाया गया है। इस कारण धारा 86 के तहत इस तरह की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। 

हेमंत कटारे ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी

भदौरिया की इस आपत्ति के बाद हेमंत कटारे ने याचिका में बदलाव के लिए कोर्ट में आवेदन पेश किया। कोविड-19 के चलते ज्यादा प्रत्याशियों को प्रतिवादी नहीं बनाया था, लेकिन अब सभी उम्मीदवारों को प्रतिवादी बनाने की अनुमति दी जाए। स्वयं को विजयी घोषित करने वाली प्रार्थना को वापस लेना चाहते हैं। इस आवेदन पर आपत्ति करते हुए अधिवक्ता रघुवंशी ने तर्क दिया कि एक बार याचिका दायर होने के बाद उसमें बदलाव का प्रविधान नहीं है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

BHOPAL NEWS- अफसरों ने फ्लैट में शिफ्ट होने से इनकार किया, बंगलों में ही रहेंगे

Posted: 03 Feb 2022 11:27 AM PST

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 15 सालों में विकास के नाम पर हजारों पुराने पेड़ काटे जा चुके हैं परंतु जब नौकरशाहों की कॉलोनी को बदलने की बात आई तो पर्यावरण के नाम पर प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया गया। 

मामला चार इमली क्षेत्र का है। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने इस इलाके के लिए रिडेंसिफिकेशन प्रोजेक्ट तैयार किया था। प्लानिंग यह थी कि अफसरों को अलॉट किए गए बंगलो को तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसके बड़े और लग्जरी फ्लैट अफसरों को अलॉट कर दिए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ज्यादा से ज्यादा वीआईपी लोगों को आवास आवंटित किए जा सकेंगे और सुरक्षा भी आसान हो जाएगी। 

यह प्रोजेक्ट फाइनल अप्रूवल के लिए साधिकार समिति के पास भेजा गया था। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में अधिकार समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस मीटिंग में चार इमली के रिडेंसिफिकेशन प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया गया। बताया गया कि चार इमली क्षेत्र काफी हरा भरा है और इस प्रोजेक्ट के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान होगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

MP NEWS- पेंशनर जिंदा है या नहीं, पोस्टमैन बताएगा

Posted: 03 Feb 2022 06:37 AM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश में बीमार एवं अधिक आयु के रिटायर्ड कर्मचारियों को और परिवार पेंशन के हितग्राहियों को सुविधा की दृष्टि से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब डाक विभाग से पोस्टमैन बायोमेट्रिक डिवाइस लेकर आएगा और पेंशनर के घर पर ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सभी प्रक्रिया पूरी करके जीवन प्रमाण पोर्टल पर अपडेट कर देगा।

बुजुर्गों को सेवा केंद्र या ऑनलाइन कियोस्क तक जाने में परेशानी होती थी

अस्वस्थ एवं अति वरिष्ठ पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिये नियत केंद्र या कियोस्क तक पहुँचने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के पेंशनर और परिवार पेंशनरों के लिये कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश अनुरूप इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिये डोर स्टेप सर्विस सेवा अतिरिक्त विकल्प के रूप में सशुल्क प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

पोस्टमैन क्या-क्या जानकारी मांग सकता है

वैकल्पिक व्यवस्था में जीवन प्रमाण-पत्र, पोर्टल के साथ इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक या पोस्ट ऑफिस से संपर्क कर नियत शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा। पेंशनर और परिवार पेंशनर को मूलभूत जानकारी जैसे पेंशन आईडी, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, पेंशन वितरण विभाग, संस्था, बैंक वितरण, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि जानकारी पोस्टमैन को उपलब्ध करानी होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

MPPSC NEWS- पुरानी परीक्षा में नया आरक्षण लागू, विज्ञप्ति जारी

Posted: 03 Feb 2022 02:25 PM PST

M.P. Public Service Commission Indore द्वारा सहायक संचालक कृषि भर्ती परीक्षा 2019 में नया आरक्षण प्रावधान लागू कर दिया गया है। एमपीपीएससी द्वारा इसके लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति क्रमांक 10422 दिनांक 3 फरवरी 2022 के माध्यम से बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के लिए सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (क्षेत्र एवं विस्तार) ऑनलाइन परीक्षा 2019 (जो दिनांक 28 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी) चयन प्रक्रिया में बिंदु क्रमांक 3 परीक्षा परिणाम तथा आरक्षण प्रक्रिया के बिंदु क्रमांक क ख एवं ग को विलोपित करते हुए इस परीक्षा का परिणाम राज्य सेवा परीक्षा नियम 2015 के संशोधन दिनांक 20 दिसंबर 2021 के अनुसार घोषित किया जाएगा। 

पुरानी परीक्षा में नया आरक्षण कैसे

उपरोक्त विज्ञप्ति के अनुसार सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास परीक्षा 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 में हुआ था। और आरक्षण नियमों में संशोधन दिसंबर 2021 में हुआ है। यानी सरकारी नौकरी की ऐसी भर्ती प्रक्रिया जिसके आवेदन और परीक्षा का आयोजन पुराने नियमों के अनुसार हुआ था। उसका रिजल्ट नए आरक्षण नियमों के अनुसार जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP ITI JOBS- बैतूल में ओपन प्लेसमेंट, 6 ट्रेडों में नौकरियां मिलेंगी

Posted: 03 Feb 2022 06:15 AM PST

बैतूल।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ITI पास उम्मीदवारों के रिक्रूटमेंट के लिए ओपन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। दो कंपनियां 6 ट्रेडों में वैकेंसी ओपन की गई है। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए दिनांक 4 फरवरी 2022 शुक्रवार को सीधे रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। 

आईटीआई प्राचार्य डीएम सिंह के मुताबिक के इस ड्राइव मे वोल्वो एंड आयशर व्हीकल लिमिटेड पीथमपुर, टी.एस.डी. कार्पाेरेशन लिमिटेड भोपाल विभिन्न पदों की भर्ती हेतु अभ्यर्थी चयन के लिए बैतूल आएंगी। 

प्लेसमेन्ट ड्राइव में आई.टी.आई. पास उम्मीदवार जिन्होने फिटर, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, कोपा आदि ट्रेडों से आई.टी.आई. पास की हो, ऐसे युवक एवं युवतियां सम्मिलित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- लव मैरिज के कारण पहले घर छोड़ा और अब दुनिया छोड़ दी, FIR

Posted: 03 Feb 2022 11:27 AM PST

इंदौर।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ शिंदे की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने अपनी इन्वेस्टिगेशन पूरी कर ली है। पुलिस ने दावा किया है कि सौरव शिंदे ने अपनी पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया था। जिस लव मैरिज के कारण सौरभ ने अपना घर छोड़ा था उसी के कारण सौरव को दुनिया छोड़कर जाना पड़ा।

TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक 16 दिसबंर 2021 को सौरभ शिंदे ने जहर खाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस की जांच में सामने आया कि पत्नी जयश्री शिंदे और सास सुनीता वारे निवासी ग्रेटर वैशाली उसे आए दिन परेशान करते हैं। इस मामले में सौरभ की मां छाया और पिता सुभाष के बयान लिये गए थे। जिसमें यह बात भी सामने आई थी कि मौत के तीन दिन पहले 13 दिसबंर को उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें सौरभ ने पत्नी और सास द्वारा प्रताड़ना देने की बात लिखी थी। इसे लेकर पुलिस ने जांच की। इस मामले में पुलिस ने बुधवार रात दोनों पर केस दर्ज कर लिया। 

लव मैरिज जिंदगी का सबसे बड़ा तनाव बन गई थी

पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि सौरभ ने 6 माह पहले ही शादी की थी और शादी के दो दिन बाद ही वह अपने माता-पिता से अलग हो गया था। घटना के दिन वह लैपटॉप पर काम कर रहा था। इस दौरान पत्नी जयश्री से उसका विवाद हुआ उसने किचन में जाकर जहर खा लिया था। सौरभ निजी कंपनी में साफ्टवेटर इंजीनियर था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP NEWS- मंत्री के साढू भाई CEO सहित 2 कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

Posted: 03 Feb 2022 05:35 AM PST

विदिशा।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सिरोंज जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शोभित त्रिपाठी और कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र शर्मा एवं योगेंद्र साहू को मध्यप्रदेश शासन की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कन्यादान योजना में घोटाले का है। गिरफ्तार किए गए सीईओ शोभित त्रिपाठी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के साढू भाई है।

जनपद CEO त्रिपाठी सहित दोनों कंप्यूटर ऑपरेटरों को कोर्ट ने जेल भेजा

MP EOW के TI मनीष राय ने बताया कि उनकी टीम ने निलंबित सीईओ शोभित त्रिपाठी और कम्प्यूटर आपरेटर जितेंद्र शर्मा को भोपाल से और एक अन्य आरोपित कम्प्यूटर आपरेटर योगेंद्र साहू को सिरोंज से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467, 468 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है। तीनों आरोपितों को गुरुवार को ही विदिशा के विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें विशेष सत्र न्यायाधीश आत्माराम टाक ने जेल भेजने के आदेश जारी कर दिया। न्यायालय में सीईओ त्रिपाठी और आपरेटर योगेंद्र साहू की ओर से जमानत याचिका पेश की गई थी, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

इस मामले के विसलब्लोअर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सिरोंज से विधायक उमाकांत शर्मा हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रश्न काल के दौरान शर्मा ने कहा था कि कोरोना काल में सिरोंज जनपद में 5976 विवाह होना बताकर 30 करोड़ 18 लाख रुपये का फर्जी भुगतान किया गया। विधायक शर्मा ने दावा किया था कि लॉकडाउन के समय इतनी बड़ी संख्या में विवाह संभव ही नहीं है।

इसके जवाब में श्रम मंत्री बृजेंद्र सिंह ने भी स्वीकारा था कि सरकार को सिरोंज जनपद में विवाह सहायता योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। सिरोंज विधायक द्वारा यह मामला उठाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी चिंता जाहिर की थी। इसी के बाद श्रम विभाग की टीम ने इस मामले की जांच की थी। जांच में दोषी पाए जाने पर पिछले माह जनपद सीईओ को निलंबित कर दिया गया था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

GWALIOR NEWS- वीडी शर्मा और इंदापुरकर की मुलाकात के मायने

Posted: 03 Feb 2022 05:24 AM PST

ग्वालियर।
बीते रोज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह यशवंतराव इंदापुरकर की मुलाकात हुई और इसी के साथ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। भाजपा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जानना चाहते हैं कि इस मुलाकात में क्या चर्चा हुई।

ग्वालियर-चंबल संभाग की राजनीति महल से शुरू होती है और महल पर ही खत्म होती है। यहां नेताओं की पहचान भाजपा और कांग्रेस से नहीं बल्कि महल के समर्थन और महल के विरोध से होती है। भाजपा और आरएसएस संगठन के दो महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की मुलाकात के केंद्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया को तलाशने की कोशिश की जा रही है। हालांकि राजनीति की स्वतंत्र समीक्षा करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा का केंद्र नहीं हो सकते। जब तक कि विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने नहीं आ जाते।

अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं विष्णु दत्त शर्मा 

एक एंगल यह भी बनता है कि प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहते हुए विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराना चाहते हैं। इसके अलावा दूसरी पारी की भी तैयारी है। सभी जानते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आशीर्वाद शुरू से ही शर्मा के साथ है।  ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- डीडी नगर में युवती की संदिग्ध मौत

Posted: 03 Feb 2022 05:08 AM PST

ग्वालियर।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में 20 साल की युवती संजना भदौरिया (गुड़िया) की संदिग्ध मृत्यु हो गई। उस की डेड बॉडी उसी के घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। गुड़िया के पिता जोगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। 

जोगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उनकी 20 वर्षीय बेटी संजना भदौरिया घर पर अकेली थी। रात 9:00 बजे जब वह घर पर पहुंचे तो गुड़िया फांसी पर झूलती हुई मिली। उन्होंने नब्ज टटोलकर देखा और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक संजना के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। 

महाराजपुरा पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान कर चल रही है परंतु आत्महत्या का कोई भी कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

RDVV NEWS- एलएलबी, एमए और MSW का टाइम टेबल जारी

Posted: 03 Feb 2022 04:59 AM PST

RDVV-
Rani Durgawati Vishwa Vidyalay (रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय,जबलपुर) की ओर से दिनांक 3 फरवरी 2022 को एलएलबी थर्ड सेमेस्टर (LLB 3rd semester), एमएसडब्ल्यू थर्ड सेमेस्टर (MSW 3rd semester)और एम.ए. थर्ड सेमेस्टर साइकोलॉजी (M. A. 3rd semester psychology) एग्जामिनेशन 2021-22 का टाइम  टेबलजारी कर दिया गया है

गौरतलब है कि इन तीनों कोर्सेज के के एग्जाम 22 फरवरी 2022 से शुरू होंगे. एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 फरवरी 2022 को समाप्त होंगी जबकि एमएसडब्ल्यू थर्ड सेमेस्टर और M. A. थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 फरवरी 2022 तक चलेंगी। एलएलबी थर्ड ईयर कोर्स सेमेस्टर कोर्स के लिए परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 से  5:00 बजे तक रहेगा

जबकि एमएसडब्ल्यू और M. A.साइकोलॉजी के लिए परीक्षाओं का समय प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक रहेगा. टाइम टेबल की विस्तृत जानकारी के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.rdvv.nic.in पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

बिजली कंपनी में भ्रष्टाचार- किसान से रिश्वत ले रहा AE गिरफ्तार - MP NEWS

Posted: 03 Feb 2022 07:15 AM PST

भोपाल। मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं पर दबाव बनाने के लिए भारी भरकम अमला नियुक्त करती हैं परंतु उपभोक्ताओं को रिश्वतखोरी और ब्लैक मेलिंग से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं करतीं। कंपनी का एक और असिस्टेंट इंजीनियर उमरिया में गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर किसान से ₹40000 की रिश्वत ले रहा था। 

AE ने ट्रांसफार्मर बदलने के बदले ₹40000 मांगे थे: शिकायत

लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि बिजली कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर कमलेश प्रसाद त्रिपाठी को 40 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि शिकायतकर्ता विनीत कुशवाहा पुत्र रामदीन कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी मदाइन टोला (मुगवानी) पोस्ट टिकुरी थाना इंदवार जिला उमरिया मध्य प्रदेश ने शिकायत की थी। विनीत कुशवाहा ने आरोप लगाया था कि कमलेश कुमार त्रिपाठी पिता शिवप्रसाद त्रिपाठी उम्र 55 वर्ष कनिष्ठ यंत्री मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भरेवा जिला उमरिया नेट ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 40000 रुपये की मांग की है।

लोकायुक्त पुलिस ने घर पर छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार किया

शिकायत की पुष्टि के बाद गुरुवार को फरियादी विनीत कुशवाहा 40 हजार रुपये लेकर इंदवार जिला उमरिया स्थित आरोपित के किराए के मकान पर गया और वहां उसे पैसे दे दिए। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंच कर दिए गए पैसे बरामद कर लिए और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार एवं 12 सदस्यीय टीम में शामिल थे।

नियम बताने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR कराई जाती है 

इस घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कंपनी के अधिकारियों को रिश्वत देना उनकी मजबूरी हो गई है। यदि रिश्वत नहीं देते तो बिजली नहीं मिलती। यदि अधिकारियों से नियमानुसार बिजली की मांग करते हैं तो झूठे आरोप लगाकर FIR दर्ज करवा दी जाती है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

BU BHOPAL असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती- पात्र एवं अपात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Posted: 03 Feb 2022 07:02 AM PST

Barkatullah Vishwavidyalaya, Bhopal द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया के दौरान पात्र एवं अपात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। यह बैकलॉग के रिक्त शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं। सुविधा के लिए हमने डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा दी है।

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा बताया गया कि बैकलॉग के रिक्त शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु न्यूनतम अर्हताए तथा उच्चतर शिक्षा में मानकों के रखरखाव हेतु उपाय) संबंधी विनियम 2018 के प्रावधानों के अनुसार छानबीन समिति द्वारा पात्र एवं अपात्र उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 

बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2022 को प्रश्न क्रमांक 192 से लेकर 200 तक कुल 9 पेज की अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना में सभी विषयों एवं श्रेणियों के पात्र एवं पात्र उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

केंद्रीय कर्मचारी DA न्यूज़- AICPI Index 351 पर पहुंचा, महंगाई भत्ता 34% होगा

Posted: 03 Feb 2022 03:15 AM PST

Central government employees और पेंशनर्स के लिए AICPI Index रिपोर्ट आ गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) में एक अंक की कमी आई है। वर्ष 2021 का औसत सूचकांक 351.33 हो गया है। इस हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34.04 प्रतिशत (राउंड ऑफ 34%) हो जाएगा। 

पांच राज्यों में चुनाव के कारण महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होगी

कर्मचारियों को वर्तमान में 31% महंगाई भत्ता मिल रहा है। जनवरी 2022 से महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि होगी। इस प्रकार कुल महंगाई भत्ता 34% हो जाएगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है। जल्द ही इसका ऐलान होगा। उम्मीद की जा रही है कि मार्च के बाद इसका ऐलान हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। अब अगले महंगाई भत्ते की गणना जुलाई 2022 में की जाएगी।

AICPI-IW में दिसंबर में आई गिरावट

दिसंबर 2021 के लिए AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) के आंकड़े जारी हो गए हैं। दिसंबर में यह 0.3 अंक गिकर 125.4 अंक पर रहा। नवंबर में ये आंकड़ा 125.7 अंक पर था। इसमें 0.24% की कमी आई है लेकिन, इससे महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी कोई असर नहीं पड़ा है। लेबर मिनिस्‍ट्री के AICPI IW के आंकड़े आने के बाद ये साफ है कि इस बार महंगाई भत्‍ते में 3 फीसदी बढ़ेगा। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages