Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- बिल्ली की हड्डी क्यों नहीं टूटती जबकि एक्सीडेंट कई बार होता है, यहां पढ़िए- GK in Hindi
- गांव का पटेल कौन होता है, नियुक्ति कैसे होती है और क्या हटाया जा सकता है- पढ़िए MP Land Revenue Code,1959
- MP TET VARG 3 टॉपिक - सामाजिक निर्माण के रूप में जेंडर की भूमिका, लिंगभेद और शैक्षिक प्रथाएँ
- IFMIS सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों का TA अटका, क्लेम ही नहीं कर पा रहे- MP karmchari news
- MP government jobs- क्लर्क, अकाउंटेंट, इंजीनियर, स्टेनोग्राफर और नर्स की भर्ती
- MP CPCT EXAM 2022 का नोटिफिकेशन जारी - कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा 2022
- पाकिस्तान से बादल फिर उठने लगे, पढ़िए मध्यप्रदेश पर क्या प्रभाव पड़ेगा- MP WEATHER FORECAST
- उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मध्यप्रदेश में छुट्टी की घोषणा - MP karmchari news
- MP karmchari news- एक्सग्रेसिया का भुगतान 24 घंटे में किया जाएगा: कोषालय अधिकारी
- Sarkari Naukari- नर्सिंग भर्ती, 4000 वैकेंसी, लास्ट डेट 13 फरवरी
- MP हाईकोर्ट ने पूछा: भोपाल हमीदिया कांड में अब तक FIR क्यों नहीं हुई - BHOPAL NEWS
- INDORE NEWS- युवा इंजीनियर की संदिग्ध मौत, घर वालों ने बताया: फांसी पर लटका था
- MP NEWS- तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश, भाजपा नेता पर आरोप
- BHOPAL NEWS- सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ब्लैकमेल करने की कोशिश, पहचान बताने पर भी धमकाया
- GWALIOR NEWS- महाराजा सिंधिया के राजपथ का नाम बदल गया
- JABALPUR JOBS- जिला न्यायालय भर्ती हेतु इंटरव्यू की नई तारीख घोषित
- भ्रष्टाचार का इनोवेटिव आइडिया, पुराने सरकारी मकान तोड़ने से पहले लाखों का रिनोवेशन- INDORE NEWS
- कटनी के दो और शहडोल के एक युवक की मौत, उमरिया में एक्सीडेंट - MP NEWS
- IDA इंजीनियर की इंदौर पुलिस को तलाश, पता बताने वाले को 5000 का इनाम
- DAVV NEWS- परीक्षा फॉर्म भरने के लिए नई गाइडलाइन जारी
- CM RISE SCHOOL- आईटी टीचर की भर्ती की जाएगी, लैपटॉप पर पढ़ाई होगी
- GWALIOR NEWS- 2 एएसआई और एक हवलदार सस्पेंड, अपराधियों से अपवित्र गठबंधन का आरोप
- BHOPAL NEWS- प्रॉपर्टी के दाम बढ़े क्योंकि सरकार ने GST बढ़ा दिया
- INDORE में म्यूजिक कॉलेज, अकैडमी और संग्रहालय खोला जाएगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह- MP NEWS
- TV विज्ञापन वाली आइसक्रीम पिघलती क्यों नहीं, जबकि शूटिंग में तो बहुत टाइम लगता है- GK in Hindi
| बिल्ली की हड्डी क्यों नहीं टूटती जबकि एक्सीडेंट कई बार होता है, यहां पढ़िए- GK in Hindi Posted: 07 Feb 2022 01:44 PM PST मनुष्य के शरीर में 206 हड्डियां होती है और ज्यादातर मनुष्यों के शरीर की कोई ना कोई हड्डी फ्रैक्चर हो ही जाती है। बिल्ली के शरीर में 320 हड्डियां होती है लेकिन फिर भी उसकी कोई हड्डी फ्रैक्चर नहीं होती। सवाल यह है कि बिल्ली की हड्डी क्यों नहीं टूटती जबकि वह कई बार ऊंचाई से नीचे गिर जाती है। इंसानों के साथ रहने से बिल्ली की उम्र बढ़ जाती हैबिल्ली को इंसानों के साथ रहना पसंद है। क्योंकि बिल्ली का दिमाग 90% तक इंसानों के जैसा होता है। पिछले 9500 सालों से बिल्ली, इंसानों के साथ उनकी बस्तियों में रह रही है। यदि बिल्ली इंसानों से दूर रहती है तो उसकी उम्र 12 वर्ष होती है लेकिन यदि उसी बिल्ली को घर में पाल लिया जाए तो उसकी उम्र 15 वर्ष से अधिक हो जाती है। अपन बिल्ली के शरीर का इंसान के शरीर से तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं। कई मामलों में बिल्ली का शरीर, इंसान के शरीर से काफी स्ट्रांग होता है। जैसे इंसान की हार्टबीट 72 प्रति मिनट होती है जबकि बिल्ली की 110 प्रति मिनट। बिल्ली कभी भी पीठ के बल नहीं गिरतीबिल्ली कई बार यहां से वहां जंप करते हुए गिर जाती है और पलक झपकते ही उठ कर भाग जाती है। बिल्ली को गिरते हुए तो सबने देखा होगा लेकिन कभी नोटिस नहीं किया होगा कि बिल्ली कभी भी पीठ के बल नहीं गिरती। वह अपने पंजों पर लैंड करती है। दरअसल बिल्ली की रीड की हड्डी में 53 जोड़ होते हैं। इसी के कारण बिल्ली का शरीर काफी लचीला हो जाता है। 65 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसके शरीर में एक भी फ्रैक्चर नहीं होता। क्योंकि वह हमेशा पैरों के बल जमीन पर गिरती है और उसके पैर एक स्प्रिंग किधर है प्रेस होकर जंप करते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बिल्ली म्याऊं करके इंसानों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अपने बच्चों या किसी दूसरी बिल्ली से बात करने के लिए कभी म्याऊं नहीं करती। एक और मजेदार बात यह है कि मादा बिल्ली राइट हैंडर होती है जबकि नर बिल्ली लेफ्ट हैंडर। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| Posted: 07 Feb 2022 12:33 PM PST लगभग हर गांव में एक पटेल होता है। उसका अपना रुतबा भी होता है। कई सरकारी मामलों में पटेल को महत्व दिया जाता है। आइए जानते हैं पटेल की जिम्मेदारियां क्या होती है। उसकी नियुक्ति कौन करता है, क्या वह गांव का सबसे पावरफुल व्यक्ति होता है और क्या उसे हटाया जा सकता है। विधि के अनुसार कौन है ग्राम पदाधिकारी:-मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता,1959 के अध्याय 17 में बताया गया है कि राजा का राजस्व केवल राजस्व अधिकारियों द्वारा नहीं चलाया जाता है। ऐसे अन्य अधिकारी भी है जिन्हें शासन की ओर से गांव का प्रशासन सौंप दिया गया है। ये पदाधिकारी न तो राजस्व अधिकारी होंगे न ही राजस्व न्यायालय। वे सिर्फ राजस्व अधिकारियों को सहायता हेतु शासन द्वारा नियुक्त किये जाते हैं। वह पटेल, कोटवार एवं ग्राम सभा होती है। गाव में पटेलों की नियुक्ति कैसे होती है:-मध्यप्रदेश भू संहिता अधिनियम,1959 की धारा 222 के अनुसार जिले का जिला कलेक्टर प्रत्येक ग्राम समूह में एक या एक से अधिक पटेलों की नियुक्ति करेगा या कलेक्टर के आदेश पर SDO (उपखण्ड अधिकारी) भी पटेल को नियुक्त कर सकता है। ग्राम में पटेल के क्या कार्य होंगे जानिए1. भू-राजस्व कर या लगान की वसूली करवा कर शासकीय कोषागार में जमा करवाना। 2. कलेक्टर के आदेश पर गांव का प्रतिवेदन प्रस्तुत करना। 3. गाँव मे किसी ने शासकीय भूमि में अवैध कब्जा कर लिया है ऐसे अतिक्रमण को हटवाना। 4. गांव में बनाए गए शासकीय सीमा चिन्हों की सुरक्षा करना। 5. ग्राम को साफ-सुधरा रखना। 6. जंगल की या पेड़ों की अवैध कटाई को रोकना। 7. ग्राम के कोटवार पर नियंत्रण रखना। 8. एवं अन्य कार्य जो कलेक्टर द्वारा आदेशित सौंप दिए गए हो। पटेल को हटाना एवं दण्ड का प्रावधान :-किसी भी पटेल को कलेक्टर अधिनियम की धारा 226 के अंतर्गत हटा सकता है। अगर वह अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता है तब एवं उसे धारा 227 के अंतर्गत दण्डित भी कर सकता है। महत्वपूर्ण नोट:- • पटेल बनने के लिए व्यक्ति की गाँव मे कृषि भूमि आवश्यक है एवं उसे पढ़ा लिखा भी होना आवश्यक है। • कोई भी सरपंच व्यक्ति गाँव का पटेल नहीं बन सकता है। • वह व्यक्ति जिस पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 289 या 352 के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज हैं वह व्यक्ति पटेल के लिए नियुक्त नहीं होगा। अर्थात हम कह सकते हैं कि गांवों में पटेल एक विधि पद हैं एवं उनको शासन द्वारा नियुक्त किया जाता है। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP TET VARG 3 टॉपिक - सामाजिक निर्माण के रूप में जेंडर की भूमिका, लिंगभेद और शैक्षिक प्रथाएँ Posted: 07 Feb 2022 12:34 PM PST Gender As a Social Construct ; Gender Roles, gender- bias and Educational practicesमध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टेट वर्ग 3) में साइकोलॉजी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है सामाजिक निर्माण के रूप में जेंडर, जेंडर की भूमिका, लिंग भेद और शैक्षिक प्रथाएँ। जैसा कि हम जानते हैं कि भारतीय संविधान के अनुसार सभी को समानता का अधिकार (Right to Equality) प्राप्त है जो कि किसी भी प्रकार किसी भी प्रकार के भेदभाव को मान्यता नहीं देता। हमारे समाज में लैंगिक भेद लगभग सभी क्षेत्रों में विद्यमान हैं। चाहे वह व्यक्तित्व के विषय में हो, आयु के विषय में हो, जाति के विषय में हो ,शिक्षा के विषय में हो। चूँकि समाज के निर्माण में शिक्षक की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए इन भेदभावों को कम करने के लिए अध्यापक को, लिंगभेद आधारित भावना के विरुद्ध कदम उठाना चाहिए क्योंकि वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण मांग है समानता। समानता (Eqality) का अर्थ है कि किसी को भी किसी भी डिफरेंस के आधार पर कुछ भी करने से ना रोका जाए। यहां एक बात बहुत महत्वपूर्ण है कि लिंग (Sex) एक जैविक संरचना (Biological Construct) है जबकि जेंडर(Gender) एक सामाजिक संरचना (Social Construct) है जिसे लोगों ने बनाया है और बच्चों के शुरुआती साल ही, उनके आगे के विचारों को बनाते हैं। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि उन्हें बचपन से ही समानता का महत्व समझाया जाए। लिंग रूढ़िवादिता, लिंग भेदभाव और लिंग पक्षपातहमारे समाज में लैंगिक भेदभाव के कारण कुछ ऐसी परंपराएं चली आ रही हैं जिनके कारण रूढ़िवादी सोच उत्पन्न हो जाती है। जैसे- अगर लड़की है तो घर का काम ही करेगी और लड़का है तो बाहर के काम करेगा, यहां तक की किताबें, मीडिया भी इसको सपोर्ट करता है। बच्चों की किताबों में इस तरीके की पिक्चर्स दी होती है कि मम्मी हमेशा घर का काम करती हुई दिखाई देती हैं और बाकी के लोग टीवी देखते हुए या बैठे हुए दिखाई देते हैं। इसी प्रकार टीवी ऐड में भी पापा ऑफिस जाते हुए दिखाई देते हैं और मम्मी घर में किचन का काम करती हुई दिखाई देती हैं, जो कि रूढ़िवादी सोच को जन्म देता है। और धीरे-धीरे जब यही बच्चे बड़े होते हैं तो उनमें जेंडर बॉयस नेस (पक्षपात पूर्ण व्यवहार) अपने आप आने लगता है। जिसे लिंग रूढ़िवादिता (Gender Stereotype), लिंग भेदभाव (Gender Discrimination), लिंग पक्षपात (Gender Bias) कहा जाता है। उदाहरण- लड़का ही घर चलाएगा (लिंग रूढ़िवादिता) लड़की है तो घर के काम ही करेगी (लिंग रूढ़िवादिता) तुम तो लड़के हो तुम रो नहीं सकते (लिंग भेदभाव) वह तो बेचारी लड़की है वह कैसे करेगी (लिंग भेदभाव) हमारी लड़की घर के काम नहीं करेगी (लिंग पक्षपात) हमारा लड़का घर के काम नहीं करेगा( लिंग पक्षपात) जेंडर बायसनेस क्या हैकिसी भी एक तरफ झुकना चाहे लड़की की तरफ या लड़के की तरफ जेंडर बायसनेस है. लिंग रूढ़िवादिता के बारे में सिमोन डि बेयोर ( Simone De Beauvior) ने कहा कि" महिलाएं जन्म नहीं लेती पर बन जाती हैं" " one is not borne but rather become a woman" लिंग रूढ़िवादिता को कम करने के साधन -इसीलिए शिक्षक का कार्य है कि वह विद्यालय में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जेंडर को लेकर बच्चों में किसी भी प्रकार का भेदभाव ना किया जाए। स्कूल में हमेशा जेंडर न्यूट्रल लैंग्वेज का उपयोग किया जाना चाहिए, प्रोग्रेसिव सोच होनी चाहिए। लिंग रूढ़िवादिता को कम करने में परिवार, शिक्षक, शिक्षा, समाज, पाठ्यक्रम, मीडिया आदि सभी का महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए इन सभी को विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों में किसी भी प्रकार की लिंग रूढ़िवादिता की भावना ना आए और वह बचपन से ही इस बात को समझ सकें कि बायोलॉजी के हिसाब से लड़के और लड़की अलग है, परंतु उनके काम करने में कुछ भी अलग नहीं है। अतः ऐसा कहा जा सकता है कि जब समाज में किसी भी प्रकार का जेंडर को लेकर भेदभाव नहीं होगा तो एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के इंपोर्टेंट नोट्स के लिए कृपया mp tet varg 3 notes in hindi पर क्लिक करें. |
| IFMIS सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों का TA अटका, क्लेम ही नहीं कर पा रहे- MP karmchari news Posted: 07 Feb 2022 12:06 PM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि IFMIS साफ्टवेयर की विषमता एवं जटिलता के कारण कर्मचारी शासकीय कार्य हेतु आवागमन तो कर रहा है और प्रतिदिन अपने फील्डक्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, परंतु उसे TA- यात्रा भत्ता का भुगतान नहीं हो पा रहा है। आईएफएमआईएस साफ्टवेयर की जटिलता के कारण कर्मचारी उसे पूर्णरूप से भर नहीं पाता है और साफ्टवेयर में टीए को सिर्फ कम्प्यूटर पर ही फीड किया जा सकता है, और मोबाईल पर साफ्टवेयर में टीए ऑनलाइन भरता ही नहीं है। इसमें तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी जो कम्प्यूटर चलाना नहीं जानते हैं और उन्हें इससे संबंधित किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण विभाग द्वारा नहीं दिया गया है और टी.ए. भुगतान के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही करना पड़ता है। आईएफएमआईएस साफ्टवेयर में आनलाईन आवेदन नहीं हो पाने के कारण कर्मचारियों को टी.ए का भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। संघ के अवेन्द्र राजपूत अवधेश तिवारी , मुकेश सिंह , आलोक अग्निहोत्री , ब्रजेश मिश्रा , दुर्गेश पाण्डेय , मनोज सिंह , वीरेन्द्र चंदेल , एस पी बाथरे , परशुराम तिवारी , मुकेश मिश्रा , गणेश शुक्ला , सी एन शुक्ला वीरेन्द्र तिवारी , श्यामनारायण तिवारी , घनश्याम पटेल , अजय दुबे , तुषरेन्द्रसिंह , नीरज कौरव , निशांक तिवारी , नवीन यादव , अशोक मेहरा , सतीश देशमुख , रमेश काम्बले , पंकज जायसवाल , प्रीतोष तारे , शेरसिंह , मनोज सिंह , अभिषेक वर्मा ,राकेश वर्मा, वीरेन्द्र पटेल , रामकृष्ण तिवारी , रितुराज गुप्ता , अमित गौतम , अनिल दुबे , शैलेन्द्र दुबे , अतुल पाण्डे आदि ने मुख्यमंत्री जी को ईमेल कर मांग की है राज्य के कर्मचारियों को आफलाईन टी.ए. का भुगतान किया जाये। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP government jobs- क्लर्क, अकाउंटेंट, इंजीनियर, स्टेनोग्राफर और नर्स की भर्ती Posted: 07 Feb 2022 12:00 PM PST The National Law Institute University Bhopal द्वारा जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। NLIU Bhopal द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर सिविल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 2, ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 3, अकाउंट असिस्टेंट, और स्टाफ नर्स की वैकेंसी ओपन की गई है। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 14 फरवरी 2022 घोषित की गई है। NLIU Bhopal vacancy- important notesशैक्षणिक योग्यता- ग्रेजुएशन और पद के अनुसार। आवेदन शुल्क- ₹100। आयु सीमा- 35 वर्ष अथवा पद के अनुसार। नियुक्ति प्रक्रिया- मेरिट एवं एक्सपीरियंस के बेस पर। ऑफिशल नोटिफिकेशन- https://nliu.ac.in/wp-content/uploads/2022/02/Notification-2022.pdf आवेदन कैसे करें- ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट का पता- nliu.ac.in उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP CPCT EXAM 2022 का नोटिफिकेशन जारी - कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा 2022 Posted: 07 Feb 2022 11:42 AM PST COMPUTER PROFICIENCY CERTIFICATION TEST (कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा) 2022 की घोषणा हो गई है। उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 16 फरवरी 2022 घोषित की गई है। बताया गया है कि कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट का आयोजन दिनांक 4 मार्च से लगातार 6 मार्च तक किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अधिक समय नहीं है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन की सभी सेवाओं में CPCT के सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया गया है। CPCT Score Card होने पर, कंप्यूटर में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की जरूरत नहीं पड़ती। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की है। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या फिर दसवीं के बाद पोलिटिकल डिप्लोमा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा में शामिल हो सकता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| पाकिस्तान से बादल फिर उठने लगे, पढ़िए मध्यप्रदेश पर क्या प्रभाव पड़ेगा- MP WEATHER FORECAST Posted: 07 Feb 2022 11:33 AM PST पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बादलों का दल भारत में प्रवेश कर रहा है। इसे पश्चिमी विक्षोभ कहते हैं। जिसके कारण ठंड के मौसम में बारिश होती है। जनवरी 2022 से लेकर अब तक आठवीं बार पश्चिमी विक्षोभ तैयार हुआ है। किसानों के लिए यह निश्चित रूप से बेहद चिंता की बात है। मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान- बारिश होगी या नहींप्राइवेट मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार के वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान में दिखाई देगा। यानी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले बादल राजस्थान की सीमा में उत्तर दिशा की ओर तक सीमित रहेंगे। इनके मध्य प्रदेश आने की संभावना बहुत कम है। ग्वालियर-चंबल में वर्षा की संभावनाभारत मौसम विज्ञान केंद्र के नाम से संचालित टेलीग्राम चैनल पर बताया गया है कि मध्यप्रदेश में भी बादल छाएंगे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि लोफर ग्वालियर चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मध्यप्रदेश में छुट्टी की घोषणा - MP karmchari news Posted: 07 Feb 2022 11:02 AM PST भोपाल। उत्तर प्रदेश विधानसभा आम चुनाव-2022 में मतदान के लिये मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में नियोजित कामगार,जो उत्तर प्रदेश के मतदाता हैं,को मतदान दिवस पर मतदान के लिये सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश श्रम आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा जारी किये गये हैं। उन्हें विधानसभा आम चुनाव-2022 के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश प्रदान करें, ताकि उनके द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा निर्वाचन-2022 में 7 चरणों में मतदान 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी एवं 3 तथा 7 मार्च को सम्पन्न होंगे। मतगणना 10 मार्च, 2022 को होगी। उल्लेखनीय है कि मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश कम से कम 3 दिन का होता है। कार्यस्थल से मतदान स्थल तक जाने और आने के समय अवकाश में जोड़ा जाता है। सवैतनिक अवकाश का अर्थ होता है ऐसी छुट्टी जिसका वेतन दिया जाएगा। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP karmchari news- एक्सग्रेसिया का भुगतान 24 घंटे में किया जाएगा: कोषालय अधिकारी Posted: 07 Feb 2022 10:55 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि जिला कोषालय अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों के निधन के दिवस ही उनके परिजनों को एक्सग्रेसिया की राशि का भुगतान कर दिया जावेगा, पुत्रियों के विवाह और बीमार कर्मचारियों के अग्रिमों के देयकों का भुगतान 24 घंटे के अंदर किया जाएगा। 27 तारीख तक जनरेट किये जाने वाले मासिक देयकों का भुगतान 1 तारीख को किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी अजय सामदेकर ने कोषालय में अनावश्यक देयकों को लंबित ना रखने का समर्थन किया। उन्होंने कहा जिलाकोषालय में अनावश्यक देनकों को नहीं लटकाया जावेगा। मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, अरवेंद्र राजपूत ने आज जिला कोषालय में अतिरिक्त कोषालय अधिकारी घनश्याम चौधरी से भी कर्मचारियों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, देव दोनेरिया, विश्वदीप पटेरिया,मुकेश चतुर्वेदी, प्रसांत सोंधिया, रविकांत दहायत,नरेश शुक्ला, योगेश चौधरी,संजय गुजराल, अजय दुबे, एस. के. वांदिल, योगेन्द्र मिश्रा, धीरेंद्र सिंह ,प्रदीप पटैल ,मुकेश मरकाम,आसुतोष तिवारी, गोविंद बिल्थरे, रवि बांगड़,रजनीश पांडेय,नरेंद्र सेन,नेतराम झारिया,चंदू जलकर, आलोक अग्निहोत्री,दुर्गेश पांडेय ने कोषालय अधिकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों में कार्य करने के निर्णय की प्रशंसा की है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| Sarkari Naukari- नर्सिंग भर्ती, 4000 वैकेंसी, लास्ट डेट 13 फरवरी Posted: 07 Feb 2022 07:31 AM PST राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा CHO भर्ती के तहत 4000 रिक्त पदों के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीएससी छात्राओं के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 13 फरवरी 2022 घोषित की गई है। NHM nursing vacancy- important notesपदनाम- सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शैक्षणिक योग्यता- बीएससी नर्सिंग डिग्री अतिरिक्त योग्यता- CHO सर्टिफिकेट अन्य शर्तें- भारतीय नर्सिंग परिषद या राज्य नर्सिंग परिषद में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य। आयु सीमा- 4 फरवरी 2022 को 35 वर्ष से अधिक नहीं। NHM nursing government jobsआवेदन प्रारंभ- 4 फरवरी 2022 आवेदन की अंतिम तिथि- 13 फरवरी 2022 आवेदन कैसे करें- ऑनलाइन आवेदन कहां करें- upnrhm.gov.in नियुक्तियां कहां होंगी- उत्तर प्रदेश राज्य में उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP हाईकोर्ट ने पूछा: भोपाल हमीदिया कांड में अब तक FIR क्यों नहीं हुई - BHOPAL NEWS Posted: 07 Feb 2022 07:00 AM PST जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार और मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी को नोटिस जारी करके पूछा है कि हमीदिया हॉस्पिटल कांड में अब तक आपराधिक प्रकरण दर्ज क्यों नहीं किया गया। विधायक आरिफ मसूद ने इस मामले में याचिका प्रस्तुत की थी। उच्च न्यायालय को बताया गया कि हमीदिया अस्पताल में अग्निकांड के समय 40 बच्चे भर्ती थे। जिनमें से 10 बच्चों मौत हो गई थी। शेष बचे 30 बच्चे कुछ दिनों बाद मर गए। कुल मिलाकर सभी 40 बच्चों की मृत्यु हो गई। याचिका में बताया गया कि इस गंभीर अपराध के लिए अभी तक कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। 40 में से मात्र 11 बच्चों के परिजनों को मुआवजा दिया गया है। शेष किसी को मुआवजा भी नहीं दिया गया। जबकि प्राथमिक जांच में साबित हो गया कि हमीदिया अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अग्नि कांड हुआ। मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश शासन, पीएस हैल्थ और डायरेक्टर हैल्थ डिपार्टमेंट सहित सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी करके 2 हफ्ते में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट में विधायक आरिफ मसूद की तरफ से अधिवक्ता रवि शंकर यादव ने पक्ष प्रस्तुत किया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- युवा इंजीनियर की संदिग्ध मौत, घर वालों ने बताया: फांसी पर लटका था Posted: 07 Feb 2022 06:39 AM PST इंदौर। 30 साल के युवा इंजीनियर पवन जामले की संदिग्ध मौत हो गई। परिवार वाले उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर आए थे जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने बताया कि आज सुबह उस की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। इंजीनियर पवन जामले पीपल्याहाना गांव में रहते थे। उनके पिता मनोहर जामले MPCA और BCCI के क्यूरेटर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के लिए पिच तैयार करते हैं। पवन आईटी पार्क में एक कॉल सेंटर में जॉब कर रहे थे। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 8:00 बजे पवन घर वापस लौटा था। किसी से फोन पर बात कर रहा था और अपने कमरे में चला गया। सुबह जब कमरे से बाहर नहीं निकला दो 8.45 बजे छोटे भाई नीरव जामले ने दरवाजा खटखटाया। कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा। पवन की बॉडी फांसी पर लटकी हुई थी। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर पवन को फांसी से उतारा और अस्पताल लेकर गए। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। पवन के मोबाइल फोन शायद उसकी मृत्यु की कोई जानकारी मिल सकेगी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश, भाजपा नेता पर आरोप Posted: 07 Feb 2022 07:01 AM PST मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत पर आरोप लगा है कि उन्होंने तहसीलदार राजेश सोरते समेत नगरपालिका अमले पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। बताया गया है कि पचोर में एक सड़क बनाई जा रही है। कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण सड़क का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। सोमवार दिनांक 7 फरवरी 2022 को तहसीलदार राजेश सोरते को लेकर नगरपालिका की टीम पचोर में सड़क सीमा में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए गई थी। इसी कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत विवाद करने लगे। आरोप लगाया गया है कि भगवान सिंह राजपूत ने गुस्से में आकर तहसीलदार और नगरपालिका की टीम पर पेट्रोल फेक दिया। जिंदा जलाने की कोशिश की लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
|
| BHOPAL NEWS- सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ब्लैकमेल करने की कोशिश, पहचान बताने पर भी धमकाया Posted: 07 Feb 2022 05:34 AM PST भोपाल। सांसद एवं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ भी वह सब कुछ हो गया जो इन दिनों कई लोगों के साथ हो रहा है। व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और ब्लैकमेलिंग शुरू। प्रज्ञा ठाकुर ने जब अपनी पहचान बताई, तब भी नहीं माना। धमकी देने लगा। प्रज्ञा ठाकुर में रात में ही मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। टीटी नगर पुलिस ने बताया कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस हेडक्वार्टर ने भी इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनके व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वीडियो आया। उन्होंने वीडियो भेजने वाले को फोन लगाया तो वह अभद्रता करने लगा। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उसे अपनी पहचान बताई, उसके बावजूद कोई असर नहीं पड़ा। उल्टा धमकी देने लगा। तनाव इतना बढ़ गया कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर रात के समय ही शिकायत दर्ज करा दी। भोपाल की साइबर क्राइम ब्रांच मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। मोबाइल नंबर के आधार पर क्रिमिनल की तलाश की जा रही है। |
| GWALIOR NEWS- महाराजा सिंधिया के राजपथ का नाम बदल गया Posted: 07 Feb 2022 07:01 AM PST ग्वालियर। भाजपा में आकर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया काफी पावर में है। सिपाही से लेकर आईजी तक और पटवारी से लेकर कमिश्नर तक महाराज की पावर स्पष्ट दिखाई देती है। इस सब के बावजूद महाराजा सिंधिया अपने महल की सड़क का नाम परिवर्तित नहीं करवा पाए। किस्सा जय विलास पैलेस मांडवी वाली माता मंदिर चौराहे तक वाली सड़क का है। सबसे पहले इसे स्मार्ट सिटी रोड नाम दिया गया था। फिर बड़ी ही धूमधाम के साथ इस मार्ग का नाम राजपथ घोषित किया गया लेकिन आज इस मार्ग पर जो शिलालेख दिखाई दे रहा है, उस पर थीम रोड लिखा हुआ है। यानी इस मार्ग का नाम थीम रोड हो गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगभग सभी शहरों में थीम रोड बनाई जा रही है। आश्चर्यजनक बात यह है कि साइन बोर्ड पर इस मार्ग का नाम राजपथ लिखा हुआ है। दरअसल यह वही रोड है जिसका उपयोग राजतंत्र के समय महाराजा सिंधिया किया करते थे। क्योंकि यह ग्वालियर के राजा का पथ था इसलिए इसे राजपथ कहा गया। यही कारण है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इस मार्ग का नाम राजपथ रखना चाहते हैं। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में थीम रोड वाला शिलालेख हटाया जाता है या फिर राजपथ वाला साइन बोर्ड। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| JABALPUR JOBS- जिला न्यायालय भर्ती हेतु इंटरव्यू की नई तारीख घोषित Posted: 07 Feb 2022 04:08 AM PST जबलपुर। माननीय रजिस्ट्री के ज्ञापन कमांक क्यू/एक्जाम /2022 जबलपुर दिनांक 07.01.2022 के आलोक में कार्यालयीन आदेश क्रमांक 35/दो-11-17/2017 जबलपुर दिनांक 08.01.2022 के द्वारा कोविड-19 महामारी के नए वेरिएंट के अत्याधिक तीव्रता से फैलने के फलस्वरूप माली/वाहन चालक /स्वीपर/भृत्य/चौकीदार/ जलवाहक (कलेक्टर रेट/ निधि से पेरान भोगी कर्मचारी) के रिक्त पदों की सीधी भर्ती / नियुक्ति साक्षात्कार (दिनांक 10.01.2022 से दिनांक 16.01.2022 तक) को स्थगित किया गया था। वर्तमान में कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव कम होने तथा राज्य शासन द्वारा पूर्व में स्कूल, कॉलेजो को बंद किये जाने के आदेश को वापस लेते हुये पुन: चालू किए जाना एवं भीड़ की संख्या में लगाई गई रोक को हटाए जाने के फलस्वरूप इस व्थापना पर आकस्मिकता निधि से वेतनभोगी कर्मचारियों मृत्य / चौकीदार/ हनचालक / स्वीपर / माली कलेक्टर रेट प्रवर्ग की भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दिनांक 19.02.2022 से 25.02.2022 तक कुल 07 दिवस निम्नानुसार आयोजित किये नाते हैं: इंटरव्यू की पुरानी तारीख- इंटरव्यू की नई तारीख 15 जनवरी- 19 फरवरी 16 जनवरी- 20 फरवरी 10 जनवरी- 21 फरवरी 11 जनवरी- 22 फरवरी 12 जनवरी- 23 फरवरी 13 जनवरी- 24 फरवरी 14 जनवरी- 25 फरवरी जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| भ्रष्टाचार का इनोवेटिव आइडिया, पुराने सरकारी मकान तोड़ने से पहले लाखों का रिनोवेशन- INDORE NEWS Posted: 07 Feb 2022 04:32 AM PST इंदौर। यह बिल्कुल नया है। एक ऐसा भ्रष्टाचार, जिसे ऑडिट में पकड़ा ही नहीं जा सकता। एक सरकारी मकान का ₹500000 खर्च करके रिनोवेशन किया जा रहा है। कुछ समय बाद इसे तोड़ दिया जाएगा, क्योंकि यह मकान 100 साल पुराना है। मामला सामने आ चुका है। आरोप स्वभाविक है और जांच अनिवार्य। किस्सा एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हुए पुराने सरकारी मकानों का है। कॉलेज के डेवलपमेंट प्लान के अनुसार 100 साल पुराने मकानों को तोड़कर कुछ नए निर्माण करने हैं। इन मकानों में कॉलेज के सरकारी कर्मचारी रहते हैं। सभी को नए मकानों में शिफ्ट करना है। डेवलपमेंट प्लान पर काम शुरू हो पाता इससे पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा इनमें से एक मकान का रिनोवेशन किया जा रहा है। बताया गया है कि इस पर ₹500000 खर्च किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के एसडीओ आरके सविता का कहना है कि जिन मकानों को तोड़ना है उस लिस्ट में यह मकान शामिल नहीं है। कॉलेज सूत्रों का कहना है कि 100 साल पुराने सभी मकान टूटने हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि जब कॉलेज ने रिनोवेशन की डिमांड नहीं की तो फिर पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट इतना कृपालु हो गया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| कटनी के दो और शहडोल के एक युवक की मौत, उमरिया में एक्सीडेंट - MP NEWS Posted: 07 Feb 2022 03:31 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की सीमा में नेशनल हाईवे 43 पर हुए एक कार एक्सीडेंट में कटनी के दो और शहडोल के एक युवक की मौत हो गई। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उमरिया के सरकारी जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि सभी लोग शहडोल में एक शादी में शामिल होकर कटनी वापस लौट रहे थे। सोमवार सूर्योदय से पहले नेशनल हाईवे क्रमांक 43, ग्राम दुग्बार के पास उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राममिलन राय निवासी कटनी और प्रहलाद साहू निवासी शहडोल की मृत्यु हो चुकी है। जबकि कटनी के रहने वाले गुन्नू शेखर और आशीष पटेल, गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। कुछ समय बाद डॉक्टरों ने गुन्नू शेखर को भी मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक आशीष पटेल अस्पताल में भर्ती थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| IDA इंजीनियर की इंदौर पुलिस को तलाश, पता बताने वाले को 5000 का इनाम Posted: 07 Feb 2022 07:01 AM PST इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण के इंजीनियर दिनेश गोयल की पुलिस को तलाश है। सुबह अपने निर्धारित ठिकानों पर नहीं हैं। पुलिस ने ऐलान किया है कि जो कोई उनका पता बताएगा उसे ₹5000 इनाम दिया जाएगा। मामला 16 साल की एक लड़की के साथ ब्लैक मेलिंग और बलात्कार का है। इस मामले में इंडिया स्टील कंपनी के CEO आरोपी अनिल सिंघल को गिरफ्तार किया जा चुका है। अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और ब्लेकमेल करने का दावा किया। नाबालिग ने पुलिस को दोनों के साथ खींचे गए फोटो दिखा दिये। तब पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। लसूड़िया TI इंद्रमणि के मुताबिक स्टील कंपनी में कार्यरत अनिल सिंघल निवासी ग्रीन कालोनी और आईडीए में सिविल इंजीनियर दिनेश गोयल निवासी इंद्रपुरी कालोनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। अनिल सिंघल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि इंजीनियर दिनेश गोयल अभी फरार है। मां से भी दोनों का परिचय, उनके जाते ही घर में आते थेनाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों आरोपी परिचित हैं और उनका घर आना-जाना था। वर्ष 2018 में पहली बार आरोपी अनिल सिंघल ने घर में ही दुष्कर्म किया था। उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो मां को नौकरी से निकाल देगा और अपहरण कर उसे मार देंगे। इसके बाद मां की गैर मौजूदगी में वह कई बार घर आया और गलत काम किया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| DAVV NEWS- परीक्षा फॉर्म भरने के लिए नई गाइडलाइन जारी Posted: 06 Feb 2022 09:59 PM PST Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore द्वारा परीक्षा फॉर्म के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। स्टूडेंट्स को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एक और मौका दिया गया है। इसके तहत बीकॉम, बीए, बीएससी सेकंड व फाइनल ईयर के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया गुरुवार दिनांक 10 फरवरी 2022 तक चलेगी। इसके बाद लेट फीस लगेगी। 20 मार्च के आसपास यूजी फाइनल तथा 15 अप्रैल के आसपास सेकंड ईयर की परीक्षाएं शुरू हाेंगी, जो ऑफलाइन हाेंगी। इधर एमए, एमकॉम, एमएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हाेंगी जो 28 फरवरी तक चलेंगी। वहीं एमबीए, बीएड व एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म इसी सप्ताह से जमा होंगे। इनका टाइम-टेबल भी जल्द आएगा। ये परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में हाेंगी। बीए-एलएलबी जैसे इंटीग्रेटेड प्राेग्राम की परीक्षा भी इन्हीं के साथ संभव है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| CM RISE SCHOOL- आईटी टीचर की भर्ती की जाएगी, लैपटॉप पर पढ़ाई होगी Posted: 07 Feb 2022 02:56 AM PST भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम राइज स्कूल को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली की तरह प्राइवेट स्कूलों से अच्छे सरकारी स्कूल बनाने के लिए कई इनोवेशन प्लान किए जा रहे हैं। इन स्कूलों को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनाने के लिए लैपटॉप पर पढ़ाई करवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि सीएम राइज स्कूलों में आईटी डिपार्टमेंट का आइडियल मॉडल तैयार किया जाएगा। इसके लिए आईटी के प्रोफेशनल और बेस्ट टीचर्स की भर्ती की जाएगी।विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में 350 स्कूलों में लैपटॉप देने की तैयारी की जा रही है। अभी यह तय किया जा रहा है कि कितने स्टूडेंट के बीच एक लैपटॉप शेयर किया जाए। स्कूलों की स्मार्ट क्लासेस के लिए भी लैपटॉप की जरूरत के हिसाब से प्रेजेंटेशन तैयार किया जा रहा है। इन स्कूलों में बेहतर एनसीसी कैडेट्स भी तैयार किए जाएंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- 2 एएसआई और एक हवलदार सस्पेंड, अपराधियों से अपवित्र गठबंधन का आरोप Posted: 06 Feb 2022 09:08 PM PST मध्य प्रदेश के ग्वालियर में SSP अमित सांघी ने इंदरगंज थाने के ASI प्रताप सिंह भदौरिया, ASI सुघर सिंह व हवलदार कल्याण को सस्पेंड कर दिया है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अपराधी ने अपने बयान में बताया था कि वह खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री करता था। पुलिस को हफ्ता देता था इसलिए उसे पकड़े जाने का डर नहीं था। ग्वालियर शहर की गेंडेवाली सड़क पर खुलेआम प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बेचे जा रहे थे।मंगलवार को क्राइम ब्रांच और इंदरगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्कर अनीस पुत्र बहादुर खान को 370 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 40 लाख रुपए थी। इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक पकड़े जाने पर पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए। SSP अमित सांघी ने बताया कि तस्कर बड़े स्तर पर स्मैक बेच रहा था, यह खबर बीट प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को क्यों नहीं लगी, इस बारे में पूछताछ कराई गई।उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब इंदरगंज थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग ने पूछताछ की तो सामने आया कि स्मैक बेचे जाने की जानकारी पुलिसकर्मियों को थी। इसलिए बीट प्रभारी व अन्य जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की भूमिका इस प्रकरण में संदिग्ध है। इसके चलते इंदरगंज थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे। जांच की गई तो उसमें स्मैक तस्कर ने इंदरगंज थाने के ASI प्रताप सिंह भदौरिया, ASI सुघर सिंह व हवलदार कल्याण को हफ्ता देने और उनकी जानकारी में ही पूरा स्मैक का धंधा करने की बात कही थी। इस पर इंदरगंज थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने पूरे मामले से एसएसपी को अवगत कराया। SSP ने तीनों को किया सस्पेंडस्मैक तस्कर के तीन पुलिस कर्मियों के नाम लेने और उनका हफ्ता देने की बात कहने के बाद एसएसपी ने काफी नाराजगी जताई है। SSP अमित सांघी ने तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश रविवार को जारी कर दिए हैं। एसएसपी ने थाना पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की मिलीभगत की खबर मिली तो खैर नहीं। इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- प्रॉपर्टी के दाम बढ़े क्योंकि सरकार ने GST बढ़ा दिया Posted: 06 Feb 2022 08:58 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे देश में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ गए हैं क्योंकि सरकार ने GST बढ़ा दिया है। हाउसिंग बोर्ड और विकास प्राधिकरण जैसी सरकारी एजेंसियों की प्रॉपर्टी पर पहले 12% जीएसटी रखता था, 1 जनवरी से 18% कर दिया क्या। यानी 4000000 रुपए की प्रॉपर्टी पर ढाई लाख रुपए बढ़ गए। 1 जनवरी 2022 से पहले तक सरकारी हाउसिंग बोर्ड, विकास प्राधिकरण और दूसरी एजेंसियों द्वारा आम नागरिकों के लिए बनाए जाने वाले मकान, फ्लैट और डुप्लेक्स आदि पर 12% जीएसटी लगाया गया था। सरकार की तरफ से अचानक नोटिफिकेशन 11 और 12 में संशोधन कर दिया गया। संशोधन में जोड़ा गया कि जो सरकारी एजेंसियां ठेकेदारों के माध्यम से काम करवा रही हैं, उनकी प्रॉपर्टी पर 18% जीएसटी लगाया जाएगा। मध्यप्रदेश में हाउसिंग बोर्ड के 50 से ज्यादा प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इंदौर और भोपाल में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। विकास प्राधिकरण की बहुत सारी प्रॉपर्टी बिकने के लिए बाकी है। लॉकडाउन के कारण रेडी टू सेल प्रॉपर्टी भी खराब हो गई है। ऐसी स्थिति में सरकार के नियंत्रण वाले निगम मंडलों पर जीएसटी बढ़ा देने से, इनका राजस्व प्रभावित होगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें. |
| INDORE में म्यूजिक कॉलेज, अकैडमी और संग्रहालय खोला जाएगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह- MP NEWS Posted: 06 Feb 2022 08:56 PM PST इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि इंदौर में लता जी के नाम से संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय, संगीत संग्रहालय और लता जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इंदौर, लता मंगेशकर की जन्म स्थली है। मध्यप्रदेश में लता मंगेशकर पुरस्कार की घोषणासीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लता जी का जन्म इंदौर में हुआ था। हमने फैसला किया है कि इंदौर में लता जी के नाम से संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। संगीत महाविद्यालय, जहां बच्चे सुरों की साधना कर सकेंगे। संग्रहालय स्थापित होगा जिसमें उनके सभी गीत उपलब्ध रहेंगे। इंदौर में लता जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। लता जी मात्र संगीत जगत की रोशनी नहीं थीं, बल्कि देशभक्ति का भी ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिनसे पूरा देश प्रेरणा प्राप्त करता था। उनके जन्मदिन पर लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। गोवा में लता मंगेशकर का गांव पर्यटक स्थल, इंदौर में जन्म स्थान पर दुकानलता मंगेशकर का परिवार मूल रूप से गोवा के मंगेशी गांव का रहने वाला है। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर ने वहां से पलायन करके अच्छे भविष्य के लिए इंदौर में घर बनाया था। कितनी आश्चर्यजनक बात है कि जहां से पलायन किया था, वह गांव पर्यटन स्थल बन गया है। लोग लता मंगेशकर का गांव देखने जाते हैं और इंदौर में जहां जन्म हुआ, वहां एक कपड़े की दुकान है। पर्यटन के नाम पर कुछ भी नहीं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.
|
| TV विज्ञापन वाली आइसक्रीम पिघलती क्यों नहीं, जबकि शूटिंग में तो बहुत टाइम लगता है- GK in Hindi Posted: 07 Feb 2022 02:57 AM PST ज्यादातर लोग देखते हैं परंतु ध्यान नहीं देते। अपन भोपाल समाचार डॉट कॉम पढ़ने वाले लोग हैं, इसलिए तुरंत नजर चली जाती है। आज का प्रश्न यह है कि टेलीविजन और मोबाइल पर आने वाले वीडियो विज्ञापनों में आइसक्रीम पिघलती क्यों नहीं है। जबकि ऐसे विज्ञापनों की शूटिंग में बहुत समय लगता है। कई बार तो आइसक्रीम लाइट और कैमरे के सामने 1 मिनट तक रहती है, फिर भी इतनी फ्रेश दिखती है, जैसे फ्रिज के अंदर रखी हो। आइए पता लगाते हैं:- विज्ञापन वाली आइसक्रीम नकली होती है तो एक्ट्रेस कैसे खा जाती हैअपने सवाल का जवाब वही दे सकता है जो आइसक्रीम के विज्ञापन बनाने वाली टीम का सदस्य रहा हो। बॉलीवुड में काम करने के लिए मध्य प्रदेश से मुंबई के लिए उड़े प्रदीप मिश्रा असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और कई वीडियो विज्ञापन बना चुके हैं। बताते हैं कि विज्ञापन में जो आइसक्रीम दिखाई देती है, वह असली नहीं बल्कि नकली आइसक्रीम होती है। अपन ने पूछा कि फिर, एक्टर उस आइसक्रीम को काटकर कैसे खा जाते हैं। विज्ञापन के लिए यही एकमात्र उत्तम उपाय हैप्रदीप मिश्रा जी ने बताया कि विज्ञापन वाली आइसक्रीम उबले हुए आलू से बनाई जाती है। इसलिए वह हमेशा फ्रेश दिखाई देती है और कभी पिघलती नहीं है। एक्टर उसे मजे से खा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि यदि ओरिजिनल आइसक्रीम रखेंगे तो ना केवल वह पिघल जाएगी बल्कि एक्टर का हाथ और कपड़े खराब कर सकती है। इसके कारण बहुत टाइम खराब हो जाएगा। उबले हुए आलू से बनाई गई आइसक्रीम सबसे अच्छा विकल्प है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article - यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |