प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 1, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


लड़खड़ाई शिक्षा के हौसले बुलंद, बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने देने की मुहिम रहेगी जारी

Posted: 31 Jan 2022 05:53 PM PST

लड़खड़ाई शिक्षा के हौसले बुलंद, बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने देने की मुहिम रहेगी जारी


नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू हुई बदलाव की मुहिम रहेगी जारी


नई दिल्ली: कोरोना संकट के चलते देश की शिक्षा व्यवस्था जिस तरह से लड़खड़ाई हुई है, वह किसी से छुपी नहीं है लेकिन इसके बाद भी उसके हौसले डिगे नहीं हैं। डिजिटल और आनलाइन माध्यमों से पढ़ाने का एक नया रास्ता तैयार किया गया है। सरकार भी यह मान रही है कि अभी यह सभी की पहुंच से दूर है, लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 में जिस तरह से संकेत दिए गए है, उनमें अंतिम छोर पर बैठे बच्चे को भी आनलाइन व डिजिटल माध्यम से पढ़ाने की तैयारी है। मंगलवार को पेश होने वाले बजट में भी इसकी झलक दिख सकती है।


वैसे भी आनलाइन और डिजिटल शिक्षा अब शिक्षा की एक अनिवार्य जरूरत बन गई है। ऐसे में आने वाले वर्षों में सरकार का मुख्य फोकस इसे और मजबूती देने की है। यही वजह है कि सरकार देश के सभी स्कूल, कालेज और शैक्षणिक संस्थानों को आनलाइन शिक्षा से जोड़ने में जुटी है। सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम से लैस करने की दिशा में काम चल रहा है। सरकार इस दिशा में कुछ और बड़े कदम उठा सकती है। चुनौती स्कूली व उच्च शिक्षा के ग्रास एनरोलमेंट और ड्राप आउट रेशियो को कोरोना से पूर्व वाली स्थिति यानी वर्ष 2019-20 के स्तर पर ही बरकरार रखने की है।



नई शिक्षा नीति पर भी तेजी से हो रहा काम

सरकार के सामने मौजूदा संकट के दौर में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों पर तेजी से अमल की भी एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, इसे लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है। लेकिन जिन बदलावों को वह लागू करना चाहती है, वे स्कूल-कालेज के खुलने पर ही ठीक से अमल में लाए जा सकेंगे। हालांकि, इस दौरान सरकार जरूरी तैयारियों में जुटी हुई है।


पढ़ाई-लिखाई के तरीकों में बदलाव

असर ( एनुअल स्टेटस आफ एजुकेशन रिपोर्ट) के हवाले से सरकार ने शिक्षा में आए बदलावों को रेखांकित किया है। बताया कि 2018 में जहां 36 प्रतिशत छात्रों के पास पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन या दूसरे डिजिटल उपकरण मौजूद थे, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 67.6 रही। इसी तरह 15-16 वर्ष आयु वर्ग के नामांकन में भी सुधार दिखा है, क्योंकि वर्ष 2018 में नामांकन न करने वाले बच्चे 12 प्रतिशत थे, जो वर्ष 2021 में घटकर 6.6 प्रतिशत रह गए।

ऑनलाइन कक्षा से पचास फीसद बच्चे ही जुड़ पा रहे, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कई बिंदुओं पर मांगी सूचना

Posted: 31 Jan 2022 05:29 PM PST

ऑनलाइन कक्षा से पचास फीसद बच्चे ही जुड़ पा रहे, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने  कई बिंदुओं पर मांगी सूचना


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर स्कूलों की बंदी छह फरवरी तक बढ़ाते हुए बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सीबीएसई, सीआईएससीई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के लगभग आधे बच्चे ही ऑनलाइन कक्षाओं में जुड़ पा रहे हैं। इससे लाखों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का नुकसान हो रहा है।



माध्यमिक शिक्षा विभाग की रविवार को हुई वर्चुअल समीक्षा में यह बात सामने आई कि ऑनलाइन पठन-पाठन के लिए प्रदेश में मात्र 54 प्रतिशत बच्चे ही जुड़ पा रहे हैं। इस पर शासन के आला अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सोमवार को पत्र जारी कर ऑनलाइन कक्षाओं में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।


सभी बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ते हुए इसकी सूचना दो फरवरी तक मांगी है। छात्रहित, पढ़ाई-लिखाई की निरंतरता बनाए रखने और सत्र को नियमित बनाए रखने के लिए ई-लर्निंग और डिजिटल/व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन पठन-पाठन की सुचारु व्यवस्था और निगरानी की जिम्मेदारी डीआईओएस और मंडल में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को दी गई है।


इन बिंदुओं पर मांगी सूचना


● जिले में स्कूलों की संख्या।


● कक्षा 9 से 12 तक पंजीकृत बच्चे।


● ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र।


● व्हाट्सएप ग्रुपों की संख्या।


● कितने शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा रहे।

CTET Result 2021: CBSE जल्द जारी करेगा सीटीईटी आंसर-की और रिजल्ट

Posted: 31 Jan 2022 05:11 PM PST

CTET Result 2021: CBSE जल्द जारी करेगा सीटीईटी आंसर-की और रिजल्ट


CTET Result , Answer Key 2021-2022 : सीबीएसई सीटीईटी की आंसर-की का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। आपत्ति लेने के बाद सीबीएसई परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा। 
सीटीईटी के प्रश्न पत्र व रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिए गए हैं। 


परीक्षार्थी सीटीईटी आंसर-की जारी होने पर इन्हें ctet.nic.in पर चेक कर सकेंगे। सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक किया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से 16 और 17 दिसंबर की एक-एक पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी जिसे 17 जनवरी को आयोजित किया गया था। सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहेगी। 


इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्, तो कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक लाने जरूरी हैं। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने जरूरी हैं। आपको बता दें कि इस बार से सीटीईटी की वैधता हमेशा के लिए कर दी गई है। इससे पहले यह सात साल के लिए वैद्य होता था।


सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।


सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक शोध व नवाचार को बढ़ावा देने हेतु सम्बन्धी चर्चा मंच की स्थापना के सम्बन्ध में दिनांक 03 फरवरी को ऑनलाइन यूट्यूब सेशन का अयोजन।

Posted: 31 Jan 2022 11:04 AM PST

शैक्षिक शोध व नवाचार को बढ़ावा देने हेतु सम्बन्धी चर्चा मंच की स्थापना के सम्बन्ध में दिनांक 03 फरवरी को ऑनलाइन यूट्यूब सेशन का अयोजन।



बेसिक शिक्षकों के उपार्जित अवकाश पोर्टल पर नहीं हुए अपलोड, DGSE फरमान रहा निष्प्रभावी

Posted: 31 Jan 2022 10:56 AM PST

बेसिक शिक्षकों के उपार्जित अवकाश पोर्टल पर नहीं हुए अपलोड, उच्चाधिकारियों का फरमान रहा निष्प्रभावी




स्कूल शिक्षा महानिदेशक के आदेश के बावजूद अभी भी कई जनपदों में बेसिक शिक्षकों के उपार्जित अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। 


नौकरी अवधि में प्रतिवर्ष शिक्षकों को एक-एक उपार्जित अवकाश मिलता है। किस शिक्षक के कितने उपार्जित अवकाश हैं, इसका विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक अनामिका सिंह ने छह जनवरी को दिया था 30 जनवरी तक शिक्षकों के उपार्जित अवकाश पोर्टल पर अपलोड किए जाने थे, लेकिन वह मानव संपदा पोर्टल पर अब तक अपलोड नहीं किए गए।

NISHTHA FLN 3.0 : निष्ठा प्रशिक्षण के फरवरी माह के कोर्स माड्यूल 09 और 10 के प्रशिक्षण लिंक जारी, सिंगल क्लिक में करें ज्वाइन

Posted: 31 Jan 2022 10:44 AM PST

NISHTHA FLN 3.0 : निष्ठा प्रशिक्षण के फरवरी माह के कोर्स माड्यूल 09 और 10 के प्रशिक्षण लिंक जारी, सिंगल क्लिक में करें ज्वाइन


🔴  निष्ठा FLN प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश  Module 07 & 08 Launch 

Start Date : 1 फरवरी 2022    
End Date:    28 फरवरी 2022

आप अवगत है कि, निष्ठा FLN प्रशिक्षण प्रदेश में 15 October 2021 से  दीक्षा पोर्टल के माध्यम से शुरू किया गया है। इसी क्रम मे Module 09 एवं 10,   1 फरवरी 2022 से Live किये जा रहें हैं।


👇 प्रशिक्षण लिंक व अन्य सहायतार्थ लिंक 👇








महत्वपूर्ण

1. प्रशिक्षण से पहले सभी users अपना दीक्षा ऐप playstore से अनिवार्य रूप से update कर लें ।

 2.अपनी दीक्षा प्रोफाइल में district, block, school का चयन कर update कर लें । ( https://youtu.be/8sHuHUrkBxQ  वीडियो लिंक का प्रयोग कर प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं)

 3. मोड्यूल 9 एवं 10 का डैशबोर्ड 6 फरवरी 2022 से Live किया जाएगा।





⚫ Nishtha FLN प्रशिक्षण क्या है और इसको कैसे करें:

Post Bottom Ad

Pages